Noida News : फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश: सरगना सहित तीन गिरफ्तार

Jul 16, 2026 - 19:43
Noida News : फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश: सरगना सहित तीन गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी और उनकी जानकारी देते पुलिस अधिकारी

Noida News : थाना सेक्टर 63 पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार करने वाले लोगों, उद्यमियों को फोन करके ऑनलाइन मार्केटिंग व खरीदार उपलब्ध करवाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कॉल सेंटर के संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Adcp Noida :  अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस को एक महिला ने शिकायत की थी कि कुछ लोग यहां के व्यापारी और उद्यमियों को फोन करके संपर्क करते हैं, तथा ऑनलाइन मार्केटिंग व खरीदार उपलब्ध कराने का झांसा देकर फर्जी सर्टिफिकेट देकर लोगो से धोखाधड़ी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी।

 उन्होंने बताया कि आज पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 63 में चल रहे अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए मौके से रणवीर सिंह पुत्र युवराज सिंह निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद उम्र 48 वर्ष, ललित कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी सेक्टर 49 नोएडा उम्र 25 वर्ष तथा ज्योति पत्नी रणवीर सिंह निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

Police Station Sector 63 Noida News : उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये लोग विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले उद्योगपतियों, व्यापारियों से संपर्क कर उन्हे ऑनलाइन मार्केटिंग और खरीदार उपलब्ध करवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करते हैं। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 39 स्मार्टफोन, 9 कीपैड मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप, 36 सीपीयू ,32 सिम कार्ड तथा विभिन्न टैक्स इनवॉइस एवं अन्य दस्तावेज बरामद किया है।