Greater Noida News : सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत

Apr 8, 2026 - 18:37
Greater Noida News : सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र में मंगलवार की देर रात को एक अज्ञात वाहन ने एक डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दिया। वह बेहोश कर सड़क पर गिर पड़ा। बारिश और अंधेरा होने के चलते किसी ने घटना की तरफ ध्यान नहीं दिया। कई वाहन उसके ऊपर से गुजरते चले गए। बुधवार सुबह को उसकी मौत की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 7 अप्रैल की देर रात को थाना बादलपुर क्षेत्र के धूम मानिकपुर अंडरपास के पास किसी अज्ञात वाहन द्वारा बंटी पुत्र सतपाल उम्र 25 वर्ष को टक्कर मार दिया गया। उन्होंने बताया कि वह घटना के समय बारिश हो रही थी, तथा काफी अंधेरा था। किसी ने इस दुर्घटना की तरफ ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि आज सुबह को बंटी की मौत की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो टीमें गठित कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा रहा है, तथा दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों के अनुसार जब बंटी देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया। सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार उसके ऊपर से कई वाहन गुजर गए हैं। जिसकी वजह से उसका शव छत-विछत हो गया है। पुलिस सभी पहलुओं के ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।