Expo News & : दिल्ली

New Delhi : प्रधानमंत्री ने कृष्णा, गोदावरी, कोसी व हुगली नदियों के नाम पर बने 184 फ्लैटों का किया उद्घाटन
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजधानी के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बनाए गए 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू, अध्यक्ष आवास समिति लोकसभा डॉ. महेश शर्मा समेत कई सांसद और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सांसदों के लिए बनाए गए बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में उन्होंने कर्तव्य पथ पर ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन किया था और आज उन्हें सांसदों के लिए आधुनिक व सुविधाजनक आवासीय परिसर देने का अवसर मिला है। कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगलीकृचार नदियों के नाम पर बने टॉवर सांसदों के जीवन में आनंद की नई धारा बहाएंगे।

उन्होंने कहा कि पुराने सांसद आवासों की स्थिति खराब थी, जिससे सांसदों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन नए फ्लैट इस समस्या का स्थायी समाधान देंगे। अब 180 से अधिक सांसद एक ही परिसर में रह सकेंगे, जिससे सरकारी आवास की कमी दूर होगी और किराये पर होने वाले करोड़ों रुपये के व्यय में भी बचत होगी।

प्रधानमंत्री ने बताया कि 2004 से 2014 के बीच लोकसभा सांसदों के लिए एक भी नया आवास नहीं बना, जबकि 2014 के बाद से अब तक करीब 350 सांसद आवास तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश विकास के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील हैकृसांसदों के लिए आवास बनाने के साथ ही पीएम आवास योजना से 4 करोड़ गरीबों को घर का स्वामित्व दिया गया है।

नवनिर्मित परिसर में सौर ऊर्जा आधारित ढांचा और पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने सांसदों से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करने, क्षेत्रीय त्योहारों के सामूहिक आयोजन करने और स्वच्छता व सांस्कृतिक जीवंतता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह परिसर सांसदों के बीच आपसी सहयोग और सद्भाव का केंद्र बनेगा।

New Delhi : राष्ट्रीय पुरस्कार ’मीडोज’ से पंडित हरिदत्त शर्मा फाउंडेशन को नवाजा
New Delhi :  नई दिल्ली में मीडोज फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा एक भव्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग सलाहकार पद्मश्री डॉ एचआर नागेंद्र द्वारा तनाव-संबंधी स्वास्थ्य विषय पर एक प्रेजेंटेशन सहित व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद् डा. एसएएस किरमानी द्वारा लिखित पुस्तक सिंपलीफाइंग द लॉ फॉर यू नामक पुस्तक का विमोचन देश के अतिरिक्त महाधिवक्ता चेतन शर्मा द्वारा किया गया।

समारोह में देश के जाने-माने पत्रकार और लेखक पंडित हरिदत्त शर्मा की याद में गठित पंडित हरिदत्त शर्मा फाउंडेशन को विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य करने के लिए मीडोज राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।

इसके अतिरिक्त फोर्टिस के डायरेक्टर व सीनियर कार्डिक सर्जन डॉ. राजू व्यास, सीनियर लेप्रोस्कोपिक गैस्ट्रो सर्जन डॉ. कपिल देव, एम्स के प्रोफेसर डॉ. अजय गोगिया, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सिद्धार्थ, स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की डीन डॉ नीरजा लुगानी, एडवोकेट नंदिता अब्रॉल, कवि-लेखक मोतीलाल कौल (नाज), ग्राफिक डिजाइनर काजी मोहम्मद रागिब, डीपीएस मथुरा रोड के प्रिंसिपल डॉ. राम सिंह सहित अन्य प्रमुख व्यक्तित्वों को भी मीडोज पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान साइकैटरिस्ट और नेशनल मेडिकल कमीशन के अध्यक्ष डा. बीएन गंगाधर, दिल्ली सेशन कोर्ट के जज सुदेश कुमार, पूर्व सांसद डॉ. रामकिशोर सिंह, आरके पुरम क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा, एडवोकेट व समाजसेवी राजकुमार शर्मा, समाजसेवी डॉक्टर नरेश शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के राजनीतिक सलाहकार डा. एचएन शर्मा, बिहार की विधायक बीना सिंह सहित अन्य मौजूद रहें।

नई दिल्ली : धावकों ने ‘रन फॉर ए गर्ल चाइल्ड’ में शामिल होकर महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
New Delhi : सेवा भारती दिल्ली द्वारा आयोजित ‘रन फॉर ए गर्ल चाइल्ड’ मैराथन का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। इस आयोजन में 5000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण और किशोरी विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एकजुटता दिखाई। यह कार्यक्रम दिल्ली की सेवा बस्तियों से आई महिलाओं और युवतियों के साथ-साथ बॉलीवुड, खेल, व्यवसाय, शिक्षा, प्रशासन एवं समाज सेवा से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों की सहभागिता का साक्षी बना।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिसे अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रदीप जोशी, समाज सेविका एवं उपराज्यपाल दिल्ली की धर्मपत्नी संगीता सक्सेना, समाज सेवी एवं केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की धर्मपत्नी अनीता मांडविया, विशेष आयुक्त दिल्ली पुलिस मधुप तिवारी, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, पैरा ओलंपिक पदक विजेता प्रीति पाल तथा अध्यक्ष सेवा भारती रमेश अग्रवाल द्वारा संपन्न किया गया।

मैराथन की तीन श्रेणियां रहीं- 10 किलोमीटर (टाइम रन), 5 किलोमीटर (फन रन) तथा
3 किलोमीटर (फन रन)।

कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा, संगीत, जोकर एक्ट, सेवाधाम विद्यालय के छात्रों द्वारा योग प्रदर्शन के साथ हुई, जिससे आयोजन का माहौल ऊर्जा, उत्साह और सामाजिक समरसता से भर गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदीप जोशी ने युवाओं से समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि समाज का विकास ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है।

संगीता सक्सेना ने सेवा भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए ऐसा वातावरण बनाना आवश्यक है, जिसमें महिलाएं स्वाभाविक रूप से सशक्त बन सकें।

अनीता मांडविया ने कहा कि यह दौड़ समाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मधुप तिवारी ने कहा कि सेवा भारती महिलाओं एवं समाज के सशक्तिकरण की दिशा में अविस्मरणीय कार्य कर रही है।

योगेश्वर दत्त ने कहा कि आज की नारी अब अबला नहीं, सबला बन चुकी है। हमें उनके मार्ग में बाधा बनने के बजाय उनके रास्तों को मजबूत करना चाहिए।

प्रीति पाल और शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल ने भी उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करते हुए लड़कियों को अपने सपनों को निडरता से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

‘रन फॉर ए गर्ल चाइल्ड’ आयोजन को देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों का समर्थन प्राप्त हुआ। जिनमें अर्चना पाठक सॉलिसिटर जनरल, ऐश्वर्या भाटी अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल, मौनी रॉय अभिनेत्री, पीटी ऊषा अध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ, अदनान सामी, विशाल डडलानी, सोनल चौहान, सोनू निगम, विशाल मिश्रा (गायक व संगीतकार), रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री दिल्ली, सत्य प्रकाश सांगवान अध्यक्ष, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन, संजय अरोड़ा पुलिस आयुक्त दिल्ली।

कार्यक्रम के दौरान सेवा भारती अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने कहा कि हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तो प्रयासरत हैं ही, साथ ही सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी इसे वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। ‘रन फॉर ए गर्ल चाइल्ड’ के माध्यम से हम वंचित और सुविधा संपन्न वर्गों को एक साझा मंच पर लाकर महिला सशक्तिकरण और समावेशन का संदेश दे रहे हैं।

सेवा भारती की सचिव एवं कार्यक्रम संयोजिका निधि आहूजा ने कहा कि दिल्ली के सेवा बस्तियों, पेशेवर धावकों और युवाओं ने जिस तरह का उत्साह दिखाया, वह हमारे प्रयासों को बल देता है। यह दौड़ हमारे व्यापक अभियान का हिस्सा है।

वहीं सेवा भारती के महासचिव सुशील गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था समाज के बुद्धिजीवियों और परोपकारी व्यक्तियों के सहयोग से स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में अपने प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

Manmohan Singh : पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से पूरे देश में शोक की लहर, कल अंतिम संस्कार
Manmohan Singh : देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गुरुवार शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9.51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। पूर्व पीएम के निधन पर सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनके निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने आज अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। देर रात मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर एम्स अस्पताल से उनके दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया।

Natinoal News :

डॉ. सिंह का जन्म 26 तारीख को हुआ था। उनका निधन भी 26 तारीख को ही हुआ। मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। भारत की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में उनका काफी योगदान था। मनमोहन सिंह की जिंदगी में 26 तारीख का ऐसा संयोग है, जो जन्म से लेकर मृत्यु तक उनके साथ रहा। डॉ. सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था। वह अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के गाह गांव में जन्मे थे। लेकिन जब देश का बंटवारा हुआ, तो उनका परिवार अमृतसर में आकर बस गया। गाह गांव अब पाकिस्तान का हिस्सा है।

बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे. इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल (शनिवार ) सुबह दिल्ली के शक्ति स्थल के पास विशेष राजकीय प्रोटोकॉल के साथ होगा। उनकी बेटी आज देर रात अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगी। फिलहाल डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग पर स्थित उनके आवास पर रखा गया है। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे । उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रहे।

उनके निधन पर नोएडा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतेन्द्र शर्मा, पूर्व महानगराध्यक्ष शाहबुद्दीन, पीसीसी सदस्य यतेन्द्र शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सतेन्द्र शर्मा ने एक बयान में कहा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डा. मनमोहन सिंह का निधन अत्यंत दुःखद और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। असाधारण दूरदर्शिता और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के साथ भारत को आर्थिक प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले एक सच्चे जनसेवक व कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता डा. मनमोहन सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि।

New Delhi News : त्रिवेणी राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से कई लोग सम्मानित
New Delhi News : दिल्ली में त्रिवेणी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा त्रिवेणी राष्ट्रीय गौरव अवार्ड का आयोजन किया गया। जिसमें आईएफएस संजीव कुमार भाटी डायरेक्टर विदेश मंत्रालय, एसीपी मदन लाल मीणा द्वारका वेस्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एक्स एडिशनल डायरेक्टर दिल्ली एजुकेशन डिपार्टमेंट उषा कुमारी, हरियाणा मनरेगा से लोकपाल डॉ एसएस रांगा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए।

New Delhi News:

कार्यक्रम में अर्चना गोहर, आभा कुमार, पंकज जैन, हीरा सदफ को समाज सेवा के क्षेत्र में, साध्वी दीप्ति को स्प्रिचुअल लीडर के क्षेत्र में, प्रदीप चौधरी को शिक्षा के क्षेत्र में तथा नेहा यादव को पब्लिक हेल्थ के क्षेत्र में त्रिवेणी राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में सुमिता कोहली जो कि स्वयं एक ब्रेस्ट कैंसर वॉरियर है, उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस पर जानकारी दी। सुनीता मेहता ने भी कैंसर से लड़ाई का अनुभव सांझा किया। इस मौके पर बहरीन से आई खिआना शर्मा ने पर्यावरण के विषय पर कविता के माध्यम से प्रकृति की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। डांस ग्रुप की प्रस्तुति, गुजराती गीत पर निमरत द्वारा नृत्य की प्रस्तुति और देवीना द्वारा मुधर आवाज में गाया गया गीत भी शामिल रहा। कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष भूमिका बक्शी, संस्था संरक्षक मनोज चौधरी, वीके शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहें।

New Delhi News : केन्द्रीय वित्त मंत्री को गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने 2024&25 के सफल बजट पर दी बधाई
New Delhi News : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से मुलाकात कर 2024-25 के सफल बजट पर बधाई दी है।

New Delhi News :

उन्होंने एक बयान में कहा है कि वित्त मंत्री ने अपने सातवें बजट में अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण पहलुओं को कुशलता पूर्वक सम्मिलित किया है। विपक्ष की राजनीतिक आपत्तियों के बावजूद, यह स्पष्ट है कि इस बजट के प्रावधान दूरगामी और परिवर्तनकारी हैं। प्राथमिक ध्यान रोजगार सृजन, मध्यम वर्ग को समर्थन, कृषि विकास को बढ़ावा देने, एमएसएमई के मुद्दों को हल करने और शहरी बुनियादी ढांचे के विकास पर है। इसके अलावा बजट अगली पीढ़ी के सुधारों और उत्पादन के कारकों को बेहतर बनाने की बात करता है। उन्होंने कहा कि हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि बजट की घोषणाएं राज्यों और संबंधित मंत्रालयों की मांग और वित्त मंत्रालय द्वारा उनकी आवश्यकताओं के आकलन पर आधारित होती हैं। इस आवंटन को वर्ष के दौरान बढ़ाया भी जा सकता है, इसलिए बजट प्रावधान समाप्त नहीं हो गये है। इसके अलावा जिन राज्यों के नाम भाषण में नहीं थे, उन्हें भी सभी योजनाओं के तहत उनकी राशि मिलती रहेगी। गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि भारत के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र रोजगार सृजन है। इस बजट का प्रत्येक प्रावधान इस दृष्टिकोण के अनुरूप है और यह सुनिश्चित किया है कि रोजगार सृजन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन मिले।

New Delhi News : केंद्रीय खेल मंत्री से मिले डीसीसीआई के चेयरमैन, दिव्यांगों के क्रिकेट मैच पर चर्चा
New Delhi News: भारत में क्रिकेट का संचालन करने वाली संस्था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह की अगुवाई में बीसीसीआई की सपोर्ट बॉडी डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) क्रिकेट के खेल में दिव्यांगों को आगे बढ़ाने का पहल शुरू कर दिया है।

New Delhi News :

डीसीसीआई के चेयरमैन (कॉर्पोरेट अफेयर्स एंड कम्युनिकेशन) राजेश भारद्वाज ने नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की और उन्हें डीसीसीआई और उसके द्वारा दिव्यांगों के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने खेल मंत्री को निकट भविष्य में आयोजित होने वाले फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट टूर्नामेंटों की भी जानकारी दी। राजेश भारद्वाज ने बताया कि खेल मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ हुई मुलाकात सफल रही और ये मुलाकात देश और दुनिया के दिव्यांग खिलाडियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

इस दौरान खेल मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिव्यांगों के प्रति मिशन में पूर्ण सहयोग करने की बात कही।  इस दौरान खेल मंत्री को राजेश भारद्वाज ने जानकारी दी कि अगस्त के महीने में अफगानिस्तान की फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट टीम भारत आ रही है। इस दौरे में भारत और अफगानिस्तान की फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट टीमों के बीच राजस्थान में एक सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद अक्टूबर के महीने में राजस्थान के उदयपुर में भारत के 24 राज्यों की फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट टीमों का एक राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है।

भारत को फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट विश्व कप के आयोजन की मेजबानी मिली है जिसका आयोजन दिसंबर के महीने में किया जाएगा। इस विश्व कप में 8 देशों की फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट टीमें भाग लेंगी। उन्होंने खेल मंत्री से दूसरे देशों की आने वाली टीमों को आसानी से एनओसी दिलवाने का अनुरोध किया जिससे उन्हें कोई परेशानी न उठानी पड़े। साथ ही उन्होंने खेल मंत्री से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिव्यांगों के प्रति मिशन को सपोर्ट करने का आह्वान किया और उनसे खेल मंत्रालय से पूर्ण सहयोग करने का अनुरोध किया।

New Delhi News : प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश के 25वें सामूहिक विवाह में 21 कन्याओं की हुई शादी
New Delhi News : प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश द्वारा 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन छतरपुर मंदिर स्थित मार्कण्डे भवन में किया गया। कन्याओं को आर्शीवाद देने के लिए विभिन्न जगहों से लोग एकत्रित हुए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल गीता मेटल एवं प्रजापति महासभा के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रदीप चंद्र, महासचिव राजेश कुमार वर्मा, ओम प्रकाश, मलखान, गुलाब, डाॅ प्रशांत, धनराज, इंद्रवती, निर्मल देवी, सुरेंद्र, धर्मपाल सुखरालिया, डोरीलाल गालव, राजपाल गोला, परमानंद, स्कवा, युवा अध्यक्ष प्रवेश बंशीलाल, जयसिंह, नागेंद्र प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप चंद एवं मंच का संचालन महिला अध्यक्ष उषा व मुख्य महासचिव राजेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

New Delhi News :

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रदीप चंद ने बताया कि प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश द्वारा कराये गए 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर दिव्यांगजनों व अन्य गरीब लोगों के इलाज के लिए भी आर्थिक सहायता मुहैया करवाती रहती है और समाज में इससे बढ़कर सराहनीय कार्य और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि संस्था नव विवाहित जोड़ों को गृहस्थी जीवन शुरु करने के लिए आवश्यक संसाधन भी मुहैया करा रही है।

धर्मशाला अध्यक्ष रमेश ने कहा कि हिन्दू रीति रिवाज में कन्यादान का विशेष महत्व होता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक वर-वधु को तुलसी का एक पौधा भी भेंट किया गया है। उसे यादगार के रूप में घर के आसपास लगाने एवं पौधे के पल्लवन और संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया साथ ही वर वधु ने पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। वर-वधुओं ने पारंपरिक रस्मों को पूरा किया और एक दूसरे के गले में वरमाला डाली तथा आयोजन में उपस्थित बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। विवाह समारोह बेहद शानदार तरीके से आयोजित किया गया और जोड़ों के सपनों को साकार करते हुए उनके लिए इसे जीवनभर का एक यादगार अनुभव बनाने के लिहाज से व्यापक तौर पर इंतजाम किए गए थे।

महासचिव राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे इस अवसर पर बेटियों को आर्शीवाद देने का मौका मिला। पहले बेटी की शादी के लिए माता-पिता को जमीन तक बेचनी पड़ जाती थी, अब बेटियों के विवाह की चिंता नहीं करनी पड़ती। उन्होंने बेटियों को आगे की पढाई जारी रखने, बुजुर्गों का सम्मान करने तथा छोटा परिवार सुखी परिवार का आदर्श स्थापित कर अपने जीवन को सुखमय बनाने का आहवान किया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ो ने कन्या भूर्ण हत्या नहीं करने, दहेज ना लेने व ना देने की तथा पौधाारोपण कर वातावरण का स्वच्छ व शुद्ध बनाने की शपथ भी ली।

सामूहिक विवाह के दौरान डॉ. राजेश खंडोदिया के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन हुआ था। शिविर में रक्तदान, नेत्रदान व ब्लड, शुगर, वीपी व अन्य सभी प्रकार की जांच की गई, जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, जो संस्था द्वारा निःशु ल्क था।

New Delhi News : दिल्ली के मुख्यमंत्री को मिली जमानत, शुक्रवार को हो सकते हैं जेल से रिहा
New Delhi News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में उन्हें जमानत दे दी है। अरविंद केजरीवाल को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है।

New Delhi News :

सुनवाई के दौरान अदालत ने अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने का ईडी का आग्रह भी खारिज कर दिया।

कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी की लीगल टीम के सदस्य और वकील ऋषिकेश कुमार ने एक वीडियो के जरिए बताया कि अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है। उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। कल सुबह जमानत की कार्यवाही पूरी की जाएगी और दोपहर तक वो जेल से बाहर आ जाएंगे। ये आप कार्यकर्ताओं और उन लोगों के लिए बड़ी जीत है, जिनकी उम्मीद अरविंद केजरीवाल है।

आप नेताओं ने किया कोर्ट के फैसले का स्वागत

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका आधिकारिक आवास के बाहर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। पार्टी चीफ के जमानत मिलने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "अदालत पर भरोसा है ..केज़रीवाल जी को जमानत ..सत्य की जीत .

New Delhi News : संसद के सेंट्रल हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की थपथपाई पीठ
New Delhi News : शुक्रवार को नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। भाजपा संसदीय दल और एनडीए के संसदीय दल ने पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता चुना लिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई। सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा संसदीय दल, एनडीए संसदीय दल और लोक सभा के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में एनडीए परिवार आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत के निर्माण और 140 करोड़ परिवारीजनों की सेवा के लिए पूर्णतः संकल्पित है। भारत माता की जय।

सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी भी उपस्थित थे। जब पीएम मोदी को एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना गया तो सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान जैसे ही सीएम योगी ने पीएम मोदी को बुके भेंट किया, पीएम मोदी ने उनकी पीठ थपथपा दी। लोकसभा नतीजों के बाद यह पहला अवसर था, जब सीएम योगी और पीएम मोदी की मुलाकात हो रही थी। ऐसे में पीएम मोदी का सीएम योगी की पीठ थपथपाना उनकी हौसलाअफजाई करना था, जो यह स्पष्ट संदेश है कि उत्तर प्रदेश के नतीजों को लेकर पीएम मोदी बहुत ज्यादा चिंतित नहीं हैं और उन्हें सीएम योगी के नेतृत्व और उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है।

Delhi Budget 2024&2025 : केजरीवाल सरकार महिलाओं को देगी हर महीने एक हजार रुपए
Delhi Budget 2024-2025 : आज सुबह  दिल्ली सरकार ने  अपना 10वां  बजट पेश किया , जिसमें दिल्लीवासियों  के लिए सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं । इस बजट में  दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। यह ऐलान दिल्ली की वित्त  मंत्री आतिशी ने किया। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली के लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस दौरान बजट में दिल्ली की महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान’ योजना भी पेश की गई।

Delhi Budget 2024-2025 :

वित्त वर्ष 2024-2025 का बजट पेश करते हुए दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि 2013 में जब हम राजनीति में आए थे, तो उस समय लोगों का लोकतंत्र से भरोसा उठ गया था। उस समय नेता आते थे, जाते थे। सरकारें आती-जाती रहती थी। लेकिन लोगों की जिंदगी में सुधार नहीं होता था। गृहिणी के पैसे महीने की 25 तारीख तक खत्म हो जाते थे। उन्हें गुजारे के लिए अपने जेवर गिरवी रखने पड़ते थे। इस वजह से आम आदमी का वोट से भरोसा उठ गया था। लेकिन अरविंद केजरीवाल उम्मीद की किरण बनकर आए और ईमानदारी और सच्चाई पर भरोसा देकर भारी बहुमत की सरकार बनाई। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली की आबादी देश की कुल आबादी का सिर्फ 1.55 फीसदी है। लेकिन फिर देश की जीडीपी में दिल्ली का योगदान दोगुने से अधिक है। 2023-2024 में देश की औसत जीडीपी में दिल्ली का योगदान 3.89 फीसदी होने जा रहा है।

इसी कड़ी में केजरीवाल सरकार के बजट में ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान’ योजना पेश की। इस योजना के तहत हर महीने 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये मिलेंगे। महिलाओं के कल्याण और उनके सशक्तीकरण के लिए 2024-2025 के बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

वहीं दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि 2014-2015 में दिल्ली का शिक्षा बजट 6554 करोड़ रुपये था। लेकिन हमने शिक्षा का बजट इस साल बढ़ाया है। हमने शिक्षा का बजट दोगुना किया। वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए दिल्ली का शिक्षा बजट 16,396 करोड़ रुपये रखा गया है साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों में लगभग 400 प्रिंसिपल्स को ट्रेनिंग के लिए कैम्ब्रिज भेजा गया है। 950 से ज्यादा टीचर्स को सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। वहीं 1,700 प्रिंसिपल को आईआईएम अहमदाबाद में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। केजरीवाल सरकार ने 2015 के बाद से दिल्ली के स्कूलो में 22,711 नए क्लासरूम बनाए हैं। जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा दी जा सकें।

दिल्ली का बजट पेश करते हुए आतिशी ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल पहले से काफी बदल गए हैं। हमारी सरकार ने नौ सालों में राजधानी में हर एक वर्ग का विकास किया है। गरीब परिवार को नि:शुल्क इलाज दिया जा रहा है। अब गरीब परिवार का बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ सकता है। दिल्ली में अस्पताल के हालात बदल गए हैं। आज गरीब परिवार के बच्चे आगे जा रहे हैं। अब गरीब का बच्चा गरीब नहीं रहेगा।

बजट पेश करते हुए दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में मनीष सिसोदिया को भी याद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति लाने में किसी एक व्यक्ति की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही तो वह है, मेरे बड़े भाई मनीष सिसोदिया। जिन्होंने शुरू से ही शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने की दिशा में काम किया है।

अंत में दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि हमारी सरकार ने बजट में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के लिए 8,685 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। बजट में से सरकारी अस्पतालों के लिए 6,215 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मोहल्ला क्लीनिक के लिए 212 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है। वहीं सरकारी अस्पतालों में जरूरी दवाइयों के लिए 658 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही सरकारी अस्पतालों के विस्तार और नए अस्पतालों के निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Weather Update : हलकी बारिश के बाद फिर बड़ी ठण्ड
Weather Update : दिल्ली-एनसीआर का मौसमएक बार फिर  बदल गया है।  मार्च महीने के का पहले  ही दिन काफी गर्म रहा तो वही आज यानि मार्च माह के दूसरे दिन मौसम ने करवट बदली और हलकी बारिश के बाद एक बार फिर ठण्ड बढ़ने के आसार दिखाई दिए।

Weather Update :

मौसम विभाग के अनुसार मार्च की शुरूआत बारिश से होनी थी, लेकिन शुक्रवार (1 मार्च) के दिन का तापमान 29 डिग्री से ऊपर रहालेकिन आज  सुबह दिल्ली-एनसीआर वालों को हल्की बारिश का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के अनुमान है । इसको लेकर मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा। जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होगी। अधिकतम तापमान गिरकर 24 डिग्री रह सकता है। इसके बाद तीन से पांच मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। बताया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से देर शाम तक पहाड़ी इलाकों के अलावा मैदानी इलाकों में भी आंधी और बारिश शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हो गई थी। शनिवार को दोपहर बाद बारिश में तेजी आएगी।