Dadri News : बलात्कार का आरोपी कोर्ट के आदेशों का नहीं कर रहा है पालन, मुकदमा दर्ज
Dadri News : थाना दादरी में तैनात एक महिला उप निरीक्षक मीनू गालियान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बलात्कार के मामले का आरोपी राजेंद्र पाल नामक व्यक्ति न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है।
महिला के अनुसार उसके खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किया है। ना तो वह कोर्ट में आत्म समर्पण कर रहा है, और ना ही पुलिस के सामने प्रस्तुत हो रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज है।
थाना प्रभारी ने बताया कि उसके खिलाफ उपनिरीक्षक की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 209 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

