Expo News & Latest Posts
Noida News : भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज की स्वर्गीय पत्नी सत्यवती मिश्रा को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Noida News : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के त्रयोदशाह संस्कार के अवसर पर गुरूवार को सेक्टर-51 स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग जेपीएस राठौर, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यमंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग हंस राज विश्वकर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने दिवंगत सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कलराज मिश्रा और शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद रानी माला राजलक्ष्मी शाह, पूर्व सांसद संगीता आजाद, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, सांसद साक्षी महाराज, पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह, विधायक विवेकानंद पांडे, पीएन पाठक, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, आनंद शुक्ला, बेचन राम, सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Noida News : यूपीआईटीएस के चौथे संस्करण में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन’ को मिलेगी विशेष पहचान:भूपेंद्र चौधरी
Noida News : उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बृहस्पतिवार की शाम को एक प्रेस और वार्ता के दौरान कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) का चौथा संस्करण उत्तर प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं, निर्यातकों और कारोबारियों को देश और दुनिया के बाजारों से जोड़ने का बड़ा मंच बनेगा। 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपीआईटीएस 2026 में 2,400 से अधिक प्रदर्शकों, 1.5 लाख से अधिक बीटूबी खरीदारों एवं आगंतुकों, 4.5 लाख से अधिक सामान्य आगंतुकों तथा 85 देशों के 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के शामिल होने की उम्मीद है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। प्रदेश में 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां हैं। सरकार ऐसा इकोसिस्टम विकसित कर रही है, जिसमें उद्यम आगे बढ़ सकें, नवाचार कर सकें और वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा कर सकें। यूपीआईटीएस स्थानीय उद्यमों के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने के साथ निवेश, व्यावसायिक विस्तार और रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने बताया कि यूपीआईटीएस 2026 का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसका 29 सितंबर को समापन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यूपीआईटीएस 2026 का अंतरराष्ट्रीय स्वरूप इस वर्ष और व्यापक होगा। चौथे संस्करण में छह पार्टनर देश ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम भाग लेंगे। इन देशों की भागीदारी से व्यापार साझेदारी, तकनीकी सहयोग, सोर्सिंग, निवेश और नए बाजारों तक पहुंच के अवसर बढ़ेंगे। आयोजन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, घरेलू बीटूबी खरीदारों और घरेलू बीटूसी आगंतुकों को एक ही मंच पर जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से पहले ही अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी बढ़ रही है। अब तक 72 देशों से विदेशी खरीदारों के पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। एफआईईओ के होस्टेड बायर प्रोग्राम के माध्यम से वास्तविक खरीदारों, आयातकों, वितरकों, रिटेलर्स, सोर्सिंग एजेंट्स, प्रोक्योरमेंट प्रमुखों, व्यापार संघों और व्यावसायिक उद्यमों को आयोजन से जोड़ा जा रहा है। बीटूबी मैचमेकिंग, नेटवर्किंग और बिजनेस सेशंस के माध्यम से खरीदारों और प्रदर्शकों को सीधे कारोबारी संवाद का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि यूपीआईटीएस 2026 में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, हस्तशिल्प और सेवा क्षेत्र की विविधता दिखाई देगी। इसमें कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, ऑटोमोबाइल, ईवी एवं ऑटो कंपोनेंट्स, एविएशन, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं ई-कॉमर्स, आईटी एवं स्मार्ट-सिटी सॉल्यूशंस, फिल्म एवं मनोरंजन, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, फूड प्रोसेसिंग एवं एफएमसीजी, बागवानी, हैंडलूम, हस्तशिल्प एवं टेक्सटाइल्स, स्वास्थ्य, वेलनेस, आयुष, फार्मास्यूटिकल्स एवं मेडिकल इक्विपमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग एवं रियल एस्टेट, लेदर, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी, स्पोर्ट्स, टॉयज, रिन्यूएबल एनर्जी, पावर, माइनिंग, लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग, रिटेल, फाइनेंशियल सर्विसेज, शिक्षा एवं कौशल, पैकेजिंग एवं प्रिंटिंग तथा जल, स्वच्छता एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन जैसे क्षेत्र शामिल होंगे।
मंत्री ने बताया कि प्रदर्शनी में एमएसएमई विकास, उद्यमिता एवं कौशल विकास, क्लस्टर विकास, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग सहायता, रोजगार सृजन तथा ग्रामीण एवं शहरी विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं और नीतियों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। औद्योगिक निवेश, निर्यात, टेक्सटाइल्स और गारमेंटिंग से संबंधित उत्तर प्रदेश की सेक्टोरल पॉलिसीज भी आयोजन का हिस्सा होंगी।
उन्होंने बताया कि यूपीआईटीएस 2026 में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और पाक पहचान को भी विशेष स्थान दिया गया है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ पहल के साथ इस वर्ष ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन’ को विशेष पहचान दी जाएगी। इसके माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों की पारंपरिक पाक विधियों, स्थानीय व्यंजनों और खाद्य विरासत को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय आयोजन में बिजनेस एंगेजमेंट्स, नॉलेज सेशंस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव परफॉर्मेंस, अवॉर्ड्स, फैशन शो और लेजर शो सहित कई गतिविधियां होंगी। नॉलेज प्रोग्राम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ट्रेड, फूड प्रोसेसिंग, एमएसएमई, ग्लोबल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स और अन्य उभरते क्षेत्रों पर चर्चा होगी। इससे उद्योग जगत के लोगों को ज्ञान-विनिमय, संवाद और सहयोग के अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि इस तरह यूपीआईटीएस व्यापार और निवेश के साथ उत्तर प्रदेश की संस्कृति, खान-पान, नवाचार और उद्यमशीलता को भी वैश्विक मंच देगा। यहां प्रदेश की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, एमएसएमई इकोसिस्टम, ओडीओपी एवं ओडीओसी उत्पाद, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल्स, कृषि, खाद्य, पर्यटन, नवाचार और उभरते उद्योगों को देश-विदेश के खरीदारों, निवेशकों और कारोबारी समुदाय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यूपीआईटीएस 2026 पिछले तीन संस्करणों की सफलता के आधार पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित 2025 संस्करण में कुल 5,07,099 आगंतुक पहुंचे थे, जिनमें 1,40,735 बीटूबी आगंतुक शामिल थे। 35,000 वर्ग मीटर से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र में 2,228 प्रदर्शकों ने भाग लिया था। एफआईईओ के माध्यम से 85 देशों के 550 से अधिक विदेशी खरीदारों की भागीदारी ने आयोजन के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को मजबूत किया।
आधिकारिक यूपीआईटीएस प्लेटफॉर्म के अनुसार, 2025 संस्करण में ₹1,882 करोड़ मूल्य के 2,400 से अधिक एमओयू तथा 11,200 करोड़ रुपए से अधिक की बिजनेस इन्क्वायरी दर्ज की गई। इन उपलब्धियों के आधार पर चौथे संस्करण का दायरा और अंतरराष्ट्रीय पहुंच बढ़ाई जा रही है।यूपीआईटीएस 2026 में डिजिटल सुविधाओं को भी मजबूत किया गया है। यूपीआईटीएस ऐप के माध्यम से खरीदार और प्रदर्शक कारोबारी अवसरों की पहचान कर सकेंगे तथा बीटूबी बैठकों को पहले से निर्धारित कर सकेंगे। डिजिटल मैचमेकिंग के माध्यम से प्रतिभागी आयोजन के दौरान होने वाली व्यावसायिक बैठकों की बेहतर योजना बना सकेंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाने में यूपीआईटीएस जैसे मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। चौथा संस्करण व्यापार, निवेश, नवाचार, मैन्युफैक्चरिंग, निर्यात, संस्कृति और उपभोक्ता सहभागिता को एक मंच पर लाकर प्रदेश के उद्यमों को देश और दुनिया के बड़े बाजारों से जोड़ने का प्रयास करेगा।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग शशि भूषण लाल सुशील, सचिन प्रांजल यादव, गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम, इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार सहित उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में लगी आग, जलकर 9 लोगों की मौत, दो महिलाओं समेत चार की हुई पहचान
Noida News : बुधवार की मध्य रात्रि को थाना जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग लगने से जलकर हुई 9 लोगों की मौत के मामले में बृहस्पतिवार की शाम तक चार लोगों की पहचान हो पाई है। 5 शवों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। जिन लोगों की शिनाख्त हुई है उसमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं।
पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा रवि शंकर नीम ने बताया कि मृतकों में कुमारी श्रुति रावत (31) पुत्री बालमुकुंद रावत, श्रीमती उषा देवी (65) पत्नी प्रेम नारायण गुप्ता, हरि शरण गुप्ता (55 वर्ष) पुत्र अवध बिहारी गुप्ता तथा देवेंद्र भारद्वाज (61 वर्ष) पुत्र प्रेमपाल भारद्वाज है। उन्होंने बताया कि अन्य मृतकों की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ शव जलने की वजह से इतने छत- विछत हो गए हैं कि उनकी पहचान करना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की पहचान कराने के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट करवाने पर विचार कर रही है। वहीं कुछ लोगों के लापता होने की भी चर्चा है। पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है इसके अलावा भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने इस घटना पर गहरा अशोक व्यक्त किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संवेदना प्रकट की है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग लगने से हुई नौ लोगों की मौत के मामले में बस में सवार जनपद हमीरपुर के राठ निवासी सुनील कुमार ने थाना जेवर में बस के ड्राइवर और परिचालक आदि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय रवि शंकर निम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125 बी, 105,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी ने बताया कि एक डबल डेकर बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से 35 सवारियों को भरकर बुधवार की मध्य रात्रि को यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते महोबा जनपद के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किलोमीटर तक पहुंचते- पहुंचते चलती बस में अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि रेसक्यू करने के बाद करीब 26 लोगों को बाहर निकाला गया, जबकि नौ लोगों की जलने से मौत हो गई है। कुछ लोग बस में भरे धुएं की वजह से बेहोश हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत अब ठीक है। उन्होंने बताया कि आगजनी के चलते बस में पूरी तरह से धुआं भर गया था। घटना के समय कुछ लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया कि काफी लोग सोने की वजह से बस में फंस गए तथा उनकी जलने से मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बस मध्य प्रदेश से संचालित होने वाली राज कल्पना ट्रेवल्स की है। यह बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा के लिए जा रही थी। इस बस का पंजीकरण बिहार प्रांत में हुआ है। उन्होंने बताया कि बस का फिटनेस प्रमाण पत्र राजस्थान से, जब की प्रदूषण प्रमाण पत्र हरियाणा से जारी हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बस का नोएडा में कोई स्टॉपेज नहीं था। उन्होंने बताया कि आग बस में लगे एयर कंडीशन में हुए स्पार्क के चलते लगी है।
Noida News : अग्निकांड ने खोला बस माफियाओं के राज: भिन्न&भिन्न राज्यों से हो रहा था संचालन, रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण और फिटनेस
Noida News : थाना जेवर क्षेत्र में बुधवार की मध्य रात्रि को डबल डेकर बस में लगी आग और इस घटना में नौ लोगों की हुई मौत के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के दौरान नोएडा पुलिस को पता चला है कि यह बस कश्मीरी गेट से चली थी। तथा उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा जा रही थी।
पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बस मध्य प्रदेश से संचालित होने वाली राजकल्पना ट्रेवल्स की है। यह बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा के लिए जा रही थी। इस बस का पंजीकरण बिहार प्रांत में हुआ है। उन्होंने बताया कि बस का फिटनेस प्रमाण पत्र राजस्थान से, जब की प्रदूषण प्रमाण पत्र हरियाणा से जारी हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बस का नोएडा में कोई स्टॉपेज नहीं था। उन्होंने बताया कि आग बस में लगे एयर कंडीशन में हुए स्पार्क के चलते लगी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी रात से सुबह तक घटनास्थल पर मौजूद रहे, तथा गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बस से निकालकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस दिल्ली पुलिस को इस आशय का पत्र लिख रही है कि कश्मीरी गेट से अवैध रूप से इतनी बसें कैसे संचालित हो रही हैं। मालूम होगी से पूर्व मे भी 4 अगस्त को कश्मीरी गेट से चलने वाली एक डबल डेकर बस में एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था। यह बस नोएडा में रिपेयरिंग के लिए आई थी, तथा परी चौक से युवती सवारी के रूप में उसमें बैठ गई थी। इस मामले में कश्मीरी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। तब भी डबल डेकर बसें चर्चा में आई थी। इसके बाद नोएडा पुलिस ने भी बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की और दर्जनों बसों को सीज किया। इस घटना ने यह जाहिर कर दिया है कि बस माफिया सफेद पोश लोगों से सांठ- गांठ कर इस अवैध कारोबार को चला रहे हैं। बताया जाता है कि दिल्ली के कश्मीरी गेट से रोजाना सैकड़ो की संख्या में अवैध रूप से डबल डेकर बसे संचालित हो रही हैं। मालूम हो कि बुधवार की मध्य रात को यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग के चलते नौ लोगों की मौत हो गई थी। बस में 35 लोक सवार थे। पुलिस ने 26 लोगों को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। नौ लोगों की दुखद मौत हो गई। इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है।
Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर बस हादसा: चालक परिचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग लगने से हुई नौ लोगों की मौत के मामले में बस में सवार जनपद हमीरपुर के राठ निवासी सुनील कुमार ने थाना जेवर में बस के ड्राइवर और परिचालक आदि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय रवि शंकर निम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125 बी, 105,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि कई शव काफी छत विछत हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ शवों की शिनाख्त कराने के लिए डीएनए भी करवाना पड़ सकता है।
इस दुखद घटना का संज्ञान मे लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के प्रति सांत्वना देते हुए उनके परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से बातचीत कर सारी कानूनी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करें।
Noida News : नोएडा बस हादसा: सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा की
Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे में डबल डेकर बस में आग लगने से हुई नौ लोगों की मौत की दुखद घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने
अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से बातचीत कर सारी कानूनी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करें। वहीं पुलिस को मृतको के शवों की शिनाख्त कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि शव बुरी तरह से जल गए हैं, और कई के चेहरे छत- विक्षत हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोपहर तक लोगों की पहचान हो जाएगी।
Noida News : कश्मीरी गेट से महोबा जा रही डबल डेकर बस में लगी भयंकर आग, एक महिला सहित नौ लोगों की जलकर मौत
Noida News : दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जनपद जा रही एक डबल डेकर बस में बुधवार की मध्य रात्रि को यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किलोमीटर पर भयंकर आग लग गई। बस में उसे समय 35 लोग सवार थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, पुलिस, जिला प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू करके काफी लोगों को बाहर निकाला, लेकिन एक महिला सहित नौ लोगों की जलकर मौत हो गई है। इस घटना के चलते मध्य रात्रि से आज सुबह तक यमुना एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मची हुई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने गैस कटर से बस को काटकर उसमें फंसे हुए शवों को बाहर निकाला।
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि एक डबल डेकर बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से 35 सवारियों को भरकर बुधवार की मध्य रात्रि को यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते महोबा जनपद के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किलोमीटर तक पहुंचते पहुंचते बस में अचानक से आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि रेसक्यू करने के बाद करीब 26 लोगों को बाहर निकला गया, जबकि एक महिला सहित नौ लोगों की जलने से मौत हो गई है। कुछ लोग बस में भरे धुएं की वजह से बेहोश हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत अब ठीक है। उन्होंने बताया कि आगजनी के चलते बस में पूरी तरह से धुआं भर गया था। घटना के समय कुछ लोग सो रहे थे।
उन्होंने बताया कि काफी लोग सोने की वजह से बस में फंस गए तथा उनकी जलने से मौत हो गई। अपर आयुक्त ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने बस का शीशा तोड़कर और गैस कटर से बस के काफी हिस्से को काटा तथा उसमें फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की पहचान हुई है लेकिन अभी तक कुछ की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सभी लोगों की पहचान कराकर उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है।
बस में सवार रिंकी राजपूत ने बताया कि वह डबल डेकर नोएडा बस में नोएडा से सवार हुई थी तथा तथा अपने घर राठ जा रही थी। घटना के समय वह सो रही थी। किसी यात्री ने उनके केबिन को जोर-जोर से पीट कर जगाया। उसके बाद बस के बाहर निकली। उन्होंने बताया कि घटना के समय काफी धक्का मुक्की थी। लोग बाहर निकालने के लिए एक दूसरे को धक्का दे रहे थे। उन्होने बताया कि लोगों में इतनी अफरा-तफरी थी कि किसी ने अपना सामान भी नहीं उठाया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। इस घटना में काफी लोगों का समान, नगदी, जेवर, मोबाइल फोन आदि भी जल गया है। उन्होंने बताया कि घटना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। बस में सवार रिंकी के अनुसार इस घटना में नौ लोगों से ज्यादा की मरने की आशंका है।
Dadri News : ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत
Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र के अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की शाम को एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना दादरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की शाम को सुरेश अहिरवार (33 वर्ष) पुत्र नंदन अहिरवार मूलनिवासी जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक रेलवे पटरी को पार कर रहे थे, तभी वह द्रुत गति से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आ गए।
Greater Noida News : सड़क हादसे में कारपेंटर की मौत
Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र के एनटीपीसी कट के पास बुधवार की शाम को एक डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे हैं एक कारपेंटर को टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सुरेंद्र शर्मा (49) बुधवार की शाम को बाइक पर सवार होकर एनटीपीसी कट के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में सुरेंद्र शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है।
Noida News : पंखा ठीक करते समय लगा बिजली का करंट, मौत
Noida News : थाना फेस -वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले एक व्यक्ति को उस समय बिजली का करंट लग गया जब वह अपने घर पर लगे हुए सीलिंग फैन को ठीक कर रहे थे। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हरौला गांव में रहने वाले जगदीश (50) पुत्र रामदयाल उम्र 52 वर्ष अपने घर में लगे हुए छत के पंख को ठीक कर रहे थे। तभी उन्हें बिजली का करंट लग गया। इस घटना मे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बुधवार की रात के समय उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को पता बताया कि वह पंखा ठीक कर रहे थे, तभी बिजली का करंट लग गया।
Noida News : 25 सितंबर को एक साथ गूंजेगा वंदेमातरम्, ‘नमामि भारतम्’ में जुटेंगे लाखों स्वर
Noida News : वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर विद्या भारती का देशव्यापी आयोजन
वंदेमातरम् गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से देशभर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 25 सितंबर को सुबह 11 बजे विद्या भारती के विद्यालयों समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में एक साथ वंदेमातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार देशभर में अलग-अलग स्थानों पर एक ही समय, एक ही स्वर और एक ही लय में वंदेमातरम् का गायन कर भारतीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को वंदेमातरम् के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराने के साथ ही राष्ट्रभाव और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
विद्या भारती के पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाश वीर ने बताया कि वंदेमातरम् भारतीय राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत में इसे राष्ट्रगीत का दर्जा प्राप्त है।
उन्होंने बताया कि वंदेमातरम् से जुड़े अनेक ऐतिहासिक प्रसंग स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में दर्ज हैं। बंगाल आंदोलन से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हुए आंदोलनों तक इसका उद्घोष राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बना रहा। स्वतंत्रता के अवसर पर भी वंदेमातरम् को विशेष महत्व मिला।
‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्या भारती का प्रयास देशभर के विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं को एक साझा कार्यक्रम से जोड़ना है। आयोजकों का कहना है कि एक साथ होने वाला सामूहिक गायन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और मातृभूमि के प्रति सम्मान का संदेश देगा।
Noida News : बाइकर्स ने विभिन्न जगहों पर पांच लोगों के साथ की लूटपाट
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों से बाइक सवार बदमाशों ने पांच लोगों के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने कीमती आईफोन, सोने की चेन आदि लूट लिया। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि भानु प्रताप सिंह पुत्र मनु सिंह ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह काशीराम कॉलोनी सेक्टर 45 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह शाम के समय घूमने के लिए निकले थे, इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने सेक्टर 44 के पास से उनका कीमती आईफोन छीन लिया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि निकिता पठानिया पत्नी रोहित वर्मा ने बताया कि वह सेक्टर 76 स्थित सेठी मैक्स रोल सोसाइटी में रहती है। पीड़िता के अनुसार वह आज सुबह ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने घर से कंपनी जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वह थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में पहुंची अज्ञात बदमाशों ने उनका आईफोन छीन लिया। पीड़िता के अनुसार उनके मोबाइल फोन में उनका महत्वपूर्ण डेटा और बैंकिंग से संबंधित जानकारी है। बदमाश उसका दुरुपयोग कर उनके खाते से रकम निकाल सकते हैं। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र बताया कि अभिषेक सिंह पुत्र वीरेंद्र प्रताप ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गौर सिटी दो में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह बीती रात को अपने घर से सेक्टर 62 जा रहे थे। बसई गांव के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उनका कीमती आईफोन उनसे छीन लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस तीन के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि एक अन्य मामले में आज ईताश पुत्र कृपाल अपने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गढी चौखंडी गांव में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह परथला गोल चक्कर के पास से गुजर रहे थे, तभी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह तेज गति से बाइक चलाते हुए भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती दीपिका अरोड़ा ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बीती रात को अपने बेटे के साथ महागुन माईवुड सोसायटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पास से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोसाइटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
Greater Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग मे ऊपर जा रही क्रेन से गिरा भारी सामान, एक व्यक्ति की मौत
Greater Noida News : थाना बीटा- दो क्षेत्र में निर्माणाधीन एक बिल्डिंग से ऊंचाई से भारी सामान नीचे गिरा। वह एक मजदूर के ऊपर जा लगा। इस घटना उसकी मौत हो गई है। वहीं थाना बिसरख क्षेत्र में ऊंचाई से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जगजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी दिल्ली जेपी स्टार कोर्ट सोसाइटी में आज सुबह निर्माण का कार्य कर रहे थे। ऊपर जा रही सामान ढोने वाली क्रेन से कुछ भारी सामान उनके ऊपर गिर गया। उन्हें चोट लगी। उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले बलराम पुत्र हरी लाल उम्र 49 वर्ष ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Noida News : प्राक्सी सर्वर लगाकर नकल करावाने वाले गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार
Noida News : उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट की टीम ने एसएससी परीक्षाओं में प्राक्सी सर्वर लगाकर नकल करावाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। नालेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित बालाजी डिजिटल जोन कंप्यूटर लैब में छापेमारी के बाद सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने वाली कंपनी एएसएसईएसएस इंफ्रा के दो डायरेक्टरों को बीती रात को गिरफ्तार किया गया है।
एसटीएफ नोएडा यूनिट एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला कि परीक्षा केंद्रों को चिन्हित करना, उनका सिक्योरिटी आडिट करना और केंद्र संचालक व स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन कराना एएसएसईएसएस इंफ्रा की जिम्मेदारी थी। इसके एवज में संबंधित कंपनी द्वारा उसे तय दरों पर भुगतान किया जाता था।जांच में सामने आया है कि बालाजी डिजिटल जोन को एएसएसईएसएस इंफ्रा द्वारा ही एसएससी परीक्षा के लिए केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया था।
इस केंद्र पर वर्ष 2025 से अब तक एसएससी की 16 परीक्षाएं आयोजित हो चुकी हैं, लेकिन इन परीक्षाओं को कराने के लिए एएसएसईएसएस इंफ्रा ने बालाजी डिजिटल जोन को निर्धारित शुल्क का भुगतान ही नहीं किया।बल्कि निर्धारित शुल्क न देकर एएसएसईएसएस इंफ्रा द्वारा परीक्षा केंद्र संचालक को सुरक्षा नियमों में अनदेखी करने की छूट दी जाती थी। इसके बदले केंद्र संचालक प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से पैसे लेकर नकल कराने की व्यवस्था कराता था।
यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली के दर्जनों संदिग्ध परीक्षा केंद्रों तक फैला हुआ है। अप्रैल-2026 में देहरादून के महादेव डिजिटल जोन में भी इसी तरह प्राक्सी सर्वर लगाकर नकल कराते पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली देहरादून में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें मुख्य आरोपित के रूप में प्रदीप चौहान का नाम आया था। जानकारी होने के बावजूद ग्रेटर नोएडा स्थित प्रदीप चौहान की दूसरी लैब बालाजी डिजिटल जोन को फिर से परीक्षा केंद्र बना दिया।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के चयन की प्रमुख कार्यकारी संस्था है। इसी आधार एएसएसईएसएस इंफ्रा पर साक्ष्य के साथ कंपनी के डायरेक्टर गगनदीप शर्मा और यादवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ नालेज पार्क कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Jewar News : नहर में मिला ज्ञात व्यक्ति का शव
Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास एक छोटी नहर में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को बीती रात को मिला है।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र के ग्राम दयानतपुर के पास से बह रही छोटी नहर में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौत के कारण का पता लगा रही है।
Greater Noida News : अनियंत्रित रोड़ी मिक्सर नहर में गिरा, चालक की पानी में डूबने से हुई मौत
Greater Noida News : थाना रबूपूरा क्षेत्र के नगला हुकुम सिंह गांव के पास एक रोड़ी मिक्सर ट्रक अनियंत्रित होकर बीती रात को छोटी नहर में गिर गया। इस घटना में चालक की पानी में डूबने से मौत हो गई।
Police Station Rabupura Greater Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने आज सुबह को बताया कि सुदेश कुमार पुत्र शीतल सिंह मूल निवासी जनपद एटा रोड़ी मिक्सर का ट्रक चलाते थे। वह बीती रात को ट्रक लेकर नगला हुकुम सिंह गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी छोटी नहर की पुलिया पर उनका ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। इस घटना में ट्रक चालक शिवदेस कुमार 38 वर्ष नहर के पानी में डूब गए तथा उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिचालक सुरक्षित है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Greater Noida News : सोशल मीडिया के माध्यम से दो लोग भारतीय किसान यूनियन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कर रहे हैं प्रताड़ित, मुकदमा दर्ज
Greater Noida News : थाना रबूपुरा में भारतीय किसान यूनियन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो लोग सोशल मीडिया पर उसके प्रति अभद्र; अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, तथा उसे गाली गलौज कर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
Police Station Rabupura Greater Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि गीता भाटी ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह भारतीय किसान यूनियन महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उनके अनुसार प्रवेश और डिंपल नामक दो लोग सोशल मीडिया पर उनके प्रति अशोभनीय और गंदी-गंदी भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट डाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि इनके पोस्ट के चलते वह मानसिक व शारीरिक रूप से काफी परेशान है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Greater Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने बेटे के साथ पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट लूटा
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र से बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन और सोने का लॉकेट लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती दीपिका अरोड़ा ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बीती रात को अपने बेटे के साथ महागुन माईवुड सोसायटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पास से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोसाइटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
Noida News : गाजियाबाद समेत विभिन्न जनपदों में 12 रियल एस्टेट परियोजनाओं को यूपी रेरा ने दी मंजूरी
Noida News : उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने गाजियाबाद समेत छह जिलों की 12 रियल एस्टेट परियोजनाओं को आज मंजूरी दी है। इनमें 3090 फ्लैट और दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसमें 1663.85 करोड़ रुपये का निवेश आएगा।
यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि लखनऊ में कुल चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें दो आवासीय, एक व्यावसायिक और एक मिश्रित परियोजना शामिल है। इन परियोजनाओं में कुल 609.35 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा और 1972 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। गाजियाबाद में कुल तीन आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में कुल 605.06 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा। इनके माध्यम से 574 आवासीय इकाइयों का विकास किया जाएगा। हापुड़ में दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में कुल ₹123.45 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा और 192 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। अयोध्या में 72.61 करोड़ रुपए के अनुमानित निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के तहत 85 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। प्रयागराज में एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसमें 51.66 करोड़ रुपए का अनुमानित निवेश होगा और 109 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। कानपुर में भी एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में 201.72 करोड़ रुपए का अनुमानित निवेश होगा और 158 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।
Dadri News : ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचला, एक की मौत एक घायल, परिजनों ने लगाया जाम
Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र में मंगलवार की रात को एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार दो छात्रों को कुचल दिया। इस घटना में उपचार के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने अजायबपुर फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
पुलिस उपायुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि करण (23 वर्ष) पुत्र सतवीर तथा अनीश (23) पुत्र शमसुद्दीन एक बाइक पर सवार होकर मंगलवार की रात को अजायबपुर रेलवे स्टेशन के फ्लाई ओवर के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान करन की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मिलेगा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Noida News : नाबालिग को बहला&फुसलाकर ले जाने के दोषी को पांच साल की कैद
Noida News : जनपद गौतमबुद्ध नगर की पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत-द्वितीय के न्यायाधीश कुमार गौरव ने सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण के एक मामले में सेक्टर-18 निवासी आरोपी शाहबुद्दीन को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे एक माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
एडीजीसी अपराध चवनपाल भाटी ने बताया कि 20 सितंबर 2019 की रात वादी की 14 वर्षीय पुत्री घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों को शक था कि पड़ोस में किराएदार के तौर पर रहने वाला शाहबुद्दीन लड़की को इशारों से तंग किया करता था। शुरुआत में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने में पुलिस ने टालमटोल की, जिसके बाद वादी को एसपी नोएडा के पास गुहार लगानी पड़ी। तीन दिन बाद, 23 सितंबर को मामला दर्ज हो सका। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी नाबालिग को पहले मुंबई और फिर कोलकाता स्थित अपने घर ले गया था, जहां वह कई दिनों तक उसके परिवार के साथ ठहरी रही। पुलिस की सख्ती बढ़ने पर 29 सितंबर 2019 को आरोपी लड़की के साथ हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचा, जहां एयरपोर्ट पर दोनों को धर दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से स्पाइसजेट की दो टिकटें और आधार कार्ड बरामद हुए थे। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अदालत में बताया कि वह अपनी इच्छा से आरोपी के साथ गई थी और दोनों एक-दूसरे को मित्र मानते थे। उसने यह भी कहा कि उसने आरोपी को अपनी असली उम्र नहीं बताई थी। बचाव पक्ष के वकील ने इन तथ्यों के आधार पर आरोपी को दोषमुक्त करने की दलील दी, जबकि विशेष लोक अभियोजक चवनपाल भाटी ने अधिकतम सजा दिए जाने की मांग अदालत से की। अदालत ने पीड़िता के स्कूल दस्तावेजों के आधार पर घटना के समय उसकी आयु 13 वर्ष 11 माह निर्धारित की। फैसले में स्पष्ट किया गया कि नाबालिग की सहमति विधिक रूप से मान्य नहीं मानी जाती, इसलिए वैध संरक्षकता से बिना इजाजत ले जाना अपहरण के दायरे में आता है। हालांकि लैंगिक शोषण या विवाह की नीयत से अपहरण के आरोप साक्ष्यों के अभाव में सिद्ध नहीं हो पाए, जिस कारण अदालत ने आरोपी को इन धाराओं से बरी कर दिया।
Noida News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति को उम्रकैद
Noida News : अपर सत्र न्यायाधीश सोमप्रभा मिश्रा की अदालत ने पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में पति को दोषी करार देते हुए आज उम्रकैद और पचास हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने बुलंदशहर निवासी अब्दुल खालिद पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मामला 2 फरवरी 2022 का है। जब वादिनी आशा देवी ने थाना सेक्टर-113 नोएडा पर तहरीर देकर बताया था कि उनकी बहन आशमीन की शादी वर्ष 2012 में खालिद के साथ हुई थी। दोनों सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में रह रहे थे। खालिद शुरू से ही आशमीन को परेशान करता था और दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना से करीब 15-20 दिन पहले आशमीन जयपुर गई हुई थी। 30 जनवरी 2022 को दोनों के बीच फोन पर भी झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आशमीन उसी रात जयपुर से नोएडा के लिए बस से रवाना हुई और 31 जनवरी की सुबह अपने पति के पास वापस आ गई। 31 जनवरी की सुबह करीब 6 बजे आशमीन ने अपनी बहन आशा देवी को फोन किया था, लेकिन उस वक्त वह सो रही थीं। बाद में जब कॉल किया गया तो फोन स्विच ऑफ मिला, जिससे परिवार को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। हालांकि उस दिन आशा देवी अपने बेटे के जन्मदिन में व्यस्त होने के कारण इस पर तुरंत ध्यान नहीं दे सकीं।
एक फरवरी 2022 की रात करीब 9 बजे जब आशा देवी अपने पति खलक सिंह और बहन शालू के साथ आशमीन के फ्लैट पर पहुंचीं, तो दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ मिला। परिवार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तुड़वाकर देखा तो कमरे में आशमीन का शव जमीन पर रजाई में लिपटा पड़ा था और सिर से काफी खून बह रहा था। इसी के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एडीजीसी अपराध ह्रदेश रावल का कहना है कि अभियोजन पक्ष की ओर से नौ गवाहों पेश किए गए। गवाहों ने एक स्वर में बताया कि आशमीन व खालिद के बीच शुरू से ही विवाद रहता था और घटना से पहले भी फोन पर झगड़ा हुआ था। आरोपी की निशानदेही पर कंक्रीट का एक टुकड़ा बरामद किया गया, जिस पर फोरेंसिक जांच में मानव रक्त पाया गया। फैसले में अदालत ने कहा कि इस मामले में घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं था। बल्कि पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर आधारित था। बचाव पक्ष ने यह तर्क भी दिया था कि मृतका के भाई-बहनों ने संपत्ति (प्लॉट) हड़पने के लालच में झूठा फंसाया है, लेकिन अदालत ने इसे आधारहीन करार दिया और कहा कि इस्लामी विधि के अनुसार मृतका की संपत्ति पर स्वामित्व व उत्तराधिकार उसके पति व बच्चों को ही प्राप्त होगा, इसलिए यह तर्क तर्कसंगत नहीं ठहरता। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
Greater Noida News : जिम ट्रेनर की हत्या में दो को आजीवन कारावास
Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र में हुई जिम ट्रेनर जितेंद्र मान की हत्या के मामले में जिला अदालत ने बुलंदशहर निवासी मीट व्यापारी इमरान और नफीस को आज उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों को हत्या की साजिश में शामिल होने और वारदात में सहयोग करने का दोषी पाया गया है। सत्र न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने दोनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर एक-एक साल का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। अदालत ने कहा कि मामला मृत्युदंड के लिए निर्धारित दुर्लभतम से दुर्लभ श्रेणी में नहीं आता, इसलिए उम्रकैद उचित सजा है। जुर्माने की राशि वसूल होने पर मृतक के कानूनी वारिसों को मुआवजे के रूप में देने का निर्देश दिया गया है।
डीजीसी अपराध ब्रह्मजीत भाटी ने बताया कि 12 जनवरी 2018 को शिकायतकर्ता देवेंद्र मान को अपने भाई जितेंद्र मान के एवीजे हाइट्स सोसाइटी स्थित फ्लैट नंबर एच-606 में मृत पड़े होने की जानकारी मिली थी। परिजन मौके पर पहुंचे तो जितेंद्र का शव कमरे में गद्दे पर कंबल से ढका हुआ मिला। उनके शरीर से खून निकल रहा था। इसके बाद सूरजपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज में एक महिला को घटना वाले दिन फ्लैट में प्रवेश करते और शाम को बाहर निकलते देखा गया। पुलिस ने उसकी पहचान सृष्टि गुप्ता के रूप में की। अभियोजन के अनुसार, सृष्टि और इमरान के बीच अवैध संबंध थे। जीम ट्रेनर जितेंद्र और सृष्टि के बीच भी संबंध थे। इसको लेकर इमरान नाराज था। इसी के चलते जितेंद्र की हत्या की साजिश रची गई।
अदालत ने घटनाक्रम, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों के आधार पर माना कि हत्या अचानक या दुर्घटनावश नहीं हुई, बल्कि उसके पीछे योजना और तैयारी थी। अभियोजन के अनुसार, हत्या के बाद मोबाइल की लोकेशन बदलने के लिए नफीस फोन को लोनी, गाजियाबाद ले गया था। इसके अलावा इमरान के निर्देश पर सृष्टि को सुरक्षित निकालने में मदद करने की बात भी सामने आई। दोनों ने खुद गोली नहीं चलाई थी, लेकिन अदालत ने माना कि इससे उनकी आपराधिक जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती। मामले में अभियोजन ने कुल 18 गवाह पेश किए थे।
इस मामले में आरोपी सृष्टि गुप्ता की कार्यवाही अलग कर दी गई है। सृष्टि ने धारा-311 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत आवेदन दिया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। हाई कोर्ट ने 15 अक्टूबर 2025 को उसके संबंध में आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए सत्र न्यायालय ने इमरान और नफीस के खिलाफ कार्यवाही जारी रखी। जितेंद्र मान जूनियर टीम के नेशनल चैंपियन रह चुके थे।
Noida News : विभिन्न जगहों से न्यू लॉन्च आईफोन 18 &प्रो सहित तीन आईफोन बाइकर्स ने लूटे
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों से बाइकर्स ने हाल ही में लॉन्च हुए आईफोन 18 प्रो सहित तीन लोगों से आईफोन लूट लिया। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शुभी भंडारी पत्नी साकेत गुप्ता ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 31 सितंबर की रात को अपनी सोसाइटी से एक मूर्ति की तरफ ई- रिक्शा से जा रही थी। चेरी काउंटी सोसायटी क्रॉस करने के बाद वह ई रिक्शा से उतरी और वह क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करने लगी, तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से आईफोन 18 प्रो लूट लिया। महिला के अनुसार उन्होंने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस- तीन के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र बताया कि दुर्गेश कुमार पुत्र रेशम पाल सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 71 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह सुबह के समय मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनके हाथ से उनका कीमती आईफोन 17 प्रो लूट लिया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वे तेज गति से बाइक चला कर भागने में सफल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर -58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अमन सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह इंदिरापुरम के रहने वाले हैं, तथा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 58 स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार वह अपने ऑफिस से निकलकर पैदल जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनका कीमती आईफोन छीन लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि बदमाश लूट करके जाते हुए एक बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
Noida News : तीन माह की बच्ची को अगवा करने वाली दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार,बच्ची बरामद
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी से समाज सेवा की आड़ मे दो महिलाओं ने एक-तीन महीने की बच्ची को अगवा कर लिया है। बीती रात को पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो महिलाओं समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर अगवा बच्ची को बरामद कर लिया है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि देवी चरण पुत्र राजेश ने 21 सितंबर की रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह छीजारसी कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनके परिवार में उनकी पत्नी लक्ष्मी और चार बेटियां दुर्गा, जानकी, बेचैनी, और जानवी है। जानवी की उम्र तीन माह है। उन्होंने बताया कि दो महिलाएं उनकी कालोनी में गरीब लोगों को सामान, कपड़े आदि बांटने के लिए आई। उन महिलाओं ने उनके घर पर पहुंचकर उनकी पत्नी और बच्चों को भी कपड़े दिया। उस समय वह काम पर गए थे। पीड़ित के अनुसार एक महिला ने उनकी पत्नी को अपनी बातों में उलझा लिया तथा दूसरी ने उनकी 3 महीने बच्ची जानवी को अगवा कर लिया। कुछ देर बाद दोनों महिलाएं वहां से लापता हो गई।
SHO Police Station Sector 63 Noida : थाना प्रभारी ने बताया कि आज मंगलवार को अगवा बच्ची को बरामद कर लिया गया है। उसको अगवा करने वाली दो महिलाएं काजल उर्फ संगीता पत्नी अभय कुमार, मनीषा पत्नी राहुल तथा अभय कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से अगवा बच्ची को बरामद कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार अभय इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। उसके तीन बेटे हैं। वह एक बेटी की चाह रखता था। समाज सेवा करने वाली महिला मनीषा ने उसे आश्वासन दिया कि छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की चार बेटियां हैं। वह अपनी तीन माह की बेटी को आपको दे देगी। पुलिस को गिरफ्तार महिलाओं ने बताया है कि बच्ची की मां ने 50 हजार हज़ार में सौदा किया था। पुलिस इस बात की सत्यता की जांच कर रही है। आरोपियों ने बताया कि पैसा लेने के बाद महिला ने अपनी तीन माह की बेटी उन्हे सौंप दिया।
Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान यातायात रूट होगा डाइवर्ट
Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। ट्रेड शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा। विशिष्ट अतिथियों के आगमन के दौरान एक्सपो मार्ट-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कि 24 सितंबर से 29 सितंबर तक आवश्यकतानुसार भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वह निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
उन्होंने बताया कि चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा जाने वाले यातायात को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर सेक्टर-15 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। डीएनडी से एक्सप्रेसवे होकर आने वाले वाहनों को रजनीगंधा चौक सेक्टर-16 की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह कालिंदी बॉर्डर से एक्सप्रेसवे की ओर आने वाले यातायात को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सेक्टर-37 से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहनों को सेक्टर-44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड की ओर भेजा जाएगा। आगरा की ओर से नोएडा आने वाले यातायात को जेवर टोल से कस्बा जेवर की ओर डायवर्ट कर सिकंदराबाद होते हुए गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई है। परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों को सूरजपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सूरजपुर से परीचौक की ओर आने वाले वाहनों को एलजी गोलचक्कर से 130 मीटर रोड की ओर भेजा जाएगा। पी-3 गोलचक्कर से परीचौक होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने वाले यातायात को पी-3 से स्वर्ण नगरी गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
एक्सपो मार्ट में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों से बाहर निकलकर शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर और अन्य वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। दिल्ली और गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा की योजना पहले से बनाएं और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यातायात संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।
Noida News : यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही है यूपी सरकार
Noida News : यूपी सरकार प्रदेश में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 को केवल व्यापार और निवेश का मंच ही नहीं, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों के लिए सीखने, संवाद करने और वैश्विक कारोबारी वातावरण को समझने का अवसर बनाने पर भी जोर दे रही है। इसी क्रम में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की आयोजन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। विद्यार्थियों को आयोजन की विभिन्न गतिविधियों में उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। यह पहल विद्यार्थियों को कक्षा और परिसर से बाहर निकलकर वास्तविक कारोबारी, उद्यमिता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के माहौल को समझने का अवसर देगी।
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा आज जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार 25 से 29 सितंबर के दौरान विद्यार्थियों की भागीदारी शटल संचालन, स्कैनिंग, सांस्कृतिक गतिविधियों, नॉलेज सेशन, इंफॉर्मेशन डेस्क और बी2बी मीटिंग्स सहित विभिन्न कार्यों में रहेगी। विद्यार्थियों को केवल दर्शक के रूप में नहीं, बल्कि आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वालेंटियर्स के रूप में जोड़ा गया है।इसके लिए वालेंटियर्स की चार टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियों का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। छात्र सहभागिता के लिए फैकल्टी सुपरविजन और नोडल संपर्क की व्यवस्था भी की गई है।
उन्होंने बताया कि योगी सरकार की ओर से युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने की दिशा में यूपीआईटीएस में विद्यार्थियों के लिए कई विशेष गतिविधियां प्रस्तावित हैं। इनमें यंग एंटरप्रेन्योर हंट के साथ स्टार्टअप/फाउंडर जोन प्रमुख है। स्टार्टअप और फाउंडर जोन में विद्यार्थियों को उद्यमियों एवं फाउंडर्स के साथ 15 मिनट की इंटरैक्शन का अवसर मिलेगा।इसके अलावा करियर कॉर्नर में इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट से संबंधित अवसरों की जानकारी दी जाएगी। इससे विद्यार्थी उद्योग जगत की अपेक्षाओं, रोजगार के अवसरों और वास्तविक प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकेंगे।
सूचना विभाग द्वारा बताया गया है कि छात्रों की सहभागिता को सीखने की गतिविधियों से जोड़ने के लिए इंटरनेशनल पासपोर्ट की भी व्यवस्था की गई है। इसमें विद्यार्थियों को 10 से 15 स्टांप अर्जित करने होंगे। इसके साथ फोटो इंस्टॉलेशन और अलग-अलग देशों को प्रदर्शित करने वाली कंट्री वॉल्स भी विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कॉलेज एक्सपो एंबेसडर्स के माध्यम से भी विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने की योजना है। इसके तहत प्रत्येक कॉलेज से प्रस्तावित रूप से 5 से 10 विद्यार्थी एंबेसडर के तौर पर जोड़े जा सकते हैं।
छात्रों के लिए तैयार लर्निंग एंड रिकॉग्निशन एंड फ्रेमवर्क में एक्सपो पासपोर्ट को विशेष स्थान दिया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को 8 से 10 डिस्कवरी टास्क्स पूरे करने होंगे। इसके अलावा 45 से 60 मिनट की गाइडेड थीम्ड ट्रेल्स भी आयोजित की जाएंगी। निर्धारित गतिविधियां पूरी करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट्स ऑन कंप्लीशन दिए जाएंगे। इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों की यूपीआईटीएस में मौजूदगी को केवल भ्रमण तक सीमित न रखकर उसे अनुभवात्मक सीख से जोड़ना है।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की यह भागीदारी यूपीआईटीएस को व्यापार, निवेश और शिक्षा के बीच सेतु बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। एक ओर विद्यार्थी आयोजन प्रबंधन और स्वयंसेवा का व्यावहारिक अनुभव हासिल करेंगे, वहीं दूसरी ओर उन्हें स्टार्टअप, फाउंडर्स, उद्योग, करियर अवसरों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की गतिविधियों को नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा। इस तरह योगी सरकार के नेतृत्व में यूपीआईटीएस में व्यापार और निवेश के साथ युवा सहभागिता, कौशल, उद्यमिता और अनुभवात्मक शिक्षा को भी आयोजन का हिस्सा बनाया जा रहा है।
Noida News : सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में आज सुबह को हुए एक सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर- 142 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि परविंदर चौधरी उम्र 35 वर्ष मूलनिवासी जनपद मुरादाबाद ग्रेटर नोएडा के बीटा -वन में रहते थे। वह एडवांट बिल्डिंग के पास स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करते थे। आज सुबह 9:30 बजे के करीब वह कंपनी से काम करके बाइक पर सवार होकर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते बीटा -1 सेक्टर में स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी सेक्टर 144 मेट्रो स्टेशन के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई अरविंद की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाली युवती समेत तीन ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियापुर गांव में रहने वाली एक युवती ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि होशियापुर गांव में रहने वाली राधा पुत्री राकेश उम्र 24 वर्ष ने बीती रात को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले नीरज पुत्र शिवचरण लाल शर्मा उम्र 30 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से जनपद बुलंदशहर के रहने वाले थे।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रहने वाले अमित हलधर पुत्र केशव हलधर उम्र 36 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अनमोल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Jarcha Greater Noida News : थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि ग्राम खटाना की रहने वाली शकुंतला उम्र 50 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : यमुना एक्सप्रेस&वे पर पैदल जा रहे पति&पत्नी को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
Noida News : थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र के गलगोटिया कट के पास पति-पत्नी यमुना एक्सप्रेसवे को पैदल पार कर रहे थे, तभी वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि श्रीमती अंजू देवी पत्नी दिनेश उम्र 37 वर्ष तथा दिनेश पुत्र प्रेमपाल उम्र 44 वर्ष घरबरा गांव में रहते थे। दोनों पति-पत्नी बीती रात को यमुना एक्सप्रेसवे के गलगोटिया यूनिवर्सिटी कट के पास पैदल चलकर यमुना एक्सप्रेसवे को पार करना चाह रहे थे, तभी दोनों अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में राजू सरोज (37 वर्ष) पुत्र रमेश कुमार मूल निवासी जनपद मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक हर्षवर्धन यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : जन्मदिन की पार्टी मे आए युवक की करंट लगने से मौत
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में एक जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने आए 18 वर्षीय युवक को टेंट लगाते समय बिजली का करंट लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि लव कुश पुत्र राजाराम मूलनिवासी जनपद बदायूं छीजारसी गांव में रहकर ई- रिक्शा चलाते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले उनके रिश्तेदार के यहां जन्मदिन की पार्टी थी। वह जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने आए थे। वहां पर गली मे टेंट लगाया जा रहा था। लव कुश लोहे की पाइप लेकर टेंट लगावाने मे सहयोग करने जा रहे थे, तभी वहां से गुजर ही बिजली के तार से लोहे का पाइप छू गया तथा उन्हें करंट लग गया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Greater Noida News : स्कूटी पर सवार होकर जा रहे पति&पत्नी को थार जीप के चालक ने रौंदा, पति की मौत पत्नी घायल
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में सोमवार की शाम को एक थार जीप के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दिया। इस घटना में पति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के इटैड़ा गोल चक्कर के पास सोमवार की शाम को एक थार जीप के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी पर सवार होकर जा रहे हैं नीरज (40 वर्ष) तथा उनकी पत्नी को टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने थार जीप को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Greater Noida News : पति की हत्या की आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास
Greater Noida News : थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में जनपद गौतम बुद्ध नगर की त्वरित न्यायालय द्वितीय सतेंद्र सिंह की अदालत ने मृतक की पत्नी आरोपी पूजा निवासी हमीरपुर और उसके प्रेमी प्रहलाद निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश को आज शाम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषियों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जुर्माने से 35 हजार रुपये की रकम मृतक के बच्चों को दी जाएगी। आरोपियों ने अवैध संबंध का विरोध करने पर कैंची से वार कर केयरटेकर की निर्मम हत्या की थी।
एडीजीसी अपराध शिल्पी भदौरिया ने अदालत ने बताया कि वादी सत्येन्द्र कुमार शर्मा की तहरीर पर पूजा एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना बीटा-2 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि महेश कुमार (45) अपनी पत्नी पूजा और तीन बच्चों के साथ गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय में रहता था। महेश को शौचालय की देखरेख के लिए रखा गया था। 1 जुलाई 2024 को महेश शौचालय की छत पर मृत अवस्था में पाया गया था। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका हुई थी कि महेश की पत्नी पूजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की और इसके बाद वह फरार हो गई। इस आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रहलाद को पूजा के साथ इस हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी प्रहलाद ने सह-आरोपी मृतक की पत्नी पूजा के साथ मिलकर कैंची से मृतक के गले पर वार कर उसकी हत्या की थी। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। जिनका विरोध करने के कारण महेश की हत्या की गई थी। घटना में प्रयुक्त कैंची की बरामदगी गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से हुई थी। आरोपी प्रहलाद ने ही केयटेकर की हत्या की थी। पूजा ने प्रहलाद के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है। आरोपी पत्नी एवं उसके प्रेमी के बीच बने अवैध संबंधों का विरोध करने के कारण ही महेश की हत्या की गई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाली महिला समेत चार लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक अवसाद के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया की भावना पत्नी मंगल उम्र 24 वर्ष निवासी सलारपुर ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।उन्होंने बताया कि अगर मृतका के परिजन इस मामले में कोई शिकायत दर्ज कराते हैं तो पुलिस मामले की जांच करेगी।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले ऋषि पुत्र जयप्रकाश उम्र 19 वर्ष मूलनिवासी जनपद बुलंदशहर ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह गौर सिटी में रहते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ललित कुमार पुत्र हरफूल लाल उम्र 26 वर्ष थाना क्षेत्र में रहते थे। वह मूल रूप से जनपद बरेली के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को उन्होंने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले पियूष सोलंकी उम्र 24 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Greater Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत
Noida News : दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बीती रात को ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दनकौर जीआरपी पुलिस चौकी के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों को रेलवे स्टेशन पर बीती रात को एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रेनू यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रेलवे लाइन पार करते समय यह व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए।
Noida News : सिटी सेंटर के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव
Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव सेक्टर 32 के पास पुलिस को मिला है। पुलिस शव की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार उन्हें अंदेशा है कि यह व्यक्ति सड़क किनारे सो रहा था। तथा किसी तेज गति से आ रहे कर चालक ने उसे रौद दिया। और अनियंत्रित कार नाले के पास पलट गई।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि बीती रात को एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव सेक्टर 33 32 नोएडा सिटी सेंटर के पास नाले में मिला है। वह गंभीर हाल में उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों की सहायता और सोशल मीडिया की सहायता से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में एई 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
SHO Police Station Sector 24 Noida : थाना प्रभारी ने बताया कि जिस जगह यह शव मिला है, वहीं पर एक कार पलटी हुई पुलिस को मिली। उस कार के अंदर दो लोग फंसे हुए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि उक्त कार चालक ने सड़क किनारे सो रहे मृतक को टक्कर मार दिया। वह नाले में जा गिरा और उसकी मौतहोगई। उसकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं के ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Noida News : घर की सीढ़िया से गिरकर 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Noida News : खोड़ा कॉलोनी के राजीव विहार में रहने वाले एक 64 वर्षीय व्यक्ति अपने घर पर बीती रात को सीढिओ से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर आज उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि रामकुमार महतो पुत्र अनार सिंह महतो उम्र 64 वर्ष 20 सितंबर को खोड़ा कॉलोनी के राजीव बिहार स्थित अपने घर पर बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में सीढिओ से नीचे गिर गए। अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : पूर्व राज्यपाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री , उनकी पत्नी के निधन पर जताया शोक
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को गौतमबुद्ध नगर पहुंचे। वह पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रहे कलराज मिश्र के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर शोक जताया।
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का विगत 13 सितंबर को देहांत हो गया था। मुख्यमंत्री ने श्री मिश्र के घर पहुंचकर उनकी पत्नी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, अशोक वाजपेयी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर आदि मौजूद रहे।
Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो&2026 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा बैठक
Noida News : उत्तर प्रदेश के हुनर, स्थानीय उत्पादों और औद्योगिक क्षमता को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के जरिए वैश्विक मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की शाम को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
UP International Trade Show : ट्रेड शो के चौथे संस्करण में जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और बेलारूस छह भागीदार देश होंगे। 72 देशों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 600 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के साथ वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाएगा। युवाओं को यहां प्रत्यक्ष अनुभव और उद्यमिता के अवसर भी मिलेंगे।
मुख्यमंत्री योगी ने आयोजन की सफलता, सुरक्षा, विदेशी मेहमानों एवं आगंतुकों की सुविधा और विभागों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूरी करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही, अव्यवस्था अथवा कमी नहीं रहनी चाहिए। सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, आवास और आगंतुक सुविधाओं के लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ काम करें।
छह भागीदार देशों के प्रतिनिधिमंडल समर्पित प्रीमियम फोयर पवेलियन, द्विपक्षीय व्यावसायिक सत्रों और संरचित बी2बी बैठकों के जरिए ट्रेड शो में भाग लेंगे। भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ और विदेश स्थित भारतीय मिशनों के समन्वित प्रयासों से करीब 600 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के आने की संभावना है।मुख्यमंत्री योगी ने विदेशी खरीदारों और प्रदर्शकों के लिए उचित आवास तथा भागीदार देशों के उच्चायुक्तों के लिए लायजन ऑफिसर नियुक्त करने को कहा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और तकनीकी विश्वविद्यालयों के छात्रों को आगंतुकों एवं प्रतिनिधियों की सहायता के लिए वॉलंटियर बनाया जाएगा। सीएम फेलो, उद्यमी मित्र और अन्य क्षेत्रीय संस्थानों के युवा स्वयंसेवक भी खरीदारों, प्रदर्शकों और मेहमानों की सहायता के लिए तैनात रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ जोड़ने के निर्देश दिए। मंत्री, उद्योग जगत और व्यापारिक प्रतिनिधियों के बीच सार्थक संवाद के लिए अतिरिक्त बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।
ट्रेड शो में 20 से अधिक उच्च प्रभाव वाले नॉलेज सेशन होंगे। मुख्यमंत्री योगी ने प्रसिद्ध वक्ताओं के साथ इन्हें संक्षिप्त और प्रभावशाली बनाने के निर्देश दिए। टेक्निकल सेशन में संबंधित विभागों के मंत्रियों और प्रमुख सचिवों को आमंत्रित किया जाएगा, जिससे महत्वपूर्ण विषयों पर उच्चस्तरीय विचार-विमर्श और विभागीय समन्वय हो सके। नॉलेज सेशन में आम लोगों की भागीदारी भी प्रोत्साहित की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के साथ अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्रों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा, जिससे ट्रेड शो प्रदेश की सांस्कृतिक और आर्थिक विविधता का प्रतिनिधित्व कर सके। इसके लिए 25 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के स्लॉट तैयार किए गए हैं। इनमें कथक नृत्य, पखावज और सितार वादन, भोजपुरी एवं आल्हा लोक गायन, राई और थारू जनजातीय नृत्य के साथ स्टार म्यूजिकल नाइट्स शामिल हैं।
इस वर्ष ट्रेड शो की केंद्रीय थीम ‘अद्वितीय सोर्सिंग का अद्भुत मंच’ है। इसमें वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, वन डिस्ट्रिक्ट वन क्राफ्ट, सीएम युवा, एमएसएमई, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी, रक्षा एवं एयरोस्पेस, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, नवीकरणीय ऊर्जा, ऑटोमोबाइल एवं इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मा एवं हेल्थकेयर, टेक्सटाइल एवं हथकरघा, टाउन ऑफ एक्सीलेंस एक्सपोर्टर्स, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट (क्रेडाई) तथा पर्यटन एवं संस्कृति जैसे प्रमुख क्षेत्रों का प्रदर्शन होगा।भूतल और द्वितीय तल के हॉल में 36,500 वर्ग मीटर प्रदर्शनी क्षेत्र पहले ही बुक हो चुका है। औद्योगिक विकास प्राधिकरणों और कॉरपोरेट संस्थाओं के लिए पूरा ले-आउट भी अंतिम रूप ले चुका है।
CHIEF MINISTER OF UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री योगी ने सभी सरकारी विभागों को 23 सितंबर तक स्टॉल लगाने का काम पूरा करने को कहा। प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग, पोस्टर और दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अतिरिक्त टावर लगाने तथा विश्वसनीय इंटरनेट और वाई-फाई सेवा सुनिश्चित करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।आयोजन स्थल स्वच्छ, व्यवस्थित और प्लास्टिक मुक्त रहेगा। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। यातायात, पार्किंग, सार्वजनिक परिवहन, स्वच्छता, सुरक्षा, भोजन और पेयजल की व्यापक व्यवस्था होगी। तीनों संबंधित प्राधिकरण स्वच्छता, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सुचारू आवागमन के लिए आपसी समन्वय से काम करेंगे। प्रमुख प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सुरक्षा बल की तैनाती, फ्रिस्किंग, भीड़ प्रबंधन, निगरानी और निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
मुख्यमंत्री योगी ने भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। रील या सोशल मीडिया कंटेंट बनाते समय आगंतुकों को मर्यादा बनाए रखने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पार्किंग क्षेत्रों और प्रदर्शनी स्थल के बीच पर्यावरण अनुकूल और परेशानी मुक्त परिवहन के लिए 500 से अधिक ईवी शटल बसें चलाई जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों और वीवीआईपी की सहायता के लिए नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर समर्पित यूपीआईटीएस सुविधा काउंटर संचालित किया जा रहा है।
एनएमआरसी मेट्रो लाइनों, सिटी बसों के रैप्स, मल्टीप्लेक्स सिनेमा स्क्रीन, रेडियो और डिजिटल चैनलों पर बहु-चैनल प्रचार अभियान चलाए जा रहे हैं। मेटा प्लेटफॉर्म पर प्रचार वीडियो को अब तक 1.3 करोड़ यानी 13 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। युवाओं और स्कूली छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए डिजिटल रील चैलेंज, यंग एंटरप्रेन्योर प्रतियोगिता और विशेष क्विज आयोजित की जाएगी। आरडब्ल्यूए, औद्योगिक संगठनों और स्थानीय स्कूल-कॉलेजों के साथ भी समन्वय किया गया है।
समीक्षा बैठक में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह, एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास दीपक कुमार, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक कुमार, एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, मंडलायुक्त मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी सहित प्रशासन, प्राधिकरण और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Noida News : अर्धसत्य को बताकर भारत की छवि धूमिल करने की हो रही है कोशिश: सीएम योगी
Noida News : नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में प्रेरणा शोध संस्थान द्वारा आयोजित ‘प्रेरणा विमर्श 2026’ का समापन हुआ। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।'नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान' पर केंद्रित इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर सीएम योगी ने ‘प्रेरणा विचार’ और ‘केशव संवाद’ पत्रिका के 2026-27 अंक का आधिकारिक विमोचन भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और 'वंदे मातरम' के गायन के साथ देशभक्तिपूर्ण माहौल में हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सनातन चेतना ही उसकी वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए हैं और भारत की परंपरा में भी सभी पूजा पद्धतियों के सम्मान की भावना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की यही विशेषता उसे दुनिया में अलग पहचान देती है।
‘नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा ने दुनिया को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ की भावना दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी विचारों पर रोक नहीं लगाई, बल्कि दुनिया के हर हिस्से से अच्छे विचारों को स्वीकार करने की परंपरा रही है।
CHIEF MINISTER OF UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी पूजा पद्धति पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया और सभी को अपनी आस्था के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना भी समानता और सभी के अधिकारों की रक्षा से जुड़ी है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति कभी एकांगी नहीं रही। यहां अलग-अलग विचारों और परंपराओं के लिए स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि ‘सत्य एक है, उस तक पहुंचने के मार्ग अलग-अलग हो सकते हैं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की इसी सोच ने देश को विविधता के बावजूद एकता में बांधे रखा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य, असत्य और अर्धसत्य में अंतर समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अर्धसत्य कभी सत्य नहीं हो सकता और कुछ लोग अर्धसत्य के माध्यम से भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों और युवाओं को किसी भी विषय को तथ्यों और संविधान की भावना के अनुरूप समझने की जरूरत है।सीएम योगी ने कहा कि भारत ने संकट के समय दुनिया के अलग-अलग समुदायों को शरण और सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मानवता और सभी के कल्याण की भावना रही है।
नारी सम्मान के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की पहचान सनातन है तो नारी शक्ति का सम्मान भी उसकी परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से वर्तमान तक महिलाओं ने शिक्षा, शासन, संस्कृति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भूमिका साबित की है।उन्होंने अहिल्याबाई होलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने सुशासन के साथ सांस्कृतिक कार्यों को भी आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने वीरांगना अवंतीबाई और वीरांगना झलकारी बाई का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महिलाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कल्पना चावला और पीटी ऊषा जैसी महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अवसर मिलने पर नेतृत्व नहीं किया हो। उन्होंने समाज से भेदभाव की मानसिकता बदलने और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर देने की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हर प्रकार के अत्याचार को रोकना समाज की जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज को जागरूक करने के साथ जरूरत पड़ने पर कानून का सहारा भी लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संविधान और कानून सभी नागरिकों को सुरक्षा और अधिकार प्रदान करते हैं, इसलिए किसी भी तरह के भेदभाव या अत्याचार को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।सीएम योगी ने कहा कि युवाओं को जातिवाद में बांटने के बजाय उन्हें नेतृत्व करने के अवसर और उचित मंच उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब भी युवाओं को मौका मिला है, उन्होंने अपनी क्षमता साबित की है।
उन्होंने किसानों का उल्लेख करते हुए कहा कि अन्नदाता किसी भी जाति का हो सकता है, इसलिए उसके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। किसान को उचित बाजार और सम्मान मिलना चाहिए।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियान शुरू किए। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को शिक्षा, रोजगार, नेतृत्व और सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए समाज की सोच में बदलाव जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन नई पीएसी बटालियन का गठन किया गया है, जिनके भवन निर्माण का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें वीरांगना अवंतीबाई और वीरांगना झलकारी बाई के नाम भी शामिल हैं।उन्होंने कहा कि अवंतीबाई ने महज 27 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ तलवार उठाई थी और ऐसी वीरांगनाओं के योगदान को देश को याद रखना चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि ‘प्रेरणा विमर्श’ के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाने और उन पर खुले मंच पर चर्चा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच समाज के सामने मौजूद विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर देते हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘प्रेरणा विचार’ और ‘केशव संवाद’ पत्रिका के 2026-27 अंक का विमोचन भी किया। दो दिवसीय कार्यक्रम में युवा, शिक्षाविद और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का केंद्र नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण रहा।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने भारतीय इतिहास, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय चेतना पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने भूतकाल के गौरव, वर्तमान की पीड़ा और भविष्य के संकल्पों को पहचानता है, वही देश को सही दिशा में आगे बढ़ा सकता है।
हमारी संस्कृति में 'स्व' का अर्थ अपने धर्म, संस्कारों और नैतिक मूल्यों को समझना है। जिस प्रकार मजबूत जड़ों वाला वृक्ष हर आंधी-तूफान में अडिग खड़ा रहता है, उसी प्रकार सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा समाज भी हर चुनौती का सामना कर सकता है।
स्वांत रंजन ने भारत के आर्थिक और शैक्षणिक इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि अंग्रेजों के आने से पहले भारत पूर्ण रूप से शिक्षित और आत्मनिर्भर था। एक समय दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 24 प्रतिशत था, जो अंग्रेजों के जाने के समय घटकर मात्र 3 प्रतिशत रह गया था।
उन्होंने कहा कि 1947 में देश को स्वतंत्रता तो मिल गई, लेकिन जिस औपनिवेशिक तंत्र से पूरी तरह आजाद होना था, उससे मुक्ति की प्रक्रिया अभी भी जारी है। आज के युवाओं को भारत के वास्तविक इतिहास और सामर्थ्य को समझते हुए भविष्य के नए सपने गढ़ने की आवश्यकता है।
Noida News : हर क्षेत्रों में नेतृत्व कर रही हैं आज की नारी, नवाचार से युवा गढ़ रहे नया भारत
Noida News : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में प्रेरणा विमर्श 2026 का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम की थीम 'उत्कर्ष - नारी सम्मान और युवा स्वाभिमान' था। कार्यक्रम में सृजन संवाद के अंतर्गत 'स्वाभिमानी नारी, सशक्त भारत और युवा सोच, नया भारत विषयों पर लेखक, पत्रकार और प्रबुद्ध विचारकों ने समानांतर चले दो सत्रों में वैचारिक मंथन किया।
अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन और गुरुकुल विद्यार्थियों के स्वस्तिवाचन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सत्र संयोजक अखिलेश चौधरी ने स्वागत भाषण में कहा कि स्वाभिमानी नारी से ही राष्ट्र का निर्माण होता है प्रथम गुरु मां होती है जिनकी सीख और आचरण से चरित्र का निर्माण होता है। सत्र चर्चा में स्वाभिमानी नारी, सशक्त भारत विषययक सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि परिवार समाज को जोड़ता है। भारतीय संस्कार और परम्पराएं परिवार को जोड़ने का काम करती हैं। नई पीढ़ी तक संस्कारों को ले जाने का कार्य परिवार की महिला की अधिक है। घर की दादी, नानी और चाची इन संस्कारों को आगे बढ़ाती हैं। पुरुषों को महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। दरअसल, परिवार जैसा होगा वैसा समाज बनेगा और वैसा ही राष्ट्र होगा।
इस दौरान प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ निवेदिता जोशी ने कहा कि महिलाओं की जिम्मेदारी उनके अधिकारों से तय नहीं होनी चाहिए। महिलाएं ही खाना बनाएंगी, बच्चे पालेंगी; इस सोच को बदलने से ही समाज में बदलाव आएगा। स्वाभाविक रूप से ये बदलाव दिख भी रहा है। शारीरिक शक्ति तभी मिलेगी जब मानसिक शक्ति बेहतर होगी।
चर्चा को आगे बढ़ाते हुए निदेशक, भविष्य प्रौद्योगिकी प्रबंधन निदेशालय रंजना मल्लामल्ली ने कहा कि जब तक परिवार साथ नहीं होता तब तक आप अपना सौ फीसदी नहीं दे सकते। परिवार के साथ सामंजस्य बनाना जरूरी है। महिलाएं स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज महिलाएं जय क्षेत्रों में नेतृत्व कर रहीं हैं। तकनीक विशेषज्ञ से लेकर एंटरप्रेन्योर तक है। कहा जाय तो आज का वक्त आधी आबादी के लिए स्वर्ण काल है। आज हर क्षेत्र में नारी की बादशाहत है। अगर कठिन लक्ष्य रखेंगे तो सभी साथ देते हैं।
संसद टीवी एंकर दीक्षा कोहली ने सत्र का संचालन करते हुए कहा कि नई मंत्र एक शब्द नहीं बल्कि उपासना है नई विश्व निर्मात्री है और प्रथम गुरु माँ ही होती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रदीप ने किया।
युवा सोच, नया भारत विषय पर आयोजित समानांतर सत्र में युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। क्या वे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं? क्या उनमें समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध है। एआई के दौर में सकारात्मक सोच और नवाचार के साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण का सशक्त भागीदार कैसे बनाया जए।इन्हीं महत्वपूर्ण विषयों पर विशिष्ट वक्ताओं के साथ सीएमएस गाजियाबाद के प्रो. डॉ. अनिल निगम ने सत्र का संचालन किया।
युवा सोच, नया भारत विषयक सत्र में चर्चा करते हुए आईएमटी ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को वक्त से तालमेल बिठाने के लिए ज्यादा तेज दौड़ना होगा। सीखने की कोई उम्र नहीं होती है, इसलिए समाज में मौजूद ऐसी शख्सियतों से सीखने की जरूरत है, उन्हें प्रेरणास्रोत बनाने की आवश्यकता है।जबकि एनडीटीवी की एंकर रंजना राठौर ने कहा कि युवाओं को समाज में हो रहे बदलावों पर नज़र रखने की जरूरत है। सोशल मीडिया में प्रतिस्पर्धा से दबाव में नहीं आना चाहिए। डिजिटल जागरूकता जरूरी है। सफल व्यक्ति अचीव करता है। जबकि समझदार व्यक्ति पढ़ा लिखा व्यक्ति होता है।
चर्चा में टाइम्स नाउ नवभारत एंकर साक्षी मिश्र ने भाषा की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए युवाओं को खूब पढ़ने और लिखने की जरूरत है। अपने अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने भाषा को सीखने की अपनी जिजीविषा भी बताई। इस सत्र का संचालन डॉ. नीलम ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. हरेंद्र सिंह ने किया। वैशाली मित्तल ने युवाओं और नारी शक्ति पर स्वरचित कविता प्रस्तुति की। जबकि वंशिका सेठी ने समापन पर वंदे मातरम का गान किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर, आयोजन समिति प्रेरणा विमर्श - 2026 के अध्यक्ष डॉ. अनिल त्यागी, कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, संयोजक श्याम किशोर, सचिव मोनिका चौहान, सत्र संयोजक अखिलेश चौधरी एवं अन्य प्रबुद्धजन रहे।
Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस के प्रभावी पैरवी के चलते पौने चार वर्ष में 2021 अपराधियों को मिली सजा
Noida News : योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की प्रभावी पैरवी के चलते 4 वर्ष में गौतम बुद्ध नगर में हत्या, पैक्सो एक्ट, दहेज हत्या, अपहरण, लूट ,डकैती जैसे जघन्य अपराध करने वाले 2021 अपराधियों को सजा हुई है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने आज सुबह को बताया कि एक जनवरी वर्ष 2025 से सितंबर माह तक पास्को एक्ट से संबंधित 40 अभियोगों, दुष्कर्म से संबंधित सात अभियोग, अपहरण से संबंधित पांच अभियोग, हत्या से संबंधित 48, डकैती से संबंधित चार, लूटपाट से संबंधित 41 अभियोग। गिरोह बंद अधिनियम से संबंधित 21 अभियोगों, चोरी से संबंधित 535, आर्म्स एक्ट से संबंधित 543 तथा अन्य मामलों से जुड़े 449 अभियोगों में 2021 अपराधियों को सजा दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ऑपरेशन कनविक्शन के तहत कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर रही है, जिसकी वजह से 98 अपराधियों को अब तक आजीवन कारावास, 25 अपराधियों को 10 वर्ष से 20 वर्ष तक के कारावास, 58 अपराधियों को 5 वर्ष से 10 वर्ष तक के कारावास से दंडित किया गया है। उन्होंने बताया कि कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरुप पीड़ितों को समय से उचित न्याय मिलने के साथ-साथ अपराधियों को उनके द्वारा किए गए अपराध के लिए सजा दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
Noida News : नोएडा पुलिस की अपराधियों के प्रति सख्त कार्रवाई,पौने चार साल में 353 कुख्यात इनामी सलाखों के पीछे
Noida News : विगत पौने चार वर्ष में नोएडा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 353 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने आज बताया कि इनमें एक लाख रुपए के इनाम घोषित दो बदमाश, 50 हजार रुपए के नाम घोषित पांच बदमाश, 25 हजार रुपए के नाम घोषित 169 अभियुक्त, 20 हजार रुपए के इनाम घोषित 20 अभियुक्त, 15 हजार रुपए के इनाम घोषित 54 बदमाश, 10 हजार रुपए के इनाम घोषित 80 बदमाश, 5 हजार रुपए के इनाम घोषित 21 बदमाश, तथा ढाई हजार के नाम घोषित 2 बदमाश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने बताया कि वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, संगठित अपराध पर अंकुश तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आमजन की सुरक्षा एवं प्रभावी अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
Greater Noida News : नोएडा पुलिस का मानवीय चेहरा: एफडीआरसी के माध्यम से 94.38 प्रतिशत परिवारों को टूटने से बचाया
Noida News : गौतमबुद्धनगर पुलिस पारिवारिक और वैवाहिक विवादों को बातचीत और काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने आज जारी एक बयान में कहा कि 1 जनवरी 2025 से सितंबर माह 2026 तक कमिश्नरेट के तीन फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लीनिक (एफडीआरसी) और महिला सहायता प्रकोष्ठ के माध्यम से 1014 प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई की गई। इनमें 906 मामलों का निस्तारण हो चुका है, जबकि 108 मामले मध्यस्थता के स्तर पर हैं। निस्तारित मामलों में 57 में ही प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस के मुताबिक, 94.38 फीसदी मामलों का समाधान काउंसलिंग और मध्यस्थता से हुआ।
उन्होंने बताया कि सेक्टर-108 स्थित महिला सहायता प्रकोष्ठ/एफडीआरसी में 450 प्रार्थना पत्र आए। इनमें 406 का निस्तारण और 44 मामले मीडिएशन में हैं। निस्तारित मामलों में 32 में एफआईआर दर्ज हुई। एफडीआरसी नॉलेज पार्क में 296 प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें 276 का निस्तारण हुआ और 20 मामले मीडिएशन में हैं। यहां 11 मामलों में एफआईआर हुई। चैरी काउंटी एफडीआरसी में 268 प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें 224 का निस्तारण और 44 मामले मीडिएशन में हैं। इनमें 14 मामलों में अभियोग दर्ज हुआ।
पुलिस ने हाल का एक मामला भी साझा किया। वर्ष 2013 में विवाह के बाद दंपती के दो बेटे हुए। पत्नी ने पति अरुण पर शराब पीकर मारपीट और अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप लगाया था। मामला एफडीआरसी नॉलेज पार्क पहुंचा, जहां काउंसलरों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग सुनकर समस्याएं समझीं और सकारात्मक परामर्श दिया। लगातार काउंसलिंग के बाद अरुण ने शराब छोड़ने के लिए उपचार लेने का निर्णय लिया। अंतिम सत्र में दोनों साथ रहने पर सहमत हो गए।अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि यह व्यवस्था परिवारों को टूटने से बचाने और बच्चों को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से काम कर रही है।
Dadri News : छात्र&छात्राओं को स्मैक सप्लाई करने वाले चार गिरफ्तार
Noida News : थाना दादरी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को स्मैक सप्लाई करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने करीब 116 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया है।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने आज सुनील उर्फ सुमित, हर्ष रावल, मोहित रावल और राजीव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 115 पॉइंट 90 ग्राम स्मैक और 2,700 नगद बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी दादरी क्षेत्र में स्थित विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अवैध रूप से स्मैक बेचते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में पता लग रही है।
Noida News : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर, नारी शक्ति ने लिया राष्ट्र उत्थान का संकल्प
Noida News : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर शनिवार को उस समय वैदिक मंत्रों और राष्ट्र वंदन के स्वर से गुंजायमान हो उठा, जब प्रेरणा विमर्श 2026 के शुभारंभ अवसर पर 108 कुंडीय ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ का आयोजन किया गया। यज्ञ में लगभग 1200 माताओं बहनों ने सहभागिता की। प्रत्येक हवन कुंड पर करीब 10 से 11 महिलाओं ने एक साथ बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति के लिए आहुतियां अर्पित कीं।यज्ञ का दृश्य अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक रहा। एक साथ 108 हवन कुंडों में प्रज्ज्वलित अग्नि, वैदिक मंत्रों का सामूहिक उच्चारण और बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता ने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की मुख्य कार्यवाहिका सीता अन्नदानम गायित्री मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। नारी शक्ति : संस्कार, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का आधार बताकर महिलाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्य के लिये प्रेरित किया। अरुणा सिंह जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की अध्यक्षा प्रीति दादू ने की।
कार्यक्रम से पूर्व सर्वप्रथम प्रातःकाल विश्वविद्यालय परिसर में स्थित भगवान बुद्ध, भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर सहित बौद्ध भिक्षुओं की प्रतिमाओं का प्रेरणा विमर्श 2026 के संरक्षक एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह के द्वारा पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण किया गया। दोपहर में विद्यालय परिसर के मुख्य ऑडिटोरियम में लगाई गई भव्य प्रेरणा विमर्श प्रदर्शनी का उद्घाटन सीता अन्नदानम गायित्री जी द्वारा सम्पन्न हुआ।
प्रेरणा विमर्श की सचिव मोनिका चौहान ने बताया कि प्रेरणा शोध संस्थान न्यास द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रेरणा विमर्श के शुभारंभ अवसर पर नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2023 में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय से प्रारंभ हुई इस यज्ञ परंपरा ने निरंतर विस्तार पाया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 108 कुंडों पर लगभग 1200 महिलाओं की सहभागिता ने यज्ञ को पहले की अपेक्षा और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप प्रदान किया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामूहिक संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण की परंपरा भी है। इसी भाव को केंद्र में रखते हुए नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास इस आयोजन के माध्यम से किया जा रहा है।
"उत्कर्ष" नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ विषय पर आयोजित प्रेरणा विमर्श 2026 में नारी सम्मान, युवा शक्ति, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया । नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ को इसी विमर्श की भावभूमि के रूप में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, पत्रकार, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Noida News : उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 25 से 29 सितंबर तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों से प्रदेश को निवेश, व्यापार और पर्यटन के साथ-साथ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। ट्रेड शो में देश-विदेश से आने वाले उद्यमियों, निवेशकों और आगंतुकों को प्रदेश की लोक कलाओं, शास्त्रीय संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार ट्रेड शो के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत 25 सितंबर को शंख वादन एवं वैदिक मंगलाचरण से होगी। वाराणसी के विशाल कुमार की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद नोएडा के पं. चेतन जोशी का वाद्य संगीत, लखनऊ की अलोकनिशा श्रीवास्तव का कथक नृत्य, प्रयागराज की पूर्णिमा का ढेढ़िया लोक नृत्य और वृंदावन की आरती खेतपाल की भजन प्रस्तुति दर्शकों को आकर्षित करेगी।
26 सितंबर को पखावज युगल, भोजपुरी लोक गायन, कथक, मथुरा का लोक नृत्य और स्टार नाइट का आयोजन होगा। पखावज युगल में दिल्ली के पं. रविशंकर उपाध्याय एवं पं. ऋषि शंकर उपाध्याय प्रस्तुति देंगे। भोजपुरी लोक गायन में मिर्जापुर की कुसुम पांडेय, जौनपुर के अवनीश तिवारी और कथक में नोएडा की मर्यादा कुलश्रेष्ठ शामिल होंगी। मथुरा की सीमा मावल लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगी और सुल्तानपुर की निष्ठा शर्मा स्टार नाइट में प्रस्तुति देंगी।
27 सितंबर को सैक्सोफोन वाद्य संगीत, भजन/लोक गायन, झांसी का राई लोक नृत्य, भरतनाट्यम और स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। 28 सितंबर को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का परकशन एन्सेंबल, महोबा के जितेंद्र चौरसिया का आल्हा गायन, कथक, पीलीभीत का थारू जनजातीय नृत्य और सुल्तानपुर की रूपाली जोग्गू की सूफी नाइट आयोजित होगी। 29 सितंबर को वाराणसी के पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्रा का सितार वादन, लखनऊ के कमाल खान का गजल गायन, गाजियाबाद की मिताली सैनी का कथक, ‘कथक ऑफ इंडिया/यूपी’ की कोरियोग्राफ्ड प्रस्तुति और स्टार नाइट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन होगा।
योगी सरकार की पहल पर आयोजित ट्रेड शो में प्रदेश के विभिन्न अंचलों की लोक कलाओं और शास्त्रीय परंपराओं को मंच मिलना उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करता है। काशी, मथुरा, वृंदावन, बुंदेलखंड, अवध, पूर्वांचल और तराई अंचल के कलाकारों की प्रस्तुतियां प्रदेश की बहुरंगी संस्कृति से आगंतुकों को परिचित कराएंगी। औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को कला, संस्कृति और उद्यमिता के संगम के रूप में प्रस्तुत करेंगी।
Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश को निवेश और औद्योगिक विकास मंच देगा
Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश को निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए वैश्विक मंच देगा। ट्रेड शो में प्रदेश के निवेश से निर्यात तक के औद्योगिक सामर्थ्य को एक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण का आयोजन होने जा रहा है। इसका शुभारंभ गृहमंत्री अमित शाह के हाथों प्रस्तावित है। वहीं, ट्रेड शो इस बार निवेश प्रोत्साहन, आधारभूत ढांचे, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, औद्योगिक विकास प्राधिकरणों, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और सेवा क्षेत्रों को अलग-अलग हॉल में प्रदर्शित किया जाएगा। इससे निवेशकों, खरीदारों और उद्यमियों के बीच संवाद तथा कारोबारी साझेदारी के अवसर उपलब्ध होंगे। हॉल-1 में इन्वेस्ट यूपी और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को स्थान दिया गया है। हॉल- 3 में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा), नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यीडा की भागीदारी रहेगी। हॉल-4 में यूपी एट अ ग्लांस के माध्यम से प्रदेश की समग्र औद्योगिक एवं विकास क्षमता को प्रदर्शित किया जाएगा। हॉल-5 में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की गतिविधियां प्रस्तुत की जाएंगी। हॉल-6 में सिंचाई, समाज कल्याण, नगर विकास, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, ऊर्जा तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग शामिल होंगे। हॉल-7 में नोएडा विकास प्राधिकरण, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, आईटी एवं आईटीईएस तथा ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की भागीदारी रहेगी। हॉल- 8 में श्रम विभाग, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा तथा बैंकिंग एवं वित्त से जुड़े क्षेत्र प्रदर्शित होंगे。
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों तथा स्थानीय उत्पादों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए ट्रेड शो में एमएसएमई और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) को विशेष स्थान दिया गया है। हॉल-9 में ओडीओपी के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि हॉल-10 में नए उद्यमियों एवं एमएसएमई को स्थान दिया गया है। हॉल-11 में पशुपालन, मत्स्य, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जीआई उत्पाद, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा आयुष से जुड़े क्षेत्र शामिल होंगे। हॉल-12 में कृषि विभाग, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, खाद्य प्रसंस्करण, उद्यान, डेयरी विकास और चीनी उद्योग की भागीदारी रहेगी।
ट्रेड शो में निर्यात विस्तार से जुड़े क्षेत्रों को भी प्रमुखता दी गई है। हॉल-14, 15 और 16 में टाउन ऑफ एक्सीलेंस, निर्यातकों, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स, वस्त्र एवं हथकरघा, खेल तथा मुख्यमंत्री युवा से जुड़े क्षेत्रों की भागीदारी प्रस्तावित है। हॉल-17 में ओडीओपी ओपन स्पेस, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के हितधारक, क्रेडाई और परिवहन क्षेत्र को शामिल किया गया है। निर्यातकों एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की भागीदारी से प्रदेश के उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने से जुड़े कारोबारी अवसरों को प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। वस्त्र, हथकरघा, खेल, कृषि आधारित उद्योगों और अन्य क्षेत्रों के उद्यमी अपने उत्पादों तथा कारोबारी क्षमताओं को संभावित खरीदारों के सामने प्रस्तुत कर सकेंगे।
Noida News : गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं से रूबरू होंगे। आयोजकों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। गौतम बुद्ध नगर के पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिया है।
उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी भी प्रेरणा विमर्श के दूसरे दिन मौजूद रहेगे । आयोजन समिति के लोगों का कहना है कि ‘युवा स्वाभिमान’ की थीम पर होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेन-जी के मुद्दों पर मंथन होना है। पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर सहित अन्य जगहों पर छात्रों के प्रदर्शन के बाद प्रदेश में योगी सरकार उनके मुद्दों को गंभीरता से ले रही है। इस आयोजन से यह संदेश देने का भी प्रयास हो सकता है कि आरएसएस और भाजपा युवाओं के साथ खुला संवाद करने के लिए इच्छुक हैं। युवाओं के मुद्दों को लेकर एक शपथ पत्र भी तैयार किया गया है, जिसे इसी कार्यक्रम में आम सहमति से पारित किए जाने की तैयारी है।
आयोजन जीबीयू के स्टेडियम में होगा। इसमें करीब 5 हजार युवाओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। आयोजकों का प्रयास है कि कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और स्टार्टअप प्रमोटर्स आदि भी इसमें शामिल हों। उम्मीद है कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री जीबीयू में रात्रि प्रवास करेंगे। यहां वह 25 सितंबर से शुरू होने वाले ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026’ की तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं। साथ ही अगले दिन आयोजन स्थल इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट का दौरा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रेरणा मीडिया शोध संस्थान न्यास, प्रेरणा विमर्श आयोजन समिति और जीबीयू के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम की केंद्रीय थीम ‘उत्कर्ष: नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ है। इसमें नारी शक्ति, युवा सोच, तकनीक, मीडिया और राष्ट्र निर्माण जैसे मुद्दों पर देशभर के प्रबुद्धजन मंथन करेंगे। आयोजन की शुरुआत 19 सितंबर को दोपहर 3 बजे ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से होगी। इसमें 108 हवन कुंडों पर एक हजार से अधिक महिलाएं यजमान के रूप में शामिल होंगी।
Noida News : यूपीआई के नये नियम के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Noida News : यूपीआई से दो हजार रुपये से अधिक के व्यापारी लेनदेन पर 0.4 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जनजागरण मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा के लाखों लोग दुकानों, पेट्रोल पंपों और छोटे व्यवसायों में यूपीआई पर निर्भर हैं। सरकार कह रही है कि एमडीआर ग्राहक से नहीं लिया जाएगा, लेकिन व्यापारी पर बढ़ी लागत का असर अंततः बाजार और उपभोक्ता पर ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम व्यापारी सीमित मुनाफा पर काम करते हैं।
यूपीआई पर लगाए गए टैक्स के विरोध कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस की मांग है कि सरकार डिजिटल भुगतान अपनाने वाले व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ न डाले और विदेशी भुगतान कंपनियों के दबाव वाले आरोपों पर पारदर्शिता के साथ जवाब दे। प्रदर्शन में गौतम अवाना, मुकेश शर्मा, महाराज सिंह नागर, अशोक पंडित, निशा शर्मा, केके भाटी, रूबी चौहान, मोहित भाटी, नितीश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।