Ghaziabad News : रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
Ghaziabad News : जनपद गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री में अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पाकर ट्रॉनिका सिटी (लोनी) फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने देखा कि 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित तीन मंजिला इमारत में संचालित रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री मनमानर्क अपैरल के प्रथम तल पर आग लगी हुई थी। आग के साथ भारी मात्रा में धुआं निकल रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
CFO Ghaziabad News : मुख्य दमकल अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आसपास के फायर स्टेशन से भी कुछ गाड़ियां मंगवाई गई। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जन हानि नहीं है।

