Noida News : संदिग्ध परिस्थितियों में 15वीं मंजिल से नीचे गिरा व्यापारी, मौत

Jul 20, 2026 - 19:47
Noida News : संदिग्ध परिस्थितियों में 15वीं मंजिल से नीचे गिरा व्यापारी, मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यापारी अपने फ्लैट के 15वीं मंजिल से आज संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि कमल गर्ग पुत्र विजय गर्ग (42 वर्ष) सेक्टर 50 स्थित एंम्बिंयंस ट्विन टावर सोसाइटी में रहते थे। वह आज अपने 15 वें फ्लोर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से संदिग्ध परिस्थितियों में ऊपर से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व व्यापारी का एक्सीडेंट हो गया था, जब से वह शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर हो गए थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार को सूरज उर्फ कालू पुत्र रमेश उम्र 18 वर्ष का शव सेक्टर 9 के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि उनकी मौत नशीले पदार्थ के सेवन के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हरौला गांव में रहने वाले शिवकरण पुत्र रामस्वरूप यादव उम्र 52 वर्ष को उनके परिजनों ने आज उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।