Expo News & : चुनाव 2024

Lok Sabha Election Result 2024 : भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा तीन लाख 82 हजार 8 सौ 36 मतों से आगे, हैट्रिक की तैयारी
Noida News :  गौतमबुद्ध नगर लोक सभा सीट पर हो रही मतगणना के दौरान भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर से तीन लाख 82 हजार 8 सौ 36 मतों से आगे चल रहे हैं।

Noida News :

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह आठ बजे से फूल मंडी स्थित मतगणना केंद्र में मतों की गिनती शुरू हुई। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए कुल 14 लाख 35 हजार 720 मत पड़े हैं। जिनमें नोएडा जेवर और दादरी विधानसभा की 3 सीटों पर 9,58,807 मत पड़े हैं। इन तीन विधानसभा सीटों की मतों की गिनती गौतमबुद्ध नगर में हो रही है। उन्होंने बताया कि खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर 4,76,913 मत पड़े हैं। जिनकी गिनती बुलंदशहर में हो रही है। उन्होंने बताया कि नोएडा और बुलंदशहर में हो रही पांचों विधानसभा सीटों की गिनती के प्रत्येक चरण की गणना के बाद एक साथ मिलान करके गौतमबुद्ध नगर से रुझान की घोषणा की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले डाक मत पत्रों और ईटीबीपीएस मतों की गणना हुई। इसके लिए क्रमशः 10 और 13 टेबल लगाई गई है। उन्होंने बताया कि डाक मत पत्र और  ईटीबीपीएस की मतगणना के बाद ईवीएम मशीन की मतगणना शुरू हुई। उन्होंने बताया कि फूल मंडी के तीन हाल में मतगणना हो रही है। जेवर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सबसे पहले पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि नोएडा विधानसभा की मतगणना के लिए 21 टेबल लगाई गई हैं।  यहां पर 747 बूथ है। यहां की मतगणना 36 राउंड के बाद पूरी होगी। उन्होंने बताया कि दादरी विधानसभा के लिए 21 टेबल लगाई गई है। यहां पर 707 बूथ है। यहां की मतगणना 34 राउंड के बाद पूरी होगी। उन्होंने बताया कि जेवर विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाई गई है। यहां पर 398 बूथ है। इसकी मतगणना 29 राउंड के बाद पूरी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि खुर्जा विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाई गई है, यहां पर 432 बूथ हैं। इसकी मतगणना 31 राउंड के बाद पूरी होगी। उन्होंने बताया कि सिकंदराबाद विधानसभा सीट के लिए 74 टेबल लगाई गई है, यहां पर 433 बूथ है। यहां की मतगणना 31 राउंड बाद पूरी होगी।

Election News : देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस कर रही है संविधान की बात: नरेन्द्र मोदी
Election News : बस्ती में आयोजित एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के शहजादे राममंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटना चाहते हैं और राममंदिर पर बाबरी ताला लटकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश 500 साल से राममंदिर की प्रतीक्षा कर रहा था, मगर इंडी गठबंधन वालों को राममंदिर और श्रीराम से परेशानी है। सपा के बड़े नेता कहते हैं कि राम मंदिर बेकार है और रामभक्त पाखंडी हैं। उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं जो सनातन धर्म के विनाश की बात करते हैं और इनकी आका है कांग्रेस पार्टी। कांग्रेस के शहजादे तो फिर से रामलला को टेंट में भेजना चाहते हैं। इनपर वोट से करारी चोट होनी चाहिए। पीएम मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने यूपी को गर्त से बाहर निकालने में अपनी सरकार के साथ बहुत मेहनत की है।

पीएम मोदी बुधवार को यहां राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बस्ती, डुमरियागंज और संत कबीर नगर लोकसभा सीटों के लिए आयोजित संयुक्त जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने बस्ती से लोकसभा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी, डुमरियागंज से पार्टी प्रत्याशी जगदम्बिका पाल और संत कबीर नगर से प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष में जनता से अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील की।

जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता ने हमारे काम, हमारी बात, हमारे वादों और इरादों पर भरोसा किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह भी इस विश्वास पर खरा उतरने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। पीएम ने कहा कि पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं, इन पांच चरण ने ही तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। पूरा इंडी अलायंस निराशा के गर्त में डूब चुका है। उन्होंने जनता से कहा कि सपा और कांग्रेस को मिलने वाला एक भी वोट किसी काम का नहीं है। वोट बर्बाद हो जाए ये कोई भी समझदार मतदाता नहीं चाहेगा। उन्होंने अपील की कि आपका वोट उसको पड़ना चाहिए जिसकी सरकार बनने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि हम राम से राष्ट्र, विरासत से विकास और अध्यात्म से आधुनिकता के मंत्र से देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर जब बोलता है तो पूरी दुनिया बड़े ध्यान से सुनती है। भारत फैसले लेता है तो दुनिया उसके साथ अपने कदम मिलाने की कोशिश करती है। आतंक का सरपरस्त देश जो कभी हमें आखें दिखाता था, धमकियां देता था आज उनकी हैसियत ऐसी हो गई है कि वह न घर का है न घाट का। उसे अनाज भी नसीब नहीं हो रहा है। मगर, उसके हमदर्द सपा कांग्रेस वाले अब भारत को डराने में जुटे हैं। इन्हें मालूम नहीं कि 56 इंच क्या होता है। ये कहते हैं पाकिस्तान से डरो, क्योंकि उसके पास एटम बम है। पीएम ने कहा कि आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं मोदी की मजबूत सरकार है। अगर डरना है तो वो लोग डरें जो मानवता में विश्वास नहीं करते, आए दिन खून की नदियां बहाते हैं। भारत किसी को डराना नहीं चाहता, मगर भारत डराने वालों को बख्शेगा भी नहीं, इसलिए आज हम घर में घुसकर मारते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के दोनों शहजादों की फ्लॉप फिल्म की बार-बार रिलीज से वह हैरान हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग यूपी की 79 सीट पर जीत का दावा कर रहे हैं। पीएम ने तंज कसते हुए कहा कि ये दिन में सपने देख रहे हैं और 4 जून को यूपी की जनता इनको नींद से जगाने वाली है। तब ये ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन को अचानक संविधान की याद आ गई है। इसी कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान को खत्म करने की भरपूर कोशिश की थी। यही कांग्रेस है जो खुद के पार्टी का संविधान भी नहीं मानती है। इन्होंने बिहार के अति पिछड़े समाज के व्यक्ति सीताराम केशरी, जोकि कांग्रेस के अध्यक्ष थे, उन्हें एक शाम को मैडम की टोली कांग्रेस दफ्तर में घुसकर बाथरूम में बंद कर दिया और फिर उठाकर उन्हें फुटपाथ पर फेंक दिया और रातों रात सोनिया को अध्यक्ष पद पर बिठा दिया। जिन्होंने कांग्रेस के संविधान की धज्जियां उड़ा दी वो संविधान की बात कर रहे हैं।

Election News : सपा रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी, आज फूल बरस रहे हैं : सीएम योगी
Sant Kabir Nagar News : समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थी। वहीं आज अयोध्या में राम भक्तों पर पुष्प वर्षा हो रही है। सपा के लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। आज वहां रामभक्तों की आवभगत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अयोध्या को त्रेता युग का गौरव दिलाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश में बड़ा परिवर्तन आया है।

देश में विकास के बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। देश हाईवे, रेलवे, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा गोरखपुर में एम्स और फर्टिलाइजर कारखाना फिर से चालू हो गया है। साथ ही संत कबीर नगर में बाबा तामेश्वरनाथ का धाम को भी विकसित किया जा रहा है। संत कबीर नगर की पावन महानिर्वाण स्थल को कबीर पीठ के रूप में एक बार फिर से शोध और इनोवेशन के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संत कबीर नगर के मेंहदावल विधानसभा में संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के समय देश में आतंकी घटनाएं होती थी। इनसे देशवासी कहते थे कि आतंकवाद से निपटो, लेकिन यह कहते थे कि आतंकवादी सीमा पार के हैं। सीएम योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन का अपना कोई एजेंडा नहीं है। यह अनुसूचित और पिछड़ी जाति के आरक्षण में सेंध लगा कर मुसलमानों को देना चाहता हैं, जिसे हम स्वीकार नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भी कहा था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता है। यह आरक्षण अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति को संविधान द्वारा दिया गया है और यह मिलता रहेगा। वहीं राहुल गांधी और अखिलेश यादव का बयान जाहिर करता है कि उनकी मंशा जनता जनार्दन के प्रति अच्छी नहीं है। ऐसे में हमें इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। यह लोग सत्ता में आएंगे तो विरासत टैक्स लगाएंगे। यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। यह इनकी खतरनाक मंशा है, जिसे सफल नहीं होने देना है।  देश की जनता भी इनकी मंशा जान चुकी है इसलिए पूरे देश में एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा लगा रही है। वह कहते हैं जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। एक तरफ अयोध्या में 500 वर्षों के बाद रामलला अपने दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि, रैन बसेरे का नाम निषाद राज और भोजनालय का नाम माता शबरी के नाम पर रखा गया है। यह हमारी विरासत के सम्मान को दर्शाता है।

Election News : पंजाब में माफिया का बोलबाला, यूपी में कब्र पर मर्सिया पढ़ने वाले भी नहीं बचे : योगी आदित्यनाथ
Election News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के नारे एक स्वर में गूंज रहे हैं। देश ही नहीं दुनिया भी आश्वस्त है कि 4 जून को क्या परिणाम आने जा रहा है। मगर कांग्रेस को उसके कारनामों के कारण देश ने इस हाल में भी नहीं छोड़ा है कि वह 400 सीटों पर चुनाव ही लड़ सके। बीजेपी के स्टार प्रचारक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को यहां मलोया क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी संजय टंडन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में जहां माफिया का बोलबाला दिखता है वहीं यूपी में हमने ऐसे तत्वों को उलटा टांग दिया है और आज उनकी कब्र पर कोई मर्सिया पढ़ने वाला भी नहीं है। योगी ने कहा कि आप और कांग्रेस का गठबंधन जनकल्याण के लिए नहीं, बल्कि लूट-खसोट के लिए बना है।

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने अपने भाषण की शुरूआत करते हुए कहा कि वह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि से आए हैं और जगत जननी मां भगवती चंडी देवी तथा माता मंशा देवी के पावन दरबार को कोटि कोटि नमन करते हैं। योगी ने चंडीगढ़ को गुरुओं की साधना और उनकी भक्ति और शक्ति के अद्भुत संगम स्थल बताते हुए जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि जनता कह रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। क्योंकि जो राम का है वही राष्ट्र का है और जो राम का नहीं है वह किसी काम का नहीं है। कांग्रेस के बुद्धिदाता कहते हैं कि भारत में राममंदिर नहीं बनना चाहिए था। उन्हें ये बात पहले कांग्रेस को ही कहना चाहिए था ताकि कांग्रेस ही राममंदिर इटली में बनवा देती। विनाश काले विपरीत बुद्धि, कांग्रेस में यही दिख रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले नेता पहले न्यायालय को धमकाते थे कि राममंदिर पर फैसला हुआ तो दंगे हो जाएंगे, खून की नदियां बह जाएंगी। हमने कहा यूपी में अब दंगा नहीं होगा, कोई दंगा करेगा तो उसको उलटा टांग देंगे उसको। मैंने कहा था कि राममंदिर पर फैसला जिस दिन होगा वो ब्रह्मांड का सबसे शांत दिन होगा। यूपी में अब दंगे नहीं होते हैं। अब यूपी में सड़क पर नमाज नहीं होती और मस्जिदों से लाउडस्पीकर भी उतर चुके हैं। अब सब शांति से रहना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश पर जब भी संकट आया है सबसे पहले राहुल गांधी विदेश भागते हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि ये लोग ही संकट देने वाले हैं। इन्होंने आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार जैसे संकटों को भारत को देने का कार्य किया है। इस सदी के सबसे बड़े संकट कोरोना में वह कहीं नजर नहीं आए। न चंडीगढ़ में दिखे न यूपी में। तब केवल बीजेपी के कार्यकर्ता जनता की सेवा में थे। एक करोड़ प्रवासी यूपी में आए थे, जो अलग अलग राज्यों में जाने वाले थे। उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने के लिए हमने तब 14 हजार बसें लगाई थी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस को वोट देकर पाप के भागीदार नहीं बनना है। अच्छा जनप्रतिनिधि चुनने पर हमें पुण्य प्राप्त होता है। आज भारत यशस्वी बन रहा है। दुनिया में सम्मान बढ़ रहा है। आतंकवाद, नक्सलवाद और अराजकता का समाधान हुआ है। पहले आतंकी विस्फोट होते थे, निर्दोष भारतीय मारे जाते थे। संसद में जब मुद्दे को उठाता था तो कांग्रेस कहती थी आतंकवाद सीमापार से है। अब जोर से पटाखा भी फूट जाए तो पाकिस्तान भी सफाई देने लगता है। उसे पता है कि ये नया भारत है। छेड़ेंगे तो छोड़ेगा नहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि 12 साल पहले जब वह दिल्ली से चंडीगढ़ आए थे तो उन्हें 10 घंटे का समय लगा था, मगर अब 3 घंटे में दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं। कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने वक्तव्य दिया था कि 100 पैसा देते हैं मगर 15 पैसा ही गरीब तक पहुंचता है। इसका मतलब बीच में कांग्रेस के बिचौलिए शेष 85 पैसे खा जाते थे। मोदी जी ने जनधन एकाउंट खोल दिया आज 100 परसेंट लाभार्थी के खाते में सीधे पहुंच रहा है।

Election News : हिमाचल प्रदेश में आपदा की धनराशि की हुई बंदरबांट : जगत प्रकाश नड्डा
Election News : हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को लोकसभा के साथ ही छह विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होने जा रहा है। भाजपा के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज पहली जनसभा कांगड़ा लोकसभा के फतेहपुर विधानसभा के जिला नूरपुर में की। इस जनसभा में गौतमबुद्व नगर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ शामिल हुए।

गौतमबुद्व नगर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा हिमाचल प्रदेश प्रवास के दौरान काँगड़ा लोकसभा के फतेहपुर विधानसभा के जिला नूरपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल जनसभा में सम्मलित हुए। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊर्जावान संबोधन से अत्यंत उत्साहित काँगड़ा लोकसभा क्षेत्र की जनता ने कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के संसदीय क्षेत्र फतेहपुर से पार्टी प्रत्याशी डा. राजीव भारद्वाज के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आपदा के समय हिमाचल प्रदेश को 1782 करोड़ की आर्थिक सहायता दिए थे परंतु वहां की सरकार ने उसे राशि की बंदरबाट कर डाली। केंद्र ने 2700 किलोमीटर लंबी सड़के बनाने के लिए बजट दिया मगर पूर्व की सरकार के द्वारा सड़कें नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर जल्द बिजली का बिल फ्री होने वाला है। इसके लिए घर-घर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। कांगड़ा की जनता का इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित होना यह स्पष्ट करता है कि डा. राजीव भारद्वाज को पहली बार सांसद और मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। जनसभा के दौरान प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक पवन काजल, जिलाध्यक्ष रमेश राणा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Election News : कहां चलाना है बुलडोजर, सीएम योगी से ट्यूशन ले कांग्रेस और सपा: नरेन्द्र मोदी
Barabanki News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस आई तो राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राममंदिर पर बुलडोजर चलवा देगी। प्रधानमंत्री ने इंडी गठबंधन को नसीहत भी दी कि उन्हें योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि कहां बुलडोजर चलाना है और कहां नहीं। पीएम मोदी शुक्रवार को यहां जैदपुर मार्ग के समीप विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट की ताकत ने 500 साल के इंतजार को खत्म करके भव्य राममंदिर में श्रीरामलला को विराजमान कराया। कहा कि पहले जब लोग रामलला को टेंट में देखते थे तो सरकार को भद्दी भद्दी गालियां देते थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि योगी जी के ओडीओपी मिशन से अब मुझे विदेश जाते वक्त गिफ्ट लेने के लिए चिंता नहीं करनी पड़ती। उन्होंने कहा कि यूपी में जो 'सफाई अभियान' योगी जी ने चलाया है, उसके कारण यहां निवेश का माहौल बना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने रातों-रात कर्नाटक में ठप्पा मारकर मुसलमानों को ओबीसी का आरक्षण दे दिया है। पीएम ने कहा कि मोदी कभी हिन्दू-मुसलमान नहीं करता, बल्कि इंडी गठबंधन के पापों को इतिहास बताता है। प्रधानमंत्री ने यहां अवधी में अपने भाषण की शुरुआत की और कहा कि 'हम आपके कर्जा मा डूब गयन' और इस कर्ज को और ज्यादा मेहनत करके चुकाउंगा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि मोदी हैट्रिक लगाने जा रहा है। पीएम ने इंडी गठबंधन को ऊटपटांग खिचड़ी बताते हुए कहा कि ये लोग ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गये हैं। मोदी ने कहा कि समाजवादी शहजादे की नई बुआ बंगाल में बनी हैं, जो अब कह रही हैं वो इंडी गठबंधन को बाहर से समर्थन देंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नई सरकार में मुझे गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बहुत सारे बड़े फैसले लेने हैं। इसलिए मैं बाराबंकी और मोहनलालगंज के लोगों से आशीर्वाद मांगने आया हूं। आज आपके सामने एक तरफ देशहित के लिए समर्पित बीजेपी एनडीए का गठबंधन है। दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए इंडी गठबंधन मैदान में है। इनके सपनों की इंतहा देखिए, कांग्रेस के नेता ने कह दिया कि रायबरेली के लोग प्रधानमंत्री चुनेंगे। ये सुनते ही समाजवादी शहजादे का दिल टूट गया, बस आंसू नहीं निकले, मगर दिल के सारे अरमां बह गये।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस ऊटपटांग खिचड़ी को आप लोग वोट देकर अपना वोट बर्बाद न करें। भाजपा का सांसद होगा तो दिल्ली और लखनऊ से योजनाएं लेकर आएगा। अगर इंडी गठबंधन का सांसद होगा तो उसका मापदंड होगा कि उसने मोदी को कितनी गाली दी। 5 साल मोदी को गाली नहीं, क्षेत्र का विकास करने वाला सांसद चाहिए। इसके लिए आपके पास एक ही विकल्प है ओनली कमल। बाराबंकी से राजरानी रावत और मोहनलालगंज से कौशल किशोर को हर बूथ पर विजयी बनाना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब देश में दमदार सरकार होती है तो फर्क भी साफ साफ दिखता है। कमजोर सरकार आज है कल नहीं है। कमजोर सरकार का पूरा फोकस इस बात पर होता है कि किसी तरह उनकी गाड़ी चलती रहे। भाजपा की दमदार सरकार का मतलब क्या होता है, ये हमारा अवध क्षेत्र बेहतर जानता है। जो पहली बार वोट डाल रहे हैं, जो युवा हैं उन्हें पता ही नहीं होगा कि 500 साल से पीढ़ी दर पीढ़ी हमारे पूर्वज संघर्ष करते रहे, बलिदान देते रहे, त्याग की पराकाष्ठा करते रहे। आज रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं जोकि इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। ये मोदी के कारण नहीं, बल्कि आपके एक वोट के कारण हुआ है।  कमल के निशान पर बटन दबाकर आगे भी ये दमदार सरकार बनानी है और दमदार फैसले भी लेने हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये कांग्रेस और सपा वालों ने पहले रामलला को टेंट में पहुंचाया, फिर वोटबैंक को खुश करने के लिए कहा कि वहां मंदिर की जगह धर्मशाला, स्कूल या अस्पताल बना दो। कांग्रेस तो राममंदिर पर कोर्ट का निर्णय पलटना चाहती है। भ्रम में मत रहिए, यही इनका ट्रैक रिकॉर्ड है। सपा और कांग्रेस सत्ता में आए तो फिर रामलला को टेंट में भेज देंगे और मंदिर पर बुलडोजर चला देंगे। इन्हें योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि बुलडोजर कहां चलाना है कहां नहीं। यही इनकी साजिश है। ऐसे लोगों को वोट छोड़िए, ऐसी सजा देनी चाहिए कि इनकी जमानत जब्त हो जाए। सपा और कांग्रेस के लिए अपने वोटबैंक से बड़ा कुछ नहीं है। जब इनकी पोल खोलता हूं तो बेचैन हो जाते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Election News : पीएम मोदी ने कहा यूपी में योगी ने माफिया&दंगाइयों को साफ करके स्वच्छता अभियान को बढ़ाया
Azamgarh News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में माफिया, दंगाइयों और रंगदारी मांगने वालों की सफाई करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरपूर स्वच्छता अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा यदुवंश का सम्मान करने वाली पार्टी है, जिसने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया। पीएम मोदी ने कांग्रेस और सपा को चुनौती देते हुए कहा कि वो लोग देश विदेश चाहे जहां से भी ताकत इकट्ठी कर लें, मैं भी मैदान में हूं और तुम भी मैदान में हो। उन्होंने कहा कि सपा के शहजादे आतंकियों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा भले ही दो दल दिखते हों मगर इनकी दुकान एक ही है, जो झूठ, तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं।

पीएम मोदी गुरुवार को लालगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां लालगंज सीट से पार्टी प्रत्याशी नीलम सोनकर और आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में वोट की अपील की।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि दो दिन पहले काशी में नामांकन के दौरान उत्सव का माहौल रहा। सिर्फ काशी में ही नहीं कन्याकुमारी से कश्मीर तक और अटक से कटक तक यही उमंग और उत्सव है। भारत की लोकतंत्र की ताकत पर दुनिया का ध्यान गया है। पहली बार दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरें छाई हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान, भारत का महात्म्य दुनिया के लिए भी महत्व रखता है। दुनिया देख रही है कि जनता का आशीर्वाद, भाजपा एनडीए और हमारे सभी साथियों पर है। हम जहां भी जाते हैं, एक ही स्वर सुनाई देता है, एक ही नारा और संकल्प पूरे देश में गूंज रहा है। वो है फिर एक बार मोदी सरकार। दुनिया ये जनसमर्थन देख रही है। आपका स्नेह दुनिया को अचरज में डाल रहा है। दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है।

मोदी की गारंटी का ताजा उदाहरण सीएए कानून

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी का ताजा उदाहरण सीएए कानून है। उन्होंने कहा कि कल से ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो गया है। जिन्हें नागरिकता दी गई है वो सभी भाई बहन हिन्दू, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई हैं। ये शरणार्थी बनकर लंबे अर्से से भारत में रह रहे हैं। ये धर्म के आधार पर बंटवारे का शिकार हुए थे। 70 साल में ये परिवार प्रताड़ना सहते हुए, अपनी बेटियों की इज्जत और अपना धर्म बचाने के लिए मजबूरन भारत में शरण लिये हुए थे। कांग्रेस ने इनकी सुध नहीं ली, क्योंकि ये कांग्रेस के वोट बैंक नहीं थे। इनमें से ज्यादातर दलित, पिछड़े थे। इनपर वहां तो जुल्म हुआ ही, वोट बैंक की राजनीति में यहां की कांग्रेस सरकार और उनके साथियों ने इनपर जुल्म करने में कमी नहीं रखी।

श्रीनगर में 40 साल बाद लोकतंत्र का मना उत्सव

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कश्मीर में भी मोदी की गारंटी दिख रही है। पिछले 5-6 दशकों में कश्मीर हर चुनाव में मुद्दा होता था। अब हमारे विरोधी की बोलती बंद हो गई है। उनके मुंह पर ताला लग गया है। दबी जुबान में वहां जाकर कहते हैं कि मोदी ने 370 हटाया है हमें मौका मिला तो वापस ले आएंगे। सवाल मोदी का नहीं है। जिस प्रकार श्रीनगर में मतदान हुआ, चालीस साल बाद वहां भारत के लोकतंत्र का उत्सव मना, संविधान का उत्सव मना।

देश में कहीं भी धमाके होते थे तो लोगों का ध्यान आजमगढ़ पर जाता था

पीएम ने कहा कि आजमगढ़ के सैनिक परिवार की माताएं बहने चिंता में रहती थी कि न जाने कब कश्मीर में धमाका हो जाए, कब बुरी खबर आ जाए। मोदी ने कश्मीर में शांति की गारंटी दी थी। 370 की दीवार गिरा दी है। पहले वहां चुनाव आते थे तो हड़ताल होती थी, मतदान करने वालों पर मौत की मुसीबत आती है। इस बार श्रीनगर में चुनाव ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीएम ने कहा कि 10 साल पहले देश में सामान्य व्यक्ति की सुरक्षा भगवान भरोसे थी। देश में कहीं भी धमाके होते थे तो सबसे पहले लोगों का ध्यान आजमगढ़ पर जाता था। तब यहां सपा की सरकार थी। सपा के शहजादे आतंकियों का सम्मान करते थे, दंगाइयों को छोड़ा जाता था। स्लीपर सेल को राजनीतिक संरक्षण दिया जाता था। अनेक माताओं ने अपने बच्चों को बर्बाद होते देखा है।

जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को स्वास्थ्य बीमा और पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की भी जानकारी दी और लोगों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे आपका बिजली का बिल जीरो होगा और आप बिजली बेचकर कमाई शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में यूपी का तेज विकास हो रहा है। मंदुरी एयरपोर्ट बना है, महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी बनी है। किसान कल्याण के काम हो रहे हैं। लेकिन यूपी के शहजादे को इन कामों से पेट में दर्द होने लगता है। इन्हें लगता है कि विकास हो गया तो इनकी दुकान कैसे चलेगी।

Mahoba News : नोएडा के तर्ज पर होगा बुंदेलखंड का विकास, पूरी दुनिया नौकरी मांगने आएगी: योगी
Mahoba News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने सबसे अधिक बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास पर फोकस किया है। इस क्षेत्र को नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिसके बाद यहां के नौजवान पलायन नहीं करेंगे, बल्कि पूरी दुनिया से लोग यहां नौकरी और रोजगार के लिए आएंगे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, सपा और बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पिछली सरकारों में बुंदेलखंड के क्षेत्र में माफिया और डकैत पैदा किये गये थे। बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसाया गया। ऐसे लोगों की जमानत जब्त होनी चाहिए। सीएम योगी बुधवार को यहां डाक बंगला मैदान में हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां पार्टी प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के लिए जनता से वोट की अपील की।
सीएम योगी ने आल्हा-उदल और वीर चंदेलों की भूमि को नमन करते हुए कहा कि उनके लिए महोबा उनकी अपनी भूमि लगती है। बाबा गोरखनाथ ने यहीं गोरखगिरी में तपस्या की थी और आल्हा उदल को यहीं अमरता का वरदान प्राप्त हुआ था। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार गोरखगिरी में पर्यटन को नई ऊंचाई प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने बहुत अन्याय किया था। यह क्षेत्र प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, यहां नदी, नाले, खनन और पर्यटन की संभावना है। सपा सरकार ने यहां माफिया और डकैत पैदाकर के जनता का शोषण किया।

मुख्यमंत्री ने महोबा के बारे में कही जाने वाली प्रसिद्ध कहावत का जिक्र करते हुए कि श्महोबा वाले बड़े लड़इया, इनकी मार सही ना जाए। सीएम योगी ने जनता से अपील की कि अपने वोट की मार से सपा, बसपा और कांग्रेस की जमानत जब्त करें। उन्होंने कहा कि चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच हो रहा है। भाजपा का विरोध केवल दो लोग कर रहे हैं एक वो जो रामद्रोही हैं और दूसरे जो पाकिस्तान का राग अलापते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 साल पहले जबसे देश में मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनी तबसे बड़े बड़े विकास के कार्य और परिवर्तन हुए। 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनी। पहली बार जब मैं बुंदेलखंड आया तो यहां के नेताओं ने मुझसे कहा था कि बुंदेलखंड के लिए कुछ होना चाहिए। तब मैंने कहा था कि बुंदेलखंड के लिए ऐसा करूंगा कि आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी। आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस को देखकर अच्छा लगता है। हमारा बुंदेलखंड अब विकास की नई ऊंचाइयों को छूने की ओर अग्रसर है। हर घर नल योजना से घर घर आरओ का पानी पहुंचाने का काम हो रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के हाथों अर्जुन सहायक परियोजना, रतौली बांध परियोजना, भावनी बांध परियोजना और मजगांव चिल्ली स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण हुआ तो बुंदेलखंड के खेत भी अब प्यासे नहीं रहे।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है। आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा व कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की मांगने आएगी।

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का नहीं खुलेगा खाता : योगी आदित्यनाथ
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सलाह दी कि उन्हें सच बोलने की आदत डाल लेना चाहिए। सीएम योगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह देश को मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटती रही रही है। खड़गे  ने हाल ही में भगवान शिव और प्रभु श्रीराम के बीच लड़ाई लगाने का कुत्सित प्रयास किया है। ये इनकी क्षुद्र मानसिकता है। सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बाबा साहब और सामाजिक न्याय के पुरोधाओं का लगातार अपमान किया है। कहा कि इंडी गठबंधन के लोगों को पीएम मोदी के विकसित भारत की संकल्पना से चिढ़ हो रही है। सीएम योगी ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर न्यूज एजेंसी  को  दिये इंटरव्यू में ये बातें कहीं।

देश की अपूरणीय क्षति करना चाहता है इंडी गठबंधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा का चार चरण समाप्त हो चुका है। मोदी  की लहर सुनामी बनकर सामने आ गई है और इंडी गठबंधन की हवा निकल चुकी है। जनता ने इन्हें खारिज कर दिया है। इंडी गठबंधन फिर से देश की अपूरणीय क्षति करना चाहता है। मगर, जनता ने इनसे पिंड छुडा लिया है। अब ये देश की सत्ता में कभी नहीं आ सकते। सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहब का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस ने किया, तो वहीं सपा ने भी बाबा साहब और सामाजिक न्याय के पुरोधाओं का अपमान किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दलित महापुरुषों के स्मारक को तोड़ने तक की बात कही थी। इसके अलावा कन्नौज के मेडिकल कॉलेज से बाबा साहब के नाम को हटाया था। इतना ही नहीं कांशीराम मेडिकल कॉलेज और भाषा विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया था। इंडी गठबंधन भारतीय संविधान के खिलाफ आचरण और जाति के नाम पर विभाजन की राजनीति का अनुसरण कर रहा है।

इंडी गठबंधन राम विरोधी, भारतीय आस्था का विरोधी और आरक्षण विरोधी

सीएम योगी ने कहा कि आज का नया भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में सम्मान और सुशासन के नये माहौल में आ चुका है। इस विकसित भारत की संकल्पना से इंडी गठबंधन को चिढ़ हो रही है। कभी ये पाकिस्तान की वकालत करते हैं, कभी जातीय जनगणना की बात करते हैं। संविधान में जितना संशोधन और छेड़छाड़ कांग्रेस ने किया उतना किसी ने नहीं किया। अब ये लोग एससी एसटी ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाना चाहते हैं। आने वाले तीन चरणों में भी इन्हें जनता खारिज करेगी। इंडी गठबंधन राम विरोधी, भारतीय आस्था का विरोधी और आरक्षण विरोधी है। यूपीए सरकार ने पहले ही रंगनाथ मिश्रा और सच्चर कमेटी का गठन करके आरक्षण में सेंध लगाने की कोशिश की थी। ये विरासत टैक्स लगाकर औरंगजेब की तरह ही जजिया कर लगाना चाहते हैं। इन्हें एक सिरे से खारिज करना होगा। यूपी में 2014, 2017, 2019 और 2022 में मोदी जी को जनता ने अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया था। अब 2024 में 'फिर एक बार मोदी सरकार' और 'अबकी बार 400 पार' के नारे के साथ जनता मोदी जी के साथ है।

Varanasi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नामांकन पर टिकी रही देश&दुनिया की निगाहें
Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मंगलवार को वाराणसी से तीसरी बार नामांकन किया। पुष्य नक्षत्र में उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में पर्चा दाखिला किया। गंगा सप्तमी पर मां गंगा को नमन करने के उपरांत प्रधानमंत्री काशी कोतवाल काल भैरव के दर पर पहुंचे, वहां उनसे अनुमति-आशीर्वाद लेकर नामांकन किया। पीएम ने सोमवार को काशी विश्वनाथ व मंगलवार को काल भैरव बाबा से भाजपा की प्रचंड जीत का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। काल-भैरव मंदिर में पूजन व कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ रहे।

गंगा सप्तमी पर पुजारियों ने कराई गंगा आरती
मंगलवार को गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री ने मंगलवार सुबह सबसे पहले दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य के वेंकट रमन घनपाठी ने गंगा पूजन कराया। गंगा पूजन कराने वालों में तीन पुजारी तमिलनाडु व एक-एक पुजारी आंध्र प्रदेश व महाराष्ट्र के रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री स्वामी विवेकानंद क्रूज पर दशाश्वमेध घाट से गंगा विहार करते हुए आदिकेशव घाट तक गए, फिर नमो घाट उतरे।

काशी कोतवाल से ली अनुमति

नमो घाट से प्रधानमंत्री सीधे काशी के कोतवाल काल भैरव बाबा के दर्शन-पूजन व आरती करने पहुंचे। य़हां उन्होंने बाबा से अनुमति व आशीर्वाद लिया, फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां तीसरी बार काशी से तीसरी बार नामांकन किया। मंदिर गेट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम को अंगवस्त्र भेंट किया और आमजन ने पुष्पवर्षा की। पूरा मंदिर व आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हो उठा। काल भैरव मंदिर में पूजन के दौरान पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले द्रविड़ बने प्रस्तावक
प्रधानमंत्री के नामांकन में चार प्रस्तावक शामिल रहे। इसमें गणेश्वर शास्त्री द्रविड़,  बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा व दलित समाज के संजय सोनकर रहे। गणेश्वर शास्त्री ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था, जबकि बैजनाथ पटेल जनसंघ के समय के कार्यकर्ता हैं।

योगी समेत कई राज्यों के सीएम व केंद्रीय मंत्री पहुंचे काशी
पीएम के नामांकन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, असम के सीएम हेमंता विश्व सरमा,  गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल,  छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय,  मध्य प्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, हरदीप पुरी, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा,  यूपी में एनडीए के घटक लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी,  अपना दल (एस) अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के संजय निषाद, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, पशुपति पारस आदि की मौजूदगी रही।

Lok Sabha Election 2024 : पन्ना प्रमुख सम्मेलन में डा. महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Noida : सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्यसभा सांसद इन्दु गोस्वामी, विधायक पवन काजल, जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सभी वर्ग के लोगों के लिए विशेष किए गए है।

Lok Sabha Election 2024 :.

बैठक के बाद डा. महेश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के शाहपुर विधानसभा में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में सम्मिलित होकर पन्ना प्रमुखों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पन्ना प्रमुखों से अपील कि सभी एक साथ मिलकर कार्य करें और कांगड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. राजीव भारद्वाज को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाये। सम्मेलन के दौरान राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, विधायक सरविन चौधरी, पवन काजल, जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Lok Sabha Election 2024 : लोकतंत्र के पर्व में बुद्धिजीवों का शहर हुआ फेल, कुछ बुथ पर मात्र 4.81 प्रतिशत हुआ मतदान
Noida News : उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर शहर जहां एक तरफ जहां एजुकेशन हब, पढ़े-लिखे लोगो का शहर और औद्योगिक केंद्र माना जाता है, वहीं पर यहां रहने वाले लोग लोकतंत्र के पर्व को महत्व देते हुए नजर नहीं आते हैं। आलम यह है कि उत्तर प्रदेश के प्रवेश द्वार के रूप में शुविख्यात इस जनपद के एक बुथ पर मात्र 4.81 प्रतिशत ही मतदान हुआ। यहां की सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने जहां खुलकर मतदान किया वहीं सेक्टर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग मतदान करने में मायूस दिखे।

जनपद गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा चुनाव के बाद जारी किए गए आंकड़े के अनुसार 26 अप्रैल को जनपद में हुए मतदान में 53.66 फ़ीसदी मतदान हुआ। लोकसभा सीट की पांचो विधानसभा में से नोएडा में सबसे कम 46.97 प्रतिशत मतदान हुआ, नोएडा के 2717 बुथो में सबसे सर्वाधिक मतदान सेक्टर 79 स्थित इलाइट होम ग्रीन सोसाइटी के बूथ नंबर 532 पर हुआ। यहां पर 89.49 फीसदी  वोट पड़े, जबकि गौतम बुद्ध नगर के बहू चर्चित जेवर विधान सभा क्षेत्र के गांव रन्हेरा के एक बूथ पर मात्रा 4.81 और दूसरे पर 5.5 प्रतिशत मतदान हुआ। दादरी विधानसभा क्षेत्र के शारदा विश्वविद्यालय के एक बूथ पर सबसे कम मतदान हुआ। यहां पर 14.14 प्रतिशत मतदान हुआ।

Noida News :

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर 79 स्थित इलाइट गोल्फ ग्रीन क्लब हाउस के मतदान केंद्र पर 89.49 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि मेरी एंजन  पब्लिक स्कूल में बने बुथ पर 22.85 प्रतिशत मतदान हुआ। वही सेक्टर 11 के झुंडपुरा गांव के सामुदायिक केंद्र पर बने बुथ पर 25.42 प्रतिशत मतदान हुआ। दादरी विधानसभा क्षेत्र के मोमना थल गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर बने मतदान केंद्र में 88.62 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सबसे कम शारदा विश्वविद्यालय में बने मतदान केंद्र पर 14.14 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं जेवर विधानसभा क्षेत्र के नगला पदम सिंह गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने बुथ पर 77. 64 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि ग्राम रन्हेरा में बने बुथ पर 4.8 प्रतिशत मतदान हुआ। सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जैतपुर में बने मतदान केंद्र पर सबसे ज्यादा 83.78 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय चिड़ावा में बने मतदान केंद्र पर सबसे कम 46. 65 प्रतिशत मतदान हुआ। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर प्राथमिक विद्यालय में बने बुथ पर सबसे ज्यादा 79.33 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में बने बुथ पर सबसे कम 35.13 प्रतिशत मतदान हुआ।

लोकतंत्र के पर्व पर हाइटेक सिटी के मतदाताओं की मायूसी के कई मायने  लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन ने मतदाताओं को ठीक तरीके से जागरूक नहीं किया। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि किसानों की समस्याएं, फ्लैट्स बायर्स की समस्या चुनाव पर भारी पड़ी। जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार गौतम बुद्ध नगर लोक सभा सीट पर चुनाव की ड्यूटी में लगे 1214 अधिकारी और कर्मचारियों ने पोस्टल बैलट या इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) के जरिए मतदान किया। जिस मतदान केंद्र पर ड्यूटी थी वहीं इन कर्मचारियों ने मतदान किया। 1077 कर्मचारियों ने पोस्ट बैलेंस से मतदान करने की इच्छा जताई थी। पोस्ट बैलेट से मतदान करने के लिए प्रशिक्षण स्थल व विकास भवन में 16 से 22 अप्रैल तक सुविधा केंद्र बनाया गया था।

Lok Sabha Election 2024 :

कानूनी डंडे ने किया काम, सोसाइटियों में हुआ बंपर मतदान

नोएडा के सेवेन एक्स सोसाइटियों ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़ चढ़कर भागीदारी की। यहां के विभिन्न बुथो पर जमकर मतदान हुआ। नोएडा के 7 एक्स के नाम से मशहूर सेक्टर 79, सेक्टर 78, सेक्टर 74, 75 आदि की सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर रिकार्ड मतदान 89.49 प्रतिशत इलाइट गोल्फ ग्रीन सोसाइटी में बने हुए मतदान केंद्र पर हुआ। सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू प्रथम सोसायटी के मतदान केंद्र पर  61 प्रतिशत, अंतरिक्ष गोल व्यू -दो सोसाइटी में 58 प्रतिशत, हाइड पार्क सेक्टर 78 सोसाइटी के मतदान केंद्र पर 71 प्रतिशत,प्रतीक विस्टेरिया सेक्टर 77 सोसाइटी में 78 प्रतिशत,  महागुन मंथन सेक्टर 78 सोसाइटी में बने भूत पर 66 प्रतिशत,एलाइट होम सेक्टर 77 में बने बुथ पर 69 फीसद, सेक्टर 76 स्थित आदित्य सेलिब्रिटी सोसाइटी में बने बुथ पर 67 प्रतिशत तथा सेक्टर 76 के सेठी मैक्स रॉयल सोसाइटी में बने बुथ पर 69 प्रतिशत मतदान हुआ।

बताया जाता है कि इन सोसाइटियों में हुए बंपर मतदान के पीछे पुलिस की सूझबूझ काम आई। इन सोसाइटी में रहने कुछ खुराफाती लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 107/ 116 के तहत कार्रवाई की थी। भाजपा के कुछ नेताओं ने पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की थी कि पुलिस के कार्रवाई के चलते मतदाता मायूस हैं। लेकिन पुलिस की यह मेहनत रंग लाई और जो खुराफाती थे वे कानून के डंडे से डर कर भयभीत हो गए, और सभी लोगों ने खुलकर मतदान किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोसाइटी में रहने वाले कुछ खुराफाती लालच और आपसी मतभेद के चलते चुनाव के दिन गड़बड़ी कर सकते थे। इसको ध्यान में रखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। 107/ 116 की कार्रवाई के बाद कुछ भाजपा नेताओं ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन पुलिस की यही करवाई रंग लाई तथा निर्वाचन के समय निर्वाध रूप से मतदान हुआ, और जिस थाना प्रभारी क्षेत्र में मतदान कम होने की आशंका व्यक्त की जा रही थी ,उस क्षेत्र में गौतम बुध नगर लोकसभा सीट का सर्वाधिक मतदान हुआ।

Political News : धर्मशाला एयरपोर्ट पर डा. महेश शर्मा का किया स्वागत
Noida News : देश भर में हो रहे लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला एयरपोर्ट पहुंचे भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा का काँगड़ा विधायक पवन काजल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

स्वागत के बाद हिमाचल प्रदेश के नूरपुर जिले के भाजपा कार्यालय आगमन पर डा. महेश शर्मा का जिलाध्यक्ष रमेश राणा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। नूरपुर जिला कार्यालय में आयोजित बैठक को प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन के साथ सांसद डा. महेश शर्मा ने आगामी चुनाव संबंधित विषयों पर चर्चा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन 400 पार की दिशा में अग्रसर होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी एक साथ मिलकर कार्य करें और कांगड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. राजीव भारद्वाज को भारी मतों से विजयी बनाएं।

Loksabha election : मुस्लिम समाज ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को दिया समर्थन
Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर 26 अप्रैल को बसपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान खुर्जा में मुस्लिम समाज की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह सोलंकी का भव्य स्वागत कर उन्हें समाज की तरफ से पूर्ण समर्थन दिया गया। इस दौरान रफीक फड्डा (पूर्व चेयरमैन खुर्जा), सफीक राईन, मंसूर खान सहित मुस्लिम समाज के अन्य वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।

Greater Noida News :

गौतमबुद्ध नगर के विधानसभा नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा तथा सिकन्दराबाद में बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को सर्व समाज के लोगों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। आज राजेंद्र सिंह सोलंकी ने कासना, बल्लूखेड़ा, मेहंदीपुर बांगर, रबूपुरा, जहांगीरपुर व नंगलिया जेवर और आरआर जेवर में मतदाताओं से जनसंपर्क कर 26 अप्रैल को बसपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कासना में आयोजित कार्यक्रम में पिछले 10 सालों में भाजपा के राज में क्षेत्र में समस्याएं कम होने की बजाय बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। क्षेत्र के किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी, महिलाएं तथा अल्पसंख्यक सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद इसी तरह बना रहा तो चुनाव बाद सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

Lok sabha Election : लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं प्रत्याशियों को तीन बार देना होगा खर्चे का ब्योरा
Noida News :  गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को मतदान से पहले तीन बार अपने चुनाव खर्चे का ब्योरा देना होगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को प्रशासन ने ब्योरा देने की तारीख तय कर दी है। 12, 18 और 24 अप्रैल को प्रत्याशी ब्योरा देंगे, जिसका मिलान प्रशासन की व्यय टीम के रजिस्टर से किया जाएगा।

Lok sabha election 2024:

लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी 90 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है, लेकिन आयोग ने गौतमबुद्ध नगर सीट को खर्चे के मामले में संवेदनशील माना है। इसके कारण जिले में दो व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं ताकि प्रत्याशी 90 लाख से अधिक खर्च नहीं कर सके। नामांकन करने के साथ ही प्रशासन ने सभी टीमों ने प्रत्याशियों के खर्चे पर नजर रखनी शुरू कर दी है। स्टेटिक सर्विलांस, फ्लाइंग स्क्वायड के साथ वीडियोग्राफी टीम खर्चे का आंकलन कर रही है। हर प्रत्याशी का एक रजिस्टर बनाया गया है, जिसमें खर्चे का ब्योरा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, प्रत्याशी भी अपना रजिस्टर तैयार करेंगे, जिसका मिलान 12, 18 और 24 अप्रैल को सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में प्रशासन के रजिस्टर से करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो प्रत्याशी की सभी अनुमति रद्द् कर दी जाएगी।