Greater Noida News : टेंपो चालक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Oct 16, 2026 - 22:56
Greater Noida News :  टेंपो चालक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
टेंपो चालक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति की फोटो

Greater Noida News : थाना ईकोटेक तीन पुलिस ने कुलेसरा में घर के सामने टेंपो खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में चालक की हत्या करने वाले आरोपी को आज शाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार, नशीली गोलियां और मृतक का टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया। 

Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- तीन के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ जनपद के खैरीरी मस्तीपुर गांव का रहने वाला पवन शर्मा अपने परिवार के साथ कुलेसरा में रहता था। पवन टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। घर के सामने गली में टेंपो खड़ा करने को लेकर पूर्व में पवन का पड़ोसी ललित से विवाद हुआ था।

इसी विवाद के चलते आरोपी पड़ोसी ललित बीते बुधवार की रात पवन को अपनी कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। कार में बैठकर दोनों ने शराब पी। शराब में उसने नशे की गोलियां मिला दीं। इस बीच आरोपी ललित ने गला दबाकर पवन की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने पवन का शव लखनावली गांव के समीप सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित को आज शाम को गिरफ्तार कर लिया है।