Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के दलित प्रेरणा स्थल के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि फहीम इकबाल पुत्र सिराज इकबाल उम्र 42 वर्ष निवासी छतरपुर दिल्ली बाइक पर सवार होकर बीती रात को दलित प्रेरणा स्थल के पास से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में धर्मवीर पुत्र गोविंद मूलनिवासी जनपद बुलंदशहर उम्र 41 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

