Noida News : नव विवाहिता ने की आत्महत्या

Oct 13, 2026 - 12:37
Noida News : नव विवाहिता ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाली दो महिलाओं ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। वहीं दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि न्यू हैबतपुर गांव में रहने वाली श्रीमती साधना (18) पत्नी प्रवीण ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह अपने पति के साथ हैबतपुर गांव में रहती थी। महिला ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है। उन्होंने बताया कि महिला के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षा प्रजापति (27 वर्ष) पत्नी आसाराम निवासी कुलेसरा ने सोमवार की रात को अज्ञात कारण के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर आत्महत्या के कारण का पता लग रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।

 

Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को सोरखा गांव के पास एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिनेश (30 वर्ष) पुत्र रतन सिंह इलाहाबास गांव में रहते थे। वह अपने घर पर थे, तभी वह चक्कर खाकर नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में उन्हें चोट आई तथा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।