Ghaziabad News : अश्लील हरकत का विरोध करने पर विशेष समुदाय के युवक ने किशोरी को चौथी मंजिल से दिया धक्का, हालत नाजुक

Jul 16, 2026 - 18:39
Ghaziabad News : अश्लील हरकत का विरोध करने पर विशेष समुदाय के युवक ने किशोरी को चौथी मंजिल से दिया धक्का, हालत नाजुक

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र के भोवापुर गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ विशेष धर्म के युवक ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसने किशोरी को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। अत्यंत नाजुक हालत में उसे दिल्ली के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

 सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि थाना कौशांबी क्षेत्र के भोवापुर गांव में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी बुधवार की देर रात को कुछ सामान खरीदने के लिए घर से बाहर गई थी, तभी रास्ते में उसके पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद सानू ने उसे पकड़ लिया। वह जबरन उसे अपने कमरे पर ले गया। वहां पर उसने किशोरी के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। जब किशोरी ने विरोध किया तो उसने उसे चौथी मंदिर से नीचे फेंक दिया।

 उन्होंने बताया कि इस घटना में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी मां और अन्य लोगों ने उसे उपचार के लिए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसीपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़िता की मां ने थाना कौशांबी में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।