Dadri News : दवाई लेने जा रही महिला के साथ बलात्कार का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट कर दांत तोड़ा
Dadri News : दवाई लेने के लिए 16 जुलाई की देर रात को अस्पताल जा रही महिला को अकेला पाकर एक दरिंदे ने उसे दबोच लिया। उसने जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर महिला के कपड़े फाड़ दिया तथा उसे जमीन पर पटककर उसके ऊपर चढ़ गया। उसका गला दबाकर गला और मुंह दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। इस घटना में महिला का एक दांत भी टूट गया।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि डतावली गांव में रहने वाली एक महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 16 जुलाई की रात को वह दवाई लेने के लिए जा रही थी, तभी जंगल के रास्ते में अंधेरे में उसे अकेला पाकर अभिषेक पुत्र प्रहलाद ने उसे दबोच लिया। उसने उसके नाजुक अंगों को दबाना शुरू कर दिया तथा उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार का प्रयत्न किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला के विरोध के बाद वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ तो गाली गलौज कर मारपीट की। गर्दन दबाकर मारने की कोशिश की। महिला के अनुसार आरोपी ने उसे नीचे पटक दिया तथा उसके ऊपर बैठ गया। इस घटना में महिला के शरीर में काफी चोट आई तथा उसका एक दांत टूट गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

