Ghaziabad News : सूर्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के मकान पर ढोल के साथ हुई मुनादी, गेट पर सरकारी नोटिस चस्पा

Jun 1, 2026 - 21:56
Ghaziabad News : सूर्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के मकान पर ढोल के साथ हुई मुनादी, गेट पर सरकारी नोटिस चस्पा

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में बकरीद के दिन खोड़ा कॉलोनी में 11वीं के छात्र सूर्या प्रताप (17) की चाकू से वार कर हुई हत्या के मामले मे मुख्य आरोपी असद (19) शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के पुराने मकान पर सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने मुनादी की। यह कार्रवाई ढोल के साथ की गई। इसके साथ ही मकान के गेट पर सरकारी नोटिस भी चस्पा कर दिया गया।

 नोटिस में बताया गया है कि जिस मकान में असद और उसका परिवार रह रहा था वह 50 गज में बना हुआ है और करीब दो मंजिला मकान है। मकान को अवैध बताते हुए प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की है। साथ ही 15 जून तक इस मकान को खाली करने की चेतावनी दी गई है। इस मकान की करीब छह माह पहले बिक्री हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अभी तक मकान की रजिस्ट्री या दाखिल खारिज की प्रक्रिया पूरी नही होने की बात सामने आई है।

बकरीद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा में 11वीं के छात्र सूर्या प्रताप (17) की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वसुंधरा-खोड़ा मार्ग पर घिरने के बाद असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, असद गाजियाबाद से भागने की फिराक में था। इसके लिए दोस्तों से रुपये लेने जा रहा था। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।