Noida News : स्मार्टफोन चोरी करके पार्ट्स बेचने वाले गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

Jun 5, 2026 - 12:23
Noida News : स्मार्टफोन चोरी करके पार्ट्स बेचने वाले गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस -1 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश मोबाइल फोन चोरी करने के बाद उनके पार्ट्स निकालकर बेच देते हैं। उनके पास से पुलिस ने 65 स्मार्टफोन बरामद किया है।

Police Station Phase 1 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना फेस- 1 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर पवन, गोलू तथा एक बाल अपचारी को गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुए आईफोन और अन्य स्मार्टफोन बरामद किया है। बरामद मोबाइल फोन की संख्या 65 है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी कीमती मोबाइल फोन चोरी करने के बाद उनके पार्ट्स को खोलकर बेच देते हैं। उन्होंने बताया कि इस गैंग के लोगों ने 200 से ज्यादा स्मार्टफोन चोरी करने की बात स्वीकार की है। ये लोग पार्ट्स किसको बेचते हैं, उसकी भी तलाश की जा रही है।