Noida News : निर्माणाधीन मकान में बिजली का करंट लगने से मजदूर ऊंचाई से नीचे गिरा, मौत

Jul 6, 2026 - 13:49
Noida News : निर्माणाधीन मकान में बिजली का करंट लगने से मजदूर ऊंचाई से नीचे गिरा, मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना जेवर क्षेत्र के चिरौली गांव में एक व्यक्ति के मकान का निर्माण कार्य हो रहा था। वहां पर काम कर रहे मजदूर को बिजली का करंट लग गया। तथा वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

 थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि जोगेंद्र दास पुत्र पम्मी निवासी जनपद झांसी चिरौली गांव में रहने वाले व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में निर्माण का कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि काम करते समय उन्हें बिजली का करंट लग गया तथा वह ऊपर से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अंशी पोरवाल पुत्री प्रमोद पोरवाल निवासी दीपक विहार खोड़ा कॉलोनी अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं पर घूमने गई थी। वहीं पर वह गिर गई। उसे गंभीर चोट लगी। उसको उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद गाजियाबाद पुलिस द्वारा की जाएगी।