Ghaziabad News : विराट हिंदू सम्मेलन मे उमड़ा जनसैलाब
Ghaziabad News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, संघ के आह्वान पर 'सर्व समाज हिंदू सम्मेलन समिति' द्वारा लोनी के इंद्रापुरी बस्ती, माधव नगर स्थित सचखंड नानक धाम में एक विराट हिंदू सम्मेलन का सोमवार को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भक्ति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत यशवीर महाराज की उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक अतुल का ओजस्वी बौद्धिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने हिंदू एकता, परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज का मार्गदर्शन किया। मंच संचालन संजीव द्वारा किया गया।
सम्मेलन का आकर्षण बाल छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने योग प्रदर्शन, देशभक्ति के गीत और सांस्कृतिक नाटकों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का प्रारंभ सामाजिक समरसता के मूल मंत्र के साथ हुआ, जिसमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया गया।
गुरुद्वारा लोनी से आए त्रिलोचन जी महाराज ने जातीय भेदभाव को त्यागने और हिंदू एकता को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि "जब हिंदू संगठित होगा, तभी देश सशक्त और संगठित होगा।" इस अवसर पर जिला प्रचारक रविन जी एवं डॉ. राजेश की भी विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में संतों, पुजारियों और समाज के सभी वर्गों के लगभग 28 हजार से अधिक हिंदूओं ने भाग लिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. कौमुदी चौधरी, विष्णु , अंकित , कैलाश जी, नरेश , इंद्रपाल , हरीश , विनोद , त्रिलोक , संजीव , मनीष , दीपक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने सहभागिता की।

