Greater Noida News : जनगणना का कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 29 प्रागणकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए डीसीपी को लिखा पत्र

Jun 2, 2026 - 18:12
Greater Noida News : जनगणना का कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 29 प्रागणकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए डीसीपी को लिखा पत्र
Greater Noida Industrial Development Authority

Greater Noida News : जनगणना 2027 के लिए कार्यभार ग्रहण नही करने और शासकीय कार्य मेें असहयोग करने पर 29 प्रागणकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए ग्रेटर नोएडा के चार्ज अधिकारी ने डीसीपी नोएडा को पत्र लिखा है।

Greater Noida Industrial Development Authority : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी (चार्ज ऑफिसर) मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना 2027 का कार्य चल रहा है। करीब 3000 कर्मचारियों को प्रागणक के रूप में कार्य आवंटित किया गया है, जिनमें से 29 कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने समय बीत जाने के बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है‌। इनसे मोबाइल पर संपर्क कर व्हाट्सएप पर ड्यूटी भेज दी गई है, लेकिन इन लोगों ने ड्यूटी संबंधित दस्तावेज लेने से मना कर दिया।

जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में सहयोग न करने के चलते चार्ज अधिकारी की तरफ से 29 प्रागणकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए डीसीपी नोएडा को पत्र लिखा है, जिन 29 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है, उनमें सीमा देवी, प्रदीप कुमार, प्रीति शर्मा, आर्य, वंदना सिंह, जीके बाबू, सिंह, शशि, अमिता सिंह, प्रीति सिंह, मनीषा मथुरिया, प्रमोद सिंह, किशोरी, सिंह, तोमर, वंदना, ममता, दुरदाना, नीतू, प्रदीप शर्मा, गुलाब सिंह, ललिता, दुर्गा शुक्ला, धन देवी, कमल सिंह चौधरी, राजेश कुमार और किशोरी सिंह शामिल है। इनके खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज हो जाएगी।

चार्ज अधिकारी ने कहा है कि जिन प्रागणकों ने अभी तक जनगणना का कार्य शुरू नहीं किया है, वे शीघ्र ड्यूटी रिसीव कर जनगणना कार्य पूर्ण करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।