Expo News & : खबरे आसपास की

UP News : उत्तर प्रदेश में जमीन कब्जाने वाले दबंगों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई: योगी आदित्यनाथ
Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि गरीबों की जमीन पर यदि किसी ने कब्जा किया है तो तत्काल जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ दबंगों को सबक सिखाया जाए। किसी भी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं।

सीएम योगी ने उक्त बातें गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान कही। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ सीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जनता दर्शन में एक व्यक्ति ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद प्रशासन व पुलिस के अफसरों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जा की शिकायत पर त्वरित एक्शन लिया जाए। जमीन कब्जामुक्त होनी चाहिए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में कोई भी दबंग किसी की जमीन पर कब्जा न करने पाए।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

UP News : दीपोत्सव में त्रेतायुग की अयोध्या कलियुग में भी दिखी अलौकिक, मुख्यमंत्री योगी ने खींचा रथ
UP News : अयोध्या में बुधवार को 25 लाख,12 हजार 585 दीपों से जगमगाती रामनगरी को जिसने भी देखा, अपलक निहारता ही रह गया। प्रभु श्रीराम की नगरी के वासी हों या भारत के सुदूर कोने-कोने से आए श्रद्धालु, सभी अवधपुरी के कण-कण, रज-रज में अपने राम की छवि को हृदय में बसाए थे। राम, जय जय श्रीराम हर ओर गुंजायमान रहा। अवधपुरी में दीपोत्सव का आयोजन पहली बार प्रभु की मौजूदगी में हुआ। दीपोत्सव के लिए पूरी अवधपुरी को सजाया गया था। अयोध्या के मंदिरों, छोटी गलियों से लेकर मुख्य मार्गों, सभी सरकारी, धार्मिक भवनों पर आकर्षक लाइटिंग के साथ राम के लिए नगरवासियों ने भी घरों में दीप जलाए।

आज अयोध्या के घर-घर, मठ-मंदिर, आश्रम हर जगह दीप प्रज्ज्वलित किए गए। पूरी रामनगरी मे 35 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित हुए तो वहीं राम की पैड़ी समेत 55 घाटों पर 25,12,585 दीप जलाए गए। इसके लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय, महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों व स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े 30 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने दीप लगाए, उसमें तेल बाती डालकर दीप प्रज्ज्वलन में महती भूमिका निभाई। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के नेतृत्व व नोडल अधिकारी संत शरण मिश्र, मीडिया प्रभारी विजयेंदु चतुर्वेदी की देखरेख में वॉलंटियर्स ने कार्य संपादित किया।

मुख्यमंत्री ने किया पूजन व राज्याभिषेक, केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद

दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य-ब्रजेश पाठक आदि ने रामकथा पार्क अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम- मां सीता,

भैया लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न, संकटमोचन हनुमान व ऋषि-मुनियों की आरती उतारी और टीका लगाकर श्रद्धा निवेदित की। यहां राम परिवार व ऋषि-मुनियों का पूजन भी किया गया। इस दौरान 'राम आए अवध नगरिया, दीपावली मनाओ सखी, चलो दीप से दीप जलाएं कि मंगल गाओ सखी...' गीत बजे रहे थे।  मंच पर मुख्यमंत्री ने श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक भी किया।

हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, मुख्यमंत्री ने खींचा रथ

अवधपुरी में पुष्पक विमान से 'राम-लक्ष्मण व मां सीता' उतरीं तो हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। मुख्यमंत्री ने रथ भी खींचा। अयोध्या वाली दीपावली में अपने सिरमौर के प्रति श्रद्धा का यह नजारा देख विह्वल आंखों से खुशी की अश्रुधारा बह निकली।  हर साधु-संत, सनातन धर्मावलंबियों व आमजनमानस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आशीर्वाद से अभिसिंचित किया। सीएम संग केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह, सतीश चंद शर्मा, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय समेत जनप्रतिनिधियों व साधु-संतों ने भी पूजन किया।

अयोध्या में दिखा एक भारत, श्रेष्ठ भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का शानदार नजारा बुधवार को अयोध्या में दिखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए दीपोत्सव में यहां हर भाषा, शैली, जाति, विधा के लोग दीपोत्सव में आस्था का दीप प्रज्ज्वलित करने एकत्र हुए।

कलियुग में अलौकिक दिखी अवधपुरी

त्रेतायुग की अयोध्या बुधवार को कलियुग में भी अलौकिक दिखी। दीपोत्सव में सभी ने अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा के दीप जलाए। श्रीराम मंदिर के प्रमुख गेटों पर तोरणद्वार बनाए गए। कई कुंतल फूलों से पूरी अयोध्या नगरी सजाई गई। सुबह शोभायात्रा में 18 झांकियां निकलीं। दीपोत्सव के 25,12,585 दीपों के लिए 30 हजार वालंटियरों ने हजारों लीटर सरसों का तेल दीपों में डाला। नेपाल, म्यामार, मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, कंबोडिया के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। देश-विदेश व प्रदेश के 1300 से अधिक कलाकारों की प्रतिभा को रामनगरी में मंच मिला। चौराहों पर रंगोली बनाकर समृद्धि की कामना की गई।

Haryana Election : सांसद डा. महेश शर्मा ने गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में घर&घर किया प्रचार, मुकेश शर्मा के समर्थन की अपील
Haryana Election : हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार का अंतिम चरण चल रहा है। यहां पर पांच अक्टूबर को मतदान तथा मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। आज हरियाणा के गुरुग्राम विधानसभा सीट के प्रत्याशी मुकेश शर्मा के समर्थन में गौतमबुद्व नगर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर 5 अक्टूबर को भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

सांसद डा. महेश शर्मा ने हरियाणा के गुरुग्राम विधानसभा सीट के प्रत्याशी मुकेश शर्मा के लिए कई जगहों पर जनसंपर्क किया और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय दिलाने के लिए अपील की। इस दौरान सांसद ने कहा कि अबकी बार हरियाणा में तीसरी बार फिर से कमल खिलेगा। आप सभी का एक-एक वोट भाजपा को मिले यह मैं सबसे आग्रह करता हूं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत होंगे, जिस तरह से भाजपा ने हरियाणा का चहुंमुखी विकास किया है उन सभी कार्यों को गति मिलेगी और हम फिर से इतिहास रचेंगे। गुरुग्राम विधानसभा में प्रचार के दौरान महेश सरपंच शक्करपुर गांव, किसन नम्बरदार कन्हाई गांव, दीपचंद यादव, विक्रम, अनुज सहित भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बता दें कि गत दिनों सांसद डा. महेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल के लिए फरीदाबाद में जनसंपर्क कर स्थानीय निवासियों से बहुमत के साथ विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने की अपील की थी। जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद डा. महेश शर्मा ने फरीदाबाद स्थित पुरानी अनाज मंडी में भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल के साथ स्थानीय निवासियों से जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान डा. महेश शर्मा ने विधानसभा सेक्टर-10 में पार्टी के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों से संवाद किया तथा उनसे अधिक से अधिक संख्या में 5 अक्टूबर को कमल के फूल वाला बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल को भारी मतों से जिताने की अपील की थी। इस दौरान डा. महेश शर्मा ने कहा कि जनता के आपार समर्थन से तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे और केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार को और मजबूत करेंगे।

Faridabad News : फरीदाबाद में सांसद डा. महेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल के समर्थन में मतदाताओं से किया जनसंपर्क
Faridabad News : हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर सभी पार्टियों अपनी तरफ से जोर लगा रही है। एक से बढ़कर एक चुनावी माहौल में स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने को लेकर हरियाणा के दौरे पर हैं। यहां पर पांच अक्टूबर को मतदान तथा मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल के समर्थन में गौतमबुद्व नगर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा के फरीदाबाद विधानसभा स्थित सेक्टर-15ए में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर 5 अक्टूबर को भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

सांसद डा. महेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल के लिए फरीदाबाद में जनसंपर्क कर स्थानीय निवासियों से बहुमत के साथ विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद डा. महेश शर्मा ने फरीदाबाद स्थित पुरानी अनाज मंडी में भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल के साथ स्थानीय निवासियों से जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान डा. महेश शर्मा ने विधानसभा सेक्टर-10 में पार्टी के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों से संवाद किया तथा उनसे अधिक से अधिक संख्या में 5 अक्टूबर को कमल के फूल वाला बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान डा. महेश शर्मा ने कहा कि जनता के आपार समर्थन से तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे और केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार को और मजबूत करेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान सांसद प्रतिनिधि संजय बाली सहित अन्य मौजूद रहें।

Up News : खांडसारी उद्योग पर केंद्र सरकार की नई नीति से छोटे किसानों, श्रमिकों व खांडसारी उद्योग की आजीविका पर संकट, मंत्री को ज्ञापन सौंपा
Up news : उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में स्थित खांडसारी उद्योग जो कि एक लघु उद्योग की श्रेणी में आता है, सदियों से स्थानीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा निर्माता संघ की मांग ने खांडसारी इकाइयों से जुड़े व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। संपूर्ण भारत में इस उद्योग द्वारा खरीदे जाने वाला गन्ना मिलों के मुकाबले 2 से 3 प्रतिशत ही है। यह उद्योग बहुत हद तक मानव श्रम पर आधारित है और पारंपरिक लघु कुटीर उद्योग के रूप में कार्य करता है, जो खांडसारी राब और खांडसारी शक्कर और खांडसारी सीरा जैसे उत्पादों का उत्पादन करता है।

खांडसारी उद्योग का संचालन उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त खांडसारी लाइसेंस आदेश 1967 के तहत किया जाता है। यह उद्योग विशेष रूप से उन छोटे और सीमांत किसानों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है, जो अपनी गन्ना उपज को बड़ी चीनी मिलों तक ले जाने में असमर्थ होते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार इस उद्योग के लिए समय समय पर प्रोत्साहन नीति भी लाती रहती है जैसे 2019 में मुख्यमंत्री द्वारा लायी गई नीति के तहत कई नए लाइसेंस दिये गये और खांडसारी उद्योग को बढ़ावा दिया गया।

विदित हो कि सरकार द्वारा जारी शक्कर कंट्रोल संबंधी पत्र 22 अगस्त 2024 के माध्यम से खांडसारी शक्कर को भी चीनी की परिभाषा में सम्मिलित किए जाने के संबंध में राज्य सरकारों और सुगर मिल एसोसिएशन आदि से 23 सितंबर 2024 तक सुझाव माँगे गए हैं जब कि खांडसारी उद्योग से कोई सुझाव नहीं माँगे गए। यदि खांडसारी शक्कर को चीनी की परिभाषा में सम्मिलित किया जाता है तो खांडसारी उद्योग के पूरी तरह से समाप्त होने की संभावना है।

सरकार चीनी कंट्रोल ऑर्डर 2024 लागू करने जा रही है। इसी संबंध में उत्तर प्रदेश खांडसारी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन की टीम केंद्रीय मंत्री पहलाद जोशी से मिली और एक पत्र के माध्यम से खांडसारी उद्योग को इससे बाहर रखने की मांग की।

मंत्री को सौंपे मांग पत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश खांडसारी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन का कहना है कि खांडसारी उद्योग सीमांत क्षेत्रों में लघु उद्योग की श्रेणी में आता है और खांडसारी शक्कर का उत्पादन यओपेन पेनद्ध परंपरागत द्वारा जबकि चीनी मिलों के द्वारा यवैक्यूम पेनद्ध के साथ आटोमैटिक मशीनों से निर्मित किया जाता है जिसकी वजह से खांडसारी शक्कर की रिकवरी चीनी मिलों की अपेक्षा 25.30 फीसदी कम रहती है।

Up News :

गन्ना खरीद खांडसारी उद्योगों को गन्ना की उपलब्धता के लिए कोई भी एरिया रिजर्वेशन नहीं होता है जबकि चीनी मिलों को गन्ना किसानों का एरिया रिजर्वेशन सुनिश्चित होता है। चीनी मिलों के द्वारा अस्वीकृत गन्ना भी खांडसारी उद्योगों के द्वारा ही खरीदा जाता है। छोटे छोटे किसानों को अपने खेतों को खाली कर अगली फसल की बुवाई के लिए गन्ना बेचने के लिए खांडसारी ही नकद भुगतान उपलब्ध कराता है जिससे जरूरतमंद किसानों की त्वरित भुगतान की समस्या का निदान भी खांडसारी के माध्यम से ही होता है जबकि छोटे छोटे गन्ना किसानों के द्वारा चीनी मीलों तक अपना उत्पादित गन्ना चीनी मिलों मे पहुँचाना एवं उनके भुगतान की प्रक्रिया काफी लंबी एवं असहज होती है।

उत्तर प्रदेश एवं खांडसारी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन का सुझाव है कि खांडसारी उद्योगों को शुगर कंट्रोल से अलग ही एवं यथावत रखा जाए अन्यथा खांडसारी उद्योग निश्चित ही बंद हो जाएगा और छोटे गन्ना किसानों की परेशानियां भी

बढ़ जाएगी।

Up News : स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तम प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार प्रयासरत, प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस
Up News : उत्तर प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी फोकस कर रही है। इस क्रम में, ग्रेटर नोएडा के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (जीआईएमएस) में नए मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग के निर्माण व अन्य विकास कार्यों की परियोजना को गति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएम योगी के विजन अनुसार, 152 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज के नए भवन, लाइब्रेरी व हॉस्टल समेत विभिन्न प्रकार की निर्माण व विकास प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इस परियोजना को पूरा करने की जिम्मेदारी नियोजन विभाग को दी गई है। इन विकास कार्यों के पूरा होने से ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों में उत्तम स्वाथ्य सेवाएं प्रदान करने का भी मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही, प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को भी प्रमोट करने में मदद मिलेगी।

जीआईएसएल में प्रस्तावित नवनिर्माण व विकास प्रक्रिया को लेकर बनी कार्ययोजना के अनुसार पांच प्रकार के कार्यों को पूरा किया जाना है। पहले कार्य के तौर पर हॉस्पिटल ब्लॉक विंग 4 का विकास, दूसरे कार्य के तौर पर मेडिकल कॉलेज के विंग 5 में निर्माण व विकास कार्य, तीसरे कार्य के तौर पर पुरुष हॉस्टक के दो विंग का निर्माण, चैथे कार्य के तौर पर डायरेक्टर रेजिडेंस व पांचवें कार्य के तौर पर साइट डेवलपमेंट तथा एक्सटर्नल इलेक्ट्रिकल वर्क्स को पूरा किया जाएगा। पहले कार्य के तौर पर हॉस्पिटल ब्लॉक विंग 4 का विकास कुल 8992 स्क्वेयर मीटर में होगा तथा बिल्डिंग जी प्लस सिक्स पर बेस्ड होगी। ग्राउंड फ्लोर पर 1090 स्क्वेयर मीटर का वेटिंग एरिया, फर्स्ट फ्लोर पर 1317 स्क्वेयर मीटर में एडमिन ऑफिस, सेकेंड फ्लोर पर 1317 स्क्वेयर मीटर में ईएनटी का डिपार्टमेंट ऑफिस, थर्ड फ्लोर पर इमर्जेंसी व एनेस्थीसिया, चैथे फ्लोर पर टीबी व चेस्ट डिपार्टमेंट, पांचवें फ्लोर पर पिडियाट्रिक्स डिपार्टमेंट तथा छठे फ्लोर पर कम्यूनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट का विकास किया जाएगा।

Up News :

परियोजना के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज विंग 5 का 24,317 स्क्वेयर मीटर में विकास व निर्माण होगा। यह बिल्डिंग का निर्माण बी प्लस जी प्लस सिक्स के आधार पर होगा। बेसमेंट को गाड़ी पार्किंग के लिहाज से 9540 स्क्वेयर मीटर में निर्मित किया जाएगा। वहीं, ग्राउंड फ्लोर पर एनाटॉमी डिपार्टमेंट व डाइसेंक्शन हॉल, फर्स्ट फ्लोर पर रिसर्च लैब, सेकेंड फ्लोर पर बायोकेमिस्ट्री डिपार्टमेंट व लैब्स, तीसरे फ्लोर पर पैथोलॉजी डिपार्टमेंट व लैब्स, चौथे फ्लोर पर फॉरेंसिक मेडिसिन, पांचवें फ्लोर पर डर्मेटॉलोजी व साइकियाट्री डिपार्टमेंट तथा छठे फ्लोर पर कॉम्यूनिटी मेडिसिन का निर्माण व विकास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मेल हॉस्टल के दो ब्लॉक्स को कुल 1,680 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसके एक ब्लॉक को ट्रिपल शेयरिंग युक्त 537 कैपेसिटी व ट्विन शेयरिंग ब्लॉक को 356 कैपेसिटी युक्त किया जाएगा। वहीं, डायरेक्टर्स रेजिडेंस को डुप्लेक्स स्ट्रक्चर के अंतर्गत 300 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। लाइब्रेरी का भी विकास किया जाएगा। मेडिकल विंग में 13 पैसेंजर्स कैपेसिटी वाले 8 आधुनिक तथा 26 पैसेंजर्स कैपेसिटी वाले 2 आधुनिक लिफ्ट से युक्त किया जाएगा। सभी इमारतों को अग्निशम, सीसीटीवी, एसी प्लांट्स, डीजी सेट्स, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग मॉड्यूल समेत विभिन्न सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज के भवन के उच्चीकरण व आधुनीकिकरण लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, कानपुर समेत प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज व यूनिवर्सिटीज में भी हो रहा है और इन्हें भविष्य की जरूरतों के हिसाब से अपडेट किया जा रहा है।

UP News : यूपी रेरा ने डिफाल्टर 131 बिल्डरों की सूची किया जारी
Noida News : उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्रदेश के 131 प्रोजेक्टो की सूची जारी की है। जिनकी ना तो जमीन का पता है और ना नक्शे का रिकॉर्ड है। इनमें से जनपद गौतम बुद्ध नगर के 23 प्रोजेक्ट हैं। यूपी रेरा ने बार-बार नोटिस जारी कर बिल्डरों से जवाब भी मांगा, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। यूपी रेरा ने इनकी सूची अपनी वेबसाइट पर  अपलोड की है, ताकि खरीदारों को प्रोजेक्ट की जानकारी मिल सके और वह वहां निवेश करने से बच सकें।

UP News :

यूपी रेरा ने वर्ष 2017 में प्रदेश के सभी बिल्डर प्रोजेक्टों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया था। पंजीकरण यूपी रेरा के पोर्टल पर जाकर किया जाता है। बड़ी संख्या में प्रोजेक्टों का पंजीकरण कराया गया, लेकिन काफी तादाद में बिल्डरों ने प्रोजेक्टों के सभी दस्तावेज को अपलोड नहीं किया था। पंजीकरण होने के बाद यूपी रेरा ने जांच की। जांच के बाद सभी बिल्डरों को नोटिस जारी कर बाकी दस्तावेज भी अपलोड करने को कहा गया। काफी बिल्डरों ने रेरा के आदेश की अनदेखी की। इसके बाद यूपी रेरा ने प्रदेश के 400 प्रोजेक्टों को चिन्हित किया है। यूपी रेरा ने इन प्रोजेक्ट को चार श्रेणी में बांटा है। इनमें से प्रथम श्रेणी में उन प्रोजेक्टों को शामिल किया गया है। जिनके जमीन और नक्शे की जानकारी यूपी रेरा के पास नहीं है। सोमवार को यूपी रेरा ने ऐसे 131 प्रोजेक्टों की सूची जारी की है। इनमें जिले के 23 के अलावा मेरठ के 10, गाजियाबाद के 14, मथुरा के 6 और आगरा के 8 प्रोजेक्ट शामिल है। जबकि लखनऊ के 29 और वाराणसी के 15 प्रोजेक्ट हैं। इनके अलावा गोरखपुर, बरेली, बाराबंकी, प्रयागराज के प्रोजेक्ट शामिल हैं। जिन प्रोजेक्ट की जमीन है, लेकिन नक्शा नहीं है, उनको तीसरी श्रेणी में रखा गया है। चौथी श्रेणी में उन प्रोजेक्टों को शामिल किया गया है। जिनमें बिल्डरों से वेबसाइट पर अपडेट करने का समय मांगा हैं। तीन अन्य श्रेणियों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

UP News : सरकार की प्राथमिकता में शामिल है जनता की समस्या का समाधान: योगी आदित्यनाथ
UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाए, इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनता की हर समस्या का निराकरण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता में शामिल है।

जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में बैठे लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 400 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। जिन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किन्हीं कारणों से नहीं मिल पाया है उन्हें इसके दायरे में लाया जाएगा। जनता दर्शन में मुस्लिम समाज की भी कई महिलाएं पहुंची थीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाए।
हर बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया। उन्होंने बच्चों के साथ खूब हंसी ठिठोली भी की और उन्हें चॉकलेट गिफ्ट किया।

Kanwad Yatra 2024 : कांवड़ियों पर आसमान से हुई पुष्प वर्षा, शिव भक्तों ने सीएम योगी के लगाए नारे
Up News : पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर फूल बरसाए। मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर, दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग, पल्लवपुरम, सिवाय टोल प्लाजा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा देखकर कांवड़िएं गदगद हो गए। पुष्प वर्षा से खुश शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए नारे भी लगाए।

Up News :

पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो कांवड़ियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही सुरक्षा के भी चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। पुष्प वर्षा से खुश कांवड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि समूचे कांवड़ मार्ग में बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गईं हैं।

कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी विपिन ताड़ा की ओर से की गई। हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन से उड़ा और फिर बाबा औघड़नाथ मंदिर पल्लवपुरम, बागपत फ्लाईओवर, सिवाया टोल, दौराला, सकौती सहित पूरे एनएच-58 मार्ग पर कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के दौरान कावड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण भी किया गया है

Up News : शिव भक्त करेंगे श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के गौरीशंकर स्वरूप का दर्शन
Up News : श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के गौरी शंकर स्वरूप का श्रृंगार होगा। महादेव के भक्त बाबा के शंकर-पार्वती स्वरूप का दर्शन पाएंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास के हर सोमवार को विशेश्वर के अलग-अलग स्वरूप का श्रृंगार किया जा रहा है। श्रावण मास का आज दूसरा सोमवार है। इस वर्ष सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। बाबा हर सोमवार को अलग-अलग स्वरूपों में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। बाबा के भक्त श्री विश्वेश्वर के चैखट तक सरलता और सुगमता से पहुंच कर जलाभिषेक कर सकें, इसके लिए योगी सरकार लगातार व्यवस्थाओं में बढ़ोतरी और सुधार करती जा रही है। इसके तहत सावन के दूसरे सोमवार से दर्शनार्थियों को भीड़ से बचाने के लिए एक लाइन लगाई जाएगी और धाम की क्षमता के अनुसार ही बैरिकेडिंग कर भक्तों को धाम में प्रवेश दिए जाने की व्यवस्था बनाई गई है।

Up News :

बता दें कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भी बाबा विश्वनाथ के स्वरूप का श्रृंगार हुआ था। शिव भक्त सावन के दूसरे सोमवार को अपने बाबा के विशेष स्वरूप शंकर-पार्वती के रूप में दर्शन पाएंगे। श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि श्रावण मास के दूसरे सोमवार को देवाधिदेव महादेव के गौरी शंकर (शंकर पार्वती ) स्वरूप का श्रृंगार होगा। श्री विश्वेश्वर के भक्त बाबा के इस विशेष स्वरूप का दर्शन कर पाएंगे।

बनारस में सावन के दूसरे सोमवार को सभी प्रवेश मार्गों से कतार व्यवस्था को एकीकृत करते हुए सिंगल लाइन की व्यवस्था रखी गई है, जिससे दर्शनार्थियों को लाइन व्यवस्था में भीड़ का सामना न करना पड़े। प्रत्येक 50 मीटर पर लाइन व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए बैरियर लगाया गया है। सावन के पहले सोमवार की भांति दूसरे सोमवार को भी नंदूफेरिया, सिल्को गली, ढुंढिराज गणेश, ललिता घाट, सरस्वती फाटक प्रवेश मार्ग से श्रद्धालु बाबा के चैखट तक पहुंच पाएंगे। सीएम योगी पहले सोमवार को बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे। सीएम ने सभी अधिकारियों को आस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी विशेष जोर देने का निर्देश दिया था।

Up News : हाथरस में सत्संग के बाद मची भगदड़़, महिलाएं एवं बच्चों समेत कई की मौत, सीएम ने जताया दुःख, जांच के आदेश
UP News : उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां रतिभानपुर में भगवान शंकर के सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मचने के बाद कई लोगों की मौत की खबर है। रतीभानपुर में कई दिनों से भोले बाबा का सत्संग चल रहा था, सत्संग समाप्त होने के बाद भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान अब तक 70 से 80 लोगों की मौत सूचना मिली है। मृतकों के नामों एवं उनकी संख्या की सही जानकारी शासन एवं प्रशासन द्वारा अभी जारी नहीं की गई है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के पास एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई मुगलगढ़ी में सत्संग के बाद बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि प्रवचन खत्म करने बाद बाबा के पैर छूने और आशीर्वाद लेने की वजह से भगदड़ मची। भगदड़ का मुख्य कारण यह भी था कि यहां कथा कहने आए कथावाचक भोले बाबा का काफिला निकल रहा था। इस दौरान सत्संग में शामिल श्रद्धालु भी अपने-अपने घर को जा रहे थे। बाबा के काफिले को निकालने के लिए भीड़ को रोका गया, इसी दौरान भगदड़ मच गई। मृतकों में हाथरस, एटा और आसपास के क्षेत्र के रहने वाले लोग बताएं जा रहे हैं। मृतकों में महिलाएं एवं बच्चों की सर्वाधिक संख्या बताई जा रही है।

हाथरस की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताते हुए गहन जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं कार्यक्रम आयोजकों के विरुद्ध एफआईआर की जाएगी। वहीं हाथरस हादसे की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। एडीजी आगरा जोन के नेतृत्व में कमेटी इस बड़े हादसे की जांच करेगी। अलीगढ़ के कमिश्नर भी इसकी जांच करेंगे ।

प्रदेश सरकार के मंत्रियों व अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, "जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, संदीप सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है। एडीजी, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

सत्संग के दौरान मची भगदड़
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को नारायण साकार विश्व हरि के नाम से प्रसिद्ध भोले बाबा के कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भक्तो की भीड़ जुटी। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन की परमिशन से ज्यादा भक्त सत्संग कार्यक्रम में पहुंचे। भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। मुख्य सचिव मनोज सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए एटा भेजा गया। घटना सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गांव फुलराई के पास की है।

Up News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आवाज सुनकर दौड़ते चले आए श्यामा, गौरी, गंगा व भोला
Gorakhpur News : गोरखपुर आए मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद बुधवार सुबह झमाझम बारिश के बीच मंदिर की गौशाला में गौसेवा की। उन्होंने भीगने की परवाह न करते हुए गौशाला का भ्रमण कर गौवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

Gorakhpur News :

बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातः काल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गौसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है। बुधवार सुबह मानसून की पहली झमाझम बारिश के बावजूद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गौशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया।

गौशाला में उन्होंने चारों तरफ भ्रमण करते हुए श्यामा, गौरी, गंगा, भोला आदि नामों से गौवंश को पुकारा। सीएम योगी की आवाज इन गौवंश के लिए जानी पहचानी है। प्यार भरी पुकार सुनते ही कई गौवंश दौड़ते-मचलते हुए उनके पास आ गए। बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें रोटी और गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने गौशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गौवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

Up News : एसपी रामपुर बने विद्यासागर मिश्रा, बधाईयो का तांता
Up News :  गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात आईपीएस विद्यासागर मिश्रा को उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद रामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया है। आज सुबह जारी हुई तबादला सूची में उत्तर प्रदेश सरकार ने तरुण गाबा को पुलिस आयुक्त प्रयागराज, प्रशांत कुमार (द्वितीय)को आईजी रेंज लखनऊ, विद्यासागर मिश्रा को एसपी रामपुर, राजेश द्विवेदी को एसपी कुंभ प्रयागराज तथा यमुना प्रसाद को डीसीपी नोएडा के पद पर तैनात किया है।

Up News :

विद्यासागर मिश्रा गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट में करीब 6 माह तक तैनात रहे। वह इससे पहले मुरादाबाद जनपद बागपत जनपद आगरा जनपद सहारनपुर जनपद प्रतापगढ़ सहित विभिन्न जनपदों में तैनात रह चुके हैं। 1993 बैच के पीपीएस अधिकारी श्री मिश्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपनी सेवा दे चुके हैं। विद्यासागर मिश्रा एक कर्तव्य निष्ठा व मृदुभाषी अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। नोएडा में तैनाती के दौरान उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। जनपद रामपुर के एसपी बनाए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यहां के व्यापारियों, उद्योगपतियों, नेताओं, समाजसेवियों और उनके दोस्त दोनों ने उन्हें फोन करके और मिलकर बधाई दी।

Up News: योगी सरकार की विशेष पहल, नोएडा के छह मेट्रो स्टेशंस के ग्राउंड फ्लोर पर खुलेगी दुकानें
Up News : उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रखने की दिशा में कार्यरत योगी सरकार ने प्रदेश में नई शक्ति के साथ लंबित परियोजनाओं पर कार्य करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत व केंद्रीय कैबिनेट गठन के बाद केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम के तौर पर सुचारू विभिन्न परियोजनाओं को गति देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिन परियोजनाओं पर तेजी से कार्य करने की दिशा में मुख्य तौर पर फोकस किया जा रहा है उनमें नागरिक सेवाओं संबंधी परियोजनाएं प्रमुख हैं। इसी क्रम में, नोएडा के कुल संचालित 29 मेट्रो स्टेशंस में से 6 चिह्नित मेट्रो स्टेशंस के ग्राउंड फ्लोर पर कमर्शियल रिक्त स्थानों को कन्वीनिएंस स्टोर में बदलने की प्रक्रिया पर योगी सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, विभिन्न मेट्रो स्टेशंस के कुशल संचालन को बढ़ावा देने के लिए जनशक्ति आबद्ध किए जाने की प्रक्रिया की भी शुरुआत कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मेट्रो रेल परियोजना के विस्तार के अंतर्गत लंबित फेजों के कार्यों की प्रगति को भी गति देने का मार्ग भी योगी सरकार द्वारा प्रशस्त किया जा रहा है। इससे न केवल मेट्रो स्टेशंस पर मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा होगा बल्कि नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) की आय में भी वृद्धि होगी।

कुल 6 मेट्रो स्टेशंस पर कियोस्क के तौर पर होगा का निर्माण

नागरिक सुविधाओं में इजाफा को लक्षित कर योगी सरकार की मंशा के अनुरूप नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने 6 चिह्नित मेट्रो स्टेशंस के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित रिक्त कमर्शियल स्थानों को कन्वीनिएंस स्टोर में परिवर्तित करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस क्रम में सेक्टर 50, सेक्टर 51, सेक्टर 76, अल्फा वन, डेल्टा वन, ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (ग्नीडा) ऑफिस के मेट्रो स्टेशंस के ग्राउंड फ्लोर पर रिक्त कमर्शियल स्थानों के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इन सभी मेट्रो स्टेशंस के रिक्त कमर्शियल स्थानों को कियोस्क तथा कन्वीनिएंस स्टोर के तौर पर परिवर्तित कर उसे नागरिक सुविधाओं के दृष्टिगत विकसित करने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है।

5 वर्ष की संचालन अवधि के लिए जारी होगा लाइसेंस

ये सभी रिक्त कमर्शियल स्थान संबंधित मेट्रो स्टेशंस के ग्राउंड फ्लोर पर स्टेयरकेस के पास स्थित हैं और अब इनके ही कायाकल्प की तैयारी की जा रही है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए तथा कन्वीनिएंस स्टोर के निर्माण, संचालन और लाइसेंस निर्धारण प्रक्रिया को मूर्त रूप देने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) माध्यम से आवेदन मांगे हैं। कन्वीनिएंस स्टोर के लिए जारी होने वाले लाइसेंस 5 वर्ष की अवधि के होंगे (जिसमें एक वर्ष का लॉक पीरियड यानी अनिवार्य अवधि सम्मिलित है) तथा प्रदर्शन के आधार पर इसे तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा। 6 मेट्रो स्टेशंस में कुल मिलाकर 310 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र को कन्वीनिएंस स्टोर के रूप में परिवर्तित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लाइसेंस एग्रीमेंट प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को रिक्त कमर्शियल स्थानों के डीटेल्ड प्लान, सेक्शनल व एलीवेशन प्लान, आर्किटेक्चरल फ्रंट एलिवेशन, स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट, क्वॉलिटी-स्ट्रक्चरल सेफ्टी व वर्क सेफ्टी तथा इलेक्ट्रिक पावर-सैनिटरी व वाटर सप्लाई जैसे विवरण उपलब्ध कराने होंगे।

आरएफपी माध्यम से जनशक्ति आबद्ध किए जाने के लिए मांगे गए हैं आवेदन

एनएमआरसी द्वारा आरएफपी फॉर्मैट के आधार पर टेक्निकल व नॉन टेक्निकल जनशक्ति को कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर आबद्ध किए जाने को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। इस क्रम में जिस एजेंसी को जनशक्ति आबद्ध करने के लिए कार्य सौंपा जाएगा वह अनस्किल्ड, सेमी स्किल्ड, हाइली स्क्लिल्ड मैनपावर, क्लैरिकल एडमिन काडर, जूनियर इंजीनियर व मेनटेनर जैसी पदों पर भर्तियां करके मेट्रो स्टेशन संचालन की कार्यप्रणाली को और दक्ष व सुदृढ़ बनाने में मदद करेगी। उल्लेखनीय है कि नोएडा का मेट्रो कॉरीडोर 29.7 किलोमीटर क्षेत्र में अवस्थित है, जिसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल कॉरीडोर के नाम से भी जाना जाता है। इसमें सेक्टर 51 से शुरू होकर कुल 21 मेट्रो स्टेशन आते हैं जो ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन के बीच आते हैं।

Farmers News : भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का 12 जून से हरिद्वार में राष्ट्रीय चिंतन शिविर
Noida :  भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर हरिद्वार में लाल कोठी पर होगा। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति फरीदाबाद के महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि 12, 13 एवं 14 जून को संगठन का राष्ट्रीय चिंतन शिविर हरिद्वार में लाल कोठी-डाक बंगला पर होगा। उन्होंने बताया कि 12 जून से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर लाल कोठी हरिद्वार जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला उनके निज निवास स्थान ग्राम रौनीजा से प्रातः 8 बजे सैकड़ो गाड़ियों के साथ सिरसा टोल होते हुए निकलेगा। इस दौरान जगह-जगह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह भी रखा गया है। जिसमें गाजियाबाद रसूलपुर टोल प्लाजा पर प्रातः 9.30 बजे केशव चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष गाजियाबाद द्वारा, दौराला टोल प्लाजा मेरठ में प्रातः 10.30 बजे अजय त्यागी जिला अध्यक्ष मेरठ एवं उनकी समस्त टीम द्वारा, चीतल ग्रैंड खतौली मुजफ्फरनगर में 11.20 बजे नीरज ठाकुर जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, मंगलौर मंडी हरिद्वार में दोपहर 1.20 बजे स्वागतकर्ता युवा जिला अध्यक्ष सहारनपुर शिवकुमार चौहान एवं उनकी समस्त टीम द्वारा, बहादराबाद टोल प्लाजा पर दोपहर 2 बजे युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी एवं उनकी समस्त टीम तथा फिरोज मलिक जिला अध्यक्ष मुरादाबाद एवं उनकी समस्त टीम द्वारा कार्यक्रम स्थल लाल कोठी हरिद्वार में दोपहर 3 बजे किया जायेगा।

महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले में लगभग 500 गाड़ियां सम्मिलित होगी। उन्होंने संगठन से जुड़े सभी जिलाध्यक्षों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने जिलों में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया को कार्यक्रम के संबंध में सूचित करें, जिससे कि हमारे कार्यक्रम की कवरेज की जा सके एवं इसी के साथ गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मंगलौर एवं हरिद्वार जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों की समस्त एलआईयू सूचना विभाग एवं नजदीकी थाने में सूचना भेजने का कष्ट करें जिससे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले को रास्ते में किसी भी तरीके की कोई असुविधा न हो।

Up News : यूपी और बिहार एसटीएफ ने 2 लाख के कुख्यात इनामी बदमाश को मार गिराया
Up News : लूटपाट, डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी वसूलने सहित विभिन्न मामलों में बिहार प्रदेश से 2 लाख रुपए के इनाम घोषित अपराधी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ और बिहार एसटीएफ ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत बीती रात को जनपद मुजफ्फरनगर में मार गिराया। इसके पास से दो पिस्टल, देसी तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल आदि बरामद हुई है।

यूपी एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि बिहार के जनपद बेगूसराय आदि क्षेत्रों में हत्या, डकैती ,लूट, रंगदारी की कई वारदातों को अंजाम देने में वांछित 2 लाख रुपए के इनाम घोषित अपराधी निलेश कुमार और उसके साथियों के साथ यूपी और बिहार एसटीएफ की जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र में बीती रात को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली बिहार एसटीएफ और यूपी एसटीएफ के दो जवानों को लगी। एसटीएफ द्वारा चलाई गई गोली निलेश कुमार को लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

Up News:

उन्होंने बताया कि बिहार एसटीएफ ने यूपी एसटीएफ को सूचना दी थी कि बिहार राज्य से 2 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित अपराधी निलेश कुमार पुत्र गोपाल राय उर्फ गोपाल सिंह निवासी जनपद बेगूसराय (बिहार) अपने गैंग के साथियों के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छिपा हुआ है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने गैंग के साथ बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उन्होंने बताया कि यूपी एसटीएफ ने बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर बदमाश की तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि बीती रात को जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे उक्त गैंग के लोगों को एसटीएफ ने घेर लिया। ये एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। जब इन्हें रुकने के लिए कहा गया तो इन लोगों ने एसटीएफ के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। उनके द्वारा की गई फायरिंग में बिहार एसटीएफ के जवान सर्वेश कुमार तथा यूपी एसटीएफ के जवान रोहित घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई की। एसटीएफ द्वारा चलाई गई गोली निलेश कुमार पुत्र गोपाल राय को लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके से भागे बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश वर्ष 2004 से आपराधिक वारदातें कर रहा था। इसने बिहार के जनपद बेगूसराय, फुलवरिया बिहार एवं झारखंड राज्य में हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी जैसी कई वारदातें की थी। इसके खिलाफ 17 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

Up News : वाहन चोरी के मामले में 14 वर्ष से फरार चल रहा 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Up News : वाहन चोरी के मामले में 14 वर्ष से फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को यूपी एसटीएफ ने बिहार राज्य के पटना जनपद से गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर थाने में वर्ष 2010 में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से यह फरार चल रहा था।

Up Police:

उत्तर प्रदेश एसटीएफ (नोएडा यूनिट) के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2010 से वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश राजकुमार पांडे पुत्र कमलदीप पांडे को यूपी एसटीएफ ने बिहार के पटना जनपद से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पर जनपद गाजियाबाद पुलिस द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एसपी ने बताया कि वर्ष 2010 में गाजियाबाद पुलिस ने एक वाहन चोर गैंग का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि उसे समय पुलिस ने नगद नारायण नामक वाहन चोर को गिरफ्तार किया था। जबकि राजकुमार पांडे फरार हो गया था।

Up News :

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि राजकुमार पांडे और नगद नारायण की मुलाकात बिहार के जनपद छपरा में हुई। वही राजकुमार पांडे की मुलाकात जनपद लखनऊ के रहने वाले कर्नल एमपी सिंह से हुई थी, जो चोरी की गाड़ियों को खरीदने बेचने का काम करता था। इसके बाद अभियुक्त राजकुमार पांडे ने नगद नारायण के साथ मिलकर चोरी की गाड़ियों को खरीदने और बेचने का काम शुरू कर दिया। वर्ष 2009 में थाना कालकाजी दिल्ली पुलिस द्वारा अभिव्यक्त राजकुमार पांडे को चोरी की गाड़ियों की खरीद फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जमानत पर छूटने के बाद उसने नगद नारायण के साथ मिलकर गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र में वाहन चोरी करनी शुरू कर दी। वर्ष 2010 में नगद नारायण चोरी की गाड़ियो के साथ पकड़ा गया तथा अभियुक्त राजकुमार पांडे भाग गया था। तभी से यह फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर जनपद गाजियाबाद पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

Up News: जीएसटी विभाग ने बिल्डर पर लगाया 76 लाख का जुर्माना
Up News : उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग ने एक बिल्डर फर्म पर जीएसटी में धोखाधड़ी करने पर करीब 76 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अपर आयुक्त ग्रेट- 2 विवेक आर्य ने बताया कि जांच में पाएगा कि बिल्डर द्वारा विभिन्न वर्षो में 1.85 करोड़ की खरीद की गई। जिस पर 33.34 लाख रुपए की आईटीसी का समायोजन अपनी करदेयता में किया गया है। फर्मो द्वारा अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया गया। उनके द्वारा इनपुट आपूर्ति किए बिना ही आउटवर्ड आपूर्ति घोषित की गई है। जबकि व्यापारी की ओर से मासिक नक्शो में खरीद के साक्षेप 37.71 लाख रुपए से अधिक आईटीसी का दावा एवं उपभोग किया गया था। जांच के दौरान व्यापारी को तथ्यों से अवगत कराया गया और डीआरसी तीन के तहत 76.56 लाख रुपए जमा कराए गए हैं।

Mainpuri News : सपा और कांग्रेस से राष्ट्रनायकों के सम्मान की उम्मीद नहीं, ये आतंकियों का करेंगे महिमामंडन : योगी आदित्यनाथ
Mainpuri News :राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर अराजकता और उपद्रव करने के साथ ही प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ मैनपुरी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने रविवार सुबह महाराणा प्रताप चौक पर धरना दिया और अराजक सपाइयों के साथ ही सपा के लोकसभा प्रभारी और विधान सभा प्रभारी की गिरफ्तारी की मांग की। दरअसल, शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में अपनी पत्नी और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में रोड शो किया था। रोड शो के दौरान ही सपा के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर अभद्र नारे लगाए। रोड शो के बाद ये स्वदेश और स्वधर्म के लिए लड़ने वाले राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी चढ़ गए और वहां उन्होंने प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के हाथ में मौजूद भाले को टेढ़ा कर दिया गया, जबकि उनके हाथ में सपा का झंडा भी पकड़ा दिया गया। यही नहीं, सपाइयों ने यहां सीएम और पीएम को भी अपशब्द कहे।
राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा के इस अनादर और अपमान पर मैनपुरी समेत पूरे प्रदेश के लोगों में आक्रोश है। वहीं, सीएम योगी ने भी इस घटना की निंदा की है और कहा है कि सपा और कांग्रेस से राष्ट्रनायकों के सम्मान की उम्मीद नहीं की जा सकती। ये दोनों पार्टियां सिर्फ आतंकियों और माफिया का महिमामंडन ही कर सकती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में अपने रोड शो की समाप्ति पर इसी स्थान पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत के गौरव का मान बढ़ाया था, वहीं दूसरी ओर माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ने वाले लोग राष्ट्रनायक का अपमान कर रहे हैं। रोड शो के दौरान अखिलेश की मौजूदगी में ही सपा के लोगों ने प्रतिमा के पास अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था और बाद में उन्होंने प्रतिमा पर चढ़कर प्रतिमा के भाले को टेढ़ा कर दिया और सपा का झंडा फहरा दिया।

राष्ट्रनायकों का अपमान ही विपक्ष की नीति: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर दुख जताया है और विश्वास दिलाया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि माफिया, दंगाइयों और आतंकी तत्वों को ये लोग प्रश्रय देते हैं, प्रोत्साहित करते हैं, महिमामंडन करते हैं और दूसरी ओर राष्ट्रनायकों का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि यही प्रदेश है जब समाजवादी पार्टी ने 2012 में सत्ता में आने पर अयोध्या में रामजन्मभूमि, काशी में संकटमोचन मंदिर, लखनऊ की कचहरियों के साथ ही रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमों को वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया था। हाल ही में एक कुख्यात माफिया की मौत होती है तो उसके घर पर संवेदना व्यक्त करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद जाते हैं। अयोध्या में रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान रामभक्तों के साथ इनका बर्ताव कैसा था, प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की मृत्यु पर समाजवादी पार्टी का आचरण कैसा था और शनिवार को राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की मूर्ति के साथ जिस प्रकार का अपमानजनक और अवमाननापूर्ण व्यवहार समाजवादी पार्टी के नेताओं का था वो अत्यंत निंदनीय है। मैं इस कृत्य की भर्त्सना करता हूं। सीएम योगी ने साफ कहा है कि जब कोई नेता बेशर्मी का चोला ओढ़ लेता है और स्वार्थ की राजनीति करता है, उसका स्वार्थ उसके परिवार तक सीमित होता है तो इस प्रकार के दृश्य सामने आते हैं। मैनपुरी की घटना हो या महाराष्ट्र की घटना, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस तीनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। इनसे बहुत उम्मीद नहीं की जा सकती।

UP News : उत्तर प्रदेश की विकसित प्रदेश के रूप में बनी पहचान: योगी आदित्यनाथ
UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सोमवार को भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब  विकसित प्रदेश के रूप में पहचाना जा रहा है। यह प्रदेश नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। परिणाम सबके सामने है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर जिस प्रकार का वातावरण था, पूर्व की समय की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। विकास रुक गया था। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। व्यापारी असुरक्षित थे, बेटी और बहू असुरक्षित थी। 2014 के बाद नए भारत का हमें दर्शन होता है। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत की एक संकल्पना दी है। विकसित भारत की परिकल्पना विकसित उत्तर प्रदेश से साकार होगी। गौतम बुद्ध नगर की इसमें अहम भूमिका होगी।

UP News:

उन्होंने कहा कि अभी यहां पर निवेश आ रहा है। 2017 से पहले जेवर के नाम से लोग कांपते थे। आज देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट यहां बन रहा है। गौतमबुद्ध नगर के जनप्रतिनिधियों ने बेहतर काम किया है। यहां पहले मुख्यमंत्री आने से डरते थे। इसका कारण यह था कि अधिकारी तथ्यों को छुपाते थे और खुद मालामाल होते थे। वे अपने आकाओं को मालामाल करते थे। मैंने जेवर में एयरपोर्ट बनाने का  निर्णय लिया। जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के इकोनॉमी में मिल का पत्थर साबित होगा। अब यहां फिल्म सिटी भी बन रही है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ वो लोग है, जिन्होंने जातिवाद के आधार पर सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न किया और दूसरी तरफ वे लोग हैं जो सबका साथ सबका विकास के भाव के साथ कार्य कर रहे हैं। मेरे पास लोग आते थे और कहते थे कि जीवन भर की कमाई लगा दी लेकिन फ्लैट नहीं मिले। फ्लैट खरीददार को उनका मालिकना हक दिलवाने के लिए अमिताभ कांत कमेटी को तत्काल लागू कराया। इससे लोगों को 15 साल बाद उनके फ्लैट मिले।उन्होंने कहा कि एक तरफ वे लोग हैं, जो कर्फ्यू लगाते हैं और एक तरफ हमारी सरकार है जो कांवड़ यात्रा कराती है। उन्होंने कहा कि लाखों  लोगों को मकान दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश में 10 करोड़ लोगों को फ्री में रसोई गैस के कनेक्शन मिले हैं। इस अवसर पर भाजपा के गौतम बुद्ध नगर के प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा और भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे।

Republic Day 2023 : गाड़ी पर लगाया तिरंगा तो काटनी होगी जेल, जानें पूरा नियम
Republic Day 2023 :  नई दिल्ली। 26 जनवरी, 2023 को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। हर तरफ देशभक्ति के नारों के बीच कुछ लोग अपनी गाड़ी में तिरंगा झंडा लगाते हैं। वैसे तो संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत राष्ट्र ध्वज तिरंगे को फहराने का हक हर नागरिक को है, लेकिन गाड़ी में इसे लगाना उन्हें मुसीबत में डाल सकता है। ऐसा करने से फ्लैग कोड के तहत उनको तीन साल तक की जेल हो सकती है।

Republic Day 2023 :

अगर आप इस गणतंत्र दिवस पर अपनी कार या बाइक में तिरंगा झंडा लगाने जा रहे हैं तो एक बार इससे जुड़े नियमों के बारे में जान लें। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को गाड़ी के हुड पर, ऊपर और किनारे या पीछे या गाड़ी के किसी अन्य वस्तु पर लपेटने से इसे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अनादर माना जाता है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। ऐसा करने वालों को तीन साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। इसके साथ ही, झंडे की लंबाई और चौड़ाई तय किए गए साइज के मुताबिक ही होना चाहिए।

आपको बता दें कि ये नियम सिर्फ कारों, बाइक या ट्रकों के लिए नहीं है। बल्कि रेलगाड़ी, नाव और हवाई जहाज के ऊपर, बगल या पीछे तिरंगे झंडे को लगाना भी गैर कानूनी माना गया है। ऐसा करने पर करने वालों और कंपनी दोनों पर कार्रवाई की जा सकती है।