Greater Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने गहरे नाले में लगाई छलांग, उपचार के दौरान मौत

Jul 23, 2026 - 12:28
Greater Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने गहरे नाले में लगाई छलांग, उपचार के दौरान मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर गांव में रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव के चलते गहरे नाले में छलांग लगा दिया। उसे नाले से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सुखबीर पुत्र भगवत उम्र 30 वर्ष तुगलपुर गांव में रहता था। वह मूल रूप से जनपद महोबा का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि आज सुबह उसने सेक्टर 150 के पास गहरे नाले में छलांग लगा दिया। आसपास के लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे नाले से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।