Jewar News : सार्वजनिक स्थान पर मादक पदार्थ पीने वाले 49 लोग गिरफ्तार
Jewar News : थाना जेवर और रबूपुरा पुलिस ने बीती रात को सार्वजनिक स्थान पर मादक पदार्थ पीने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 49 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना रबूपुरा और जेवर पुलिस ने बीती रात को एक संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान शराब अथवा अन्य मादक पदार्थ के सेवन करने वाले लोगों को खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर मादक पदार्थों का सेवन करने वाले 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें जेवर पुलिस द्वारा 22 और रबूपुरा थाना पुलिस द्वारा 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग शराब, हुक्का जैसे मादक पदार्थो का सेवन कर रहे थे।

