Greater Noida News : घनघोर कलयुग: घर में सो रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट कर दांत तोड़ा

May 30, 2026 - 13:38
Greater Noida News : घनघोर कलयुग: घर में सो रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट कर दांत तोड़ा
Symbolic Image

Greater Noida News : घर में सो रही एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ एक दरिंदे ने बलात्कार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट कर उसका दांत तोड़ दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Jarcha Greater Noida News : थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि खंडेरा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 75 वर्षी मां उनके भाई के पास रहती हैं। पीड़ित के अनुसार उनका भाई और उनकी पत्नी घर से बाहर किसी काम से गए हुए थे। उनकी मां घर पर सो रही थी। रात एक बजे करीब के उनके पड़ोस में रहने वाला गजे सिंह पुत्र रंजीत सिंह उनकी मां को घर पर अकेला पाकर घर की दीवार कूदकर घर के अंदर आया तथा चारपाई पर सो रही उनकी मां का मुंह बंद करके उनके साथ छेड़खानी करने लगा। उसने बलात्कार करने की कोशिश की। उसने महिला के कपड़े भी उतार दिए। जब महिला ने विरोध किया तो उसने उनके मुंह पर काट लिया तथा घूंसा मारा। इस घटना में पीड़ित की मां के दांत टूट गया, तथा आंख पर चोट आई है।

पीड़ित के अनुसार शोर शराबा सुनकर उनके पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाली गलौज करते हुए मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।