Expo News & : नोएडा
Noida News : भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज की स्वर्गीय पत्नी सत्यवती मिश्रा को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Noida News : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के त्रयोदशाह संस्कार के अवसर पर गुरूवार को सेक्टर-51 स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग जेपीएस राठौर, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यमंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग हंस राज विश्वकर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने दिवंगत सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कलराज मिश्रा और शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद रानी माला राजलक्ष्मी शाह, पूर्व सांसद संगीता आजाद, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, सांसद साक्षी महाराज, पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह, विधायक विवेकानंद पांडे, पीएन पाठक, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, आनंद शुक्ला, बेचन राम, सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Noida News : यूपीआईटीएस के चौथे संस्करण में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन’ को मिलेगी विशेष पहचान:भूपेंद्र चौधरी
Noida News : उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बृहस्पतिवार की शाम को एक प्रेस और वार्ता के दौरान कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) का चौथा संस्करण उत्तर प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं, निर्यातकों और कारोबारियों को देश और दुनिया के बाजारों से जोड़ने का बड़ा मंच बनेगा। 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपीआईटीएस 2026 में 2,400 से अधिक प्रदर्शकों, 1.5 लाख से अधिक बीटूबी खरीदारों एवं आगंतुकों, 4.5 लाख से अधिक सामान्य आगंतुकों तथा 85 देशों के 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के शामिल होने की उम्मीद है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। प्रदेश में 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां हैं। सरकार ऐसा इकोसिस्टम विकसित कर रही है, जिसमें उद्यम आगे बढ़ सकें, नवाचार कर सकें और वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा कर सकें। यूपीआईटीएस स्थानीय उद्यमों के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने के साथ निवेश, व्यावसायिक विस्तार और रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने बताया कि यूपीआईटीएस 2026 का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसका 29 सितंबर को समापन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यूपीआईटीएस 2026 का अंतरराष्ट्रीय स्वरूप इस वर्ष और व्यापक होगा। चौथे संस्करण में छह पार्टनर देश ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम भाग लेंगे। इन देशों की भागीदारी से व्यापार साझेदारी, तकनीकी सहयोग, सोर्सिंग, निवेश और नए बाजारों तक पहुंच के अवसर बढ़ेंगे। आयोजन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, घरेलू बीटूबी खरीदारों और घरेलू बीटूसी आगंतुकों को एक ही मंच पर जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से पहले ही अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी बढ़ रही है। अब तक 72 देशों से विदेशी खरीदारों के पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। एफआईईओ के होस्टेड बायर प्रोग्राम के माध्यम से वास्तविक खरीदारों, आयातकों, वितरकों, रिटेलर्स, सोर्सिंग एजेंट्स, प्रोक्योरमेंट प्रमुखों, व्यापार संघों और व्यावसायिक उद्यमों को आयोजन से जोड़ा जा रहा है। बीटूबी मैचमेकिंग, नेटवर्किंग और बिजनेस सेशंस के माध्यम से खरीदारों और प्रदर्शकों को सीधे कारोबारी संवाद का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि यूपीआईटीएस 2026 में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, हस्तशिल्प और सेवा क्षेत्र की विविधता दिखाई देगी। इसमें कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, ऑटोमोबाइल, ईवी एवं ऑटो कंपोनेंट्स, एविएशन, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं ई-कॉमर्स, आईटी एवं स्मार्ट-सिटी सॉल्यूशंस, फिल्म एवं मनोरंजन, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, फूड प्रोसेसिंग एवं एफएमसीजी, बागवानी, हैंडलूम, हस्तशिल्प एवं टेक्सटाइल्स, स्वास्थ्य, वेलनेस, आयुष, फार्मास्यूटिकल्स एवं मेडिकल इक्विपमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग एवं रियल एस्टेट, लेदर, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी, स्पोर्ट्स, टॉयज, रिन्यूएबल एनर्जी, पावर, माइनिंग, लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग, रिटेल, फाइनेंशियल सर्विसेज, शिक्षा एवं कौशल, पैकेजिंग एवं प्रिंटिंग तथा जल, स्वच्छता एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन जैसे क्षेत्र शामिल होंगे।
मंत्री ने बताया कि प्रदर्शनी में एमएसएमई विकास, उद्यमिता एवं कौशल विकास, क्लस्टर विकास, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग सहायता, रोजगार सृजन तथा ग्रामीण एवं शहरी विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं और नीतियों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। औद्योगिक निवेश, निर्यात, टेक्सटाइल्स और गारमेंटिंग से संबंधित उत्तर प्रदेश की सेक्टोरल पॉलिसीज भी आयोजन का हिस्सा होंगी।
उन्होंने बताया कि यूपीआईटीएस 2026 में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और पाक पहचान को भी विशेष स्थान दिया गया है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ पहल के साथ इस वर्ष ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन’ को विशेष पहचान दी जाएगी। इसके माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों की पारंपरिक पाक विधियों, स्थानीय व्यंजनों और खाद्य विरासत को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय आयोजन में बिजनेस एंगेजमेंट्स, नॉलेज सेशंस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव परफॉर्मेंस, अवॉर्ड्स, फैशन शो और लेजर शो सहित कई गतिविधियां होंगी। नॉलेज प्रोग्राम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ट्रेड, फूड प्रोसेसिंग, एमएसएमई, ग्लोबल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स और अन्य उभरते क्षेत्रों पर चर्चा होगी। इससे उद्योग जगत के लोगों को ज्ञान-विनिमय, संवाद और सहयोग के अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि इस तरह यूपीआईटीएस व्यापार और निवेश के साथ उत्तर प्रदेश की संस्कृति, खान-पान, नवाचार और उद्यमशीलता को भी वैश्विक मंच देगा। यहां प्रदेश की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, एमएसएमई इकोसिस्टम, ओडीओपी एवं ओडीओसी उत्पाद, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल्स, कृषि, खाद्य, पर्यटन, नवाचार और उभरते उद्योगों को देश-विदेश के खरीदारों, निवेशकों और कारोबारी समुदाय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यूपीआईटीएस 2026 पिछले तीन संस्करणों की सफलता के आधार पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित 2025 संस्करण में कुल 5,07,099 आगंतुक पहुंचे थे, जिनमें 1,40,735 बीटूबी आगंतुक शामिल थे। 35,000 वर्ग मीटर से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र में 2,228 प्रदर्शकों ने भाग लिया था। एफआईईओ के माध्यम से 85 देशों के 550 से अधिक विदेशी खरीदारों की भागीदारी ने आयोजन के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को मजबूत किया।
आधिकारिक यूपीआईटीएस प्लेटफॉर्म के अनुसार, 2025 संस्करण में ₹1,882 करोड़ मूल्य के 2,400 से अधिक एमओयू तथा 11,200 करोड़ रुपए से अधिक की बिजनेस इन्क्वायरी दर्ज की गई। इन उपलब्धियों के आधार पर चौथे संस्करण का दायरा और अंतरराष्ट्रीय पहुंच बढ़ाई जा रही है।यूपीआईटीएस 2026 में डिजिटल सुविधाओं को भी मजबूत किया गया है। यूपीआईटीएस ऐप के माध्यम से खरीदार और प्रदर्शक कारोबारी अवसरों की पहचान कर सकेंगे तथा बीटूबी बैठकों को पहले से निर्धारित कर सकेंगे। डिजिटल मैचमेकिंग के माध्यम से प्रतिभागी आयोजन के दौरान होने वाली व्यावसायिक बैठकों की बेहतर योजना बना सकेंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाने में यूपीआईटीएस जैसे मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। चौथा संस्करण व्यापार, निवेश, नवाचार, मैन्युफैक्चरिंग, निर्यात, संस्कृति और उपभोक्ता सहभागिता को एक मंच पर लाकर प्रदेश के उद्यमों को देश और दुनिया के बड़े बाजारों से जोड़ने का प्रयास करेगा।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग शशि भूषण लाल सुशील, सचिन प्रांजल यादव, गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम, इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार सहित उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में लगी आग, जलकर 9 लोगों की मौत, दो महिलाओं समेत चार की हुई पहचान
Noida News : बुधवार की मध्य रात्रि को थाना जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग लगने से जलकर हुई 9 लोगों की मौत के मामले में बृहस्पतिवार की शाम तक चार लोगों की पहचान हो पाई है। 5 शवों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। जिन लोगों की शिनाख्त हुई है उसमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं।
पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा रवि शंकर नीम ने बताया कि मृतकों में कुमारी श्रुति रावत (31) पुत्री बालमुकुंद रावत, श्रीमती उषा देवी (65) पत्नी प्रेम नारायण गुप्ता, हरि शरण गुप्ता (55 वर्ष) पुत्र अवध बिहारी गुप्ता तथा देवेंद्र भारद्वाज (61 वर्ष) पुत्र प्रेमपाल भारद्वाज है। उन्होंने बताया कि अन्य मृतकों की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ शव जलने की वजह से इतने छत- विछत हो गए हैं कि उनकी पहचान करना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की पहचान कराने के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट करवाने पर विचार कर रही है। वहीं कुछ लोगों के लापता होने की भी चर्चा है। पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है इसके अलावा भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने इस घटना पर गहरा अशोक व्यक्त किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संवेदना प्रकट की है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग लगने से हुई नौ लोगों की मौत के मामले में बस में सवार जनपद हमीरपुर के राठ निवासी सुनील कुमार ने थाना जेवर में बस के ड्राइवर और परिचालक आदि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय रवि शंकर निम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125 बी, 105,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी ने बताया कि एक डबल डेकर बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से 35 सवारियों को भरकर बुधवार की मध्य रात्रि को यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते महोबा जनपद के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किलोमीटर तक पहुंचते- पहुंचते चलती बस में अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि रेसक्यू करने के बाद करीब 26 लोगों को बाहर निकाला गया, जबकि नौ लोगों की जलने से मौत हो गई है। कुछ लोग बस में भरे धुएं की वजह से बेहोश हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत अब ठीक है। उन्होंने बताया कि आगजनी के चलते बस में पूरी तरह से धुआं भर गया था। घटना के समय कुछ लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया कि काफी लोग सोने की वजह से बस में फंस गए तथा उनकी जलने से मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बस मध्य प्रदेश से संचालित होने वाली राज कल्पना ट्रेवल्स की है। यह बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा के लिए जा रही थी। इस बस का पंजीकरण बिहार प्रांत में हुआ है। उन्होंने बताया कि बस का फिटनेस प्रमाण पत्र राजस्थान से, जब की प्रदूषण प्रमाण पत्र हरियाणा से जारी हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बस का नोएडा में कोई स्टॉपेज नहीं था। उन्होंने बताया कि आग बस में लगे एयर कंडीशन में हुए स्पार्क के चलते लगी है।
Noida News : अग्निकांड ने खोला बस माफियाओं के राज: भिन्न&भिन्न राज्यों से हो रहा था संचालन, रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण और फिटनेस
Noida News : थाना जेवर क्षेत्र में बुधवार की मध्य रात्रि को डबल डेकर बस में लगी आग और इस घटना में नौ लोगों की हुई मौत के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के दौरान नोएडा पुलिस को पता चला है कि यह बस कश्मीरी गेट से चली थी। तथा उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा जा रही थी।
पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बस मध्य प्रदेश से संचालित होने वाली राजकल्पना ट्रेवल्स की है। यह बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा के लिए जा रही थी। इस बस का पंजीकरण बिहार प्रांत में हुआ है। उन्होंने बताया कि बस का फिटनेस प्रमाण पत्र राजस्थान से, जब की प्रदूषण प्रमाण पत्र हरियाणा से जारी हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बस का नोएडा में कोई स्टॉपेज नहीं था। उन्होंने बताया कि आग बस में लगे एयर कंडीशन में हुए स्पार्क के चलते लगी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी रात से सुबह तक घटनास्थल पर मौजूद रहे, तथा गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बस से निकालकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस दिल्ली पुलिस को इस आशय का पत्र लिख रही है कि कश्मीरी गेट से अवैध रूप से इतनी बसें कैसे संचालित हो रही हैं। मालूम होगी से पूर्व मे भी 4 अगस्त को कश्मीरी गेट से चलने वाली एक डबल डेकर बस में एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था। यह बस नोएडा में रिपेयरिंग के लिए आई थी, तथा परी चौक से युवती सवारी के रूप में उसमें बैठ गई थी। इस मामले में कश्मीरी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। तब भी डबल डेकर बसें चर्चा में आई थी। इसके बाद नोएडा पुलिस ने भी बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की और दर्जनों बसों को सीज किया। इस घटना ने यह जाहिर कर दिया है कि बस माफिया सफेद पोश लोगों से सांठ- गांठ कर इस अवैध कारोबार को चला रहे हैं। बताया जाता है कि दिल्ली के कश्मीरी गेट से रोजाना सैकड़ो की संख्या में अवैध रूप से डबल डेकर बसे संचालित हो रही हैं। मालूम हो कि बुधवार की मध्य रात को यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग के चलते नौ लोगों की मौत हो गई थी। बस में 35 लोक सवार थे। पुलिस ने 26 लोगों को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। नौ लोगों की दुखद मौत हो गई। इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है।
Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर बस हादसा: चालक परिचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग लगने से हुई नौ लोगों की मौत के मामले में बस में सवार जनपद हमीरपुर के राठ निवासी सुनील कुमार ने थाना जेवर में बस के ड्राइवर और परिचालक आदि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय रवि शंकर निम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125 बी, 105,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि कई शव काफी छत विछत हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ शवों की शिनाख्त कराने के लिए डीएनए भी करवाना पड़ सकता है।
इस दुखद घटना का संज्ञान मे लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के प्रति सांत्वना देते हुए उनके परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से बातचीत कर सारी कानूनी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करें।
Noida News : नोएडा बस हादसा: सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा की
Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे में डबल डेकर बस में आग लगने से हुई नौ लोगों की मौत की दुखद घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने
अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से बातचीत कर सारी कानूनी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करें। वहीं पुलिस को मृतको के शवों की शिनाख्त कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि शव बुरी तरह से जल गए हैं, और कई के चेहरे छत- विक्षत हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोपहर तक लोगों की पहचान हो जाएगी।
Noida News : कश्मीरी गेट से महोबा जा रही डबल डेकर बस में लगी भयंकर आग, एक महिला सहित नौ लोगों की जलकर मौत
Noida News : दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जनपद जा रही एक डबल डेकर बस में बुधवार की मध्य रात्रि को यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किलोमीटर पर भयंकर आग लग गई। बस में उसे समय 35 लोग सवार थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, पुलिस, जिला प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू करके काफी लोगों को बाहर निकाला, लेकिन एक महिला सहित नौ लोगों की जलकर मौत हो गई है। इस घटना के चलते मध्य रात्रि से आज सुबह तक यमुना एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मची हुई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने गैस कटर से बस को काटकर उसमें फंसे हुए शवों को बाहर निकाला।
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि एक डबल डेकर बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से 35 सवारियों को भरकर बुधवार की मध्य रात्रि को यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते महोबा जनपद के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किलोमीटर तक पहुंचते पहुंचते बस में अचानक से आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि रेसक्यू करने के बाद करीब 26 लोगों को बाहर निकला गया, जबकि एक महिला सहित नौ लोगों की जलने से मौत हो गई है। कुछ लोग बस में भरे धुएं की वजह से बेहोश हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत अब ठीक है। उन्होंने बताया कि आगजनी के चलते बस में पूरी तरह से धुआं भर गया था। घटना के समय कुछ लोग सो रहे थे।
उन्होंने बताया कि काफी लोग सोने की वजह से बस में फंस गए तथा उनकी जलने से मौत हो गई। अपर आयुक्त ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने बस का शीशा तोड़कर और गैस कटर से बस के काफी हिस्से को काटा तथा उसमें फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की पहचान हुई है लेकिन अभी तक कुछ की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सभी लोगों की पहचान कराकर उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है।
बस में सवार रिंकी राजपूत ने बताया कि वह डबल डेकर नोएडा बस में नोएडा से सवार हुई थी तथा तथा अपने घर राठ जा रही थी। घटना के समय वह सो रही थी। किसी यात्री ने उनके केबिन को जोर-जोर से पीट कर जगाया। उसके बाद बस के बाहर निकली। उन्होंने बताया कि घटना के समय काफी धक्का मुक्की थी। लोग बाहर निकालने के लिए एक दूसरे को धक्का दे रहे थे। उन्होने बताया कि लोगों में इतनी अफरा-तफरी थी कि किसी ने अपना सामान भी नहीं उठाया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। इस घटना में काफी लोगों का समान, नगदी, जेवर, मोबाइल फोन आदि भी जल गया है। उन्होंने बताया कि घटना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। बस में सवार रिंकी के अनुसार इस घटना में नौ लोगों से ज्यादा की मरने की आशंका है।
Noida News : पंखा ठीक करते समय लगा बिजली का करंट, मौत
Noida News : थाना फेस -वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले एक व्यक्ति को उस समय बिजली का करंट लग गया जब वह अपने घर पर लगे हुए सीलिंग फैन को ठीक कर रहे थे। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हरौला गांव में रहने वाले जगदीश (50) पुत्र रामदयाल उम्र 52 वर्ष अपने घर में लगे हुए छत के पंख को ठीक कर रहे थे। तभी उन्हें बिजली का करंट लग गया। इस घटना मे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बुधवार की रात के समय उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को पता बताया कि वह पंखा ठीक कर रहे थे, तभी बिजली का करंट लग गया।
Noida News : 25 सितंबर को एक साथ गूंजेगा वंदेमातरम्, ‘नमामि भारतम्’ में जुटेंगे लाखों स्वर
Noida News : वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर विद्या भारती का देशव्यापी आयोजन
वंदेमातरम् गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से देशभर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 25 सितंबर को सुबह 11 बजे विद्या भारती के विद्यालयों समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में एक साथ वंदेमातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार देशभर में अलग-अलग स्थानों पर एक ही समय, एक ही स्वर और एक ही लय में वंदेमातरम् का गायन कर भारतीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को वंदेमातरम् के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराने के साथ ही राष्ट्रभाव और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
विद्या भारती के पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाश वीर ने बताया कि वंदेमातरम् भारतीय राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत में इसे राष्ट्रगीत का दर्जा प्राप्त है।
उन्होंने बताया कि वंदेमातरम् से जुड़े अनेक ऐतिहासिक प्रसंग स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में दर्ज हैं। बंगाल आंदोलन से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हुए आंदोलनों तक इसका उद्घोष राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बना रहा। स्वतंत्रता के अवसर पर भी वंदेमातरम् को विशेष महत्व मिला।
‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्या भारती का प्रयास देशभर के विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं को एक साझा कार्यक्रम से जोड़ना है। आयोजकों का कहना है कि एक साथ होने वाला सामूहिक गायन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और मातृभूमि के प्रति सम्मान का संदेश देगा।
Noida News : बाइकर्स ने विभिन्न जगहों पर पांच लोगों के साथ की लूटपाट
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों से बाइक सवार बदमाशों ने पांच लोगों के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने कीमती आईफोन, सोने की चेन आदि लूट लिया। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि भानु प्रताप सिंह पुत्र मनु सिंह ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह काशीराम कॉलोनी सेक्टर 45 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह शाम के समय घूमने के लिए निकले थे, इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने सेक्टर 44 के पास से उनका कीमती आईफोन छीन लिया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि निकिता पठानिया पत्नी रोहित वर्मा ने बताया कि वह सेक्टर 76 स्थित सेठी मैक्स रोल सोसाइटी में रहती है। पीड़िता के अनुसार वह आज सुबह ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने घर से कंपनी जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वह थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में पहुंची अज्ञात बदमाशों ने उनका आईफोन छीन लिया। पीड़िता के अनुसार उनके मोबाइल फोन में उनका महत्वपूर्ण डेटा और बैंकिंग से संबंधित जानकारी है। बदमाश उसका दुरुपयोग कर उनके खाते से रकम निकाल सकते हैं। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र बताया कि अभिषेक सिंह पुत्र वीरेंद्र प्रताप ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गौर सिटी दो में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह बीती रात को अपने घर से सेक्टर 62 जा रहे थे। बसई गांव के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उनका कीमती आईफोन उनसे छीन लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस तीन के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि एक अन्य मामले में आज ईताश पुत्र कृपाल अपने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गढी चौखंडी गांव में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह परथला गोल चक्कर के पास से गुजर रहे थे, तभी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह तेज गति से बाइक चलाते हुए भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती दीपिका अरोड़ा ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बीती रात को अपने बेटे के साथ महागुन माईवुड सोसायटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पास से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोसाइटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
Noida News : प्राक्सी सर्वर लगाकर नकल करावाने वाले गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार
Noida News : उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट की टीम ने एसएससी परीक्षाओं में प्राक्सी सर्वर लगाकर नकल करावाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। नालेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित बालाजी डिजिटल जोन कंप्यूटर लैब में छापेमारी के बाद सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने वाली कंपनी एएसएसईएसएस इंफ्रा के दो डायरेक्टरों को बीती रात को गिरफ्तार किया गया है।
एसटीएफ नोएडा यूनिट एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला कि परीक्षा केंद्रों को चिन्हित करना, उनका सिक्योरिटी आडिट करना और केंद्र संचालक व स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन कराना एएसएसईएसएस इंफ्रा की जिम्मेदारी थी। इसके एवज में संबंधित कंपनी द्वारा उसे तय दरों पर भुगतान किया जाता था।जांच में सामने आया है कि बालाजी डिजिटल जोन को एएसएसईएसएस इंफ्रा द्वारा ही एसएससी परीक्षा के लिए केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया था।
इस केंद्र पर वर्ष 2025 से अब तक एसएससी की 16 परीक्षाएं आयोजित हो चुकी हैं, लेकिन इन परीक्षाओं को कराने के लिए एएसएसईएसएस इंफ्रा ने बालाजी डिजिटल जोन को निर्धारित शुल्क का भुगतान ही नहीं किया।बल्कि निर्धारित शुल्क न देकर एएसएसईएसएस इंफ्रा द्वारा परीक्षा केंद्र संचालक को सुरक्षा नियमों में अनदेखी करने की छूट दी जाती थी। इसके बदले केंद्र संचालक प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से पैसे लेकर नकल कराने की व्यवस्था कराता था।
यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली के दर्जनों संदिग्ध परीक्षा केंद्रों तक फैला हुआ है। अप्रैल-2026 में देहरादून के महादेव डिजिटल जोन में भी इसी तरह प्राक्सी सर्वर लगाकर नकल कराते पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली देहरादून में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें मुख्य आरोपित के रूप में प्रदीप चौहान का नाम आया था। जानकारी होने के बावजूद ग्रेटर नोएडा स्थित प्रदीप चौहान की दूसरी लैब बालाजी डिजिटल जोन को फिर से परीक्षा केंद्र बना दिया।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के चयन की प्रमुख कार्यकारी संस्था है। इसी आधार एएसएसईएसएस इंफ्रा पर साक्ष्य के साथ कंपनी के डायरेक्टर गगनदीप शर्मा और यादवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ नालेज पार्क कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Noida News : गाजियाबाद समेत विभिन्न जनपदों में 12 रियल एस्टेट परियोजनाओं को यूपी रेरा ने दी मंजूरी
Noida News : उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने गाजियाबाद समेत छह जिलों की 12 रियल एस्टेट परियोजनाओं को आज मंजूरी दी है। इनमें 3090 फ्लैट और दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसमें 1663.85 करोड़ रुपये का निवेश आएगा।
यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि लखनऊ में कुल चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें दो आवासीय, एक व्यावसायिक और एक मिश्रित परियोजना शामिल है। इन परियोजनाओं में कुल 609.35 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा और 1972 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। गाजियाबाद में कुल तीन आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में कुल 605.06 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा। इनके माध्यम से 574 आवासीय इकाइयों का विकास किया जाएगा। हापुड़ में दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में कुल ₹123.45 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा और 192 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। अयोध्या में 72.61 करोड़ रुपए के अनुमानित निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के तहत 85 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। प्रयागराज में एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसमें 51.66 करोड़ रुपए का अनुमानित निवेश होगा और 109 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। कानपुर में भी एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में 201.72 करोड़ रुपए का अनुमानित निवेश होगा और 158 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।
Noida News : नाबालिग को बहला&फुसलाकर ले जाने के दोषी को पांच साल की कैद
Noida News : जनपद गौतमबुद्ध नगर की पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत-द्वितीय के न्यायाधीश कुमार गौरव ने सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण के एक मामले में सेक्टर-18 निवासी आरोपी शाहबुद्दीन को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे एक माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
एडीजीसी अपराध चवनपाल भाटी ने बताया कि 20 सितंबर 2019 की रात वादी की 14 वर्षीय पुत्री घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों को शक था कि पड़ोस में किराएदार के तौर पर रहने वाला शाहबुद्दीन लड़की को इशारों से तंग किया करता था। शुरुआत में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने में पुलिस ने टालमटोल की, जिसके बाद वादी को एसपी नोएडा के पास गुहार लगानी पड़ी। तीन दिन बाद, 23 सितंबर को मामला दर्ज हो सका। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी नाबालिग को पहले मुंबई और फिर कोलकाता स्थित अपने घर ले गया था, जहां वह कई दिनों तक उसके परिवार के साथ ठहरी रही। पुलिस की सख्ती बढ़ने पर 29 सितंबर 2019 को आरोपी लड़की के साथ हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचा, जहां एयरपोर्ट पर दोनों को धर दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से स्पाइसजेट की दो टिकटें और आधार कार्ड बरामद हुए थे। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अदालत में बताया कि वह अपनी इच्छा से आरोपी के साथ गई थी और दोनों एक-दूसरे को मित्र मानते थे। उसने यह भी कहा कि उसने आरोपी को अपनी असली उम्र नहीं बताई थी। बचाव पक्ष के वकील ने इन तथ्यों के आधार पर आरोपी को दोषमुक्त करने की दलील दी, जबकि विशेष लोक अभियोजक चवनपाल भाटी ने अधिकतम सजा दिए जाने की मांग अदालत से की। अदालत ने पीड़िता के स्कूल दस्तावेजों के आधार पर घटना के समय उसकी आयु 13 वर्ष 11 माह निर्धारित की। फैसले में स्पष्ट किया गया कि नाबालिग की सहमति विधिक रूप से मान्य नहीं मानी जाती, इसलिए वैध संरक्षकता से बिना इजाजत ले जाना अपहरण के दायरे में आता है। हालांकि लैंगिक शोषण या विवाह की नीयत से अपहरण के आरोप साक्ष्यों के अभाव में सिद्ध नहीं हो पाए, जिस कारण अदालत ने आरोपी को इन धाराओं से बरी कर दिया।
Noida News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति को उम्रकैद
Noida News : अपर सत्र न्यायाधीश सोमप्रभा मिश्रा की अदालत ने पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में पति को दोषी करार देते हुए आज उम्रकैद और पचास हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने बुलंदशहर निवासी अब्दुल खालिद पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मामला 2 फरवरी 2022 का है। जब वादिनी आशा देवी ने थाना सेक्टर-113 नोएडा पर तहरीर देकर बताया था कि उनकी बहन आशमीन की शादी वर्ष 2012 में खालिद के साथ हुई थी। दोनों सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में रह रहे थे। खालिद शुरू से ही आशमीन को परेशान करता था और दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना से करीब 15-20 दिन पहले आशमीन जयपुर गई हुई थी। 30 जनवरी 2022 को दोनों के बीच फोन पर भी झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आशमीन उसी रात जयपुर से नोएडा के लिए बस से रवाना हुई और 31 जनवरी की सुबह अपने पति के पास वापस आ गई। 31 जनवरी की सुबह करीब 6 बजे आशमीन ने अपनी बहन आशा देवी को फोन किया था, लेकिन उस वक्त वह सो रही थीं। बाद में जब कॉल किया गया तो फोन स्विच ऑफ मिला, जिससे परिवार को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। हालांकि उस दिन आशा देवी अपने बेटे के जन्मदिन में व्यस्त होने के कारण इस पर तुरंत ध्यान नहीं दे सकीं।
एक फरवरी 2022 की रात करीब 9 बजे जब आशा देवी अपने पति खलक सिंह और बहन शालू के साथ आशमीन के फ्लैट पर पहुंचीं, तो दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ मिला। परिवार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तुड़वाकर देखा तो कमरे में आशमीन का शव जमीन पर रजाई में लिपटा पड़ा था और सिर से काफी खून बह रहा था। इसी के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एडीजीसी अपराध ह्रदेश रावल का कहना है कि अभियोजन पक्ष की ओर से नौ गवाहों पेश किए गए। गवाहों ने एक स्वर में बताया कि आशमीन व खालिद के बीच शुरू से ही विवाद रहता था और घटना से पहले भी फोन पर झगड़ा हुआ था। आरोपी की निशानदेही पर कंक्रीट का एक टुकड़ा बरामद किया गया, जिस पर फोरेंसिक जांच में मानव रक्त पाया गया। फैसले में अदालत ने कहा कि इस मामले में घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं था। बल्कि पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर आधारित था। बचाव पक्ष ने यह तर्क भी दिया था कि मृतका के भाई-बहनों ने संपत्ति (प्लॉट) हड़पने के लालच में झूठा फंसाया है, लेकिन अदालत ने इसे आधारहीन करार दिया और कहा कि इस्लामी विधि के अनुसार मृतका की संपत्ति पर स्वामित्व व उत्तराधिकार उसके पति व बच्चों को ही प्राप्त होगा, इसलिए यह तर्क तर्कसंगत नहीं ठहरता। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
Noida News : विभिन्न जगहों से न्यू लॉन्च आईफोन 18 &प्रो सहित तीन आईफोन बाइकर्स ने लूटे
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों से बाइकर्स ने हाल ही में लॉन्च हुए आईफोन 18 प्रो सहित तीन लोगों से आईफोन लूट लिया। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शुभी भंडारी पत्नी साकेत गुप्ता ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 31 सितंबर की रात को अपनी सोसाइटी से एक मूर्ति की तरफ ई- रिक्शा से जा रही थी। चेरी काउंटी सोसायटी क्रॉस करने के बाद वह ई रिक्शा से उतरी और वह क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करने लगी, तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से आईफोन 18 प्रो लूट लिया। महिला के अनुसार उन्होंने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस- तीन के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र बताया कि दुर्गेश कुमार पुत्र रेशम पाल सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 71 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह सुबह के समय मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनके हाथ से उनका कीमती आईफोन 17 प्रो लूट लिया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वे तेज गति से बाइक चला कर भागने में सफल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर -58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अमन सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह इंदिरापुरम के रहने वाले हैं, तथा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 58 स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार वह अपने ऑफिस से निकलकर पैदल जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनका कीमती आईफोन छीन लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि बदमाश लूट करके जाते हुए एक बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
Noida News : तीन माह की बच्ची को अगवा करने वाली दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार,बच्ची बरामद
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी से समाज सेवा की आड़ मे दो महिलाओं ने एक-तीन महीने की बच्ची को अगवा कर लिया है। बीती रात को पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो महिलाओं समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर अगवा बच्ची को बरामद कर लिया है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि देवी चरण पुत्र राजेश ने 21 सितंबर की रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह छीजारसी कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनके परिवार में उनकी पत्नी लक्ष्मी और चार बेटियां दुर्गा, जानकी, बेचैनी, और जानवी है। जानवी की उम्र तीन माह है। उन्होंने बताया कि दो महिलाएं उनकी कालोनी में गरीब लोगों को सामान, कपड़े आदि बांटने के लिए आई। उन महिलाओं ने उनके घर पर पहुंचकर उनकी पत्नी और बच्चों को भी कपड़े दिया। उस समय वह काम पर गए थे। पीड़ित के अनुसार एक महिला ने उनकी पत्नी को अपनी बातों में उलझा लिया तथा दूसरी ने उनकी 3 महीने बच्ची जानवी को अगवा कर लिया। कुछ देर बाद दोनों महिलाएं वहां से लापता हो गई।
SHO Police Station Sector 63 Noida : थाना प्रभारी ने बताया कि आज मंगलवार को अगवा बच्ची को बरामद कर लिया गया है। उसको अगवा करने वाली दो महिलाएं काजल उर्फ संगीता पत्नी अभय कुमार, मनीषा पत्नी राहुल तथा अभय कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से अगवा बच्ची को बरामद कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार अभय इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। उसके तीन बेटे हैं। वह एक बेटी की चाह रखता था। समाज सेवा करने वाली महिला मनीषा ने उसे आश्वासन दिया कि छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की चार बेटियां हैं। वह अपनी तीन माह की बेटी को आपको दे देगी। पुलिस को गिरफ्तार महिलाओं ने बताया है कि बच्ची की मां ने 50 हजार हज़ार में सौदा किया था। पुलिस इस बात की सत्यता की जांच कर रही है। आरोपियों ने बताया कि पैसा लेने के बाद महिला ने अपनी तीन माह की बेटी उन्हे सौंप दिया।
Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान यातायात रूट होगा डाइवर्ट
Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। ट्रेड शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा। विशिष्ट अतिथियों के आगमन के दौरान एक्सपो मार्ट-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कि 24 सितंबर से 29 सितंबर तक आवश्यकतानुसार भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वह निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
उन्होंने बताया कि चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा जाने वाले यातायात को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर सेक्टर-15 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। डीएनडी से एक्सप्रेसवे होकर आने वाले वाहनों को रजनीगंधा चौक सेक्टर-16 की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह कालिंदी बॉर्डर से एक्सप्रेसवे की ओर आने वाले यातायात को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सेक्टर-37 से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहनों को सेक्टर-44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड की ओर भेजा जाएगा। आगरा की ओर से नोएडा आने वाले यातायात को जेवर टोल से कस्बा जेवर की ओर डायवर्ट कर सिकंदराबाद होते हुए गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई है। परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों को सूरजपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सूरजपुर से परीचौक की ओर आने वाले वाहनों को एलजी गोलचक्कर से 130 मीटर रोड की ओर भेजा जाएगा। पी-3 गोलचक्कर से परीचौक होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने वाले यातायात को पी-3 से स्वर्ण नगरी गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
एक्सपो मार्ट में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों से बाहर निकलकर शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर और अन्य वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। दिल्ली और गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा की योजना पहले से बनाएं और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यातायात संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।
Noida News : यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही है यूपी सरकार
Noida News : यूपी सरकार प्रदेश में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 को केवल व्यापार और निवेश का मंच ही नहीं, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों के लिए सीखने, संवाद करने और वैश्विक कारोबारी वातावरण को समझने का अवसर बनाने पर भी जोर दे रही है। इसी क्रम में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की आयोजन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। विद्यार्थियों को आयोजन की विभिन्न गतिविधियों में उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। यह पहल विद्यार्थियों को कक्षा और परिसर से बाहर निकलकर वास्तविक कारोबारी, उद्यमिता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के माहौल को समझने का अवसर देगी।
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा आज जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार 25 से 29 सितंबर के दौरान विद्यार्थियों की भागीदारी शटल संचालन, स्कैनिंग, सांस्कृतिक गतिविधियों, नॉलेज सेशन, इंफॉर्मेशन डेस्क और बी2बी मीटिंग्स सहित विभिन्न कार्यों में रहेगी। विद्यार्थियों को केवल दर्शक के रूप में नहीं, बल्कि आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वालेंटियर्स के रूप में जोड़ा गया है।इसके लिए वालेंटियर्स की चार टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियों का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। छात्र सहभागिता के लिए फैकल्टी सुपरविजन और नोडल संपर्क की व्यवस्था भी की गई है।
उन्होंने बताया कि योगी सरकार की ओर से युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने की दिशा में यूपीआईटीएस में विद्यार्थियों के लिए कई विशेष गतिविधियां प्रस्तावित हैं। इनमें यंग एंटरप्रेन्योर हंट के साथ स्टार्टअप/फाउंडर जोन प्रमुख है। स्टार्टअप और फाउंडर जोन में विद्यार्थियों को उद्यमियों एवं फाउंडर्स के साथ 15 मिनट की इंटरैक्शन का अवसर मिलेगा।इसके अलावा करियर कॉर्नर में इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट से संबंधित अवसरों की जानकारी दी जाएगी। इससे विद्यार्थी उद्योग जगत की अपेक्षाओं, रोजगार के अवसरों और वास्तविक प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकेंगे।
सूचना विभाग द्वारा बताया गया है कि छात्रों की सहभागिता को सीखने की गतिविधियों से जोड़ने के लिए इंटरनेशनल पासपोर्ट की भी व्यवस्था की गई है। इसमें विद्यार्थियों को 10 से 15 स्टांप अर्जित करने होंगे। इसके साथ फोटो इंस्टॉलेशन और अलग-अलग देशों को प्रदर्शित करने वाली कंट्री वॉल्स भी विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कॉलेज एक्सपो एंबेसडर्स के माध्यम से भी विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने की योजना है। इसके तहत प्रत्येक कॉलेज से प्रस्तावित रूप से 5 से 10 विद्यार्थी एंबेसडर के तौर पर जोड़े जा सकते हैं।
छात्रों के लिए तैयार लर्निंग एंड रिकॉग्निशन एंड फ्रेमवर्क में एक्सपो पासपोर्ट को विशेष स्थान दिया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को 8 से 10 डिस्कवरी टास्क्स पूरे करने होंगे। इसके अलावा 45 से 60 मिनट की गाइडेड थीम्ड ट्रेल्स भी आयोजित की जाएंगी। निर्धारित गतिविधियां पूरी करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट्स ऑन कंप्लीशन दिए जाएंगे। इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों की यूपीआईटीएस में मौजूदगी को केवल भ्रमण तक सीमित न रखकर उसे अनुभवात्मक सीख से जोड़ना है।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की यह भागीदारी यूपीआईटीएस को व्यापार, निवेश और शिक्षा के बीच सेतु बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। एक ओर विद्यार्थी आयोजन प्रबंधन और स्वयंसेवा का व्यावहारिक अनुभव हासिल करेंगे, वहीं दूसरी ओर उन्हें स्टार्टअप, फाउंडर्स, उद्योग, करियर अवसरों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की गतिविधियों को नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा। इस तरह योगी सरकार के नेतृत्व में यूपीआईटीएस में व्यापार और निवेश के साथ युवा सहभागिता, कौशल, उद्यमिता और अनुभवात्मक शिक्षा को भी आयोजन का हिस्सा बनाया जा रहा है।
Noida News : सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में आज सुबह को हुए एक सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर- 142 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि परविंदर चौधरी उम्र 35 वर्ष मूलनिवासी जनपद मुरादाबाद ग्रेटर नोएडा के बीटा -वन में रहते थे। वह एडवांट बिल्डिंग के पास स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करते थे। आज सुबह 9:30 बजे के करीब वह कंपनी से काम करके बाइक पर सवार होकर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते बीटा -1 सेक्टर में स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी सेक्टर 144 मेट्रो स्टेशन के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई अरविंद की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाली युवती समेत तीन ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियापुर गांव में रहने वाली एक युवती ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि होशियापुर गांव में रहने वाली राधा पुत्री राकेश उम्र 24 वर्ष ने बीती रात को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले नीरज पुत्र शिवचरण लाल शर्मा उम्र 30 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से जनपद बुलंदशहर के रहने वाले थे।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रहने वाले अमित हलधर पुत्र केशव हलधर उम्र 36 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अनमोल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Jarcha Greater Noida News : थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि ग्राम खटाना की रहने वाली शकुंतला उम्र 50 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : यमुना एक्सप्रेस&वे पर पैदल जा रहे पति&पत्नी को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
Noida News : थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र के गलगोटिया कट के पास पति-पत्नी यमुना एक्सप्रेसवे को पैदल पार कर रहे थे, तभी वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि श्रीमती अंजू देवी पत्नी दिनेश उम्र 37 वर्ष तथा दिनेश पुत्र प्रेमपाल उम्र 44 वर्ष घरबरा गांव में रहते थे। दोनों पति-पत्नी बीती रात को यमुना एक्सप्रेसवे के गलगोटिया यूनिवर्सिटी कट के पास पैदल चलकर यमुना एक्सप्रेसवे को पार करना चाह रहे थे, तभी दोनों अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में राजू सरोज (37 वर्ष) पुत्र रमेश कुमार मूल निवासी जनपद मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक हर्षवर्धन यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : जन्मदिन की पार्टी मे आए युवक की करंट लगने से मौत
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में एक जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने आए 18 वर्षीय युवक को टेंट लगाते समय बिजली का करंट लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि लव कुश पुत्र राजाराम मूलनिवासी जनपद बदायूं छीजारसी गांव में रहकर ई- रिक्शा चलाते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले उनके रिश्तेदार के यहां जन्मदिन की पार्टी थी। वह जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने आए थे। वहां पर गली मे टेंट लगाया जा रहा था। लव कुश लोहे की पाइप लेकर टेंट लगावाने मे सहयोग करने जा रहे थे, तभी वहां से गुजर ही बिजली के तार से लोहे का पाइप छू गया तथा उन्हें करंट लग गया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाली महिला समेत चार लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक अवसाद के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया की भावना पत्नी मंगल उम्र 24 वर्ष निवासी सलारपुर ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।उन्होंने बताया कि अगर मृतका के परिजन इस मामले में कोई शिकायत दर्ज कराते हैं तो पुलिस मामले की जांच करेगी।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले ऋषि पुत्र जयप्रकाश उम्र 19 वर्ष मूलनिवासी जनपद बुलंदशहर ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह गौर सिटी में रहते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ललित कुमार पुत्र हरफूल लाल उम्र 26 वर्ष थाना क्षेत्र में रहते थे। वह मूल रूप से जनपद बरेली के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को उन्होंने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले पियूष सोलंकी उम्र 24 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Noida News : सिटी सेंटर के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव
Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव सेक्टर 32 के पास पुलिस को मिला है। पुलिस शव की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार उन्हें अंदेशा है कि यह व्यक्ति सड़क किनारे सो रहा था। तथा किसी तेज गति से आ रहे कर चालक ने उसे रौद दिया। और अनियंत्रित कार नाले के पास पलट गई।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि बीती रात को एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव सेक्टर 33 32 नोएडा सिटी सेंटर के पास नाले में मिला है। वह गंभीर हाल में उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों की सहायता और सोशल मीडिया की सहायता से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में एई 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
SHO Police Station Sector 24 Noida : थाना प्रभारी ने बताया कि जिस जगह यह शव मिला है, वहीं पर एक कार पलटी हुई पुलिस को मिली। उस कार के अंदर दो लोग फंसे हुए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि उक्त कार चालक ने सड़क किनारे सो रहे मृतक को टक्कर मार दिया। वह नाले में जा गिरा और उसकी मौतहोगई। उसकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं के ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Noida News : घर की सीढ़िया से गिरकर 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Noida News : खोड़ा कॉलोनी के राजीव विहार में रहने वाले एक 64 वर्षीय व्यक्ति अपने घर पर बीती रात को सीढिओ से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर आज उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि रामकुमार महतो पुत्र अनार सिंह महतो उम्र 64 वर्ष 20 सितंबर को खोड़ा कॉलोनी के राजीव बिहार स्थित अपने घर पर बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में सीढिओ से नीचे गिर गए। अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : पूर्व राज्यपाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री , उनकी पत्नी के निधन पर जताया शोक
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को गौतमबुद्ध नगर पहुंचे। वह पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रहे कलराज मिश्र के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर शोक जताया।
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का विगत 13 सितंबर को देहांत हो गया था। मुख्यमंत्री ने श्री मिश्र के घर पहुंचकर उनकी पत्नी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, अशोक वाजपेयी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर आदि मौजूद रहे।
Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो&2026 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा बैठक
Noida News : उत्तर प्रदेश के हुनर, स्थानीय उत्पादों और औद्योगिक क्षमता को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के जरिए वैश्विक मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की शाम को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
UP International Trade Show : ट्रेड शो के चौथे संस्करण में जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और बेलारूस छह भागीदार देश होंगे। 72 देशों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 600 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के साथ वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाएगा। युवाओं को यहां प्रत्यक्ष अनुभव और उद्यमिता के अवसर भी मिलेंगे।
मुख्यमंत्री योगी ने आयोजन की सफलता, सुरक्षा, विदेशी मेहमानों एवं आगंतुकों की सुविधा और विभागों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूरी करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही, अव्यवस्था अथवा कमी नहीं रहनी चाहिए। सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, आवास और आगंतुक सुविधाओं के लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ काम करें।
छह भागीदार देशों के प्रतिनिधिमंडल समर्पित प्रीमियम फोयर पवेलियन, द्विपक्षीय व्यावसायिक सत्रों और संरचित बी2बी बैठकों के जरिए ट्रेड शो में भाग लेंगे। भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ और विदेश स्थित भारतीय मिशनों के समन्वित प्रयासों से करीब 600 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के आने की संभावना है।मुख्यमंत्री योगी ने विदेशी खरीदारों और प्रदर्शकों के लिए उचित आवास तथा भागीदार देशों के उच्चायुक्तों के लिए लायजन ऑफिसर नियुक्त करने को कहा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और तकनीकी विश्वविद्यालयों के छात्रों को आगंतुकों एवं प्रतिनिधियों की सहायता के लिए वॉलंटियर बनाया जाएगा। सीएम फेलो, उद्यमी मित्र और अन्य क्षेत्रीय संस्थानों के युवा स्वयंसेवक भी खरीदारों, प्रदर्शकों और मेहमानों की सहायता के लिए तैनात रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ जोड़ने के निर्देश दिए। मंत्री, उद्योग जगत और व्यापारिक प्रतिनिधियों के बीच सार्थक संवाद के लिए अतिरिक्त बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।
ट्रेड शो में 20 से अधिक उच्च प्रभाव वाले नॉलेज सेशन होंगे। मुख्यमंत्री योगी ने प्रसिद्ध वक्ताओं के साथ इन्हें संक्षिप्त और प्रभावशाली बनाने के निर्देश दिए। टेक्निकल सेशन में संबंधित विभागों के मंत्रियों और प्रमुख सचिवों को आमंत्रित किया जाएगा, जिससे महत्वपूर्ण विषयों पर उच्चस्तरीय विचार-विमर्श और विभागीय समन्वय हो सके। नॉलेज सेशन में आम लोगों की भागीदारी भी प्रोत्साहित की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के साथ अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्रों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा, जिससे ट्रेड शो प्रदेश की सांस्कृतिक और आर्थिक विविधता का प्रतिनिधित्व कर सके। इसके लिए 25 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के स्लॉट तैयार किए गए हैं। इनमें कथक नृत्य, पखावज और सितार वादन, भोजपुरी एवं आल्हा लोक गायन, राई और थारू जनजातीय नृत्य के साथ स्टार म्यूजिकल नाइट्स शामिल हैं।
इस वर्ष ट्रेड शो की केंद्रीय थीम ‘अद्वितीय सोर्सिंग का अद्भुत मंच’ है। इसमें वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, वन डिस्ट्रिक्ट वन क्राफ्ट, सीएम युवा, एमएसएमई, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी, रक्षा एवं एयरोस्पेस, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, नवीकरणीय ऊर्जा, ऑटोमोबाइल एवं इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मा एवं हेल्थकेयर, टेक्सटाइल एवं हथकरघा, टाउन ऑफ एक्सीलेंस एक्सपोर्टर्स, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट (क्रेडाई) तथा पर्यटन एवं संस्कृति जैसे प्रमुख क्षेत्रों का प्रदर्शन होगा।भूतल और द्वितीय तल के हॉल में 36,500 वर्ग मीटर प्रदर्शनी क्षेत्र पहले ही बुक हो चुका है। औद्योगिक विकास प्राधिकरणों और कॉरपोरेट संस्थाओं के लिए पूरा ले-आउट भी अंतिम रूप ले चुका है।
CHIEF MINISTER OF UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री योगी ने सभी सरकारी विभागों को 23 सितंबर तक स्टॉल लगाने का काम पूरा करने को कहा। प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग, पोस्टर और दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अतिरिक्त टावर लगाने तथा विश्वसनीय इंटरनेट और वाई-फाई सेवा सुनिश्चित करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।आयोजन स्थल स्वच्छ, व्यवस्थित और प्लास्टिक मुक्त रहेगा। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। यातायात, पार्किंग, सार्वजनिक परिवहन, स्वच्छता, सुरक्षा, भोजन और पेयजल की व्यापक व्यवस्था होगी। तीनों संबंधित प्राधिकरण स्वच्छता, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सुचारू आवागमन के लिए आपसी समन्वय से काम करेंगे। प्रमुख प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सुरक्षा बल की तैनाती, फ्रिस्किंग, भीड़ प्रबंधन, निगरानी और निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
मुख्यमंत्री योगी ने भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। रील या सोशल मीडिया कंटेंट बनाते समय आगंतुकों को मर्यादा बनाए रखने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पार्किंग क्षेत्रों और प्रदर्शनी स्थल के बीच पर्यावरण अनुकूल और परेशानी मुक्त परिवहन के लिए 500 से अधिक ईवी शटल बसें चलाई जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों और वीवीआईपी की सहायता के लिए नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर समर्पित यूपीआईटीएस सुविधा काउंटर संचालित किया जा रहा है।
एनएमआरसी मेट्रो लाइनों, सिटी बसों के रैप्स, मल्टीप्लेक्स सिनेमा स्क्रीन, रेडियो और डिजिटल चैनलों पर बहु-चैनल प्रचार अभियान चलाए जा रहे हैं। मेटा प्लेटफॉर्म पर प्रचार वीडियो को अब तक 1.3 करोड़ यानी 13 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। युवाओं और स्कूली छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए डिजिटल रील चैलेंज, यंग एंटरप्रेन्योर प्रतियोगिता और विशेष क्विज आयोजित की जाएगी। आरडब्ल्यूए, औद्योगिक संगठनों और स्थानीय स्कूल-कॉलेजों के साथ भी समन्वय किया गया है।
समीक्षा बैठक में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह, एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास दीपक कुमार, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक कुमार, एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, मंडलायुक्त मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी सहित प्रशासन, प्राधिकरण और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Noida News : अर्धसत्य को बताकर भारत की छवि धूमिल करने की हो रही है कोशिश: सीएम योगी
Noida News : नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में प्रेरणा शोध संस्थान द्वारा आयोजित ‘प्रेरणा विमर्श 2026’ का समापन हुआ। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।'नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान' पर केंद्रित इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर सीएम योगी ने ‘प्रेरणा विचार’ और ‘केशव संवाद’ पत्रिका के 2026-27 अंक का आधिकारिक विमोचन भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और 'वंदे मातरम' के गायन के साथ देशभक्तिपूर्ण माहौल में हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सनातन चेतना ही उसकी वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए हैं और भारत की परंपरा में भी सभी पूजा पद्धतियों के सम्मान की भावना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की यही विशेषता उसे दुनिया में अलग पहचान देती है।
‘नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा ने दुनिया को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ की भावना दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी विचारों पर रोक नहीं लगाई, बल्कि दुनिया के हर हिस्से से अच्छे विचारों को स्वीकार करने की परंपरा रही है।
CHIEF MINISTER OF UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी पूजा पद्धति पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया और सभी को अपनी आस्था के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना भी समानता और सभी के अधिकारों की रक्षा से जुड़ी है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति कभी एकांगी नहीं रही। यहां अलग-अलग विचारों और परंपराओं के लिए स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि ‘सत्य एक है, उस तक पहुंचने के मार्ग अलग-अलग हो सकते हैं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की इसी सोच ने देश को विविधता के बावजूद एकता में बांधे रखा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य, असत्य और अर्धसत्य में अंतर समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अर्धसत्य कभी सत्य नहीं हो सकता और कुछ लोग अर्धसत्य के माध्यम से भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों और युवाओं को किसी भी विषय को तथ्यों और संविधान की भावना के अनुरूप समझने की जरूरत है।सीएम योगी ने कहा कि भारत ने संकट के समय दुनिया के अलग-अलग समुदायों को शरण और सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मानवता और सभी के कल्याण की भावना रही है।
नारी सम्मान के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की पहचान सनातन है तो नारी शक्ति का सम्मान भी उसकी परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से वर्तमान तक महिलाओं ने शिक्षा, शासन, संस्कृति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भूमिका साबित की है।उन्होंने अहिल्याबाई होलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने सुशासन के साथ सांस्कृतिक कार्यों को भी आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने वीरांगना अवंतीबाई और वीरांगना झलकारी बाई का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महिलाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कल्पना चावला और पीटी ऊषा जैसी महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अवसर मिलने पर नेतृत्व नहीं किया हो। उन्होंने समाज से भेदभाव की मानसिकता बदलने और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर देने की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हर प्रकार के अत्याचार को रोकना समाज की जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज को जागरूक करने के साथ जरूरत पड़ने पर कानून का सहारा भी लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संविधान और कानून सभी नागरिकों को सुरक्षा और अधिकार प्रदान करते हैं, इसलिए किसी भी तरह के भेदभाव या अत्याचार को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।सीएम योगी ने कहा कि युवाओं को जातिवाद में बांटने के बजाय उन्हें नेतृत्व करने के अवसर और उचित मंच उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब भी युवाओं को मौका मिला है, उन्होंने अपनी क्षमता साबित की है।
उन्होंने किसानों का उल्लेख करते हुए कहा कि अन्नदाता किसी भी जाति का हो सकता है, इसलिए उसके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। किसान को उचित बाजार और सम्मान मिलना चाहिए।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियान शुरू किए। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को शिक्षा, रोजगार, नेतृत्व और सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए समाज की सोच में बदलाव जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन नई पीएसी बटालियन का गठन किया गया है, जिनके भवन निर्माण का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें वीरांगना अवंतीबाई और वीरांगना झलकारी बाई के नाम भी शामिल हैं।उन्होंने कहा कि अवंतीबाई ने महज 27 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ तलवार उठाई थी और ऐसी वीरांगनाओं के योगदान को देश को याद रखना चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि ‘प्रेरणा विमर्श’ के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाने और उन पर खुले मंच पर चर्चा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच समाज के सामने मौजूद विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर देते हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘प्रेरणा विचार’ और ‘केशव संवाद’ पत्रिका के 2026-27 अंक का विमोचन भी किया। दो दिवसीय कार्यक्रम में युवा, शिक्षाविद और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का केंद्र नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण रहा।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने भारतीय इतिहास, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय चेतना पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने भूतकाल के गौरव, वर्तमान की पीड़ा और भविष्य के संकल्पों को पहचानता है, वही देश को सही दिशा में आगे बढ़ा सकता है।
हमारी संस्कृति में 'स्व' का अर्थ अपने धर्म, संस्कारों और नैतिक मूल्यों को समझना है। जिस प्रकार मजबूत जड़ों वाला वृक्ष हर आंधी-तूफान में अडिग खड़ा रहता है, उसी प्रकार सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा समाज भी हर चुनौती का सामना कर सकता है।
स्वांत रंजन ने भारत के आर्थिक और शैक्षणिक इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि अंग्रेजों के आने से पहले भारत पूर्ण रूप से शिक्षित और आत्मनिर्भर था। एक समय दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 24 प्रतिशत था, जो अंग्रेजों के जाने के समय घटकर मात्र 3 प्रतिशत रह गया था।
उन्होंने कहा कि 1947 में देश को स्वतंत्रता तो मिल गई, लेकिन जिस औपनिवेशिक तंत्र से पूरी तरह आजाद होना था, उससे मुक्ति की प्रक्रिया अभी भी जारी है। आज के युवाओं को भारत के वास्तविक इतिहास और सामर्थ्य को समझते हुए भविष्य के नए सपने गढ़ने की आवश्यकता है।
Noida News : हर क्षेत्रों में नेतृत्व कर रही हैं आज की नारी, नवाचार से युवा गढ़ रहे नया भारत
Noida News : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में प्रेरणा विमर्श 2026 का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम की थीम 'उत्कर्ष - नारी सम्मान और युवा स्वाभिमान' था। कार्यक्रम में सृजन संवाद के अंतर्गत 'स्वाभिमानी नारी, सशक्त भारत और युवा सोच, नया भारत विषयों पर लेखक, पत्रकार और प्रबुद्ध विचारकों ने समानांतर चले दो सत्रों में वैचारिक मंथन किया।
अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन और गुरुकुल विद्यार्थियों के स्वस्तिवाचन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सत्र संयोजक अखिलेश चौधरी ने स्वागत भाषण में कहा कि स्वाभिमानी नारी से ही राष्ट्र का निर्माण होता है प्रथम गुरु मां होती है जिनकी सीख और आचरण से चरित्र का निर्माण होता है। सत्र चर्चा में स्वाभिमानी नारी, सशक्त भारत विषययक सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि परिवार समाज को जोड़ता है। भारतीय संस्कार और परम्पराएं परिवार को जोड़ने का काम करती हैं। नई पीढ़ी तक संस्कारों को ले जाने का कार्य परिवार की महिला की अधिक है। घर की दादी, नानी और चाची इन संस्कारों को आगे बढ़ाती हैं। पुरुषों को महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। दरअसल, परिवार जैसा होगा वैसा समाज बनेगा और वैसा ही राष्ट्र होगा।
इस दौरान प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ निवेदिता जोशी ने कहा कि महिलाओं की जिम्मेदारी उनके अधिकारों से तय नहीं होनी चाहिए। महिलाएं ही खाना बनाएंगी, बच्चे पालेंगी; इस सोच को बदलने से ही समाज में बदलाव आएगा। स्वाभाविक रूप से ये बदलाव दिख भी रहा है। शारीरिक शक्ति तभी मिलेगी जब मानसिक शक्ति बेहतर होगी।
चर्चा को आगे बढ़ाते हुए निदेशक, भविष्य प्रौद्योगिकी प्रबंधन निदेशालय रंजना मल्लामल्ली ने कहा कि जब तक परिवार साथ नहीं होता तब तक आप अपना सौ फीसदी नहीं दे सकते। परिवार के साथ सामंजस्य बनाना जरूरी है। महिलाएं स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज महिलाएं जय क्षेत्रों में नेतृत्व कर रहीं हैं। तकनीक विशेषज्ञ से लेकर एंटरप्रेन्योर तक है। कहा जाय तो आज का वक्त आधी आबादी के लिए स्वर्ण काल है। आज हर क्षेत्र में नारी की बादशाहत है। अगर कठिन लक्ष्य रखेंगे तो सभी साथ देते हैं।
संसद टीवी एंकर दीक्षा कोहली ने सत्र का संचालन करते हुए कहा कि नई मंत्र एक शब्द नहीं बल्कि उपासना है नई विश्व निर्मात्री है और प्रथम गुरु माँ ही होती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रदीप ने किया।
युवा सोच, नया भारत विषय पर आयोजित समानांतर सत्र में युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। क्या वे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं? क्या उनमें समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध है। एआई के दौर में सकारात्मक सोच और नवाचार के साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण का सशक्त भागीदार कैसे बनाया जए।इन्हीं महत्वपूर्ण विषयों पर विशिष्ट वक्ताओं के साथ सीएमएस गाजियाबाद के प्रो. डॉ. अनिल निगम ने सत्र का संचालन किया।
युवा सोच, नया भारत विषयक सत्र में चर्चा करते हुए आईएमटी ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को वक्त से तालमेल बिठाने के लिए ज्यादा तेज दौड़ना होगा। सीखने की कोई उम्र नहीं होती है, इसलिए समाज में मौजूद ऐसी शख्सियतों से सीखने की जरूरत है, उन्हें प्रेरणास्रोत बनाने की आवश्यकता है।जबकि एनडीटीवी की एंकर रंजना राठौर ने कहा कि युवाओं को समाज में हो रहे बदलावों पर नज़र रखने की जरूरत है। सोशल मीडिया में प्रतिस्पर्धा से दबाव में नहीं आना चाहिए। डिजिटल जागरूकता जरूरी है। सफल व्यक्ति अचीव करता है। जबकि समझदार व्यक्ति पढ़ा लिखा व्यक्ति होता है।
चर्चा में टाइम्स नाउ नवभारत एंकर साक्षी मिश्र ने भाषा की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए युवाओं को खूब पढ़ने और लिखने की जरूरत है। अपने अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने भाषा को सीखने की अपनी जिजीविषा भी बताई। इस सत्र का संचालन डॉ. नीलम ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. हरेंद्र सिंह ने किया। वैशाली मित्तल ने युवाओं और नारी शक्ति पर स्वरचित कविता प्रस्तुति की। जबकि वंशिका सेठी ने समापन पर वंदे मातरम का गान किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर, आयोजन समिति प्रेरणा विमर्श - 2026 के अध्यक्ष डॉ. अनिल त्यागी, कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, संयोजक श्याम किशोर, सचिव मोनिका चौहान, सत्र संयोजक अखिलेश चौधरी एवं अन्य प्रबुद्धजन रहे।
Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस के प्रभावी पैरवी के चलते पौने चार वर्ष में 2021 अपराधियों को मिली सजा
Noida News : योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की प्रभावी पैरवी के चलते 4 वर्ष में गौतम बुद्ध नगर में हत्या, पैक्सो एक्ट, दहेज हत्या, अपहरण, लूट ,डकैती जैसे जघन्य अपराध करने वाले 2021 अपराधियों को सजा हुई है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने आज सुबह को बताया कि एक जनवरी वर्ष 2025 से सितंबर माह तक पास्को एक्ट से संबंधित 40 अभियोगों, दुष्कर्म से संबंधित सात अभियोग, अपहरण से संबंधित पांच अभियोग, हत्या से संबंधित 48, डकैती से संबंधित चार, लूटपाट से संबंधित 41 अभियोग। गिरोह बंद अधिनियम से संबंधित 21 अभियोगों, चोरी से संबंधित 535, आर्म्स एक्ट से संबंधित 543 तथा अन्य मामलों से जुड़े 449 अभियोगों में 2021 अपराधियों को सजा दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ऑपरेशन कनविक्शन के तहत कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर रही है, जिसकी वजह से 98 अपराधियों को अब तक आजीवन कारावास, 25 अपराधियों को 10 वर्ष से 20 वर्ष तक के कारावास, 58 अपराधियों को 5 वर्ष से 10 वर्ष तक के कारावास से दंडित किया गया है। उन्होंने बताया कि कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरुप पीड़ितों को समय से उचित न्याय मिलने के साथ-साथ अपराधियों को उनके द्वारा किए गए अपराध के लिए सजा दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
Noida News : नोएडा पुलिस की अपराधियों के प्रति सख्त कार्रवाई,पौने चार साल में 353 कुख्यात इनामी सलाखों के पीछे
Noida News : विगत पौने चार वर्ष में नोएडा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 353 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने आज बताया कि इनमें एक लाख रुपए के इनाम घोषित दो बदमाश, 50 हजार रुपए के नाम घोषित पांच बदमाश, 25 हजार रुपए के नाम घोषित 169 अभियुक्त, 20 हजार रुपए के इनाम घोषित 20 अभियुक्त, 15 हजार रुपए के इनाम घोषित 54 बदमाश, 10 हजार रुपए के इनाम घोषित 80 बदमाश, 5 हजार रुपए के इनाम घोषित 21 बदमाश, तथा ढाई हजार के नाम घोषित 2 बदमाश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने बताया कि वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, संगठित अपराध पर अंकुश तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आमजन की सुरक्षा एवं प्रभावी अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
Noida News : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर, नारी शक्ति ने लिया राष्ट्र उत्थान का संकल्प
Noida News : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर शनिवार को उस समय वैदिक मंत्रों और राष्ट्र वंदन के स्वर से गुंजायमान हो उठा, जब प्रेरणा विमर्श 2026 के शुभारंभ अवसर पर 108 कुंडीय ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ का आयोजन किया गया। यज्ञ में लगभग 1200 माताओं बहनों ने सहभागिता की। प्रत्येक हवन कुंड पर करीब 10 से 11 महिलाओं ने एक साथ बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति के लिए आहुतियां अर्पित कीं।यज्ञ का दृश्य अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक रहा। एक साथ 108 हवन कुंडों में प्रज्ज्वलित अग्नि, वैदिक मंत्रों का सामूहिक उच्चारण और बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता ने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की मुख्य कार्यवाहिका सीता अन्नदानम गायित्री मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। नारी शक्ति : संस्कार, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का आधार बताकर महिलाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्य के लिये प्रेरित किया। अरुणा सिंह जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की अध्यक्षा प्रीति दादू ने की।
कार्यक्रम से पूर्व सर्वप्रथम प्रातःकाल विश्वविद्यालय परिसर में स्थित भगवान बुद्ध, भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर सहित बौद्ध भिक्षुओं की प्रतिमाओं का प्रेरणा विमर्श 2026 के संरक्षक एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह के द्वारा पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण किया गया। दोपहर में विद्यालय परिसर के मुख्य ऑडिटोरियम में लगाई गई भव्य प्रेरणा विमर्श प्रदर्शनी का उद्घाटन सीता अन्नदानम गायित्री जी द्वारा सम्पन्न हुआ।
प्रेरणा विमर्श की सचिव मोनिका चौहान ने बताया कि प्रेरणा शोध संस्थान न्यास द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रेरणा विमर्श के शुभारंभ अवसर पर नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2023 में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय से प्रारंभ हुई इस यज्ञ परंपरा ने निरंतर विस्तार पाया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 108 कुंडों पर लगभग 1200 महिलाओं की सहभागिता ने यज्ञ को पहले की अपेक्षा और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप प्रदान किया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामूहिक संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण की परंपरा भी है। इसी भाव को केंद्र में रखते हुए नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास इस आयोजन के माध्यम से किया जा रहा है।
"उत्कर्ष" नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ विषय पर आयोजित प्रेरणा विमर्श 2026 में नारी सम्मान, युवा शक्ति, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया । नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ को इसी विमर्श की भावभूमि के रूप में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, पत्रकार, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Noida News : उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 25 से 29 सितंबर तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों से प्रदेश को निवेश, व्यापार और पर्यटन के साथ-साथ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। ट्रेड शो में देश-विदेश से आने वाले उद्यमियों, निवेशकों और आगंतुकों को प्रदेश की लोक कलाओं, शास्त्रीय संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार ट्रेड शो के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत 25 सितंबर को शंख वादन एवं वैदिक मंगलाचरण से होगी। वाराणसी के विशाल कुमार की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद नोएडा के पं. चेतन जोशी का वाद्य संगीत, लखनऊ की अलोकनिशा श्रीवास्तव का कथक नृत्य, प्रयागराज की पूर्णिमा का ढेढ़िया लोक नृत्य और वृंदावन की आरती खेतपाल की भजन प्रस्तुति दर्शकों को आकर्षित करेगी।
26 सितंबर को पखावज युगल, भोजपुरी लोक गायन, कथक, मथुरा का लोक नृत्य और स्टार नाइट का आयोजन होगा। पखावज युगल में दिल्ली के पं. रविशंकर उपाध्याय एवं पं. ऋषि शंकर उपाध्याय प्रस्तुति देंगे। भोजपुरी लोक गायन में मिर्जापुर की कुसुम पांडेय, जौनपुर के अवनीश तिवारी और कथक में नोएडा की मर्यादा कुलश्रेष्ठ शामिल होंगी। मथुरा की सीमा मावल लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगी और सुल्तानपुर की निष्ठा शर्मा स्टार नाइट में प्रस्तुति देंगी।
27 सितंबर को सैक्सोफोन वाद्य संगीत, भजन/लोक गायन, झांसी का राई लोक नृत्य, भरतनाट्यम और स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। 28 सितंबर को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का परकशन एन्सेंबल, महोबा के जितेंद्र चौरसिया का आल्हा गायन, कथक, पीलीभीत का थारू जनजातीय नृत्य और सुल्तानपुर की रूपाली जोग्गू की सूफी नाइट आयोजित होगी। 29 सितंबर को वाराणसी के पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्रा का सितार वादन, लखनऊ के कमाल खान का गजल गायन, गाजियाबाद की मिताली सैनी का कथक, ‘कथक ऑफ इंडिया/यूपी’ की कोरियोग्राफ्ड प्रस्तुति और स्टार नाइट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन होगा।
योगी सरकार की पहल पर आयोजित ट्रेड शो में प्रदेश के विभिन्न अंचलों की लोक कलाओं और शास्त्रीय परंपराओं को मंच मिलना उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करता है। काशी, मथुरा, वृंदावन, बुंदेलखंड, अवध, पूर्वांचल और तराई अंचल के कलाकारों की प्रस्तुतियां प्रदेश की बहुरंगी संस्कृति से आगंतुकों को परिचित कराएंगी। औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को कला, संस्कृति और उद्यमिता के संगम के रूप में प्रस्तुत करेंगी।
Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश को निवेश और औद्योगिक विकास मंच देगा
Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश को निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए वैश्विक मंच देगा। ट्रेड शो में प्रदेश के निवेश से निर्यात तक के औद्योगिक सामर्थ्य को एक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण का आयोजन होने जा रहा है। इसका शुभारंभ गृहमंत्री अमित शाह के हाथों प्रस्तावित है। वहीं, ट्रेड शो इस बार निवेश प्रोत्साहन, आधारभूत ढांचे, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, औद्योगिक विकास प्राधिकरणों, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और सेवा क्षेत्रों को अलग-अलग हॉल में प्रदर्शित किया जाएगा। इससे निवेशकों, खरीदारों और उद्यमियों के बीच संवाद तथा कारोबारी साझेदारी के अवसर उपलब्ध होंगे। हॉल-1 में इन्वेस्ट यूपी और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को स्थान दिया गया है। हॉल- 3 में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा), नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यीडा की भागीदारी रहेगी। हॉल-4 में यूपी एट अ ग्लांस के माध्यम से प्रदेश की समग्र औद्योगिक एवं विकास क्षमता को प्रदर्शित किया जाएगा। हॉल-5 में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की गतिविधियां प्रस्तुत की जाएंगी। हॉल-6 में सिंचाई, समाज कल्याण, नगर विकास, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, ऊर्जा तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग शामिल होंगे। हॉल-7 में नोएडा विकास प्राधिकरण, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, आईटी एवं आईटीईएस तथा ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की भागीदारी रहेगी। हॉल- 8 में श्रम विभाग, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा तथा बैंकिंग एवं वित्त से जुड़े क्षेत्र प्रदर्शित होंगे。
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों तथा स्थानीय उत्पादों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए ट्रेड शो में एमएसएमई और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) को विशेष स्थान दिया गया है। हॉल-9 में ओडीओपी के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि हॉल-10 में नए उद्यमियों एवं एमएसएमई को स्थान दिया गया है। हॉल-11 में पशुपालन, मत्स्य, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जीआई उत्पाद, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा आयुष से जुड़े क्षेत्र शामिल होंगे। हॉल-12 में कृषि विभाग, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, खाद्य प्रसंस्करण, उद्यान, डेयरी विकास और चीनी उद्योग की भागीदारी रहेगी।
ट्रेड शो में निर्यात विस्तार से जुड़े क्षेत्रों को भी प्रमुखता दी गई है। हॉल-14, 15 और 16 में टाउन ऑफ एक्सीलेंस, निर्यातकों, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स, वस्त्र एवं हथकरघा, खेल तथा मुख्यमंत्री युवा से जुड़े क्षेत्रों की भागीदारी प्रस्तावित है। हॉल-17 में ओडीओपी ओपन स्पेस, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के हितधारक, क्रेडाई और परिवहन क्षेत्र को शामिल किया गया है। निर्यातकों एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की भागीदारी से प्रदेश के उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने से जुड़े कारोबारी अवसरों को प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। वस्त्र, हथकरघा, खेल, कृषि आधारित उद्योगों और अन्य क्षेत्रों के उद्यमी अपने उत्पादों तथा कारोबारी क्षमताओं को संभावित खरीदारों के सामने प्रस्तुत कर सकेंगे।
Noida News : गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं से रूबरू होंगे। आयोजकों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। गौतम बुद्ध नगर के पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिया है।
उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी भी प्रेरणा विमर्श के दूसरे दिन मौजूद रहेगे । आयोजन समिति के लोगों का कहना है कि ‘युवा स्वाभिमान’ की थीम पर होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेन-जी के मुद्दों पर मंथन होना है। पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर सहित अन्य जगहों पर छात्रों के प्रदर्शन के बाद प्रदेश में योगी सरकार उनके मुद्दों को गंभीरता से ले रही है। इस आयोजन से यह संदेश देने का भी प्रयास हो सकता है कि आरएसएस और भाजपा युवाओं के साथ खुला संवाद करने के लिए इच्छुक हैं। युवाओं के मुद्दों को लेकर एक शपथ पत्र भी तैयार किया गया है, जिसे इसी कार्यक्रम में आम सहमति से पारित किए जाने की तैयारी है।
आयोजन जीबीयू के स्टेडियम में होगा। इसमें करीब 5 हजार युवाओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। आयोजकों का प्रयास है कि कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और स्टार्टअप प्रमोटर्स आदि भी इसमें शामिल हों। उम्मीद है कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री जीबीयू में रात्रि प्रवास करेंगे। यहां वह 25 सितंबर से शुरू होने वाले ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026’ की तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं। साथ ही अगले दिन आयोजन स्थल इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट का दौरा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रेरणा मीडिया शोध संस्थान न्यास, प्रेरणा विमर्श आयोजन समिति और जीबीयू के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम की केंद्रीय थीम ‘उत्कर्ष: नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ है। इसमें नारी शक्ति, युवा सोच, तकनीक, मीडिया और राष्ट्र निर्माण जैसे मुद्दों पर देशभर के प्रबुद्धजन मंथन करेंगे। आयोजन की शुरुआत 19 सितंबर को दोपहर 3 बजे ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से होगी। इसमें 108 हवन कुंडों पर एक हजार से अधिक महिलाएं यजमान के रूप में शामिल होंगी।
Noida News : यूपीआई के नये नियम के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Noida News : यूपीआई से दो हजार रुपये से अधिक के व्यापारी लेनदेन पर 0.4 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जनजागरण मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा के लाखों लोग दुकानों, पेट्रोल पंपों और छोटे व्यवसायों में यूपीआई पर निर्भर हैं। सरकार कह रही है कि एमडीआर ग्राहक से नहीं लिया जाएगा, लेकिन व्यापारी पर बढ़ी लागत का असर अंततः बाजार और उपभोक्ता पर ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम व्यापारी सीमित मुनाफा पर काम करते हैं।
यूपीआई पर लगाए गए टैक्स के विरोध कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस की मांग है कि सरकार डिजिटल भुगतान अपनाने वाले व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ न डाले और विदेशी भुगतान कंपनियों के दबाव वाले आरोपों पर पारदर्शिता के साथ जवाब दे। प्रदर्शन में गौतम अवाना, मुकेश शर्मा, महाराज सिंह नागर, अशोक पंडित, निशा शर्मा, केके भाटी, रूबी चौहान, मोहित भाटी, नितीश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Noida News : नर पिशाच ने की आत्महत्या, पीड़ितों ने कहा कि सच को छुपाने के लिए की गई हत्या
Noida News : सुप्रीम कोर्ट से सजा ए मौत की सजा से बरी होकर जेल से बाहर आए नर पिशाच सुरेंद्र कोली द्वारा आज हरिद्वार में आत्महत्या करने के मामले को लेकर एक पीड़ित ने इस घटना पर सवालिया निशान लगाया है। इस घटना में मारी गई किशोरी ज्योति के पिता और उनकी मां ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सुरेंद्र कोली की हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले का मुख्य आरोपी मोहिंदर सिंह पंढेर ने सच उजागर ना हो इसके लिए उसकी हत्या कर दी है। वर्ष 2006 में हुए नोएडा में इस नृशंस हत्याकांड में सुरेंद्र कोली और मोहिद्र सिंह पंढेर आरोपी बने थे।
झब्बू लाल (64) ने कहा, "सुरेंद्र कोली की हत्या की गई है; उसने सुसाइड नहीं किया है," जिनकी बेटी निठारी से लापता हुए बच्चों में से एक थी और बाद में पीड़ितों में से एक के रूप में पहचानी गई थी।
कोली शुक्रवार को हरिद्वार में सप्त सरोवर रोड पर एक चाय की दुकान पर फंदे से लटका हुआ मिला। हरिद्वार पुलिस ने कहा है कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और पहली नजर में मौत सुसाइड का मामला लग रहा है। बॉडी को कब्जे में ले लिया गया है और पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई चल रही है।
हालांकि, लाल ने सवाल किया कि रिहा होने के बाद कई महीने जेल से बाहर रहने के बाद कोली ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
उन्होंने कहा, "अगर उसने जेल में सुसाइड किया होता, तो यह समझा जा सकता था कि वह डिप्रेशन में था। लेकिन उसने रिहा होने और कई महीने बाहर रहने के बाद जान दे दी। इससे सवाल उठते हैं।" लाल ने आरोप लगाया, "वह कुछ ज़रूरी जानकारी देने वाला था। इसीलिए उसे मार दिया गया।" उन्होंने यह भी दावा किया कि कोली निठारी केस में मुख्य गुनहगार नहीं था और कहा कि बिजनेसमैन मोनिंदर सिंह पंढेर, जिसके सेक्टर 31 वाले घर पर कोली घरेलू नौकर के तौर पर काम करता था, मुख्य आरोपी है। लाल ने कहा, "कोली मुख्य गुनहगार नहीं था। उसका मालिक मोनिंदर पंढेर इस केस में मुख्य आरोपी था। उसे फांसी होनी चाहिए।" लाल और उनकी पत्नी सुनीता (61) ने अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग करते हुए लगभग दो दशक बिताए हैं। यह जोड़ा, जो असल में उत्तर प्रदेश के उन्नाव ज़िले का रहने वाला था, करीब चार दशक पहले काम की तलाश में निठारी आया था। लाल इलाके के लोगों के कपड़े प्रेस करके अपना गुज़ारा करता है।
लाल ने कहा, "अगर सरकार हमारी मदद करेगी, तभी हम भविष्य में अपनी लड़ाई जारी रख पाएंगे। हम अकेले नहीं लड़ सकते।"
निठारी केस 2006 में तब सामने आया जब नोएडा के सेक्टर 31 में पंढेर के डी-5 स्थित कोठी के आगे से बह रही नाली और कोठी के पिछले हिस्से से कंकाल, खोपड़ियां और हड्डियां मिलीं थी।
इससे कई बच्चों और जवान लड़कियों के गायब होने और हत्याओं का पता चला और पूरे देश में गुस्सा फैल गया, जबकि आसपास रहने वाले लोग अपने बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने से डरने लगे।
कोली, जो 2006 में गिरफ्तार होने के समय 30 साल का था, को निठारी हत्याकांड से जुड़े कई मामलों में दोषी ठहराया गया और मौत की सज़ा सुनाई गई। हालांकि, बाद में उन्हें घटना से जुड़े सभी 13 मामलों में बरी कर दिया गया, और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2025 में आखिरी बचे मामले में भी बरी कर दिया।
15 साल की लड़की के कथित रेप और मर्डर से जुड़े आखिरी मामले में उनकी क्यूरेटिव पिटीशन को मंज़ूरी देते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्रिमिनल लॉ अंदाज़े या किसी अंदाज़े पर सज़ा की इजाज़त नहीं देता। इसने यह भी कहा कि शक, चाहे कितना भी गंभीर हो, बिना किसी शक के सबूत की जगह नहीं ले सकता और असली अपराधी की पहचान ज़रूरी कानूनी स्टैंडर्ड के हिसाब से नहीं की गई थी।
कोर्ट के आदेश के बाद कोली को नोएडा की लुक्सर जेल से रिहा कर दिया गया और बाद में वह हरिद्वार चला गया, जहाँ वह कुछ समय से रह रहा था और चाय की दुकान चला रहा था।पुलिस उसकी मौत के हालात की जांच कर रही है
Noida News : अधिवक्ता बिलाल बर्नी बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा में प्रदेश सचिव
Noida News : समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर मीडिया प्रभारी और अधिवक्ता कुंवर बिलाल बर्नी को आज समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सपा अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शकील बंदवी ने उन्हें समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया है। मोहम्मद शकील बंदवी ने उन्हें इस आशय का पत्र देते हुए कहा कि हमें आशा है कि बिलाल बर्नी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक परिवार को जोड़ने और मजबूत करने के सपा के मिशन को घर तक घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिलाल बर्नी की उत्तर प्रदेश में अहम भूमिका होगी।
बिलाल बर्नी ने इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल, राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी और नोएडा समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के विश्वास और आशीर्वाद के चलते वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को समाजवादी पार्टी में इस पद पर पहुंचाने में पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग की काफी मेहनत रही है। उन्हीं के विश्वास के चलते वह समाजवादी पार्टी में अपनी पहचान बना पाए। उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाने का वह काम करेंगे। कुवंर बिलाल बर्नी पूर्व में महानगर अध्यक्ष दीपक विग की टीम में मीडिया प्रभारी रहे थे। वह सेक्टर 33 स्थित रजिस्ट्री विभाग में अधिवक्ता के रूप में भी कार्य करते हैं। उनकी अल्पसंख्यक समाज में खासी पकड़ है।
Noida News : अनियंत्रित कार समाधि से टकराई, एक की मौत, तीन घायल
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर झाझर मार्ग पर आज तड़के एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक व्यक्ति के पूर्वजों की समाधि से जा टकराई। इस घटना में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान सौरभ को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अमित, अभिषेक और शिवम की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जनपद मुरादाबाद के रहने वाले कपिल शर्मा पुत्र जितेंद्र शर्मा उम्र 33 वर्ष एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर 19 वर्षीय युवती समेत तीन अज्ञात शव मिले
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर एक 19 वर्षीय युवती समय तीन अज्ञात लोगों का शव मिला है। घटनाओं की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि हिंडन नदी में एक 19 वर्षीय युवती का शव बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 38 वर्षीय व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में सड़क पर मिले। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनकी मौत सड़क हादसे के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 56 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को रात के समय मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
Noida News : युवती समेत दो ने की आत्महत्या दो की संदिग्ध अवस्था मे मौत
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती समेत दो लोगों ने आत्महत्या कर लिया।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गौर सुंदरम सोसायटी में रहने वाली 24 वर्षीय युवती अनुराधा ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। उनके परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में पीयूष सोलंकी पुत्र तेजवीर उम्र 24 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह एक कंपनी में काम करते थे। तथा गौर सिटी में रहते थे। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि हैबतपुर गांव में रहने वाली श्रीमती बेबी उर्फ अदिति उम्र 25 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि विनोद पुत्र मुंशी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम वाजिदपुर कल अचानक से अपने घर पर मूर्छित हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : एक्सपोर्ट गारमेंट की कंपनी में लगी भयंकर आग
Noida News : थाना सेक्टर- 63 क्षेत्र के एफ- ब्लॉक में स्थित एक एक्सपोर्ट गारमेंट की कंपनी में आज सुबह को भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के एफ- ब्लॉक में स्थित एक एक्सपोर्ट गारमेंट की कंपनी में आज सुबह को चौथी मंजिल पर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। कोई जन हानि नहीं है। उन्होंने बताया कि आग के लगने के कारण और आज से हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है।
Noida News : होटल में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, चार महिलाओं को पुलिस ने कराया मुक्त, मालिक फरार
Noida News : थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को जीडीए कॉलोनी में बने एक होटल में छापेमारी की। यहां पर अवैध रूप से वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। पुलिस ने चार महिलाओं को रेस्क्यू करके उनके घर वालों को सुपुर्द कर दिया है। होटल का मालिक फरार बताया जा रहा है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने गौर सिटी के पास स्थित जीडीए कॉलोनी में बने बीएन होटल में छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर अवैध रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस होटल में पहुंची तो रिसेप्शन पर एक महिला मिली। उक्त महिला की उम्र 21 वर्ष है। उसके बाद एक कमरे में तीन महिलाएं बैठी मिला जिनकी उम्र क्रमशः 49 वर्ष , 24 वर्ष और 21 वर्ष है। इन महिलाओं से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि होटल का मालिक रोहित कुमार रूप रामू उर्फ रवि निवासी ग्राम डूंडाहेड़ा विजयनगर उनसे उक्त होटल में जबरन देह व्यापार करवाता है। महिलाओं ने बताया कि रोहित ही नए-नए लोगों को बुलाता है तथा उनकी मसाज करने के लिए बुलाता है। और उनसे जबरदस्ती वेश्यावृत्ति के लिए कहता है। अगर वे लोग गलत काम करने के लिए मना करते हैं तो वह जान से मारने की धमकी देता है।
महिलाओं के अनुसार उसने आज भी कई ग्राहक भेजे थे, जो अभी कुछ देर पूर्व चले गए। महिलाओं के अनुसार रोहित एक ग्राहक से देह व्यापार के लिए 2000 से 5000 रूपए लेता है, तथा उन्हें एक हजार से 1500 रूपए देता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिलाओं के परिजनों को बुलाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया। होटल मालिक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
चर्चाएं आम, कैसे भागा होटल मालिक
देव व्यापार का अड्डा चलाने वाले होटल मालिक की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस कार्रवाई पर एक सवालिया निशान उठा रही है। लोगों में चर्चा है कि यह देह व्यापार चलाने वाला पुलिस को मोटी रकम देता था। छापेमारी आला अधिकारियों के निर्देश पर हुई। अपनी खाल बचाने के लिए स्थानी पुलिस वालों ने होटल के संचालक को धीरे से सूचना दे दी। और वह भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि यह धंधा पुलिस की मिली भगत से चल रहा था। इससे पूर्व भी थाना बीटा- दो क्षेत्र में मसाज सेंटर पर हुई छापेमारी में वहां काम करने वाले कर्मचारी और ग्राहक तो पकड़े गए, लेकिन संचालक फरार हो गया। वह स्पा सेंटर के बाहर ही अपनी कार में बैठा था, लेकिन स्थानीय पुलिस की लापरवाही या मिली भगत कहें वह भागने में सफल रहा। देह व्यापार चलाने वाले मालिकों का ना पकड़े जाना नोएडा पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है।
Noida News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढाई लाख दीये जलाए
Noida News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा को जिले में सेवा संकल्प के रूप में मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह ढाई लाख दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, अस्पतालों में फल वितरण और पौधरोपण जैसे सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, आवास और स्वच्छता को नई गति मिली है। आयुष्मान भारत, पीएम आवास, उज्ज्वला और जनधन जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों को सीधा लाभ पहुंचाया है।
राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर के द्वारा बिसरख में लगाए गए रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत एक महाशक्ति बन रहा है। हर वर्ग के लोगों के लिए विकास कार्य हुए हैं और देश तरक्की के पथ पर अग्रसर हैं। गौतमबुद्धनगर जिले का तीव्र विकास प्रधानमंत्री की सोच का ही परिणाम है।
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास को गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा तक पहुंचाया है। किसान सम्मान निधि, हर घर जल जैसी योजनाओं ने आम आदमी का जीवन बदला है। वहीं, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया, मजबूत बुनियादी ढांचा और आधुनिक सुविधाओं में भारत ने तेजी से प्रगति की है। गरीब और वंचित को मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का 25 साल का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और जनकल्याण की यात्रा है। उनके जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा का संकल्प लिया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र कोरी, कर्मवीर आर्य, सत्येंद्र नागर, दीपक भारद्वाज, पवन रावल, विकास चौधरी, बलराज भाटी, वंदना वानखेड़े, योगेश चौहान, गायत्री तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर सेवा का संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य और पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी द्वारा दादरी विधानसभा क्षेत्र में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान एवं सेवा के कार्यो के अभियान की शुरुआत की है। बिसरख गांव से पौधरोपण और स्वच्छता अभियान की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक कर संकल्प और शपथ दिलाई गई।
Noida News : विभिन्न जगहों से 11 लुटेरे गिरफ्तार, लुटे हुए 68 मोबाइल फोन, लैपटॉप और नगदी बरामद
Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे हुए 68 कीमती मोबाइल फोन, लैपटॉप, नगदी, अवैध हथियार आदि बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को गर्वित गोयल, अमन, हर्ष कुमार तथा रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके गिरफ्तारी एफएनजी गोल चक्कर के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए 24 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 8000 नगद, अवैध हथियार तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। इन बदमाशों एनसीआर में लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है। इन बदमाशों ने एक इंजीनियर से उसका लैपटॉप, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूट लिया था, तथा उसके खाते से रकम निकाल ली थी।
डीसीपी ने बताया कि कि एक अन्य मामले में थाना फेस दो पुलिस ने भंगेल गांव के पास से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस को 22 मोबाइल फोन और दो चाकू मिला है। बाइक के संबंध में पता चला कि वह चोरी की है। आरोपियों की पहचान बिहार के जिला सुपौल निवासी संतोष चौधरी और जिला बदायूं के बिल्सी निवासी फारूख उर्फ सफीया के रूप में हुई। संतोष वर्तमान में निठारी गांव और फारुख हल्द्वानी गांव में रहता है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एनसीआर में चोरी की बाइक से मोबाइल फोन चोरी और झपटमारी करते।
नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर जुबलियेंट पार्क के पास से मोबाइल फोन चोरी/झपटमारी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जिला फर्रुखाबाद के दौलतपुर गांव निवासी अतुल गौतम, बिहार के जिला सहरसा के जलसीमा गांव निवासी नितीश चौहान और जिला हरदोई के हसोरा गांव निवासी रिशू पांडेय के रूप में हुई।तीनों आरोपी वर्तमान में गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। उनके साथ मिले दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा मे लिया गया। सभी के पास से झपटमारी के 22 मोबाइल फोन, चोरी की बाइक और दो चाकू बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य झपटमारी के दौरान नाबालिगों को आगे रखते, ताकि किसी को उन पर शक न हो।
Noida News : मुख्य सचिव स्तर से वार्ता के आश्वासन पर किसानों ने खत्म किया धरना
Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर एक सप्ताह से चल रहा किसान संघर्ष मोर्चा का धरना गुरुवार को इस आश्वासन पर समाप्त किया गया कि पांच अक्तूबर तक लखनऊ में मुख्य सचिव स्तर की वार्ता होगी। किसान 10 फीसदी आबादी भूखंड की मांग पर अड़े हैं। मांग पूरी न होने पर छह अक्तूबर से किसान फिर डेरा डालेंगे।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के सीईओ, जिलाधिकारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त के साथ किसान संघर्ष मोर्चा की करीब तीन घंटे तक वार्ता चली। इसके बाद किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर किसानों के बीच बैठक कर आगे की रणनीति तय की।
किसान नेताओं की गुरुवार दोपहर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से भी बात हुई। पुलिस आयुक्त ने 5 अक्तूबर तक मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी से वार्ता कराने का आश्वासन दिया।किसान नेता डॉ़ रुपेश वर्मा ने बताया कि अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में तय हुआ है कि 21 सितंबर तक प्राधिकरण और किसान नेता मिलकर 10 फीसदी आबादी भूखंड और अन्य मुद्दों पर होमवर्क पूरा करेंगे। इसके बाद 5 अक्तूबर तक लखनऊ में मुख्य सचिव और औद्योगिक विकास आयुक्त (आईडीसी) स्तर पर वार्ता कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से किसान संघर्ष मोर्चा लगातार प्रयास कर रहा था कि तीनों प्राधिकरणों के सीईओ एक टेबल पर बैठकर किसानों के 10 फीसदी आबादी भूखंड के मुद्दे को गंभीरता से लें। इसके लिए किसान संघर्ष मोर्चा ने पूरी ताकत से आंदोलन किया।
संगठन के नेताओं ने कहा कि यदि लखनऊ स्तर पर वार्ता सकारात्मक रहती है, तो इसके बाद अंतिम वार्ता मुख्यमंत्री के स्तर पर कराने का प्रस्ताव रखा गया है। किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि किसान संघर्ष मोर्चा पूरी ताकत के साथ 10 फीसदी भूखंड के मुद्दे को आगे बढ़ा रहा है। इस मौके पर किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान, वीर सिंह नागर, संदीप भाटी, तेजपाल प्रधान, सुरेंद्र शर्मा, अशोक आर्य, राकेश बलराज विक्रम जयप्रकाश आर्य, उम्मीद त्यागी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Noida News : समाज, मीडिया, राष्ट्र और समकालीन विषयों पर सकारात्मक, रचनात्मक एवं सार्थक विमर्श को मंच प्रदान करने वाले वार्षिक वैचारिक महाकुंभ 19 और 20 सितंबर को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा है। इस संबंध में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए मोनिका चौहान और श्याम किशोर ने बताया कि प्रेरणा मीडिया शोध संस्थान न्यास, प्रेरणा विमर्श आयोजन समिति एवं गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में यह दो दिवसीय कार्यक्रम आगामी 19 एवं 20 सितम्बर 2026 को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के परिसर में आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2020 से अनवरत जारी 'प्रेरणा विमर्श' ने देश के विभिन्न स्थानों पर प्रबुद्ध संवाद की परंपरा को सुदृढ़ किया है। इस वर्ष आयोजन की केंद्रीय थीम ‘उत्कर्ष : नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ रखी गई है।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस, 19 सितम्बर 2026 (अपराह्न 3:00 बजे) को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का शुभारंभ भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, राष्ट्रभाव एवं नारी शक्ति के सम्मान की भावभूमि पर होगा। इस अवसर पर आयोजित भव्य 'नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ' में 108 हवन कुंडों पर 1,000 से अधिक मातृशक्ति यजमान के रूप में सहभागिता करेंगी। इस सत्र में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका श्रीमती सीता अन्नदानम मुख्य वक्ता के रूप में, गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम मुख्य अतिथि के रूप में तथा प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति दादू अध्यक्षीय रूप में उपस्थित रहेंगी। यह अनुष्ठान नारी शक्ति के सम्मान, सामर्थ्य, स्वाभिमान एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति संपूर्ण समाज की कृतज्ञता का प्रकटीकरण एवं भव्य अभिव्यक्ति होगा।
उन्होंने बताया कि आयोजन के द्वितीय दिवस, 20 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 से 12 बजे तक दो समानांतर विचार-सत्र आयोजित किए जाएंगे। सभागार-3 में ‘युवा सोच, नया भारत’ विषय पर युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और रचनात्मक क्षमता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल मीडिया, ब्लॉगिंग, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, उद्यमिता, कौशल विकास एवं विकसित भारत जैसे विषयों पर व्यापक मंथन होगा। इस सत्र में आईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल , एनडीटीवी की एंकर रंजना राठौड़ , टाइम्स नाउ-नवभारत की एंकर साक्षी मिश्र तथा आज तक के एंकर व प्रबंध संपादक (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) सईद अंसारी विशिष्ट अतिथि और वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे।
इसी समय सभागार-2 में सृजन संवाद के अंतर्गत ‘स्वाभिमानी नारी, सशक्त भारत’ विषय पर अनुसंधान, शिक्षा, मीडिया, विज्ञान, सुरक्षा, उद्यमिता एवं सामाजिक क्षेत्र में नारी नेतृत्व के विविध आयामों पर प्रबुद्ध संवाद होगा। इस सत्र का संचालन संसद टीवी की एंकर सुश्री दीक्षा कोहली जी करेंगी। वक्ताओं के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर , प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ व योगक्षेम (अयंगर योग संस्थान) की संचालिका निवेदिता जोशी, डीआरडीओ के निदेशक डॉ. रंजना नल्लमल्ली , टीवी टुडे नेटवर्क लि. के प्रबंध संपादक गौरव सावंत तथा प्रेरणा विमर्श 2026 के अध्यक्ष व उद्यमी डॉ. अनिल त्यागी विचार-मंथन करेंगे। इस सत्र की मुख्य विशेषता यह होगी कि इसमें मातृशक्ति के साथ-साथ पुरुषों की भी साझी जिम्मेदारी के रूप में सक्रिय सहभागिता रहेगी।
दोनों समानांतर विचार-सत्रों के उपरांत 20 सितम्बर की सायं 3 से 5:30 बजे तक सामूहिक भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस दो दिवसीय महाकुंभ में देशभर से शिक्षाविद्, पत्रकार, वैज्ञानिक, शोधार्थी, युवा उद्यमी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, साहित्यकार एवं प्रबुद्धजन सहभागिता कर रहे हैं।
आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में सुचारू व्यवस्था एवं सीमित सीटों के दृष्टिगत सहभागिता हेतु पूर्व पंजीकरण करना अनिवार्य है। ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण पूर्ण करने के उपरांत प्राप्त प्रवेशिका के माध्यम से ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश मिलेगा।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या, 5 की संदिग्ध अवस्था में मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले अंकित कुमार पुत्र देव प्रकाश उम्र 33 वर्ष ने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बीती रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर- 142 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शीला कुमारी पुत्री गणेश उम्र 22 वर्ष थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में रहती थी। उन्होंने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाली साक्षी उम्र 23 वर्ष ने बीती रात को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले अन्ना वादुल उम्र 18 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात को मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले देवा थापा निवासी सेक्टर 51 उम्र 46 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक 63 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की बीमारी के चलते मौत हो गई है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि राजीव कुमार उम्र 40 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
उन्होंने बताया कि आयशा (30) पत्नी आरिफ की अज्ञात कारण से मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Noida News : इंदर प्रधान बने समाजवादी पार्टी के नए जिलाध्यक्ष, सुधीर भाटी को हटाया
Noida News : समाजवादी पार्टी के जनपद गौतम बुद्ध नगर सपा के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी को हटाकर उनकी जगह इदर प्रधान (इंद्रजीत भाटी) को नया जिला अध्यक्ष बनाया है।
आज शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के निजी सचिव गंगाराम द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी को हटाकर उनकी जगह इंदर प्रधान को गौतम बुद्ध नगर का समाजवादी पार्टी का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं जनपद बलिया में सुनील कुमार मौर्य को जिलाध्यक्ष, जनपद बांदा में उमेश को जिलाध्यक्ष, जनपद अयोध्या में जय सिंह को जिलाध्यक्ष, पीलीभीत में धर्मेश गंगवार को जिलाध्यक्ष और जनपद उन्नाव में जयचंद विमल को (नगर अध्यक्ष) बनाया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस कड़े रूख से सपा के निष्क्रिय नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। चर्चा है कि विधानसभा चुनाव से पहले और कुछ महत्वपूर्ण जनपदों के महानगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष भी हटाया जा सकते हैं।
Greater Noida News : घर से लापता व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका
Greater Noida News : घर से लापता एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र में बीती रात को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि राजीव (40) पुत्र विनोद मूल निवासी ग्राम पिलखनपुर थाना सीतापुर जिला कासगंज ग्रेटर नोएडा के न्यू प्रिंस कॉलोनी कुलेसरा में रहते थे। वह 12 सितंबर रात को अपने घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। इस संबंध में उनके परिजनों ने थाना ईकोटेक -3 में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि बीती रात को उनका शव कुलेसरा में मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में पुलिस को पता चला है कि वह अपनी पत्नी से झगड़ा करके घटना वाले दिन घर से निकले थे। मृतक के परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Greater Noida News : बिजनेस वीजा पर भारत आए विदेशी नागरिक बेच रहे थे सिंथेटिक ड्रग्स, दो गिरफ्तार
Noida News : थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 600 ग्राम एमडीएमए (मेेंथामफेटामाइन) नामक मादक पदार्थ बरामद किया है।
पुलिस उपयुक्त सेंट्रल जोन शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पैरामाउंट सोसायटी स्थित एक टावर के एक स्टूडियो अपार्टमेंट से पुलिस ने नाइजीरिया मूल के रहने वाले दो नागरिक पीटर (47 वर्ष) और माइकल (56 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 600 ग्राम एमडीएमए नामक मादक पदार्थ बरामद किया है। इसकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि इनके पास है पुलिस ने 1.19 लाख रुपए नगद,इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो पासपोर्ट, दो मोबाइल फोन और दो बैग भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी अस्थाई तौर पर एक जगह नहीं रहते थे, बल्कि एनसीआर के विभिन्न जगहों पर अपना पता बदलकर रहते थे, और मादक पदार्थ की सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपी मुख्य रूप से अफ्रीकी मूल के लोगों और दिल्ली एनसीआर के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को मादक पदार्थ की सप्लाई करते थे। इसके लिए सोशल मीडिया पर ऑनलाइन संपर्क किया जाता था। आरोपी ऑनलाइन ही माल परिवहन सेवा एप और बाइक टैक्सी के माध्यम से रेव पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। मादक पदार्थ करीब 4 हजार रुपए प्रति ग्राम की कीमत पर बेचा जाता था। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही कि आरोपी कितने दिनों से इस धंधे में संलिप्त है। उन्होंने पकड़े जाने से पहले ही अपना मोबाइल फोन और उसका सिम तोड़कर फेंक दिया था।
Noida News : फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर 2 करोड़ 42 लाख 62 हजार रुपए की ठगी
Noida News : नोएडा के साइबर क्राइम थाने में एक कंपनी के अधिकारी ने आज सुबह को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी मोबाइल फोन रिचार्ज, बिल पेमेंट, आधार विड्रोल, डॉमेस्टिक मनी ट्रांसफर की सर्विस प्रोवाइड कराती है। उनके अनुसार 13 सितंबर को अज्ञात बदमाशों ने उनकी कंपनी का सर्वर हैक कर लिया तथा उनकी कंपनी के एपीआई पोर्टल को हैक करके दो करोड़ 42 लाख 62 हजार 576 रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया है।
Cyber Crime Police Station Noida : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि आज सुबह को राजकुमार पुत्र अनिल कुमार ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 65 के बी- ब्लॉक में उनकी कंपनी है। उनकी कंपनी रिनोवा पेटेक प्राइवेट लिमिटेड एक फिनटेक कंपनी है, जिसमें वे लोग मोबाइल फोन का रिचार्ज, बिल पेमेंट, आधार विड्रोल, डॉमेस्टिक मनी ट्रांसफर की सर्विस प्रोवाइड करवाते हैं। उनके अनुसार 13 सितंबर दोपहर बाद से शाम 8 बजे के बीच उनकी कंपनी का सर्वर अज्ञात साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया, तथा एपीआई पोर्टल के माध्यम से उनकी कंपनी से 2 करोड़ 42 लाख 65 हजार 576 रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया। यह पैसा 497 ट्रांजैक्शन के माध्यम से 28 बैंकों के 58 अकाउंट में ट्रांसफर हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज का साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि किन-किन बैंक खातों में कितनी- कितनी रकम ट्रांसफर हुई है।
Noida News : एलिवेटेड रोड पर रसोई गैस के खाली सिलेंडर से लदे ट्रक में लगी आग
Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे खाली गैस सिलेंडरों से लदे छोटे ट्रक में आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार एलिवेटेड रोड पर ट्रक के निचले हिस्से में वायरिंग में आग लगने से धुआं उठने लगा। यह देखकर चालक दिलीप कुमार ने तत्काल ट्रक रोका और नीचे उतर आया। इसी बीच आग ने विकराल रूप ले लिया। गनीमत रही कि ट्रक में लदे सभी गैस सिलेंडर खाली थे। यदि सिलेंडरों में गैस भरी होती तो आग लगने की घटना गंभीर रूप ले सकती थी।
CFO Noida : मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि राहगीरों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान ट्रक से उठता धुआं आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना। ट्रक में आग लगने की घटना के चलते एलिवेटेड रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। आग बुझने के बाद ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिसकर्मियों ने लोगों को घटनास्थल से हटाकर यातायात व्यवस्था संभाली।
इस घटना का पांच सेकंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हुआ है। इसे किसी वाहन चालक ने अपने मोबाइल फोन से बनाया। वीडियो में एलिवेटेड रोड पर खड़े ट्रक से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। ट्रक से निकलता धुआं काफी दूर तक नजर आ रहा था।
Noida News : योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, ई&बसों का शानदार प्रदर्शन
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रीन मोबिलिटी और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन के विजन का असर नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के संचालन प्रतिफल (राजस्व) में लगातार दिखाई दे रहा है। सितंबर माह के प्रथम 13 दिनों में डिपो की 100 ई-बसों ने कुल 2.96 लाख किलोमीटर का परिचालन कर 1.99 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान की और 61.75 लाख से अधिक का राजस्व अर्जित किया। इस अवधि में प्रति बस प्रतिदिन परिचालन, यात्री संख्या और आय के आधार पर अगस्त की तुलना में बेहतर औसत दैनिक प्रदर्शन दर्ज किया गया।
नियमित संचालन प्रारंभ होने के बाद 20 जून से 13 सितंबर 2026 तक तीनों प्राधिकरणों की ई-बसों ने कुल 15.12 लाख किलोमीटर से अधिक का परिचालन किया। इस दौरान 7.18 लाख से ज्यादा यात्रियों ने ई-बस सेवा का लाभ उठाया, जिससे कुल 2.24 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया गया।
नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के अधिकारियों के मुताबिक 20 से 30 जून के 11 दिनों में 100 ई-बसों ने 1.47 लाख किलोमीटर का परिचालन कर 28,053 यात्रियों को सेवा दी और 9.07 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया। जुलाई में परिचालन बढ़कर 4.79 लाख किलोमीटर, यात्री संख्या 1.50 लाख और राजस्व 47.93 लाख तक पहुंच गया। अगस्त में बसों ने 5.89 लाख किलोमीटर की दूरी तय की और 3.40 लाख यात्रियों को सेवा दी। इस महीने 1.05 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। सितंबर के प्रथम 13 दिनों में ही 2.96 लाख किलोमीटर परिचालन, 1.99 लाख यात्रियों और 61.75 लाख का राजस्व प्राप्त किया। अगस्त के 190.21 किलोमीटर प्रति बस प्रतिदिन के मुकाबले सितंबर में यह बढ़कर 227.78 किलोमीटर हो गया। इसी प्रकार यात्री प्रति बस प्रतिदिन की संख्या 109.79 से बढ़कर 153.68 और आय प्रति बस प्रतिदिन 3,414.86 से बढ़कर 4,750.20 रुपये हो गई। आय प्रति किलोमीटर भी 17.95 से बढ़कर 20.85 रुपये हो गई है। चारों अवधियों को मिलाकर 20 जून से 13 सितंबर तक कुल 15.12 लाख किलोमीटर से अधिक का परिचालन हुआ, जबकि 7.18 लाख यात्रियों ने ई-बस सेवा का लाभ लिया। इस दौरान कुल 2.24 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 2026 में नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन और ई-बसों को हरी झंडी दिखाते हुए एनसीआर में स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाया था। उनका विजन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को ग्रीन मोबिलिटी से जोड़ते हुए जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मजबूत करना है।
यूपीएसआरटीसी मुख्यालय लखनऊ के मुताबिक नोएडा में तीनों प्राधिकरणों से जुड़ी इलेक्ट्रिक बसों के लिए कमांड सेंटर बनाने की तैयारी भी चल रही है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्तावित 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम से ई-बसों की लाइव निगरानी की जाएगी। इससे बसों के संचालन, रूट और सेवाओं पर लगातार नजर रखने के साथ यात्रियों को बेहतर और व्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
Greater Noida News : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Greater Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र के दनकौर रबूपुरा मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मोहम्मदपुर जादौन गांव निवासी दीपक (30 वर्ष) सोमवार को बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। दनकौर -रबूपुरा मार्ग के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान सोमवार की रात को उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। परिवार ने इस मामले में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार
Noida News : फेस-3 थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को आज शाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती के साथ लिवइन में रहता था।
थाना फेस -तीन के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि मूलरूप से गाजियाबाद के खोड़ा निवासी युवती ने पुलिस को बताया था कि वह एक नामी टेलीकॉम कंपनी में काम करती है। वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी राकेश सिंह नेगी से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई। उसके बाद युवक ने उन्हें शादी का वादा किया। 21 सितंबर 2018 को दोनों सेक्टर-53 स्थित एक होटल में आए। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। कुछ समय बाद आरोपी धीरे-धीरे करके अलग हो गया। इसके बाद 16 सितंबर 2024 को आरोपी ने फिर संपर्क किया और शादी का वादा किया। दोनों लोग लिवइन में फिर से साथ रहने लगे। 27 जून 2026 को आरोपी एक बार फिर उसे छोड़कर चला गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर किया गया था। तभी से आरोपी की तलाश चल रही थी। आरोपी को आज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Noida News : किसानों की मांगे पूरी नहीं होने तक धरना रहेगा जारी : राकेश टिकट
Noida News : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जनपद गौतम बुद्ध नगर के किसानों ने नोएडा विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के दफ्तरों पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। नोएडा में किसानों के धरने मे किसान नेता राकेश टिकैत ने भी भाग लिया। वह सोमवार को नोएडा पहुंचे इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में किसान भी थे जो कि अपनी मांगों को लेकर इकट्ठा हुए। राकेश टिकैत नोएडा अथॉरिटी के दफ्तर पर आयोजित महापंचायत में पहुंचे। इस दौरान टिकैत ने जिले की तीनों अथॉरिटी (नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी) पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने किसानों से मांगें पूरी होने तक धरने पर डटे रहने का आह्वान किया।
जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसान 10 प्रतिशत आवासीय प्लॉट, आबादी से जुड़े मामलों का निपटारा और नए कानून के अनुसार 20 फीसदी भूखंड लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा किसान चाहते हैं कि 2013 का भूमि अधिग्रहण कानून लागू हो। इस धरना प्रदर्शन में अलग-अलग किसान संगठन शामिल हैं। किसानों का कहना है कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि ‘तीनों अथॉरिटी से बातचीत होगी। जब तक कोई समाधान नहीं होगा और ठोस निर्णय नहीं होगा जब तक हम यहां पर रहेंगे। अगर अभी भी कोई समाधान नहीं निकलता है तो किसान दिल्ली भी कूच कर सकते हैं। हमारी मुख्य मांग यह है कि 64.7 प्रतिशत मुआवजे, जो प्लॉट दिए जाने हैं वे अलॉट किए जाएं और जिस जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा उनका रेट बढ़ाया जाए।
Noida News : अपर मुख्य सचिव ने यूपी ट्रेड शो की तैयारियों को परखा
Noida News : उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने सोमवार को 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यातायात, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग, शटल सेवा एवं सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने ट्रेड शो के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने के आदेश दिए साथ ही इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने पर बल दिया।
यूपी ट्रेड शो का आयोजन अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने बताया कि एक्सपो मार्ट में यूपी ट्रेड शो का चतुर्थ संस्करण आयोजित होगा। इसमें करीब पांच लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। रोजाना वीवीआईपी मूमवेंट भी रहेगा। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो औद्योगिक, व्यापारिक एवं उद्यमिता क्षमता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का मंच है। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में उद्यमी और निवेशक और खरीदार पहुंचेंगे। उन्होंने अफसरों को उनकी सुविधा एवं सुरक्षा के प्रति सजग किया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाएँ आपसी समन्वय के साथ प्रत्येक व्यवस्था को समयबद्ध रूप से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात एवं वीआईपी मूवमेंट की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, डायवर्जन, दिशा-सूचक संकेतक एवं यातायात दबाव वाले स्थानों को चिह्नित कर प्रभावी कार्ययोजना के अनुसार व्यवस्था के निर्देश दिए। पर्याप्त पार्किंग की उपलब्धता के साथ आयोजन स्थल तक आगंतुकों की सुगम आवाजाही के लिए शटल चलाने व अन्य सुविधा पर जोर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत सीसीटीवी, पुलिस बल की तैनाती एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों को भी सुनिश्चित करने पर बल दिया। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था एवं प्राथमिक उपचार जैसी मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश शशि भूषण लाल सुशील, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग उत्तर प्रदेश के. विजयंद्र पांडियन, एमएसएमई सचिव प्रांजल यादव, मंडलायुक्त मेरठ मंडल भानु चंद्र गोस्वामी, पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी, अपर आयुक्त उद्योग रोहित आनंद, सीईओ ग्रेटर नोएडा रवि कुमार एनजी, सीईओ यीडा राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, चेयरमैन इंडिया एक्सपो मार्ट राकेश कुमार व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
वहीं गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने यूपी ट्रेड शो को लेकर होटल संचालकों के साथ भी बैठक की। ट्रेड शो में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर से आने वाले अतिथियों एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि होटल संचालक ट्रेड शो के दौरान आने वाले अतिथियों के साथ शिष्ट एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें तथा होटल में साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल व सुविधाओं की समुचित व्यवस्था रखें। निर्धारित दरों एवं बुकिंग से संबंधित नियमों का पालन किया जाए। किसी भी अतिथि अथवा आगंतुक से निर्धारित दर से अधिक राशि न वसूल की जाए।
जिलाधिकारी ने शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों से भी अपेक्षा की है कि वे अपने संस्थानों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को ट्रेड शो से अधिक से अधिक जोड़ें। विद्यार्थियों को ट्रेड शो में भ्रमण के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि उन्हें देश-विदेश से आने वाले उद्योगों, उद्यमियों, स्टार्टअप्स, तकनीक एवं नवाचार से प्रत्यक्ष रूप से परिचित होने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान अपने शैक्षणिक, शोध, नवाचार, स्टार्टअप एवं रचनात्मक कार्यों से संबंधित उपलब्धियों को भी प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने की दिशा में कार्य करें। इससे जनपद के शिक्षण संस्थानों की क्षमता एवं उपलब्धियों को व्यापक मंच प्राप्त होगा।
Noida News : कलराज मिश्रा के आवास पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
Noida News : सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि देकर शोकाकुल परिवार से मिले, बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी दी पुष्पांजलि
नोएडा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल पंडित कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर सोमवार को उनके नोएडा स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने आवास पहुंचकर दिवंगत सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
दोनों वरिष्ठ नेताओं ने पंडित कलराज मिश्रा और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस दौरान राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग, पूर्व महामंत्री संगठन संजय जोशी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद अतुल गर्ग, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल और पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सत्यवती मिश्रा के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। नेताओं ने उनके सरल, सहज और स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, अमिता चौहान, पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी, नोएडा जिलाध्यक्ष महेश चौहान, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला महामंत्री अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, योगेंद्र शर्मा, संजय बाली, अशोक मिश्रा, प्रमोद बहल, पंकज झा, रामकिशन यादव, नीरज चौधरी, सुशील शर्मा, दीनबंधु कुमार, अरुण चौहान, मुक्तानंद प्रधान और दुर्वेश तंवर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Noida News : मन्नत पूरी नहीं हुई तो पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपए की फिरौती मांगी, दो गिरफ्तार
Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाले पंडित को मन्नत पूरी न होने पर दो लोगों ने बंधक बना लिया और उनके परिजनों से एक लाख की फिरौती मांगी। आरोपी रकम लेने के लिए नोएडा आए थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 9 सितंबर को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता अनिल तिवारी सर्फाबाद गांव में रहते हैं। वह पुरोहित का काम करते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में रहने वाले आशीष और प्रवेश के यहां धार्मिक अनुष्ठान करवाया था। मनोकामना पूरी नहीं हुई तो आरोपियों ने पुरोहित को एक और पूजा करने के बहाने फिर से जौनपुर बुलाया। जब पुरोहित वहां पहुंचे तो उन्होंने उन्हें कमरे में बंधक बना लिया। आरोपियों की कहना था कि पुरोहित ने पूजा कराया था, लेकिन उनकी मन्नत पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा की पूजा में एक लाख रुपए खर्च हुए थे। वापस कर दो नहीं तो जान से मार देंगे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
पुलिस ने एक योजना के तहत पंडित के बेटे से कहा कि आरोपियों को पैसे लेने के लिए नोएडा बुलाओ। वे लोग जौनपुर से पंडित को लेकर नोएडा आ गए। इसी बीच पुलिस ने उन्हें सर्फाबाद गांव के पास से बीती रात को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी जौनपुर जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र के मसीदा गांव के रहने वाले हैं। उनके पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
Noida News : पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी का देहांत
Noida News : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हिमाचल तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा (78) का शनिवार की मध्य रात्रि को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेक्टर 51 स्थित उनके निजी आवास पर रखा गया है। जहां पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक ,उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद नोएडा के सेक्टर 94 स्थित अंतिम निवास पर किया जाएगा। उनके निधन का समाचार सामने आते ही राजनीतिक, सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सत्यवती मिश्रा के निधन पर बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर भी लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
कल राज मिश्रा के पारिवारिक मित्र और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित त्यागी ने बताया कि आज दोपहर लगभग एक बजे के करीब सेक्टर-51 स्थित आवास से अंतिम यात्रा प्रस्थान करेगी। अंतिम यात्रा के लगभग 1:30 बजे नोएडा सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास पहुंचेगी। यहीं पर श्रीमती सत्यवती मिश्रा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रीमती सत्यवती मिश्रा के स्वास्थ्य को लेकर हाल ही में उन्हें नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी उनका हालचाल जानने के लिए शनिवार को अस्पताल पहुंचे थे।
श्रीमती सत्यवती मिश्रा के निधन पर भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। लोगों ने पंडित कलराज मिश्रा और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
Noida News : प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत नौकरी पाने वाले कर्मचारियों की संख्या हुई चार लाख के पार
Noida News : नोएडा में दोबारा नौकरी पाने वाले लोगों की संख्या चार लाख के पार हो गई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अनुसार प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत इन कर्मचारियों का पंजीकरण किया गया है। इनमें से नए सृजित पद के आधार पर कंपनियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 तक की आर्थिक मदद और कंपनियों को प्रति नए कर्मचारी 3,000 प्रति माह तक का प्रोत्साहन दिया जाता है। पहली बार औपचारिक क्षेत्र में नौकरी पाने वाले एक लाख तक मासिक वेतन वाले युवाओं को राशि दो किस्तों में मिलती है।यह योजना एक अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच सृजित नौकरियों के लिए लागू है।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम नोएडा सुयश पांडे ने बताया कि पहली बार नौकरी पाने वाले जिन कर्मचारियों को छह माह पूरे हो चुके हैं, उन्हें पहली किस्त दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि नोएडा की विभिन्न कंपनियों में पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं की संख्या 1.50 लाख के आसपास पहुंच गई है। वहीं दोबारा नौकरी प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या 4.78 लाख है। उन्होंने कहा कि लगभग 5900 कंपनियां इस योजना के तहत नोएडा में अभी तक पंजीकृत हुई हैं। हालांकि यह लक्ष्य 6500 से अधिक कंपनियों के पंजीकरण का है।
Noida News : 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध अवस्था मे मौत,दोस्तों पर हत्या का आरोप
Noida News : थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में एक 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके दोस्तों ने उसकी पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि कुलेसरा गांव स्थित श्री राम कॉलोनी में रंजीत कुमार अपने परिवार सहित रहते हैं। उनका बेटा सूरज (17) एक कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार की शाम को सूरज का एक दोस्त और उसका भाई उसे घर से बुलाकर अपने मकान पर ले गए तथा मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने अन्य दोस्तों को भी कमरे में बुला लिया। सूरज शनिवार को उसके दोस्त के घर में मूर्छित अवस्था मे मिला। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक सूरज के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके दोस्तों ने मोबाइल चोरी के शक में उसकी पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या की है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
Noida News : हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर की एक न्यायालय ने हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने उनके ऊपर अर्थ दंड भी लगाया है।
सहायक सासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र जयंत ने बताया कि वर्ष 2015 में थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला था। इस मामले में वादी ब्रहम सिंह उर्फ नीलू द्वारा 27 दिसंबर 2015 को थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। उनके अनुसार वह अपने खेत में टहलने गए थे, तो उन्हें पता चला कि उनके खेत में आवासीय कॉलोनी के प्लाट काटे जा रहे हैं। इसी बीच उन्हें रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखा था, जिसका सिर कुचलकर हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर थाना सूरजपुर पुलिस ने शव की पहचान कराई तथा हत्या में शामिल मोहित व अनूप को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। उनके खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दायर की गई। उन्होंने बताया कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान 10 गवाह प्रस्तुत किए गए। इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुनील कुमार -प्रथम की कोर्ट में चल रही थी। न्यायालय ने आरोपियों को दोषी पाते हुए शनिवार को दोनों को आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपए की अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदण्ड जमा नहीं करने पर अतिरिक्त सजा भुगतानी होगी।
Noida News : फ्लर्टीफाई क्लब के माध्यम से लड़की से मिलवाने का झांसा देकर लेफ्टिनेंट कर्नल के बेटे से 17 लाख 92 हजार की ठगी
Noida News : अज्ञात साइबर अपराधियों ने फ्लर्टीफाई क्लब के माध्यम से लड़की से मिलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 17 लाख 98 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने आज साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि आज सुबह को निखिल कुमार रस्तोगी पुत्र लेफ्टिनेंट प्रदीप कुमार रस्तोगी निवासी सेक्टर 52 ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शादी करने के इच्छुक हैं। पीड़ित के अनुसार 27 अगस्त 2026 को उन्होंने टेलीग्राम एप पर फ्लर्टीफाई क्लब के माध्यम से एक लड़की से मिले। लड़की ने उनसे कहा कि आप जिस लड़की से वास्तव में मिलना चाहते हैं उसके लिए आप क्लब के वीआईपी सदस्य बने। सदस्य बनने के लिए उन्होंने तीन-चार दिनों में कुछ कार्य पूरा करने के लिए दिया। उन्होंने इसके एवज में उनसे 17 लाख 98 हजार रुपए ले लिया। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने उनके बताए हुआ काम को सफलतापूर्वक कर दिया तो उन्होंने बताया कि उनका क्रेडिट स्कोर कम है। क्रेडिट स्कोर को बढ़ाने के लिए 7 लाख 16 हजार रुपए और भुगतान करें। उनके अनुसार उनके वॉलेट में 17,98,348 रूपए है जो की पेंडिंग है। उनके अनुसार 2 सितंबर तक उन्होंने अलग-अलग अकाउंट में रकम ट्रांसफर कार्रवाई। बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फ्लर्टीफाई एप एक वीडियो चैट है। जो विभिन्न देशों के पुरुष और महिलाओं के बीच निजी ऑनलाइन वीडियो कॉल करवाता है। यह सेवा ऑनलाइन ऊपभोक्ताओ के लिए तत्काल विपरीत लिंग मिलान एक स्वचालित अनुवादक और प्रोफाइल सत्यापन का सिस्टम प्रदान करता है। इस वीडियो चैट में ब्राउज़र और मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म सामाजिक संबंधों को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है। लेकिन इस प्लेटफार्म का कुछ लोग दुरुपयोग भी करते हैं, तथा इसके माध्यम से कुछ लोग सेक्स रैकेट भी चला रहे हैं।
Noida News : व्यावसायिक क्षेत्र और पार्किग स्थलों में खड़े पुराने वाहन होंगे जप्त
Noida News : राष्ट्रीय और राजमार्गों, व्यावसायिक क्षेत्रों और पार्किंग स्थलों में खड़े अवधि पूरी कर चुके पुराने वाहन जब्त होंगे। इसके लिए गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर की परिवहन प्रवर्तन टीमों ने जांच अभियान शुरू कर दिया है। चारों जिलों में प्रवर्तन टीमों ने अब तक 2000 से ज्यादा पुराने वाहन जब्त करके कबाड़ सुविधा केंद्रों के सुपुर्द किए हैं।
आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि परिवहन आयुक्त की ओर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ प्रभावी और वाहन कबाड़ सुविधा केंद्रों के माध्यम से निस्तारण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। इसके तहत एनसीआर में दस वर्ष की समयसीमा पूरी तक चुके डीजल और 15 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके पेट्रोल वाहनों की पहचान की जा रही है। गौतमबुद्ध नगर में 618, गाजियाबाद में 704, बुलंदशहर में 286 और हापुड़ में 429 पंजीकृत वाहनों की पहचान करते कबाड़ सुविधा केंद्रों के सुपुर्द किया गया है।
उन्होंने कहा कि वाहन के पंजीकरण विवरण, वाहन मालिक की जानकारी और प्रवर्तन की कार्रवाई का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा रहा है। वाहन मालिक नियमों और दिशा निर्देशों का पालन न करें व आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों का संचालन न करें।
Noida News : नोएडा विकास प्राधिकरण ने किया अवैध बिल्डिंग तोड़ने का काम शुरू
Noida News : नोएडा के सेक्टर-104 के हाजीपुर के खसरा नंबर-412 पर बनी अवैध इमारत को ध्वस्त करने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। जिला न्यायालय से स्टे खारिज होने के बाद प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की। पांच मंजिला बनी इस इमारत में कारों के शोरूम समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शुरू करने की तैयारी थी। प्राधिकरण के लिए इस इमारत पर कार्रवाई करना करीब पांच वर्ष से चुनौती बना हुआ था।
ओएसडी इंदु प्रकाश, हर्षिता तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक रोहित सिंह और पुलिस बल की अगुवाई में प्राधिकरण की टीम कार्रवाई करने पहुंची। कर्मचारियों ने तीन जेसीबी और काफी संख्या में हथौड़े के जरिए ध्वस्तीकरण शुरू किया।करीब चाढ़े चार घंटे तक चली कार्रवाई में इमारत का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। दोपहर बाद प्राधिकरण की टीम कार्रवाई कर वापस लौट गई। इमारत बेसमेंट के अलावा पांच मंजिल बनी हुई हैं। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ने बताया कि इस इमारत को धीरे-धीरे पूरी तरह ध्वस्त कर कब्जा लिया जाएगा।
Noida News : स्वाइन फ्लू के 37 मरीज मिले
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को इसके 37 नए मरीजों की पुष्टि की है। इसी के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 365 हो गई। अब तक करीब 280 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में मरीजों की संख्या अधिक है। किसी भी रोगी की हालत गंभीर नहीं है।जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि एक महिला मरीज आईसीयू में भर्ती है।वह इलाज के बाद अब ठीक है। इस कारण उन्हें शनिवार को छुट्टी दे दी जाएगी। स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध रोगी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा था, जिसका नमूना जांच के लिए लिया गया है।
जनपद गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार को डेंगू के एक मरीज की पुष्टि हुई। इसी के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई। वहीं, तीन मरीज संदिग्ध हैं, जिनके रक्त के नमूने की एलाइजा जांच की रिपोर्ट के आधार पर इन्हें डेंगू का पुष्ट या अपुष्ट रोगी माना जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ती वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू का नया रोगी कासना गांव निवासी है। मरीज के घर से आसपास मच्छरनाशक दवा का छिड़काव करा दिया गया है। इसके अलावा संदिग्ध रोगियों के नमूने लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीन अन्य मरीजों की रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।उनके नमूनों की एलाइजा जांच की जाएगी। एलाइजा रिपोर्ट ही डेंगू की मान्य जांच है।
Noida News : यूपी रेरा ने दी 13 नई परियोजनाओं को मंजूरी
Noida News : उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियापक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने आज छह जिलों की 13 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें दो परियोजनाएं गौतमबुद्ध नगर की हैं। परियोजनाओं में फ्लैट और दुकान मिलाकर 4,724 इकाइयां बनेंगी। करीब 2,380.04 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में एक आवासीय और एक व्यावसायिक मिलाकर दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें 564 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इसके माध्यम से जिले में 186 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। बाराबंकी में 751.42 करोड़ की दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।इनमें 591 इकाइयां बनेंगी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 385.76 करोड़ की एक आवासीय परियोजना, वाराणसी में 750.24 करोड़ की तीन आवासीय परियोजनाओं, गाजियाबाद में 286.27 करोड़ की दो व्यावसायिक और एक आवासीय तीन परियोजनाओं, आगरा में 20.35 करोड़ की दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
Noida News : कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने वाले छात्र को नोटिस देने वाला दरोगा निलंबित
Noida News : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र अक्षत को दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में 5 लाख रुपए के निजी में मुचलका पर पाबंद करने का नोटिस जारी करने वाले उप निरीक्षक शिवा पांडे को निलंबित कर दिया गया है।
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इसके अलावा कोतवाली प्रभारी ईकोटेक प्रथम अरविंद कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त ग्रेटर नोएडा तीन के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
4 सितंबर को कार्यपालक मजिस्ट्रेट की ओर से छात्र को नोटिस जारी किया गया था। इसमें 6 माह तक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 50 हजार रुपए के निजी बंध पत्र के साथ पाबंद किए जाने का कारण बताने को कहा गया था। सुनवाई के लिए 5 सितंबर की तारीख तय की गई थी। सोशल मीडिया पर नोटिस सामने आने के बाद मामला विवादों में आ गया। पुलिस ने 5 सितंबर को ही नोटिस वापस ले लिया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। शिर्ष अदालत की सख्ती के बाद अब पुलिस ने मामले में जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने के पीछे पुलिस की रिपोर्ट मुख्य आधार बनी थी।
Noida News : महिला से अभद्रता करने वाले डिलीवरी बॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना सेक्टर 24 मे तैनात एक चौकी प्रभारी ने रैपीडो डिलीवरी करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीती रात को मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें एक महिला ने रैपीडो डिलीवरी करने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि वह उसे आपत्तिजनक संदेश भेज रहा है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि हरिदर्शन चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ने बीती रात को रैपीडो डिलीवरी करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से 10 सितंबर को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला में ऑनलाइन इस बात को जाहिर दिया है कि एक रैपीडो कंपनी का डिलीवरी बाॅय सोशल मीडिया के माध्यम से उसे आपत्तिजनक संदेश भेज रहा है। महिला द्वारा इस बात का विरोध किया गया। पुलिस ने इस मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए बीती रात को मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि डिलीवरी बॉय की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले बुजुर्ग महिला समेत पांच ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।
Police Station Sector 49 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में रहने वाले सुनील कुमार (50) पुत्र महावीर निवासी बरौला गांव ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 63 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले अर्जुन जादौन (32) पुत्र नेत्रपाल सिंह मूल निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश में बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : उन्होने बताया कि थाना फेस- दो क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती मधु (65) पत्नी अनिल कुमार निवासी ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे के अनुसार वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। पति की मौत के बाद वह तनाव में रहती थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dadri News : उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाले अभी त्यागी उम्र 17 वर्ष बीती रात को ऊंचाई से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि उन्होंने आत्महत्या किया है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र में रहने वाली आंचल पुत्री सत्येंद्र उम्र 18 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Noida News : दो साल की मासूम बच्ची को अगवा कर हत्या करने वाले को आजीवन कारावास
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय ने दो साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी राघवेन्द्र सिंह उर्फ राघव को आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने की स्थिति में उसे छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
डीसीजी अपराध ब्रह्मजीत सिंह भाटी ने बताया कि 7 अप्रैल 2023 को शिवकुमार की पत्नी मंजू अपनी दो साल की बेटी मानसी और सात माह के बेटे को घर पर छोड़कर बाजार गई थी। घर लौटने पर मानसी कमरे में नहीं मिली। अगले दिन शिवकुमार ने सूरजपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
परिवार गांव देवला में चरन सिंह के मकान में किराए पर रहता था, जहां आरोपी राघवेन्द्र भी कमरा नंबर-11 में अकेला रहता था। 9 अप्रैल को आरोपी के कमरे से दुर्गंध आने और दरवाजे के नीचे से खून रिसने की सूचना मिलने पर पुलिस ने ताला तोड़कर तलाशी ली। दरवाजे के पीछे टंगे एक बैग में मासूम मानसी का शव मिला। तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। 11 अप्रैल को पुलिस ने उसे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, जब वह अपने पैतृक गांव बलिया भागने की फिराक में था। पूछताछ में उसने रसोई की स्लैब के नीचे छिपाई खून से सनी शॉल बरामद कराई, जिससे बच्ची का मुंह बांधकर गला घोंटा गया था। फॉरेंसिक जांच में शॉल पर मानव रक्त की पुष्टि हुई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मुंह-नाक दबाकर और हाथ से गला दबाकर उत्पन्न श्वासावरोध बताया गया। यह मामला पूरी तरह परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर टिका था, क्योंकि किसी चश्मदीद ने हत्या होते नहीं देखा था। अभियोजन ने कुल 12 गवाह पेश किए। बचाव पक्ष की ओर से पेश आरोपी की पत्नी रेखा सिंह की गवाही को अदालत ने अविश्वसनीय मानकर खारिज कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नौकरी छूटने के बाद पैसों की तंगी में उसने पड़ोसी शिवकुमार के खाते में मौजूद 10-12 लाख रुपये की जानकारी मिलने पर बच्ची के अपहरण की साजिश रची थी। 10 लाख की फिरौती मांगने के इरादे से उसने मानसी को बंधक बनाया, लेकिन मामला तूल पकड़ता देख घबराहट में उसकी हत्या कर दी थी। अदालत ने केस की गंभीरता को देखते हुए दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
Noida News : सोना& चांदी में इन्वेस्ट करवाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 27 लाख 50 हजार रुपए की ठगी
Noida News : सोना चांदी में इन्वेस्टमेंट करवा कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से 27 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि केवल कृष्ण सहगल उम्र 65 वर्ष ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है की वह सेक्टर 121 स्थित किल्ओ काउंटी सोसाइटी में रहते हैं। उनके अनुसार अगस्त माह में उनकी ऑनलाइन कथित निधि शर्मा नामक महिला से बातचीत शुरू हुई। उसने कहा कि मैं एक ऐप पर सोंने और चांदी की ग्लोबल मार्केटिंग का काम करती हूं। उसने बुजुर्ग को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाया तथा विश्वास जीता। बुजुर्ग से महिला ने कहा कि आप अपना अकाउंट ऐक एप पर खोल लीजिए। हम दोनों मिलकर इन्वेस्टमेंट करेंगे और जो भी मुनाफा होगा आधा-आधा बांट लेंगे। पीड़ित महिला की बातों में आ गए तथा उन्होंने 14 अगस्त वर्ष 2026 को पहले 50 हजार रुपए इन्वेस्ट किया। उसके बाद उनसे कहा गया कि ज्यादा मुनाफा के लिए ज्यादा ट्रांजैक्शन दिखाना जरूरी है। पीड़ित महिला की बातों में आ गए तथा कई बार में उन्होंने उसके बताए हुए खाते में 27 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया। ऐप पर बुजुर्ग को अपने इन्वेस्टमेंट की गई रकम का काफी मोटा मुनाफा दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो उनसे 3 सितंबर को कहा गया कि जब तक 30 ट्रांजैक्शन पूरे नहीं होंगे तब तक पैसा नहीं निकलेगा, और पैसा निकालने के लिए 12 प्रतिशत अतिरिक्त जमा करना होगा जो की 19 लाख रुपया था। तब बुजुर्ग को अपनी ठगी का एहसास हुआ ,तथा उन्होंने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज करवाया है।
Noida News : पोते को स्कूल बस में छोड़कर घर लौट रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Noida News : थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के परथला गांव के पास आज सुबह को अपने पोते को स्कूल बस में चढ़ाकर घर लौट रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती शीला 65 वर्ष गढी चौखंडी गांव की रहने वाली थी। वह इंटर में पढ़ने वाले अपने पोते को आज सुबह को स्कूल बस में चढ़ाने के लिए गई थी। पोते को स्कूल बस में चढ़ाने के बाद वह वापस घर लौट रही थी, तभी परथला के पास डिवाइडर पार करते समय अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस द्वारा उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : एमबीए के छात्र सहित तीन ने की आत्महत्या
Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 150 स्थित जेपी अमन सोसायटी में रहने वाले एमबीए के छात्र ने 22 वीं मंजिल से कूदकर आज आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मौर्य पटेल 26 वर्ष पुत्र जगदीश कुमार पटेल मूल निवासी नौचंडी जनपद मेरठ मौजूदा समय में सेक्टर 150 स्थित जेपी अमन सोसायटी में अपने एक दोस्त के साथ रहते थे। वह प्राइवेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे, तथा ऑनलाइन कुछ काम भी करते थे। पढ़ाई के दौरान वह परीक्षा पास नहीं कर पा रहे थे। इस बात को लेकर वह तनाव में थे। उन्होंने बताया कि आज मौर्य पटेल ने अपनी सोसाइटी की 22वीं मंजिल से नीचे को छलांग लगा दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आकाश ( 26 वर्ष) पुत्र योगेंद्र मूल निवासी जनपद हजारीबाग झारखंड थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहते थे। उन्होंने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से जमुई बिहार की रहने वाली आंचल पुत्री सत्येंद्र थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के कुलेसरा कालोनी में रहती थी। वह कुछ दिनों से बीमार थी। इस वजह से वह मानसिक तनाव में थी। उन्होंने मानसिक तनाव के चलते आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 34 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव आज मिला है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौत के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Noida News : दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
Noida News : थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए तीन मोबाइल फोन, दो सोने की चेन और 14 हजार रुपए नगद तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किया है। इन बदमाशों ने एनसीआर में लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।
अपर पुलिस उपयुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि सुमित पुत्र कृपाल और सुमित पुत्र नेकराम को थाना एक्सप्रेस- वे पुलिस ने आज सेक्टर 135 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए तीन मोबाइल फोन, दो सोने की चेन, लूटी हुई सोने की चेन बेचकर इकट्ठी की गई 14 हजार रुपए की नगदी, एक देशी तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल बरामद किया है।
Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर -49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले सत्येंद्र सिंह पुत्र खूब सिंह उम्र 35 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह शराब पीने के आदि थे। घटना के समय उनका बच्चा घर पर था। उन्होंने अपने बेटे से कहा कि तुम बाहर जाकर खेलो मैं आराम कर रहा हूं। इसी बीच उन्होंने पंखे से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद जब बच्चा घर वापस आया तो उसने अपने पिता को फंदे से लटके हुए देखा और शोर मचाया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : टीन सेड गिरने से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
Noida News : उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद मे टीन सेड गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति के उपचार के दौरान नोएडा के सेक्टर 62 स्थिति देखने की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर -58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि राकेश बाबू पुत्र पुत्तन सिंह उम्र 55 वर्ष जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद मे आई तेज बारिश के चलते बचने के लिए एक टीन सेड में घुस गए, तभी टीन सेड गिर गया और उनकी गर्दन और रीढ पर गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद फिरोजाबाद पुलिस द्वारा की जाएगी।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Rabupura Greater Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में करनैल सिंह पुत्र जगतार सिंह उम्र 52 वर्ष मूल निवासी जनपद फरीदाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले 6 लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 6 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाली पूनम 25 वर्ष पत्नी संजय गुप्ता ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका की 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वह मूल रूप से जनपद गोरखपुर की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि अगर मृतका के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।
Police Station Sector 63 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले मनोज कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र में रहने वाले देवेंद्र कुमार तोमर 55 वर्ष पुत्र धर्मपाल सिंह तोमर ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Jewar News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जेवर में रहने वाले मनु देव (22 वर्ष )पुत्र ओमवीर सिंह ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अविनाश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र के केंद्रीय विहार के पॉकेट 6 में रहने वाले राकेश मेहता पुत्र कुलवंत राय मेहता उम्र 75 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Expressway Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे में क्षेत्र में रहने वाली तनु पुत्री नरेंद्र उम्र 22 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका
Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र के हरौला गांव के पास बीती रात को एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -1 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र के हरौला गांव के पास एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं आसपास के लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमनेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले सोमनाथ दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनकी उम्र 23 वर्ष है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Noida News : हिंडन डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मिलेगा अस्थाई बिजली कनेक्शन, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
Noida News : हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों मे बिजली कनेक्शन लगने की उम्मीद जगी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज अधिकारियों को निर्देशित किया है कि डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों को अस्थाई रूप से कनेक्शन दिया जाए, और इसकी पूरी रकम विद्युत निगम के खाते में जमा हो। मुख्यमंत्री ने अवैध बिजली कनेक्शन देकर अरबों- खरबों की कमाई करने वाले बिजली विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री के सख्त रूख से विद्युत विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद करीब 5 दिनों से अंधेरे में रह रहे लोगों के घरों और जिंदगी में रोशनी आने की उम्मीद जगी है। इस मामले को लेकर कल भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा सोरखा गांव के पास एक विशाल धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
मालूम हो कि छिजारसी गांव के डूब क्षेत्र समेत हिंडन नदी के तलहटी में बसे अन्य इलाकों में अवैध बिजली कनेक्शन और अवैध उगाही की शिकायत लखनऊ में की गई थी। इसके बाद स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन उत्तर प्रदेश ने जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाई गई। फिर इसका पर्दाफाश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन उत्तर प्रदेश के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने किया। सीएम ने पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल से जवाब-तलब किया था। इसके बाद विद्युत निगम ने लगातार तीन दिनों तक डूब क्षेत्र में अवैध कनेक्शनों को काटने का अभियान चलाया।
अभियान के तहत 6 हजार से अधिक कनेक्शन काटे गए। इसके साथ ही बिजली के ट्रांसफार्मर और केबल जब्त की गई। प्रभावित लोग क्षेत्रीय विधायक पंकज सिंह से मिले। इसके बाद शहर के विधायक पंकज सिंह ने लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय और जिले में विद्युत निगम के अभियंताओं से वार्ता की। डूब क्षेत्र में कनेक्शन काटने की प्रक्रिया रुक गई। शहर के जनप्रतिनिधि द्वारा डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन देने के लिए मांग की जाती रही।
रविवार को मुख्यमंत्री के कार्यालय ने संबंधित समस्या पर संज्ञान लिया है। अब जल्द ही डूब क्षेत्र में कनेक्शन मिलने की उम्मीद है। अगले दस दिनों में कनेक्शन देने का रास्ता पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है। इससे डूब क्षेत्र के हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। लोगों को पावर कॉरपोरेशन से सीधी बिजली मिल सकेगी।डूब क्षेत्र में सशर्त बिजली कनेक्शन मिलने से चोटपुर कॉलोनी, छिजारसी कॉलोनी, बहलोलपुर कॉलोनी, सोरखा कॉलोनी, कुलेसरा कॉलोनी और हल्दौनी कॉलोनी समेत अन्य गांवों के डूब क्षेत्र इलाकों के लाखों परिवारों को लाभ मिलेगा।
डूब क्षेत्र की 40 से अधिक कालोनियों में करोड़ों रुपये की बिजली चोरी हो रही थी। बिजली अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत से बिजली चोरी हो रही है। इससे एक तरफ विद्युत निगम के राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि दूसरी तरफ बिजली अधिकारी और ठेकेदारों की जेब भर रही है। अब जांच रिपोर्ट के अनुसार 13 हजार से ज्यादा अवैध बिजली कनेक्शनों मिले हैं। जबकि सूत्र बताते हैं कि यह संख्या एक लाख से ज्यादा है। लोगों का कहना है कि अगर औसतन एक बिजली कनेक्शन पर हर महीने 5 हजार रुपए की भी बिजली चोरी हो रही है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि अरबों का खेल बिजली विभाग के अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिलकर कर रहे थे।
Noida News : चार्टर्ड अकाउंटेंट और बीकॉम की छात्रा ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 74 स्थिति सुपरटेक केप टाउन सोसायटी में रहने वाले एक चार्टर्ड एकाउंटेंट ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उनका उनकी पत्नी से विवाद चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि इसी के कारण के चलते उन्होंने आत्महत्या किया है। उन्होंने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अमन गुप्ता (30 वर्ष) पुत्र अनिल गुप्ता सेक्टर 74 स्थित सुपर टेक केप टाउन सोसायटी में रहते थे। वह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उनकी शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। उनका उनकी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी और उनके बीच कोर्ट में मामला चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को अमन गुप्ता ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक अपनी मां के साथ रहते थे। मृतक की मां ने बताया कि उन्होंने पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है।
Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि (तनु 22 वर्ष) पुत्री नरेंद्र निवासी ग्राम बाजितपुर ने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारण का पता लग रही है। युवती ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में 6 की मौत
Noida News : स्कॉर्पियो किर के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि गजेंद्र सिंह पुत्र सूरजपाल उम्र 36 वर्ष रविवार को साइकिल पर सवार होकर एफएनजी रोड से गुजर रहे थे, तभी एक स्कॉर्पियो कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस- दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में आज हुए एक सड़क हादसे में अशोक (40) पुत्र राम धीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक हरीश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में पंकज (36) पुत्र धीर सिंह मूल निवासी जनपद मेरठ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनके उपचार के दौरान मौत हो गई।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि अंकित शर्मा (39 वर्ष) पुत्र नारायण दत्त शर्मा निवासी ग्राम बनवारी बांस थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बीती रात को गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सूरज चौहान (30) पुत्र राजपाल सिंह थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी आज मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मनोज (42) पुत्र राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।
Noida News : तेज गति से म्यूजिक बजाने का विरोध किया तो तीन लोगों ने पीट&पीट कर मार डाला, दो गिरफ्तार
Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र के गेझा गांव में रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति को तीन लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला। बताया जाता है कि आरोपियों के घर पर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। वहां पर तेज गति में गाना बज रहा था। मृतक ने तेज गति में म्यूजिक बजाने से मना किया था तो यह घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सतीश चंद्र शर्मा पुत्र रमेश चंद शर्मा उम्र 45 वर्ष गली नंबर -5 गेझा गांव में रहते थे। उनके पड़ोस में ही रहने वाले सतीश के घर पर बीते को एक बच्चे की जन्मदिन की पार्टी चल रहा था। वे लोग तेज गति में म्यूजिक बजा रहे थे। सतीश चंद्र शर्मा ने तेज गति से संगीत बजाने का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपी ललित और सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पिता सतीश फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
Noida News : रक्षा क्षेत्र में भी एमएसएमई सेक्टर के लिए अपार संभावनाएं: राजनाथ सिंह
Noida News : भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित उद्यमियों के एक कार्यक्रम में कहा कि रक्षा विनिर्माण में भी एमएसएमई सेक्टर के लिए अपार संभावनाएं है। आईडेक्स और अदिति जैसे पहल ने स्टार्ट-अप्स, इनोवेटर्स और एमएसएमई को सशस्त्र बल की जरूरतों के लिए नवोन्मेषी समाधान विकसित करने का मौका दिया है। देश के एमएसएमई एंटरप्रेन्योर्स को रक्षा क्षेत्र को केवल सरकारी खरीद बाजार समझने से बचना होगा।
इसे टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और वैश्विक कारोबार के मौके के रूप में देखना होगा। ड्रोन्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स, सेंसर्स, ऑटोनोमस सिस्टम्स, एडवांस्ड मटेरियल्स, स्पेस, और क्वांटम टेक्नोलॉजी में भविष्य की संभावनाएं हैं। यहां जल संरक्षण संकल्प के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। रक्षामंत्री ने कार्यक्रम के शुभारंभ के तरीके की सराहना की।
तिलपता गांव के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की 35वीं वार्षिक जनरल मीटिंग, बिजनेस डेवलपमेंट और एमएसएमई अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के 1000 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया।
रिसोर्स पर बोलते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मंगलवार को डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग के सीएमडी के साथ तीन घंटे बैठक की। जहां पता चला कि 16000 एमएमएमई उद्योग डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग से जुड़े हैं। विकसित भारत में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है। आने वाले समय में यह भूमिका और बढ़ने वाली है। विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक रूप से मजबूत भारत ही नहीं होगा, बल्कि एक ऐसा भारत है जो विनिर्माण में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी होगा। जो टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में अग्रणी होगा। युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर पैदा करेगा। एमएसएमई शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों तक आर्थिक गतिविधियां पहुंचा रहे है। इससे रोजगार पैदा होने के साथ युवा सशक्त हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दुनिया एक बहुत ही विश्वसनीय विनिर्माण पार्टनर की तलाश कर रही है। यह भारत के लिए बड़ा अवसर होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत यूएई, यूके, ओमान, स्विट्जरलैंड जैसे अनेक महत्वपूर्ण देशों और यूरोपीय संघ जैसे महत्वपूर्ण ग्लोबल पार्टनर के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रहा है। जो एमएसएमई उद्योगों के लिए एक बड़ा अवसर हैं।
रक्षामंत्री ने कहा कि एमएसएमई उद्योगों को केवल घरेलू सप्लायर तक सीमित नहीं रखना है बल्कि ग्लोबल एंटरप्रेन्योर्स बनाना होगा। हमारा लक्ष्य मेक इन इंडिया, मेक फॉर इंडिया, एंड मेक फॉर द वर्ल्ड होना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत का सपना केवल बड़ी कार्यशालाओं से पूरा नहीं होगा, इसके लिए देश के हर छोटे उद्यमी को बड़ा सोचने और बड़ा बनने का अवसर देना होगा। सरकार यह काम कर रही है। रक्षा निर्माण और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उद्यमी अब केवल उत्पाद ही नहीं, बल्कि बौद्धिक संपदा बनाकर देश की सुरक्षा व अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं।
वर्ष 2012-13 के आसपास देश में एमएसएमई की संख्या 4.67 करोड़ थी। जो आज लगभग 9 करोड़ पहुंच चुकी है। यह बदलती आर्थिक शक्ति का एक नमुना है। रक्षा विनिर्माण में भी एमएसएमई के लिए अपार संभावना है। देश के एमएसएमई से कहना कि रक्षा सेक्टर को केवल मार्केट ना समझे, इसे तकनीकी, इनोवेशन और ग्लोबल अवसर के रूप में देखना होगा। वो रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, एआई, एडवांस मेडिकल पर काम करना होगा। इनोवेशन पर काम करना होगा।
Noida News : जूता बनाने वाली कंपनी में लगी भयंकर आग
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सेक्टर 63 के जी ब्लॉक में स्थित एक जूता बनाने वाली कंपनी में मंगलवार की देर रात को भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मंगलवार की रात को दमकल पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 63 के जी- ब्लॉक में स्थित जूता बनाने की कंपनी में अज्ञात कारण से आग लग गई है। उन्होंने बताया घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां पहुंची। उन्होंने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में करीब ढाई घंटा लग गए।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। सीएफओ ने बताया कि कंपनी शाम 6 बजे बंद हो गई थी। इसलिए कंपनी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है।
Noida News : लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Noida News : साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राइवेट एप के माध्यम से लोन लेने वाले व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी कर म्यूल खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर करवाने वाले गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैवाया गोयल ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर प्राइवेट ऐप से लोन लेने वाले व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी कर अपने निजि बैंक खाते और म्यूल खाते में धनराशि डलवाकर उनसे ठगी करने वाले आरोपी निशांत कुमार, अनीस, आदित्य कुमार, पंकज कुमार, निक्की शर्मा और शिवा शर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी सेक्टर 141 के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने सात मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, दो पासबुक, 810 रुपए नगद बरामद किया है। उन्होने बताया कि इनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
Noida News : चोर समझ कर एक व्यक्ति की पीट&पीट कर हत्या करने वाले 6 गिरफ्तार
Noida News : एक व्यक्ति को चोर समझकर उसकी पीट-पीट कर हत्या करने वाले 6 लोगों को थाना फेस- वन पुलिस ने आज शाम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति हरौला गांव में घूम रहा था। वहां पर रहने वाले संतोष, करण आदि ने उससे पूछा कि तुम यहां क्या क्यों घूम रहे हो, तो वह घबरा गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शक हुआ कि यह चोर है। उन्होने उसे पकड़ कर जमकर पीट दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके परिचितों ने उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उपचार के दौरान उसकी आज मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान प्रमोद कुमार (27 वर्ष) मूल निवासी जनपद हरदोई के रूप में हुई। उन्होंने बताया की मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा मे मुकदमा दर्ज कर इस घटना में शामिल संतोष कुमार मंडल, करण कुमार मंडल ,सुरेश मंडल, रौनक मंडल, निखिल उर्फ ब्रावो तथा एक नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
Noida News : नोएडा महानगर में मानसिक तनाव चरम पर: तीन दिनों में छह महिलाओं समेत नौ ने की आत्महत्या
Noida News : औद्योगिक नगरी नोएडा में लोगों का मानसिक तनाव चरम पर है। बीते तीन दिनों के अंदर यहां पर रहने वाले लोगों ने आत्महत्या कर लिया। चिकित्सकों के अनुसार लोग आधुनिक जीवन शैली की भाग दौड़, बेरोजगारी, नौकरी की तलाश, पढ़ाई का तनाव, प्रेम मे विफलता और एकाकीपन के चलते अवसाद ग्रसित हो रहे हैं।
Police Station Sector 126 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 125 स्थित एक नामी यूनिवर्सिटी में काम करने वाले राजकुमार (46) पुत्र राममूर्ति सिंह मूल निवासी हरि नगर दिल्ली ने यूनिवर्सिटी कैंपस में बने लॉन्ड्री रूम में जाकर कुंडे फंदा लगाकर बीती रात को आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 126 पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाली नर्सिंग की छात्रा निशिका (23) पुत्री हनुमान प्रसाद ने अपने हास्टल मे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि वह शारदा यूनिवर्सिटी से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। जांच में पुलिस को पता चला है कि वह एक युवक से शादी करना चाह रही थी। उसके परिजन कह रहे थे की पढ़ाई पूरी करने के बाद शादी करो। इस बात से वह तनाव में थी।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा हिंडन बैराज से संजना (19) नामक युवती ने बीती रात को छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। उनके अनुसार वह एक युवक से प्रेम करती थी। उसके घर वाले दहेज की मांग कर रहे थे। प्रेमी ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया की युवती के शव की तलाश की जा रही है। आज सुबह तक उसका शव नहीं मिला है। एनडीआरएफ और पुलिस शव की तलाश में जुटी है।
Police Station Phase 3 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना फेस -तीन क्षेत्र में रहने वाली ज्योति पांडा (30) पत्नी सुदेश कुमार ने रविवार की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि महिला की अभी 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस -3 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना फेस- तीन क्षेत्र के ग्राम गढ़ी चौखंडी में रहने वाली अंकिता (19) पुत्री तेजराम ने 29 अगस्त की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 63 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोल पुर गांव में रहने वाली तनु (19) पुत्री विजेंद्र सिंह ने 29 अगस्त की देर रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dadri News : उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाले विनय (29) पुत्र नेपाल ने 29 अगस्त को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 113 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में रहने वाले रोहित (31) पुत्र सुखबीर ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर 28 अगस्त को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाली खुशबू पत्नी प्रवीण उम्र 35 वर्ष ने 28 अगस्त को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस बाबत बात करने पर गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ चिकित्सक और आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ एन के शर्मा ने बताया कि लोग आधुनिकता भरी जिंदगी में इतने व्यस्त हो गए हैं कि वे अपनी मन की बात किसी से खुलकर नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और सोशल मीडिया ने अपने लोगों को एक दूसरे से काफी दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बेरोजगारी, पढ़ाई की टेंशन, प्रेम में विफलता, जैसे कुछ ऐसे विषय हैं, जिसके चलते बच्चे आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी में सहनशक्ति की काफी कमी होती जा रही है। बच्चे छोटी-छोटी बातों पर उग्र और नाराज हो जा रहे हैं। यह भी आत्महत्या का एक कारण है।
Noida News : विद्युत निगम के विरोध में छीजारसी में प्रदर्शन, यातायात हुआ बाधित
Noida News : हिडन नदी के डूब क्षेत्र में कनेक्शन काटे जाने के विरोध में सेक्टर-63 थाने के सामने स्थित छिजारसी गोल चक्कर पर रविवार को बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठे हो गए। स्थानीय निवासियों ने कनेक्शन काटने का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इससे कुछ देर के लिए पूरा यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। लोगों के जुटने से मार्ग पर जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसमें युवक और महिलाएं शामिल रहीं। चोटपुर-बहलोलपुर इलाके के निवासियों ने जुटकर दोबारा कनेक्शन जोड़ने की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसी तरह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मार्ग से हटाया और यातायात सुचारू कराया।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो जारी करते हुए विद्युत निगम को चेतावनी दी। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान विवेकानंद शुक्ला के रूप में हुई। विवेकानंद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो जारी करते हुए निवासियों को जुटकर उपकेंद्र के घेराव की बात कही है।
कनेक्शन कटने के बाद स्थानीय निवासी लगातार विद्युत निगम के विरुद्ध मोर्चा खोले हुए हैं। लोगों ने विद्युत निगम पर भी अवैध वसूली कर कनेक्शन देने का आरोप लगाया है। चोटपुर की रहने वाली मालती ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2019 में बिजली कनेक्शन लिया था। इसका बाकायदा बिजली बिल भी ऑनलाइन जमा किया जाता रहा है। साथ ही निगम के कर्मचारी भी प्रतिमाह एक हजार से लेकर तीन हजार रुपये क्षेत्र से अवैध वसूली करते थे। जो व्यक्ति रुपये नहीं देता था उसकी बिजली काट दी जाती थी। चोटपुर के ही रहने वाले मोहन सिंह ने बताया बिजली चलाने के लिए प्रतिमाह दो हजार रुपये स्थानीय लाइनमैन वसूलने आता था। उस वक्त तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी तो अब अचानक किस तरह की कार्रवाई की जा रही है। सालों से इस तरह हजारों परिवार बिजली चला रहे थे। अब कनेक्शन काटने की कार्रवाई के बाद लोगोंं में आक्रोश बढ़ गया है।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया बिजली कनेक्शन कटने से परेशान लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा- बूझाकर शांत कराया तथा वापस भेज दिया। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उपद्रव करना चाह रहे थे जिन्हें हल्का बल प्रयोग कर वहां से हटाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे बाद में सुचारू रूप से चालू कर दिया गया।
Noida News : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विचार गोष्टी आयोजित
Noida News : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को नोएडा के सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ विषय पर विचार गोष्ठी एवं ‘पटेल प्रेरणा’ स्मारिका के विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्लम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में लौह पुरुष की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति, दूरदर्शिता और निर्णय क्षमता आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता के लिए आगे आना चाहिए। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ देश की एकता और सामूहिक विकास का संकल्प है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम राष्ट्रीय शोध पीठ के राष्ट्रीय संयोजक देवव्रत त्यागी ने की। उन्होंने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने सरदार पटेल को भारत का महान योद्धा बताते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री पंडित सुनील भराला ने सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोने में उनकी भूमिका भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान और उनके सपनों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Noida News : सीतामढ़ी के 834 वर्ष पुराने श्रीरामजानकी&मठ के जीर्णोद्धार के लिए नोएडा में सुंदरकाण्ड का संगीतमय गायन
Noida News : रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में सेक्टर-39 में आयोजन, श्रद्धालुओं से मठ के संरक्षण में योगदान का आह्वान
रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में सेक्टर-39 में सुंदरकाण्ड-कथावाचक प्रेम प्रकाश दूबे ने सुंदरकाण्ड का संगीतमय गायन किया। आयोजन का उद्देश्य बिहार के सीतामढ़ी स्थित 834 वर्ष पुराने श्रीरामजानकी-मठ के जीर्णोद्धार के लिए समर्पण-संग्रह करना था। संगीतमय प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में सुंदरकाण्ड की चौपाइयों और प्रसंगों से जुड़े रहे।
सुंदरकाण्ड-कथावाचक प्रेम प्रकाश दूबे ने अपनी विशिष्ट एवं भावपूर्ण शैली में सुंदरकाण्ड की चौपाइयों और प्रसंगों का संगीतमय प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने कहा कि सुंदरकाण्ड केवल रामभक्ति का अनुपम प्रसंग नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और लोककल्याण की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक माध्यम भी है।
मुंबई निवासी प्रेम प्रकाश दूबे ने रामायण रिसर्च काउंसिल के बैनर तले देशभर में सुंदरकाण्ड का संगीतमय गायन करने और इन आयोजनों के माध्यम से सीतामढ़ी स्थित प्राचीन श्रीरामजानकी-मठ के जीर्णोद्धार के लिए समर्पण-संग्रह जुटाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि रामायण रिसर्च काउंसिल का प्रयास है कि देश के विभिन्न स्थानों पर होने वाले सुंदरकाण्ड गायन और अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को सीतामढ़ी की प्राचीन धरोहर के संरक्षण से जोड़ा जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों से मठ के जीर्णोद्धार में यथासंभव योगदान देने का आह्वान किया।
तीन चरणों में हो रहा कार्य
आयोजन के संयोजक डॉ. देव दत्त शर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं रामायण रिसर्च काउंसिल के ट्रस्टी, ने बताया कि सीतामढ़ी मां जानकी के प्राकट्य से जुड़ी पावन भूमि है। वहां स्थित प्राचीन श्रीरामजानकी-मठ का संरक्षण और जीर्णोद्धार महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं धार्मिक दायित्व है।
उन्होंने बताया कि बीते वर्ष बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने काउंसिल को सीतामढ़ी के प्राचीन श्रीरामजानकी स्थान पर लगभग 12 एकड़ भूमि आवंटित की थी। भूमि आवंटन के बाद काउंसिल वहां तीन चरणों में कार्य कर रही है।
पहले चरण के तहत प्राचीन श्रीरामजानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 25 अप्रैल 2026 को शिलापूजन किया गया। डॉ. शर्मा के अनुसार, इसका शिलापूजन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।
दूसरे चरण में सीतामढ़ी में धरती माता की आरती ‘श्रीभूदेवी-आरती’ के नाम से शीघ्र शुरू की जानी है, जो प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। तीसरे चरण में 51 शक्तिपीठों से मिट्टी और ज्योत लाकर अखंड ज्योत स्थापित की जाएगी। साथ ही गर्भगृह में श्रीचतुर्भुजा महालक्ष्मीजी की स्थापना की जानी है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि योजना के तहत श्री हनुमानजी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा, श्रीजटायुजी और धनुष की प्रतिमा के साथ श्रीजानकीजी से जुड़े अध्ययन एवं शोध केंद्र की स्थापना भी की जानी है। इसके अलावा सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं।
रामायण रिसर्च काउंसिल के सचिव पिताम्बर मिश्र ने श्रद्धालुओं, रामभक्तों और सनातन संस्कृति के प्रति आस्थावान लोगों से इस कार्य से जुड़ने तथा श्रीरामजानकी-मठ के जीर्णोद्धार के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर डॉ. देव दत्त शर्मा, उज्ज्वला शर्मा, अर्चना सिंघल, देव रत्न शर्मा, विनोद जुनेजा आदि श्रीहनुमान भक्त मौजूद रहे।
Noida News : सीएम योगी के प्रति सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला विशेष समुदाय का युवक गिरफ्तार
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक विशेष समुदाय के आरोपी को थाना दादरी पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बोलने के दौरान सीएम पर अभद्र टिप्पणी की थी। उसका वीडियो वायरल हो गया। दादरी व्यापार मंडल ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो दादरी के रेलवे रोड का है, जिसमें एक यूट्यूबर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से बात कर रहा है। आलम नामक युवक बात करते हुए खुद को गोरखपुर मंदिर के पास रसूलपुर का रहने वाला बता रहा है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आलम योगी आदित्यनाथ पर गलत आरोप लगाकर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। जिस पर आसपास खड़े लोग भी इस व्यहवार पर गलत प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आठ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। दादरी के व्यापार मंडल ने इस प्रकरण की शिकायत पुलिस से की।
एसीपी दादरी प्रशाली गंगवार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी आलम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दादरी में किराए के मकान मे रहता है। यह मूल रूप जनपद कुशीनगर के पडरौना का रहने है।
Noida News : मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जीबीयू की छात्राओं की वैज्ञानिक उपलब्धियां को सराहा
Noida News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 137वें संस्करण में जीबीयू में चल रहे मिशन शक्तिसैट कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए छात्राओं की वैज्ञानिक उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों की शक्ति की उड़ान अब धरती तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष तक पहुंच रही है। मिशन शक्तिसैट के माध्यम से 108 देशों की करीब 12 हजार छात्राओं को सैटेलाइट तकनीक और नवाचार सीखने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि इनमें से अनेक छात्राएं आने वाले समय में साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगी।’ छात्राओं की भागीदारी से तैयार सैटेलाइट को चंद्रमा की कक्षा में भेजने की तैयारी करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि मिशन से जुड़ने वाली अनेक छात्राएं आने वाले समय में विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाएंगी।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) मिशन शक्तिसैट के तहत रविवार को रॉकेट उड़ने का विशेष प्रदर्शन किया गया। विश्वविद्यालय के फुटबॉल स्टेडियम में चार टीमों ने रॉकेट के प्रक्षेपण का प्रदर्शन किया। जीबीयू के कुलपति प्रो. राणा प्रताप ने बताया कि रॉकेट लांचिंग प्रदर्शन में थ्रस्ट टेक, सिनोडिक, रमन रिसर्च और बास टेक्नोलॉजीज की टीमों ने भाग लिया। चारों टीमों ने अपने-अपने रॉकेट के प्रक्षेपण की प्रक्रिया और तकनीकी क्षमताओं का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।
प्रो. राणा प्रताप ने कहा कि रॉकेट लॉन्चिंग का प्रदर्शन विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और अत्याधुनिक तकनीक को समझने का अवसर प्रदान करता है। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को मजबूत करते हैं। इन स्पेस के निदेशक डॉ. विनोद कुमार एवं स्पेस किड्ज इंडिया की संस्थापक डॉ. श्रीमथी केसन भी इस मौके पर मौजूद रहे। वहीं, रॉकेट के उड़ान भरते ही स्टेडियम में मौजूद सैकड़ों छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों ने तालियों से टीमों का उत्साह बढ़ाया।
Noida News : फ्रिज की सफाई के दौरान लगा करंट, मौत
Noida News : थाना सेक्टर- 24 क्षेत्र के सेक्टर 12 में रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति को उनके घर में फ्रिज से करंट लग गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर- 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि राजेश सैनी पुत्र मानिकचंद निवासी जेड- 112 सेक्टर 12 रविवार को अपने घर पर फ्रिज की सफाई कर रहे थे। इसी बीच असंतुलित होकर फ्रिज उनके ऊपर गिर गया, तथा उन्हें बिजली का करंट लग गया। इस घटना में उनकी मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक और उनके भाई एक ही मकान में रहते हैं।
Noida News : पांच वर्षीय बेटे को पिता ने पीट&पीटकर मारा
Noida News : थाना फेस -3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाले एक दरिंदे पिता ने अपने 5 वर्षीय बच्चे की पीट- पीटकर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी फरार है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि विकास नामक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ ग्राम गढ़ी चौखंडी में रहता है। उसने रविवार को अपने 5 वर्षीय बेटे आकाश को जमकर पीटा। इस घटना मे उसे गंभीर चोट आई। उसको उपचार के लिए एसआरएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बच्चों की मां ने अपने पति विकास के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद आरोपी ने बच्चे की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वही आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि आरोपी को शक था कि बच्चा उसका नहीं है। इस बात को लेकर हमेशा विवाद रहता था।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के रहने वाले अंकुर चौधरी पुत्र अशोक कुमार 29 वर्ष के साथ खुर्जा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास अज्ञात लोगों ने मारपीट की। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए शनिवार को नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद बुलंदशहर पुलिस द्वारा की जाएगी।
Noida News : विभिन्न जगहों पर काम करते समय ऊंचाई से गिरे दो लोग, मौत
Noida News : थाना फेस -दो क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर दो लोग काम करते समय ऊंचाई से गिर गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिवनाथ सिंह (50) पुत्र सत्यनारायण बी- 33 होजरी कंपलेक्स फेस-दो स्थित कंपनी में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कंपनी में काम करते समय वह ऊंचाई से नीचे गिर गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट लगी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में विजय अनुरागी पुत्र रामकृपाल सेक्टर 93 के गेझा गांव मे निर्माणाधीन एक बिल्डिंग में काम कर रहे थे। काम करते समय वह आज ऊंचाई से असंतुलित होकर नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : थार जीप में सवार मनचलों ने स्कूटी सवार दो बहनों के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिस्टल दिखाई
Noida News : थार जीप में सवार मनचलों ने स्कूटी पर सवार होकर जा रही दो सगी बहनों के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उनकी हत्या की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि एक युवती ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 52 के पास से स्कूटी पर सवार होकर बुधवार की मध्य रात एक बजे के करीब जा रही थी, तभी काले रंग की थार जीप में सवार होकर आए युवकों ने उनके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी।
पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक करके रोक लिया तथा अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने पिस्तौल दिखाई तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार वह किसी तरह से वहां से तेज गति से स्कूटी चला कर भागी और अपनी जान बचाई। उसके अनुसार वह 73 सेक्टर से अपना मकान शिफ्ट करके सेक्टर 52 जा रही थी। उसके मम्मी पापा कार मे सामान रखकर आगे आगे चल रहे थे। वह स्कूटी से अपनी बहन के साथ पीछे जा रही थी।
Noida News : 17वीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत
Noida News : सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में 17वीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय वह फ्लैट की बालकनी से नीचे झांक रहा था। संतुलन बिगड़ने के चलते वह नीचे गिरा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सोसाइटी के आर टावर में फ्लैट नंबर-1703 में रोहित सिंग्ला परिवार के साथ रहते हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा आरव बुधवार शाम फ्लैट की बालकनी में खड़ा था, तभी उसे सोसाइटी में रहने वाले कुछ दोस्त नीचे खेलते दिखाई दिए। दोस्तों को नीचे देखकर वह उनसे बात करने लगा।
इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे आ गिरा। सोसाइटी में घूम रहे लोगों ने शोर मचाया और गार्ड की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सोसाइटी के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना ने एक बार फिर बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों के सामने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है।
Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर दो की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर दो लोग ट्रेन की चपेट में आ गए इस घटना में उनकी मौत हो गई।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मनदीप गंगवार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक दुर्घटना में 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले पंकज सिंह पुत्र सहदेव सिंह उम्र 40 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद गिरिडीह झारखंड के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सविता कुमारी पत्नी लव कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम दयानतपुर ने अपने घर पर बीती रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षा सांई पुत्री कुंवर पाल उम्र 22 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नंद वाटिका में रहने वाले अंकित (33) पुत्र भगवान सिंह ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद पुलिस ने जीता खिताब
Noida News : शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 27वीं अंतर जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। पुरुष वर्ग के फाइनल में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने मुजफ्फरनगर को 6-0 से हराकर खिताब जीता। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में गाजियाबाद ने मेरठ को 1-0 से शिकस्त दी।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि पुरुष वर्ग के फाइनल में गौतमबुद्ध नगर की टीम ने बेहतर तालमेल के दम पर छह गोल किए। मुजफ्फरनगर की टीम पूरे मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी। गौतमबुद्ध नगर ने 6-0 की एकतरफा जीत के साथ मेरठ जोन की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
उन्होंने बताया कि महिला वर्ग में मेरठ और गाजियाबाद के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन गाजियाबाद की टीम एक गोल करने में सफल रही। इसके बाद टीम ने मेरठ को कोई मौका नहीं दिया और 1-0 से जीत दर्ज कर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के आठ जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें 122 पुरुष और 53 महिला समेत 175 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
Noida News : नोएडा पुलिस ने 225 स्मार्टफोन बरामद कर मालिकों को किया सुपुर्द
Noida News : नोएडा पुलिस ने लोगों के गुम हुए 225 स्मार्टफोन को बरामद कर असली मालिकों को सुपुर्द किया है। इससे उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि नोएडा जोन की सर्विलांस टीम और सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने इन मोबाइल फोन को देश के 10 से अधिक राज्यों से बरामद किया है। फोनों की बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये है। एडीसीपी ने बताया कि कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस ने इन मोबाइल फोन को सर्विलांस के माध्यम से ट्रैक किया और सोमवार को उनके असली मालिकों को वापस लौटाया।
उन्होंने बताया कि इन मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए पहले नोएडा के सभी थानों में दर्ज फोन चोरी की शिकायतों को खंगाला गया। इसके बाद इन फोन के ईएमआई नंबरों के जरिये इनकी लोकेशन ट्रैक की गई। 225 मोबाइल फोन पंजाब, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारंखड आदि राज्यों के अलग-अलग जिले में मिले। इसके बाद इन मोबाइल के उपयोगकर्ताओं से संपर्क किया गया और उन्हें बताया गया कि जो फोन वे उपयोग कर रहे हैं, वे चोरी के हैं। इसके बाद कई लोग कोरियर के माध्यम से तो कुछ लोग स्वयं आकर फोन वापस कर गए। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में, जिन लोगों ने फोन वापस करने से इनकार किया, उन्हें कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया गया और तब जाकर उन्होंने मोबाइल फोन लौटाए। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में पूर्व में भी कई बार मिशन सहयोग के तहत 800 से अधिक मोबाइल फोन लोगों को वापस लौटाए जा चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
Noida News : जिला प्रशासन का दावा: जनपद में उपलब्ध है 436 मेट्रिक टन चीनी
Noida News : जिला प्रशासन चीनी की जमाखोरी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए सक्रिय हो गया है। प्रशासन की टीम ने आज तहसीलवार डीलरों के स्टॉक का सत्यापन किया है। इस दौरान जिले में 436.75 मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक मिला है। प्रशासन ने दावा किया है कि जिले में चीनी की कमी नहीं है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर दी जा रही भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में चीनी का पर्याप्त स्टॉक है और सामान्य रूप से आपूर्ति की जा रही है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि चीनी के मूल्य में वृद्धि और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। केंद्र सरकार ने 1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक स्टॉक सीमा लागू की है। इसके तहत कोई डीलर 30 दिन से अधिक और 400 मीट्रिक टन से ज्यादा चीनी का स्टॉक नहीं रख सकते हैं। डीलरों को अपने स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करनी होगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे चीनी की कमी से संबंधित अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। उन्होने बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Noida News : शिक्षा विभाग ने दिया बिना पंजीकरण के चल रहे 13 कोचिंग सेंटर बंद करने का निर्देश
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को 13 कोचिंग सेंटरों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच कराई जा रही है। जांच में 13 कोचिंग सेंटर ऐसे मिले, जिनका विभाग में पंजीकरण नहीं था। इसके बाद कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कोचिंग विनियमन अधिनियम-2002 के तहत सभी कोचिंग संस्थानों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के किसी भी कोचिंग सेंटर का संचालन नियमों के खिलाफ है। बिना पंजीकरण चल रहे कोचिंग सेंटरों को पहले भी निर्देश दिए गए थे कि वे निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराकर पंजीकरण कराएं।
उन्होंने कहा कि अगर आगे भी कोई कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के चलता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पिछले दिनों लखनऊ के एक संस्थान में हुई आग की घटना के बाद गौतमबुद्धनगर में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।
Greater Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग के चौदहवीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, मौत
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में निर्माणाधीन एक बिल्डिंग से शनिवार की शाम को दो मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए। इस घटना में दोनों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में निर्माणाधीन गोल्फ होम सोसाइटी में काम कर रहे दो मजदूर सरकार पुत्र अब्दुल खालिद सरकार मूल निवासी कुछ बिहार पश्चिम बंगाल उम्र 19 वर्ष तथा जमाल शेख पुत्र अब्दुल हौसले निवासी कुछ बिहार पश्चिम बंगाल उम्र लगभग 45 वर्ष चौदहवीं मंजिल से नीचे गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Noida News : इस्कॉन नोएडा में 4 सितंबर को भव्य जन्माष्टमी महा महोत्सव
Noida News : 23 अगस्त को निकलेगी शोभायात्रा, 28 अगस्त को बलराम जयंती; जन्माष्टमी पर 251 से अधिक व्यंजनों का लगेगा भोग, पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन नोएडा की ओर से इस वर्ष भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य महोत्सव 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को इस्कॉन नोएडा के मंदिर में होगा। इस वर्ष मुख्य मंदिर के साथ सेक्टर-151 एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी और जेवर में भी विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस्कॉन की आधिकारिक जानकारी में भी 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी महोत्सव की पुष्टि की गई है।
महोत्सव के तहत 23 अगस्त को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शाम 3:30 बजे सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे से शुरू होकर अट्टा मार्केट, सब मॉल, डीएम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक और एडोब चौक होते हुए शाम 6:30 बजे इस्कॉन नोएडा मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में भक्तों के विभिन्न समूह हरिनाम संकीर्तन करेंगे। श्री श्री कृष्ण-बलराम के सुसज्जित विग्रह यात्रा की अगुवाई करेंगे और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
28 अगस्त को बलराम जयंती
महोत्सव के क्रम में 23 से 28 अगस्त तक झूलन यात्रा भी आयोजित होगी। भक्त भगवान श्री राधा-कृष्ण को विशेष रूप से सजाए गए झूले पर विराजमान कर उन्हें झूला झुलाएंगे। 28 अगस्त को बलराम पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री बलराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
मुख्य उत्सव सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें भजन-कीर्तन, विशेष अभिषेक, आध्यात्मिक प्रवचन और प्रसादम की व्यवस्था रहेगी। शाम को मटकी फोड़ उत्सव भी आयोजित किया जाएगा।
चार महीने से चल रही तैयारियां
जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों में इस्कॉन के भक्त पिछले चार माह से जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ सजावट का काम किया जा रहा है। भगवान के लिए विशेष भोग सामग्री एकत्र की जा रही है और विशेष पोशाक भी तैयार की जा रही है।
जन्माष्टमी के दिन मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा। भगवान का विशेष अभिषेक होगा और 251 से अधिक प्रकार के देशी-विदेशी व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इनमें विभिन्न प्रकार की खीर, हलवे, सब्जियां, स्नैक्स और केक शामिल होंगे।
सुबह 4:30 से रात 12 बजे तक दर्शन
जन्माष्टमी के दिन श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन सुबह 4:30 बजे से रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। पूरे दिन हरिनाम संकीर्तन होगा और श्रद्धालुओं के लिए प्रसादम वितरण की व्यवस्था रहेगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एडोब चौक और सेक्टर-25 के पास जनसामान्य पार्किंग की व्यवस्था की गई है। विशेष निमंत्रण पत्र धारकों के लिए नोएडा हाट के पास पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
इस्कॉन नोएडा के अनुसार, इस वर्ष देश-विदेश से आने वाले भक्तों समेत करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के महोत्सव में शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले भी नोएडा में इस्कॉन के जन्माष्टमी आयोजन में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा चुकी है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की 4 सितंबर की तिथि की पुष्टि इस्कॉन के आधिकारिक दिल्ली कार्यक्रम कैलेंडर में भी की गई है।
Noida News : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन
Noida News : भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया।
यह लैब सेक्टर-75 में है। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र ऑडिटोरियम में हुआ। रक्षा मंत्री के नोएडा पहुंचने पर उनका स्वागत महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रितु महाजन और डायरेक्टर हर्ष महाजन ने किया। इस अवसर पर शिवानी वर्मा द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया। रक्षामंत्री के आगमन के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही। उनकी सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके साथ ही कुछ मार्गों पर रूट डायवर्जन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहें।
Noida News : अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के दादरी रोड पर मूर्छित अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर- 39 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दादरी रोड पर एक 31 वर्षीय व्यक्ति मूर्छित अवस्था में पुलिस को मिले थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Noida News : आवासीय सोसायटी में ऊंचाई से गिरकर घरेलू सहायिका की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 137 स्थित सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका की शुक्रवार की रात को ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के गुलशन विवांते सोसाइटी के दसवें फ्लोर पर रहने वाले गिरधारी लाल के घर पर मोनिका (20) पुत्री जनक सिंह घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। शुक्रवार की देर रात को वह आवासीय बिल्डिंग से ऊंचाई से नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसकी मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। एसीपी ने बताया कि पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि यह घटना आत्महत्या की है कि है या हादसा है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अगर मृतका के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी। वहीं इस घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे। कुछ लोग इसे हत्या का मामला भी बता रहे हैं।
Noida News : दो महिलाओं के साथ बदमाशों ने की लूट
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों से अज्ञात बदमाशों ने दो महिलाओं से मोबाइल फोन और सोने की चेन लूट ली।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को लोकेंद्र कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी के साथ फ्यूजन होम अपार्टमेंट के मार्केट में खरीदारी करने के लिए गए थे। उनके अनुसार इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन लूट लिया। उनकी पत्नी के चैन का वजन करीब 20 ग्राम था। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर -49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि ज्योति नामक युवती ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गाजियाबाद की रहने वाली है। पीड़िता के अनुसार वह सेक्टर 52 के पास से गुजर रही थी, तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके हाथ से उनका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखाकर बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 58 लाख 30 हजार रुपए की ठगी
Noida News : साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को मनी लांड्री के केस में फंसाने का भय दिखाकर उनको डिजिटल अरेस्ट करके उनसे 58 लाख 30 हजार रुपए की ठगी कर ली। महिला के पति ने आज सुबह को थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि आज सुबह को सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला निवासी पारस टियेरा सोसायटी सेक्टर 137 ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी उम्र 77 वर्ष है। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी लता रानी (75) शुक्ला को 11 अगस्त वर्ष 2026 को एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह एयरटेल मोबाइल कंपनी से बोल रहा है। उनकी पत्नी से बातचीत के दौरान उसने कहा कि आपका आधार कार्ड का प्रयोग करके एक बैंक खाता खुलवाया गया है। उसे बैंक खाते का प्रयोग करके जेट एयरवेज के नरेश गोयल आदि ने मनी लॉन्ड्रिंग का काम किया है। आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर लिया तथा उन्हें सीबीआई, कोर्ट और अन्य एजेंसियों का भय दिखाकर तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। साइबर ठगों ने उनसे विभिन्न बार में अपने खाते में 58 लाख 30 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिया। आरोपियों ने कहा था की जांच के बाद आपकी रकम वापस कर दी जाएगी, लेकिन उनकी रकम वापस नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद
Noida News : थाना सेक्टर -39 पुलिस ने आज तड़के चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 12 मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त एक कार और चाकू बरामद किया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर- 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि उपनिरीक्षक सतनाम सिंह ने आज तड़के एक सूचना के आधार पर रवि प्रताप पुत्र मकरान सिंह, विमल शाह उर्फ सूर्या पुत्र आनंद, प्रशांत सिंह पुत्र आदेश सिंह और दीपांशु पुत्र सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 12 मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त एक वैगनआर कार और अवैध हथियार बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी गोदरेज बिल्डिंग के पास से हुई है। इन बदमाशों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि बरामद मोटरसाइकिल उन्होंने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद सहित एनसीआर के विभिन्न जगहों से चोरी की है। इन बदमाशों ने वाहन चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।
Noida News : पिटबुल डाॅग ने बुजुर्ग महिला को काटा, अस्पताल में भर्ती
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते से कटवा दिया। महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर- 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि आज सुबह को प्रियांशु चौहान पुत्र अरविंद सिंह ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह सदरपुर कॉलोनी सेक्टर 45 में रहते हैं। उनके अनुसार उनकी मां श्रीमती संतोष चौहान पत्नी अरविंद चौहान 17 अगस्त की रात 10 बजे के करीब सेक्टर 45 के एक्सिस बैंक के एटीएम के पास से पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी हितेंद्र पुत्र प्रमोद नामक व्यक्ति अपना पिटबुल कुत्ते को लेकर वहां पर घूमता हुआ आया।
उसने कुत्ते को जानबूझकर उनकी मां के ऊपर छोड़ दिया, जिसकी वजह से पिटबुल कुत्ते ने उनकी मां को बुरी तरह से काटा। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार वह अपनी मां का उपचार करने में व्यस्त था। आज उसने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : पतंग उड़ाते समय छत से गिरा छात्र, उपचार के दौरान मौत
Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के एमनादाबाद गांव में रहने वाले एक 13 वर्षीय छात्र पतंग उड़ाते समय अपने घर के चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि राजन (13) पुत्र रामवृक्ष थाना बिसरख क्षेत्र के ग्राम एमनादाबाद के रहने वाले सुबोध भाटी के मकान में किराए पर अपने परिवार के साथ रहता था। वह कल शाम को अपने घर की छत पर खड़े होकर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते समय वह ऊंचाई से असंतुलित होकर नीचे गिर गया। उसके परिजनों ने उपचार के लिए उसको एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह सातवीं कक्षा का छात्र था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : कंपनी में लगी भयंकर आग
Noida News : थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के औद्योगिक बिहार के प्लाट नंबर -71 में स्थित लकड़ी का सामान बनाने वाली कंपनी में बुधवार की शाम को भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र के प्लाट नंबर- 71 में लकड़ी की डाइंयां और अन्य सामान बनाने की एक कंपनी है। उक्त कंपनी में बुधवार की शाम को अज्ञात कारण से आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि कूल डाउन की प्रक्रिया जारी है। सीएफओ ने बताया कि इस घटना में अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है। आग पूरी तरह से बूझने के बाद सर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसके बाद ही आग लगने के कारण और आग से हुए नुकसान का आकलन हो पाएगा।
Noida News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर अपराधियों ने कारोबारी से एक करोड 13 लाख रुपए ठगा
Noida News : साइबर अपराधियों ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताकर सेक्टर-49 निवासी एक कारोबारी से एक करोड़ 13 लाख रुपये ठग लिया। आरोपियों ने व्हाट्सऐप के जरिये संपर्क कर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया। शुरुआत में पीड़ित को 50 हजार रुपये निवेश कराने पर नौ हजार रुपये का मुनाफा देकर भरोसा जीता गया। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित विनीत गोयल ने आज थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार वह एक कारोबारी हैं। उनके मोबाइल पर आठ दिसंबर 2025 को एक नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज आया। बातचीत के दौरान जालसाज ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताया और निवेश के जरिये अच्छा मुनाफा कमाने की जानकारी दी। आरोपी ने उन्हें बीएनआई स्टॉक मार्केट कोच मुंबई नाम के व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में शेयर बाजार से जुड़े संदेश और निवेश की जानकारी साझा की जाती थी। इसके बाद कारोबारी की एक वेबसाइट पर आईडी रजिस्टर्ड कराई गई।
उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने कारोबारी को शुरुआत में छोटी रकम निवेश करने के लिए कहा। पीड़ित ने करीब 50 हजार रुपये निवेश किए। कुछ समय बाद उनके खाते में नौ हजार रुपये का मुनाफा दिखाया गया। जालसाजों ने रकम वापस मिलने का भरोसा भी दिया। इससे कारोबारी को लगा कि प्लेटफॉर्म वास्तविक है और निवेश से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। फिर ठगों ने निवेश की रकम बढ़ाने के लिए दबाव बनाया। कारोबारी उनके झांसे में आते गए। आरोपी रोजाना उनके नाम का स्क्रीनशॉट भेजते, जिसमें निवेश की रकम के साथ मुनाफा बढ़ता दिखाया जाता था। फर्जी स्क्रीनशॉट और वेबसाइट पर लगातार बढ़ती रकम देखकर पीड़ित को भरोसा होता गया।
इसके बाद उन्होंने कई बार में बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी।शिकायत के मुताबिक, पीड़ित ने 14 दिसंबर को 10 लाख रुपये, 17 दिसंबर को दो बार में 30 लाख रुपये, 19 दिसंबर को 12 लाख रुपये और 31 दिसंबर को दो बार में 10 लाख रुपये समेत कई अन्य ट्रांजेक्शन किए। इस तरह अलग-अलग खातों में कुल 1.13 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। वेबसाइट पर पीड़ित को निवेश की रकम के साथ मुनाफा भी दिखाई देता रहा। मार्च 2026 में कारोबारी को रुपये की जरूरत पड़ी। उन्होंने निवेश की रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन रकम उनके खाते में नहीं आई। इसके बजाय जालसाजों ने उनसे और रुपये जमा करने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित को शक हुआ। उन्होंने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने व्हाट्सऐप पर मैसेज का जवाब देना और फोन उठाना बंद कर दिया गया। वर्ष 2026 के जून माह में पीड़ित को पूरी तरह से समझ में आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अब जालसाजों द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, व्हाट्सऐप ग्रुप और वेबसाइट की जानकारी जुटा रही है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी भी जांच की जा रही है।
Noida News : मानसिक तनाव के चलते दो लोगों ने की आत्महत्या, दो कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 2 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दिव्यांश ठाकुर (17) पुत्र मनोज निवासी ओमिक्रान-प्रथम ने बीती रात को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि अनुज प्रताप पुत्र उदय प्रताप उम्र 22 वर्ष निवासी सदरपुर कॉलोनी ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मनी पुत्र संजय उम्र 25 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि राज कृष्ण पुत्र जगन्नाथ उम्र 40 वर्ष निवासी सदरपुर कॉलोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों की मकान से नीचे गिरकर मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक अपने घर की छत की सीढियों से नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि तालीम (30) मूल निवासी जनपद बुलंदशहर थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में वर्तमान समय मे रहता था। बीती रात को वह अपने घर की छत से नीचे आ रहा था, तभी सीढियों में उसका पैर फिसल गया। वह सीढियों से गिरता हुआ नीचे आया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि संदीप चौहान पुत्र नरेश पाल उम्र 35 वर्ष क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में रहते थे। वहां पर वह अपने मकान से बीती रात को संदिग्ध हालत मे नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए सेक्टर 62 के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि दिनेश कुमार (43 वर्ष) मूलनिवासी जनपद आगरा थाना बीटा- दो क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Kasna Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना कासना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में जितेंद्र पुत्र महिपाल उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 113 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में रेशमा राजा (58) पत्नी अली राजा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Surajpur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना सूरजपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में लोकेश कुमार सिंह पुत्र संजय उम्र 34 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Badalpur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Noida News : अज्ञात व्यक्ति का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका
Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में एक अज्ञात पुरुष का शव आज पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं लोगों में चर्चा है कि उक्त व्यक्ति की हत्या की गई है।
Police Station Sector 58 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि आज सुबह को थाना सेक्टर 58 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 55 के पास स्थित बड़े नाले में सफाई कार्य के दौरान एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। उन्होंने बताया कि शव पुराना है, तथा ऐसी आशंका है कि शव नाले मे पीछे से बहकर यहां पर आया है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाया गया है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं मौके पर इकट्ठे लोगों का मानना है कि उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव को यहां पर फेंका गया है।
Noida News : मुख्यमंत्री योगी ने दो ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्लाट का किया शिलान्यास
Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने के दो प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वर्चुअल तरीके से दिल्ली में आयोजित एक जापानी निवेश कार्यक्रम के दौरान किया । इन दोनों प्लांट में करीब 5145 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। पहले मुख्यमंत्री को यमुना सिटी आना था। अधिकारियों के मुताबिक बाद में कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह नौ बजे वर्चुअल जुड़कर शिलान्यास किया
यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सेक्टर-10 में जापान और भारतीय कंपनी के संयुक्त उपक्रम एस्कॉर्ट-कुबोता का प्लांट लगाया जाना है। यहां ट्रैक्टर और खेती में उपयोग होने वाले दूसरे उपकरण बनाए जाने हैं। इस प्लांट के लिए यमुना प्राधिकरण ने पूर्व में करीब 190 एकड़ जमीन आवंटित की थी। अब शिलान्यास के बाद कंपनी यहां निर्माण शुरू करेगी जिससे उत्पादन भी जल्दी शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 4500 करोड़ रुपये का निवेश इस प्रोजेक्ट में कंपनी करेगी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्पार्क मिंडा समूह की कंपनी मिंडा कॉरपोरेशन का सेक्टर-24 में प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने बुधवार को किया। करीब 23 एकड़ जमीन कंपनी को यमुना प्राधिकरण ने आवंटित की है। कोरियन कंपनी डेसुंग और भारतीय कंपनी लोकोनाव के साथ साझेदारी में यहां करीब 645 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस प्लांट में हार्नेस वायर के अलावा इग्निशन स्विच कम स्टीयरिंग लॉक और मेकाट्रोनिक्स कंपोनेंट का निर्माण किया जाना है। इस यूनिट से लगभग 2270 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह कंपनी इसके अलावा सेक्टर-10 में भी एक प्लांट लगाने की योजना पर काम कर रही है।
Noida News : सातवीं मंजिल कूदकर 52 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में सोमवार को एक 52 वर्षीय महिला ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह तीन दिन पहले ही दिल्ली से अपनी बहन के घर रहने के लिए नोएडा आई थीं। पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है।
Police Station Sector 113 Noida :  थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान विकासपुरी दिल्ली निवासी 52 वर्षीय प्रभजोत कौर के रूप में हुई। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि हाइड पार्क सोसाइटी में एक महिला सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई है। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद सेक्टर-113 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि प्रभजोत कौर करीब तीन दिन पहले अपनी बड़ी बहन के घर नोएडा रहने के लिए आई थीं। सोमवार को घर में उनकी बहन और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। महिला ने सैर पर जाने की बात कही और घर से निकल गईं। इसके बाद वह पार्क जाने के बजाय सोसाइटी की सातवीं मंजिल पर पहुंच गईं। पुलिस के मुताबिक, वहां कॉमन एरिया में रखे प्लास्टिक के स्टूल की मदद से ऊंचाई पर पहुंचीं और नीचे छलांग लगा दिया। महिला के नीचे गिरने की तेज आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला के परिजनों की जानकारी जुटाई। इसके बाद परिवार और पुलिस को सूचना दी गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होने बताया कि प्रभजोत कौर के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे हैं, जो गुरुग्राम में अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता चला कि प्रभजोत कौर पिछले कई महीनों से डिप्रेशन से परेशान थीं। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के अनुसार महिला डिप्रेशन में थी। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
Noida News : युवती समेत दो ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गोविंद पुत्र अर्जुन सिंह मूल निवासी गोपालपुर थाना कमलागंज फर्रुखाबाद वर्तमान समय में हल्द्वानी गांव थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 25 वर्ष थी। उन्होंने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनसे बातचीत करके आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुमारी संगीता (24) पुत्री सुरजन सिंह मूल निवासी जनपद हाथरस वर्तमान समय मे थाना फेस-दो क्षेत्र के इलाहाबास गांव में रहती थी। उन्होंने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर मिले दो अज्ञात शव
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं आसपास के लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।
Police Station Sector 39 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास 16 अगस्त की रात को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया से जानकारी हासिल कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उसके दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में संजू लिखा है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
Police Station Sector 63 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सेक्टर 62 गोल चक्कर के पास 16 अगस्त की रात को एक अज्ञात व्यक्ति का शव होने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है। उसके शरीर पर कोई जाहिरा चोट दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दोनों घटनाओं के पास मौजूद लोगों का मानना है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 63 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाली बबली (34) पत्नी अनुज ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद हरदोई की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतका का पति कुछ दिन पूर्व शराब पीकर आया था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, इसी बात को लेकर महिला तनाव में थी।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली सुधा (32) पत्नि शशि किरण निवासी पाम कोर्ट सोसाइटी मूलनिवासी आंध्र प्रदेश ने बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला के पति से पूछताछ कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना बादलपुर क्षेत्र में रहने वाले अशोक कुमार पुत्र प्रेम सिंह मूल निवासी जनपद बुलंदशहर उम्र 40 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 40 में रहने वाले रिचर्ड नबोर तिर्की (39) पुत्र ग्वारिएल मूलनिवासी झारखंड ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली 68 वर्षीय महिला सुभासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में चार की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 58 Noida News : पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में आकाश रस्तोगी (29) पुत्र उमेश कुमार वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह मूल रूप से जनपद बिजनौर के रहने वाले थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Jarcha Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर जा रहे मोहम्मद जमा (20) पुत्र शहजाद हुसैन एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान देर रात को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना जारचा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 126 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में रॉकी बाबा पुत्र परविंदर सिंह बाबा उम्र 67 वर्ष की बीती रात को मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वह जेपी ग्रीन सेक्टर 128 में रहते थे। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 58 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में विशाल पुत्र वीरेंद्र निवासी जनपद फर्रुखाबाद उम्र 27 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर बीती रात को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : करंट लगने से मजदूर की मौत, मिस्त्री घायल, मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 117 स्थित ग्राम सोरखा में करंट लगने से एक मजदूर की हुई मौत के मामले में मकान मालिक के खिलाफ आज रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि काम के दौरान मकान में इधर-उधर गलत वायरिंग की गई थी। जिसे ठीक कराए बिना ही कर्मचारियों को काम पर लगा दिया गया।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिवराज वर्मा पुत्र राधेश्याम ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका चचेरा भाई शोभरन पुत्र किशन निवासी जनपद शाहजहांपुर सोरखा गांव में रहने वाले खेमचंद के मकान में पिछले कई दिनों से राजमिस्त्री विजय कुमार के साथ मजदूरी का काम कर रहा था। पीड़ित के अनुसार 15 अगस्त की शाम के समय खेमचंद के मकान में बेलदारी का काम करते समय उसके चचेरे भाई शोभरन को करंट लग गया। उसे बचाने के लिए गए मिस्त्री विजय कुमार को भी बिजली का करंट लग गया। उन्होंने बताया कि दोनो को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने शोभरन को मृत घोषित कर दिया, जबकि विजय को उपचार के लिए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक खेमचंद ने अपने मकान में बिजली के तार अपेक्षापूर्ण तथा लापरवाही तरीके से लगाए थे। तार पुराने और जर्जर होने के कारण यह घटना हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे कूदकर दी थी जान
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार की शाम को मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर 16 वर्षीय अमृत शर्मा की मौत के मामले में आज एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमृत ने पहले अपने पिता राजू शर्मा की धारदार कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की और इसके बाद मेट्रो रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। उसके पिता का शव थाना फेस-3 क्षेत्र के तिकोना पार्क स्थित एक मकान के कमरे से बरामद हुआ है।
थाना फेस- तीन के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र बताया कि आज अरुण शर्मा थाना फेस-3 पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके भतीजे अमृत शर्मा ने 12 अगस्त को सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। साथ ही अमृत के पिता राजू शर्मा का भी कोई पता नहीं चल रहा है। अरुण ने बताया कि राजू और अमृत थाना फेस-3 क्षेत्र के गढी-चौखंडी गांव मे जगन्नाथ मंदिर के आसपास रहते थे।पुलिस ने राजू की तलाश शुरू की। इसी दौरान तिकोना पार्क के गली नंबर-2 स्थित एक मकान के कमरे से दुर्गंध आने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि इसी कमरे में राजू शर्मा और उनका बेटा अमृत रहते थे।
मृतक अमृत के पास से घटना के समय थाना सेक्टर 49 पुलिस को दो मोबाइल फोन और कुछ चाबियां मिली थी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस से थाना फेस- 3 पुलिस ने संपर्क किया तो पता चला कि दो मोबाइल फोन में से एक मृतक का था तथा दूसरा उसके पिता का था। उन्होंने बताया की चाबियां की सहायता से कमरे को खोला गया। अंदर राजू शर्मा का शव पड़ा मिला। उनके शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे।
थानाध्यक्ष के मुताबिक, कमरे से अमृत के खून से सने कपड़े, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई हैं। बताया गया है कि हत्या के बाद अमृत ने कपड़े बदलने और खून से सने कपड़े कमरे में ही छोड़ दिया था। फोरेंसिक टीम ने कपड़ों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि राजू शर्मा अपने बेटे अमृत को बाहर जाने से रोकते थे। जब वह बाहर जाते थे तो किशोर को कमरे मे बंद करके ताला लगा जाते थे। अमृत का किसी स्कूल में दाखिला भी नहीं कराया गया था। किशोर की मां उसके पिता से काफी समय से अलग-अलग रह ही थी। पुलिस के अनुसार, इन परिस्थितियों को लेकर अमृत परेशान और अवसादग्रस्त था।
Noida News : हॉस्टल और पीजी से छात्रों का लैपटॉप, मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर 58 पुलिस ने पीजी, हॉस्टल और घरों से छात्रों के लैपटॉप, मोबाइल फोन, नगदी आदि चोरी करने वाले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 10 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप और 4 हजार रुपए नगद बरामद किया है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बीती रात को थाना पुलिस ने सागर उर्फ राजा चौधरी निवासी मध्य प्रदेश उम्र 19 वर्ष तथा हसन पुत्र मोहम्मद आलम निवासी खोड़ा कॉलोनी 19 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए 10 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 4 हजार रुपए नगद तथा दो अवैध चाकू बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग अपनी पीजी, हास्टल, घरों में सो रहे छात्र-छात्राओं के कमरे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, नगदी आदि चोरी करते हैं। इन बदमाशों ने चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने नवादा गांव सेक्टर 62 में रहने वाले छात्र दीपांशु उसके साथी हर्ष चौहान, कन्हैया, चिराग अरोड़ा आदि के पीजी से लैपटॉप और नगदी चोरी करनी स्वीकार की है। इनके खिलाफ पीड़ितों ने 7 अगस्त को थाना सेक्टर 58 में मुकदमा दर्ज करवाया था
Noida News : पंजाब और झारखंड के मुद्दे पर केजरीवाल& राहुल चुप क्यों: सुधांशु त्रिवेदी
Noida News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने आज कहा कि पंजाब हाई कोर्ट द्वारा बुधवार को ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और कलेक्टर कोऑर्डिनेटर के 85 पदों पर दिए गए निर्णय के बाद अरविंद केजरीवाल कहां गायब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सदन के पटल पर गलत बात कही थी, यह कोर्ट के आदेश के बाद साबित हो गया। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि केजरीवाल पंजाब के मामले मे मुंह में दही जमा कर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी झारखंड के मामले में कान में तेल डालकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यत्र, तत्र,सर्वत्र विचित्र प्रकार के कार्य करते हुए फिर रहे है, मगर रांची जाने का वक्त उन्हे नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं यह भी कहना चाहता हूं कि जंतर मंतर के जो छात्र हितो के नवोदित झंडाबरदार थे, वे अब कहां गायब हो गए है। उन्हें ना तो पंजाब दिखाई पड़ रहा है, और ना ही झारखंड। सुधांशु त्रिवेदी जनपद गौतम बुद्ध नगर में जिला भाजपा कार्यकारिणी द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार की शाम को आए थे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2 दिन के बाद देश अपने स्वतंत्रता के 80 वें वर्ष मे प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत सारी तकते हैं जो उभरते हुए भारत, आगे बढ़ते हुए भारत, विकासशील भारत, निखरते हुए भारत के मार्ग को अवरुद्ध करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि हमें उन शक्तियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। भारत एक नई शक्ति के रूप में आगे उभर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के अधिवेशन के दौरान जब गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट रूप से कहा कि हम सदन के पटल पर सभी प्रकार के प्रश्नों का उत्तर विस्तृत और व्यवस्थित रूप से देने को तैयार है, उसके उपरांत विपक्ष ने सामना नहीं किया। इसने सिद्ध कर दिया कि विपक्ष भागना चाहता है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि एक बिगड़े दिल के शहजादा ने संसद के सत्र को एक प्रकार से बंधक बना लिया। एक प्रकार से जितनी चर्चा होनी चाहिए उतनी नहीं होने दी। बिल तो पास हो गए लेकिन संसद में चर्चा नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जब-जब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री उत्तर देने आए तो विपक्ष के लोग भाग जाते हैं। इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्री चंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, भाजपा के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Rabupura Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में विक्की सिंह पुत्र जय सिंह उम्र 29 वर्ष मूल निवासी जनपद बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : उन्होंने बताया कि भवनेश कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल अवस्था में नोएडा के सेक्टर 110 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती थे। वह कोमा में थे। बीती रात को उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Noida News : मेट्रो ट्रेन के आगे 16 वर्षीय छात्र ने लगाई छलांग, मौत
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर एक 16 वर्षीय छात्र ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि अमित शर्मा पुत्र राजू शर्मा उम्र 16 वर्ष निवासी सेक्टर 73 ने सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार की शाम को ट्रेन के आगे छलांग लगा दिया। इस घटना में वह ट्रेन की चपेट में आ गए, तथा उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका कि कल शाम पहचान नहीं हो पाई थी। आज सुबह उसकी पहचान हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि कोविड काल के दौरान मृतक के पिता और मां के बीच नौकरी छूटने के बाद विवाद हो गया तथा दोनों अलग-अलग रहने लगे। मृतक अपने पिता के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मृतक की मां मौके पर आई तथा उसने उसकी शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि वह 11वीं कक्षा का छात्र था।
Noida News : पत्नी से हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले 31 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी से हुए विवाद के बाद अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि योगेश कुमार पुत्र विनोद उम्र 30 वर्ष कस्बा सूरजपुर में किराए के मकान पर रहते थे। वह मूल रूप से जनपद मेरठ के रहने वाले थे। उन्होंने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि उनका उनकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि राकेश यादव पुत्र सुल्तान सिंह उम्र 30 वर्ष थाना क्षेत्र में रहते थे। बीती रात को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि वह ज्यादा मदिरा पीने के आदि थे। पुलिस को आशंका है कि मदिरापान के चलते हैं उनकी मौत हुई है।
Noida News : जीएसटी कंसलटेंट से उगाही का मामला: रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर थाना और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
Noida News : जीएसटी कंसलटेंट के साथ बंधक बनाकर हुई अवैध वसूली की घटना में लापरवाही बरतने पर थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक और राईस सिटी के चौकी प्रभारी को आज लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर के इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जीएसटी कंसलटेंट की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय कई दिनों तक इधर से उधर भडटकाया गया।
मालूम हो की 20 जुलाई को जीएसटी कंसलटेंट संदीप को कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उस समय बंधक बना लिया जब वह अपनी सोसाइटी के बाहर कार से जा रहे थे। बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर,धमका कर उनसे 29 लाख रुपए ले लिया था। इस मामले में जीएसटी कंसलटेंट मुकदमा लिखवाने के लिए थाना और चौकी पर घूमते रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने इस मामले में आईजीआरएस डाला तो पुलिस ने उसे निस्तारित दिखा दिया। उसके बाद जीएसटी कंसलटेंट ने फिर मामले को जोर-शोर से उठाया। मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से वसूली गई नगदी और जेवरात आदि बरामद किया।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस की वर्दी में इस घटना को अंजाम दिया था। मीडिया में जब यह बात सामने आई तो पुलिस के अधिकारियों ने इसकी जांच की। जांच मे पाया गया कि पीड़ित का मुकदमा दर्ज करने में थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने लापरवाही बरती तथा ठीक से कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि इस इस मामले में कड़ा कदम उठाते हुए पुलिस आयुक्त ने थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी राइस सिटी राहुल को लाइन हाजिर कर दिया है। फिलहाल थाने का प्रभार निरीक्षक क्राइम सत्येंद्र सिंह को सौंपा गया है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले 6 लोग हुए साइबर ठगी के शिकार, 83 लाख 18 हजार की ठगी
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 6 लोग साइबर अपराध के शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने, शेयर मार्केट में निवेश करने, वीडियो लाइक करने सहित विभिन्न प्रकार का प्रलोभन देकर लोगों से करीब 83 लाख 18 हजार रुपए की ठगी कर ली है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को प्रदीप कुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी सेक्टर 22 ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रीति जैन नामक एक लड़की से उनकी ऑनलाइन संपर्क हुआ। उसने खुद को इंदौर का रहने वाली बताया। उसने क्रिप्टोकरंसी में निवेश कर मोटी कमाई करने का उन्हें झांसा दिया। उन्होंने उसकी बात पर विश्वास कर लिया। उन्होंने क्रिप्टो करेंसी में पहले 10 हजार रुपए लगाया। थोड़ी देर बाद उन्हें 11 हजार रुपए मिल गया। उन्हें विश्वास हो गया कि क्रिप्टोकरंसी में ट्रेडिंग करने से मोटा मुनाफा होगा। पीड़ित के अनुसार उन्होंने विभिन्न बार में युवती के कहने पर विभिन्न खातों में 25 लाख 54 हजार 491 रूपए ट्रांसफर कर दिया। बाद में उन्हें पता चला कि वह साइबर ठगी के शिकार हुए हैं।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में सतपाल वर्मा ने बीती रात को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार उनकी उम्र 59 वर्ष है। वह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा -वन में रहते हैं। उनके अनुसार एक महिला से उनकी सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई। उसने उन्हें गोल्ड कंपनी में इन्वेस्ट करने की सलाह दिया, तथा बताया कि इसमें इन्वेस्ट करने से काफी मुनाफा होगा। पीड़ित उसके झांसी में आ गया, तथा विभिन्न बार में 13 लाख 50 हजार 800 रूपए उसके बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिया। बाद मे पता चला कि बस साइबर ठगी के शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को सीमा जौहरी ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहती हैं। उनके अनुसार वह एक रिटायर्ड टीचर हैं। वह शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर रही थी। इसी बीच उन्हें एक व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से मिला। उसने बताया कि उसके बताए गए शेयर मे इन्वेस्ट करने पर उन्हें मोटा मुनाफा होगा। वह उसकी बातों में आ गई। महिला के अनुसार आरोपी ने अपने जाल में फंसाकर विभिन्न बार में उनके खाते से 9 लाख 40 हजार अपने विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को प्राची सिंह ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एक विकलांग महिला है। पीड़िता के अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर उन्हें अपने जाल में फसाया तथा उनसे विभिन्न बार में अपने खाते में 6 लाख 82 हजार 341 ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को सेक्टर 132 स्थित एक कंपनी में काम करने वाले गोविंद ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 7 अगस्त 2026 की शाम के समय उनके पास एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को उनके बॉस जसविंदर सिंह भाटिया बताया। उसने कहा कि आप एक व्यक्ति के खाते में 20 लाख रुपए ट्रांसफर कर दो। उसने सोचा कि उनके बॉस ने आर्डर दिया है तो उन्होंने उक्त खाते में 20 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिया। जब उसने अपने बॉस से बात की तो पता चला कि उन्होंने ऐसी कोई राशि ट्रांसफर करने के लिए उसे नहीं कहा था। पीड़ित ने इस मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को नेहा सिंह ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्रेटर नोएडा में रहती हैं। उनके अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उन्हें टेलीग्राम एप के माध्यम से अधिक पैसा कमाने का झांसा दिया, तथा अपने जाल में लेकर उनसे 7 लाख 91 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : पूर्वोत्तर राज्य की रहने वाली बीपीओ कर्मी की हत्या का आरोपी इंजीनियर बिहार से गिरफ्तार
Noida News : सेक्टर-49 के बरौला गांव स्थित पीजी में मूल रूप से असम प्रांत की रहने वाली 19 वर्षीय युवती महक अहमद की हत्या के मामले में नोएडा पुलिस ने आरोपी रमन राज को बिहार के कटिहार जनपद से आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बिहार से नोएडा आ रही है। हत्या के बाद आरोपी अपने गृह जनपद भाग गया था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि मृतका से उसकी दोस्ती हो गई थी। उसकी एक पूर्व प्रेमिका भी थी। घटना वाले दिन मृतका ने उसकी पूर्व प्रेमिका के बारे में कुछ अपशब्द कह दिया। इस बात से वह उत्तेजित हो गया तथा उसने धारदार हथियार से उसके ऊपर वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को सामने आई। इसमें उसके शरीर पर धारदार हथियार से करीब दस वार किए जाने की पुष्टि हुई है। गंभीर चोटों के कारण शरीर से अधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने किस हथियार से वार किया। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कल नोएडा पहुंचेगी, तथा पूछताछ कर उससे हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का प्रयास करेगी।
मृतका महक मूलरूप से असम के डिब्रूगढ़ जनपद की रहने वाली थी। वह करीब तीन सप्ताह पहले अपने माता-पिता को बिना बताए अपनी एक सहेली के साथ नोएडा आई थी और कॉल सेंटर में नौकरी कर रही थी। वह अपनी सहेली संजना के साथ बरौला गांव स्थित तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर बने पीजी में रह रही थी। संजना भी असम की रहने वाली है।इसी मंजिल पर बिहार के कटिहार निवासी रमन राज का कमरा था। पुलिस के अनुसार रमन बीटेक कर चुका है, और पहले नोएडा की एक आईटी कंपनी में काम करता था। वह पिछले कुछ महीनों से बेरोजगार था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसकी मृतका से गहरी दोस्ती हो गई थी। घटना वाले दिन रात 2 बजे तक दोनों ने बातचीत की। उसके बाद मृतका उसके कमरे में आ गई। दोनों बैठकर एक दूसरे से प्रेम भरी बातें कर रहे थे। इसी बीच मृतका ने उसकी पूर्व प्रेमिका को लेकर कुछ अपशब्द कह दिया। इस बात से आरोपी रमन राज आक्रोशित हो गया तथा उसने वहां रखे धारदार हथियार से उसके ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
नौ अगस्त को संजना किसी काम से बाहर चली गई थी। दस अगस्त को लौटने पर संजना को महक कमरे में नहीं मिली। इसी दौरान पीजी में रहने वाले लोगों को रमन के कमरे से दुर्गंध आने लगी। कमरे पर ताला लगा था और रमन भी वहां नहीं था। सूचना पर मकान मालिक सार्थक बंसल और पुलिस मौके पर पहुंचे। ताला खुलवाकर कमरे की तलाशी ली गई तो अंदर महक का शव लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन पीजी में रहने वाले लोगों ने महक और आरोपी रमन को बातचीत करते हुए देखा था।
अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से वार किए जाने और अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर नोएडा आ रही है। उन्होंने बताया कि नोएडा लाकर उस घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
Noida News : करोड़ों की ड्रग्स सहित दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार, नोएडा पुलिस और मुंबई एटीएस ने की संयुक्त कार्रवाई
Noida News : उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस और ग्रेटर महाराष्ट्र की मुंबई एटीएस ने ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रॉन स्थित एक फ्लैट से दो नाइजीरियन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2,688 ग्राम मेथामफेटामाइन और निर्माण मैं प्रयुक्त होने वाला कच्चा माल बरामद हुआ है। ड्रग्स की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई गई है। दोनों महिलाएं करीब दो महीने से ग्रेटर नोएडा के इस फ्लैट में रह रही थीं। जिस महिला ने उनके लिए फ्लैट किराये पर लिया था, वह कार्रवाई के दौरान फरार हो गई। एटीएस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान 32 वर्षीय डेबायो अबोसेडे ओमोवुमी और 33 वर्षीय एंजल ओसास जुलिक्ट के रूप में हुई। दोनों नाइजीरिया की रहने वाली हैं।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि मुंबई एटीएस की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ा है। पूछताछ के बाद दोनों को आज रात को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जा रहा है। इसके लिए उन्हें विमान से मुंबई ले जाने की तैयारी है। मुंबई और ग्रेटर नोएडा में ड्रग तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ एटीएस की कार्रवाई एक ही जांच की कड़ी में बताई जा रही है।मुंबई के बांद्रा पूर्व में कार्रवाई के दौरान एटीएस ने पूर्व मे 2,050 ग्राम
मेथामफेटामाइन बरामद की थी। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढे चार करोड़ रुपये आंकी गई। पूछताछ के दौरान आरोपी से मिले सुराग के आधार पर एटीएस की टीम ग्रेटर नोएडा पहुंची। उन्होंने बताया कि मुम्बई एटीएस की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कासना क्षेत्र के ओमिक्रॉन सेक्टर स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा। यहां से 2,688 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई गई। जांच में सामने आया कि दोनों विदेशी महिलाएं पिछले करीब दो महीने से फ्लैट में रह रही थीं। फ्लैट किसके नाम पर किराये पर लिया गया था और महिलाओं को यहां लाने वाला कौन है, इसकी जांच की जा रही है। जिस महिला ने फ्लैट किराये पर लिया था, उसके फरार होने से जांच एजेंसी का शक और गहरा गया है।
Noida News : बुजुर्ग की हत्या के मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास
Noida News : जनपद गौतमबुद्ध नगर न्यायालय ने थाना जारचा क्षेत्र के ऊंचा अमीरपुर गांव में झगड़े के दौरान हुई मारपीट मे एक बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा बुधवार शाम को सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया। जुर्माना राशि जमा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
सहायक शासकीय अधिवक्ता शिल्पी भदोरिया ने बताया कि वर्ष 2020 में जारचा कोतवाली क्षेत्र के अमीरपुर गांव में पड़ोसियों ने रोहतास के घर में घुसकर हमला किया था। परिवार के लोगों को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा गया था। मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं थीं। मारपीट में घायल बुजुर्ग वीरपाल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थ।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की । अदालत में केस की सुनवाई के दौरान आरोपी ललित , अजय, कपिल, अनिल, दर्शन को आजीवन कारावास सुनाई गई। इनके ऊपर अर्थ दंड भी लगाया गया है। जुर्माना अदा नही करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा
Noida News : जेवर एयरपोर्ट की सफलता से कुछ लोगों को तकलीफ: डॉक्टर महेश
Noida News : उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बारिश के दौरान हुए जलभराव को लेकर मजाक उड़ाने वालों पर स्थानीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी और ऐतिहासिक परियोजना में बारिश के कारण कुछ मिनट पानी जमा होने को मुद्दा बनाकर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाना कुछ लोगों की कुंठा को दिखाता है। इससे साफ जाहिर है कि एयरपोर्ट की सफलता से किसे कितनी तकलीफ हो रही है।
उन्होने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने वाला है। इससे क्षेत्र में रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे, साथ ही देश-दुनिया से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। इतनी बड़ी परियोजना में सामने आने वाली छोटी व्यवस्थागत चुनौतियां विकास की इस यात्रा को नहीं रोक सकतीं।
सांसद ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र की पहचान बदलने के साथ अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने कहा कि बारिश के कुछ देर के जलभराव का वीडियो बनाकर पूरी परियोजना का मजाक उड़ाने के बजाय इसके दूरगामी प्रभाव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में इसकी भूमिका को भी देखा जाना चाहिए।
Noida News : नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने बाथरूम में बेल्ट से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 20 वर्षीय युवक ने मंगलवार की देर रात को नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम में बेल्ट से फंदा लगा लिया। गंभीर हालत में केयरटेकर द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि लक्ष्य पुत्र चंदा उम्र 20 वर्ष पहाड़गंज के रहने वाले थे। वह नशे के आदि थे। उनके परिजनों ने नशा छुड़ाने के लिए उन्हें सेक्टर 108 के बी- 166 स्थित रेअवेकनिंग वेलनेस फांउडेशन नामक नशा मुक्ति केंद्र में जून माह मे भर्ती करवाया था। उन्होंने मंगलवार की रात को नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम में जाकर बाथरूम के कूंडे से अपनी बेल्ट से गले में फंदा लगा लिया। नशा मुक्ति केंद्र के केयरटेकर गोविंदा और अन्य लोगों ने उन्हें फंदे से उतारा तथा उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उन्होंने पूर्व में भी नशे की लत के चलते अपने घर पर आत्महत्या का प्रयास किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करेगी।
वहीं थाना फेस -3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाले नवीन उम्र 18 वर्ष ने आज सुबह को अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाली नीमा पुत्री संजय उम्र 26 वर्ष ने आज सुबह को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर तेजाब पी लिया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा की जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। थाना फेस- वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले जयपाल उम्र 35 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ पी लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए उन्हे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी बिगड़ती हालत की देखते हुए आज सुबह को उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। सभी घटनाओं के बारे में जिला अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : सपा महानगर अध्यक्ष पद को लेकर घमासान, कई वरिष्ठ नेताओं ने ठोकी दावेदारी
Noida News : समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष पद को लेकर कई वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने अपना-अपना दावा ठोका है। सपा के नेताओं का कहना है कि वर्तमान अध्यक्ष पिछले 3 साल से अपने पद पर हैं। लेकिन वह ना तो पार्टी की उपस्थिति शहरी क्षेत्र मे मजबूत तरीके से दर्ज कर पा रहे हैं, और ना ही पार्टी के नेताओं को एक सूत्र में पिरो पा रहे हैं। वह जन सामान्य के मुद्दों पर भी संघर्ष करते हुए दिखाई नही दे रहे हैं।
सपा नेताओं का कहना है कि आलम यह है कि वह बूथ कमेटी भी नहीं बना पाए हैं। बूथ कमेटी बनाने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को तीन सदस्य टीम नोएडा भेजनी पड़ी है, जो पिछले दो हफ्ते से यहां पर रहकर बूथ कमेटी बनाने में जुटी हुई है। सपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि जल्द ही महानगर अध्यक्ष की उनके पद से छुट्टी हो सकती है।
समाजवादी पार्टी के सूत्रों के अनुसार सपा के महानगर अध्यक्ष बनने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता कतार में है। जिनमें प्रमुख रूप से पार्टी के महासचिव विकास यादव, विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश यादव, अतुल यादव, विवेक यादव आदि शामिल हैं। वहीं वैश्य समाज से ताल्लुक़ रखने वाले सपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट गौरव सिंघल, खत्री समाज से संबंध रखने वाले सपा प्रवक्ता गौरव चाचरा ने भी महानगर पद के लिए अपनी दावेदारी आला कमान के सामने ठोकी है। समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि वर्तमान महानगर अध्यक्ष की छुट्टी लगभग तय है। राष्ट्रीय नेतृत्व उनके काम से खासा नाराज है। उनका कहना है कि वर्तमान महानगर अध्यक्ष की कार्यकारिणी में भी नोएडा महानगर का संपूर्ण सहभागिता नहीं है। उन्होंने अपनी कमेटी में पंजाबी, समाज, वैश्य, पूर्वांचल, बिहार, शहरी मुस्लिम, उत्तराखंडी, ब्राह्मण, दक्षिण भारतीय, बंगाली समाज को तवज्जो नहीं दिया है। जबकि इनकी की कुल संख्या नोएडा विधानसभा की वोटिंग पावर की 90 प्रतिशत के आसपास है। कुछ नेताओं का कहना है कि महानगर अध्यक्ष नोएडा की सक्रियता नोएडा शहर में बिल्कुल नहीं है। वह कुछ ग्रामीण अंचलों में घूम फिर कर अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। जबकि नोएडा विधान सभा सीट पर शहरी मतदाताओं की संख्या 90 प्रतिशत है। यहां की फैक्ट्रियों, आईटी सेक्टर और विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भारत के विभिन्न प्रांतो से आकर रहने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। यही लोग नोएडा विधानसभा सीट पर विधायक के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
यहां की सोसाइटियों और सेक्टरों में भी सपा की उपस्थिति ना के बराबर है। जबकि सबसे ज्यादा यहीं पर मतदाता रहते हैं। उनकी विभिन्न प्रकार की समस्याएं सरकार, प्राधिकरण और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन से है। उन्हें एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत भी है, लेकिन उन तक सपा के नेता नहीं पहुंच पा रहे हैं। जबकि पूर्व में रहे सपा के पदाधिकारी जैसे की वीर सिंह यादव, राकेश यादव, सुबे यादव, दीपक बिग ने इस पार्टी को शहरी के निवासियों से जोड़ा था। इनके कार्याकाल मे समाजवादी पार्टी को शहरी क्षेत्र से भी खासा समर्थन मिलता रहा। सपा नेता ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की नोएडा विधानसभा सीट पर हालात काफी खराब हो जाएगी।
Noida News : तीन दिवसीय इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ, कल मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
Noida News : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज से तीन दिवसीय इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो 2026 की शुरुआत हुई। कल बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें शिरकत करेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एक्सपो में 25 सेमिनार होंगे। 120 से अधिक देश-विदेश के वक्ता भाग लेगे। 15 हजार के करीब व्यावसायिक आगंतुक होंगे। 150 कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही है।
इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी और उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी की ओर से आयोजित यह एक्सपो बायोएनर्जी क्षेत्र के प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों में शामिल है।आयोजकों के अनुसार एक्सपो में 25 से अधिक सम्मेलन सत्र आयोजित किए जा रसे है। इनमें 120 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वक्ता, 150 से अधिक प्रदर्शक, 1000 से ज्यादा प्रतिनिधि और करीब 15 हजार व्यावसायिक आगंतुकों के शामिल होगें है।
सम्मेलन में कंप्रेस्ड बायोगैस, एथेनॉल, बायोडीजल, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल, ग्रीन हाइड्रोजन, वेस्ट-टू-एनर्जी, बायोमास, बायो-मोबिलिटी, कार्बन मार्केट और कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज जैसे विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा हो रही है।आयोजकों का कहना है कि एक्सपो का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को भारत के प्रमुख बायोएनर्जी हब के रूप में स्थापित करना है। इसमें राज्य की प्रगतिशील नीतियां, बायोमास के उपलब्ध संसाधन, तेजी से बढ़ती एथेनॉल और कंप्रेस्ड बायोगैस क्षमता तथा बायोएनर्जी वैल्यू चेन में निवेश की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।
इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी के महानिदेशक संजय गंजू ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बायोएनर्जी क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक सभी प्रमुख आधार मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इस एक्सपो दुनिया भर की प्रमुख तकनीकी कंपनियों, निवेशकों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर आई है, जिससे निवेश, नवाचार और सहयोग के नए अवसर पैदा होंगे।‘इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026’ का यह तीसरा संस्करण है। इसमें देश और विदेश से बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हो रहे है। आयोजन से भारत के क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन को गति मिलेगी। साथ ही उत्तर प्रदेश की भूमिका बायोएनर्जी इनोवेशन और निवेश के ग्लोबल सेंटर के रूप में और मजबूत होगी।
Noida News : शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर लाखों की ठगी
Noida News : साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 19 लाख 50 हजार रुपए ठग लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि सुनील कुमार वर्मा निवासी सेक्टर 12 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्होंने साइबर अपराधियों की बातों में आकर निवेश करना शुरू कर दिया। शुरुआत में उन्हें कुछ फायदा दिखाई दिया। जब उन्हें विश्वास हो गया कि यह कंपनी सही है तो उन्होंने धीरे-धीरे करके 19,50,000 साइबर अपराधियों के बताए गए विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिया। पोर्टल पर उन्हें अपनी रकम काफी बढी हुई दिख रही थी। जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो साइबर अपराधियों ने टैक्स आदि के नाम पर उनसे और रकम की मांग की। उन्होंने बताया कि पीड़ित को साइबर ठगी की आशंका हुई तथा उन्होंने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : पूर्वोत्तर राज्य की युवती की चाकू से गोदकर हत्या, पड़ोसी के कमरे में मिला शव
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में पीजी मे रहने वाली पूर्वोत्तर राज्य असम निवासी एक युवती का लहूलुहान शव उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक के कमरे में मिला है। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीजी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से बरौला गांव में सनसनी फैल गई है। लोगों में चर्चा है की युवती के साथ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या की गई है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि महक अहमद (18 वर्ष) पुत्री फिरोज अहमद मूल निवासी जिला डिब्रूगढ़ असम मौजूदा समय में सार्थक बंसल की बरौला गांव मे स्थित पीजी में रहती थी। उनके साथ एक अन्य युवती संजना भी असम से दिल्ली नौकरी करने के लिए आई थी। वह भी महक के साथ पीजी मे रहती है। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले बिहार के जनपद कटिहार निवासी अब्दुल रहमान से महक अहमद की बातचीत शुरू हुई। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त की रात को महक अब्दुल रहमान के कमरे में गई थी। लेकिन वह अपनी पीजी में नहीं आई। उसकी सहेली संजना को जब वह दो दिन नहीं मिली तो उसने बीती रात को उसकी तलाश की। अंतिम समय महक अब्दुल रहमान के कमरे में जाती हुई दिखाई दी थी।
उन्होंने बताया कि संजना ने पीजी मालिक को सूचना दी। वह मौके पर आए। अब्दुल रहमान का कमरा बंद था। उन्हे उसके कमरे से बदबू आई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ कर देखा तो महक कमरे में लहूलुहान अवस्था पर पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। पुलिस ने डॉक्टरों को लिखा है कि इस बात की भी जांच की जाएगी की कहीं युवती के साथ कोई गलत काम तो नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि पीजी संचालक सार्थक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मृतका की सहेली संजना से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह तथा महक दोनों असम से दिल्ली में अपना कैरियर बनाने आई थी। संजना ने पुलिस को यह भी बताया कि कई बार महक डेटिंग एप के माध्यम से दोस्ती करके घर से कुछ दिनों के लिए चली जाती थी। इसलिए उसे लगा कि वह वापस आ जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है, उसकी तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Noida News : हर हर महादेव के नारों से गूंजाय मान हुआ नोएडा, ढाई हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात, ड्रोन से रखी जा रही है नजर
Noida News : सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार को सुबह से ही जनपद के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग मंदिरों में जलाभिषेक कर रहे हैं। पूरा शहर हर -हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया है। हर तरफ शिव भक्त कांवड़िये बम- बम बोल के जयकारे करते हुए डीजे पर भजन के साथ-साथ नृत्य करते हुए जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों पर पहुंच रहे हैं। उनके साथ उनके परिवार के लोग, गांव -समाज के लोग और रिश्तेदार भी मंदिरों पर पहुंच रहे हैं। शिव भक्त कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए नोएडा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए करीब 2500 पुलिसकर्मी तैनात है। मंदिरों के अलावा कांवड़ मार्गों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। यातायात विभाग को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है।
अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर भीड़ को व्यवस्थित रखने और किसी तरह की अव्यवस्था रोकना प्राथमिकता है। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ श्रद्धालुओं की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार को मंदिरों और कांवड़ मार्ग पर 3000 सीसीटीवी कैमरों और 30 ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। एआई आधारित कैमरों से भीड़ का आकलन और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। भीड़ के बीच सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात है।
वही डीएम मेधा रूपम और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कांवड़ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां के सभी मंदिरों में सुबह से ही जल चढ़ाना शुरू हो गया है। शिव भक्त मंदिरों पर काफी संख्या में पहुंच कर जलाभिषेक कर रहे हैं। शिव भक्तों और कावड़ियो के आगमन से पूरा शहर शिवमय हो गया है।
Noida News : कबाड़ी के गोदाम पर काम करने वाले नेपाली युवक के सिर पर गिरी भारी वस्तु, चोट लगने से मौत
Noida News : थाना ईकोटेक -प्रथम क्षेत्र में के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ी के गोदाम पर काम करने वाले नेपाली व्यक्ति के सिर पर ऊपर से कोई भारी वस्तु गिर गई। जिस वजह से उन्हें गंभीर चोट लगी। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Ecotech 1 Noida News : थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि डगरू मुराद पुत्र संत राम मुराद उम्र 25 वर्ष मूल निवासी नेपाल थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ी के गोदाम पर काम करते थे। सोमवार को काम करते समय उनके सिर पर कोई भारी वस्तु ऊपर से गिर गई। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उपचार के लिए उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि श्रीमती सपना पोद्दार (30 वर्षी) पत्नी विशन पोद्दार कुलेसरा कॉलोनी में रहती थी। उनकी एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि आज शाम को वह अपने घर पर मृत पाई गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला की मृत्यु का एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मौत के कारण स्पष्ट न होने के चलते अपर पुलिस उपायुक्त की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रजनीश पुत्र सूरजपाल मूलनिवासी जनपद बदायूं उम्र 30 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : सोलहवीं मंजिल से कूदकर नव विवाहिता ने की आत्महत्या, दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से कूदकर सोमवार की शाम को आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतका के भाई ने उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि कामिनी कुमारी पत्नी मंथन धीमान उम्र 24 वर्ष निवासी डिवाइन मिडोज सोसायटी सेक्टर 108 ने सोमवार की शाम को अपने फ्लैट के 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 39 पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि महिला की एक माह पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मृतका के भाई शिव कुमार ने सोमवार की रात को थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनकी बहन के पति मंथन धीमान शादी के समय से ही दहेज की अतिरिक्त मांग कर रहे थे, तथा उसकी बहन का उत्पीड़न कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : प्रेरणा विमर्श&2026’ के पोस्टर का हुआ विमोचन
Noida News : समाज, मीडिया, राष्ट्र और समकालीन विषयों पर सकारात्मक, रचनात्मक एवं सार्थक विमर्श को मंच प्रदान करने वाला ‘प्रेरणा विमर्श’ वर्ष 2020 से प्रत्येक वर्ष देश के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष ‘उत्कर्ष : नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ की केंद्रीय भावना के साथ ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष का आयोजन प्रेरणा मीडिया शोध संस्थान न्यास के तत्वावधान में, प्रेरणा विमर्श आयोजन समिति एवं गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 19 एवं 20 सितम्बर 2026 को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
आयोजन की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से रविवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में वृहद त्रि-सत्रीय योजना बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न सत्रों, आयामों एवं व्यवस्थाओं से जुड़े 150 से अधिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं टोली सदस्यों की सहभागिता रही। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, पंजीकरण, जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार, सहभागिता, विषय-वस्तु एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।
इस बैठक के अवसर पर ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर में आयोजन की केंद्रीय भावना ‘उत्कर्ष : नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। पोस्टर विमोचन के साथ ही आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क एवं पंजीकरण अभियान को और गति देने का संकल्प लिया गया। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों, युवाओं, मातृशक्ति एवं पुरुषों की सार्थक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
‘प्रेरणा विमर्श–2026’ के प्रथम दिवस 19 सितम्बर 2026 को भव्य-दिव्य ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन’ के साथ आयोजन का उद्घाटन होगा। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, राष्ट्रभाव एवं नारी शक्ति के सम्मान की भावभूमि पर आयोजित किया जाएगा।‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ में लगभग 1,000 मातृशक्ति की सहभागिता रहेगी। भारतीय परंपरा के अनुरूप होने वाला यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान, सामर्थ्य, स्वाभिमान एवं राष्ट्र जीवन में उसके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति समाज की कृतज्ञता एवं सम्मान की अभिव्यक्ति होगा।
नारी शक्ति राष्ट्र वंदन के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि नारी परिवार, समाज और राष्ट्र जीवन की सृजन शक्ति होने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उसके सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और सामर्थ्य को सुदृढ़ करना केवल महिलाओं का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।
भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की विविध अभिव्यक्तियों के माध्यम से कार्यक्रम में नारी शक्ति के विभिन्न स्वरूपों, योगदान एवं सामर्थ्य को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया जाएगा।
आयोजन के दूसरे दिन 20 सितम्बर 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दो समानांतर विचार-सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इस सत्र में युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा, नवाचार एवं रचनात्मक क्षमता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता डिजिटल मीडिया, ब्लॉगिंग, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, उद्यमिता, कौशल विकास एवं विकसित भारत जैसे विषयों पर विमर्श होगा।
युवाओं को तकनीक के केवल उपभोक्ता के रूप में नहीं, बल्कि नवाचार, उद्यमिता, डिजिटल संवाद, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण के सक्रिय सहभागी के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।
दूसरे सभागार में ‘स्वाभिमानी नारी, सशक्त भारत’ विषय पर प्रबुद्ध संवाद होगा। इसमें आधुनिक शोध, शिक्षा, मीडिया, विज्ञान, साहित्य, उद्यमिता एवं सामाजिक क्षेत्र में नारी नेतृत्व और योगदान के विविध आयामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।इस सत्र की विशेषता यह होगी कि इसमें केवल मातृशक्ति ही नहीं, बल्कि पुरुषों की भी सक्रिय एवं सार्थक सहभागिता रहेगी। नारी सम्मान, स्वाभिमान एवं सशक्तिकरण को केवल महिलाओं का विषय न मानते हुए इसे समूचे समाज की साझा जिम्मेदारी के रूप में विमर्श का केंद्र बनाया जाएगा।
दोनों समानांतर विचार-सत्रों के उपरांत 20 सितम्बर को सायं 3 बजे से 5 बजे तक सामूहिक समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके समापन समारोह में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपस्थिति रहेगी।
Noida News : भारतीय खाद्यान्न निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपए की ठगी
Noida News : थाना सेक्टर 49 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भारतीय खाद्यान्न निगम में उनके बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने उनसे 5 लाख रुपए की ठगी कर ली है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर -49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बीती रात को सरोज कुमार सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूल रूप से जनपद भोजपुर बिहार के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार वह नोएडा के शिवालिक अस्पताल सेक्टर 51 में काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार उनके पास उनके रिश्तेदार बबीता सिंह पत्नी बलवीर सिंह तथा अंकित कुमार आए। इन लोगों ने कहा कि उनकी भारतीय खाद्यान्न निगम लखनऊ में अच्छी जान पहचान है। उन्होंने उसकी बेटे की नौकरी लगवाने की बात की, तथा विभिन्न बार में 5 लाख रुपए नौकरी लगवाने के नाम पर ले लिया।
पीड़ित के अनुसार बाद में इन लोगों ने एक फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर दिया। जब उनका बेटा लखनऊ स्थित एफसीआई दफ्तर में गया तो उसे बताया गया कि उनके ऑफिस से इस तरह का कोई लेटर जारी नहीं हुआ है, और ना ही वे किसी बबीता और अंकित को जानते हैं। जब पीड़ित ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगा तो उन्होंने उसे धमकी दी। पीड़ित के अनुसार इन लोगों ने सैकड़ो लोगों से एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है।
Noida News : घरेलू सहायिका द्वारा आत्महत्या का मामला: मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका की पंखे के फंदे से लटककर हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में उसकी मां ने मकान मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने रविवार को थाना सेक्टर 49 और आरोपी के घर पर जमकर हंगामा किया था।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश कुमार नैथानी ने बताया कि सलमा खातून पत्नी जुबेर आलम ने आज सुबह को थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह होशियापुर गांव में रहती है। पीड़िता के अनुसार उसकी 18 वर्षीय बेटी रेशमा खातून और 15 वर्षीय बेटी मासूम खातून तरुण बत्रा के ई-57 सेक्टर 51 स्थित घर पर साफ सफाई का काम करते हैं। महिला के अनुसार शनिवार की रात को उनकी दोनों बेटियां वहां पर काम करने गई थी। उनकी छोटी बेटी काम करके घर लौट आई लेकिन बड़ी बेटी ने मकान मालिक के घर के चौथी मंजिल पर पंखे से फंदा लगा लिया। मकान मालिक तरुण बत्रा ने फोन करके उन्हें बताया। जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी पंखे के फंदे से लटकी हुई है। पुलिस मौके पर आई तथा उसको फंदे से नीचे उतारा। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। वहां पर डॉक्टर ना उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आशंका व्यक्त की है कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। मकान मालिक ने सच को छुपाया है। उन्होंने आशंका जताई हैं कि मकान मालिक के उत्पीड़न के चलते उसने आत्महत्या किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक से पुलिस ने पूछताछ की है। मालूम हो कि इस मामले को लेकर रविवार को मृतका के परिजनों और उसके जानकारी ने सेक्टर 51 स्थित कोठी पर पहुंचकर पहले हंगामा किया, उसके बाद ये लोग थाना सेक्टर 49 पहुंचे और वहां भी जमकर हंगामा किया। पुलिस ने इन्हें समझा- बुझाकर वापस भेजा।
Noida News : बैंक मैनेजर के घर पर घरेलू सहायिका का शव पंखे के फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 में रहने वाले एक बैंक मैनेजर के घर पर काम करने वाली 18 वर्षीय घरेलू सहायिका ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को मृतका के परिजनों और अन्य लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा-बूझाकर वापस भेजा।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सेक्टर 51 के ई- ब्लॉक में रहने वाले बैंक प्रबंधक तरुण बाबा के घर पर बिहार कटिहार के सिरकौल गांव की रहने वाली उमा और उसकी बेटी रूबी 18 वर्ष बतौर घरेलू सहायिका काम करते हैं शनिवार की रात को रूबी ने काम करने के बाद घर के चौथी मंजिल पर जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। वही इस मामले में रविवार को मृतका के परिजन और घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाले अन्य लोगों ने पहले घटनास्थल और बाद मे थाना सेक्टर 49 पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि युवती की हत्या की गई है, और शव को पंखे के फंदे से लटकाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चलेगा कि यह घटना आत्महत्या की है या हत्या की।
Noida News : अनियंत्रित बाइक अंडरपास के डिवाइडर से टकराई, किशोर की मौत
Noida News : थाना सेक्टर -39 क्षेत्र के सेक्टर 96 अंडरपास के पास आज तड़के एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर अंडरपास के डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सैफ अली खान उम्र 19 वर्ष आज सुबह को मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर 96 के अंडरपास से गुजर रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर अंडरपास के डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 81 में रहने वाली अनीता उम्र 30 वर्ष को उनके परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के यथार्थ अस्पताल में आज सुबह को भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: पानी में फंसी एंबुलेंस को धक्का देकर निकला बाहर, मरीज की बचाई जान
Noida News : नोएडा पुलिस के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए महामाया फ्लाईओवर के नीचे फंसी एंबुलेंस को वर्दी पहने हुए पानी में भीगते हुए धक्का मारकर पानी से बाहर निकाला, तथा एंबुलेंस में फंसे मरीज की जान बचाई। इसकी विडिओ आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोगों ने पुलिस की खूब तारीफ की है।
मालूम हो कि आज सुबह से ही नोएडा एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। जगह-जगह जल भराव हो गया है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही के चलते यहां के ज्यादातर अंडरपास पानी से भर गए हैं। आज सुबह को एक अस्पताल की एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी, लेकिन महामाया अंडरपास के पास वह पानी में फंस गई। जिसकी वजह से एंबुलेंस में मौजूद मरीज की जान पर आफत आ गई। एंबुलेंस चालक ने पुलिस से सहायता मांगी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस को धक्का लगाकर पानी से बाहर निकलवाया। इस बात की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पुलिस की इस पहल की जमकर तारीफ हो रही है।
Noida News : दहेज उत्पीड़न के चलते महिला ने की आत्महत्या, पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने बेरोजगारी से तंग होकर बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि दिव्यांशु तिवारी पुत्र रमाकांत मूल निवासी जनपद सतना मध्य प्रदेश उम्र 36 वर्ष नोएडा के बहलोलपुर गांव में रहते थे। उन्होंने बीती रात को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के पत्नी के अनुसार वह काफी दिनों से बेरोजगार थे। काफी प्रयास के बाद भी उनको नौकरी नहीं मिल रही थी। इस वजह से वह तनाव में रहते थे। घटना के समय मृतक की पत्नी नौकरी पर गई थी। जब वह रात के समय वापस आई तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पवन शर्मा पुत्र सूरजपाल शर्मा उम्र 44 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि महेंद्र राय नामक व्यक्ति अपने घर पर मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले 30 लोग हुए साइबर अपराध के शिकार, 2 करोड़ 15 लाख 58 हजार रुपए की ठगी
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 30 लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइबर ठगों ने इनसे 2 करोड़ 15 लाख 58 हजार रुपए की ठगी कर ली है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को विजय शर्मा पुत्र रामबाबू शर्मा निवासी सेक्टर 81 ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका मोबाइल फोन पर एक लिंक आया। कहा गया कि इसमें पैसे डालने से उन्हें मोटा कमीशन मिलेगा। पीड़ित के अनुसार उन्होंने साइबर अपराधियों की बात पर विश्वास करके उनके बताए गए खाते में 5 लाख 20 हजार रुपए डाल दिया। उसके बाद अपराधियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि विवेकानंद कुमार गुप्ता ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नोएडा के सेक्टर 73 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा उन्हें शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर अपने झांसे में लिया, और अपने विभिन्न खातों में उनसे 7 लाख 76 हजार रुपए डलवा लिया।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में सतीश ने बीती रात को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 55 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह अपने घर पर थे। अचानक उनके फोन पर रुपए डेबिट होने के मैसेज आने लगे। जब तक वह बैंक में जाकर अपने खाते को ब्लॉक करवाते तब तक साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 11 लाख 97 हजार रुपए निकाल लिया।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में मोहित ने बीती रात को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहते हैं। उनके अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उन्हें शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर अपने जाल में फंसाया। शुरुआती दौर में उन्होंने कुछ फायदा दिखाया, तथा धीरे-धीरे अपने जाल में फंसाकर साइबर अपराधियों ने उनसे 15 लाख रुपए की ठगी कर ली।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में मालती ने बीती रात को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रबूपुरा में रहती हैं। उनके अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनसे संपर्क किया तथा अपने विभिन्न खातों में 7 लाख रुपए इन्वेस्ट करवा लिया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उनकी रकम हड़प ली।
डीसीपी ने बताया कि गौरव अग्रवाल ने बीती रात को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर उन्हें अपने झांसे में लिया। पीड़ित के अनुसार साइबर अपराधियों से 10 लाख 65 हजार रुपए की ठगी कर ली है।
उन्होंने बताया कि मनोज चौहान ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखा धड़ी करके उनके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग करके उनके खाते से 5 लाख 40 हजार रुपए निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में ममता चौहान ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके एयरटेल फोन को अपडेट करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक ऐप डाउनलोड करवाया। इसी बीच उन्होंने उनके मोबाइल को हैक कर लिया तथा उनके खाते से 6 लाख 67 हजार रुपए धोखाधड़ी करके निकाल लिया।
उन्होंने बताया कि तरुण खन्ना ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक का केवाईसी कराने के नाम पर उनसे संपर्क किया तथा एक ऐप डाउनलोड करवाया साइबर अपराधियों ने उनके अकाउंट को हैक कर लिया। उनके खाते से 5 लाख 20 हजार रुपए निकाल लिया।
उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक परीक्षा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बरौला गांव में रहने वाले रामकिशन कौशिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अपराधियों ने उनके खाते से धोखाधड़ी करके 6 लाख 25 हजार रुपए निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक द्वारा जांच की गई तथा मामला सही पाए जाने पर अज्ञात साइबर अपराधियों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम ने बताया कि रश्मि कुमारी ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की थी कि अज्ञात अपराधियों ने उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करके 7 लाख 82 हजार रुपए की ठगी कर ली है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक सनी कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राम भूल सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे 5 लाख 78 हजार रुपए ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी करके ठग लिया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद इस मामले में आज साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
उन्होंने बताया कि सेक्टर 78 स्थित महागुण मॉडर्न सोसाइटी में रहने वाले विशाल कुमार गुप्ता ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर अपराधियों ने उन्हें अपने जाल में फंसाया तथा उनसे 8 लाख 25 हजार रुपए की ठगी कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि दिलीप कुमार मिश्रा ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की थी कि अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी करते हुए 9 लाख रुपए की ठगी कर ली है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक सनी कुमार की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक सनी कुमार ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोहित पुत्र गोविंद राय ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की थी कि अज्ञात साइबर अपराधी ने उनसे ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए 6 लाख 51 हजार रुपए ठग लिया है।
उन्होंने बताया कि आर्यन तोमर ने साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की है कि वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहते हैं। उनके अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी करके 5 लाख 82 हजार रुपए की ठगी कर ली है। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली दिव्या ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करके उनसे 7 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में मुकेश सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करके 7 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट साइबर क्राइम पुलिस ने लिखी रात को दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सेक्टर 76 में रहने वाले प्रवीण कुमार ने साइबर पुलिस से शिकायत की थी अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करके उनसे ऑनलाइन 5 लाख 8 हजार रुपए की ठगी कर ली है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में राहुल कुमार ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की थी। वह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 12 में रहते हैं। उनके अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क कर ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी करते हुए 5 लख रुपए की ठगी कर ली है।
उन्होंने बताया कि बीती रात को अंशुल माथुर ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की थी कि वह सेक्टर 121 में रहते हैं। उनके अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके साथ ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी करते हुए 13 लाख 95 हजार रुपए की ठगी कर ली है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में विवेक यादव ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी करते हुए उनसे 7 लाख 68 हजार 500 रुपए की ठगी कर ली है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में संदीप सिंह ने थाना साइबर पुलिस से शिकायत की थी कि वह सेक्टर 135 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार ठगों ने ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी करते हुए उनसे 7 लाख 78 हजार रुपए की ठगी कर ली है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को एक महिला ने थाना साइबर पुलिस से शिकायत की है कि अज्ञात बदमाशों ने ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी करके उनसे 5 लाख 59 हजार रुपए की ठगी कर ली है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में संजय कुमार जैन ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की थी कि वह सेक्टर 51 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करके 7 लाख रुपए की ठगी कर ली है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में पार्थ अरोड़ा ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधी ने उनके साथ धोखाधड़ी करके 10 लाख 96 हजार रुपए की साइबर ठगी कर ली है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में सुमित कुमार त्यागी ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करके उनसे ऑनलाइन 7 लाख 20 हजार रुपए की ठगी कर ली है। पीड़ित के अनुसार शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
उन्होंने बताया कि एक अन्या मामले में बीती रात को छतर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधी ने धोखा धड़ी करके 6 लाख 65 हजार रुपए की साइबर ठगी कर ली है।
Noida News : इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में 12 अगस्त को शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
Noida News : उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11 से 13 अगस्त के बीच इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का आयोजन होगा। जिसमें 12 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। इसकी तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को जिले के अफसरों ने एक्सपो मार्ट में समीक्षा बैठक की। बैठक मे अफसरों ने सभी विभागों को समय के साथ सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
DM Noida : जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, अग्निशमन, कानून-व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, अतिथि सत्कार सहित अन्य तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देश-विदेश से प्रतिनिधि, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, निवेशक, नीति-निर्माता और अन्य लोग शामिल होंगे। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता की और सुव्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 10 से 12 बजे के बीच होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि पहले दिन प्रदर्शनी का शुभारंभ और बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर तकनीकी व नीतिगत सत्र का आयोजन होगा। दूसरे दिन सीईओ राउंडटेबल, राज्य सरकारों के विशेष सत्र, निवेश एवं उद्योग सहयोग, ग्रीन हाइड्रोजन, कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी), एथेनॉल, बायोडीजल, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ), वेस्ट-टू-एनर्जी, बायोमास, कार्बन मार्केट, वित्तपोषण और नवीन तकनीकों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श होगा। अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में अत्याधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों का प्रदर्शन भी जारी रहेगा। समापन में विभिन्न तकनीकी सत्रों के साथ भविष्य की कार्ययोजना, निवेश साझेदारी, उद्योग सरकार समन्वय आदि पर चर्चा होंगी।
इसका आयोजन इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी (आईएफजीई), एमएम एक्टिव साई-टेक कम्युनिकेशंस उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के साथ मिलकर कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन व प्रदर्शनी का विषय लो कार्बन वर्ल्ड के लिए बायोएनर्जी समाधानों को आगे बढ़ाना है। इसमें 25 से अधिक सम्मेलन सत्र होंगे। जिनमें 120 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय वक्ता, 150 से अधिक प्रदर्शक, 1,000 से अधिक प्रतिनिधि और 15,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है।
Noida News : कुख्यात गांजा तस्कर महिला को कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस ने बरामद किया 23 किलो 400 ग्राम गांजा
Noida News : थाना फेस -1 पुलिस ने एक कुख्यात गांजा तस्कर महिला को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर 23 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उक्त महिला ने पूर्व मे न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।
Police Station Phase 1 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि थाना फेस- वन पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुख्यात गांजा तस्कर महिला हेमा पत्नी संजय उर्फ बाबू को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। उससे गहनता से पूछताछ की गई। महिला की निशानदेही पर सेक्टर 8 स्थित एक मकान से 23 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि यह थाना फेस- वन में पंजीकृत एक मुकदमे में वांछित थी।
उन्होंने बताया कि यह महिला काफी दिनों से एनसीआर में अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए कुख्यात है। इसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज है। यह कई बार पुलिस द्वारा गिरफ्तार की जा चुकी है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसी महिला के साथ सांठ-गांठ के संबंध में बुधवार को गौतम बुद्ध नगर में तैनात कांस्टेबल पुनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह महिला मासूम बच्चों और महिलाओं को आगे करके गांजा बेचने के लिए कुख्यात है।
Noida News : सात वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाला वहशी पिता गिरफ्तार
Noida News : थाना फेस -1 क्षेत्र में रहने वाली एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पिता ने अश्लील हरकत की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 9 में रहने वाली एक महिला ने बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी की उसके पति मोहम्मद मनन द्वारा उसकी 7 वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ घर के अंदर अश्लील हरकत की गई। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि महिला ने अपने पति की बेटी के साथ अश्लील हरकत करते समय की फोटो भी मोबाइल फोन से खींची है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Noida News : बदमाशों ने एक व्यक्ति का कीमती मोबाइल लूटा
Noida News : थाना फेस- 1 क्षेत्र के लेबर चौक के पास से अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति का कीमती मोबाइल फोन बीती रात को लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -1 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि अभिषेक कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर- तीन स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार वह रात के समय फोन पर बात करते हुए हरौला गांव के पास स्थित लेबर चौक के पास से गुजर रहे थे, तभी स्कूटी पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से उनका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया ,तथा फायर स्टेशन की तरफ भाग गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले महिला समेत तीन ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक महिला सहित तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कस्बा दादरी के मोहल्ला मेवतियां में रहने वाली गुलशमा पत्नी वसीम अकरम उम्र 22 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले गौरव सिंह पुत्र मदन सिंह उम्र 15 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मुनेंद्र पाल सिंह पुत्र सुरेश पाल सिंह उम्र 31 वर्ष थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में रहते थे। बीती रात को उन्होंने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो फैक्ट्री कर्मियों समेत पांच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों की संदेश परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले सुमित पुत्र क्लस्टर उम्र 28 वर्ष बीती रात को कंपनी में काम कर रहे थे ,तभी उन्हें खून की उल्टी आई। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की जांच करेगी।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में विशेष निर्यात जोन में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले अरुण उम्र 41 वर्ष आज सुबह को कंपनी में काम करते समय अचेत हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना फेस दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Kasna Greater Noida News : थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि सुरेश चौधरी पुत्र लोटन चौधरी उम्र 21 वर्ष मूल निवासी जनपद पन्ना मध्य प्रदेश को गंभीर हालत में उपचार के लिए बुधवार सुबह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले महेंद्र राय उम्र 49 वर्ष को उनके बेटे ने आज सुबह को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शाहनवाज पुत्र अख्तर हुसैन थाना क्षेत्र में रहते थे। उनकी उम्र 30 वर्ष थी। गंभीर हालत में उनके परिजनों ने उपचार के लिए बीती रात को उनको अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर आज हुए विभिन्न सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- 2 क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह बुधवार को सचिन पुत्र बाबूराम निवासी जनपद हमीरपुर उम्र 19 वर्ष, मनीष पुत्र छोटेलाल निवासी ओमिक्रान सेक्टर उम्र 19 वर्ष बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी अवध ग्रीन कट के सामने एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अमित कुमार पुत्र जगबीर सिंह थाना दनकौर क्षेत्र में बुधवार सुबह को हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह मूल रूप से जनपद बुलंदशहर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में आज सुबह को हुए एक सड़क हादसे में मंजरपुर कोठी के पास एक कार चालक ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार हरिकेश पुत्र मनवीर सिंह उम्र 38 वर्ष तथा उनकी पत्नी प्रियंका उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम ककोड़ जनपद बुलंदशहर घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मंके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर आज सुबह एक मकान में घुस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक नरेश उम्र 40 वर्ष को ट्रक से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : चाइल्ड पीजीआई के पार्क में खेल रहे बच्चे को लगा बिजली का करंट, हालत गंभीर
Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के पार्क में खेल रहे पीजीआई में काम करने वाले एक कर्मचारी के बच्चे को करंट लग गया। बच्चा गंभीर रूप झुलस गया। बच्चे को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी के बाद अस्पताल पहुंचे बिजली विभाग इंजीनियर के परिजनों की नोक झोक हो गई। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने परिवार को समझा-बूझाकर शांत करवाया । इस दौरान अस्पताल परिसर में हंगामा भी हुआ।
बच्चे की मां दिशा गुप्ता ने बताया कि वह पीजीआई में टेक्निकल के पद पर तैनात हैं। बुधवार की रात करीब 7 बजे उनका 7 वर्षीय बेटा अभिराज पार्क में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसने लोहे की ग्रिल को छुआ और करंट की चपेट में आ गया। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने सूझबूझ दिखाते हुए बॉल, चप्पल और डंडे की मदद से उसे ग्रिल से अलग किया, जिससे उसकी जान बची। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिशा गुप्ता का आरोप है कि लापरवाही से पार्क की ग्रिल में करंट उतर रहा था, इसके बावजूद बिजली आपूर्ति बंद नही कराई गई। उन्होंने मामले में थाना सेक्टर 20 में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : कुख्यात गांजा तस्कर महिला से सांठ& गांठ के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, सेवा से बर्खास्त
Noida News : गांजा तस्करी करने वाली एक महिला से सांठगांठ के आरोप में एक सिपाही को बुधवार की शाम को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई हुई है। सिपाही को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है। आरोपी पुलिसकर्मी की तैनाती नोएडा पुलिस की एक महत्वपूर्ण टीम में थी।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार को एक वीडियो सामने आया। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में जिले में तैनात आरक्षी पुनीत एक गांजा तस्कर महिला हेमा से संदिग्ध परिस्थितियों में बातचीत करता सुनाई दे रहा है। वीडियो में दिख रही महिला गांजा तस्करी से जुड़ी बताई जा रही है। वीडियो के आधार पर प्रथम दृष्टया आरक्षी की अपराधियों के साथ सांठगांठ और अनुचित लाभ लेने की आशंका सामने आई। घटना के कुल दो वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में बेड पर गांजा रखकर महिला गांजा तस्कर किसी से बात कर रही है। उसमें महिला कहती है कि माल जो भेजा है, ठीक नहीं है इसबार 'भाई साहब'। इसपर सामने मोबाइल पर बात कह रहा व्यक्ति फोटो भेजने की बात कहता है। महिला कहती है कि इस बार के माल में नशा नहीं है। लड़कों को दे दिया है। इसमें सामने बातचीत कर रहा व्यक्ति गांजे का रेट भी पूछता है। दूसरे वीडियो में महिला गांजे का ऑर्डर देते हुए दिखाई पड़ रही है। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल जांच कराई। प्रारंभिक जांच में आरोपों को गंभीर मानते हुए आरक्षी पुनीत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने विभागीय स्तर पर भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की निष्पक्ष छवि कायम रखने के लिए भ्रष्टाचार अथवा अपराधियों से किसी भी प्रकार की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी पुलिसकर्मी की अपराधियों से सांठगांठ या भ्रष्ट आचरण सामने आता है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इससे पूर्व पुनीत थाना सेक्टर 20 में तैनात रहा था। वह तत्कालीन कोतवाल का कारखास भी था। बताया जाता है कि तभी से पुनीत इस धंधे में संलिप्त है। पुनीत ने पूछताछ के दौरान कई पुलिस अधिकारियों, मीडिया से जुड़े कुछ लोगों और कुछ नेताओं के नाम भी बताया है, जो गांजा तस्करी और उसे बिकवाने के धंधे में संलिप्त है। मालूम हो कि पूर्व मे कुख्यात गांजा तस्कर नूरी पकड़ी गई थी। उसने भी कुछ पुलिसकर्मियों, मीडिया कर्मियों और नेताओं का नाम लिया था, जो उसको गांजा बेचने में उसका सहयोग करते थे। पुलिस सूत्रों का दावा है कि जल्द ही कुछ मीडिया से जुड़े लोग, नेता और पुलिस कर्मियों पर गाज गिर सकती है। पुनीत का पुलिस अब पुराना इतिहास भी पता कर रही है।
Noida News : विश्व हिंदू परिषद ने फूंका पप्पू यादव का पुतला
Noida News : संसद भवन परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा सनातन संस्कृति, साधु-संतों और पुजारियों के कथित अपमानजनक नाट्य प्रदर्शन के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नोएडा महानगर ने सेक्टर-22 स्थित चौड़ा मोड़ पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंककर विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान चौड़ा मोड़ 'जय श्रीराम' के नारों से गूंज उठा। विहिप के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग, मातृशक्ति तथा साधु-संत शामिल हुए। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि संसद जैसी गरिमामयी संस्था में धार्मिक प्रतीकों और संतों का स्वांग रचकर उनका उपहास उड़ाना करोड़ों सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है।विहिप के जिला पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर माने जाने वाले संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर धार्मिक प्रतीकों का मजाक उड़ाना सामान्य घटना नहीं है, बल्कि यह संत समाज की गरिमा और सनातन संस्कृति पर सीधा आघात है। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे कृत्यों को हिंदू समाज स्वीकार नहीं करेगा।
जिलाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि हिंदू विरोधी मानसिकता रखने वाले लोग देश की संस्कृति और संत समाज का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद धर्म विरोधी गतिविधियों का लगातार विरोध करती रहेगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों में आवाज उठाती रहेगी।बजरंग दल के नेतृत्व एवं नोएडा महानगर संयोजक विनोद चौहान के संयोजन में आयोजित इस प्रदर्शन में सेक्टर-147 स्थित गौशाला के संरक्षक राममंगलदास महाराज, जिलाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, जिला मंत्री दिनेश महावर, संयोजक विनोद चौहान, सह मंत्री राजीव शर्मा, सह-संयोजक विनोद सिंह, नितेश शर्मा, प्रवीण, धर्म प्रसार प्रमुख नरेंद्र शर्मा तथा जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख नितिन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोग हुए साइबर अपराधियों के शिकार, 79.25 लाख रुपए की ठगी
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने उनसे 79.25 लाख रुपए की ठगी कर ली। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि छतर सिंह ने बीती रात को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन को हैक करके 7 लाख 79 हजार रुपए उनके खाते से निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को शिवराज सिंह भंडराल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एनएसजी सोसायटी ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम एप के माध्यम से लाइक करने के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाया तथा मोटी रकम मुनाफे में देने का वादा किया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने अपने जाल में फंसाकर उनसे 6 लाख 11 हजार रुपए की ठगी कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को गौरव कुमार ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ लोगों ने उसे फोन किया तथा एक लिंक भेजा। उन्होंने कहा कि अगर तुम्हें अपने अकाउंट में पैसे चाहिए तो एक क्यूआर कोड को स्कैन करो। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उन्हें धमकी दी कि तुम्हारी आपत्तिजनक तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने धमकी देकर उनसे 6.8 लाख रुपया अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को कमल कुमार पुत्र रामलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर -2 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार साइबर अपराधियों ने उनकी कंपनी के सर्वर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। ग्राहकों का डाटा हासिल करके ग्राहकों के डिजिटल गोल्ड निवेश की जानकारी हासिल की तथा उसे बेचकर 6 लाख 69 हजार 386 रुपए की ठगी कर ली। डीसीपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि बीती रात को सुभाष पाटिल ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नोएडा के सेक्टर 27 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार साइबर अपराधियों ने आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड मुंबई के कर्मचारी बनकर उनसे संपर्क किया तथा क्रेडिट कार्ड के पॉइंट बढ़ाने का लालच देकर एक लिंक भेजा। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसके मोबाइल फोन को हैक कर लिया तथा उनके खाते से 5.3 लाख रुपया निकाल लिया।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को विक्रांत साहीवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा ऑनलाइन निवेश कर मोटा मुनाफा करने का लालच दिया। पीड़ित उनके झांसी में आ गए तथा साइबर अपराधियों ने विभिन्न बाल में उनसे 22 लाख 50 हजार रुपए अपने विभिन्न खातों में डलवा लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसकी रकम हड़प ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि अरविंद ओझा पुत्र नागेंद्र ओझा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर अपने जाल में फंसाया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनसे 6 लाख 67 हजार रुपए अपने खाते में डलवा लिया।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को कपिल मखीजा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाया तथा उनसे विभिन्न बार में अपने खाते में 5 लाख 28 हजार रुपए डलवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि बीती रात को अजय सिंह ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनकी कंपनी के बैंक खाते से अवैध रूप से 5 लाख 8 हजार रुपए निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक मोबाइल एप्लीकेशन भेजा गया। आरोपियों ने उनके मोबाइल को हैक कर उनके खाते से रकम निकाल ली।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को अनीश ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उन्हें अश्लील फोटो भेज कर उन्हें धमकाया तथा ब्लैकमेल करके उनके खाते से 6 लाख 31हजार रुपए अपने खाते में डलवा लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : तय मानक से ज्यादा फीस बढ़ाने वाले स्कूलों 7 स्कूलों पर एक&एक लाख रुपए का जुर्माना
Noida News : नोएडा के 7 निजि स्कूलों पर जनपद गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कड़ा ऐक्शन लिया है। उन्होने मंगलवार को बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने 7 प्राइवेट स्कूलों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इन स्कूलों पर उत्तर प्रदेश फीस रेगुलेशन एक्ट के नियमों का उल्लंघन का आरोप है। इन्होंने तय सीमा से अधिक फीस बढ़ाई या बिना मंजूरी के अलग-अलग शुल्क लगाए।
डीएम के अनुसार, स्कूलों पर जुर्माना लगाने का फैसला उनकी अध्यक्षता में हुई जिला फीस रेगुलेटरी कमेटी की बैठक में लिया गया। कमेटी ने 2026-27 अकादमिक सत्र के लिए प्राइवेट स्कूलों की प्रस्तावित फीस बढ़ोतरी की समीक्षा की। कमेटी ने उत्तर प्रदेश सेल्फ-फाइनेंस्ड इंडिपेंडेंट स्कूल्स (फीस रेगुलेशन) एक्ट के नियमों के पालन की जांच की।
समीक्षा बैठक में पाया गया कि 6 प्राइवेट स्कूलों ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए 7.23 फीसदी की अधिकतम तय सीमा से अधिक फीस बढ़ाई। नोएडा के सेक्टर 21 के एक अन्य स्कूल ने कम्पोजिट फीस के अलावा अलग से सालाना फीस भी वसूली। यही नहीं 2025-26 एकेडमिक सेशन के लिए अपना फीस स्ट्रक्चर भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया। इस तरह इन स्कूलों ने गलतियां कीं।
कमेटी ने इन गलतियों को उत्तर प्रदेश सेल्फ-फाइनेंस्ड इंडिपेंडेंट स्कूल्स (फीस रेगुलेशन) एक्ट के तहत पहली बार की गई गलती माना। कमेटी ने 7 स्कूलों में से हर एक पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। प्रशासन ने कहा कि जिन स्कूलों में तय सीमा से अधिक फीस बढ़ाई गई थी, उनको पहले नोटिस जारी करके एक्ट के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, नोटिस के बावजूद 7 स्कूल इन उल्लंघनों को ठीक करने में नाकाम रहे।
कमेटी ने 7 स्कूलों के रवैये को गलत माना और इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू की। गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने कहा कि 'उत्तर प्रदेश सेल्फ-फाइनेंस्ड इंडिपेंडेंट स्कूल्स (फीस रेगुलेशन) एक्ट' के तहत प्राइवेट स्कूल कानूनी नियमों का पालन किए बिना तय सीमा से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकते हैं। जिला प्रशासन के इस फैसले से जिले के तमाम प्राइवेट स्कूलों को एक सीधा संदेश जाएगा कि यदि नियम कायदे नहीं माने तो ऐक्शन तय है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में पांच की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में मंगलवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में नरेश पुत्र रामचंद्र मूल निवासी जनपद कासगंज उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Jarcha Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अंकुर कुमार पुत्र बसंत कुमार मूल निवासी जनपद हापुड़ उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Expressway Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेस -वे क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में शाहनवाज पुत्र इकबाल मूल निवासी जनपद मुजफ्फरनगर उम्र 42 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुई एक सड़क हादसे में ललित कुमार पुत्र रविंद्र सिंह उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनके उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : चलती बाइक से मूर्छित होकर सड़क पर गिरा युवक, उपचार के दौरान मौत
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी के पास मंगलवार को एक 19 वर्षीय युवक बाइक पर सवार होकर जा रहा था। वह अचानक चलती बाइक से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि सोमेश सागर पुत्र नेम सिंह निवासी जनपद बदायूं उम्र 19 वर्ष मंगलवार शाम को बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। चोटपुर कॉलोनी के पास अचानक चलती बाइक से वह मूर्छित होकर नीचे गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर एक अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक को चलती बाइक पर हार्ट अटैक आया, जिसकी वजह से यह घटना हुई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो युवकों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सिया राम पुत्र मिठाई लाल उम्र 34 वर्ष थाना सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्तानपुर गांव में रहते थे। वह मूल रूप से गोपीगंज जनपद भदोही के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने मंगलवार की शाम को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। उन्होंने बताया कि उनको परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रहने वाले प्रांशु पुत्र राजपाल उम्र 20 वर्ष ने मंगलवार को अपने घर पर अज्ञात कारण से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Noida News : नोएडा में साइबर ठगों का कहर: डिजिटल अरेस्ट, ब्लैकमेल और फर्जी निवेश से 34.49 लाख की ठगी
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। इनसे साइबर अपराधियों ने करीब 34 लाख 49 हजार रुपए की ठगी कर ली है। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 37 में रहने वाले करियामपुझा वर्गीज रप्पई ने बीती रात को थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 31 जुलाई वर्ष 2026 को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके आईडी का इस्तेमाल करके एक बैंक खाता खोला गया है, जिसका उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग, मानव तस्करी और गैरकानूनी कामों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आपको हिरासत में लेना होगा। पीड़ित के अनुसार वह इस फोन कॉल के बाद काफी डर गए। उनके अनुसार आरोपी ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया तथा उसने कहा कि यह मामला सीबीआई में चला गया है। आरोपी ने वीडियो कॉल के माध्यम से सीबीआई के अधिकारी से संपर्क करवाया।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। पीड़ित भय और डर से जो भी वह कहता रहा करते चले गए। पीड़ित के अनुसार उसने 1 अगस्त वर्ष 2026 को कहा कि आप सीबीआई के खाते में 22 लाख रुपए जमा कर दो, ताकि आपकी लेनदेन की जांच में आसानी होगी। उसने कहा कि जांच पड़ताल के बाद आपका पैसा वापस कर दिया जाएगा। बाद में उनको इस बात का एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बीती रात को थाना साइबर क्राइम में अनीश पुत्र अलीमुद्दीन निवासी सेक्टर 22 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात लोगों द्वारा उसके मोबाइल फोन पर टेलीग्राम के माध्यम से उसकी गंदी और अश्लील फोटो भेजी गई। उसे डरा- धमकाकर ब्लैकमेल करके अपने विभिन्न खातों में 6 लाख 31 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिया गया। पीड़ित के अनुसार उसे एक वीडियो कॉल आई थी। जैसे ही उन्होंने कॉल उठाई एक लड़की उसपर निर्वस्त्र अवस्था में दिखी। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। इस वीडियो के आधार पर आरोपी उसे डरा धमकाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे, तथा उससे रकम अपने खाते में डलवा लिए।
थाना साइबर क्राइम मे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा उनको अपने जाल में फंसाकर अपने विभिन्न खातों में 6 लाख 18 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिया। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम ने बताया कि पीड़ित असीम चौधरी पुत्र आर्यन चौधरी निवासी सेक्टर 45 की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : कूड़ा बिनते समय 16 वर्षीय किशोर को लगा करंट, मौत
Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र के हौजरी कंपलेक्स के पास कूड़ा बिनने वाले एक 16 वर्षीय किशोर को करंट लग गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांशु पुत्र रविदास उम्र 16 वर्ष मूल निवासी जनपद औरैया थाना फेस -2 क्षेत्र के हौजरी कंपलेक्स में आज कूड़ा बिन रहा था। इसी बीच उसे बिजली के खंभे से करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पहले उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। काफी प्रयास के बाद उसकी शिनाख्त हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : चालीस वर्षीय व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र के केंद्रीय विहार सेक्टर 82 में रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना भेज दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गौरव पुत्र पदम सिंह निवासी केंद्रीय विहार सेक्टर 82 ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उनके परिजनों ने उन्हें फंदे से उतार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आज सुबह को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संतोष कुमार पुत्र राजाराम निवासी कुलेसरा उम्र 35 वर्ष थाना फेस-दो क्षेत्र के होजरी कंपलेक्स में स्थित एक कंपनी में काम करते थे। वह कंपनी में काम करते समय बीती रात को अचानक मूर्छित हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करेगी।
Noida News : सेल्समैन की हत्या में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास
Noida News : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) सत्येंद्र सिंह की अदालत ने सेल्समैन की हत्या के मामले में तीन लोगों को सोमवार को दोषी करार दिया है। अदालत ने एटा निवासी विवेक, पुनीत व अमन को दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषियों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
मामला थाना बिसरख क्षेत्र के अपराध से जुड़ा है। 11 दिसंबर 2023 को धनंजय ने अपने भाई सुमंजय की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर में बताया गया कि 10 दिसंबर 2023 की रात आरोपी पुनीत, विवेक और अमन उसके कमरे पर आए और सुमंजय को अपने साथ ले गए। उस समय धनंजय के अलावा दीपक वर्मा, सुदेश और हृदेश भी मौके पर मौजूद थे। अगले दिन जब सुमंजय वापस नहीं लौटा तो धनंजय ने तीनों आरोपियों से उसके बारे में पूछा। आरोपी टालमटोल करते रहे, लेकिन बाद में उन्होंने कथित रूप से यह कह दिया कि सुमंजय उनसे लगातार पैसे मांगता था और उन्होंने उसका काम तमाम कर दिया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को नाले में फेंक दिया गया था। आरोपियों द्वारा मृतक के क्रेडिट कार्ड से मोबाइल खरीदने की बात सामने आई थी।
एडीजीसी (अपराध) शिल्पी भदौरिया ने बताया कि मामले में मामले में 12 गवाह पेश किए थे। इस कारण अधिकतम सजा की मांग की थी। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देकर सजा सुनाई है।
Noida News : यूपी& रेरा ने दी 10 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी
Noida News : उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने सोमवार को गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत पांच जिलों की 10 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं में फ्लैट, विला और दुकानें मिलाकर 1632 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। गौतमबुद्ध नगर में 680 दुकानें बनेंगी।
यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में तीन व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में 680 दुकानें यानी व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इसमें 281.64 करोड़ का निवेश आने का अनुमान है। गाजियाबाद में एक आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी दी गई है।
इन दो परियोजनाओं में फ्लैट और दुकान मिलाकर कुल 625 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि लखनऊ में तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें दो आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना शामिल है। इन परियोजनाओं में 26.57 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा। साथ ही कुल 215 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का विकास किया जाएगा। गोरखपुर में₹144.09 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली एक मिश्रित परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के तहत 69 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, मुरादाबाद में 3.05 करोड़ रूपए के अनुमानित निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को मंजूरी मिली है। इसके अंतर्गत 43 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।
Noida News : पत्नी के साथ मारपीट कर पति ने दिया धक्का, सिर में चोट लगने से मौत
Noida News : थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 168 स्थिति एक निर्माणाधीन कंपनी में काम करने वाली महिला को उसके पति ने पैसे को लेकर जमकर पीटा, तथा उसे धक्का दे दिया। महिला का सिर दीवार में टकराया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि गीता कुमारी पत्नी देना लोहरा मूलनिवासी झारखंड उम्र 33 वर्ष सेक्टर 168 स्थित एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में काम करती थी। उनके साथ उनके पति भी काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि बीती रात को पैसे को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पति ने उसके साथ मारपीट की तथा धक्का दे दिया। महिला का सिर दीवार से जा टकराया। गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।
Noida News : छत से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा गांव में रहने वाले एक 28 वर्षीय व्यक्ति छत से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Ecotech 3 Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शिवम (28 वर्ष) पुत्र रामनरेश मूल निवासी जनपद हरदोई, कुलेसरा गांव में सर्वेश त्यागी के मकान में किराए पर रहते थे। उन्होंने बताया कि वह नोएडा में नौकरी करने के लिए आए थे। वह छत पर सोने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त की रात को वह छत से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- तीन के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि कुमारी रिया चौरसिया उम्र 19 वर्ष पुत्री हरनारायण थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी नियर पुलिस लाइन में रहती थी। उन्होंने बीती रात को उन्होने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उनके परिजनों ने फंदे से उतार कर उनको उपचार के लिए न्यमैड अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के भाई राज ने बताया कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Kasna Greater Noida News : थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बाल्मीकि मोहल्ला ग्राम कासना में रहने वाले विकास पुत्र ओमपाल उम्र 29 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गंगा पुत्र मेवाराम उम्र 21 वर्ष निवासी सेक्टर 31 ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले नवीन कुमार पुत्र राजवीर उम्र 54 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बन रहे हैं युवा: बृजेश पाठक
Noida News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज के कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा है कि युवा नौकरी मांगने वाले नहीं देने वाले बन रहे है। युवा प्रदेश में अपने नवाचार के जरिये आगे बढ़ रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश अहम योगदान निभा रहा है। यह बातें उप मुख्यमंत्री ने जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को आयोजित नमस्कार उत्तर प्रदेश राज्य सृजनकर्ता सम्मान कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रतिभा, नवाचार और युवा शक्ति के दम पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को अपनी सृजनात्मक क्षमता का बेहतर उपयोग करने और समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने नमस्कार फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक मंच बताया।
विशिष्ट अतिथि इसरो वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज का युवा केवल अपने भविष्य का निर्माण नहीं कर रहा, बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार, संवेदनशील और नवाचारी नागरिक तैयार करना है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन युवाओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान का उत्सव है। नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष नमो वत्स मिश्र ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन देना है।
Noida News : हौदी में गिरने से चार वर्षीय मासूम की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर-123 स्थित पर्थला गोलचक्कर के पास झुग्गी बस्ती में पानी से भरी हौदी में गिरने से चार वर्षीय मासूम की आज मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान चार वर्षीय फिरोज आलम उर्फ गोलू के रूप में हुई है। उसके परिजन सीतापुर के अटरिया के रहने वाले हैं। परिवार वर्तमान में सेक्टर-123 स्थित पर्थला गोलचक्कर के पास झुग्गी बस्ती में रहकर मजदूरी करता है।
थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मासूम बच्चा खेलते-खेलते झुग्गी के पास बनी पानी से भरी हौदी के करीब पहुंच गया। खेलते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह हौदी में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-113 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। झुग्गी बस्ती में भी शोक का माहौल छा गया। पुलिस ने पंचनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
उन्होने बताया कि मामले में थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि जिस स्थान पर हौदी बनी थी, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Noida News : चुनावी रंजिश में हुई हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास
Noida News : उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर क्षेत्र में पांच साल पहले चुनावी रंजिश के चलते की गई तत्कालीन बीडीसी सदस्य के पिता की गोली मारकर हत्या के मामले में आज गौतम बुद्ध नगर की सत्र अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 14 मई 2021 को भवोकरा गांव निवासी इंद्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस दौरान वह घर के बाहर अशोक और अन्य ग्रामीणों के साथ बैठे थे। इसी बीच चुनावी रंजिश को लेकर पूजा, आकाश और अनुज के बीच विवाद शुरू हो गया।
उन्होंने बताया कि कहासुनी के दौरान पूजा के उकसाने पर आकाश ने इंद्रपाल के सीने में दो गोलियां मार दीं। इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक ब्रह्माजीत भाटी ने अदालत के समक्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्य, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए। अभियोजन ने दलील दी कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से हत्या की, इसलिए उसे कठोरतम सजा दी जानी चाहिए। सुनवाई के बाद सत्र अदालत ने मुख्य आरोपी आकाश को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।रिपोर्ट के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव और शॉक के कारण इंद्रपाल की मृत्यु हुई थी। सभी साक्ष्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद अदालत ने आरोपी आकाश को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
Noida News : फ्लिपकार्ट और अमेजाॅन कंपनी के डिलीवरी का सामान चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार
Noida News : अमेजॉन और फ्लिपकार्ट की कंपनी द्वारा डिलीवरी के लिए भेजे गए सामान को अमानत में खयानत कर चोरी करके बेचने वाले गैंग के पांच लोगों को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 70 लाख रुपए कीमत का विभिन्न प्रकार के सामान बरामद हुआ है।
पुलिस उपयुक्त (जोन प्रथम) साद मिंयां खान ने बताया कि थाना सेक्टर 20 में एक कंपनी के अधिकारी बदन सिंह ने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी लॉजिस्टिक का काम करती है। उनकी कंपनी द्वारा फ्लिपकार्ट और अमेजॉन कंपनी के डिलीवरी के लिए भेजे गए सामान को नोएडा में रहने वाले वासीद खान और उनके साथी डिलीवरी बॉय अमानत में खयानत कर चोरी करके अन्य लोगों को बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी वासिद खान, डिलिवरी बाॅय सुनील कुमार, विजय सिंह, धर्मेंद्र, रघुराज सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से विभिन्न बोरों में भरकर रखे हुए करीब 70 लाख 63 हजार 564 रुपए कीमत के सामान बरामद किया है। जिसमें कपड़े, जूते, इयरबड्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
Noida News : छह शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के 15 दो पहिया वाहन बरामद
Noida News : थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर 6 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 14 मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद की है।
सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को एक सूचना का आधार पर थाना सेक्टर 20 पुलिस ने अट्टा गांव के पास से एक सूचना के आधार पर राजेश चौहान, अजय कुमार, कृष्णा, शेरा, विजय कुमार और बृजेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए 15 दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने वाहन चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र के बीपीएल कट के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सब्जी लेने जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए भंगेल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर देर रात को उनकी मौत हो गई है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि करन गुप्ता ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूल रूप से जनपद भोजपुर बिहार के रहने वाले हैं, तथा वर्तमान समय में सेक्टर 8 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनके पिता 31 जुलाई को सुबह के समय फेस- दो स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने जा रहे थे। जैसे वह बीपीएल कट के पास पहुंचे, एक हाईवा चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उनको उपचार के लिए भंगेल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर शुक्रवार की देर रात को डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में सतवीर सिंह पुत्र खूब सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद हाथरस के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार बीती रात को उनका बेटा विकास पैदल जा रहा था, तभी एक कमर्शियल वाहन के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस नाम लेकर जांच कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में श्री देवी पत्नी कैलाश ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति कैलाश थाना फेस-दो क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में महिला के पति की कूल्हे की हड्डी टूट गई है तथा शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : शातिर लुटेरा गिरफ्तार,16 मोबाइल फोन बरामद
Noida News : थाना फेस-दो पुलिस ने बीती रात को एक बदमाश को गिरफ्तार कर उनके पास से 16 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू आदि बरामद किया है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सत्यम राय पुत्र संतोष राय निवासी ग्राम सलारपुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए और चोरी के विभिन्न कंपनियों के 16 कीमती मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी भंगेल गांव के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 23 वर्ष है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह भीड़ भाड़ वाले वाले इलाके तथा बाजारों से लोगों के फोन चोरी या लूट कर लेता है। इस बदमाश ने दर्जनों वारदात करनी स्वीकार की है।
Noida News : पीएम और उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देश और प्रधानमंत्री से मांगी माफी
Noida News : जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री और उनकी मां को अपशब्द कहने वाली नोएडा के सेक्टर 168 की रहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आज माफी मांगते हुए देश के प्रधानमंत्री और भारत के लोगों से माफी मांगी है।
एक सोशल मीडिया के माध्यम से युवती ने एक वीडियो जारी किया है। जिसके माध्यम से उसने कहा है कि जंतर मंतर पर आयोजित धरना प्रदर्शन मे वह गई थी। वहां मौजूद काफी लोग प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। भावावेश में आकर उसने भी कुछ अपशब्द कहे जो की अत्यंत खराब थे। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। उसने कहा कि मेरी उम्र 15 वर्ष है। मेरे से भूल हुई है। मैंने काफी गलत काम किया है। उसने देश के प्रधानमंत्री और देशवासियों से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए वीडियो वायरल किया है।
वही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से धरना प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाले लोगों को माफ करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों से गलतियां हो जाती है। उन्हें अदालत के चक्कर कटवाने की वजाए उन्हें सही रास्ते पर लाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अपशब्द कहने वालों को वह माफ करते हैं।
मालूम हो कि बीते 29 जुलाई को गाजियाबाद की रहने वाली स्मृति सिंह पत्नी तेजेंद्र सिंह ने थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज करवाया था। उनके अनुसार सेक्टर 168 के लोटस जिंग सोसाइटी में रहने वाली युवती ने धरना प्रदर्शन के दौरान 30 जुलाई को भारत के प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गीय मां के लिए अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। इससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची। इस मामले में थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे विवेचना के लिए दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर किया है।
Noida News : ईपीएफओ की छूट व्यवस्था में बड़े बदलाव , तीन साल के लिए मिलेगी मंजूरी
Noida News : नोएडा में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के उत्तर प्रदेश जोनल कार्यालय की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित आईटीसी फॉर्च्यून होटल में छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों (एक्जेम्प्टेड एस्टैब्लिशमेंट्स) के लिए सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बक्सी ने की। केंद्रीय न्यासी बोर्ड के सदस्य आशीष मोहन विग और विनीत नाहटा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
आयुक्त उदय बख्शी ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 28 प्रतिष्ठानों के 48 से अधिक प्रतिनिधियों और ईपीएफओ अधिकारियों ने भाग लिया। सेमिनार में सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020, सामाजिक सुरक्षा (केंद्रीय) नियम-2026 और ईपीएफ योजना-2026 के तहत छूट व्यवस्था में किए गए बदलावों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्रता की शर्तों, 500 अंशदायी सदस्यों, 50 करोड़ रुपये के कोष, शत-प्रतिशत आधार-केवाईसी, निरीक्षण शुल्क, विलंब शुल्क और क्षमादान योजना-2026 के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।
Noida News : कुख्यात महिला तस्कर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर लाखों रुपए कीमत का गांजा बरामद
Noida News : मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाली कुख्यात तस्कर नूरी को थाना फेस -1 पुलिस ने आज कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने इसकी निशान देही पर सेक्टर-9 के एक जर्जर मकान में छापा मारकर 21 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब साढ़े तीन से चार लाख रुपये है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी महिला को दोबारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
नूरी एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रही थी। लगातार दबिश के बाद उसने 23 जुलाई को अदालत में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद विवेचना को आगे बढ़ाने और छिपाए गए मादक पदार्थ की बरामदगी के लिए पुलिस ने उसकी कस्टडी रिमांड मांगी थी। रिमांड के दौरान नूरी की निशानदेही पर पुलिस ने आज सेक्टर-9 स्थित एक खंडहरनुमा परिसर तक पहुंची, जहां से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।
इस बरामदगी के बाद पहले से दर्ज मुकदमे में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराएं बढ़ा दी गई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी। पूछताछ में नूरी ने अपने नेटवर्क से जुड़े कई लोगों के बारे में जानकारी दी है। पुलिस इन नामों का सत्यापन कर रही है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि तस्करी से अर्जित रकम का इस्तेमाल किन संपत्तियों और व्यवसायों में किया गया। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि हाल में पुलिस ने जिन तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था, उनके तार भी इसी नेटवर्क से जुड़े है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह का संचालन पूरी योजना के साथ किया जाता था। पुलिस के अनुसार नूरी ने कई लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दे रखी थीं, जिससे पूरी सप्लाई चेन बिना किसी बाधा के चलती रहे। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि किन इलाकों में नियमित रूप से मादक पदार्थ पहुंचाए जाते थे।
Noida News : सड़क हादसे में युवक की मौत
Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र मे बीती रात को पैदल जा रहे एक 22 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विकास पुत्र सतवीर सिंह मूल निवासी जनपद हाथरस उम्र 22 वर्ष थाना फेस-दो क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करते थे। वह बीती रात को कंपनी से काम करके अपने घर जा रहे थे।
थाना फेस- 2 के सामने में रोड पर एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर बैटरी और कीमती सामान चोरी
Noida News : थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र के हल्द्वानी गांव में लगे एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर अज्ञात बदमाशों ने वहां लगी तीन बैटरी, एक यूपीएस, एक आईटी , एक स्टेबलाइजर, एक नेटवर्क माडम, बोल्ट का डायलर आदि चोरी कर लिया है।
Police Station Ecotech 3 Noida News : थाना ईकोटेक 3 के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि दीपक गरकोटी पुत्र मोहन चंद्र निवासी सुपर टेक इको विलेज- 3 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह इंडिया वन पेमेंट्स लिमिटेड में जोनल ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पीड़ित के अनुसार उनकी कंपनी का एक एटीएम हल्द्वानी गांव में लगा है। वहां पर कस्टोडियन सुबोध पैसे डालने गए तो उन्होंने पाया कि अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम के बैंक रूम से तीन बैटरी, एक यूपीएस, एक आईटी, एक स्टेबलाइजर ,एक नेटवर्क माडम और बोल्ड के डायलर आदि चोरी कर लिया है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने एटीएम मशीन में तोड़फोड़ भी की है। थाना प्रभारी ने बताया कि एटीएम के अंदर रखे हुए पैसे को बदमाश चोरी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल
Noida News : थाना फेस -वन क्षेत्र के सेक्टर 14 के पास एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को हेमंत कुमार पुत्र जयप्रकाश उम्र 35 वर्ष निवासी फरीदाबाद अपने तीन साथियों के साथ एक कार में सवार होकर जा रहे थे। उनकी कार सेक्टर 14 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार सवार चारों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर नोएडा के कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान हेमंत कुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के एमिटी यूनिवर्सिटी के पास पैदल जा रहे हैं एक सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन चालक ने बीती रात को टक्कर मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि एमिटी फुट ओवर ब्रिज के पास सड़क पर पैदल जा रहे सिक्योरिटी गार्ड रमेश चंद शर्मा पुत्र भैरव दत्त शर्मा निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद उम्र 56 वर्ष को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सिक्योरिटी गार्ड को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे ने आज सुबह को रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : ठेकेदार की बाइक डिवाइडर से टकराई, उपचार के दौरान मौत
Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास से बाइक पर सवार होकर जार एक ठेकेदार की मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि रामनाथ अधिकारी पुत्र काली पोदी अधिकारी निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली उम्र 53 वर्ष अपनी स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर बीती रात को सी- 103 सेक्टर 63 स्थित कंपनी से दिल्ली स्थित अपने घर जा रहे थे। उनके अनुसार डीएमई कॉलेज के सेक्टर 62 के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में उन्हें चोट लगी। उनको उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल भी भर्ती करवाया गया, उन्होंने बताया की उपचार के दौरान बीती रात को उनकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह एक एक्सपोर्ट कंपनी में ठेकेदार के रूप में काम करते थे।
Noida News : व्यापारी कल्याण दिवस के कार्यक्रम में बैंक्विट हॉल की लिफ्ट टूटकर गिरी, कई बड़े व्यापारी और भाजपा नेता फंसे, मुकदमा दर्ज
Noida News : कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद महेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और विधायक पंकज सिंह
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल में बृहस्पतिवार की रात को मनाया जा रहा था। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह सहित भाजपा के कई बड़े-बड़े नेता पहुंचे थे। कार्यक्रम के समापन के बाद रात के समय खाना चल रहा था। कुछ लोग बैंकट हॉल के ऊपरी मंजिल से खाना खाकर लिफ्ट से नीचे आ रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई। इस घटना में कई लोग फंस गए जिनमें भाजपा के कुछ नेता भी शामिल थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने इमरजेंसी चाबी से लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला तथा उनकी जान बचाई। इस घटना में सेक्टर 51 चौकी प्रभारी की शिकायत पर बैंक्विट हॉल के संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ आज सुबह को मुकदमा दर्ज हुआ है।
थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ग्राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि सेक्टर 51 में स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल में बृहस्पतिवार की रात को उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस का प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा था। जिसमें कुछ गणमन लोग और अन्य व्यापारी लोग प्रतिभाग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गणमान्य लोगों की उपस्थिति के चलते वहां पर पुलिस ड्यूटी लगी थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की वेडिंग विला में लगी लिफ्ट में सवार होकर कुछ लोगों पर से नीचे आ रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई। लिफ्ट में कुछ लोग फंस गए। जिन्हें इमरजेंसी चाबी के द्वारा बाहर निकला गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोट लगी।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में सेक्टर 51 चौकी प्रभारी आशु चौधरी ने वेडिंग विला बैंक्विट हॉल के संचालक विनोद अरोड़ा, अश्वनी छावड़ा तथा मैनेजर अश्विनी शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 289 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपियों ने लिफ्ट का मेंटेनेंस नहीं करवाया तथा लिफ्ट मैन की ड्यूटी नहीं लगाई थी। उनकी उपेक्षा पूर्ण लापरवाही के कारण बड़ी जनमानस की हानि हो सकती थी। कोई बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही कार्यक्रम के आयोजक विकास जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, गौतम बुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर सहित भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि लिफ्ट गिरने के समय वरिष्ठ नेतागण कार्यक्रम में भाग लेकर जा चुके थे। लिफ्ट के अंदर कुछ व्यापारी और भाजपा के जिला स्तर के कुछ नेता फंसे हुए थे।
Noida News : कॉकरोच पार्टी के आंदोलन के दौरान पीएम को अपशब्द कहने वाली युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Noida News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले हुए छात्र आंदोलन में जेन-जेड ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इस आंदोलन में शामिल युवाओं द्वारा तीखें व्यंग्य करने वाले पोस्टर से लेकर नारों की भरमार थी। लेकिन, इसी बीच कई युवाओं द्वारा पीएम समेत अन्य लोगों को बेहद गंदी-गंदी गालियां भी दी गई थीं। इस प्रोटेस्ट में आई एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह पीएम मोदी को गंदी-गंदी गालियां दे रही थी। अब नोएडा पुलिस ने लड़की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रधानमंत्री के खिलाफ कैमरे पर अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में आज मुकदमा दर्ज कराया गया है। नोएडा के सेक्टर-168 स्थित सोसाइटी में रहने वाली युवती और उसके परिजन घटना के बाद से फरार हैं।
गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी शिकायतकर्ता स्मृति सिंह ने बताया कि वह सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं। 23 जुलाई को उनके संज्ञान में आया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के दौरान एक युवती द्वारा भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। युवती ने न केवल संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, बल्कि जानबूझकर लोक शांति भंग करने के उद्देश्य से ऐसा किया है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, युवती की पहचान नोएडा के सेक्टर-168 स्थित लोट्स जिंग सोसाइटी निवासी रुचिका सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत शून्य अपराध संख्या पर मुकदमा दर्ज कर केस को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया है। केस की विवेचना दिल्ली पुलिस द्वारा की जाएगी। वहीं, जानकारी मिली है कि युवती मूलरूप से फरीदाबाद के ऊंचागांव की रहने वाली है। वह ब्यूटी पार्लर संचालित करती है।
उसने इसी वर्ष जनवरी में नोएडा में फ्लैट खरीदा था। थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि सुन्य पर एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना के लिए दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर किया गया है।
Noida News : कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर कीमती सामान चोरी
Noida News : थाना फेस -3 क्षेत्र के सेक्टर 71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट मे रहने वाले शिवकुमार यादव मैन पावर सप्लाई करने की फर्म चलाते हैं।
वह बीती रात को सेक्टर 121 की सर्विस रोड की तरफ गए। सड़क किनारे कार खड़ी कर पास में एक व्यक्ति से मिलने गए। वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा मिला। सीट पर रखा गया बैग चोरी हो गया था। बैग में लैपटाप, सात हजार रुपये, बाइक की चाबी, फर्म के दस्तावेज आदि थे। सामान नहीं मिलने पर फेस तीन थाने में आज पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है।
Noida News : शेयर मार्केट में इन्वेस्ट पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 73 वर्षीय बुजुर्ग से 2 करोड़ 35 लाख की ठगी
Noida News : नोएडा के सेक्टर 21 के जलवायु विहार सोसाइटी में रहने वाले एक 73 वर्षीय बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाकर साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर दो करोड़ 35 लाख 51 हजार 136 रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने बीती रात को थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर 21 के क्यू- ब्लॉक में रहने वाले आनंद पुत्र भूपेंद्र प्रसाद उम्र 73 वर्ष ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 जून 2026 को उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से एक सूचना मिली। सूचना देने वालों ने उन्हें शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने का प्रलोभन दिया। उन्हें शेयर ट्रेडिंग के लिए खाता खोलने का फॉर्म दिया गया। उन्होंने फॉर्म भर कर जमा कराया। उसे वह वास्तविक मानते हुए उसमें शामिल व्यक्तियों से बातचीत करते रहे। पीड़ित के अनुसार 14 जून 2026 को व्हाट्सएप द्वारा उन्हें संदेश मिला, जिसमें कहा गया कि उनके ट्रेडिंग खाते के आवेदन को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि केवाईसी वेरीफिकेशन के लिए उन्होंने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो की कॉपी जमा की। इसके बाद उन्हें यूपी .एक्सप्रो ट्रेडिंग एप्लीकेशन इंस्टॉल करने के लिए कहा गया। उनके अनुसार प्लेटफार्म चलने वाले लोगों ने बताया कि अपर सर्किट पर स्टॉक खरीद कर अगले दिन बेच सकते हैं। उन्हें पांच प्रतिशत प्रॉफिट मिलेगा। उनसे कहा गया की डिस्काउंटेंट कीमतों पर ब्लॉक डील में वह हिस्सा ले सकते हैं। एप्लीकेशन के जरिए डिस्काउंटेड रेट पर ऑफर किए गए आईपीओ में उन्होंने इन्वेस्ट किया। पीड़ित के अनुसार 15 जून से 21 जुलाई के बीच उन्होंने दो करोड़ 35 लाख 51हजार 136 रुपए आरोपियों के विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित के अनुसार ऐप पर उनकी रकम 6 करोड़ से ज्यादा दिखाई दे रही थी। उन्होंने एक करोड़ 85 लाख रुपए निकालने के लिए कहा तो आरोपियों ने कहा कि टैक्स के तौर पर उन्हें 62 लाख 51 हजार 136 रुपया जमा करने होंगे। पीड़ित ने वह भी जमा कर दिया। लेकिन उसके बाद भी उनसे 37 लाख रुपए की और मांग की गई। इसके बाद पीड़ित को शक हुआ कि वह साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं।
पीड़ित के अनुसार वह 27 जुलाई को मुंबई के दादर में गए तथा उन्होंने उस कंपनी के लोगों से संपर्क किया, जिस कंपनी के शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर उनसे रकम ली गई थी। वहां पर जाकर बात की तो पता चला कि वह साइबर ठगी के शिकार हुए हैं। डीसीपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि विनोद कुमार यादव पुत्र मांगेराम यादव निवासी सेक्टर 50 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके बिना सहमति के जिओमार्ट पर क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से ट्रांजैक्शन किया। विभिन्न बार में साइबर अपराधियों ने उनके खाते से कुल 7 लाख 10 हजार 499 रूपए निकाल लिया। उन्होंने ना तो किसी को ओटीपी दी, ना ही कार्ड क्रेडेंशियल या ट्रांजैक्शन ऑथराइजेशन शेयर किया। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि बीती रात को सपना बाग पत्नी पिंटू बाग ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी उम्र 58 वर्ष है। महिला के अनुसार उनके बैंक अकाउंट से बिना उनकी इजाजत के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन हुआ। उनके अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 18 लाख 55 हजार 867 रुपए निकाल लिया। महिला के अनुसार ना तो उन्होंने किसी को अपना ओटीपी नंबर दिया ना ही पीन दिया और नाही पासवर्ड दिया। पीड़िता के अनुसार उन्होंने किसी को अपना बैंकिंग क्रेडेंशियल शेयर नही किया। इसके बावजूद भी उनके खाते से रकम निकाली गई। महिला के अनुसार उन्हें शक है कि उनका फोन हैक किया गया तथा उसके आधार पर यह ट्रांजैक्शन किया गया। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : नाले में गिरकर बुजुर्ग की मौत
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के थाना फेस- तीन क्षेत्र के मामूरा गांव में बुधवार शाम को लघुशंका कर रहे बुजुर्ग की नाले में गिरकर मौत हो गई। शाम के समय सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि बुधवार शाम डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में गली नंबर-7 के निकट नाले में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। नाले की गहराई और चौड़ाई बेहद कम थी और उसमें पानी भी बहुत कम था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह लघुशंका के लिए नाले के किनारे खड़े थे और संतुलन बिगड़ने के चलते नाले में गिरे और फंस गए। उम्र अधिक होने के चलते एक ही अवस्था में पड़े रहने के चलते उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मूलरूप से जिला मेरठ के उखलीना गांव निवासी 70 वर्षीय रुमाल सिंह के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ मामूरा गांव में रहते थे।थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि मृतक ने मादक पदार्थ का सेवन कर रखा था।
Noida News : मासूम भतीजा& भतीजी के यौन शोषण करने वाले चाचा को 20 वर्ष की कारावास
Noida News : उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) फर्स्ट की कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट में नोएडा के सेक्टर-22 निवासी मुकुल कुमार को दोषी करार देकर 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर अलग-अलग धाराओं में 80 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर 14 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। दोषी ने अपने बड़े भाई के बेटा और बेटी का 5 साल तक यौन उत्पीड़न किया था।
जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता जेपी भाटी ने बताया कि पीड़ित बच्चे अपने माता-पिता के साथ नोएडा के सेक्टर-22 में रहते हैं। पीड़ित की मां ने 22 मार्च, 2022 को सेक्टर-24 कोतवाली में शिकायत दी थी। आरोप था कि 4 जुलाई 2021 को उसका बेटा बाथरूम से बाहर आया तो वह कमजोरी महसूस कर रहा था। उसने बताया कि चाचा मुकुल उससे गलत काम कराया है। वो अश्लील वीडियो और फोटो दिखाता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन डर के कारण शिकायत नहीं की। वहीं 14 मार्च, 2022 को बेटी के निजी अंगों से खून निकलता दिखा तो उसने बताया कि चाचा मुकुल उसे कमरे में ले गया और प्राइवेट पार्ट्स के साथ गंदी हरकत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की। सुनवाई के दौरान कोर्ट में दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुकुल को पॉक्सो एक्ट में दोषी करार दिया। कोर्ट ने दोषी मुकुल को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है।
महिला के पीड़ित बेटे ने कोर्ट को बताया कि उसके चाचा मुकुल उसे ट्यूशन पढ़ाते थे। कक्षा एक से सात तक वो उसका यौन उत्पीड़न करते रहें। उसे वीडियो दिखाते थे। जबरन ट्यूशन पढ़ने के लिए बुलाते थे। वहीं पीड़ित बच्ची घटना के समय 8 साल की थी। उसने कोर्ट को बताया कि जब मां घर पर नहीं होती थी, तब चाचा उसके साथ गलत काम करता था।
Noida News : लूटेरा डिलीवरी बॉय का कर रहा था काम, सुरक्षा कर्मियों ने घेर कर पकड़ा
Noida News : उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र से वांछित एक बदमाश को पकड़ने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंची अलीगढ पुलिस को देखकर बदमाश भाग निकला। बदमाश ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में घुस गया। पुलिस के शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मियों ने बदमाश को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस बदमाश को गिरफ्तार कर अलीगढ़ ले गई।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट और छिनैती का मुकदमा दर्ज है। इस मुकदमे में वह वांछित चला था। अलीगढ़ पुलिस को पता चला था कि बदमाश ग्रेटर नोएडा में छिपकर रह रहा है।
वह यहां डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहा था। अलीगढ़ पुलिस की टीम मंगलवार की रात को ग्रेटर नोएडा पहुंची और मुकदमा में वांछित डिलीवरी ब्वॉय को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखकर डिलीवरी ब्वॉय पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी में घुस गया। पुलिस ने शोर मचाया तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर अलीगढ़ रवाना हो गई। सोसाइटी में सुरक्षाकर्मियों द्वारा बदमाश को घेरकर पकड़ने का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
Noida News : बेखौफ बदमाशों ने विभिन्न जगहों पर छह लोगों से की लूटपाट
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर बेखौफ बदमाशों ने आधा दर्जन लोगों के साथ लूटपाट की। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया की बीती रात को सात्विक पुत्र हनुमंत रेड्डी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 63 के एच- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में वह काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार वह कंपनी से काम करके पैदल घर के लिए जा रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया तथा उसने उनका मोबाइल फोन लूट लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्होंने बदमाश का पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया की बीती रात को आलोक कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 31 के मंगल बाजार के पास से शराब की दुकान की तरफ जा रहे थे। वह फोन पर बात कर रहे थे, तभी ठेके के पास एक अज्ञात व्यक्ति आया और उनका फोन छीनकर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात को कुमारी टीया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 19 में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार वह सेक्टर 27 मार्केट में गई थी, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका आईफोन उनके हाथ से छीन लिया। पीड़िता के अनुसार उसने मोबाइल फोन के एप फाइंड माय सेवा का उपयोग करते हुए पाया कि उसका मोबाइल फोन दिल्ली में चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि बीती रात को प्रियांशी बरयानी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह विश्वकर्मा रोड सेक्टर 52 के पास से उबर ऑटो में सवार होकर अपने एक दोस्त के साथ घर जा रही थी। जैसे ही वह यू टर्न के पास पहुंची दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका कीमती आईफोन लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को अमन पांडे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह हरौला गांव के पास से जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे तेज गति से बाइक चलाकर मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को आकाश राय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गौर सिटी -7 एवेन्यू में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार राधा कृष्ण मंदिर के पास से वह पैदल जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से लगभग दो तोले वजन की सोने की चेन लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार बदमाश घटना को अंजाम देकर सिटी प्लाजा की तरह भाग गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
Noida News : सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत
Noida News : थाना फेस -2 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को एक अज्ञात वाहन चालक ने एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक राहुल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Noida News : कावड़ यात्रा को लेकर तैनात होंगे ढाई हजार पुलिस कर्मी
Noida News : नोएडा पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया है। कावड़ यात्रा के दौरान यहां के विभिन्न मार्गों और शिवालय पर ढाई हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कांवड़ मार्ग पर ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।
अपर पुलिस उपायुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि श्रावण माह शुरू होने वाला है। नोएडा और एनसीआर के विभिन्न जगहों से लोग जल लेने के लिए हरिद्वार जाएंगे तथा जल लेकर अपने-अपने गंतव्य तक जाएंगे। जनपद गौतम बुद्ध नगर में कावड़ यात्रा के आठ प्रमुख मार्ग है। यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी मार्गों और शिवालय पर पुलिस तैनात की गई है। सभी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। सभी मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किया गया है। इंटरनल डिपार्टमेंटल कमेटी गठित की गई है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, नेशनल हाईवे,स्टेट हाईवे के साथ बैठक की गई है। इन मार्गो को ठीक करवाया गया है।
उन्होंने बताया की कावड़ मार्ग पर पुलिस तैनाती की पुख्ता व्यवस्था की गई है। करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी कांवड़ मार्ग और विभिन्न शिवालय पर तैनात रहेंगे। उन्होने बताया कि डीजे संचालकों को भी आदेशित किया गया कि उनको साउंड टाइम मानक के अनुसार ही रखना है। उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग पर मार्क ड्रोन से निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
Noida News : सोसाइटी की बेसमेंट में खड़ी तीन कारों में लगी आग
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी के बेसमेंट में खड़ी कार में आग लग गई। आग तेजी से फैली जिसने दो और गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले फायर एस्टिंग्यूशर से आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने 30 मिनट में आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं है, लेकिन तीन गाड़ियां जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
CFO Noida : मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। फायर विभाग को सूचना मिली थी कि सोसाइटी के बेसमेंट में बनी पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लग गई है। टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग सोसाइटी में लगे एस्टिंग्यूशर से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि आग ने तीन गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। आग की लपट इतनी तेज थी कि उसके पास जा पाना मुश्किल था। वहां मौजूद लोगों ने सिलेंडर की मदद से आग की लपट को कम करने का प्रयास किया, लेकिन कार से बगल में पार्क की गई दो और कार उसकी चपेट में आग गईं। जिससे तेजी से आग फैली। गनीमत रही कि आग को 30 मिनट में ही बुझा दिया गया। शुरुआती जांच और पूछताछ से पता चला कि आग सबसे पहले सीएनजी से चलने वाली हुंडई की वेन्यू गाड़ी में लगी थी। इसके बाद उनके पास खड़ी होंडा डब्ल्यूआरवी और स्कॉर्पियो में भी आग लग गई। वेन्यू कार के स्वामी ने बताया कि वह करीब 30 मिनट पहले ही आया था और कार खड़ी की थी। अभी तक वाहनों में आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Noida News : सीरियल देखने के विवाद में युवती बालकनी से लटकी, सोसाइटी में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में एक युवती के 16वीं मंजिल की बालकनी से बाहर की ओर लटकने का मामला सामने आया। घटना का वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है।इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि युवती का अपने साथ रहने वाले युवक से टीवी पर प्रसारित हो रहे एक सीरियल को लेकर विवाद हो गया था। बहस बढ़ने पर युवती गुस्से में बालकनी की रेलिंग के बाहर जा खड़ी हुई। हालांकि कुछ देर बाद लोगों के समझाने पर वह सुरक्षित अंदर लौट आई।
पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के एच टावर की 16वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट का है। इस फ्लैट में मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी एक युवक और युवती किराये पर रह रहे हैं। दोपहर करीब तीन बजे दोनों टीवी पर एक सीरियल देख रहे थे। इसी दौरान सीरियल को लेकर दोनों के बीच अलग-अलग राय होने पर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में गरिमा बालकनी में पहुंचकर बाहर की ओर खड़ी हो गई।युवती को इस हालत में देखकर फ्लैट में मौजूद युवक और आसपास के लोगों के होश उड़ गए। सभी ने उसे शांत रहने और अंदर आने के लिए समझाया। कुछ देर बाद युवती ने खुद ही बालकनी के भीतर आकर स्थिति सामान्य कर दी। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि या चोट नहीं हुई।
इसी बीच सामने की इमारत में रहने वाली एक महिला ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों से पूछताछ की। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का पाया गया है। युवक और युवती से बातचीत कर उन्हें भविष्य में इस तरह का कदम न उठाने की सख्त हिदायत दी गई है। यदि आगे इस प्रकार की हरकत दोहराई गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।
Noida News : माध्यमिक शिक्षक संघ ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
Noida News : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभारी विनीता श्रीवास्तव के माध्यम से शासन को भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।
शिक्षकों की प्रमुख मांगों में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन योजना लागू करना शामिल है। स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या के सापेक्ष मानक के अनुसार शिक्षकों की संख्या का निर्धारण कराने, कार्यरत शिक्षकों का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कराने और उनके वेतन से कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योजना के तहत कटौती शुरू कराने की मांग भी की गई है।
संगठन ने मांग की है कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी राजकीय कर्मचारियों की तरह सुविधाएं दी जाएं। इसके अलावा चयन बोर्ड अधिनियम की धारा-18 और 21 के तहत शिक्षकों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने, प्रधानाचार्यों की पदोन्नति और वेतनमान संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग भी उठाई गई है।
मांग पत्र में शिक्षकों के ऑनलाइन माध्यम से स्थानांतरण आवेदन का शीघ्र अवसर प्रदान करने, भ्रष्टाचार रोकने के लिए शिक्षा विभाग में ई-फाइलिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, कार्यकारी जिला मंत्री कर्मवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष खजानी सिंह, प्रधानाचार्य बृजेंद्र सिंह, मधुसूदन, अमीर अहसन, राम अजोर, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
Noida News : आपसी विवाद के बाद युवक &युवती गहरे नाले में कूदे, लोगों ने बचाई जान
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव के पास से बह रहे बड़े गंदे नाले में मंगलवार की शाम को एक युवक -युवती आत्महत्या करने की नीयत से कूद गए। वहां मौजूद आसपास के लोगों और प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पहले महिला कुदी उसके पीछे पुरुष कूद गया। जहां पर यह घटना हुई वहां पर काफी भीड़भाड़ थी। वहां मौजूद लोगों ने साहस का परिचय देते हुए दोनों को रस्सा डालकर नाले से बाहर निकाला।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि वहां मौजूद लोगों के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दोनों पति-पत्नी है। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ तथा दोनों आत्महत्या करने की नियत से नाले में कूद गए। उन्होंने बताया कि नाला काफी लंबा चौड़ा और गहरा है। मंगलवार को हुई बारिश के चलते नाला लबालब भरा था। बड़े नाले ने नदी का रूप ले लिया था। उन्होंने बताया कि नाले में कूदने वाले कौन लोग थे इसका अभी तक पता नहीं चला है। क्योंकि किसी भी व्यक्ति ने उनका नाम पता नोट नहीं किया। लोगों ने उन्हें बाहर निकालने के बाद समझा बूझाकर वापस भेज दिया। किसी ने घटना के समय जानकारी पुलिस को नहीं दी। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों कौन थे।
Noida News : नोएडा में जल भरावः काम में लापरवाही पर जेई और सुपरवाइजर बर्खास्त, दो प्रबंधकों को प्रतिकूल प्रविष्टि
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के ग्राम बरौला में लंबे समय से चली आ रही जल भराव की निरंतर समस्या और आज हुई बारिश के दौरान उत्पन्न हुए भारी जल भराव को लेकर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करूणेस ने कार्यवाही करते जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है, जबकि दो वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
Noida Authority  : नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी में घोर लापरवाही और काम में शिथिलता बरतने के कारण जूनियर इंजीनियर पार्थ राठौड़ एवं सुपरवाईजर मांगेराम की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल भराव की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने के कारण प्रबंधक करण सिंह त्यागी (सिविल) एवं प्रबंधक रमेन्द्र (जल/ सीवर) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
CFO Noida : मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्राधिकरण के सभी वर्क सर्किल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए निर्देश दिया है कि यदि भविष्य में किसी भी वर्क सर्किल के अंतर्गत जल भराव या अन्य मूलभूत समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हुआ, तो संबंधित सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ इससे भी अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यदायी फर्म मैसर्स वर्म इंडिया को पाँच लाख रुपए की पेनल्टी लगाते हुए इस आशय का कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों ना कार्य में शिथिलता व लापरवाही के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए ।
Noida News : तेज बारिश के चलते डिवाइडर की रिटर्निंग वाॅल भर& भराकर गिरी
Noida News : एनसीआर में आज दोपहर को आई तेज बारिश के चलते नोएडा शहर के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास बने डिवाइडर की रिटर्निंग वॉल भर- भराकर गिर गई। इस घटना में वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति के पैर में चोट आई है। मौके पर पहुंची नोएडा प्राधिकरण की टीम और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मलबे को हटाकर यातायात को सुगम किया।
थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगलवार दोपहर को सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास बने डिवाइडर की करीब तीन फीट ऊंची और 100 फीट लम्बी रिटर्निंग वॉल तेज बारिश के चलते भर भराकर गिर गई। उन्होंने बताया कि वहां से गुजर रहे राहगीर राहुल के पैर पर दिवार गिरी। उनको चोट आ गई। उन्हे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उपचार के बाद उन्हे घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि रिटर्निंग वॉल गिरने की वजह से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ था। नोएडा प्राधिकरण और पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क से मलवे को हटाकर यातायात को सुगम किया।
वहीं बारिश के चलते सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाए गए डिवाइडर की रिटर्निंग वाल गिरने की घटना के बाद नोएडा वासियों ने प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाया है। नयाबांस गांव के रहने वाले ओमवीर सिंह ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और ठेकेदारों के भ्रष्टाचार के चलते यह घटना हुई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नोएडा प्राधिकरण जितने भी कार्य करवा रहा है उसमें गुणवत्ता भरे सामग्री की उपयोग नहीं हो रहा है।
Noida News : बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने निकाली 8 लाख 13 हजार रुपए की रकम
Noida News : थाना साइबर क्राइम में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 8 लाख 13 हजार रुपए निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले अभिषेक सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक ऑफ़ बड़ोदा के उनके खाते से अनधिकृत रूप से 8 लाख 13 हजार रुपए निकाल लिया। पीड़ित के अनुसार जब तक उन्हें इस बात की जानकारी हुई तब तक उनकी रकम खाते से निकली जा चुकी थी। बाद में उन्होंने अपना खाता बंद करवाया। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : बैंक मैनेजर और कर्मचारियों ने धोखाधड़ी करके महिला की एफडी तोड़ी , आठ लाख रुपए निकालने का आरोप
Noida News : साइबर क्राइम थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बैंक के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ धोखाधड़ी करके बैंक में जमा कराई गई उनकी एफडी को तोड़कर 8 लाख रुपए उनके खाते से निकाल लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपाय साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को श्रीमती गोल्डी पत्नी तनवीर निवासी ग्राम कुरैब थाना जेवर ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने इंडसइंड बैंक ब्रांच जेवर में एक अकाउंट खुलवाया है। जिसमें उन्होंने 30 लाख रुपए एफडी के रूप में जमा कराई थी। पीड़िता के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को उन्होंने एफडी कराई। बैंक के कर्मचारियों और मैनेजर ने धोखाधड़ी करके उनके सहमति के बिना उक्त एचडी को तोड़कर उनके खाते से 8 लाख रुपए निकाल लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार जब उन्होंने बैंक मैनेजर से इस बात की शिकायत की तो उन्होने उनके साथ बदसलूकी की। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : वीडियो लाइक कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर लाखों की ठगी
Noida News : घर बैठे टेलीग्राम एप के माध्यम से वीडियो लाइक करके मोटी रकम कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया तथा उससे 5 लाख 17 हजार रुपए की ठगी कर ली।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को उदयेन्दू शेखर श्रीवास्तव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा कहा कि वह घर बैठे सोशल मीडिया पर वीडियो लाइक करके मोटी रकम कमा सकते हैं। पीड़ित के अनुसार उन्होंने शुरुआती दौर में वीडियो लाइक करने पर उन्हें कुछ पैसा दिया। तथा धीरे-धीरे ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर उनसे अपने खाते में 5 लाख 17 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : कैंटर ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के परथला गोल चक्कर के पास एक कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दिया। उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 27 जुलाई की रात को एक कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए परथला चौक के पास बिलाल पुत्र गुलफाम निवासी खोड़ा कॉलोनी को टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Noida News : शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर फैक्ट्री मालिक से 48.7 लाख रुपए की ठगी
Noida News : थाना साइबर क्राइम में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पैकेजिंग मैटेरियल की फैक्ट्री चलाते हैं। पीड़ित के अनुसार कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया तथा शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर उनसे 48.7 लाख रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को संतोष सिंह पुत्र लाल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह एक पैकेजिंग मटेरियल बनाने वाली कंपनी चलाते हैं। उनकी कंपनी सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्हें एक व्हाट्सएप द्वारा मैसेज मिला, जिसमें शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार 6 जुलाई वर्ष 2026 को उन्होंने शेयर मार्केट में पहली बार इन्वेस्ट किया। शुरुआत में उन्हें अच्छी खासी रकम फायदे के रूप में मिली।
उन्हें विश्वास हो गया कि यह कंपनी सही है। पीड़ित के अनुसार धीरे-धीरे उन्होंने 23 जुलाई तक शेयर ट्रेडिंग कंपनी में 48 लाख 70 हजार रुपए इन्वेस्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर उनकी रकम काफी बड़ी हुई दिखाई दे रही थी। उन्होंने बताया कि जब पीड़ित ने अपने पैसे निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : लोन दिलवाने के नाम पर बुजुर्ग व्यक्ति से 53 लाख 15 हजार रुपए की ठगी
Noida News : थाना साइबर क्राइम में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें बैंक से लोन लेना था। सरकारी बैंक से उन्हें लोन नहीं मिल रहा था। उन्होंने प्राइवेट बैंक से लोन लेने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया तथा लोन दिलवाने के नाम पर उनसे 53 लाख 15 हजार 930 रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को सेक्टर 119 के आम्रपाली प्लेटटिनम सोसाइटी में रहने वाले सुभाषित सरकार ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 67 वर्ष के बुजुर्ग व्यक्ति हैं। पीड़ित के अनुसार उन्हें निजी वजह से लोन लेना था। बुजुर्ग होने के चलते उन्हें कोई सरकारी बैंक लोन नहीं दे रहा था। वह प्राइवेट बैंक से लोन लेने का सोर्स तलाश रहे थे। इसी बीच में सोशल मीडिया के माध्यम से मुनव्वर हुड्डा नामक व्यक्ति से बातचीत हुई। उसने 12 प्रतिशत सालाना के दर से प्राइवेट बैंक से लोन दिलवाने का वादा किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार कथित मनोहर हुड्डा ने जल्दी लोन दिलवाने का प्रलोभन देकर उनसे विभिन्न बार में अपने विभिन्न खातों में 53 लाख 15 हजार 930 रूपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में अजब सिंह पुत्र रामकुमार उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद बदायूं के रहने वाले थे।
उन्होने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में सोमवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे में माधव पुत्र मोर सिंह उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 142 क्षेत्र सोमवार शाम को हुए सड़क हादसे में राजकुमार पुत्र अशोक कुमार उम्र 37 वर्ष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- वन क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दीपांशु उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में सौरभ कुमार पुत्र जहांन सिंह उम्र 31 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में सोमवार रात को हुए एक सड़क हादसे में अनमोल पुत्र रामनिवास सक्सेना उम्र 14 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : नहर में डूब कर महिला की हुई मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के भट्ठा गांव के पास नहर में थार जीप गिरने से डूबकर हुई महिला की मौत के मामले में उसके परिजनों ने महिला के पति और सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम भट्टा के रहने वाला मोहित अपनी पत्नी रीना के साथ सोमवार सुबह को मथुरा से दनकौर आ रहा था। भट्ठा गांव के पास उसकी थार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस घटना में नहर के पानी में डूबने से श्रीमती रीना की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में रीना के मायके वालों ने सोमवार की रात को थाना दनकौर में दहेज हत्या का रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रीना के पति मोहित और उसके सास, ससुर ने दहेज के लिए उसकी हत्या की है। उनका आरोप है कि शादी के समय से ही मृतका के ससुराल वाले दहेज के अतिरिक्त मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पंकज पुत्र रामदेव उम्र 35 वर्ष पंचायतन गांव में रहते थे। वह शराब पीने के आदि थे। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात को उन्होंने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले आशीष पुत्र अरविंद राय उम्र 47 वर्ष निवासी चिपियाना बुजुर्ग ने सोमवार की शाम को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाली सोनम पुत्री रामपाल उम्र 19 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर सोमवार की शाम को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक सिंह पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह उम्र 24 वर्ष ने सोमवार सुबह को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सोमवार की रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद वाराणसी के रहने वाले थे। मौजूदा समय मे वह बेरोजगार थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : ऑनलाइन कार बुक करके लूटपाट करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Noida News : थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात लुटेरे को सोमवार की देर रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी है। इनके पास है पुलिस ने लूटी हुई कार, अवैध हथियार, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस सोमवार की देर रात को एएमआर बिल्डिंग के पीछे बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी। जब पुलिस ने कार को रूकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर वहां से भागने लगे
उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगी है। उनकी पहचान रमन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी जनपद भिंड मध्य प्रदेश उम्र 22 वर्ष तथा अभिषेक सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी जनपद भिण्ड मध्य प्रदेश उम्र 19 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी हुई स्विफ्ट डिजायर कार, एक मोबाइल फोन ,घटना में प्रयुक्त दो अन्य मोबाइल फोन, देशी तमंचे, कारतूस आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त द्वारा उबर ऐप से दिल्ली से दनकौर जाने के लिए एक कैब बुक की गई थी। बदमाशों ने 26 जुलाई को थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र में कार चालक के साथ मारपीट कर उनकी कार ,मोबाइल फोन आदि लूट लिया था। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।
Noida News : गहरे नाले में गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी के पास बड़े नाले में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति सोमवार की रात को गिर गए। उन्हें नाले से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सलारपुर गांव के पास से बहने वाले बड़े नाले में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गिर गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नाले से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Noida News : अनियंत्रित थार, गंग नहर में गिरी, महिला की मौत, पति घायल
Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम भट्ठा के पास एक थार जीप अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिरी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने थार जीप में फंसे पति-पत्नी को बाहर निकाला। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना दनकौर पुलिस को सोमवार दोपहर को सूचना मिली कि एक थार जीप अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने थार जीप में घायल अवस्था में पड़ी महिला को और उसके पति को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि उन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर श्रीमती रीना उम्र 31 वर्ष की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनके पति मोहित इस घटना में घायल है। उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Dadri News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार को थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अरुण पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव खेड़ा चौगानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह को श्रीमती बिंदु सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे पति बृजकिशोर बाइक पर सवार होकर दादरी से ग्राम धूम मानिकपुर की तरफ जा रहे थे। तभी अपोलो पाइप कंपनी के सामने बीती रात को एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। पीड़िता के अनुसार उनके पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदीप मित्तल पुत्र रतनलाल ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा बेटा दीपांशु मित्तल बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ नोएडा आया था। थाना फेस -वन क्षेत्र में अज्ञात इनोवा कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर दीपांशु मित्तल की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन ने की आत्महत्या, तीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : जनपद के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।
Police Station Sector 39 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली कुमारी खुशी शर्मा पुत्री नारायण शर्मा उम्र 21 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर बीती रात को आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 142 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में रहने वाले प्रवेश पुत्र बाबू प्रसाद मूलनिवासी जनपद हजारीबाग झारखंड उम्र 19 वर्ष ने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते बीती रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Sector 113 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 73 में रहने वाली डोली पुत्री मदन उम्र 24 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 63 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले रमेश गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात को मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाले रवि शंकर उम्र 27 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाले आकाश उम्र 22 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : जिला कारागार मे निरुद्ध कैदी की संदिग्ध हालात मे मौत, साइबर अपराध के मामले में पकड़ा गया था आरोपी
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के लुक्सर जेल में बंद विचाराधीन एक 38 वर्षीय कैदी की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 27 जुलाई को थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस को सूचना मिली कि जिला कारागार में विचाराधीन एक बंदी विनय समानिया पुत्र राजेंद्र समानिया उम्र 38 वर्ष निवासी करावल नगर दिल्ली की सोमवार को तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी 5 जुलाई वर्ष 2025 को धोखाधड़ी और आईटीसी एक्ट के मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। तब से यह जेल में बंद थे। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Noida News : कारगिल विजय दिवस पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में रक्तदान महोत्सव, 141 यूनिट रक्त संग्रह
Noida News : सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित विशाल रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया गया। रक्त संग्रह के लिए भारतीय सेना की टीम विशेष रूप से मौजूद रही। शिविर में 166 लोग रक्तदान के लिए पहुंचे, जिनमें से 141 रक्तदाताओं से रक्त की 141 यूनिट एकत्र की गईं। वहीं, 25 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कारणों से बाद में रक्तदान करने के लिए कहा गया।
लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रबंध ट्रस्टी जे.एम. सेठ ने कहा कि कारगिल के अमर वीरों को रक्तदान के माध्यम से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया, जो गर्व की बात है।रक्तदान के साथ एम्स नई दिल्ली की टीम की ओर से नेत्रदान और अंगदान के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 लोगों ने नेत्रदान और अंगदान का संकल्प लिया।मंदिर ट्रस्टी गुरिंदर बंसल ने बताया कि करीब 10 सदस्यों वाली ब्लड डोनेशन टीम ने मंदिर समिति के सदस्य और इस परियोजना के मुख्य प्रेरक ए.के. गुप्ता के नेतृत्व में शिविर का संचालन किया।
रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, महासचिव वी.के. सेठ और एनईए की टीम, पंजाबी विकास मंच के चेयरमैन दीपक विग, वाइस चेयरमैन संजीव पुरी एवं उनकी टीम, फोनरवा महासचिव के.के. जैन व उनकी टीम, आरडब्ल्यूए-56 के प्रधान संजय मावी एवं उनकी टीम तथा नया बांस सोसाइटी के प्रधान हरीश जुगरान और उनकी टीम भी मौजूद रही।
इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से मंदिर के लिए 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम उपलब्ध कराने में सहयोग के लिए नया बांस सोसाइटी के प्रधान हरीश जुगरान और मंदिर की अन्नपूर्णा रसोई में चिमनी की व्यवस्था में सहयोग के लिए मंदिर महिला मंडल की सदस्य विनोद कुमारी बंसल का आभार जताया गया। विपिन मल्हन और मंदिर समिति के प्रधान आर.एन. गुप्ता ने दोनों को सम्मानित किया।
आयोजन में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी आर.एन. गुप्ता, ओ.पी. गोयल, आर.के. भट्ट, इंदर पाल खंडपुर, हरीश सभरवाल, अंबेश भांबरी, संजीव बांधा तथा ब्लड डोनेशन टीम के डॉ. कर्नल योगेश मानिकतला, करण अनेजा, अभिषेक जैन, सुशील रियू, नितिन गुप्ता, अशोक त्यागी, निर्मल हांडा, मंजू सेठ, मधु भट्ट और वंदना बंसल समेत अन्य लोगों ने योगदान दिया और रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया।
Noida News : संप्रेषण गृह को बोर्डिंग स्कूल की तरह देखें: न्यायमूर्ति अजय भनोट
Noida News : बाल संप्रेषण गृह में बने थीम पार्क का इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति और किशोर न्याय समिति के चेयरपर्सन अजय भनोट ने शनिवार को उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों की दिनचर्या, पढ़ाई, भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति ने कहा कि वे इस स्थान को संप्रेषण गृह नहीं बल्कि एक बोर्डिंग स्कूल की तरह देखें। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
संप्रेषण गृह में रह रहे करीब 100 बच्चे अब इस पार्क में खेल सकेंगे और मनोरंजन के साथ अपने तनाव को भी कम कर पाएंगे। न्यायमूर्ति अजय भनोट ने बच्चों की दिनचर्या, पढ़ाई, भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति ने कहा कि वे इस स्थान को संप्रेषण गृह नहीं बल्कि एक बोर्डिंग स्कूल की तरह देखें। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि हर बच्चे में आगे बढ़ने की क्षमता होती है और सही मार्गदर्शन से वह अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है। इस अवसर पर बाल संप्रेषण गृह में रह रहे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुति को न्यायमूर्ति सहित सभी अतिथियों ने सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शारदा यूनिवर्सिटी और जीएल बजाज संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
Noida News : स्विमिंग पूल में नहाते समय आया हार्ट अटैक, मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 104 स्थित एटीएस सोसाइटी में रहने वाली अपनी बहन के घर आए एक व्यक्ति सोसाइटी की स्विमिंग पूल में नहा रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया, तथा वह स्विमिंग पूल के पानी में डूब गए। वहां मौजूद लाइफ गार्ड्स ने उन्हें पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि अभिषेक प्रसाद पुत्र जीवन प्रसाद उम्र 40 वर्ष आदित्य मेगा सिटी गाजियाबाद इंदिरापुरम में रहते थे। सेक्टर 104 स्थित एटीएस सोसाइटी में रहने वाली अपनी बहन के घर वह बीती रात को रहने के लिए आए थे। आज वह सोसाइटी के स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गए। स्विमिंग पूल में नहाते समय वह अचानक पानी में तड़पते हुए डूबने लगे लगे। वहां मौजूद लाइफगार्ड ने उन्हें पानी से निकला तथा अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने सीपीआर दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे श्रमिक के ऊपर ऊंचाई से गिरा ईट, उपचार के दौरान मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के महर्षी आश्रम के पास निर्माणाधीन एक मकान में काम कर रहे मजदूर के ऊपर आज ऊपर से ईट गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि महर्षि आश्रम रोड सालारपुर में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि वहां पर नरेश पुत्र मन्नू उम्र 30 वर्ष काम कर रहा था। निर्माण के दौरान ऊपर से एक ईट गिरकर उसके सिर पर लगी। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की जांच करेगी।
Noida News : कार ने मारी बाइक में टक्कर ,युवक की मौत
Noida News : थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के परथला गांव के पास आज मध्य रात्रि को हुए एक सड़क हादसे में कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने कार चालक को पकड़ लिया। लोगों ने कार चालक के साथ जमकर मारपीट की तथा पुलिस के हवाले कर दिया।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आदित्य पुत्र जसवीर उम्र 28 वर्ष आज मध्य रात्रि को बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी परथला गांव के पास एक कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने कार चालक चिराग को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Noida News : धूमधाम से मनाया गया पूर्व मंत्री डीपी यादव का जन्मदिन
Noida News : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व लोकसभा सांसद और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति डीपी यादव के जन्मदिन पर आज 25 जुलाई शनिवार को दिल्ली, गौतम बुद्ध नगर बंदायू,और गाजियाबाद के विभिन्न जगहों पर उनके समर्थकों ने कई आयोजन किया।
नोएडा के यदू पब्लिक स्कूल में उन्होंने आज सुबह को पहुंचकर अपने पिता स्वर्गीय महाशय तेजपाल सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उसके बाद स्कूल में एक यज्ञ हवन का आयोजन हुआ। जिसमें उन्होंने ने आहूति दी। वहां पर उनके हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। लोगों ने उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई दी।
उन्होंने गढी चौखंडी गांव स्थित श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम मे वृक्षारोपण किया तथा वहां मौजूद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन मे कठिन परिश्रम, मेहनत, लगन, अनुशासन और संघर्ष के मार्ग से ही सफलता तक पहुंचा जा सकता है।
भाजपा नेता विक्रांत यादव ने बताया कि शनिवार को दिल्ली के विट्ठल भाई स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में भी उनके जन्मदिन को लेकर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें देश की कई महान हस्तियां उपस्थित रही।
इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के विभिन्न जगहों पर लोगों ने उनके जन्मदिन को लेकर आयोजन किया । उन्होंने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ओमानिया बाई टिवोली फार्म हाउस में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके जन्मदिन मनाने के लिए जुटेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। मालूम हो कि गौतम बुद्ध नगर के सर्फाबाद में पैदा हुए डीपी यादव इस क्षेत्र के लोगों के दिलों में एक खास स्थान रखते हैं। यहां का हर जन से उनका ऐसा जुड़ाव है कि हर व्यक्ति उन्हे अपने घर का सदस्य समझता है।
Noida News : मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर कीमती उपकरण चोरी कर रहा बदमाश ऊपर से गिरा, उपचार के दौरान मौत
Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के बिसरख गांव के ग्रीन बेल्ट में लगे मोबाइल फोन के टावर के ऊपर चढ़कर कीमती उपकरण आरआरयू चोरी कर रहा एक बदमाश असंतुलित होकर ऊपर से नीचे गिर गया। उसके साथी चोर ने उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तलहा पुत्र नाजिम निवासी वेलकम कॉलोनी दिल्ली उम्र 20 वर्ष शुक्रवार की रात को बिसरख गांव के पास ग्रीन बेल्ट में लगे मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर कीमती उपकरण चोरी कर रहा था। उन्होंने बताया कि इसी बीच वह असंतुलित होकर ऊपर से नीचे गिर गया। उसके एक अन्य साथी जो कि उसके साथ चोरी करने आया था, उसने उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि भागे हुए बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है।
Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 125 मे स्थित निर्माणाधीन एक बिल्डिंग के दसवीं मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेनेश कुमार ने बताया कि अरविंद मौर्य पुत्र मेवालाल मौर्य उम्र 25 वर्ष मूल निवासी जनपद अंबेडकर नगर सेक्टर 125 में निर्माणाधीन एक बिल्डिंग में पेंट का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पेंट करते समय वह दसवीं मंजिल से असंतुलित होकर नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम चाहिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।
Noida News : विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए गोष्ठी
Noida News : गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों और पुनर्वास को मजबूत बनाने को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में गोष्ठी की। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में बौद्धिक दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों को सरकारी योजनाओं और आवश्यक सेवाओं से प्रभावी ढंग से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर सहमति बनी।
Police Commissioner Gautam Buddh Nagar : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गोष्ठी में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराने, पात्र बच्चों को दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा जैसी योजनाओं से जोड़ने को लेकर बातचीत हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाने, विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, केयरगिवर सत्यापन, बीट आउटरीच कार्यक्रम और नेबरहुड सिक्योरिटी स्कीम के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान बोलते हुए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन अपराजेय केवल एक अभियान नहीं, बल्कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा का संकल्प है।
Noida News : यूपी& रेरा ने दी तीन परियोजनाओं को मंजूरी
Noida News : उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी) ने शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर समेत आठ जिलों की 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की। जिले की तीन परियोजनाओं में फ्लैट और दुकान मिलाकर 2,565 इकाइयों का निर्माण होगा।
यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि 206वीं बैठक में गौतमबुद्ध नगर में आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित श्रेणी की जिन तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, उनमें फ्लैट और दुकान मिलाकर 2565 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इनमें 3275.70 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा।
लखनऊ में चार आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में फ्लैट, विला और भूखंड मिलाकर 1276 इकाईयां बनेंगी। गाजियाबाद में 557.40 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली दो आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के माध्यम से 636 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों यानी फ्लैट और दुकान का निर्माण किया जाएगा।
अन्य जिलों की परियोजनाएं वाराणसी में 275.84 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के तहत 236 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। प्रयागराज में 71.51 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के तहत 180 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। अलीगढ़ में 18.63 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के तहत 30 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। बागपत में 38.69 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को भी मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में 206 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। वहीं बुलंदशहर में 25.58 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के तहत 174 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।
Noida News : गौतम बुद्ध नगर में होगा निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन
Noida News : निपुण भारत मिशन को प्रभावी बनाने और प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से 27 जुलाई को जनपद में निपुण संकल्प कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें मेरठ मंडल के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हापुड़ के शिक्षा विभाग के अधिकारी, डायट मेंटर और शिक्षा विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यशाला में विद्यालयों में संचालित निपुण भारत मिशन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ शिक्षण में नवाचारों पर चर्चा होगी।
बीएसए राहुल पंवार ने आज बताया कि कार्यशाला की मेजबानी इस बार गौतमबुद्ध नगर को मिली है। इसमें जिले के करीब तीन लाख विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। निपुण विद्यालय लक्ष्य, निपुण 2.0, बालवाटिका संचालन, डेटा आधारित अनुश्रवण, विद्यालय गुणवत्ता सुधार और परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के निष्कर्षों पर मंथन होगा। विशेषज्ञ कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए लक्ष्य आधारित शिक्षण, कैच-अप कार्यक्रम और वार्षिक शैक्षणिक लक्ष्य निर्धारण पर भी चर्चा करेंगे।
प्रभारी एडी बेसिक शिक्षा मेरठ मंडल ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि जिला, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर वार्षिक लक्ष्य तय करने, शिक्षकों के नवाचार साझा करने और सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के जरिए सभी विद्यालयों को निपुण बनाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
Noida News : मनमानी करने वाले 22 निजी स्कूलों पर लगेगा जुर्माना
Noida News : उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर के जिला प्रशासन ने मनमानी और शोषण करने वाले सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहा है। विभाग एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई न कराने वाले और मनमानी करने वाले 22 निजी स्कूलों पर जल्द जुर्माना लगाएगा।
प्रशासन के इस कदम से जहां छात्र-छात्राओं और अभिभावकों काफी प्रसन्न हैं, वहीं स्कूल प्रबंधन काफी सहमे हुए है। एनसीईआरटी की पुस्तकों को लेकर सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल आंख-मिचौली खेल रहे हैं। इसको लेकर शासन और प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पिछले दिनों जिला प्रशासन को रिपोर्ट मिली कि स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबों से पढ़ाई कराई जा रही है। स्कूल संचालक निर्धारित पुस्तक विक्रेताओं से ही पुस्तकें खरीदने को मजबूर कर रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन भी लगातार स्कूल संचालकों से इन्हीं पुस्तकों से पढ़ाई करवाने को कह रहा है। इसके पीछे तर्क है कि एनसीईआरटी की पुस्तकें सस्ती होने के साथ ही शिक्षा नीति के पाठयक्रम के अनुकूल हैं, लेकिन जिले के अधिकांश स्कूलों में निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने पर ही जोर दिया जा रहा है।
जांच रिपोर्ट के बाद जिले के ऐसे 22 स्कूल चिह्नित किए हैं, जिनमें शासन-प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना की जा रही थी। इनमें कई नामी स्कूल भी हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र शेखर ने आज बताया कि चिह्नित स्कूलों में से पांच स्कूलों पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा पांच स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शेष स्कूलों से इस कथन के साथ शपथपत्र लिया जाएगा कि वे अब अभिभावकों को निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए मजबूर नहीं करेंगे और एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही पढ़ाई कराएंगे। शपथपत्र मिलने के बाद चेतावनी नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोबारा पकड़े जाने पर मान्यता भी रद्द की जा सकती है। इसको लेकर 30 जुलाई को स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक प्रस्तावित की गई है।
उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद से जिले के निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ 45 से अधिक शिकायतें माध्यमिक शिक्षा विभाग के पास आई थीं। अधिकारियों ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। इसके बावजूद स्कूलों की मनमानी जारी रही। अब जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करने का मन बना चुका है। कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक पहली बार नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार वाले स्कूलों पर दो लाख रुपये का जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। तीसरी बार उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ मान्यता या संबद्धता रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है।
Noida News : पूर्व मंत्री डीपी यादव के जन्मदिन को लेकर भारी उत्साह, नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और बदायूं में आयोजित होगें कई कार्यक्रम
Noida News : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व लोकसभा सांसद और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति डीपी यादव के जन्मदिन मनाने को लेकर 25 जुलाई शनिवार को दिल्ली, गौतम बुद्ध नगर बंदायू,और गाजियाबाद के विभिन्न जगहों पर उनके समर्थकों ने कई आयोजन किया है। इसकी तैयारी को लेकर समर्थक आज से ही जुटे हैं। उनके जन्मदिन को लेकर उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सतपाल यादव ने बताया कि कल सुबह 8:30 बजे सर्फाबाद गांव स्थित यदु पब्लिक स्कूल में हवन और यज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें पूर्व मंत्री डीपी यादव उपस्थित होंगे। उसके बाद गढी- चौखंडी गांव स्थित श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में हजारों की संख्या के लोगों में की उपस्थिति में हवन पूजन आशिर्वचन का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली के विट्ठल भाई स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में भी उनके जन्मदिन को लेकर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें देश की कई महान हस्तियां उपस्थित होगी। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के विभिन्न जगहों पर लोगों ने उनके जन्मदिन को लेकर आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ओमनिया बाई टिवोली फार्म हाउस में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके जन्मदिन मनाने के लिए जुटेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। मालूम हो कि गौतम बुद्ध नगर के सर्फाबाद में पैदा हुए डीपी यादव इस क्षेत्र के लोगों के दिलों में एक खास स्थान रखते हैं। यहां का हर जन से उनका ऐसा जुड़ाव है कि हर व्यक्ति उन्हे अपने घर का सदस्य समझता है।
Noida News : अस्पताल कर्मी युवती समेत दो से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी सोने की चेन
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के विभिन्न जगहों से एक अस्पताल कर्मी युवती समेत दो लोगों से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट लिया।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि बीती रात को कुमारी हरमीत सिंह पुत्री वीरेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 82 उद्योग विहार में रहती है। युवती के अनुसार वह सेक्टर 11 स्थित मेट्रो अस्पताल में नौकरी करती हैं। उनके अनुसार बीती रात को वह जूस पीने के लिए मेट्रो चौराहे पर गई थी, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारते हुए उनके गले से सोने की चेन लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस विधि से बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं पीड़िता का कहना है कि बदमाशों द्वारा किए गए अचानक हमले के चलते वह असंतुलित होकर गिर गई। उन्होंने काफी शोर मचाया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि अमित कुमार झा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपनी पत्नी मधु झा के साथ मार्केट जा रहे थे। ओमेक्स गोल चक्कर के पास बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन और पेंडेंट लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोग हुए साइबर अपराधियों के शिकार,53 लाख की ठगी
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। अपराधियों नींद से करीब 53 लख रुपए की ठगी कर ली इस मामले में उन्होंने आज साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक विजय राणा ने बताया की बीती रात को रविंद्र कुमार अरोड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 26 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने उनके खाते से 5 लाख रुपए ऑनलाइन निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को मोनिका पत्नी संजीव रावत निवासी सेक्टर 75 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने शुरुआती दौर में उन्हें कुछ फायदा दिखाया तथा धीरे-धीरे अपने जाल में फंसाकर उनसे 5 लाख 61 हजार 600 रूपए की ठगी कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य मामले में बीती रात को नितिन गोयल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कुछ साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर उनसे 6 लाख 75 हजार रुपए इन्वेस्ट करवाया। शुरुआती दौर में उन्हें कुछ फायदा दिखाई दिया, लेकिन जब उन्होंने अपनी रकम निकालनी चाही तो आरोपियों ने ग्रुप से बाहर कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र निवासी अमित कुमार ने बीती रात को साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की है कि उनसे कुछ लोगों ने ऑनलाइन संपर्क किया और खुद को कैंपा कोला की अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटरशिप उपलब्ध कराने वाला प्रतिनिधि बताया। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि तय राशि जमा करने पर उन्हें कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप , कारोबार शुरू कराने में सहायता और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। झांसे में आकर उन्होंने आरोपियों के बताए बैंक खातों में अलग-अलग किस्तों में करीब 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने न तो डिस्ट्रीब्यूटरशिप उपलब्ध कराई और न ही किसी तरह का जवाब दिया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में सेक्टर-12 निवासी मानस रंजन ने बीती रात को पुलिस से शिकायत की है कि जुलाई 2025 में उन्हें व्हाट्सऐप पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप के सदस्यों ने ब्लॉक ट्रेडिंग और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर अकाउंट के जरिए शेयर बाजार में अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया। मानस रंजन ने 8 अगस्त से 28 अगस्त 2025 के बीच अलग-अलग तारीखों में 19.90 लाख रुपये निवेश कर दिए। आरोपियों ने उनके खाते में 1.50 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आवंटित होने का दावा भी दिखाया, लेकिन जब उन्होंने शेयर बेचकर रकम निकालनी चाही तो निकासी की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का पता चला। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Noida News : अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी सीधी भर्ती के लिए 8 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
Noida News : अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले जिले के खिलाड़ी सीधी भर्ती नियमावली-2022 के अंतर्गत आठ अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चिह्नित किए गए विभागों में खेल कोटे से नौकरी मिलेगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने आज बताया कि जिन खिलाड़ियों ने 1 सितंबर 2020 अथवा उसके पश्चात अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित किया है। उन खिलाड़ियों की नियुक्ति सीधी भर्ती नियमावली-2022 के अंतर्गत चिह्नित विभागों में रिक्त पदों के सापेक्ष की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी आगामी 8 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप और विस्तृत जानकारी खेल विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट upsports-gov-in/sportsdirectorate तथा खेल साथी पोर्टल https://khelsathi-in/ पर उपलब्ध है। जहां से आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
Noida News : सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वाले दो अकाउंट के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Noida News : सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक सामग्री प्रसारित कर व्यवस्था प्रभावित करने और अराजकता के आरोप में दो सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ आज दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि पहला मामला इंस्टाग्राम पर संचालित जंतर-मंतर लाइव 24 सच की बात जेन जेड नामक अकाउंट से जुड़ा है। इस अकाउंट से एक वीडियो साझा कर दावा किया गया कि सेक्टर-63 में 45 हजार से अधिक श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिससे सेक्टर-63 और चिल्ला बॉर्डर पर यातायात प्रभावित है। पुलिस ने जांच के बाद इस दावे को निराधार बताया। अधिकारियों के अनुसार, नोएडा में इस तरह का कोई श्रमिक आंदोलन नहीं चल रहा है और संबंधित पोस्ट पूरी तरह भ्रामक है।
उन्होंने बताया कि दूसरा मामला इंस्टाग्राम के चर्चा जंक्शन न्यूज और एक्स हैंडल ट्रूथफुल क्रिटिकल अकाउंट के खिलाफ दर्ज किया गया है। इन प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा कर पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर सवाल उठाए गए और लोगों से इस पर प्रतिक्रिया देने की अपील की गई। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, समय और घटनास्थल की पुष्टि किए बिना उसे इस तरह प्रस्तुत किया गया, जिससे पुलिस की छवि प्रभावित हो और लोगों के बीच गलत संदेश पहुंचे। डीसीपी ने बताया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भ्रामक तथ्य तैयार करने और लोगों को उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Noida News : हवाला नेटवर्क का खुलासा: चीनी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार, मोबाइल कवर बनाने की आड़ में चल रहा था खेल
Noida News : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नोएडा यूनिट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा करते हुए आज एक चीनी नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह गिरोह भारत में दर्जनों शेल कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन हवाला के जरिये कर रहा था। ये लोग अन्य आर्थिक अपराधों को भी अंजाम दे रहे थे। गिरोह का सरगना चीनी नागरिक लियाओ लॉन्गहुई वर्ष 2020 में भारतीय वीजा समाप्त होने के बावजूद देश में अवैध रूप से रह रहा था और भारतीय सहयोगियों के माध्यम से पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक 38 वर्षीय चीनी नागरिक लियाओ लॉन्गहुई के अलावा गाजियाबाद निवासी संजीव कुमार तथा औरैया निवासी कौशलेंद्र शामिल हैं। तीनों को सेक्टर-93 स्थित पूर्वांचल सिल्वर सिटी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से पांच लैपटॉप, नौ एंड्रॉयड मोबाइल, एक टैबलेट, विभिन्न कंपनियों की दस मोहरें, 11 बैंक चेकबुक, दो चीनी पासपोर्ट, एक चीनी पहचान पत्र, पैन कार्ड, कंपनी गठन से जुड़े दस्तावेज, विभिन्न बैंकों के करीब 4.72 करोड़ रुपये के चेक और नकदी बरामद की गई है।
UP STF Noida Unit : एसटीएफ को सूचना मिली थी कि नोएडा में संचालित एक कंपनी के माध्यम से चीनी नागरिकों का गिरोह शेल कंपनियां बनाकर हवाला और अन्य वित्तीय अपराध कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद एसटीएफ ने सेक्टर-83 स्थित वाईटीएल मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड की गतिविधियों की जांच शुरू की। कंपनी से जुड़े चीनी नागरिक लियाओ लॉन्गहुई और उसके भारतीय सहयोगियों को पूछताछ के लिए एसटीएफ कार्यालय बुलाया गया। पूछताछ के दौरान चीनी नागरिक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
उसने बताया कि बाकी दस्तावेज उसके सेक्टर-93 स्थित आवास पर रखे हैं। जब एसटीएफ की टीम उसके फ्लैट पर पहुंची तो वहां से कई सेल कंपनियों की चेकबुक, बैंक दस्तावेज, मोहरें और फर्जी पहचान पत्र बरामद हुए। इसी आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। चीनी नागरिक लियाओ लॉन्गहुई का उसकी फोटो लगी सैमुअल लोथा के नाम से कोहिमा नागालैंड के पते पर आधार कार्ड भी मिला है।
पूछताछ में सामने आया कि लियाओ लॉन्गहुई वर्ष 2018 में भारत आया था। वह अपने ससुर मुगेन यू और साले क्वीपिंग टैंग द्वारा स्थापित वाईटीएल मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड का संचालन करता था। कंपनी मोबाइल फोन के कवर बनाने का काम करती थी। आरोप है कि चीन से आयातित कच्चे माल की कीमतों में हेरफेर की जाती थी और तैयार माल को दिल्ली के करोलबाग, नेहरू प्लेस सहित विभिन्न बाजारों में अंडर इनवॉयसिंग के जरिए बेचा जाता था। इस प्रक्रिया से बचाई गई रकम हवाला चैनलों के जरिए चीन भेजी जाती थी। यह नेटवर्क केवल व्यापारिक अनियमितताओं तक सीमित नहीं था। बल्कि इसके जरिए बड़ी मात्रा में अवैध धन का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेन-देन किया जा रहा था।
गिरोह ने कई शेल कंपनियां बनाई थीं। जिनका वास्तविक कारोबार लगभग न के बराबर था, लेकिन उनके नाम पर बैंक खाते खोलकर करोड़ों रुपये का लेन-देन किया जाता था। इनमें जेएनएस इंफ्रा हाइट्स प्राइवेट लिमिटेड, रेफान एंटरप्राइजेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, टाइडीडेस्क एसेंशियल प्राइवेट लिमिटेड, जेड वन एंटरप्राइजेज, हनुराज ट्रेडिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, यूपीमैक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेज़ेटेक पावर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एक्सीलेंस मोबाइल टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों के नाम सामने आए हैं। इसके अलावा हांगकांग में पंजीकृत एचके हानको कम्युनिकेशन ट्रेडिंग कंपनी और एचके इंचियो लिमिटेड जैसी कंपनियों का भी इस्तेमाल धन के ट्रांसफर और हवाला कारोबार में किया जा रहा था। एसटीएफ का दावा है कि इन कंपनियों का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग के उद्देश्य से किया जाता था। आरोपी ने अपने चालक देवेंद्र के नाम से हनुराज ट्रेडिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई है।
ACP: एसपी के अनुसार चीनी नागरिक लियाओ लॉन्गहुई ने भारतीय सहयोगियों संजीव कुमार और कौशलेंद्र की मदद से फर्जी कंपनियां बनाईं। संजीव कुमार पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट बताया गया है। उस पर कंपनियों के गठन, बैंक खाते खुलवाने और दस्तावेज तैयार कराने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कितने चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सचिव या अन्य पेशेवर जुड़े हुए थे।गिरोह कर्मचारियों और अन्य लोगों को धन का लालच देकर उनके दस्तावेजों के आधार पर कंपनियां खोलता था। बाद में उन कंपनियों के बैंक खातों का पूरा नियंत्रण चीनी नागरिक के पास रहता था और इन्हीं खातों के जरिए हवाला का पैसा इधर-उधर भेजा जाता था।
लियाओ लॉन्गहुई का भारतीय वीजा वर्ष 2020 में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वह लगातार भारत में रहकर अपना नेटवर्क संचालित कर रहा था। जांच के दौरान उसके पास से नागालैंड के कोहिमा निवासी सैमुअल लोथा के नाम का आधार कार्ड भी बरामद हुआ, जिस पर उसकी फोटो लगी हुई थी। आशंका है कि उसने फर्जी पहचान के जरिए भारत में अपनी गतिविधियां जारी रखीं।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वर्ष 2019 में वाईटीएल मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड में रवि कुमार ढककर उर्फ नटवरलाल नामक व्यक्ति शेयर होल्डर था। उसने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनी का पैन और जीएसटी पंजीकरण कराया था। वह पहले से ही धोखाधड़ी, जालसाजी और विदेशी अधिनियम के मामलों में गिरफ्तार होकर गौतमबुद्धनगर जेल में बंद है। एसटीएफ अब इस पुराने मामले और वर्तमान नेटवर्क के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद दस्तावेजों, बैंक खातों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। इसके आधार पर मनी ट्रेल, हवाला नेटवर्क और अन्य संदिग्ध लेन-देन की पड़ताल होगी। संभावना है कि मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग और अन्य केंद्रीय एजेंसियों से भी समन्वय किया जाए ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
Noida News : अज्ञात व्यक्ति को लगा बिजली का करंट, मौत
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के चेरी काउंटी सोसाइटी के पास सुबह को एक 37 वर्षीय अज्ञात पुरुष को बिजली के खंभे से करंट लग गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Noida News : शराब के नशे में दोस्त ने मारपीट कर सिर फोड़ा, उपचार के दौरान मौत
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के शाहपुर गांव में रहने वाले दो दोस्त बीती रात को शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा करने लगे। एक ने दूसरे के ऊपर हमला बोल दिया। इसी बीच एक दोस्त जमीन पर गिरा। वहां रखे हुए पत्थर से उसका सिर टकरा गया। अधिक रक्तस्राव होने के चलते वह मूर्छित हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। आज सुबह को पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमनेश कुमार सिंह ने बताया कि शाहपुर गांव में रहने वाला शिशुपाल पुत्र मक्खन और उसका साथी टीटू ने बीती रात को एक साथ मदिरा पिया। मदिरा पीने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, तथा मारपीट हो गई। टीटू ने शिशुपाल को धक्का दे दिया। वह पास में ही पड़े पत्थर पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसको उपचार के लिए उसके अन्य साथियों ने भंगेल गांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आज सुबह को इस मामले में मृतक परिजनों ने शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी टीटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Noida News : मानसिक तनाव के चलते महिला ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के असगरपुर डूब क्षेत्र में स्थित गौशाला में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमनेश कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती सोमवती उर्फ सीमा उम्र 25 वर्ष पत्नी कल्लू मूलनिवासी जनपद शाहजहांपुर असगरपुर गांव के डूब क्षेत्र में स्थित गौशाला में अपने पति के साथ रह रही थी। उनके पति गौशाला में केयरटेकर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात को सोमवती ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला का उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद था। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि महिला के किसी युवक से प्रेम संबंध थे। जिस बात को लेकर पति विरोध करता था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
Noida News : जनपद के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि आज सुबह को छलेरा गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अशोक पुत्र जगदेव 39 वर्ष को टक्कर मार दिया। वह मूल रूप से जनपद राय बरेली के रहने वाले थे। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धीरज शर्मा पुत्र हरिकिशन शर्मा निवासी ग्राम बंबावड़ बादलपुर बीती रात को बाइक पर सवार होकर ककराला गांव के पुस्ता के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनको गंभीर चोट आई। उपचार के लिए उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को अर्जुन सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा भाई अंकित सिंह पवार पुत्र मानसिंह उम्र 32 वर्ष 21 जुलाई की रात को बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी सेक्टर 62 के डी- पार्क के सामने एक अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दिया। इस घटना मे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उपचार के दौरान उनके भाई की 22 जुलाई की रात को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : पति की बेवफाई से आहत महिला ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलवर्ड सोसाइटी में रहने वाले एक बैंक के अधिकारी ने अपनी पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी महिला से शादी कर लिया। इस बात से आहत पहली पत्नी ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका की बहन की शिकायत पर आज सुबह को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को आज हिरासत में ले लिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि श्रीमती रीता खन्ना ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह फरीदाबाद में रहती हैं। उनके अनुसार उनकी छोटी बहन शैली दुग्गल की शादी प्रशांत शिवाच के साथ हुई थी। वह चंडीगढ़ स्थित एचएसबीसी बैंक में मैनेजर है। उनके अनुसार प्रशांत ने पहली पत्नी के रहते हुए बिना अनुमति के दूसरी शादी कर ली। यह बात जब उनकी बहन शैली दुग्गल को पता चली तो वह मानसिक तनाव में रहने लगी। परिवार के लोगों ने जब प्रशांत से बात की तो उसने कहा कि वह अपनी दूसरी पत्नी को छोड़ देगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। वह शैली दुग्गल के ऊपर तलाक देने के लिए दबाव डालता रहा। महिला का आरोप है कि प्रशांत दुग्गल के इस व्यवहार के चलते उसकी बहन ने मंगलवार की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को आज सुबह को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और हीरे का पेंडेंट लूटा
Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन और हीरे का पेंडेंट लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को श्रीमती स्वाति अग्रवाल अग्रवाल जैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 29 में रहती है। महिला के अनुसार वह गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स सेक्टर 29 में एटीएम मशीन से पैसे निकालने जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आए और उन्होंने पुलिस चौकी के पास से उनके गले से सोने की चेन छीन ली। उनकी चेन में एक गोल हीरे का पेंडेंट भी लगा था। महिला के अनुसार दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन बदमाश तब तक भाग गए थे। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस विधि के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
Noida News : मानसिक तनाव के चलते 81 वर्षीय बुजुर्ग ने 19वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 81 वर्षीय बुजुर्ग ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को छत से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि रमेश चंद्र खन्ना पुत्र रोशन लाल खन्ना उम्र 81 वर्ष सेक्टर 100 स्थित लोटस स्पेसिया सोसाइटी में रहते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को उन्होंने अपने फ्लैट के 19 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने आज सुबह को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शाहदरा में रहने वाले वरुण शर्मा और उनकी पत्नी गीता शर्मा उम्र 29 वर्ष का किसी बात को लेकर उनके घर पर विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी अपने मकान की छत से नीचे कूद गए। पति वरुण शर्मा की मौके पर मौत हो गई। जबकि गीता शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा सेक्टर 153 स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान बीती रात को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा की जाएगी।
Noida News : मादक पदार्थ की तस्करी के लिए उपयोग की जा रही है एंबुलेंस, 64 किलो गांजा सहित एक गिरफ्तार
Noida News : थाना फेस- 1 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 64 किलो गांजा बरामद किया है। यह गांजा एंबुलेंस में भरकर लाई जा रही थी।
Police Station Phase 1 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना फेस-1 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर ओमवीर सिंह पुत्र श्याम लाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 64 कालो अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह गांजा एक एंबुलेंस में भरकर लाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपीय सेक्टर आठ में रहता है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह नूरी गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा मादक पदार्थ बेचने के धंधे में काफी दिनों से संलिप्त है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने कल्लू उर्फ आजाद को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने गांजा की छप्पन पुड़िया बरामद की है। यह सेक्टर 10 में खड़ा होकर अवैध रूप से मादक पदार्थ बेच रहा था।
Noida News : राजकीय बाल गृह से स्कूल में पढ़ने गई तीन छात्राओ के लापता होने का मामला: दो सहायिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय होशियारपुर में पढ़ने गई राजकीय बालगृह में रहने वाली तीन नाबालिक बच्चियां लापता हो गई है। इस मामले में राजकीय बिल गृह के प्रभारी ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बालिकाओं की देखरेख के लिए लगाई गई दो सहायिकाओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 62 स्थित राजकीय बाल गृह के प्रभारी श्रीमती अनूदिता सिंह ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके यहां उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों से 10 से 18 वर्ष की उम्र की बालिकाएं आवाषित की जाती हैं। वर्तमान में संस्था में 157 बालिकाएं आवाषित है। जिसमें से 36 निराश्रित बालिकाएं हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से तीन बालिकाओं को जिनकी उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच में है मंगलवार को एक बस में बैठाकर पढ़ने के लिए सेक्टर 51 स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय भेजा गया था। वहां से तीनों बालिकाएं लापता हो गई हैं। उन्होंने बताया कि उनकी देखरेख जिम्मेदारी संस्था की हेल्पपर सरिता और मनीषा की थी, जो स्कूल में मौजूद थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें बनाकर किशोरियों की तलाश की जा रही है।
Noida News : तस्करी की शराब ऑनलाइन सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार
Noida News : जिला आबकारी विभाग ने तस्करी की अंग्रेजी शराब को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के द्वारा होम डिलीवरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 27 बोतल तस्करी की शराब बरामद हुई है।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आबकारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह और थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बीती रात को एक संयुक्त कार्रवाई के तहत अनिल पुत्र प्रेमपाल सिंह और कमल कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 27 बोतल विदेशी मदिरा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी सेक्टर 78 और आसपास की सोसाइटी में ऑनलाइन अवैध रूप से मदिरा सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि इनके पास से बरामद शराब पर उत्तर प्रदेश का क्यूआर कोड नहीं था। उनके अनुसार यह लोग अन्य प्रांत से सस्ते दाम पर मदिरा मंगवा कर उत्तर प्रदेश में बेचते हैं।
Noida News : दगाबाज दोस्त: वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल
Noida News : थाना सेक्टर 24 में एक युवती ने आज रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी एक युवक से दोस्ती हुई। युवती के अनुसार उसकी युवक के साथ वीडियो कॉल पर बात हो रही थी। इसी दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो अपने मोबाइल के द्वारा रिकॉर्ड कर लिया। अब उसे वह सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर वायरल कर रहा है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर -24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि मूल रूप से जनपद प्रयागराज की रहने वाली एक युवती ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नोएडा के सेक्टर 22 में रहती है। पीड़िता के अनुसार उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से पंकज राजपूत से वर्ष 2025 मे दोस्ती हुई। दोनो ने एक दूसरे को अपना नंबर दिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ी। एक दिन वह पंकज से वीडियो कॉल पर प्रेम भरी बातें कर रही थी। आपसी विश्वास को तोड़ते हुए उसने उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि वह उसकी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। उसके अनुसार आरोपी ने उसी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज का पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : कार चालक ने मालिक का तोड़ा भरोसा, कार से नौ लाख रुपया किया चोरी, गिरफ्तार
Noida News : अलीगढ़ के एक हार्डवेयर कारोबारी के 12 साल पुराने भरोसेमंद चालक ने उनका विश्वास तोड़ दिया। परिवार के साथ नोएडा खरीदारी करने आए कारोबारी की कार से चालक नौ लाख रुपये से भरा हुआ बैग चोरी करके फरार हो गया था। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आज महज दो दिन के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली।
अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि अलीगढ़ निवासी कारोबारी सुधीर बंसल 18 जुलाई को परिवार के साथ नोएडा के एक मॉल में खरीदारी करने आए थे। उनके साथ चालक कपिल भी मौजूद था। कारोबारी ने नौ लाख रुपये से भरा बैग कार में रखा था। परिवार के मॉल में जाने के दौरान चालक मौका देखकर बैग लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच की। सोमवार को लाल पैथ लैब के सामने स्थित पार्क से आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी किए गए पूरे नौ लाख रुपये और एक चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से कारोबारी के यहां चालक के रूप में काम कर रहा था। इतने वर्षों में मालिक ने उस पर कभी संदेह नहीं किया। कार में एक साथ इतनी बड़ी रकम देखकर उसके मन में लालच आ गया। उसने रुपये चुराकर पहले अपना कर्ज चुकाने और फिर दुकान खोलकर कारोबार शुरू करने की योजना बनाई थी। शक से बचने के लिए उसने इस योजना में किसी अन्य व्यक्ति को शामिल नहीं किया।
पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को बताया कि रुपये चोरी होने से अधिक पीड़ा उन्हें इस बात की है कि जिस चालक को परिवार का सदस्य माना, उसी ने विश्वासघात किया। पुलिस का कहना है कि चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Noida News : महिला बंदियों के पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए गाय का दान
Noida News : इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा डिस्ट्रिक्ट 301 की ओर से सोमवार को लुक्सर जेल में महिला बंदियों के पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए गाय का दान किया गया। क्लब अध्यक्ष अंकिता सिंह और एनिमल वेलफेयर चेयरपर्सन माला ऋषि ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, करुणा और जागरुकता का संदेश देते हैं।
लुक्सर जेल के सुपरिंटेंडेंट बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट चेयरमैन उमा गोयल एवं संतोष गुप्ता ने गाय के लिए चारे की व्यवस्था कर इस सेवा कार्य में सहभागिता निभाई है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अंजू गर्ग द्वारा महिला बंदियों के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लिए चार पंखे भेंट किए गए। इस मौके पर क्लब की आईएसओ प्रतिभा सिसोदिया, पूर्व अध्यक्ष अनीता सिंघला, एडवाइजर करुणा भल्ला सोनिका आदि उपस्थित रहे।
Noida News : अभिभावकों को जागरूक करेगा बेसिक शिक्षा विभाग
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिला बेसिक शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अभिभावकों को जागरूक करेगा। विभाग ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) की राशि का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी शुरू की है। अभिभावकों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में होने वाली पैरंट-टीचर मीटिंग (पीटीएम) के जरिए डीबीटी राशि के सही इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। स्कूल प्रबंधन समितियां स्कूल स्तर पर निगरानी करेंगी। परिषदीय स्कूलों के छात्रों को यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, और स्वेटर के लिए डीबीटी के तहत 1200 रुपये दिए जाते हैं। अब इसकी सीधी निगरानी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और स्कूल के प्रधानाध्यापक करेंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी भी अपने क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे। विभाग के सामने ऐसे कई मामले आए हैं, जहां डीबीटी के तहत रुपये अभिभावकों के बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद बच्चे बिना यूनिफॉर्म, फटे बैग या बिना जूते-मोजे के ही स्कूल आ रहे हैं। ग्राउंड फीडबैक और औचक निरीक्षणों में यह बात सामने आई है कि कई अभिभावक बच्चों की शिक्षा और सामग्री के लिए आई इस राशि अन्य जरूरतों के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसे में बजट जारी होने के बाद भी बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। यही वजह है कि जागरूकता की कवायद की जा रही है। जनपद गौतम बुद्ध नगर के बीएसए राहुल पंवार ने आज बताया कि इसके लिए शिक्षकों को अभिभावकों के साथ होने वाली बैठक में जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया है।
Noida News : नोएडा में पीएफ के 15 हजार दावे लंबित
Noida News : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने केंद्रीकृत आईटी प्रणाली (साइट्स 2.0) लागू की है। इस सिस्टम के अपग्रेड और डेटाबेस एकीकरण के कारण नोएडा सहित पूरे देश में हजारों आवेदन लंबित हो गए है। नोएडा में लगभग 15 हजार दावे लंबित हैं। ईपीएफओ का कहना है कि नए सिस्टम के तहत अब तेजी से दावों का निपटारा किया जा रहा है। नोएडा में लगभग 11 लाख पीएफ खाताधारक हैं। नोएडा क्षेत्र के ईपीएफओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नए सिस्टम के तकनीकी अपग्रेड और डाटा स्थानांतरण के कारण लगभग 15,000 पीएफ दावे लंबित या प्रक्रिया के अंतर्गत चल रहे हैं।
सिस्टम अपग्रेड पूरा हो चुका है और ईपीएफओ धीरे-धीरे इन अटके हुए दावों का तेजी से निपटारा कर रहा है।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने आज एक बातचीत के दौरान बताया कि चार से पांच दिन में दावों का निपटारा कर दिया जाएगा। नए सिस्टम में अभी आवेदनों की संख्या पहले के मुकाबले कम है और दावों को अस्वीकार करने की संख्या में भी कमी आई है। लोगों के बैंक खाते में पीएफ राशि पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था एक हफ्ते में ठीक हो जाएगी।
Noida News : विभिन्न जगहों पर तीन अज्ञात लोगों का मिला शव
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर आज तीन अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस शवों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Sector 20 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 25 के पास सोमवार को पुलिस को 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र के कुलेसरा के पास एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 58 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में एक 28 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शवों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Noida News : संदिग्ध परिस्थितियों में 15वीं मंजिल से नीचे गिरा व्यापारी, मौत
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यापारी अपने फ्लैट के 15वीं मंजिल से आज संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि कमल गर्ग पुत्र विजय गर्ग (42 वर्ष) सेक्टर 50 स्थित एंम्बिंयंस ट्विन टावर सोसाइटी में रहते थे। वह आज अपने 15 वें फ्लोर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से संदिग्ध परिस्थितियों में ऊपर से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व व्यापारी का एक्सीडेंट हो गया था, जब से वह शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर हो गए थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार को सूरज उर्फ कालू पुत्र रमेश उम्र 18 वर्ष का शव सेक्टर 9 के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि उनकी मौत नशीले पदार्थ के सेवन के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हरौला गांव में रहने वाले शिवकरण पुत्र रामस्वरूप यादव उम्र 52 वर्ष को उनके परिजनों ने आज उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Noida News : अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, एक किशोर की मौत दो घायल, विभिन्न हादसों में तीन की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 96 अंडरपास के पास सोमवार को बाइक सवार तीन युवकों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सोमवार दोपहर को करीब एक बजे सेक्टर 96 अंडरपास के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लड़के जा रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सेक्टर 96 के अंडर पास के पास डिवाइडर से टकरा गई इस घटना में चंदन, गुलशन और नासिर नामक तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने गुलशन पुत्र मानक चंद उम्र 17 वर्ष निवासी सलारपुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि चंदन तथा नासिर की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि राम प्रकाश दुबे पुत्र रामनाथ दुबे उम्र 64 वर्ष अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोमवार को अपने एक परिजन को अस्पताल से देखकर सेक्टर 121 स्थित अपने घर जा रहे थे। जब वह सेक्टर 55 के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। इस घटना में पिता- पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने राम प्रकाश दुबे को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में प्रमोद कुमार पुत्र सुरेंद्र उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में 7 की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क खाते में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बीती रात को बृज किशोर पुत्र महातम सिंह (63 वर्ष)निवासी ग्राम धूम मानिकपुर एक सड़क हादसे के शिकार हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में पुष्पा देवी पत्नी वीरपाल सिंह उम्र 65 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सौरभ शर्मा पुत्र जयप्रकाश निवासी संगम विहार दिल्ली उम्र 42 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बीती रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में रोहित यादव पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 27 वर्ष की मौत हो गई है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महावीर मोदी उम्र 32 वर्ष नामक व्यक्ति थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई है।
Noida News : औद्योगिक शहर में मानसिक तनाव चरम पर, तीन दिनों में 14 लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर में रहने वाले लोगों का मानसिक तनाव चरम पर है। बीते तीन दिनों के अंदर जनपद में 14 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर -49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले आशु पुत्र ओमप्रकाश उम्र 20 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिरसा खादर में रहने वाले कन्हैया पुत्र पप्पू उम्र 20 वर्ष में मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कुलदीप पुत्र महेंद्र उम्र 36 वर्ष ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि श्रीमती नूरी पत्नी खरीद निवासी कस्बा जेवर उम्र 28 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नया गांव में रहने वाले अरुण कुमार पुत्र धर्मवीर कठेरिया उम्र 23 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दीपक कुमार पुत्र बांकेलाल निवासी कस्बा जेवर उम्र 30 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते शनिवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रूबी पत्नी गोकुल उम्र 35 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि योगेंद्र कुमार पुत्र देशराम सिंह उम्र 45 वर्ष की ट्रेन से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों को आशंका है कि उन्होंने आत्महत्या किया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छोटे खान पुत्र जिलेदार खान उम्र 36 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते शनिवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवकुमार पुत्र गणपत उम्र 20 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते शनिवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार पुत्र मंगरु उम्र 30 वर्ष की छत से गिरकर शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि उन्होंने आत्महत्या किया है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि श्रीमती सुनैना पत्नी चंदन उम्र 21 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर शुक्रवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस-तीन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अवधेश कुमार उम्र 30 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते शुक्रवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर -126 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दीक्षा यादव उम्र 22 वर्ष ने शुक्रवार को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
बीते तीन दिनों के अंदर मानसिक तनाव के चलते नोएडा जैसे महानगर में इतने लोगों द्वारा की गई आत्महत्या ने इस बात को उजागर कर दिया है कि महानगर में रहने वाले लोग मानसिक तनाव में जी रहे हैं।
Noida News : हत्या के मामले में चार आरोपियों को आजीवन कारावास
Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर गांव में वर्ष 2016 में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में जनपद गौतम बुद्ध नगर की अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष कुमार चौरसिया की अदालत ने बिलासपुर निवासी दानिश, अलीम, यामीन और इब्राहिम को हत्या का दोषी मानते हुए प्रत्येक पर 60-60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। दानिश और अलीम को अवैध हथियार रखने के मामले में आयुध अधिनियम के तहत अलग से तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की अतिरिक्त सजा भी सुनाई गई है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) रोहताश शर्मा के अनुसार 23 नवंबर 2016 की शाम करीब साढ़े छह बजे बिलासपुर निवासी जुबैर उर्फ गुड्डू अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले दानिश, उसका भाई अलीम, यामीन और इब्राहिम वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि चारों ने पहले गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दानिश और इब्राहिम ने जुबैर को पकड़ लिया, जबकि यामीन और अलीम ने तमंचों से उस पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल जुबैर को कैलाश अस्पताल, ग्रेटर नोएडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के चचेरे भाई आबिद की तहरीर पर दनकौर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच छह-सात महीने पहले भी विवाद हुआ था और उसी रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दानिश और अलीम को अलग-अलग समय पर अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके आधार पर उनके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज किए गए। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 16 गवाह अदालत में पेश किए। हालांकि घटना के चार प्रत्यक्षदर्शियों में से मृतक के भाई एवं वादी को छोड़कर अन्य तीन गवाह अपने पहले दिए गए बयानों से मुकर गए और उन्हें पक्षद्रोही घोषित किया गया। इसके बावजूद अदालत ने माना कि उनके बयानों से बचाव पक्ष को कोई विशेष लाभ नहीं मिला। साथ ही आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियारों की बरामदगी और उनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत न किए जाने को भी अदालत ने महत्वपूर्ण साक्ष्य माना।
सजा के बिंदु पर बचाव पक्ष ने अदालत से नरमी बरतने की अपील करते हुए यामीन और इब्राहिम की अधिक उम्र एवं बीमारी का हवाला दिया। वहीं दानिश और अलीम के संबंध में कहा गया कि वे परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) रोहताश शर्मा ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए कठोर दंड की मांग की। अदालत ने कहा कि इस प्रकार की घटना समाज में भय और अशांति फैलाती है, इसलिए नरमी का कोई आधार नहीं बनता।
अदालत ने चारों दोषियों को हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए अर्थदंड भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर प्रत्येक दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
Noida News : स्कूल में लगा आरओ ठीक करने गए मिस्त्री को करंट लगने सा मौत ,स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में स्थित एक स्कूल में लगे हुए आरओ को ठीक करने आए मिस्त्री को बिजली का करंट लग गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि विमलेश तिवारी पुत्र भरत तिवारी ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह न्यू अशोक नगर दिल्ली में रहते हैं।
Victim's family : पीड़ित के अनुसार उनका चचेरा भाई उमेश तिवारी चौड़ा गांव में स्थित आर डी पब्लिक स्कूल में लगे हुए आर ओ को ठीक करने के लिए 16 जुलाई को शाम के समय गया था। उसका आरोप है कि आर ओ ठीक करते समय उसके भाई को बिजली करंट लग गय। उसने आरोप लगाया है कि इसमें स्कूल की कोई साजिश, घोर लापरवाही या मेंटेनेंस के समय प्रोटोकॉल को नजर अंदाज करने की वजह से यह घटना हुई है।
SHO Police Station Sector 24 Noida : थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में स्कूल प्रबंधन के अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट के चलते फ्लैट में लगी आग
Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 137 स्थित पारस टेरा सोसाइटी में बीती रात को एक फ्लैट में लगे एयर कंडीशन में शार्ट सर्किट होने की वजह से भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना सेक्टर 142 क्षेत्र का सेक्टर 137 में स्थित पारस टेरा सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति के सातवें फ्लोर पर स्थित फ्लैट में बीती रात को एयर कंडीशन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग के चलते घर का सामान जल गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग और मेंटेनेंस टीम के लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना के चलते काफी देर तक सोसाइटी में अफरा -तफरी का माहौल रहा।
Noida News : मानसिक तनाव के चलते कबाड्डी ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी के बालगिरी मंदिर के पास रहने वाले कबाड्डी ने आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News: थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बालगिरी मंदिर सदरपुर कॉलोनी के पास रहने वाले कबाड्डी छोटे खान उम्र 36 वर्ष ने आज सुबह को अपने घर पर अज्ञात कारण से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Noida News : फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश: सरगना सहित तीन गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर 63 पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार करने वाले लोगों, उद्यमियों को फोन करके ऑनलाइन मार्केटिंग व खरीदार उपलब्ध करवाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कॉल सेंटर के संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Adcp Noida :  अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस को एक महिला ने शिकायत की थी कि कुछ लोग यहां के व्यापारी और उद्यमियों को फोन करके संपर्क करते हैं, तथा ऑनलाइन मार्केटिंग व खरीदार उपलब्ध कराने का झांसा देकर फर्जी सर्टिफिकेट देकर लोगो से धोखाधड़ी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी।
उन्होंने बताया कि आज पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 63 में चल रहे अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए मौके से रणवीर सिंह पुत्र युवराज सिंह निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद उम्र 48 वर्ष, ललित कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी सेक्टर 49 नोएडा उम्र 25 वर्ष तथा ज्योति पत्नी रणवीर सिंह निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
Police Station Sector 63 Noida News : उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये लोग विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले उद्योगपतियों, व्यापारियों से संपर्क कर उन्हे ऑनलाइन मार्केटिंग और खरीदार उपलब्ध करवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करते हैं। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 39 स्मार्टफोन, 9 कीपैड मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप, 36 सीपीयू ,32 सिम कार्ड तथा विभिन्न टैक्स इनवॉइस एवं अन्य दस्तावेज बरामद किया है।
Noida News : झगड़े के बाद पति&पत्नी ने खाया जहर, मौत विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार ने की आत्महत्या
Noida News : गाजियाबाद के रिपब्लिक क्रॉसिंग सोसाइटी में रहने वाले पति-पत्नी ने आपस में हुए झगड़े के बाद बीती रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Kasna Greater Noida News : थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि संदीप गौतम पुत्र सोमवीर सिंह उम्र 26 वर्ष तथा उनकी पत्नी तान्या गौतम उम्र 25 वर्ष गाजियाबाद के रिपब्लिक क्रॉसिंग सोसाइटी में रहते थे। उनके अनुसार दोनों पति-पत्नी बीती रात को बुलंदशहर के गुलावटी कार मे सवार होकर जा रहे थे। बीच रास्ते में दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, तथा दोनों ने आक्रोश में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
दोनों जहर खाने के बाद कार चलाते रहे। सिकंदराबाद के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इसी बीच किसी ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी। दोनों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा की जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान तान्या की मध्य रात मे और संदीप की सुबह को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राहुल तिवारी पुत्र सत्यनारायण उम्र 22 वर्ष ने आज मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मनोज शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी सेक्टर 93 ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर आज पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Ecotech 1 Noida News : थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी निरीक्षक अरविंद वर्मा ने बताया कि हिमांशु गौतम पुत्र राजीव उम्र 20 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रामादेवी पत्नी गोविंद उम्र 30 वर्ष अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गई। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Noida News : नौकरी की तलाश कर रही युवती ने की आत्महत्या, नर्सिंग की परीक्षा की थी पास
Noida News : थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के विश टाउन सोसायटी में रहने वाली युवती ने आज सुबह को आत्महत्या कर लिया है। वह नर्सिंग की पढ़ाई कर नौकरी की तलाश कर रही थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेनेश कुमार ने बताया कि कुमारी दीक्षा यादव पुत्री राकेश कुमार यादव उम्र 22 वर्ष थाना क्षेत्र में स्थित जेपी विश टाउन सोसायटी में रहती थी। वह मूल रूप से जनपद एटा की रहने वाली थी। उनके साथ उनकी दो बहने भी यहां पर रह रही थी। उनके अनुसार युवती ने नर्सिंग की परीक्षा पास की थी, तथा नौकरी की तलाश में थी उसने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में आज सुबह को एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
Noida News : नोएडा में आगजनी से दो लोगों की मौत का मामला: पीजी संचालक गिरफ्तार, केयरटेकर फरार
Noida News : थाना फेस- 3 क्षेत्र के मामूरा गांव के गली नंबर -2 में बुधवार को इलेक्ट्रिक वाहन (स्कूटी) चार्ज के दौरान स्पार्क होने से पीजी की बिल्डिंग मे लगी आग और धुएं से दमघुटने की वजह से दो लोगों की हुई मौत के मामले में पुलिस ने आज पीजी को संचालित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिल्डिंग का केयरटेकर फरार है। इनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
Additional Deputy Commissioner of Police : अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस तीन क्षेत्र के मामूरा गांव में स्थित एक बिल्डिंग (पीजी) में बुधवार दोपहर को ग्राऊंड फ्लोर पर उस समय आग लग गई जब चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में शार्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़े वाहनों और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में कुमारी स्नेहा श्रीवास्तव पुत्री अश्विनी कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार तथा ऋषभ कुमार पुत्र सुजीत कुमार निवासी बालाघाट मध्य प्रदेश उम्र 27 वर्ष की धुएं की चपेट में आकर दम घुटने से मौत हो गई थी।
Police Station Phase 3 Noida News : उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना फेस- 3 पुलिस ने पीजी के संचालक कृष्ण कुमार और केयरटेकर धर्मेंद्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 110,125 तथा 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज सुबह को आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। केयरटेकर धर्मेंद्र फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि कृष्ण कुमार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार दोपहर को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि मामूरा गांव के गली नंबर- 2 के जी-4 बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में एक इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी चार्ज पर लगा था। इसी बीच स्पार्क होने के चलते वाहन में आग लग गई। उक्त आग ने आसपास खड़े अन्य पेट्रोल वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपने चपेट में ले लिया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। परिसर के अंदर 50 परिवार रहते थे। जिन्हें रेसक्यू करके बाहर निकला गया। उन्होंने बताया कि धुएं से दो लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिन्हें एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। वहां पर एक महिला स्नेहा और एक पुरुष श्रृषभ की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि जहां पर आग की घटना हुई थी वहां पर गली काफी सकरी थी। जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आग में फंसे कुछ लोगों को दमकल कर्मी पीठ पर लादकर बाहर निकलते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग ने करीब 2 घंटे तक राहत और बचाव कार्य चलाया। आग लगने के चलते कुछ मिनट में पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। कुछ लोगो ने बांस की सीढी डालकर एक छत से दूसरी छत पर जाकर अपनी जान बचाई। वही वहां रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें शुरुआत में ऐसा लगा कि आग छोटी है थोड़ी देर में बुझ जाएगी। लेकिन देखते-देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।
Noida News : हाईटेंशन बिजली की तार टूट कर गिरी, 5 लोग झुलसे
Noida News : नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए, जबकि एक स्कूटी में आग लग गई। घायलों को आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।
अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-63 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में स्कूटी भी आग लग गई ।
उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान निधि (15), प्रिया (17), मुकेश राम (38), पवित्र (41) और रवि चौधरी के रूप में हुई है। इनमें रवि चौधरी गंभीर रूप से झुलसे हैं, जबकि अन्य चार घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तार गिरते ही तेज चिंगारी निकली और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस व बिजली विभाग को सूचना दी।
घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि समय पर बिजली लाइनों का रखरखाव नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और क्षेत्र की सभी हाईटेंशन लाइनों की जांच कराने की मांग की। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही बिजली विभाग से भी रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Noida News : इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के दौरान स्पार्किंग से लगी आग, धुएं की चपेट में आकर महिला समेत दो की मौत
Noida News : थाना फेस- 3 क्षेत्र के मामूरा गांव के गली नंबर -2 में बुधवार दोपहर को इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज के दौरान स्पार्क होने से अचानक आग लग गई। इस घटना के चलते उक्त वाहन और आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों में आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में उक्त कॉम्प्लेक्स में रहने वाले 50 परिवार के लोगों को पुलिस और फायर ब्रिगेड रेस्क्यू करके बाहर निकाला। धुएं के चलते मूर्छित हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार दोपहर को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि मामूरा गांव के गली नंबर- 2 के जी-4 बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में एक इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी चार्ज पर लगा था। इसी बीच स्पार्क होने के चलते वाहन में आग लग गई। उक्त आग ने आसपास खड़े अन्य पेट्रोल वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपने चपेट में ले लिया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। परिसर के अंदर 50 परिवार रहते थे। जिन्हें रेसक्यू करके बाहर निकला गया। उन्होंने बताया कि धुएं से दो लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिन्हें एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। वहां पर एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना फेस -3 पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। इस घटना के चलते मामूरा गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जहां पर आग लगी है, वह घनी आबादी है। लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए।
Noida News : बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग गांव में रहने वाले एक 38 वर्षीय व्यक्ति को बीती रात को बिजली का करंट लग गया। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Bisrakh News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्वजीत कोटवाल पुत्र भरत थाना बिसरख क्षेत्र के हर्ष विहार कॉलोनी चिपियाना बुजुर्ग में रहते थे। वह मूल रूप से जम्मू कश्मीर के डोडा जनपद के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को वह अपनी कॉलोनी में पैदल जा रहे थे, तभी उन्हें बिजली के खंभे से करंट लग गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले पन्नालाल पुत्र बाबूलाल उम्र 50 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में चार की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एक सड़क हादसे में शिवानी पत्नी नीरज अग्रवाल उम्र 45 वर्ष निवासी नेहरू नगर गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें उपचार के लिए सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर 62 के पास से गुजर रही थी तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में देवेंद्र पुत्र नेपाल (27 वर्ष) निवासी ग्राम याकूबपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेस-दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- 2 के प्रभारी निरीक्षक में बताया कि एक सड़क हादसे में बीती रात को वीरेंद्र कुमार मिश्रा उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में ललित पुत्र रामशंकर उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर चार अज्ञात शव मिले
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर चार अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को थाना फेस वन क्षेत्र में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव बीती रात को मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रविशंकर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शवों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Noida News : सीवर की सफाई करने उतरा श्रमिक हुआ मूर्छित, उपचार के दौरान मौत
Noida News : थाना फेस- 2 क्षेत्र के गेझा गांव में नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा सीवर की सफाई का कार्य करवाया जा रहा था। मंगलवार की शाम को सफाई करने के लिए सीवर में घुसे एक कर्मचारी मूर्छित हो गया। उसे पुलिस और फायर ब्रिगेड ने सीवर से निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर देर रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अपर पुलिस उपयुक्त जोन द्वितीय स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस को मंगलवार की शाम को सूचना मिली कि गेझा गांव गांव में शिवा नामक मजदूर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा करवाए जा रहे सीवर की सफाई का काम करने के लिए सीवर में उतरा था, लेकिन वह बाहर नहीं आया। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर फायर ब्रिगेड और थाना फेस-दो पुलिस पहुंची।
उन्होंने बताया कि रेस्क्यू करके सफाई कर्मी को सीवर से बाहर निकला गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर देर रात को डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्हें बताया कि अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि सीवर के अंदर फैली जहरीली गैस की चपेट में आने से उक्त व्यक्ति की मौत हुई है।
Noida News : नोएडा पुलिस ने ऑपरेशन "साइबर बज्र" के तहत साइबर ठगों को म्यूल खाता उपलब्ध करवाने वाले 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन खातों के माध्यम से साइबर अपराधियों ने लोगों से ठगी गई रकम को इधर से उधर ट्रांसफर किया था।
Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेस-वे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि उपनिरीक्षक अभिषेक ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि म्यूल अकाउंट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक जांच कर रहे थे। उन्हें जांच में पता चला कि सरस मुकुंद के नाम से एक बैंक अकाउंट खोला गया था। इस बैंक अकाउंट का पता सेक्टर 90 स्थित एक कमर्शियल माल का है। उन्होंने बताया कि जब जांच की गई तो पता चला कि नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर खाताधारक के खिलाफ कई शिकायत दर्ज है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि बीती रात को उपनिरीक्षक मोहित कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि साइबर मुख्यालय से थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक बैंक खाते का उपयोग साइबर अपराधी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब जांच की गई तो यह खाता इंडसइंड बैंक का निकाला। उक्त बैंक खाते के खिलाफ विभिन्न साइबर पोर्टल पर 44 शिकाई थे प्राप्त है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक ने खाताधारक के खिलाफ थाना सेक्टर 24 में आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।
Police Station Sector 24 Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक मोहित कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इंडसइंड बैंक के एक खाते का प्रयोग साइबर अपराधियों ने किया है। इस खाते पर एनसीआरपी पोर्टल पर 9 शिकायतें दर्ज हैं।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया की बीती रात को उप निरीक्षक योगेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि साइबर मुख्यालय से थाना सेक्टर 39 पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराधी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि एनसीआरपी पोर्टल पर उक्त खातों के खिलाफ शिकायत दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि कुल तीन खाता धारकों के खिलाफ उप निरीक्षक ने बीती रात को आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।
Police Station Sector 39 Noida News : एक अन्य मामले में उप निरीक्षक धीरज सारस्वत ने बीती रात को सरिता देवी व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि इनका इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता है। इस खाते का प्रयोग म्यूल खाते के रूप में प्रयोग किया जा रहा था। साइबर अपराधियों द्वारा ठगी गई लाखों रुपए ट्रांसफर इन खातों मे हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को उपनिरीक्षक लोकेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि साइबर बज्र अभियान के तहत म्यूल अकाउंट की जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सेक्टर 51 स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में पहुंचकर जानकारी की गई तो पता चला की संध्या पुत्री रामस्वरूप का खाता जो कि उनकी बैंक में है, उसका उपयोग साइबर अपराधी कर रहे हैं। म्यूल खाता धारक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Police Station Sector 49 Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक आशु चौधरी ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि साइबर बज्र अभियान के तहत म्यूल अकाउंट खातों की जांच की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जांच की गई तो पता चला कि बंधन बैंक के कर्मचारी अमित कुमार ने एक अकाउंट फर्जी तरीके से खुलवाया था। उसके खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को उपनिरीक्षक रवि यादव ने सौरभ नामक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि साइबर बज्र अभियान के तहत जांच पर पता चला कि उक्त व्यक्ति ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में एक म्यूल खाता खुलवाया, जिसका उपयोग साइबर अपराधी कर रहे थे।
Police Station Phase 1 Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को उपनिरीक्षक शिवम चतुर्वेदी ने शुभम जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि साइबर बज्र अभियान के तहत जांच में पता चला कि उक्त व्यक्ति ने इंडियन ओवरसीज बैंक में एक म्यूल खाता खुलवाया जिसका उपयोग साइबर अपराधी कर रहे हैं।
Police Station Phase 1 Noida News : उन्होंने बताया कि अन्य मामले में उपनिरीक्षक सुनील यादव ने अनिकेत मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति ने एक म्यूल बैंक अकाउंट खुलवाया है, जिसका उपयोग साइबर अपराधी लोगों से ठगी करने के लिए कर रहे हैं।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक संजय कुमार ने सुलोचना देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि आरोप है कि उन्होंने एक म्यूल खाता खुलवाकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध करवाया। यह खाता सेक्टर 77 स्थित बंधन बैंक में है। थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ लोगों ने चार बैंक अकाउंट फर्जी तरीके से खुलवाया तथा उसका उपयोग साइबर अपराधी लोगों से धोखाधड़ी कर रकम ट्रांसफर करवाने के लिए कर रहे हैं।
Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक करन सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच करने पर पता चला कि एक बैंक खाते का उपयोग साइबर अपराधी कर रहे हैं। खाताधारक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
Police Station Sector 126 Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एक खाते का उपयोग साइबर अपराधी कर रहे हैं। इसके खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 6 शिकायतें दर्ज हैं। खाताधारक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
Noida News : शेयर मार्केट के कारोबारी फ्लैट में मृत अवस्था में मिले
Noida News : सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में रहने वाले शेयर बाजार के कारोबारी का शव उनके फ्लैट में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि राजीव अरोड़ा पुत्र जगनमोहन अरोड़ा निवासी सिलिकॉन सिटी सेक्टर 76 उम्र 68 वर्ष का शव उनके कमरे में मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह शेयर बाजार का कारोबार करते थे। विगत कुछ दिनों में उन्हें शेयर बाजार में काफी घाटा हुआ था। मौजूदा समय में उनकी माली हालत काफी खराब थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारण का पता चलेगा। प्रथम दृष्टया पुलिस को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ब्रेन हेमरेज के चलते उनकी मौत हुई है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के कस्बा दादरी में बीती रात को एक 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पीलर नंबर- 37 के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के अधिकारी और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Noida News : एलिवेटेड रोड से गिरकर इंजीनियर की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के निठारी गांव के पास एलिवेटेड रोड से एक इंजीनियर नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह घटना के समय शराब के नशे में था।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सामर्थ्य उर्फ समरथ पुत्र निरंजन कर्मकार उम्र 27 वर्ष सेक्टर 76 के एक सोसाइटी में रहता था। वह बीती रात को शराब पीकर एलिवेटेड रोड पर चढ़ गया। वह काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा। इसी बीच एलिवेटेड रोड के पास एक नीम का पेड़ उसे दिखाई दिया। वह एलिवेटेड रोड से झुक कर नीम के पेड़ से पत्ती तोड़ने लगा तथा वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। वही मृतक के परिजनों के अनुसार वह इंजीनियर था। कुछ समय से वह बेरोजगार था। इसी अवसाद मे वह मदिरा पीने लगा था।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले करण कुमार पुत्र विनोद कुमार मूल निवासी जनपद संभल उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलती बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में होशियापुर गांव में रहने वाली श्रीमती बबीता देवी पत्नी पुरन मुखिया उम्र 34 वर्ष में अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में रहने वाले रविंद्र सिंह पुत्र राम सिंह मूल निवासी जनपद औरैया उम्र 35 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों समेत 6 की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 44 के पास बाइक सवार दो युवक की मोटरसाइकिल में बीती रात को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विभिन्न सड़क हादसों में चार अन्य लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Sector 39 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 44 के पास देर रात को बाइक पर सवार होकर जा रहे सचिन पुत्र आशीष सक्सेना उम्र 18 वर्ष निवासी सलारपुर तथा अमन कुमार पुत्र विपिन प्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी स्वरूपा गेट सलारपुर सेक्टर 44 पुलिस चौकी के पास सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है की घटना कैसे हुई। कुछ लोगों का कहना है कि युवाओं की अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसकी वजह से घटना हुई, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी है।
Police Station Sector 39 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के जीआईपी मॉल के पास हुए एक अन्य सड़क हादसे में आशीष गुप्ता पुत्र गोपाल प्रकाश गुप्ता उम्र 44 वर्ष निवासी माडल टाउन दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक विनीत कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में हुई एक सड़क हादसे में ललित पुत्र रमाशंकर मूल निवासी जनपद जालौन उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र के एच्क्षर चौकी के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय पुत्र राजू उम्र 32 वर्ष को उपचार के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में वीरेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र बंशीलाल मिश्रा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए थाना बीटा- दो क्षेत्र में स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना बीटा- दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : जिला कलेक्ट्रेट में बम की सूचना
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिला कलेक्ट्रेट में आज सुबह को एक ई-मेल द्वारा सूचना दी गई की कलेक्ट्रेट परिसर में बम रखा है। सूचना के आधार पर मौके पर आतंकवादी निरोधक दस्ता की टीम, बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और पुलिस के अधिकारी पहुंचे। कलेक्ट्रेट के पूरे परिसर की चप्पे -चप्पे की तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार को डीएम कार्यालय में ई-मेल के माध्यम से बॉम्ब थ्रेट की सूचना पर थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, एक एस चेक टीम व डॉग स्क्वाड के माध्यम से डीएम कार्यालय में चेकिंग सुनिश्चित की गयी। उन्होने बताया कि अभी तक कोई प्रतिकूल बात प्रकाश में नहीं आयी है। लगातार सतर्कता बरती जा रही है। संपूर्ण सतर्कता बरतते हुए पूर्ण गंभीरता के साथ ई-मेल के सम्बन्ध में साइबर टीम द्वारा तकनीकी जांच की जा रही है। स्थिति पूर्णतया सामान्य है, मौके पर पूर्णतः शांति व्यवस्था स्थापित है।
Noida News : पत्नी के वियोग में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
Noida News : पत्नी के वियोग में एक व्यक्ति ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि दीजैन महंत पुत्र सोलन महंत हाल निवासी ग्राम चौड़ा रघुनाथपुर उम्र 45 वर्ष मूल निवासी ग्राम रायगंज सेवलपल्ली थाना इंग्लिश बाजार जिला मालदा ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर अपने प्रेमी के संग कहीं चली गई। उनके बच्चे भी उन्हें छोड़कर अपनी मां के साथ चले गए। इस बात को लेकर वह कुछ दिनों से अवसाद में थे। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी में बताया कि सुरेश पुत्र कंधारी उम्र 45 वर्ष थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहते थे उनकी बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : अस्पताल कर्मी समेत दो महिलाओं ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रहने वाली एक अस्पताल कर्मी समेत दो महिलाओं ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। घटनाओं की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक रामावतार शर्मा ने बताया कि होशियापुर गांव में रहने वाली श्रीमती बबीता पत्नी परम मुखिया उम्र 34 वर्ष ने आज तड़के अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरौला गांव के गली नंबर -3 में रहने वाली कुमारी पूनम पुत्री राम सिंह उम्र 20 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है की मृतका की कुछ समय पूर्व ही सेक्टर 50 स्थित एक अस्पताल में नौकरी पर लगी थी। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Noida News : तीन वर्षीय बच्ची लापता, दंपति पर अगवा करने का आरोप
Noida News : थाना सेक्टर 142 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक दंपति उसकी तीन वर्षीय बेटी को अगवा करके ले गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर -142 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि नरेश पाल पुत्र नेक्सू निवासी ग्राम गढी शाहदरा ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 143 में काम करते हैं। वह अपनी पत्नी के साथ कंपनी में काम करने गए थे। पीड़ित के अनुसार उनके चार बच्चे हैं। सबसे छोटी बेटी मोनिका जिसकी उम्र 3 वर्ष है उसे तथा अपने अन्य बच्चों को पति-पत्नी घर पर छोड़कर 11 जुलाई को सुबह के समय काम करने के लिए गए थे। जब शाम के समय में वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनकी तीन वर्षीय बेटी घर पर नहीं है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उनके बच्चों ने उन्हें बताया कि 3 वर्षीय बेटी को सोनू तथा उसकी पत्नी सोनम शनिवार की शाम को कहीं पर लेकर चले गए हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी अक्सर सोनू के घर पर खेलने जाती थी।
उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी बच्ची को काफी ढूंढा लेकिन जब वह नहीं मिली। उन्होंने रविवार को घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बच्ची की तलाश कर रही है।
Noida News : नोएडा में आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट में अवैध अतिक्रमण के विरोध में कैंडल मार्च, कॉमन एरिया खाली कराने की मांग
Noida News : सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट के बड़ी संख्या में निवासियों ने सोसाइटी के कॉमन, स्टिल्ट और अन्य साझा क्षेत्रों में कथित अवैध अतिक्रमण के विरोध में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शन में विभिन्न टावरों के निवासियों ने भाग लेते हुए साझा स्थानों की सुरक्षा और नियमों के पालन की मांग उठाई।
कैंडल मार्च के दौरान निवासी सोसाइटी के उस मेंटेनेंस ऑफिस के बाहर एकत्र हुए, जिसके बारे में उनका आरोप है कि इसका निर्माण सार्वजनिक और स्टिल्ट क्षेत्र में अतिक्रमण कर किया गया है। विरोध के प्रतीक के रूप में निवासियों ने कार्यालय के बाहर मोमबत्तियां जलाकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना प्रतिरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सोसाइटी के कॉमन एरिया से सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएं और भविष्य में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले निर्धारित नियमों तथा निवासियों के अधिकारों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।
निवासियों का कहना था कि जिस संस्था की जिम्मेदारी सोसाइटी में नियमों का पालन कराना और अवैध अतिक्रमण रोकना है, यदि वही सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण को बढ़ावा देगी, तो इससे नियमों के प्रति लोगों का विश्वास कमजोर होगा और गलत परंपरा स्थापित होगी।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि सोसाइटी के साझा क्षेत्रों की सुरक्षा, पारदर्शिता, कानून के शासन और सभी निवासियों के समान अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित कराना है।
कैंडल मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शन के अंत में निवासियों ने संबंधित प्राधिकरणों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की और भविष्य में भी लोकतांत्रिक एवं कानून सम्मत तरीके से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का संकल्प दोहराया।
Noida News : एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
Noida News : थाना फेस- 1 पुलिस ने स्पाइस जेट एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने सैकड़ो लोगों के साथ करोड़ों की ठगी करने की बात स्वीकार की है।
अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना फेस- वन पुलिस ने आज ऑपरेशन "साइबर वज्र" के तहत कार्रवाई करते हुए स्पाइसजेट एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले सुदेश सिंह पुत्र कृष्ण गोपाल सिंह, बृजेश भदोरिया पुत्र कृष्ण गोपाल सिंह, अर्जुन पुत्र अश्वनी तथा संदीप कुमार तिवारी पुत्र अशोक कुमार तिवारी को सेक्टर- 2 से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 8 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, डेबिट कार्ड, तेरह सिम कार्ड, तीन बैंक पासबुक आदि बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच के क्रम में उक्त कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि नौकरी की तलाश करें व्यक्तियों का डाटा quikr.com एवं अन्य वेबसाइटों से प्राप्त कर उन्हें स्पाइसजेट कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ये लोग उनसे बात करते थे, जो व्यक्ति उनके झांसे में आ जाता था, उन्हें फर्जी जॉब लेटर तैयार कर भेजते थे, तथा रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग फीस के नाम पर मोटी रकम ले लेते थे। यह धनराशि म्यूल खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने एयरलाइंस में नौकरी दिलवाने के नाम पर सैकड़ो लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने की बात स्वीकार की है।
Noida News : निर्माणाधीन मार्केट का लेंटर गिरा, महिला समेत तीन घायल
Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 33 में नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा एक मार्केट का निर्माण करवाया जा रहा है। उक्त मार्केट में आज शाम को लेंटर डाला जा रहा था। लेंटर डालते समय शटरिंग भर- भराकर गिर गई। इस घटना में एक महिला समेत 3 मजदूर को चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना सेक्टर -24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि सेक्टर 33 में नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा मार्केट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त मार्केट के निर्माण का ठेका बबलू नामक ठेकेदार के पास है आज शाम को दुकानों पर लेंटर डाला जा रहा था। उसी समय लेटर के लिए लगाई गई शटरिंग भर-भराकर गिर गई। जिससे लेटर का मलवा और सरिया भी नीचे आ गिरा। वहां काम कर रहे तीन मजदूर हो गए। उन्हें उपचार के लिए प्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घायल मजदूरों की पहचान श्रीमती संजना देवी उम्र 35 वर्ष, प्यारेलाल उम्र 40 वर्ष, शिवलाल उम्र 37 वर्ष के रूप मे हुई है।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। घायल ठेकेदार बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर इस मामले में घायलों के परिजन कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी। इस घटना के बाद मौके पर काफी लोगों इकट्ठे हो गए। लोगों ने नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे मार्केट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया है।
Noida News : मानसिक तनाव के चलते दो युवकों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो युवकों ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नगला चरण दास गांव में रहने वाले रियाज पुत्र सहमुल्ला उम्र 15 वर्ष मूल निवासी जिला मोतीहारी बिहार ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि रियाज इधर-उधर घूम रहा था। जिसको लेकर उसने उसे डांट दिया था। उसके बाद उसने आत्महत्या कर लिया।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले सौरभ भरई पुत्र सपन भरई उम्र 18 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जनपद के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : बस में सवार होकर दिल्ली से नेपाल जा रहे विदेशी नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : दिल्ली से डीलक्स बस में सवार होकर नेपाल जा रहे एक व्यक्ति की थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 34 के पास बस मे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि मुक्त बहादुर थापा उम्र 30 वर्ष मूल निवासी लुंबिनी नेपाल बीती रात को एक डीलक्स बस में सवार होकर दिल्ली से नेपाल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बस सेक्टर 34 के पास पहुंची वह बस में मूर्छित हो गए। आनन-फानन में उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
Noida News : भगवान जगन्नाथ 50 फीट ऊंचे रथ पर होंगे विराजमान, 16 जुलाई को निकली जाएगी यात्रा
Noida News : नोएडा के सेक्टर 33 स्थित इस्कॉन मंदिर की ओर से जगन्नाथ रथयात्रा आगामी बृहस्पतिवार को निकाली जाएगी। यात्रा शाम 4 बजे सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे से प्रारंभ होगी जो अट्टा मार्केट, सब मॉल, डीएम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक व अडोबी चौक होते हुए शाम 7 बजे इस्कॉन नोएडा मंदिर पहुंचेगी। इस रथयात्रा में देश-विदेश के भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता वंशीधर ने बताया कि रथयात्रा आरंभ होने से पहले भगवान को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। महाआरती भी की जाएगी। पूरे रास्ते में मधुर कीर्तन व प्रसाद वितरण होगा। इस वर्ष इस्कॉन अपने स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण कर रहा है। यात्रा में अमेरिका, कनाडा, रूस, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया देशों से कई भक्तों के सम्मिलित होने की आशा है। इस रथयात्रा में सांसद डॉ. महेश शर्मा व नोएडा के विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ की ऊंचाई करीब 50 फीट और लंबाई 20 फीट होगी। उन्होंने बताया कि रथ को 5 कुंतल सुगंधित फूलों से सजाया जाएगा। यात्रा के दौरान ढोल नगाड़ों, भजन कीर्तन के साथ कई स्थानों पर भगवान की आरती होगी।
Noida News : कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू ,फायर उपकरण मानकों के अनुरूप नही मिलने पर कड़ी चेतावनी
Noida News : ग्रेटर नोएडा के विभिन्न जगहों पर स्थित कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन उपकरणों की जांच के लिए शनिवार से अभियान शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने अल्फा कमर्शियल बेल्ट के ओम टावर स्थित 11 कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा उपकरणों की जांच की। संयुक्त टीम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ फायर ऑफिसर विनोद पांडेय और प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम शामिल रहे। विशेष कार्याधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच में कुछ कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन उपकरण मानकों के अनुरूप मिले, लेकिन कुछ सेंटरों में अग्निशमन उपकरण मानकों के अनुरूप नहीं मिले। टीम की तरफ से इन कोचिंग सेंटरों को अग्निशमन उपकरण मानकों के अनुरूप तत्काल लगवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विगत दिनों हुई बैठक में सभी कोचिंग सेंटरों को अग्निशमन उपकरण 15 दिन के अंदर लगवाने की निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने प्राधिकरण में बैठक कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की तरफ से 15 दिन की अवधि आगामी सोमवार को समाप्त हो जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए शनिवार से कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू की गई और सोमवार तक मानकों के अनुरूप सभी सुरक्षा उपकरण लगवाने के निर्देश दिए गए। दोबारा जांच में खामी पाए जाने पर कोचिंग सेंटरों को सील किए जाने की चेतावनी दी गई है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात शव मिले
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। थाना एक्सप्रेस-वे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में आज एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। उन्होंने बताया की मौत के कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि एक 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव आज थाना पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : वहीं थाना बीटा- दो क्षेत्र में रहने वाले राम भवन राय उम्र 54 वर्ष नामक एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक समेत तीन ने की आत्महत्या
Noida News : थाना से 20 क्षेत्र के अट्टा गांव में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने मानसी तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि अट्टा गांव में रहने वाले सौरभ पुत्र तपन (18 वर्ष) ने मानसिक तनाव के चलते आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि उसके परिजनों ने फंदे से उतारकर नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- तीन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नितिन पुत्र राकेश उम्र 24 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि अमन पुत्र विनोद उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गढ़ी चौखंडी ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के जीआईपी माल के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वह आईपी मॉल में स्थित एक बार में पार्टी करने आए थे, तथा पैदल सड़क पार कर रहे थे ,तब यह घटना हुई।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि मनोज पुत्र शंभू (45 वर्ष) निवासी दिल्ली बीती रात को जीआईपी मॉल में एक रेस्टोरेंट में पार्टी करने आए थे। उन्होंने बताया कि वह पार्टी करने के बाद पैदल ही सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में राजवीर पुत्र वासुदेव उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Phase 2 Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना फेस- दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दीपक पुत्र राजेंद्र उम्र 16 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Noida News : आठ वर्षीय किशोर लापता
Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 35 में रहने वाली एक महिला ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका 8 वर्षीय बेटा घर से लापता है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि श्रीमती सोनी देवी पत्नी मिथुन दास आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 35 में रहती है। महिला के अनुसार उनका 8 वर्षीय बेटा लक्ष्मण 3 जुलाई से घर से बिना बताए कहीं चला गया है। महिला के अनुसार उन्होंने अपने बेटे को आसपास ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि किशोर को बरामद करने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई है।
Noida News : लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
Noida News : लोन दिलवाने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी करने वाले कॉल सेंटर का आज सुबह को पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना फेस- वन पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 2 के डी- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में अवैध रूप से कॉल सेंटर चल रहा है, जिसमें लोगों को फोन करके लोन दिलवाने के नाम पर उनसे ठगी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर आज पुलिस ने छापेमारी की तथा मौके से पवन कुमार पुत्र सतपाल सिंह, मोहित पुत्र सुशील कुमार, हर्ष शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा, स्वाती पुत्री संजीव कुमार तथा प्रीति पुत्री जयप्रकाश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 6 चेक बुक, 160 कॉलिंग डाटा शीट, बिलिंग बुक, इंटरनेट राउटर आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग सीधे-साधे लोगों को फोन करते हैं तथा उन्हें अपने जाल में फंसाकर लोन दिलवाने के नाम पर उनसे लाखों रुपए की ठगी करते हैं।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले नौ लोगों को साइबर अपराधियों ने बनाया अपना शिकार
Noida News : नोएडा शहर के विभिन्न जगहों पर रहने वाले नौ लोगों को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया है। इनसे साइबर ठगों ने लाखों रुपए की ठगी की है। बीती रात को घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को बरौला गांव निवासी वीरेंद्र बिष्ट ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उन्हें अपने जाल में फंसाया तथा शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर उनसे अपने विभिन्न खातों में 7 लाख 24 हजार 512 रुपए ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार शुरुआती दौर में उन्हें कुछ फायदा दिखाई दिया, लेकिन जब उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को राजकुमार ने साइबर क्राइम थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका खाता इंडसइंड बैंक में है। उनके अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करके उनके खाते से 8 लाख 48 हजार रुपए निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में श्रीमती शबनम खातून ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 45 में रहती हैं। महिला के अनुसार उनका बेटा फैजान उम्र 11 वर्ष ऑनलाइन गेम खेल रहा था। उसे साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसा लिया तथा उससे विभिन्न खातों में 5 लाख 32 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि कि एक अन्य मामले में आरती तिवारी ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तथाकथित अमित मेहता नामक व्यक्ति ने जीवन सुरक्षा कंपनी का कर्मचारी बताकर उनकी पॉलिसी वापस दिलवाने का आश्वासन दिया तथा उन्हें अपने झांसे में लेकर विभिन्न बार में 5.5 लाख रुपए अपने विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि कि एक अन्य मामले में बीती रात को शशि सहगल निवासी हिमगिरि अपार्टमेंट सेक्टर 34 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करके 7 लाख 49 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि कि एक अन्य मामले में मनोज कुमार पटेल ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करके उनसे 14 लाख 55 हजार रुपए की ठगी कर ली है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने आरटीओ चालान का एक मैसेज उन्हें भेजा। जैसे ही उन्होंने मैसेज को क्लिक किया आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया तथा उनके खाते से रकम निकाल ली।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को शंभू नाथ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उन्हें अपने जाल में फंसा कर उनसे 7 लाख 2 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाया। उन्होंने एक टास्क पूरा करने के लिए दिया। पीड़ित ने टास्क पूरा किया। आरोपियों ने ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर उनसे और रकम इन्वेस्ट करवा ली तथा उनकी रकम हड़प ली।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को राजेश साइबर क्राइम थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे 7 लाख 80 हजार रुपए की ठगी कर ली है। पीड़ित के अनुसार वह सेक्टर 61 में रहते हैं। उनके अनुसार उन्होंने पीएनबी बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसी बीच एक व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर उनसे संपर्क किया तथा उनसे एक एप अपलोड करवाया और उनके मोबाइल फोन को हैक कर उनके खाते से रकम निकाल ली।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को हेमंत कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियां उनसे 8 लाख 46 हजार 625 रुपए की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित के अनुसार एक व्यक्ति ने उन्हें बैंक का कर्मचारी बनकर फोन किया तथा उसने एक ऐप उनसे डाउनलोड करवाया। जैसे ही उन्होंने ऐप डाउनलोड किया साइबर अपराधी ने उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया तथा उनके खाते से रकम निकाल ली।
Noida News : परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 30 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी डीबीटी की राशि
Noida News : जनपद गौतमबुद्ध नगर के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 30 हजार विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी खरीदने के लिए मिलने वाली 1200 रुपये की डीबीटी राशि अगले महीने तक उनके अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। फिलहाल इन विद्यार्थियों के बैंक खाते और आधार संबंधी विवरण का सत्यापन लंबित होने के कारण भुगतान नहीं हो सका है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, सरकार की डीबीटी योजना के तहत परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 1200 रुपये की सहायता सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस वर्ष पहले चरण में जिले के 58 हजार से अधिक विद्यार्थियों के अभिभावकों को सफलतापूर्वक यह राशि भेजी जा चुकी है, जबकि करीब 30 हजार विद्यार्थियों का भुगतान अभी शेष है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि अधिकांश मामलों में बैंक खाते, आधार संख्या, नाम की स्पेलिंग, आईएफएससी कोड और अन्य विवरणों में त्रुटियों के कारण सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। कई अभिभावकों ने आवश्यक दस्तावेज भी अभी तक अपडेट नहीं कराए हैं। इसे देखते हुए शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को अभिभावकों से संपर्क कर दस्तावेजों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग की ओर से पोर्टल पर बैंक खाते और आधार संबंधी जानकारी तेजी से अपडेट की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन अंतिम चरण में है और प्रक्रिया पूरी होते ही सभी लंबित विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में एक साथ डीबीटी की राशि भेज दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में 58 हजार से अधिक विद्यार्थियों को डीबीटी का लाभ मिल चुका है। शेष 30 हजार विद्यार्थियों के खातों का सत्यापन पूरा होते ही अगले महीने राशि उनके अभिभावकों के खातों में भेज दी जाएगी।
Noida News : लुक्सर जेल में कैदी कर रहे हैं सब्जियों की खेती, आत्मनिर्भरता और पुनर्वास की मिल रही है नई मिसाल
Noida News : गौतम बुद्ध नगर के लुक्सर में स्थित जिला कारागार में कैदियों द्वारा उगाई जा रही सब्जियां आत्मनिर्भरता और पुनर्वास की नई मिसाल पेश कर रही है। जेल परिसर में बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती की जा रही है। जिससे जेल में बंद कैदियों को ताजी और हरी सब्जी उपलब्ध हो रही है। वहीं इन सब्जियों को प्रदेश के अन्य जिलों में भी नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। पिछले एक वर्ष में लुक्सर जेल से 681 कुंतल 90 किलोग्राम सब्जियां अन्य जिलों में भेजी गई है।
लुक्सर जेल के सुपरिंटेंडेंट बृजेश कुमार ने बताया कि जेल परिसर में 21.50 एकड़ क्षेत्र में सब्जियों की खेती की जा रही है। वर्तमान में 82 बंदी खेती और सब्जी के उत्पादन से जुड़े हैं। खेती के माध्यम से बंदियों को श्रम, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण मिल रहा है। उनका मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियां बंदियों के पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और उन्हें भविष्य के लिए रोजगार पर कौशल भी प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि जेल में आलू, गोभी, पत्ता गोभी, पालक, गाजर, मूली, गांठ गोभी, लौकी, तोरही, भिंडी, कद्दू , अरबी ,टमाटर ,शलजम, बैगन जैसी विभिन्न मौसमी सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन करीब 4 कुंतल सब्जियों का उत्पादन यहां पर हो रहा है। इनमें से ताजी हरी सब्जियों का उपयोग सबसे पहले जेल में निरुद्ध बंदियों के भोजन के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया की खेती के माध्यम से कैदियों को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें रोजगार पर कौशल भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्पादित सब्जियों का उपयोग बंदियों के भोजन और अन्य कारागारों की जरूरत को पूरा करने में किया जा रहा है।
Noida News : नोएडा विकास प्राधिकरण की लापरवाहियों का भेट चढा युवक, नाले में डूबकर मौत
Noida News : नोएडा विकास प्राधिकरण की लापरवाहियों का एक 27 वर्षीय युवक भेंट चढ़ गया। वह पैदल जा रहा था तभी सड़क पर भारे पानी की वजह से वह गहरे नाले को नहीं देख पाया, तथा नाले में जा गिरा। इस घटना मे उसकी मौत हो गई। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आर्यन उम्र 27 वर्ष अट्टा गांव में रहते थे। वह बृहस्पतिवार की शाम को पैदल जा रहे थे। तेज बारिश के चलते सड़क पर पानी भरा था। पानी भरे होने की वजह से वहां से बह रहे बड़े नाले को वह नहीं समझ पाए तथा चलते-चलते नाले में जा गिरे। इस घटना में वह डूब गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने उन्हें नाले से बाहर निकला तथा नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : स्कार्पियो ने मारी लोडर में टक्कर, किशोर समेत दो की मौत, पांच घायल
Noida News : थाना फेस- 2 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो कार और सब्जी का लोडर टकरा गए। इस घटना में एक 16 वर्षीय किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बुधवार की शाम को थाना फेस-दो क्षेत्र में सब्जी से भरे लोडर और एक स्कॉर्पियो कार में टक्कर हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में लोडर पर बैठे 16 वर्षीय किशोर दीपक पुत्र राजेंद्र की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि लोडर वाहन पर सवार चालक अशोक कुमार पुत्र गोविंद उम्र 56 वर्ष ,आकाश पुत्र कल्याण उम्र 31 वर्ष, शंकर पुत्र श्याम उम्र 24 वर्ष ,राजवीर पुत्र वासुदेव उम्र 50 वर्ष तथा मोटरसाइकिल सवार अभिषेक राय पुत्र परमानंद उम्र 29 वर्ष घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर राजवीर पुत्र वासुदेव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 37 के अंडरपास के पास बृहस्पतिवार की शाम को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार नवनीत उपाध्याय पुत्र अमरनाथ उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : युवती की हत्या करने वाले को उम्रकैद
Noida News : उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने युवती की गला दबाकर हत्या करने के मामले में आरोपी धनंजय को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट-द्वितीय के न्यायाधीश सत्येंद्र सिंह ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने निर्देश दिया कि जुर्माने की राशि में से 40 हजार रुपये मृतका के माता-पिता को बतौर प्रतिकर दिए जाएं। यदि आरोपी जुर्माना जमा नहीं करता है तो उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 19 वर्षीय निशा कुमारी के पिता ओमप्रकाश ने 28 मार्च 2024 को सेक्टर-63 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 27 मार्च को आरोपी धनंजय उनकी बेटी को अपने साथ ले गया था। बाद में सेक्टर-63 स्थित आरोपी के किराए के कमरे में युवती का शव मिला। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर अपहरण और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।
सुनवाई के दौरान एडीजीसी क्राइम शिल्पी भदौरिया ने अभियोजन की ओर से ऐसे साक्ष्य पेश किए, जिनसे घटनाक्रम की पूरी कड़ी स्थापित हुई। अदालत ने पाया कि युवती आखिरी बार आरोपी के साथ देखी गई थी। इसके बाद वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ नहीं दिखाई दी। उसका शव आरोपी के कमरे से बरामद हुआ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने गला दबाकर हत्या की पुष्टि की और हत्या में प्रयुक्त कपड़े की पट्टी भी बरामद हुई। घटना के तुरंत बाद आरोपी का फरार हो जाना भी अदालत ने उसके खिलाफ महत्वपूर्ण परिस्थिति माना।
फैसले में अदालत ने कहा कि आरोपी पहले से विवाहित था, लेकिन उसके मृतका के साथ प्रेम संबंध और शारीरिक संबंध थे। मृतका उस पर विवाह करने का दबाव बना रही थी। न्यायालय ने माना कि यही हत्या का प्रमुख उद्देश्य (मोटिव) था। आरोपी ने शादी के दबाव से बचने के लिए युवती की हत्या कर दी।
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जब युवती का शव आरोपी के कमरे से बरामद हुआ तो यह बताना आरोपी की जिम्मेदारी थी कि उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई। आरोपी इस संबंध में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सका। न्यायालय ने इसे अभियोजन के पक्ष में एक महत्वपूर्ण परिस्थिति माना।
अपने फैसले में अदालत ने कहा कि आरोपी ने विश्वास का दुरुपयोग करते हुए युवती को अपने साथ ले जाकर उसकी निर्मम हत्या की। प्रस्तुत साक्ष्यों और परिस्थितियों की श्रृंखला इतनी मजबूत है कि उससे केवल यही निष्कर्ष निकलता है कि हत्या धनंजय ने ही की। अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने माना कि आरोपी किसी भी प्रकार की नरमी का पात्र नहीं है और उसे आजीवन कारावास से कम सजा देना न्यायोचित नहीं होगा।
Noida News : वरिष्ठ पत्रकार आरपी रघुवंशी के भाई की पत्नी का देहांत
Noida News : गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पत्रकार और सांध्य समाचार पत्र के संपादक आरपी रघुवंशी के छोटे भाई एडवोकेट सचिन रघुवंशी की धर्मपत्नी गीता रघुवंशी (47 वर्ष) का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। वह पूरे परिवार को रोता - बिलखता छोड़कर कर स्वर्ग लोक गमन कर गई ।
वह सचिन के साथ भगवान अमरनाथ की यात्रा पर जम्मू कश्मीर गई थी। अमर नाथ की यात्रा से वापस आते समय हार्ट अटैक हो जाने के कारण उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर बाद ग्रेटर नोएडा में स्थित उनके आवास एच-10 अल्फा-2 पहुंचेगा। आज ही लगभग 5 बजे नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित अन्तिम निवास पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनकी मौत की सूचना से नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा शहर में शोक की लहर व्याप्त है। यहां के राजनीतिक, समाजसेवी, उद्यमी, व्यापारी, अधिकारी, पत्रकार सहित हर वर्ग के लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। दुख की इस घड़ी में दैनिक युग करवट परिवार कंधे से कंधा मिलाकर शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।
Noida News : भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और रामायण परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा 'रामायणी सम्मान-2026' का आयोजन आगामी 18 अगस्त 2026 को बनारस के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में किया जाएगा। यह आयोजन गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के पावन अवसर पर होगा।
यह जानकारी काउंसिल के ट्रस्टी एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. देव दत्त शर्मा ने आज दी। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय आयोजन के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों में रामायण परंपरा के संरक्षण, संवर्धन, अनुसंधान, साहित्य सृजन, कथावाचन, संगीत, सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्वानों, शोधकर्ताओं, कथावाचकों, साहित्यकारों एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं काउंसिल के महासचिव कुमार सुशांत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य रामायण के व्यापक वाङ्मय और उसकी जीवंत परंपराओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करना, भारतीय ज्ञान परंपरा के संवाहकों का सम्मान करना तथा नई पीढ़ी को रामायण साहित्य, संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि रामायण केवल एक महाकाव्य नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता की नैतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का आधार है।
उन्होंने बताया कि सम्मान के लिए चयन प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित होगी। पात्र आवेदकों एवं नामांकित विभूतियों का मूल्यांकन उनके मौलिक योगदान, प्रभाव क्षेत्र, शोध एवं प्रकाशन, सामाजिक प्रभाव तथा रामायण परंपरा में योगदान जैसे निर्धारित मानकों के आधार पर 100 अंकों की प्रणाली से किया जाएगा। हितों के टकराव की स्थिति में संबंधित चयन समिति सदस्य स्वयं को उस मूल्यांकन प्रक्रिया से अलग रखेंगे। चयन समिति एवं मार्गदर्शक मंडल में संत, शिक्षाविद्, न्यायविद्, कथावाचक, साहित्यकार, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी और सांस्कृतिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों को शामिल किया गया है।
नामांकन प्रक्रिया 9 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक चलेगी। आवेदन ई-मेल, गूगल फॉर्म तथा ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 24 से 29 जुलाई तक प्रारंभिक जांच, 30 जुलाई से 3 अगस्त तक विस्तृत मूल्यांकन, 4 और 5 अगस्त को अंतिम अनुमोदन तथा 6 अगस्त 2026 को चयनित सम्मानार्थियों की आधिकारिक घोषणा प्रस्तावित है।
Noida News : कार सवार तीन बदमाशों ने युवक से मोबाइल फोन छीनकर खाते से निकाली रकम
Noida News : थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 72 के पास से कार सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से उसका मोबाइल फोन छीन लिया तथा उसके खाते से एक अन्य व्यक्ति के खाते में 1.56 लाख रुपया ट्रांसफर कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है की वेबसाइट के माध्यम से दोस्ती कर समलैंगिक संबंध बनाने वाले गैंग के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
नितेश सिंह पुत्र अनिल सिंह ने बताया कि वह जनपद प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं तथा वर्तमान समय में नोएडा में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह सेक्टर 72 के पास बीती रात को खड़े थे। वहां पर तीन लड़के कार में सवार होकर आए। उनके अनुसार लड़कों ने उनसे बातचीत करनी शुरू की। बातों में फंसाकर उनका मोबाइल फोन ले लिया तथा उनके खाते से 1.56 लाख रुपए किसी अन्य के खाते में मोबाइल फोन के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया। जब उन्होंने अपना फोन लेना चाहा तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की तथा उनका फोन लूटकर कार में बैठकर भाग गए।
थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आज घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना सोशल मीडिया पर समलैंगिक एप के माध्यम से दोस्ती कर लूटपाट करने वाले गैंग के द्वारा की गई है। पुलिस अधिकारी को अनुसार इस मामले में ठोस सुराग मिला है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Noida News : नोएडा में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस आयुक्त व डीएम ने की समीक्षा
Noida News : आगामी श्रावण मास एवं शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, विद्युत, स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
Police Commissioner Gautam Buddh Nagar : बैठक में पुलिस आयुक्त ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस विभाग को संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को अपने-अपने कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा, ताकि किसी भी आपात स्थिति का तत्काल समाधान किया जा सके।
District Magistrate Noida : जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रा प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कांवड़ शिविरों में पेयजल, स्वच्छता, डस्टबिन, स्नानघर, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। वर्षा ऋतु को देखते हुए नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त एम्बुलेंस, चिकित्सकीय टीम और एंटी वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रमुख स्थानों, कांवड़ शिविरों और थाना-चौकियों के समीप मेडिकल कैंप स्थापित करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा।
विद्युत विभाग को कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, ट्रांसफार्मरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा बिजली के पोलों को इंसुलेशन से ढकने के निर्देश दिए गए, जिससे बारिश के दौरान करंट फैलने जैसी घटनाओं की आशंका न रहे।
वन विभाग को मार्ग में बाधा बनने वाली झाड़ियों और पेड़ों की शाखाओं की समयबद्ध कटाई-छंटाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही संबंधित विभागों को कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को खाद्य पदार्थों की नियमित जांच कर मिलावट के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर मूल्य सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क, दिशा-सूचक और सूचना बोर्ड लगाने पर भी जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को समय पर आवश्यक जानकारी और सहायता मिल सके।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा रविशंकर निम, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शाव्या गोयल, अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा मनीषा सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) आर.के. गौतम, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Greater Noida News : इक्कीसवीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या
Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के पैरामाउंट सोसायटी के स्टूडियो अपार्टमेंट में आकर ठहरे एक 23 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव के चलते बुधवार की शाम को सोसाइटी के टावर रिसेप्शन के पोर्च (21 मंजिल) से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि बुधवार की शाम को थाना पुलिस को सूचना मिली कि पैरामाउंट सोसायटी में एक व्यक्ति द्वारा सोसाइटी के टावर रिसेप्शन के पोर्च से कूदकर हत्या कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान वेदांत शाही पुत्र दिनेश शाही निवासी रामनगर जनपद देवरिया उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस को आशंका है कि मृतक बेरोजगार था। वह कहीं से इंटरव्यू देकर आया था। नौकरी नही लगने की वजह से मानसिक तनाव में था।
Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में एक जनपद एक व्यंजन का होगा पवेलियन
Noida News : आगामी सितंबर माह में ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में इस बार एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) का पवेलियन होगा। इसमें ओडीओसी योजना के तहत घोषित हर जिले का व्यंजन प्रदर्शित किया जाएगा। लोगों को अयोध्या की कचौरी व कुल्हड़ वाली दही-जलेबी, अमेठी का समोसा व लाल गन्ने की गोटी, बुलंदशहर की खुरचन, प्रयागराज की सब्जी-कचौरी का स्वाद चखने को मिलेगा। हालांकि खाने-पीने के स्टॉल अन्य जगह होंगे लेकिन ओडीओसी पवेलियन में लोगों को हर जिले के खास व्यंजनों की जानकारी मिलेगी। इनके 100 से अधिक स्टॉल होंगे।
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का चौथा संस्करण आयोजित होगा। इसकी तैयारी चल रही है। प्रदर्शनी में प्रदेश के 75 जिलों के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। उनको ट्रेड शो में जगह का आवंटन किया जा रहा है।
अफसरों ने बताया कि मई में प्रदेश सरकार ने ओडीओसी योजना के तहत हर जिले का एक व्यंजन घोषित किया है। गौतमबुद्ध नगर के बेकरी उत्पाद को चयनित किया गया है। प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों के लोगों को इनका स्वाद चखने को मिलेगा। इनमें कासगंज का मूंग का दलमा व सोरों की मोठ की चाट, हाथरस की रबड़ी, अलीगढ़ के इगलास की चमचम, मैनपुरी की सोनपापड़ी व भुना हुआ आलू, फिरोजाबाद की आलू टिक्की, आजमगढ़ की तहरी व सफेद गाजर का हलवा, बलिया का सत्तू, मऊ का लिट्टी चोखा, बरेली की सेवइयां व चाट, बदायूं की लॉज, पीलीभीत की खोया मिठाई, बस्ती का ठेकुआ, श्रावस्ती की इमरती, देवरिया का मालपुआ, कुशीनगर का केला चिप्स, झांसी की दाल बाफला, औरैया की दूध बर्फी, लखनऊ की रेवड़ी आदि शामिल हैं।
अफसरों ने बताया कि सभी जिले अपने-अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर प्रचार-प्रसार करेंगे। ताकि इनका कारोबार बढ़ सके। प्रदर्शनी के माध्यम से इन व्यंजनों के कारोबार से जुड़े कारोबारियों को बड़े ऑर्डर भी मिलेंगे।पिछले साल की तरह इस बार भी ट्रेड शो में आने वाले लोगों को हर जिले के पकवान का स्वाद मिलेगा। इनके स्टॉल अलग से लेंगे। जो हॉल नंबर 9 और 14 के सामने वाले रास्ते में होंगे। यहां हर जिले के प्रसिद्ध पकवान का स्टॉल होगा। इनमें आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा, लखनऊ के टुंडे कबाब अन्य जिलों के मशहूर पकवान है।
उपायुक्त उद्योग गौतमबुद्ध नगर पंकज निर्वाण ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में इस बार ओडीओसी का भी पवेलियन रहेगा। जिस पर हर जिले के व्यंजन को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके स्टॉल आवंटन करने का काम चल रहा है। ट्रेड शो का चौथा संस्करण इस बार भव्य होगा।
Noida News : विभिन्न जगहों पर मिले दो अज्ञात लोगों के शव
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है।
Police Station Sector 63 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में एक 28 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस सोशल मीडिया और आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Dadri News : उन्होने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में बीती रात को एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले लोगों ने आत्महत्या कर लिया। घटनाओं की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 143 Noida News : थाना सेक्टर- 142 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्राम दल्लूपुरा में रहने वाले दिलीप कुमार पुत्र कैलाश उम्र 21 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देवांशु पुत्र गोपाल उम्र 27 वर्ष ड्रीम वैली सोसायटी में रहते थे। उन्होंने अपने फ्लैट के 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर बीती रात को आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दिव्या सोसाइटी में रहने वाले मनीष कुमार पुत्र रेवती सिंह उम्र 32 वर्ष अपने घर में मृत अवस्था में मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि उन्होंने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सेक्टर 42 के लेबर चौक के पास चंद्रपाल पुत्र श्याम सिंह ने एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसकी उम्र 30 वर्ष है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : साइबर अपराधियों ने खाते से निकाले 2 लाख 35 हजार
Noida News : थाना ईकोटेक -3 में एक व्यक्ति में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 2 लाख 35 हजार रूपए धोखाधड़ी के करके निकाल लिया है।
Police Station Ecotech 1 Noida News : थाना ईकोटेक तीन के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को वीरेंद्र यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करके उनके खाते से 2 लाख 35 हजार रुपए निकाल लिया है। पीड़ित के अनुसार उसे एक मैसेज दिया गया। जिसमें उसके वाहन के चालान का जिक्र था। उन्होंने एपीके फाइल अपलोड किया। इसी बीच साइबर अपराधियों ने उनके फोन को हैक कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : नोएडा में अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सात दिवसीय पौधारोपण अभियान का समापन, लगाए गए छायादार और फलदार पौधे
Noida News : समाजवादी छात्र सभा के नेतृत्व में आयोजित अभियान में पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का लिया गया संकल्प
नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय पौधारोपण अभियान का मंगलवार को वृहद स्तर पर छायादार एवं फलदार पौधों के रोपण के साथ समापन किया गया। अभियान का आयोजन समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षों की तरह समाजवादी पार्टी भी निरंतर आगे बढ़े, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है।
आयोजक एवं समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल यादव ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रही है। इसी सोच के साथ अखिलेश यादव के जन्मदिवस को सेवा, हरियाली और जनकल्याण के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और युवाओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। साथ ही अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंघल, पूर्व कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, शिक्षक सभा के अध्यक्ष राजेश अम्बावत, दाताराम यादव, सौरव महाविद्यालय अध्यक्ष, छात्र सभा के पूर्व उपाध्यक्ष कोशिंदर, विकास भूमिहार, रोहित शर्मा, आदित्य कुमार, आर्यन, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शेखर यादव, यूथ ब्रिगेड के पूर्व महानगर अध्यक्ष केपी यादव, आरती, मोहिनी, सिमरन सहित अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोएडा में सात दिवसीय पौधारोपण अभियान का समापन हो गया है। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
Noida News : पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Noida News : थाना सेक्टर-39 थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। उसके एक नाबालिग साथी को भी पुलिस ने अभिरक्षा मे लिया है। आरोपियों के पास से जीआईपी मॉल के पास से चोरी की गई स्विफ्ट डिजायर कार, अट्टा मार्केट से चोरी की गई स्प्लेंडर बाइक, एक तमंचा, कारतूस और अवैध चाकू बरामद हुआ हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि सेक्टर-39 पुलिस जीआईपी मॉल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लेबर चौक की ओर से आ रही एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक तेज रफ्तार में कार चलाकर सदरपुर कॉलोनी की ओर भाग निकला। पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर पीछा किया। खुद को घिरता देख आरोपी सेक्टर-42 के जंगल के पास कार छोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि घायल बदमाश की पहचान सेक्टर-18 स्थित जेजे कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय भानु उर्फ सागर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। कांबिंग के दौरान उसका नाबालिग साथी भी पकड़ लिया गया। तलाशी में भानु के पास से तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस मिला, जबकि नाबालिग के पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर अट्टा मार्केट से चोरी की गई बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली गई।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि छह जुलाई को उन्होंने जीआईपी मॉल गेट के पास से स्विफ्ट डिजायर टैक्सी चोरी की थी। इससे दो दिन पहले अट्टा मार्केट से स्प्लेंडर बाइक भी चुराई थी। पुलिस के अनुसार भानु 50 से अधिक वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और कई बार जेल जा चुका है। वारदात के दौरान वह सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुआ था।एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि भानु के खिलाफ सेक्टर-20 और सेक्टर-39 थानों में वाहन चोरी, आपराधिक षड्यंत्र और आयुध अधिनियम समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि वह सक्रिय वाहन चोर गिरोह का सदस्य है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी सहित विभिन्न धाराओं में 6 मुकदमे दर्ज हैं।
Noida News : विभिन्न जगहों से 13 वाहन चोर गिरफ्तार
Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से वाहन चोरी करने वाले 13 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 27 मोटरसाइकिलें, तीन मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किया है।
Police Station Sector 20 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर दानिश, संदीप, विकास, साहिल, शरद सिंह, सूरज और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई तीन मोटरसाइकिलें, लूटे हुए तीन मोबाइल फोन ,देशी तमंचा और चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग नशा करने के लिए लूटपाट और चोरी की वारदातें करते हैं।
Police Station Sector 63 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर 63 पुलिस ने आज सुबह को गौरव पुत्र महेंद्र और मोनू को गिरफ्तार किया है। इनके पास से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 12 मोटरसाइकिलें बरामद हुई है।
Police Station Phase 2 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना फेस -दो पुलिस ने फरदीन, फैजान और फिरोज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों सगे भाई हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 12 मोटरसाइकिलें बरामद की है।
Noida News : निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे बिजली मिस्त्री को लगा करंट, मौत
Noida News : थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में हो रहे निर्माणाधीन एक मकान में काम कर रहे बिजली मिस्त्री को करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अवनीश पुत्र राजवीर निवासी ग्राम सर्फाबाद उम्र 20 वर्ष सर्फाबाद गांव में निर्माणाधीन एक व्यक्ति के मकान में बिजली मिस्त्री के रूप में काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि काम करते समय उसे करंट लग गया, तथा उसकी मौके पर भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : यूपी एसटीएफ ने एक लाख रुपए के कुख्यात इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया ढेर
Noida News : उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल के नोएडा यूनिट की टीम ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपए के इनामी डकैत को आज सुबह को मार गिराया है। इसके पास से पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल, एक पौनी बंदूक, कारतूस और मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। यह बदमाश लोगों को घरों में बंधक बनाकर लूटपाट और हत्या करने के लिए कुख्यात है। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 21 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
UP STF (Noida Unit) : अपर पुलिस अधीक्षक यूपी एसटीएफ (नोएडा यूनिट) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आज सुबह को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट की टीम के साथ एक कुख्यात बदमाश की मुठभेड़ हुई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसको लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक बदमाश की पहचान आसिफ उर्फ विक्की छमार पुत्र बाबू मजहर निवासी मकनपुर जनपद कानपुर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश ने वर्ष 2014 में थाना शाहगंज जनपद जौनपुर में घर में बंधक बनाकर पांच लोगों के ऊपर प्राण घातक हमला किया था। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि इसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि यह बदमाश अपने गैंग के लोगों के साथ मिलकर घरों में प्रवेश करता था, तथा वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट करता था। विरोध करने पर इस गैंग के लोग हत्या कर देते हैं। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 21 मुकदमे दर्ज हैं।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले सात लोग हुए साइबर ठगी के शिकार
Noida News : थाना साइबर क्राइम में एक सोशल मीडिया सर्विस के संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनकी कंपनी का कार्ड का गलत इस्तेमाल कर करीब 6 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन कर लिया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर 32 स्थित लॉजिक शॉप ऑफिस टावर मॉल में डीजीएच कंपनी का ऑफिस है। कंपनी के अधिकारी आयुषी श्रीवास्तव ने इस मामले में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बीती रात को श्रीमती दूर्वा तालुकदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नोएडा एक्सटेंशन स्थित एक सोसाइटी में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया, और उन्होंने विभिन्न पॉलिसी में निवेश कर कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। महिला के अनुसार आरोपी ने अपने जाल में फंसाकर उनसे 7 लाख 29 हजार 641 रुपए की ठगी कर ली। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कि एक अन्य मामले में बीती रात को अभिनव त्यागी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात अपराधियों ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसाया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने शेयर मार्केट में इन्वेस्ट किया। शुरुआती दौर में उन्हें कुछ फायदा हुआ। धीरे-धीरे अपराधियों ने अपने जाल में फंसाकर उनसे 5 लाख 39 हजार 350 रूपए की ठगी कर ली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को सुरुचि कुमारी निवासी ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके साथ संपर्क किया तथा उनसे शादी करने का वादा कर उन्हें विभिन्न प्रकार का प्रलोभन दिया। उसने अपनी मजबूरी बताकर उनसे 8 लाख 72 हजार 700 अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी ने बताया कि बीती रात को आदेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से कुछ सामान मंगवाया था, जो सामान उन्होंने मंगवाया था वे प्रोडक्ट नहीं आए थे। उन्होंने गूगल से नंबर लेकर सर्विस प्रदाता कंपनी को फोन किया। इसी बीच जगह साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया और उनके खाते से 9 लाख 98 हजार रुपए निकाल लिया।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में राम प्रकाश शर्मा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनसे 98 हजार 356 रूपए ठग लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने आईजीएल कंपनी का अधिकारी बनकर उनसे संपर्क किया। उन्होंने कहा कि आपका बिल जमा नहीं हुआ है। आरोपियों ने उनसे एपीके फाइल अपलोड कार्रवाया। जैसे ही उन्होंने फाइल अपलोड किया उन्होंने उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया, तथा उनके साथ ठगी की।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को भूपेंद्र किशन जोशी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने खुद को आईजीएल कंपनी का अधिकारी बनकर बात कर उनसे कहा कि आपका बिल जमा नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसने कहा कि आपका कनेक्शन काटा जा रहा है। जब उन्होंने कहा कि हमने आईजीएल का बिल जमा कर दिया तो उसने उन्हें वीडियो कॉल पर बात की उन्होंने वीडियो कॉल पर ही उसे आईजीएल का बिल जमा करने की रसीद दिखाई। पीड़ित के अनुसार इसी बीच आरोपी ने उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया तथा उनके खाते से विभिन्न बार में 9 लाख 77 हजार रुपए निकाल लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी ने बताया कि डॉक्टर नेपाल सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन सेक्टर में रहते हैं। उनकी उम्र 66 वर्ष है। उनके अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके साथ धोखाधड़ी कर उनके दो बैंक अकाउंट से करीब 20 लाख रुपए निकाल लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बलराम पुत्र सताई ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा चचेरा भाई अर्जुन पुत्र राममिलन अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर 44 से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर 44 की पुलिस चौकी के पास पहुंचा एक तेज रफ्तार जेसीबी के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में उसका भाई अर्जुन उम्र 34 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : वरिष्ठ महिला पत्रकार को अज्ञात नंबरों से मिल रही है धमकी, भय के साए में जी रहा है पूरा परिवार
Noida News : थाना सेक्टर 39 में टीवी चैनल के वरिष्ठ एंकर के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी को फोन करके अज्ञात व्यक्ति जान से मारने ,गंभीर परिणाम भुगतने और अपराधित प्रकृति की धमकी दे रहा है। उन्होंने पुलिस सुरक्षा प्रदान किए जाने की भी मांग की है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर- 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि नवेद कुरैशी ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के एक सोसाइटी में रहते हैं। उनके अनुसार उनकी पत्नी रुबिका लियाकत जो कि वर्तमान में टाइम्स नाउ (नव भारत) में वाइस प्रेसिडेंट एवं एक्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत है। उनके अनुसार उनकी पत्नी की सुरक्षा एवं जीवन पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर विभिन्न अज्ञात मोबाइल नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन प्राप्त हो रहे हैं। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति उन्हें जान से मारने, गंभीर परिणाम भुगतने तथा अपराधिक प्रकृति की धमकी दे रहे हैं। इन लगातार धमकियां के कारण उनकी पत्नी और पूरा परिवार भय, असुरक्षा एवं मानसिक तनाव की स्थिति में जीवन व्यतीत कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है की धमकी देने वाला व्यक्ति उनकी पत्नी की दैनिक गतिविधियों, आवागमन तथा विभिन्न स्थानों पर उनकी उपस्थिति के संबंध में जानकारी साझा कर रहा है, जो प्रथम दृष्टया यह संकेत देता है कि उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उनकी लोकेशन एवं मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार इससे उनकी पत्नी की व्यक्तिगत सुरक्षा, निजात एवं जीवन पर वास्तविक खतरा उत्पन्न हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : कंपनी में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Noida News : थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 88 में स्थित एक कंपनी में सोमवार की देर रात को भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। इस घटना में लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया है।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 88 के बी- ब्लॉक में स्थित सुरभि इंटरनेशनल नामक कंपनी में सोमवार रात 12 बजे के करीब इलेक्ट्रिक पैनल मे शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि अभी कूल डाउन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट होने के चलते आग लगी है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया था। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के समय कंपनी बंद थी।
Noida News : निर्माणाधीन मकान में बिजली का करंट लगने से मजदूर ऊंचाई से नीचे गिरा, मौत
Noida News : थाना जेवर क्षेत्र के चिरौली गांव में एक व्यक्ति के मकान का निर्माण कार्य हो रहा था। वहां पर काम कर रहे मजदूर को बिजली का करंट लग गया। तथा वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि जोगेंद्र दास पुत्र पम्मी निवासी जनपद झांसी चिरौली गांव में रहने वाले व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में निर्माण का कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि काम करते समय उन्हें बिजली का करंट लग गया तथा वह ऊपर से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अंशी पोरवाल पुत्री प्रमोद पोरवाल निवासी दीपक विहार खोड़ा कॉलोनी अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं पर घूमने गई थी। वहीं पर वह गिर गई। उसे गंभीर चोट लगी। उसको उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद गाजियाबाद पुलिस द्वारा की जाएगी।
Noida News : किशोरी समेत दो लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक किशोरी समेत दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हैबतपुर गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी लक्ष्मी तिवारी ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर आज सुबह को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में आजाद मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा उम्र 35 वर्ष रोजा जलालपुर गांव में रहते थे। उन्होंने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
Noida News : छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र के इलाहाबाद गांव में रहने वाले एक 35 वर्षीय युवक की बीती रात को सोते समय छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अतुल सिंह राठौड़ पुत्र हनुमत सिंह उम्र 35 वर्ष थाना क्षेत्र के इलाहाबाद गांव में रहते थे। वह मूल रूप से जनपद फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को वह अपने घर की छत पर सो रहे थे तभी संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : मानसिक तनाव के चलते महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या
Noida News : मानसिक तनाव के चलते एक महिला ने जहर खा लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती डॉली पत्नी विकास निवासी शिकारपुर जनपद बुलंदशहर उम्र 33 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 110 स्थित एक निजि अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद बुलंदशहर पुलिस द्वारा की जाएगी।
Noida News : स्विमिंग पूल में नहाते समय पूर्वोत्तर के युवक की डूब कर मौत
Noida News : थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 135 स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाते समय एक युवक की बीती रात को डूबकर मौत हो गई है। पुलिस को आशंका है कि स्विमिंग करते समय उन्हें हार्ट अटैक आया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक मूल रूप से मणिपुर प्रांत का रहने वाला था।
Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेस-वे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि लकी सनवऊ डामया पुत्र मेरीवऊ उम्र 26 वर्ष एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वह सेक्टर 135 स्थित एक फार्म हाउस में बने स्विमिंग पूल में बीती रात को नहाने के लिए आए थे। नहाते समय वह स्विमिंग पूल के पानी में डूब गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्विमिंग के समय उन्हें हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई घटना के समय कुछ और लोग स्विमिंग पूल में मौजूद थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत
Noida News : थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 129 में निर्माणाधीन एक मकान में काम करते समय बीती रात को एक 31 वर्षीय व्यक्ति ऊंचाई से नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।
Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेस-वे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि अशोक मांझी पुत्र जीतन उम्र 31 वर्ष मूल रूप से जनपद जमुई बिहार के रहने वाले थे, तथा वह मौजूदा समय में सेक्टर 129 स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते रहे थे। वह काम करते समय सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की जांच करेगी।
Noida News : बस में मारी कैंटर ने टक्कर ,परिचालक की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास दिल्ली मेरठ हाईवे पर हाई स्पीड लेने में बस खड़ी करके एक बस चालक सवारी और उसका समान उतार रहा था, तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। इस घटना में सामान उतार रहा बस का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। यह बस जनपद लखीमपुर खीरी से दिल्ली जा रही थी
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आज सुबह सवा छह बजे के करीब एक निजि बस का चालक जो कि जनपद लखीमपुर से दिल्ली जा रहा था। सेक्टर 62 के पास दिल्ली मेरठ हाईवे पर हाई स्पीड लेने में उसने लापरवाही पूर्वक बस खड़ा कर दिया तथा वहां पर उसने सवारी उतारी। बस का परिचालक सोनू गुप्ता उम्र 33 वर्ष पुत्र रमेश गुप्ता निवासी लखीमपुर खीरी बस की डिग्गी से सामान निकाल कर सवारी को दे रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे एक कैटर के चालक ने बस में टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में सोनू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची
थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते दिल्ली मेरठ हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया। उन्होंने बताया कि जिस लेन में यह घटना हुई है, वह हाई स्पीड लेने हैं। उस लेन में वाहन खड़ा करना वर्जित है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Noida News : मल्टीलेवल कार पार्किंग से कूदकर महिला ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 18 मे स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि श्रीमती सीतू तलवार पत्नी मोहित तलवार उम्र 50 वर्ष निवासी सेक्टर 29 ने बीती रात को सेक्टर 18 स्थित हाई राइज मल्टीलेवल कार पार्किंग से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह कुछ दिनों से अवसाद में थी। वह इससे पूर्व भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
Noida News : बीमा कंपनी के कर्मी की हत्या में दोषी को उम्रकैद,पैसों के विवाद में तकिए के खोल से गला घोंटकर की थी हत्या
Noida News : करीब चार वर्ष पहले हुए बीमा कंपनी के कर्मचारी राजकुमार की हत्या और लूट के बहुचर्चित मामले में गौतमबुद्धनगर की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष कुमार चौरसिया की अदालत ने आज आसनसोल (पश्चिम बंगाल) निवासी आफताब खान को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 1.70 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इसमें से 1.50 लाख रुपये मृतक की पत्नी खुशबू उर्फ ज्योति को प्रतिकर के रूप में दिए जाएंगे। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
एडीजीसी अपराध नितिन कुमार त्यागी ने बताया कि अभियोजन के अनुसार राजकुमार मूल रूप से मथुरा के वेस्ट प्रताप नगर का निवासी था और सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में किराये पर रहकर एक निजी बीमा कंपनी में कार्यरत था। कई दिनों तक संपर्क न होने पर परिजन नोएडा पहुंचे तो कमरे का ताला बाहर से बंद मिला। ताला खोलने पर राजकुमार का शव बिस्तर पर निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद मृतक के भाई ललित कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया। मृतक के गायब मोबाइल फोन की आईएमईआई ट्रैकिंग से पता चला कि उसमें आरोपी आफताब खान के नाम से पंजीकृत सिम सक्रिय है। लोकेशन आसनसोल मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल और लैपटॉप बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था और इसी रंजिश में आरोपी ने तकिए के खोल से गला दबाकर हत्या कर दी थी।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने प्रत्यक्षदर्शी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अभाव का हवाला देकर आरोपी को झूठा फंसाए जाने का दावा किया। हालांकि अदालत ने इसे खारिज करते हुए कहा कि यदि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की श्रृंखला पूरी तरह आरोपी की ओर संकेत करती है और किसी अन्य संभावना को समाप्त कर देती है, तो उसी आधार पर दोषसिद्धि की जा सकती है। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष कॉल डिटेल रिकॉर्ड, आईएमईआई ट्रैकिंग, बरामदगी और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी का अपराध संदेह से परे सिद्ध करने में सफल रहा। इसी आधार पर अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई।
Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर 16 वर्षीय किशोरी की मौत
Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास एक 16 वर्षीय किशोरी ट्रेन की चपेट में आ गई। इस घटना में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रियांशी पुत्री संजू निवासी चिपियाना बुजुर्ग उम्र 16 वर्ष शुक्रवार की रात को ट्रेन की चपेट में आ गई। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया और आसपास के लोगों की सहायता से प्रयास कर रही है।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में बीती रात की एक 31 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कुंवर संकल्प सिंह पुत्र शिरोमणि पाल उम्र 33 वर्ष सेक्टर 79 स्थित एक सोसाइटी में रहते थे। वह अपने घर पर मृत अवस्था में पाए गए। मौत के कर्म का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। घटनाओं की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अमीनुर पुत्र मुर्तजा मंडल उम्र 36 वर्ष थाना फेस-दो क्षेत्र के गेझा गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि हेमंत कुमार पुत्र अजय कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी सेक्टर डेल्टा- वन ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र बताया कि श्रीमती भारती पत्नी जितेंद्र कुमार उम्र 28 वर्ष गढ़ी चौखंडी गांव में रहती थी। उन्होंने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रघुवीर अहिरवार पुत्र बिकोड़े लाल उम्र 40 वर्ष ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 3 में रहते थे। उन्होंने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : ऑनलाइन स्पा चलाने की आड़ में लूटपाट करने वाले गैंग के तीन युवतियों समेत 6 गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर 24 पुलिस ने ऑनलाइन स्पा चलाने की आड़ में लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे लूटपाट करने वाले गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं और एक बाल अपचारी भी शामिल है। इनके पास से पुलिस ने एक व्यक्ति से लूटी गई फॉर्च्यूनर कार, मोबाइल फोन, नगदी आदि बरामद किया है। इन बदमाशों ने अब तक दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनना स्वीकार किया है।
अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर खरगोश पार्क के पास से ओमवीर यादव पुत्र अवधेश यादव उम्र 27 वर्ष, मंजेश यादव पुत्र अखिलेश यादव उम्र 23 वर्ष, निधि यादव पुत्री अनिल यादव उम्र 23 वर्ष, प्रियंका यादव पुत्री थान सिंह उम्र 20 वर्ष, काजल उर्फ रिया उम्र 19 वर्ष तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह लोग ऑनलाइन स्पा चलाते हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि ये लोग स्पा के आड़ में विभिन्न लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। जब ग्राहक इनके पास लड़कियों को लेने के लिए आता है तो यह लोग लड़कियां दिखाने के बहाने उसे अपने जाल में फंसाते हैं तथा उसके साथ मारपीट कर उसके पास रखी नगदी और अन्य सामान लूट लेते हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इन लोगों ने सेक्टर 54 के पेट्रोल पंप के पास से राजकुमार निषाद से फॉर्च्यूनर कार, नगदी आदि लूटी थी। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने स्वीकार कि क्या है कि इन लोगों ने ऑनलाइन स्पा चलाने की आड़ में लड़कियां सप्लाई करने के नाम पर कई लोगों को अपने जाल में फसाया है ,तथा लूटपाट की है।
Noida News : पति के उत्पीड़न के चलते महिला ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना फेस- 3 क्षेत्र के ग्राम गढ़ी चौखंडी में रहने वाली एक महिला की हुई संदिग्ध मौत के मामले में उसके परिजनों ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि उसकी प्रताड़ना के चलते महिला ने आत्महत्या किया है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -तीन के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि श्रीमती भारती गांव गढ़ी चौखंडी में रहती थी। उन्होंने 2 जुलाई की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनके पिता धर्मजीत सिंह ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बेटी की शादी 24 जून वर्ष 2018 को जितेंद्र के साथ हुई थी। करीब 2 वर्ष पूर्व जितेंद्र उनकी बेटी भारती को लेकर नोएडा आया तथा गढी चौखंडी गांव में रहने लगा। वह उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। उन्हें उनकी बेटी ने कई बार बताया कि वह अपने पति की प्रताड़ना से काफी परेशान है।
पीड़ित के अनुसार 2 जुलाई को रात के समय उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर लिया है। पीड़ित 3 जुलाई को नोएडा पहुंचा। पीड़ित के अनुसार उन्हें पता चला कि उनकी बेटी के पति जितेंद्र उसको प्रताड़ित कर रहा था, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह को पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : मेट्रो स्टेशन और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज सुबह को दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए 49 स्मार्टफोन बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग मेट्रो स्टेशन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से लोगों की जेब से मोबाइल फोन चोरी करते हैं।
अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज सुबह को आसिफ और विक्की नामक दो बदमाशों को सेक्टर 18 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशान दाही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए 49 स्मार्टफोन बरामद किया है। इसमें आईफोन सैमसंग फोन ,ओप्पो फोन, आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि ये लोग यहां के विभिन्न मेट्रो स्टेशन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से लोगों की जेब से मोबाइल फोन चोरी करते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने एनसीआर में मोबाइल फोन की 200 से ज्यादा चोरी की वारदातें करनी स्वीकार की है।
Noida News : आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बनकर लाखों की ठगी करने के मामले में चार गिरफ्तार
Noida News : नोएडा के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर 21.27 लाख रुपये की साइबर ठगी में शामिल होने का आरोप है। ये लोग जालसाजों को कमीशन के बदले अपने क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराते थे। इनके कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद हुआ हैं। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी सचिन कुमार, बिसरख निवासी शहनवाज शेख, शिवम पाण्डेय और शुभम कुमार सिंह के रूप में हुई है।
DCP Cyber : डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि आईजीएल के बिल भुगतान से संबंधित फर्जी मैसेज एक शख्स को भेजा गया था। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर जालसाजों ने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद खाते और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर अलग-अलग माध्यमों से करीब 21.27 लाख रुपये की ठगी कर ली गई थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 10 से 20 प्रतिशत कमीशन पर अपने क्रेडिट कार्ड उन्हें इस्तेमाल करने को देते थे। ठगी की रकम पहले इन कार्डों में ट्रांसफर की जाती थी और बाद में अलग-अलग माध्यमों से आगे भेज दी जाती थी।
Noida News : चार लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
Noida News : पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 5 साल तक के 3,99,691 बच्चों को पोलियो पिलाने का लक्ष्य रखा है। अबतक 74,687 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा चुकी है। इस अभियान के लिए जिले में 1053 बूथ बनाए गए हैं और 1536 टीम लगाई गई हैं। 28 जून से शुरू हुआ यह अभियान लक्ष्य पूरा होने तक जारी रहेगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सिरोहा ने बताया कि यदि बच्चा छोटा है और जन्म के बाद से डेढ़ माह का हो चुका है तब पोलियो की पहली खुराक पिलाई जा सकती है। इसके अलावा सभी बच्चों के टीकाकरण कार्ड के मुताबिक निर्धारित समय पर पोलियो की खुराक पिलवा देनी चाहिए। डॉ. सिरोहा ने बताया कि अभियान के तहत सेक्टर और सोसाइटियों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम भेजी जाएगी। यही नहीं, हाईराइज सोसाइटी के परिसर में और सेक्टर के कम्युनिटी सेंटर में बूथ बनाया जाएगा। ऐसे में पोलियो की खुराक पीने से कोई भी बच्चा नहीं वंचित नहीं रहेगा। इस सप्ताह के अंत से सेक्टर और सोसाइटियों में विजिट शुरू हो जाएगी और जबतक लक्ष्य पूरा नहीं होगा अभियान जारी रहेगा।
Noida News : गौतम बुद्ध नगर समेत चार जिलों में 10 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी
Noida News : उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में गौतमबुद्ध नगर समेत चार जिलों में 10 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की। इन परियोजनाओं में 1,278 करोड़ रुपये का निवेश आने के साथ लगभग 4,498 फ्लैट, विला और दुकानों का निर्माण किया जा सकेगा।
UP RERA : यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि मंजूर की गई परियोजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित श्रेणी की परियोजनाएं शामिल हैं। गौतमबुद्ध नगर में 496.27 करोड़ रुपए के अनुमानित निवेश वाली दो व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में 981 दुकानें और स्टूडियो अपार्टमेंट शामिल हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छह परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इसमें 438.29 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा। इन परियोजनाओं में फ्लैट और दुकान मिलाकर 2,284 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इनमें पांच आवासीय और एक मिश्रित श्रेणी की परियोजना शामिल है। आगरा में 223.04 रूपए करोड़ के अनुमानित निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के तहत 761 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक गाजियाबाद में 120.88 रूपए करोड़ के अनुमानित निवेश वाली एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के माध्यम से 472 दुकानों का निर्माण किया जाएगा।
Noida News : दो लोगों को साइबर अपराधियों ने बनाया शिकार, 29.24 लाख रुपए की ठगी
Noida News : आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी दिलाने और ऑनलाइन ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने दो लोगों से 29.24 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता चलने पर दोनों ने पुलिस से शिकायत की।साइबर थाने ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि आज ग्रेटर नोएडा निवासी सुशीला पोद्दार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ई-मेल के माध्यम से एक व्यक्ति ने खुद को नामी आइसक्रीम कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उनसे संपर्क किया। आरोपी ने दावा किया कि ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 इलाके में कंपनी की फ्रेंचाइजी दी जा रही है। निवेश करने पर जल्द कारोबार शुरू करा दिया जाएगा। पीड़ित के झांसे में आने के बाद आरोपियों ने प्रोसेसिंग फीस, मशीनों की खरीद, प्लांट लगाने और अन्य औपचारिकताओं का हवाला देकर अलग-अलग किश्तों में 15.74 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित का कहना है कि 15 अप्रैल 2025 को मशीनें लगाने और प्लांट स्थापित करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तय तारीख पर कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद जिन मोबाइल नंबरों और ई-मेल आईडी से संपर्क किया जा रहा था, वे भी बंद हो गए।
उन्होंने बताया कि चिपियाना बुजुर्ग निवासी दशरथ ने पुलिस से आज शिकायत की है कि उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में कुछ रकम निवेश कराने के बाद लगातार अधिक पैसे लगाने का दबाव बनाया गया। झांसे में आकर उन्होंने 13.50 लाख रुपये अलग-अलग माध्यमों से ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपी टालमटोल करने लगे और फिर पूरी तरह संपर्क खत्म कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, ई-मेल आईडी, लेनदेन के रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।
Noida News : मानसिक तनाव के चलते 24 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Greater Noida News : थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सेक्टर 74 मे स्थित सुपरटेक सोसाइटी में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने आज मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर- 113 के कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजय मलिक ने बताया कि यश गुप्ता पुत्र दीपक कुमार सुपर टेक केप टाउन सोसायटी में रहते थे। उनकी उम्र 24 वर्ष थी। उन्होंने अपने घर पर आज पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि युवक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। पुलिस उनके परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि काजल पत्नी दीपक उम्र 26 वर्ष की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Greater Noida News : घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने खाया जहर, मौत
Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के ऊंची दनकौर में रहने वाले एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद आज जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पंकज पुत्र जयपाल निवासी ऊंची दनकौर ने आज मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के निम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। वह कुछ दिन पूर्व मायके चली गई थी। इस बात से वह अवसाद में था।
Noida News : सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो रिक्शा टकराया, एक महिला की मौत पांच घायल
Noida News : थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के स्पेक्ट्रम माल के पास आज सुबह को सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से एक ऑटो रिक्शा टकरा गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज सुबह साढे चार बजे के करीब स्पेक्ट्रम माल के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से ऑटो रिक्शा टकरा गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में ऑटो रिक्शा में सवार श्रीमती श्रीमती यासमीन उम्र 45 वर्ष पत्नी नूर हसन निवासी गांव भंगेल, सैयद उम्र तीन माह पुत्र सईद हुसैन, नाजिश उम्र 32 वर्ष पत्नी सईद हुसैन, रनवी उम्र 23 वर्ष पुत्री नूर हसन तथा मनीष 20 वर्ष और देशराज 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर डॉक्टर ने श्रीमती यास्मीन को मृत घोषित कर दिया। पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : पीजी और घरों से चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर 126 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के साथ मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, एक आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 12 हजार 500 रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त होने वाली चोरी की मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है।
अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 126 पुलिस ने विश टाउन सोसाइटी के पास से बालन गोविंदन पुत्र गोविंदन निवासी तमिलनाडु को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने चोरी के सात मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, एक आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बदमाश चोरी के समान को बेचने के लिए आया था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वह एनसीआर क्षेत्र के पीजी और घरों से मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी करता है। उन्होंने बताया कि इसके कुछ साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Noida News : कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
Noida News : लिफ्ट देकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग के चार बदमाशों को थाना सेक्टर 49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Police Station Sector 49 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एक सूचना गया आधार पर सेक्टर 50 के पास से आज अमित, नितिन, ऋषि और विवेक को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने लॉजिक्स मॉल में काम करने वाले एक युवक को कार में लिफ्ट देकर उसके साथ लूटपाट की थी। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, लूटा हुआ मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और 2300 रूपए नगद बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।
Noida News : बारात में गई युवती के साथ अश्लील हरकत, विरोध करने पर मारपीट
Noida News : अपने परिवार के साथ बारात में गई एक युवती के साथ वहां पर आए कुछ युवकों ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Police Station Expressway Greater Noida News : थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि छलेरा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी बेटी और परिवार के अन्य लोगों के साथ छपरौली गांव में एक शादी में भाग लेने गए थे। वहां पर डीजे पर डांस के दौरान हिमांशु तथा उसके साथियों ने शराब के नशे में उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो उन्होंने उसके नाजुक अंगों को छुआ तथा धक्का मुक्की की।
उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार उन्होंने आरोपियों का विरोध किया तथा अपनी बेटी को उनके चंगुल से बचाया। उसके बाद जब वह बारात से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि उनकी कार का टायर पंचर कर दिया गया है। वह अपनी कार की स्टेपनी बदलने लगे इसी बीच हिमांशु अपने साथियों के संग दोबारा आ गया, तथा सड़क पर खड़ी उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की जब। उनकी बेटी ने शोर मचाया तो पीड़ित और उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तथा हिमांशु के चंगुल से अपनी बेटी को बचाया। इसी बीच हिमांशु और उसके साथियों ने पीड़ित और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। इस घटना में उनकी बेटी को गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : महिला समेत पांच लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले महिला समेत पांच लोगों ने आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली महिला श्रीमती माधुरी उम्र 35 वर्ष पत्नी अखिलेश ने आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी में बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में रहने वाले राहुल गुप्ता पुत्र मुकेश कुमार ने बीती रात को अपनी सोसाइटी में स्थित फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : उन्होने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 93 में रहने वाले मानव गुप्ता पुत्र राजीव गुप्ता उम्र 17 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाली पारुल अग्रवाल पत्नी पल्लव अग्रवाल (46 वर्ष) ने अपनी सोसाइटी के 18 वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Sector 113 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया की थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी में रहने वाले चेतन भाटिया उम्र 45 वर्ष ने अपनी सोसाइटी के फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात्रि को एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दिनेश कुमार शर्मा निवासी सेक्टर 49 उम्र 65 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बबलू उम्र 45 वर्ष नामक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले राजकिशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
Noida News : टीन सेड खोलते समय गिरकर मजदूर की मौत
Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 83 स्थित एक कंपनी में काम करते समय आज एक व्यक्ति फिसल कर गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस-दो पुलिस को आज सूचना मिली कि एक व्यक्ति शहजाद निवासी चरण सिंह कॉलोनी थाना विजयनगर गाजियाबाद उम्र 32 वर्ष सेक्टर 83 स्थित एक कंपनी में टीन सेड खोल रहे थे। तभी उनका पैर अचानक फिसल गया और वह ऊपर से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
Noida News : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
Noida News : थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सोरखा पुस्ता के पास हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 30 जून को पुलिस को सूचना मिली कि सोरखा पुस्ता के पास अज्ञात वाहन ने किसी व्यक्ति को टक्कर मार दिया है। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम संजय राम पुत्र विद्यानंद राम है। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान समय में सोरखा गांव में रहते थे। जबकि मूल रूप से सुपौल बिहार के रहने वाले थे। उनकी उम्र 41 वर्ष है। उन्होंने बताया कि मृतक बेलदारी का काम करते थे। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है। शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Noida News : पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 21 किलो गांजा तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया है।
Police Station Sector 20 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस को आज सुबह को सूचना मिली कि कुछ लोग उड़ीसा से गांजा तस्करी करके एनसीआर में बेचने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने रजनीगंधा अंडरपास के पास से एक कार में सवार आमिर, मनोज, फिरोज, प्रकाश और पप्पू को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर उनकी कार में 21 किलो गांजा मिला। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा तस्करी करके एनसीआर मे लाकर बेचते हैं। उन्होंने बताया कि इनके गैंग के कुछ लोगों के बारे में जानकारी हासिल हुई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Noida News : व्यापारी कल्याण दिवस पर अग्रसेन भवन में मनाई दानवीर भामाशाह की जयंती
Noida News : वैश्य समाज के संगठन और राजनीतिक अधिकारों पर वक्ताओं ने रखे विचार
सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वैश्य एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यक्रम में व्यापारियों की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और अधिकारों को लेकर विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट गौरव सिंघल ने किया। अध्यक्षता अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष एवं सेक्टर-50 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव नवीन गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसान नेता सुभाष भाटी, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन नरेश कुच्छल तथा अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधाकृष्ण गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि दीपक विग ने अपने संबोधन में समाज के सभी वर्गों की एकता पर बल देते हुए कहा कि वैश्य समाज को धन के साथ-साथ सत्य के धर्म का भी पालन करना होगा। उन्होंने समाज की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने दानवीर भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करता है, उसी प्रकार व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने वैश्य एवं व्यापारी वर्ग से जातीय सीमाओं से ऊपर उठकर एक मजबूत संगठन के रूप में कार्य करने तथा अपने राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन नरेश कुच्छल ने समाज के कमजोर एवं वंचित व्यापारियों को बराबरी का स्थान दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मूलचंद गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार दानवीर भामाशाह ने महाराणा प्रताप को सहयोग देकर संघर्ष के लिए प्रेरित किया था, उसी प्रकार आज वैश्य समाज को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट गौरव सिंघल ने कहा कि सभी व्यापारी, चाहे उनका आर्थिक स्तर कोई भी हो, समाज के लिए समान महत्व रखते हैं और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
इस अवसर पर सुनीता शारदा, शंभू पोखरियाल, रामनिवास बंसल, डीपी गोयल, सुधीर पोरवाल, राजेंद्र जैन, आलोक गुप्ता, विपिन अग्रवाल, नेत्रपाल बंसल, विकास बंसल, भूपेंद्र मित्तल, मुकेश गुप्ता, राधेश्याम गोयल, कुलदीप शर्मा, धर्मवीर चौहान, मनोज भाटी, संदीप चौहान, दाताराम यादव, दिनेश यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित पांच की मौत
Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा मोड पर बीती रात को एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पैदल जा रहे 72 वर्षी व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया की बीती रात को थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति भीम सिंह निवासी पुरुषोत्तम स्टेट डेरी मच्छा बादलपुर उम्र 72 वर्ष कुड़ी खेड़ा मोड़ के पास पैदल जा रहे थे, तभी उन्हें अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि आदेश पुत्र जयवीर उम्र 23 वर्ष थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Dadri News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में ताजुद्दीन पुत्र इलियास उम्र 46 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Jarcha Greater Noida News : थाना जारचा के प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में प्रदीप राठी पुत्र भगवत सिंह उम्र 31 वर्ष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मनीष पुत्र धर्मपाल उम्र 24 वर्ष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : अट्ठारहवीं मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र मे स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली 46 वर्षीय महिला ने अपने फ्लैट के 18 वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में स्थित लोटस स्पेशिया सोसाइटी में रहने वाली श्रीमती पारुल अग्रवाल पत्नी पल्लव अग्रवाल उम्र 46 वर्ष ने मंगलवार को अपनी सोसाइटी के 18 वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला के पति द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया जा रहा है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Noida News : सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे स्कूल
Noida News : भीषण गर्मी से बच्चों को राहत दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी बोर्डों की पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल खुलने व बंद होने के समय में बदलाव किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में भी अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक पढ़ाई होगी।
बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्ड के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सभी को नियमों का पालन करना होगा। गर्मी व हीटवेव को देखते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम से समय में बदलाव की मांग की थी। संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने बताया कि बच्चों को गर्मी के कारण काफी परेशानी हो रही थी। उनके हित को देखते हुए ही मांग की गई थी।
Noida News : पुलिस आयुक्त ने किया नौ थाना प्रभारियों का तबादला
Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए नौ थाना प्रभारियों का तबादला इधर से उधर किया है, जबकि कुछ निरीक्षकों को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत एवं जनहित में आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने निरीक्षक संजय कुमार को थाना जेवर से थाना सूरजपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया है।
निरीक्षक अजय कुमार सिंह को थाना ईकोटेक-3 से थाना जेवर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि निरीक्षक विनोद कुमार चाहर को थाना सूरजपुर से थाना नॉलेज पार्क का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि निरीक्षक सर्वेश चंद्र को प्रभारी निरीक्षक थाना नॉलेज पार्क से प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि निरीक्षक विंध्याचल तिवारी को थाना एएचटी से थाना साइबर क्राइम का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह को अपराध शाखा से थाना ईकोटेक तीन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला को थाना कासना से थाना प्रभारी थाना फेस -वन बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि निरीक्षक पंकज शर्मा को थाना प्रभारी कासना बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर 142 से पुलिस लाइन तबादला किया गया है।
निरीक्षक संजय कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर 142 बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि निरीक्षक अमित कुमार मान को प्रभारी निरीक्षक थाना फेस- 1 से आईटी सेल, निरीक्षक पुष्पराज सिंह को आईटी सेल से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, निरीक्षक उमेश नैथानी को प्रभारी आईजीआरएस सेल के साथ -साथ मीडिया सेल प्रभारी बनाया गया है।
Noida News : झुग्गी बस्ती में लगी भयंकर आग
Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में आज सुबह को आग लग गई । मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में एक झुग्गी जल गई है।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज सुबह को फायर पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 9 स्थितों झुग्गी बस्ती में अज्ञात कारण से आग लग गई है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर तत्काल फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि झुग्गी में अधिक मात्रा में कूड़ा कबाड़ा भरा था ,जिसमें अज्ञात कारण से आग लग गई है। उन्होंने बताया कि आग के चलते झुग्गी बस्ती में अफरा-तफरी मच गई थी। फायर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका। अगर यह आग फैल जाती तो काफी भयावह रूप ले सकती थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।
Noida News : नही मिला सपनों का घर, स्टेट बैंक से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर से लाखों की ठगी, बिल्डर कंपनी के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Noida News : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर के साथ एक बिल्डर कंपनी के लोगों ने फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करके 57 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली है।
Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि बीती रात को सुभाष चंद्र जोईनवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सौरभ अरोड़ा दीप वर्धन, सोनू और खुशमीत वालिया ने उनसे संपर्क किया।ये लोग ब्रिक एंड वल इंनफ्रा सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से फ्लैट निर्माण कर बेचने का काम करते हैं। इन्होने नोएडा के सेक्टर 150 में निर्माणाधीन सनशाइन ग्रीन्स नामक एक सोसाइटी में फ्लैट देने का वादा किया। पीड़ित के अनुसार दोनों पक्षों के बीच 26 दिसंबर 2024 को सौदा तय हुआ। उन्होंने इन्हें 57 लाख 50 हजार रुपए फ्लैट के एवज में दे दिया, लेकिन आरोपियों ने धोखाधड़ी करके उनकी रकम हड़प ली, और उन्हें फ्लैट नहीं दिया।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने पैसे मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार वह एक बैंक से जनरल मैनेजर के पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद अपने सपनों का घर बसाने के लिए बिल्डर से संपर्क किया था।
Noida News : एयर कंडीशनर में ब्लास्ट के चलते लगी आग, तीन फ्लैट जले
Noida News : थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 119 स्थित एक सोसाइटीज में 21 वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आज सुबह को एयर कंडीशन में ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गई। देखते हैं देखते आगे बिकराल रूप धारण कर लिया तथा आसपास के दो और फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज सुबह को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सेक्टर 119 स्थित अरण्या सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर रहने वाले एक व्यक्ति के फ्लैट में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग ने आसपास के दो और फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में घरों में मौजूद सामान जल गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि 21 वें फ्लोर पर रहने वाले व्यक्ति के घर में लगा एयर कंडीशन ब्लास्ट हो गया था, जिसकी वजह से आग लगी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष में ग्रीष्मकालीन ऋतु में अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा जगह पर एयर कंडीशन के ब्लास्ट की वजह से आग लग चुकी है।
सीएफओ ने बताया कि बीती रात को गोल्डन आई कमर्शियल बिल्डिंग के नौवी मंजिल पर स्थित एक कार्यालय में आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की फंसने की सूचना थी। मौके पर हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग को पूर्णतया बुझा दिया गया है, जिस व्यक्ति ने फंसने की सूचना दी थी वह बाहर थे। उन्होंने गलत सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Noida News : छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 में रहने वाली एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार उसकी मौत हृदय घात के चलती हुई है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि मूल रूप से केरल प्रांत के रहने वाले मयूर उम्र 23 वर्ष एक नामी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, तथा वह सेक्टर 108 में अपने दोस्तों के साथ रहते थे। बीती रात को उनके दोस्तों ने उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारण का पता चलेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Noida News : बस ने मारी साइकिल सवार को टक्कर, मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी के पास एक बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बीती रात को एक साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि अजय कुमार पुत्र गहलोत चौधरी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम गेझा बीती रात को साइकिल पर सवार होकर सलारपुर गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी एक बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मनीष पुत्र धर्मपाल उम्र 24 वर्ष मूल निवासी जनपद बुलंदशहर हाल निवासी श्याम विहार कॉलोनी कस्बा सूरजपुर बीती रात को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : घर पर मूर्छित अवस्था में मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले एक 35 वर्षीय व्यक्ति आज सुबह को अपने घर में मूर्छित अवस्था में पड़े थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने आज सुबह को पुलिस को सूचना दी कि उनके मकान में किराए पर रहने वाला 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मूर्छित अवस्था में पड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कांस्टेबल नदीम ने उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : सीढ़ियों से गिरकर एक व्यक्ति की मौत
Noida News : थाना फेस -1 क्षेत्र के सेक्टर आठ में रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति आज सुबह को अपने घर पर सीढियों से गिर गए। उनके जीजा ने उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि मृतक का नाम अशोक दास उम्र 35 वर्ष है। उन्होंने बताया कि उनके जीजा कमलेश ने उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Noida News : विभिन्न जगहों पर मिला दो अज्ञात लोगों का शव
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी के पास आज सुबह के एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि सलारपुर गांव के पिल्लर नंबर 83-84 के पास एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक मोची का काम करता था।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Noida News : भविष्य का शहर होगा हाथरस अर्बन सेंटर
Noida News : उत्तर प्रदेश एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है। यह जल्द ही इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के साथ लाखों रोजगार पैदा करने वाला डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की गति को और तेज करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने एक बेहद महत्वाकांक्षी ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। यमुना एक्सप्रेसवे के फेज-2 विकास के तहत 'महायोजना/मास्टर प्लान 2041' के अंतर्गत 'हाथरस अर्बन सेंटर' को एक हाई-टेक औद्योगिक और आवासीय सैटेलाइट टाउन के रूप में डिजाइन किया जा रहा है।
यीडा द्वारा विकसित किए जा रहे चार मुख्य अर्बन नोड्स (अलीगढ़, मथुरा, आगरा और हाथरस) में से हाथरस को विशेष तौर पर एक प्रमुख इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में चुना गया है।
इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए हाथरस और सासनी तहसील के कुल 50 से अधिक गांवों को अधिसूचित किया गया है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 4 हजार हेक्टेयर (करीब 10 हजार एकड़) होगा। इस अत्याधुनिक शहर के नियोजन के लिए कंसल्टेंट कंपनी 'आरवी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स लिमिटेड' को नियुक्त किया गया है, जो जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) तकनीक पर आधारित नक्शे से इसका सुनियोजित विकास सुनिश्चित कर रही है।
मास्टर प्लान 2041 के तहत इस अर्बन सेंटर को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पहला औद्योगिक जोन, इस विशाल भूभाग का मुख्य ध्यान फैक्ट्रियों और भारी विनिर्माण इकाइयों पर केंद्रित होगा। दूसरा आवासीय क्षेत्र, यहां काम करने वाले लोगों के लिए आधुनिक सोसाइटी, फ्लैट्स और किफायती आवास विकसित किए जाएंगे।
तीसरा कमर्शियल और लॉजिस्टिक्स हब जो व्यापारिक गतिविधियों के लिए मॉल, कमर्शियल टावर, होटल्स और विशाल वेयरहाउस के लिए विशेष स्थान आरक्षित हैं। चौथा ग्रीन बेल्ट, जहां पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए कुल योजना क्षेत्र का 15 प्रतिशत से अधिक हिस्सा पूरी तहत हरित और खुले क्षेत्र के रूप में संरक्षित रहेगा।
प्रस्तावित हाथरस अर्बन सेंटर की भौगोलिक स्थिति इसकी सबसे बड़ी ताकत है। यह नया शहर सीधे नोएडा (जेवर) अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के कैचमेंट एरिया में आता है, जिसके लिए यीडा एक एक्सप्रेस-रोड नेटवर्क विकसित कर रहा है। इसके साथ ही यह क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे के काफी करीब है और नेशनल हाईवे-93 (आगरा-अलीगढ़), बरेली-मथुरा हाईवे तथा स्टेट हाईवे-33 से बेहतर रूप से जुड़ा हुआ है। इसे आगरा के एक 'सैटेलाइट टाउन' के रूप में देखा जा रहा है, जिससे ताजनगरी का औद्योगिक दबाव भी कम होगा।
हाथरस में वर्तमान में सक्रिय 10 हजार से अधिक पंजीकृत एमएसएमई इकाइयों को इस सेंटर में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान किया जाएगा। एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओडी) के तहत हाथरस की विश्वप्रसिद्ध हींग और गुलाल उद्योग को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पैकेजिंग और एक्सपोर्ट हब की सुविधाएं मिलेंगी। वहीं कृषि और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र को भी फायदा होगा, जिसके तहत ब्रज क्षेत्र की कृषि प्रधानता को देखते हुए यहां बड़े कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स और डेयरी प्लांट्स को प्राथमिकता दी जाएगी।
साथ ही रेडीमेड गारमेंट्स (होजरी), ग्लास बीड्स (कांच के मोती), पीतल के आभूषण (पायल), मशीन टूल्स और इलेक्ट्रिक वाहनों के कलपुर्जों के लिए विशेष ब्लॉक बनाए जाएंगे। अगले चरण में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे मेडिकल-सर्जिकल उपकरण और पावर ग्रिड मशीनरी बनाने वाली वैश्विक कंपनियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
यमुना औद्योगिक एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि इस महायोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से न केवल क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए लाखों की संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा।
Noida News : चाइल्ड पीजीआई की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
Noida News : नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में निर्माण कार्य के दौरान रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चौथी मंजिल पर काम कर रहे 35 वर्षीय मजदूर का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई और साथी मजदूर उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Police Station Sector 20 Noida News : सेक्टर-20 थाना प्रभारी अरविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। वह चाइल्ड पीजीआई में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चौथी मंजिल पर काम करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौप दिया जाएगा।
Noida News : यमुना प्राधिकरण बना हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग हब, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े औद्योगिक और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में क्लस्टर आधारित औद्योगिक विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। यहां अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, एमएसएमई पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क, ओडीओपी पार्क और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये का निवेश आने के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।
गौतम बुद्ध नगर के सहायक निदेशक सूचना सुनील कुमार कनौजिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-10 में 206.40 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी पार्क) को 24 जून 2025 को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली औद्योगिक अवसंरचना विकसित कर इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के लिए विश्वस्तरीय इकोसिस्टम तैयार करना है। इसके लिए यीडा ने 28 मार्च 2024 को परियोजना प्रबंधन एजेंसी एसटीपीआई लिमिटेड के माध्यम से प्रस्ताव भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद 3 जुलाई 2025 को यीडा और एसटीपीआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। परियोजना के अनुसार ईएमसी पार्क का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2027 तक पूरा किया जाएगा। इसके लिए अवसंरचना निर्माण हेतु ईपीसी मोड पर टेंडर जारी किया गया, जिसके बाद मैसर्स जेएसपी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को कार्य आवंटित किया गया है। समस्त आधारभूत संरचना का कार्य सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि 206.40 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस ईएमसी पार्क पर लगभग 417 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें केंद्र सरकार लगभग 144.48 करोड़ रुपये का योगदान देगी, जबकि यमुना प्राधिकरण द्वारा लगभग 272.52 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यह पार्क उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा।
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-8 में सात्विक सोलर प्रा. लि. की अत्याधुनिक इकाई स्थापित की जा रही है। कंपनी को 200 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जहां सोलर सेल एवं सोलर मॉड्यूल का निर्माण होगा। इस परियोजना में 8,253 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे लगभग 5,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। परियोजना का भूमिपूजन 14 नवंबर 2025 को किया गया था और वर्तमान में निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
यीडा के सेक्टर-10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में एसेंड सर्किट्स प्रा. लि. को 16 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। कंपनी यहां फ्लेक्सिबल पीसीबी, हाई डेंसिटी इंटरकनेक्ट (एचडीआई) पीसीबी तथा सेमीकंडक्टर सब्सट्रेट्स का निर्माण करेगी। इस परियोजना में 3,250 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे लगभग 1,500 लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी को भूमि आवंटन 16 जनवरी 2026 को किया गया तथा 28 अप्रैल 2026 को लीज डीड निष्पादित की गई।
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-8 में अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लि. को 100 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। यहां कंपनी कॉपर क्लैड लैमिनेट्स (सीसीएल), असेम्बली, कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लायंसेज तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का निर्माण करेगी। इस परियोजना में 3,532 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इसके माध्यम से लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। कंपनी को भूमि आवंटन 16 जनवरी 2026 को किया गया।
Yamuna Expressway Industrial Development Authority : यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित किए जा रहे अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, एमएसएमई पार्क, ओडीओपी पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर उत्तर प्रदेश को नई औद्योगिक पहचान दे रहे हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश, आधुनिक तकनीक, निर्यात क्षमता और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेशक-हितैषी नीतियों, बेहतर कानून व्यवस्था, आधुनिक अवसंरचना और त्वरित स्वीकृति प्रणाली का परिणाम है कि देश और विदेश की बड़ी कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही हैं। विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, सोलर ऊर्जा और हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में हो रहे निवेश उत्तर प्रदेश को भारत के सबसे बड़े औद्योगिक और विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश के युवाओं के लिए हजारों नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और राज्य की एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को मजबूत आधार मिलेगा।
Noida News : हर विधानसभा क्षेत्र को मिलेगा विकास कार्यों में समुचित स्थान, कोई क्षेत्र नहीं रहेगा अछूता: मुख्यमंत्री
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग की मेरठ मंडल की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं को सर्वोच्च महत्व देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांसद एवं विधायक अपने-अपने लोकसभा तथा विधानसभा क्षेत्रों की विकास आवश्यकताओं के अनुरूप प्रस्तावों का प्राथमिकता क्रम निर्धारित करें, ताकि जनहित की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देकर समयबद्ध ढंग से क्रियान्वित किया जा सके। अब तक मेरठ मंडल में 6568.36 करोड़ रुपए की लागत की कुल 1284 विकास परियोजनाएं चिन्हित की जा चुकी हैं।
शनिवार को गौतमबुद्धनगर में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों के प्रस्ताव ऐसे क्षेत्रों के लिए तैयार किए जाएं, जहां इस प्रकार के कार्य पूर्व में नहीं हुए हैं, ताकि विकास का लाभ नए क्षेत्रों तक पहुंचे तथा उपलब्ध संसाधनों का संतुलित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास प्रस्तावों को कार्ययोजना में समुचित स्थान दिया जाए। कोई भी विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यों से वंचित न रहे तथा संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी स्वीकृत परियोजना का कोई अवशेष कार्य शेष है, तो उसे भी कार्ययोजना में सम्मिलित कर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि जनता को उसका लाभ समय पर मिल सके।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि धर्मार्थ कार्यों से संबंधित प्रस्ताव ऐसे स्थलों के लिए तैयार किए जाएं, जहां श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हो तथा निर्माण कार्यों के लिए पर्याप्त एवं उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो। ऐसे प्रस्ताव स्थानीय आवश्यकता एवं जनसुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्ययोजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे विकास परियोजनाओं का क्रियान्वयन बिना किसी अनावश्यक विलंब के प्रारंभ हो सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए जनप्रतिनिधियों के सुझावों एवं स्थानीय आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' जी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के. पी. मलिक , पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप , सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर, लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री एवं गौतमबुद्धनगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह , जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक , मेरठ मंडल के सांसदगण, विधायकगण, मंडलायुक्त मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी , मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा कृष्णा करुणेश , पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह , जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम सहित शासन, प्रशासन, प्राधिकरण एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Noida News : मुख्यमंत्री योगी के दौरे पर सपा का विरोध विफल, मोहित नागर सहित कई को हिरासत में लेकर पुलिस ने छोड़ा
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को जनपद के दौरे के दौरान जिम्स अस्पताल में धरनारत आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ 24 जून की रात को हुई कथित ज़्यादती के विरोध में सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। अंत में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक समर्थकों समेत मोहित नागर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मोहित नागर अपने समर्थकों के साथ काले झंडे दिखाकर कर्मचारियों के साथ हुए बर्ताव का विरोध जताना चाह रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। साथ हुए बर्ताव का विरोध जताना चाह रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
Noida News : गौतमबुद्ध नगर शापित नहीं, देश का सबसे बड़ा निवेश गंतव्य: मुख्यमंत्री
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर शापित नहीं है बल्कि आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी मिलकर देश का सर्वश्रेष्ठ निवेश गंतव्य बन रहे हैं। तीनों अथॉरिटी तेजी से कार्य कर रही हैं। वर्षों की जकड़न टूटी है, कार्य संस्कृति बदली है और नागरिकों व उद्यमियों की समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मुझे विश्वास है कि यह नया कार्यालय विकास की नई पहचान बनेगा। मैं यहां के नागरिकों, किसानों, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों और अथॉरिटी को शुभकामनाएं देता हूं। 50 वर्ष के बाद नोएडा अथॉरिटी के पास अपना भव्य कार्यालय स्थापित होना किसी उपलब्धि से कम नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में नोएडा और दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 2479 करोड़ से सेक्टर- 96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन समेत 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इसके साथ ही यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की कर्टेन रेजर सेरेमनी, ओडीओपी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट, एमएसएमई इकाइयों एवं तकनीकी उन्नयन योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी चेक, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को चेक तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्रियों के लिए गौतमबुद्ध नगर शापित माना जाता था। वे यहां आने से बचते थे। 2017 में मेरे मुख्यमंत्री बनने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो के उद्घाटन के लिए यहां आने वाले थे, तब प्रधानमंत्री कार्यालय से संदेश आया कि किसी मंत्री को कार्यक्रम में भेज सकते हैं, क्योंकि नोएडा के बारे में मान्यता थी कि मुख्यमंत्री वहां नहीं जाते। सीएम योगी ने बताया कि मैंने स्पष्ट कहा कि मैं स्वयं नोएडा आऊंगा। मैं इन बातों को नहीं मानता। सरकार का काम जनता की समस्याओं का समाधान निकालना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती बिल्डर-बायर्स विवाद की थी। हमारी सरकार ने एक वर्ष के भीतर सवा लाख बायर्स को आवास उपलब्ध कराया। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो नीति आयोग के सीईओ के नेतृत्व में हाई लेवल कमेटी बनाई गई। आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर तीन लाख से अधिक बायर्स को उनका आवास दिलाने में सफलता मिली। अब नोएडा अथॉरिटी का अपना भवन होने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अन्नदाता किसान, उद्यमी, एसोसिएशन और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान अब एक ही छत के नीचे होगा। अथॉरिटी यदि सभी सेवाएं ऑनलाइन कर दे तो व्यवस्था और प्रभावी होगी। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से प्रत्येक कार्य की निगरानी की जा सकेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन लोगों ने अथॉरिटी से जमीन लेकर निवेश नहीं किया है, उन्हें समयसीमा निर्धारित कर नोटिस जारी किया जाए। फिर भी यदि निवेश नहीं किया जाता है तो नए निवेशकों को आमंत्रित किया जाए और नया लैंड बैंक तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि 1970 के दशक में बनी नोएडा अथॉरिटी और आज के समय में बहुत अंतर है। इसलिए वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने होंगे। आज उत्तर प्रदेश में कहीं भी जाइए, चारों ओर परिवर्तन दिखाई देता है। मैं 390 करोड़ रुपये की लागत से बने नोएडा अथॉरिटी के भव्य भवन के लिए बधाई देता हूं। आज लोग बदले हुए उत्तर प्रदेश को नजदीक से महसूस कर रहे हैं। नौ वर्ष पहले का उत्तर प्रदेश क्या था और आज क्या है, यह अंतर हर व्यक्ति देख सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज परिवर्तन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मैं जेवर एयरपोर्ट पर उतरा हूं। वहां से घरेलू कमर्शियल उड़ानें शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू हो जाएंगी। लगभग 7000 करोड़ रुपये के निवेश से इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट निर्माण की आधारशिला रखी गई है। वहीं 8200 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की भी आधारशिला रखी गई है। इससे गौतमबुद्ध नगर इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र बनेगा। एक समय यह प्रदेश का सबसे खतरनाक क्षेत्र माना जाता था। लोग शाम के बाद यहां आने से डरते थे। आज वहीं फिल्म सिटी, अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क और बड़े-बड़े औद्योगिक निवेश हो रहे हैं। यह सब इसलिए संभव हुआ क्योंकि डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके, बिना डरे और बिना झुके निर्णय लेने की क्षमता विकसित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम किसी भी बड़े उद्योग की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब खुशहाल किसान, विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग पावर साथ-साथ आगे बढ़ेंगे। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कारीगर और हस्तशिल्पी हतोत्साहित थे। न बाजार था, न डिजाइन, न तकनीक और न ही कोई सहायता। सरकार ने हाई लेवल कमेटी बनाकर ब्रांडिंग, नई डिजाइन, नई तकनीक और बाजार से जोड़ने की रणनीति बनाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ भारत का ब्रांड बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला मानते हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां कार्य कर रही हैं, जिनमें सवा तीन करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। कोविड काल में जब पूरी दुनिया ठहर गई थी, तब उत्तर प्रदेश का एमएसएमई सेक्टर चलता रहा। 40 लाख से अधिक श्रमिक वापस लौटे लेकिन सरकार ने उनके भोजन, राशन और रोजगार की जिम्मेदारी ली। एमएसएमई इकाइयों से अपील की गई कि वे एक-दो लोगों को रोजगार दें। परिणामस्वरूप 90 प्रतिशत से अधिक श्रमिक प्रदेश में ही रुक गए और आज विकास में योगदान दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने एमएसएमई को तकनीक, डिजाइन और कॉमन फैसिलिटी सेंटर उपलब्ध कराए। आज उत्तर प्रदेश दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के उत्पादों का निर्यात कर रहा है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में लगातार उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो आयोजित किया जा रहा है जिससे दुनिया भर के खरीदार प्रदेश के उत्पादों से जुड़ रहे हैं। भारत के कुल मोबाइल निर्माण का 55 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का लगभग 60 प्रतिशत उत्पादन उत्तर प्रदेश में हो रहा है। यह प्रदेश की नई औद्योगिक ताकत का प्रमाण है।
इस अवसर पर यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', मंत्री भूपेंद्र चौधरी, राज्य मंत्री बृजेश सिंह, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर, विधायक पंकज सिंह, विधायक धीरेंद्र सिंह, विधायक तेजपाल सिंह नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद्र शर्मा, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम नवाब सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महानगर नोएडा महेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
Noida News : पुरानी सरकारों के पाप के गड्ढे को भरने मे समय लगा: योगी आदित्यनाथ
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की शाम को सेक्टर 96 में बने नोएडा विकास प्राधिकरण के सात मंजिला नए भवन का लोकार्पण किया। नोएडा विकास प्राधिकरण को करीब 50 वर्ष बाद अपना नया कार्यालय मिला है। इस अवसर पर बोलते उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की सरकारों द्वारा किए गए पाप के गढ्ढे को भरने में भाजपा सरकार को समय लगा, लेकिन हमने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है, और अब विकास की गति तेज हो गई है। उन्होंने फ्लैट बायर्स की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने फ्लैट बायर्स की समस्याओं को प्राथमिकता दी तथा उसका हल निकाला और करीब तीन लाख से ज्यादा फ्लैटों की रजिस्ट्री अब तक हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने भंगेल एलिवेटेड के पिलर नंबर 59 पर 67.81 करोड रुपए की लागत से बनने वाले क्लोवर लीफ का शिलान्यास भी किया। यह डायमंड इंटरचेंज एलिवेटेड के बीच में चढ़ने और उतरने की सुविधा देगा। इसके बनने से नोएडा की दर्जन भर सोसाइटी में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ होगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से बनी दो सीवर लाइनें तथा यमुना तट पर 18.40 करोड़ रुपये से पुनर्जीवित रेनीवेल-4 परियोजना का भी सीएम ने लोकार्पण किया।
Chief Minister of Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद प्रशासनिक भवन के सातवें तल पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक भी की। कार्यक्रम के दौरान किसानों और उद्यमियों को प्लॉट आवंटन पत्र वितरित किए गए। परिसर में एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) तथा एमएसएमई प्रदर्शनी भी लगाई गई है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। डेढ़ हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की गई थी। इनमें पांच कंपनी पीएसी के जवानों के अलावा आसपास के जिलों से पुलिस बल बुलाया गया था। अतिरिक्त पुलिस बल भी शामिल रहा।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो डीसीपी, चार एडीसीपी, 13 एसीपी, आठ इंस्पेक्टर, 255 सब इंस्पेक्टर, 32 महिला सब इंस्पेक्टर, 80 हेड कांस्टेबल, छह महिला हेड कांस्टेबल, 286 कांस्टेबल तथा 125 महिला कांस्टेबल सहित कुल 792 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
Noida News : यूपी और साउथ कोरिया को साझी विरासत से जोड़ती हैं अयोध्या की राजकुमारी: योगी
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को साउथ कोरिया के साथ उत्तर प्रदेश र के ऐतिहासिक संबंधों पर ज़ोर देते हुए कहा कि कोरियाई परंपरा के अनुसार रानी हियो ह्वांग-ओक अयोध्या की राजकुमारी रत्ना थीं, जिन्होंने समुद्र के रास्ते इस पूर्वी एशियाई देश की यात्रा की थी।
गौतम बुद्ध नगर के जेवर इलाके में एम्बर और एसेंट-के सर्किट्स इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए उन्होने ने कहा कि ऐतिहासिक संबंध उत्तर प्रदेश और साउथ कोरिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत करते रहे हैं।
उन्होंने कहा, "कोरियाई इतिहास के अनुसार, उनकी रानी हियो अयोध्या की राजकुमारी रत्ना थीं, जिन्होंने समुद्र के रास्ते कोरिया की यात्रा की थी। कोरिया की फर्स्ट लेडी के उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान, हमने उनकी याद में अयोध्या में एक मेमोरियल पार्क बनाया था।" उन्होंने अयोध्या में राम कथा पार्क में कोरियाई रानी हियो ह्वांग-ओक के सम्मान में बने पत्थर के स्मारक का ज़िक्र किया। सरयू नदी के किनारे घाटों के पास बने इस स्मारक पर रानी हियो की कहानी लिखी है और यह पार्क के अंदर ही है।
Chief Minister of Uttar Pradesh : आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या आने वाले दक्षिण कोरियाई राजदूत अक्सर साझी विरासत को याद करते हुए भावुक हो जाते थे और दोनों देशों के बीच "आध्यात्मिक रिश्ते" को मज़बूत करने की कोशिश करते थे।
उन्होंने कहा कि ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर दक्षिण कोरिया का उभरना दिखाता है कि कैसे एक "एग्रेसिव स्ट्रैटेजी, कमिटमेंट और सेल्फ-डिसिप्लिन" किसी देश की इकॉनमी को बदल सकता है।
आदित्यनाथ ने भरोसा जताया कि पश्चिमी यूपी में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट में कोरियाई निवेश से आर्थिक रिश्ते और गहरे होंगे और उत्तर प्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर स्थिति मज़बूत होगी।
दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग नोएडा में दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चलाती है। वर्ष 2027 की शुरुआत में, आदित्यनाथ ने निवेश खींचने के लिए जापान और सिंगापुर का पांच दिन का ऑफिशियल विदेश दौरा किया था।
Noida News : ग्रीन एनर्जी आज की आवश्यकता: योगी आदित्यनाथ
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि ग्रीन एनर्जी आज की आवश्यकता है। इसे बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। वह गौतम बुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में सेल कंपनी द्वारा स्थापित की जा रही सोलर एनर्जी प्लांट के शिलान्यास के अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होने कहा कि वैश्विक ऊर्जा के संकट को भारत ने नजदीक से देखा है, और महसूस किया है। जब कुछ देशों के बीच जारी युद्ध के चलते दुनिया में अचानक पेट्रोलियम पदार्थ की कमी हुई और उसके कारण उत्पन्न स्थिति की वजह से दुनिया के अंदर महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि ऊर्जा का यह संकट कभी भी किसी भी देश की प्रगति मे बाधा उत्पन्न कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से 12 वर्ष पूर्व सत्ता संभालते इंटरनेशनल सोलर कन्वेंशन का आयोजन करके दुनिया के देशों को स्वच्छ पर्यावरण युक्त वातावरण देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पीएम ने ग्रीन एनर्जी के लिए आक्रामक रणनीति अपनाई और आज इस रणनीति का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य में शामिल है जहां सबसे ज्यादा ग्रीन एनर्जी पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के संकट के दौर में उत्तर प्रदेश में 6 लाख से अधिक परिवार ऐसे हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाकर ऊर्जा की आत्मनिर्भरता को प्राप्त की हैं। और जिसने भी पीएम सूर्य घर योजना के साथ जुड़कर सोलर पैनल लगाया है उनकी बिजली दिन में तो सोलर पैनल से पर्याप्त मिलती ही है, साथ ही रात्रि की बिजली के खपत के बिल मे भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पिछले 9 वर्ष के अंदर इस दिशा में बड़े कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि हम आज के दिन पर उत्तर प्रदेश के अंदर जो कार्य कर रहे हैं उसमें हमारा लक्ष्य है कि अगले दो-तीन वर्षों के अंदर उत्तर प्रदेश 20 हजार मेगावाट के ग्रीन एनर्जी के लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि अब तक हम इस दिशा में तेजी से आगे बढे हैं। 6 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी हम सोलर से प्राप्त कर रहे हैं। ने कहा कि लोगों के मन में तेजी के साथ ग्रीन एनर्जी का भाव आया है। इसके स्रोत सोलर एनर्जी तो है ही साथ-साथ पराली भी है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे पराली को नष्ट ना करें। पराली से सीएनजी भी बन सकती है। कंप्रेस्ड बायो गैस भी बन सकती है और एथेनॉल का निर्माण भी हो सकता है।
उन्होंने कहा कि एथेनॉल की पॉलिसी लागू होने के बाद सबसे ज्यादा एथेनॉल उत्पादन करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश बन गया है। उन्होंने कहा कि इसने हमारे शुगर इंडस्ट्री को आत्मनिर्भर बना दिया है। उन्होंने कहा कि पिछला 9 वर्ष के अंदर 3 लाख 22 हजार करोड रुपए केवल गन्ना मूल्य का भुगतान सरकार ने किया है। उन्होने कहा कि आज देश के अंदर सबसे ज्यादा 55 प्रतिशत एथेनॉल का उत्पादन उत्तर प्रदेश कर रहा है। सबसे ज्यादा प्लांट यूपी के अंदर लगे हैं ,और हमारा लक्ष्य की अगले एक वर्ष के अंदर 100 प्लांट यूपी के अंदर स्थापित करें।
Chief Minister of Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 10 वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में जंगल गुण्डा राज था। उन्होंने किसानों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए जमीन दी। उन्हें कहा कि पहले यह क्षेत्र अपराध के कारण चर्चित था। कोई किसी की बात सुनता नहीं था। उन्होंने कहा कि 9 साल में ऐसा परिवर्तन हुआ कि भारत का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यहीं पर बना है। कमर्शियल फ्लाइट शुरू हो चुकी है। जहां पर जंगल राज चलता था आज वहां पर मंगल ही मंगल है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौतम बुद्ध नगर के दौरे पर आए। इस दौरान उन्होने यमुना सिटी में 15,023 करोड रुपए की निवेश वाली तीन बड़ी विनिर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन निवेश से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री नोएडा में 390 करोड रुपए की लागत से बने नोएडा विकास प्राधिकरण के नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे और 2,478 करोड रुपए की लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री यमुना सिटी के सेक्टर-10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी-2.0) पहुंचेंगे, जहां 15,023 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में 3,250 करोड़ रुपये की लागत से असेंट-के सर्किट्स संयुक्त उपक्रम का इलेक्ट्रॉनिक सर्किट एवं सेमीकंडक्टर सर्किट निर्माण संयंत्र, 3,520 करोड़ रुपये के निवेश से अंबर एंटरप्राइजेज का होम एप्लायंसेज एवं कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण प्लांट तथा 8,253 करोड़ रुपये की लागत से सेल सोलर पी-6 का पांच गीगावाट का सोलर सेल और पांच गीगावाट सोलर मॉड्यूल निर्माण संयंत्र शामिल हैं।
सीईओ ने बताया कि असेंट-के सर्किट्स ईएमसी-2.0 में निर्माण शुरू करने वाली पहली कंपनी होगी। वहीं सेल सोलर पी-6 का संयंत्र उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा प्लांट होगा, जहां सोलर सेल का निर्माण किया जाएगा। अभी प्रदेश में केवल सोलर मॉड्यूल का उत्पादन होता है। इन तीनों निवेशों से यमुना सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा आधारित औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर करीब 10 हजार रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
Noida News : लिविंग पार्टनर के साथ हुए झगड़े के बाद युवती ने की आत्महत्या
Noida News : लिविंग पार्टनर के साथ हुए झगड़े के बाद युवती ने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया की कविता पुत्री वेदराम मूल निवासी जनपद बदायूं वर्तमान समय में चोटपुर कॉलोनी में ज्ञान दीप स्कूल के पास अपने एक दोस्त के साथ कुछ वर्षों से सहमति संबंध में रह रही थी। करीब एक हफ्ते पूर्व कविता का उसके प्रेमी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया तथा वह उसे छोड़कर दिल्ली रहने चला गया। इस बात से वह मानसिक तनाव में आ गई तथा उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतका ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपने प्रेमी के लिए कहा है कि वह उससे बेहद प्रेम करती है। उसके चले जाने से वह अकेलापन महसूस कर रही है। उन्होंने बताया कि जब मृतका के परिजनों से संपर्क किया गया तो उन्होंने नोएडा आने से इन्कार कर दिया। उनके अनुसार उनकी बेटी उनके लिए पहले ही मर चुकी थी
Noida News : फैक्ट्री मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में स्थित एक कंपनी के मालिक की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह कंपनी में के बाथरूम में गए थे, तभी मूर्छित होकर गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि नरेंद्र कुमार पुत्र रघुवर शाह उम्र 54 वर्ष मूलनिवासी जनपद सिवान बिहार सेक्टर 63 में एक कंपनी चलाते थे। उन्होंने बताया कि वह अपनी कंपनी के बाथरूम में बने शौचालय में गए तभी मूर्छित होकर गिर गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया की मृतक की पीसीबी बनाने की फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनकी मौत हृदय घात के चलते हुई है।
Noida News : रैपीडो के कैब चालक ने महिला को दी रेप करने की धमकी, मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना सेक्टर 39 में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कैब चालक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया तथा रेप करने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि तुम्हारा रेप करके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। इस बात से महिला काफी भयभीत है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बीती रात को सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 जून की शाम को उन्होंने रैपीडो द्वारा एक कैब बुक की। उन्हें नोएडा से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन जाना था। ड्राइवर का नाम अमित कश्यप था। वह कार लेकर उन्हें पिकअप करने आया। जैसे ही वह कार में बैठी कैब चालक ने उनसे गलत तरीके से बात करने की कोशिश की। उसने रास्ता बदलने की कोशिश की। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उसने गार्डन गैलरिया मॉल के पास कैब रोक दिया तथा उन्हें बीच रास्ते में छोड़कर चला गया।
पीड़िता के अनुसार उन्होंने दूसरी कैबे बुक की तथा रेलवे स्टेशन पहुंची। तब तक उनकी ट्रेन छूट गई थी। महिला के अनुसार कैब चालक ने दो बार बीच में फोन किया। अभद्र भाषा का प्रयोग किया और रेप करने की धमकी दी, तथा अश्लील बातें की। उसने यह भी बोला की रेप करके तेरी वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दूंगा।
महिला के अनुसार उन्होंने रैपीडो को भी इस बारे में शिकायत की लेकिन उन्होंने कैब चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने ड्राइवर की बातचीत को रिकॉर्ड किया है, जिसे उसने पुलिस को उपलब्ध करवाया है। महिला के अनुसार इस घटना के बाद वह काफी सदमे में है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने बीती रात को इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी कैब चालक की तलाश कर रही है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोग हुए साइबर ठगी के शिकार
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया। साइबर ठगों ने उनके खातों से एक करोड़ 62 लाख 77 हजार139 रुपए निकाल लिया। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक सनी कुमार मलिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिग्विजय सिंघल निवासी गौतम बुद्ध नगर उम्र 44 वर्ष ने साइबर क्राइम के पोर्टल पर शिकायत की थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनके साथ 27 लाख 87 हजार 750 रूपए की ठगी की है। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षा के अनुसार इस मामले की जांच पूर्व में देवेंद्र कुमार द्वारा की गई। उनके प्रमोशन होने के बाद जांच उनके पास आई। जांच में यह पाया गया की पीड़ित के साथ ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित का मोबाइल फोन बंद जा रहा था। इस वजह से उप निरीक्षक द्वारा बीती रात को इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक सनी कुमार मलिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि श्रीमती बिंदु शर्मा पत्नी क्रिस्टोफर निवासी सेक्टर 92 ने साइबर क्राइम के एनसीआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने उनसे 42 लाख 13 हजार 714 रुपए की धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि महिला के साथ साइबर ठगी हुई है। डीसीपी ने बताया कि उपनिरीक्षक की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि संजय शर्मा पुत्र एसपी शर्मा निवासी सेक्टर 120 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रिटायर्ड अधिकारी हैं। पीड़ित के अनुसार 15 मई को उन्हें एक व्हाट्सएप कॉल आया। कुछ देर तक उन्होंने बात की। उसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। पीड़ित के अनुसार फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया था। इसके बाद उनके खाते से 9 लाख 51 हजार रुपए की रकम निकाल ली गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बीती रात को श्रीमती रश्मि सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक से धोखाधड़ी करके बिना उनकी अनुमति के 8 लाख 24 हजार 675 रुपए निकाल लिया। पीड़ित के अनुसार यह घटना 22 जून की है। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बीती रात को अरशद खान निवासी सेक्टर 8 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी सेक्टर 8 में पेपर पैकेजिंग की कंपनी है। पीड़ित के अनुसार उनकी कंपनी के साथ धोखाधड़ी करके अज्ञात साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन 75 लाख रुपए की रकम निकाल ली है। पीड़ित के अनुसार साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल नंबर को हैक कर लिया तथा उनके बैंक डाटा हासिल कर उनके खाते से रकम निकाल ली। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : यूपी के मुख्यमंत्री का नोएडा दौरा आज, सौपेंगे विकास की सौगात, कई परियोजनाओं का होगा शिलान्यास और लोकार्पण
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौतम बुद्ध नगर के दौरे पर हैं। इस दौरान वह यमुना सिटी में 15,023 करोड रुपए की निवेश वाली तीन बड़ी विनिर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन निवेश से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री नोएडा में 390 करोड रुपए की लागत से बने नोएडा विकास प्राधिकरण के नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे और 2,478 करोड रुपए की लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री यमुना सिटी के सेक्टर-10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी-2.0) पहुंचेंगे, जहां 15,023 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में 3,250 करोड़ रुपये की लागत से असेंट-के सर्किट्स संयुक्त उपक्रम का इलेक्ट्रॉनिक सर्किट एवं सेमीकंडक्टर सर्किट निर्माण संयंत्र, 3,520 करोड़ रुपये के निवेश से अंबर एंटरप्राइजेज का होम एप्लायंसेज एवं कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण प्लांट तथा 8,253 करोड़ रुपये की लागत से सेल सोलर पी-6 का पांच गीगावाट का सोलर सेल और पांच गीगावाट सोलर मॉड्यूल निर्माण संयंत्र शामिल हैं।
CEO Noida Authority : सीईओ ने बताया कि असेंट-के सर्किट्स ईएमसी-2.0 में निर्माण शुरू करने वाली पहली कंपनी होगी। वहीं सेल सोलर पी-6 का संयंत्र उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा प्लांट होगा, जहां सोलर सेल का निर्माण किया जाएगा। अभी प्रदेश में केवल सोलर मॉड्यूल का उत्पादन होता है। इन तीनों निवेशों से यमुना सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा आधारित औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर करीब 10 हजार रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
Chief Minister of Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री दोपहर बाद सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के सात मंजिला नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे। वर्ष 2015 में शुरू हुए इस भवन का निर्माण अब पूरा हुआ है। इसके निर्माण में 390 करोड़ रुपये की लागत आई है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से बनी दो सीवर लाइनें तथा यमुना तट पर 18.40 करोड़ रुपये से पुनर्जीवित रेनीवेल-4 परियोजना का भी लोकार्पण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री उद्घाटन के बाद प्रशासनिक भवन के सातवें तल पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसानों और उद्यमियों को प्लॉट आवंटन पत्र वितरित किए जाएंगे। परिसर में एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) तथा एमएसएमई प्रदर्शनी भी लगाई गई है। मुख्यमंत्री प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। डेढ़ हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनमें पांच कंपनी पीएसी के जवानों के अलावा आसपास के जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल भी शामिल रहेगा।
DCP Greater Noida : डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो डीसीपी, चार एडीसीपी, 13 एसीपी, आठ इंस्पेक्टर, 255 सब इंस्पेक्टर, 32 महिला सब इंस्पेक्टर, 80 हेड कांस्टेबल, छह महिला हेड कांस्टेबल, 286 कांस्टेबल तथा 125 महिला कांस्टेबल सहित कुल 792 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
Noida News : सड़क हादसे में कुल्फी विक्रेता की मौत
Noida News : थाना फेस -3 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में एक कुल्फी विक्रेता की मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि मंजन सिंह पुत्र चिरंजी लाल ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद मैनपुरी के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनका बेटा शाक्य पेशगार (41 वर्ष)कुल्फी बेचने का काम करता था। वह कुल्फी बेचकर अपने घर लौट रहा था, तभी क्लियो काउंटी सोसाइटी के पास एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। वह इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बीती रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : नागर के राजनीतिक कैरियर को हासिए पर लाने वालों की नींद हुई हराम, स्वागत में उमड़ा जन सैलाब
Noida News : भारतीय जनता पार्टी ने अपने सबसे पुराने, निष्ठावान और समर्पित पुरोधा नवाब सिंह नागर को पश्चिम यूपी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर संदेश दिया है कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की हमेशा कद्र होती है। नवाब सिंह नागर के पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से भारतीय जनता पार्टी काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। वह एक मझे हुए व्यवहार कुशल, समर्पित और मृदु भाषी नेता हैं। वह अपने कार्यकर्ताओं के दुख सुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने नोएडा शहर में शुरुआत से ही भाजपा की जड़ जमाने में एक अहम भूमिका निभाई है।
भाजपा का झंडा किया बुलंद
भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद वर्ष 1986 में नोएडा महानगर का गठन हुआ था। उसमें लगातार तीन बार वह मंडल अध्यक्ष रहे। नवाब सिंह नागर भारतीय जनता पार्टी के टिकट से पहली बार वर्ष 1993 में चुनाव लड़े। कुछ हजार वोटो से वह पहला चुनाव हार गए। उसके बाद उन्होंने वर्ष 1996 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा। और जीत हासिल की। उसके बाद वह वर्ष 2002 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की। इस बीच वह उत्तर प्रदेश में सिंचाई राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में काफी दिनों तक मंत्री रहे। 2007 और वर्ष 2012 का दादरी विधान सभा का चुनाव वह बसपा प्रत्याशी से हार गए। वर्ष 2017 मे उनका टिकट कट गया तथा तेजपाल नागर को दादरी से बीजेपी से टिकट दिया गया। जिन्होंने जीत हासिल की। इसके बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें वर्ष 2019 में गन्ना संस्थान का चेयरमैन बनाया। नवाब सिंह नागर हमेशा बीजेपी से जुड़े रहे। उनके समय के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान, पूर्व कैबिनेट मंत्री रवि गौतम आदि ने समय के हिसाब से पार्टी बदली, लेकिन वह भाजपा का दामन थामें रहे।
राजनैतिक गुंडई से किया किनारा
नवाब सिंह नागर नोएडा शहर के भाजपा के पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने उस समय चल रहक राजनीतिक गुंडागर्दी से अलग शहर के निवासियों, उद्यमियों, व्यापारियों में बीजेपी की पैठ बनाई। वह लगातार लोगों से मिलते रहे। लोगों के साथ जुड़े रहे और उनके दुख: सुख में साथ खड़े रहे। 90 के दशक में नोएडा दादरी क्षेत्र में राजनीति को गुंडाराज का पर्याय माना जाता था। यहां के उद्यमी, नागरिक, व्यापारी भय के माहौल में जीते थे। बिना रंगदारी दिए कोई व्यवसाय चलाना आसान नहीं था। आए दिन गैगवार की खबरें आती थी। उत्तर प्रदेश मे "गुंडाराज" का अलंकार भी नोएडा से ही मिला। जब एक विधायक ने स्कूल मे दाखिला नहीं मिलने पर एक प्रिंसिपल को जमकर पीटा और उन्हें काफी दिनों तक वेंटिलेटर पर रहना पड़ा था। तब भाजपा के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लोकसभा में कहा था कि यूपी में गुंडाराज है। नवाब सिंह नागर ने कभी भी अपराधियों को राजनीतिक शरण नहीं दी, और ना ही इस तरह की किसी विवाद में पड़े।
राजनीतिक गुरु की मौत के बाद बढ़ा कद
उनके राजनीतिक गुरु प्रवीन भाटी की दुखद मौत के बाद नवाब सिंह नागर का बीजेपी में कद बढा तथा उन्हें भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में 1993 में दादरी विधानसभा नोएडा से टिकट दिया। भाजपा के राजनीति के जानकारों का मानना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर बिरादरी के लोग बाहुल्य संख्या में है। ठाकुर, ब्राह्मण, गुर्जर और दलित समाज के समीकरण से भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक तरफा जीत हासिल करेगी। वही नवाब सिंह नागर के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जनपद गौतम बुद्ध नगर के कुछ नेताओं की नींद उड़ गई है। चर्चा है कि जिन लोगों ने उन्हें राजनीतिक रूप से धोखा दिया, उनके पर कतरे जा सकते हैं। गौतम बुद्ध नगर के एक विधायक के टिकट कटने की जोरदार चर्चा है। भाजपा के तीन नेता उस विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। एक पूर्व मंत्री के बेटे का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। बताया जाता है कि उक्त पूर्व मंत्री के बेटे को सांसद का भी आशीर्वाद प्राप्त है। नवाब सिंह नागर को कदम -कदम पर धोखा देने वाले एक राज्यसभा सांसद भी उनके क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से काफी चिंतित हैं। वैसे नवाज सिंह नागर के पक्ष के लोगों का कहना है कि वह बदला लेने की राजनित नही करते है। वह भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करके वह 2027 के चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के प्रति समर्पित हैं। लेकिन चर्चा है कि जिन लोगों ने उन्हें पल-पल पर धोखा दिया और उनकी राजनीतिक जीवन को समाप्त करने की कोशिश की वह उनसे वह बदला जरूर लेंगे।
बड़ों का सम्मान और मृदुल व्यवहार आया काम
भाजपा सूत्रों के अनुसार नवाब सिंह नागर के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने में सबसे बड़ी बात यह रही कि उन्होंने हर देवी देवता को प्रसन्न किया। उन्होंने 90 के दशक के जितने भी भाजपा के बड़े नेता थे, उनसे लगातार संपर्क बनाए रखा। उनसे जाकर मिले। उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उन्हें अपने पक्ष में खड़ा कर दिया। उन्होंने प्रदेश स्तर से लेकर आला कमान तक इस बात को रखा कि वह भाजपा के पुराने, निष्ठावान, समर्पित कार्यकर्ता हैं। कुछ लोगों के चलते वह हासीए आ गए है। उन्हें अगर मौका मिलेगा तो वह पार्टी के मान सम्मान को बढ़ाने का भरपूर प्रयास करेंगे। नवाब सिंह नागर की यह मेहनत रंग लाई। उनके पक्ष में एक सकारात्मक माहौल बना और उनका नाम पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया।
Noida News : नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Noida News : साइबर क्राइम पुलिस ने नौकरी और प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने सेक्टर-63 से पांच साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अन्य कंपनियों का डेटा चोरी कर कॉल के जरिए लोगों को नौकरी और ट्रेनिंग का झांसा देते थे। गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में पांच शिकायतें दर्ज हैं। आरोपियों की पहचान एटा निवासी आदित्य चौहान, दिल्ली निवासी सुमित कुमार, कानपुर निवासी सूरज गुप्ता, फिरोजाबाद निवासी रिषभ और सुल्तानपुर निवासी गौरव पाठक के रूप में हुई है।
डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेक्टर-63 में कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच जालसाजों को पकड़ा है। पूछताछ में सामने आया कि ये जालसाज नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का डेटा जुटाते थे। इसके बाद उन्हें फोन कर नामी कंपनियों में नौकरी और प्रशिक्षण दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए अलग-अलग मोबाइल नंबरों और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था। कई लोगों से रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम भी ली थी। पुलिस ने इनके पास से नौ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 17 सिम कार्ड, चार डेबिट कार्ड, दो कंपनी की मोहर, चेक बुक, पास बुक और कॉलिंग डाटा बरामद किया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इनके बैंक खातों की जांच कर रही है।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने कम उम्र में ही साइबर ठगी का धंधा शुरू किया था। गिरफ्तार पांचों आरोपी 19 से 23 वर्ष की आयु के हैं। इनमें तीन युवक स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रहे हैं या पूरी कर चुके हैं। आदित्या चौहान और सूरज गुप्ता बीसीए पास हैं। रिषभ बीएससी, गौरव पाठक बीए पास हैं और सुमित कुमार 12वीं तक पढ़ा हुआ है।
Noida News : सात और कोचिंग सेंटर सील, दो को नोटिस
Noida News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड मे 15 छात्रों की गई जान के बाद जांच में जुटी गौतम बुद्ध नगर पुलिस, जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और अग्निशमन विभाग की ने बुधवार को सात और कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। दो कोचिंग संस्थानों में आग से बचाव के इंतजाम मानकों के अनुरूप नहीं मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे पहले मंगलवार को दो कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई हुई थी। प्रशासन की टीम ने 46 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण दस्तावेज, फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता का परीक्षण किया। निरीक्षण में सात संस्थान ऐसे मिले, जिनके पास वैध पंजीकरण नहीं थे। ऐसे संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इसके अलावा दो संस्थानों में फायर फाइटिंग उपकरण या सुरक्षा इंतजाम मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिसके चलते उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जिन संस्थानों में अन्य प्रकार की कमियां मिली हैं, उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जांच के लिए के गठित संयुक्त टीम में सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और मुख्य अग्निशमन अधिकारी शामिल हैं। टीम का उद्देश्य जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, भवन सुरक्षा मानकों और पंजीकरण संबंधी अभिलेखों की जांच करना है, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम ने सभी कोचिंग संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे शासन द्वारा निर्धारित अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा, पंजीकरण और अन्य आवश्यक अनुमतियों का पूरी तरह पालन करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी संस्थान में अनियमितता मिलने पर बिना पूर्व सूचना के सीलिंग, संचालन पर रोक और अन्य कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संचालक की होगी। टीम ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि जिले में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों को निर्धारित मानकों के अनुरूप लाया जा सके।
उनके अनुसार अब तक जिले में कुल 66 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है। इनमें से नौ कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है, जबकि 12 संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाल के दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में कोचिंग संस्थानों में हुई दुर्घटनाओं और अग्निकांड की घटनाओं के बाद प्रशासन ने सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में गौतमबुद्ध नगर में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले हजारों छात्र सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें।
Noida News : नोएडा प्राधिकरण की बड़ी चेतावनी: सलारपुर, भंगेल और हाजीपुर के चिन्हित खसरों में जमीन खरीदने से पहले करें जांच
Noida News : नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ अभियान तेज करते हुए मंगलवार को तीन गांवों की भूमि को लेकर सार्वजनिक चेतावनी जारी की है। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि ग्राम सलारपुर, भंगेल (बैंगमपुर) और हाजीपुर के चिन्हित खसरों में किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त या निवेश करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
CEO Noida Authority : नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्णा करुणेश के निर्देश पर भूलेख विभाग द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि इन गांवों की अधिसूचित एवं अर्जित भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण और अतिक्रमण किया गया है। ऐसे मामलों में समय-समय पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है तथा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई हैं।
प्राधिकरण द्वारा जारी सूची में ग्राम सलारपुर खादर के खसरा संख्या 700 से 711, 723, 724, 728, 729, 730, 731, 732, 733, 734, 735, 745, 746, 747, 748, 749, 750, 751, 752, 759, 760, 762, 763, 764, 779, 780, 795, 796, 797 और 798 शामिल हैं। इसके अलावा ग्राम भंगेल बैंगमपुर के खसरा संख्या 176, 178, 217, 221, 223, 225, 226, 247, 250 और 251 तथा ग्राम हाजीपुर के खसरा संख्या 412 का भी उल्लेख किया गया है।
Noida Authority : प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि इन खसरों पर किसी भी प्रकार की बिल्डिंग, ग्रुप हाउसिंग या अन्य निर्माण परियोजना का नक्शा स्वीकृत नहीं किया गया है। ऐसे में इन भूमि पर किया गया कोई भी निर्माण पूर्णतः अवैध माना जाएगा। साथ ही इन क्षेत्रों में बिजली, पानी, सीवर, सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी।
नोएडा प्राधिकरण ने आमजन को चेतावनी देते हुए कहा है कि भूमि खरीदने से पूर्व प्राधिकरण के भूलेख विभाग से जानकारी अवश्य प्राप्त करें। यदि भविष्य में किसी प्रकार का कानूनी विवाद या वित्तीय नुकसान होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी खरीदार और विक्रेता की होगी।
अधिकारियों ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण, अतिक्रमण और भू-उपयोग नियमों के उल्लंघन के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Noida News : जनपद में एक हजार से अधिक कोचिंग सेंटर, केवल 60 ने ही कराया पंजीकरण
Noida News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों की हुई दर्दनाक माैत ने नोएडा-ग्रेनो में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया है। जिले में एक हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर संचालित हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर का न तो पंजीकरण है और न ही अग्निशमन सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। केवल 60 कोचिंग सेंटर ने अब तक अपना पंजीकरण कराया है।
2024 में दिल्ली के राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर नोएडा, दादरी और ग्रेटर नोएडा के 25 कोचिंग सेंटर को बंद कराया था। लेकिन, संचालकों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से वे फिर से अपने पुराने ढर्रे पर आ गए है।
पिछले कुछ वर्ष में नोएडा के सेक्टर- 62, 15, 16, 12, 27 आदि कोचिंग हब के रूप में उभरे हैं। दिल्ली से भी कई कोचिंग सेंटर सेक्टर- 62 में शिफ्ट हो गए हैं, जिनमें हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इनमें से कई का संचालन ऐसी गलियों में हो रहा है, जहां दमकल की गाड़ियां नहीं जा सकती हैं, लेकिन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
इस बाबत बात करने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने आज बताया कि पिछले साल करियर लाॅन्चर को सील किया गया था और आकाश इंस्टीट्यूट व फिट जी के बेसमेंट बंद कराए गए थे। अन एकेडमी को भी चेतावनी दी गई थी। आज से अग्निशमन विभाग कोचिंग सेंटरों की पुनः जांच कर रहा है। इसके लिए कमिटी बनाई गई है। इसमें शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हैं।
वहीं जनपद गौतम बुद्ध नगर के विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में 60 कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण कराया गया है। जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया है, वहां पर दमकल विभाग, पीडब्ल्यूडी और शिक्षा विभाग के अधिकारी मिलकर कार्रवाई करेंगे।
जानकारी के अनुसार कोचिंग सेंटर में लापरवाही का आलम यह है कि अधिकतर कोचिंग संस्थानों के पास अग्निशमन विभाग का एनओसी नहीं है। इंट्री व निकास मार्ग मानकों के अनुरूप नहीं हैं।अग्निशमन यंत्रों की कमी, उपयोग का प्रशिक्षण नहीं है।बेसमेंट में अलग से अग्निशमन व्यवस्था नहीं है।जरूरत से जयादा छात्रों की संख्या है।
जानकारों के अनुसार नियम यह है कि कोचिंग सेंटरों के संचालन के लिए भवन सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा से जुड़े कई मानकों का पालन आवश्यक होता है। बहुमंजिला भवनों में संचालित संस्थानों में पर्याप्त संख्या में फायर एक्सटिंग्विशर, कार्यशील होजरील, आपातकालीन निकास, स्पष्ट दिशा संकेतक, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और नियमित फायर ऑडिट होना जरूरी है। इसके अलावा विद्यार्थियों और कर्मचारियों को समय-समय पर मॉकड्रिल और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए। बताया जाता है कि 15 मीटर से कम ऊंचाई और 500 मीटर स्क्वायर फुट से कम क्षेत्रफल वाली इमारत को एनओसी देने के लिए फायर विभाग अधिकृत नहीं है। इन्हें शिक्षा विभाग एनओसी देता है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी का कहना है कि शिक्षा विभाग का सहयोग नहीं मिल पाने से कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई नहीं हो पाती है।
Noida News : चिल्ला एलिवेटेड रोड का 54 प्रतिशत कार्य पूरा
Noida News : चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक बन रहे 5.570 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण जारी है। पिलर पर पियर कैप रखे जाने की शुरुआत हो गई है। अब वैसे पिलर का निर्माण होना है, जो सड़क किनारे रैंप या एलिवेटेड रोड के लिए बनने हैं। ट्रैफिक के लिहाज से उद्योग मार्ग के बीच पिलर का निर्माण होगा। सेतु निगम ने यहां पर पिलर निर्माण के लिए शाहदरा नाले पर बने दोनों पुल के बीच में खुदाई शुरू करवा दी है। निर्माण ऊपर पहुंचने पर ट्रैफिक डायवर्जन होगा। फिर गर्डर रखने के समय भी उद्योग मार्ग का ट्रैफिक रोक कर दूसरे रास्तों से गुजारा जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि 892.75 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 6 लेन एलिवेटेड रोड का 54 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दिसंबर 2027 तक इसे यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। एलिवेटेड रोड के लिए 296 पिलर बनाए जाने हैं, जिनमें से 280 बन चुके हैं। नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि परियोजना काम काम तेजी से चल रहा है। निर्धारित समय से निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।
Noida News : लेबर कैंप मे लगी भयंकर आग
Noida News : थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के रायपुर गांव में बने एक लेबर कैंप में आज सुबह को भयंकर आग लगी गई। इस कैंप में करीब 60 मजदूर रह रहे थे। दमकल विभाग को सूचना मिलेगी कुछ लोग आग में फंस गए हैं। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज सुबह 7 बजे के करीब दमकल विभाग को सूचना मिली कि रायपुर गांव की एक बिल्डिंग में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमे और पुलिस ने आग बुझाने के काम शुरू किया। पांच गाड़ियों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। शुरुआती दौर में दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अंदर फंस गए हैं। आग बुझाने के बाद कुल डाउन की प्रक्रिया जारी है। कोई भी मजदूर अंदर फंसा हुआ नहीं था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सुबह के समय खाना बनाते समय रसोई गैस लीक होने की वजह से यह आग लगी है। आग लगने की वजह से वहां पर मौजूद गैस सिलेंडर बम की तरह फटने लगे। जिससे आसपास में दहशत का माहौल पैदा हो गया। दमकल विभाग को भी आग बुझाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
इस आगजनी में मजदूरों का सारा सामान और संचित की गई धनराशि, कपड़े, खाने-पीने का सामान, जल गया। मजदूर रामकिशन ने बताया कि उनके घर पर शादी थी। उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए काफी सामान्य इकट्ठा किया था। वह अगले हफ्ते घर जाने वाले थे। इसी बीच यह घटना हो गई। मजदूर रवि कुमार ने बताया कि उसकी सारी मेहनत की कमाई इस आगजनी में खाक हो गई। कई मजदूरों ने बताया कि उनके खाने-पीने के भी लाले पड़ गए हैं। अब वह अपना गुजारा कैसे करेंगे। वहीं आगजनिक की सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी और कुछ सामाजिक संगठन भी मौके पर पहुंचे हैं। कुछ लोग मजदूर के खाने-पीने की व्यवस्था कर रहे हैं।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले सात लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले सात लोगों ने आत्महत्या कर लिया।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राज उर्फ राजेश निवासी ग्राम याकूबपुर में मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि अंकित कुमार पुत्र मिट्ठू लाल मौर्या उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम डाबरा ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रामसेवक वर्मा ग्राम सर्फाबाद में किराए के मकान पर रहते थे। बीती रात को उन्होंने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 55 वर्ष है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती निशा पत्नी पवन उम्र 24 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि अर्जुन उर्फ हिमांशु उम्र 19 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बंबावड़ गांव में रहने वाले समय नगर पुत्र नीतेश नगर उम्र 12 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अगाहपुर गांव में रहने वाले अनिल पुत्र आसाराम संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गए। उनकी मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि उन्होंने आत्महत्या किया है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में पांच की मौत
Noida News : विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिंद्रा पिकअप वैन में टक्कर मार दिया। इस घटना में राजीव कुमार पुत्र राजेश कुमार उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गिरीश कुमार पुत्र बन्नीलाल उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि श्रीमती कल्पना पत्नी बृजेश यादव उम्र 36 वर्ष थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में राकेश उम्र 57 वर्ष की मौत हो गई है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में शनि पुत्र नेतराम की मौत हो गई है। थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 19 वर्ष है।
Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से गिरकर 66 वर्षीय श्रमिक की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 142 के पास निर्माणाधीन एक बिल्डिंग के 13वीं मंजिल से गिरकर 66 वर्षीय मजदूर की आज मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर 142 में निर्माणाधीन एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते समय रविवार को 16वीं मंजिल से शिबू टुडू पुत्र मान टुडू निवासी बाबूपुर सिंघौर जिला मालदा पश्चिम बंगाल उम्र 66 वर्ष असंतुलित होकर नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग के अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम को सूचना दी गई। दोनों मौके पर है। शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी। वहीं निर्माणाधीन साइट पर मौजूद श्रमिकों का कहना है कि बिल्डर और ठेकेदार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे, जिसकी वजह से यह घटना हुई है।
Noida News : फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
Noida News : थाना फेस -वन क्षेत्र के सेक्टर 9 के बी ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में रविवार की शाम को भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 9 के बी- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में रविवार की शाम को अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची। उन्होंने बताया कि करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Noida News : भारत&अमेरिका व्यापार समझौते में किसानों के हितों की रक्षा की मांग, भाकियू ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
Noida News : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा रविवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित कर भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर किसानों की चिंताओं को सार्वजनिक किया गया। इस दौरान भाकियू नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक पत्र जारी करते हुए किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
प्रेसवार्ता में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़े विभिन्न मीडिया रिपोर्टों और सार्वजनिक सूचनाओं के आधार पर किसानों में गहरी चिंता और आशंका व्याप्त है। उनका कहना था कि यदि समझौते के तहत कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती की जाती है और अमेरिकी कृषि एवं खाद्य उत्पादों के लिए भारतीय बाजार को अधिक खोला जाता है, तो इसका सीधा असर देश के किसानों की आय और आजीविका पर पड़ेगा।
उन्होने ने कहा कि अमेरिका अपने कृषि क्षेत्र को भारी सब्सिडी प्रदान करता है, जबकि भारतीय किसान सीमित संसाधनों में खेती कर रहे हैं। ऐसे में अमेरिकी सब्सिडी प्राप्त कृषि उत्पादों के साथ भारतीय किसानों को प्रतिस्पर्धा करने के लिए मजबूर करना न्यायसंगत नहीं होगा। उन्होंने आशंका जताई कि डेयरी, पोल्ट्री तथा अन्य कृषि उत्पादों के आयात में वृद्धि से देश के किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान हो सकता है।
प्रेसवार्ता के दौरान युद्धवीर सिंह ने यह भी कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मंच पर अमेरिका लगातार भारत की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व्यवस्था पर सवाल उठाता रहा है। यदि किसी भी स्तर पर एमएसपी व्यवस्था को कमजोर करने या उसमें बदलाव करने का दबाव स्वीकार किया गया, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव करोड़ों धान एवं गेहूं उत्पादक किसानों पर पड़ेगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि भारत-अमेरिका व्यापार वार्ताओं के दौरान किसानों, मछुआरों, डेयरी एवं पोल्ट्री क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा ऐसा कोई समझौता न किया जाए जिससे देश की कृषि व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा और किसानों की आजीविका प्रभावित हो।
उन्होने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों के हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर सजग है और किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी। दोनों नेताओं ने कहा कि किसानों की चिंताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा गया है और उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस विषय पर उचित कार्यवाही करेगी तथा किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं होने देगी।
Noida News : दो शातिर चोर गिरफ्तार, तीन लग्जरी कारें बरामद
Noida News : थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना का आधार पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की हुई एक थार जीप, एक क्रेटा कार और एक इको- स्पोर्ट्स कार बरामद किया है।
Police Station Sector 58 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर नीरज शर्मा पुत्र अमरपाल शर्मा निवासी सेक्टर 19 नोएडा तथा अजय सरकार पुत्र सुभाष सरकार निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने तीन कारें बरामद की है। जिसमें एक थार जीप, एक क्रेटा कार और एक इकोस्पोर्ट कार है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने इकोस्पोर्ट कार प्रीत विहार दिल्ली से चोरी करनी स्वीकार की। उन्होंने बताया कि उनकी निशान देही पर सेक्टर 54 स्थित खरगोश पार्क के पास चोरी करके खड़ी की गई दो कारे पुलिस ने बरामद की है।इसमें एक क्रेटा कार और एक थार जीप है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ के बताया कि दोनों कार कांसेप्ट महिंद्रा सर्विस सेंटर सेक्टर 59 से चोरी की थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने वाहन चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।
Noida News : क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर युवक से लाखों रुपए चोरी, दो गिरफ्तार
Noida News : क्रिप्टो करेंसी में व्यापार करने के नाम पर चार बदमाशों ने एक युवक को अपने जाल मे फंसाकर सेक्टर 28 मे बुलाया तथा उसके साथ धोखाधड़ी कर उसके पास रखे हुए 11 लाख 94 हजार रुपए ले लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर- 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सोनू सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 104 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह अपने दोस्त विवेक के पास सेक्टर 28 में मिलने के लिए आए थे। पीड़ित के अनुसार वहां पर राहुल डागर, सागर डागर, अनुराग पाराशरी व आमिर खान आदि मिलने के लिए आए। इन लोगों ने बातों में लगाकर उसका बैग चोरी कर लिया। पीड़ित के अनुसार उसके बैग में 11,94,000 नगद,एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज दो बदमाशों अनुराग तथा उमेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से चोरी गई नगदी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि पीड़ित ने क्रिप्टो करेंसी में व्यापार करने के नाम पर उनसे बातचीत की थी। उन्होंने उसे अपने पास सेक्टर 28 में बुलाया तथा धोखाधड़ी करके उसकी रकम और अन्य सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथियों के पुलिस तलाश कर रही है।
Noida News : गौतम बुद्ध नगर मे 23 केंद्रों पर होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Noida News : मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी की पुनर्परीक्षा कल रविवार को जनपद गौतम बुद्ध नगर मे 23 केंद्रों पर होगी। इन केंद्रों पर करीब 11,302 छात्र बैठेंगे। किसी भी निजी स्कूल को केंद्र नहीं बनाया गया है। प्रशासन की ओर से परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पूर्व में नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक विवाद के कारण रद्द कर दी गई थी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) दोबारा परीक्षा आयोजित करा रही है। परीक्षा से पहले एनटीए ने कई अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी सुनिश्चित करने के लिए नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश का अंतिम समय दोपहर 1.30 बजे निर्धारित किया गया है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
इस बाबत अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) गौतम बुद्ध नगर राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि 23 परीक्षा केदो पर परीक्षा संपादित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से कराए जाने के लिए हर केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि दो प्रकार की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें परीक्षार्थियों की चेकिंग करने के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। दूसरा कानून व्यवस्था के मद्देनजर केंद्रो पर ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में धारा 163 लागू है। उन्होंने कहा कि जो परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र तक सुगमता से पहुंच सके उसके लिए यातायात पुलिस की भी व्यवस्था की गई है, ताकि ट्रैफिक जाम से छात्रों को जूझना ना पड़े। उन्होंने बताया कि एग्जाम से पूर्व सभी केंद्रो की चेकिंग की जा रही है नकल रोकने के लिए केद्रो पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी शनिवार शाम से ही सभी केंद्रो पर भ्रमणशील हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति और वास्तु के बारे में जानकारी पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहे, तथा निश्चिंत होकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर अपनी परीक्षा को संपूर्ण करें।
Noida News : पंजाबी विकास मंच ने श्रद्धापूर्वक मनाई निर्जला एकादशी व गुरू अर्जुन देव का शहीदी दिवस
Noida News : निर्जला एकादशी और गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर -55 की बाहरी मेन रोड पर, सेक्टर-22 नोएडा के सामने पंजाबी विकास मंच द्वारा ठंडे शरबत की छबील का आयोजन किया गया। जिसमें जरूरतमंदों को तौलिये भी वितरित किये गये। यह विशाल कार्यक्रम इकोफ्रैंडली था। कागज के गिलासों का उपयोग किया गया। छबील का उद्घाटन चेयरमैन पंजाबी रत्न दीपक विग, संरक्षक जेएम सेठ, सुमित कोहली, अध्यक्ष जीके बंसल, डिप्टी चेयरमैन संजीव पुरी, हरीश सभरवाल सहित अन्य लोगों ने रिबन काट कर किया।
कार्यक्रम के दौरान दीपक विग ने कहा कि हिंदू धर्म में 24 एकादशियों का बहुत महत्व है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। इसकी कथा में हिंदू धर्म की बहुत बड़ी विशेषता है। वहीं सिख समुदाय में गुरु परंपरा के पाँचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस उनकी शहादत को याद करने के लिए मनाते हैं। गुरु अर्जुन देव जी सिख धर्म के पहले शहीद हैं। उन्होंने धर्म के लिए अपनी शहादत दी। इनके शहीदी दिवस पर जगह - जगह ठंडे र्शबत की छबीलें लगाई जाती हैं। गुरु जी ने सिखों को अपनी कमाई का दसवां हिस्सा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगाने के लिए प्रेरित किया था।
कार्यक्रम के दौरान ओपी गोयल, एसपी कालरा, अमरदीपशाह, हरीश सबरवाल,, सुनील वाधवा, वंदना बसंल, अलका सूद, सविता अरोड़ा, प्रभा जयरथ, ऋतु दुग्गल, एसएस सचदेवा, सरोज भाटिया, संजय खत्री, अजय साहनी, सुमीत कोहली, अमरजीत कौर, शरण चौहान, योगीराज, आरके भट्ट, निर्मल हांडा, मंजू सेठ सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
Noida News : क्रिकेट पर ऑनलाइन बेटिंग लगाने वाले तीन गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर-113 पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग एप के जरिए लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बीती रात को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 सिम कार्ड, चार लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, 35 एटीएम कार्ड, तीन पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड, चार मेट्रो कार्ड, 9 चेकबुक, चार पासबुक, एक वाई-फाई राउटर और एक लेनोवा कंपनी का टैबलेट बरामद किया है।
अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए सेक्टर-122 स्थित एक घर पर छापा मारा। यहां से प्रमांशु कुमार, प्रदीप सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी अलग-अलग जनपदों के रहने वाले हैं और पिछले कुछ समय से नोएडा में रहकर इस अवैध गतिविधि को संचालित कर रहे थे।
जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लोग विज्ञापन देकर लोगों को ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देते थे। इसके लिए वे लोगों को एक वेबसाइट और संबंधित ऐप से जोड़ते थे। जब लोग लालच में आकर पैसे निवेश करते थे, तो आरोपी उनके साथ धोखाधड़ी कर रकम हड़प लेते थे। कोतवाली सेक्टर-113 में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ठगी की रकम, बैंक खातों और अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटाने में लगी है।
उनके मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से 20 वर्षीय प्रमांशु कुमार पॉलिटेक्निक का छात्र है, जबकि 25 वर्षीय प्रदीप सिंह बीटेक की पढ़ाई कर चुका है। वहीं 26 वर्षीय कुलदीप सिंह इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया ।
Noida News : बिल्डर के यहां काम करने वाली अकाउंटेंट महिला ने आठवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 143 स्थित एक सोसाइटी की आठवीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर लिया। मृतका बिल्डर के ऑफिस में अकाउंटेंट के रूप में काम करती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर -142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि श्रीमती वर्षा गोयल पत्नी संजीव गोयल उम्र 45 पर निवासी दिल्ली गुलशन बिल्डर के यहां अकाउंटेंट के रूप में काम करती थी। उन्होंने शुक्रवार की रात को सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकबाना सोसाइटी में आकर आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर मृतका के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।
Noida News : चार वर्ष में नोएडा पुलिस ने गायब हुए 7 हजार 809 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए
Noida News : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने बीते चार वर्षों में विभिन्न जगहों से गायब हुए 7 हजार 809 मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस किया है। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 23 करोड़ 55 लाख 80 हजार 450 रुपए है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में लगातार सफलता मिल रही है। जनपद में आधुनिक तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के माध्यम से एक दिसंबर 2022 से 31 मई 2026 तक कुल 7809 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस मिशन सहयोग के तहत बरामद मोबाइल को पीडि़तों को लौटा रही है।
Police Commissioner Gautam Buddh Nagar : गौतम बुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी और गुमशुदगी की शिकायतें मिलने के बाद तकनीकी टीमें सीईआईआर पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी तंत्र की मदद से मोबाइल फोन का पता लगा रही हैं। इनमें विभिन्न कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं। पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता के चलते हजारों लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल रहे हैं।
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बरामद मोबाइल फोनों को समय-समय पर ‘मिशन सहयोग’ अभियान के तहत उनके असली स्वामियों को सौंपा जाता है। इस पहल से लोगों को अपनी कीमती संपत्ति वापस मिलने के साथ-साथ पुलिस के प्रति उनका विश्वास भी बढ़ा है। कमिश्नरेट पुलिस भविष्य में भी इसी तरह तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर लोगों की संपत्ति की सुरक्षा और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती रहेगी।
उन्होंने बताया कि करीब साढ़े तीन साल की अवधि में 7,809 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनकी अनुमानित कीमत करीब 23.55 करोड़ से अधिक है। उन्होंने बताया कि सीईआईआर पोर्टल, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी ट्रैकिंग से फोन ढूंढे जा रहे है। उन्होंने बताया कि‘मिशन सहयोग’ के तहत मोबाइल फोन उनके स्वामियों को लौटाए गए है। उन्होंने कहा कि नोएडा पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके और पुलिस -जनता के बीच आपसी विश्वास और अधिक मजबूत हो।
Noida News : सर्विस सेंटर से थार जीप चोरी, मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना सेक्टर 58 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई की सेक्टर 59 स्थित महिंद्रा सर्विस सेंटर पर उन्होंने अपनी थार जीप सर्विस के लिए दी थी। उन्होंने अपनी थार जीप के डेकोरेशन में करीब 10 लाख रुपया लगाया है। पीड़ित के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने सर्विस सेंटर से उनकी जीप चोरी कर ली है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि संजय डावर पुत्र कृष्ण डावर ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 39 नोएडा में रहते हैं। उनके अनुसार उन्होंने अपनी थार जीप 12 जून को सेक्टर 59 स्थित महिंद्रा कॉन्सेप्ट ऑटो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड नामक सर्विस सेंटर में सर्विस के लिए दी थी।
पीड़ित के अनुसार कंपनी की ओर से उनके मैनेजर द्वारा उनके ड्राइवर को 14 जून को फोन किया गया कि आपकी गाड़ी सर्विस हो गई है, ले जाओ। पीड़ित के अनुसार उनके ड्राइवर ने कहा कि आज रविवार है, मैं सोमवार को जीप ले जाऊंगा। पीड़ित के अनुसार जब उनका ड्राइवर सोमवार को थार लेने गया तो उन्हें पता चला कि उनकी थार जीप वहां पर नहीं है। उनके अनुसार सर्विस सेंटर के लोगों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनके वाहन को ढूंढ रहे हैं।
पीड़ित के अनुसार बीती रात को कंपनी द्वारा बताया गया कि उनकी थार जीप सर्विस सेंटर से चोरी हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत दो घायल
Noida News : थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के नोएडा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की रात एक बजे के करीब बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों के एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि शिव शंकर पुत्र अजय उम्र 20 वर्ष अपने साथी शुभम तथा अनिकेत के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बृहस्पतिवार की रात एक बजे के करीब ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर शिव शंकर की उपचार के दौरान आज सुबह को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : बियर पीकर पति लौटा घर तो गुस्साई पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर
Noida News : पति शराब पीकर घर लौटा तो पत्नी ने आक्रोश में आकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों ने कुछ माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 81 में रहने वाली श्रीमती हिमांशी 19 वर्ष का शीलू से कुछ माह पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। दोनों सेक्टर 81 में रहते हैं। शीलू कार चालक के रूप में काम करता है। वह रात के समय बियर पीकर घर लौटा। इस बात को लेकर हिमांशी परेशान हो गई, तथा उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में उसके पति ने उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : पिकअप वैन चालक का शव नाली में मिला
Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 6 स्थित एक कोरियर कंपनी में काम करने वाले पिकअप वैन के चालक का शव आज सुबह को नाले में मिला है। पुलिस को आशंका है कि वह शराब के नशे में अपने पिकअप वैन पर सो रहे थे, तथा रात के समय असंतुलित होकर नीचे गिरकर नाले में जा पड़े, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- 1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि वेद प्रकाश (31 वर्ष) पुत्र छत्रपाल मूल निवासी जनपद एटा सेक्टर 6 स्थित एक कोरियर कंपनी में अपना पिकअप वैन चलाते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को वह खाना खाने के बाद अपने पिकअप वैन के छत पर गद्दा डालकर सो गए। आज सुबह को उनका शव पिकअप वैन के पास से गुजर रही गहरी नाली में पड़ा मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक शराब के नशे में रात को सोते समय असंतुलित होकर पिकअप वैन से नीचे गिरे, तथा वहां से गुजर रही नाली में मुंह के बल जा पड़े। नाली में भरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।
Noida News : अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 9 में आज सुबह को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 9 में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त व्यक्ति को नशे की लत थी। नशे के ज्यादा सेवन के चलते उनकी मौत हुई है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Noida News : कार पार्किंग को लेकर युवक ने की रिटायर्ड बैंक अधिकारी के साथ मारपीट, उपचार के दौरान मौत
Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 15 में रहने वाले एक 77 वर्षीय बुजुर्ग के साथ उनके पड़ोसी युवक ने बृहस्पतिवार की देर रात को कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर दी। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- 1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 15 के बी- ब्लॉक में रहने वाले बैंक से रिटायर्ड अधिकारी प्रकाश चन्द्र (77 वर्ष) का बीती रात को उनके पड़ोस में रहने वाले अंश 30 वर्ष नामक युवक से कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। अंश ने उनके साथ मारपीट कर धक्का दे दिया । उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उनके परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की बहू मेघा ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Noida News : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह ,700 से अधिक आवेदन
Noida News : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित होने वाली निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष जिले में चार केंद्रों पर शुरू होने वाली कक्षाओं के लिए अब तक 700 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस बार पंचशील बालक इंटर कॉलेज और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय को भी कोचिंग केंद्र के रूप में शामिल किया गया है। योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जाएगी। सबसे अधिक आवेदन मिहिर भोज इंटर कॉलेज में यूपीएससी, नीट और जेईई की कक्षाओं के लिए करीब 300 आवेदन प्राप्त हुए हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी में संचालित होने वाली विशेष यूपीएससी कक्षाओं के लिए 195 आवेदन आए हैं। साथ ही पंचशील बालक इंटर कॉलेज और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के लिए भी 230 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों के चयन के लिए 1 से 7 जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 11 जुलाई को घोषित होंगी। चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू की जाएंगी। कक्षाओं में विषय विशेषज्ञों की ओर से पाठ्यक्रम आधारित अध्ययन के साथ उत्तर लेखन, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और साक्षात्कार की तैयारी भी कराई जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना को लेकर युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन वर्षों में योजना से जुड़े 30 से अधिक अभ्यर्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं।
Noida News : श्रमिक हिंसा के मामले में गिरफ्तार किशोर ने वयस्क कैदियों के साथ गुजारे दो माह, अब मिली आजादी
Noida News : श्रमिक आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए 16 वर्षीय किशोर को करीब दो माह तक वयस्क जेल में रखने के बाद बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह से जमानत पर रिहा कर दिया गया। दस्तावेजों की जांच में किशोर के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर उसे आठ जून को बाल सुधार गृह भेजा गया था।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली फेज-2 पुलिस ने 14 अप्रैल को श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा के आरोप में किशोर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे बालिग मानते हुए अदालत में पेश किया और बाद में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस दौरान वह करीब दो महीने तक वयस्क आरोपियों के साथ जेल में रहा।
वरिष्ठ अधिवक्ता माणिक गुप्ता ने बताया कि न्यायालय परिसर में किशोर को हथकड़ी में उन्होने देखा और उससे बातचीत की। बातचीत के दौरान किशोर ने खुद को नाबालिग बताया। इसके बाद अधिवक्ता ने उसके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जुटाकर अदालत में पेश किए, जिनसे उसकी उम्र 16 वर्ष साबित हुई। अदालत ने दस्तावेजों के आधार पर आठ जून को किशोर को वयस्क जेल से बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया। इसके साथ ही उसकी जमानत राशि भी 45 हजार रुपये से घटाकर 30 हजार रुपये कर दी गई।
जमानत के लिए अदालत में एक बाइक के दस्तावेज जमा कराए गए। बृहस्पतिवार शाम को सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद किशोर को बाल सुधार गृह से रिहा कर दिया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के समय किशोर ने स्वयं को बालिग बताया था, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई थी।
Noida News : बढ़ती महंगाई को लेकर सपाईयों ने की चाय पर चर्चा
Noida News : समाजवादी पार्टी की पूर्व महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सुनीता शारदा के सेक्टर 25 स्थित उनके निवास पर चाय पर परीचर्चा हुई। इस परिचर्चा में उनके साथ कई महिलाओं ने भागीदारी की।
चाय पर चर्चा में समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंघल, , रेणु, सविता, सरिता, मानसी बाली, संगीता, लता शर्मा आदि ने वर्तमान में हो रहे राजनीतिक बदलाव पर चर्चा की। सभी ने एक सुर में कहा कि महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है और केंद्र एवं राज्य सरकार जनता को लगातार लुटने में लगी हुई हैं।
युवाओं के पास रोजगार नहीं है। दुकानदारों के पास ग्राहक नहीं है। शिक्षा स्वास्थ्य सब्ज़ी दूध किराना इतने महँगे हैं उसके लिये लोगो को कर्ज़ लेना पड़ रहा हैं,कर्ज के बोझ तले दबता मध्यम वर्ग आत्महत्या करने को मजबूर है। वर्तमान में हर जगह त्राहिमाम त्राहिमाम हो रहा है।
सरकार की नीतियों ने जनता को कहीं का नहीं छोड़ा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता आशा भरी नजरों से समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ देख रही है।
Noida News : सांसद सहित दस सदस्यी सपा के डेलिगेशन ने की पुलिस आयुक्त से मुलाकात
Noida News : समाजवादी पार्टी का एक 10 सदस्यी डेलिगेशन आज पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह से उनके सेक्टर 108 स्थित आफिस मे मिला। पहले इस डेलिगेशन को सेक्टर 150 स्थित गढी समस्तीपुर गांव निवासी मोनिंदर के घर जाना था, लेकिन डेलिगेशन ने अपना तय कार्यक्रम बदलते हुए पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। पुलिस आयुक्त से डेलिगेशन ने कहा कि मोनिंदर की मां ने आरोप लगाया है कि उसके दोनों बेटे को पुलिस ने फंसाया है। सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि मोनिंदर ने पानी के गड्ढे में डूबकर मरने वाले युवराज की जान बचाने का प्रयास किया था। इससे उसकी लोकप्रियता बढ़ी, जिसकी वजह से कुछ लोग उससे ईर्ष्या करने लगे हैं। उन्होंने मांग की की इस घटना की निष्पक्ष जांच की जाए।
पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मोनिंदर और उसके भाई आदतन अपराधी हैं। मोनिन्दर के खिलाफ बलात्कार ,गुंडा एक्ट, बलवा सहित पूर्व में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी दुकानदारों की शिकायत पर हुई। दुकानदारों ने आरोप लगाया था कि वह उनसे रंगदारी मांगता है। डेलिगेशन की बात सुनने के बाद पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने इस मामले की निष्पक्ष जांच क्राइम ब्रांच से कराने की बात कही। इस बात से आश्वस्त होकर डेलिगेशन वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गया।
मालूम हो कि नोएडा के सेक्टर 150 स्थित गढी समस्तीपुर गांव निवासी मोनिंदर और उसके भाई नरेंद्र को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उसकी मां सुनीता ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर आरोप लगाया था कि उनके बेटे को पुलिस ने प्रताड़ित किया है। मोनिन्दर इंजीनियर युवराज की पानी से भरे गड्ढे में डूब कर हुई मौत के मामले में उस समय चर्चा मे आया था जब उसने यह बयान दिया था कि पुलिस खड़ी रही और इंजीनियर पानी में डूब गया। उसने इंजीनियर को बचाने का प्रयास किया। इस मामले को देखते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला गौतम बुद्ध नगर के सपा अध्यक्ष सुधीर भाटी, हरेंद्र मलिक सांसद, शाहिद मंजूर विधायक, योगेश वर्मा पूर्व विधायक, डॉ आश्रय गुप्ता नोएडा महानगर अध्यक्ष, सुनील चौधरी पूर्व प्रत्याशी नोएडा, राहुल अवाना, फकीरचंद नागर पूर्व जिला अध्यक्ष ,मनोज चौधरी जिला अध्यक्ष बागपत और रोहित मत्ते के नेतृत्व में 10 सदस्यीय कमेटी बनाकर 17 जून को मोनिंदर के परिजनों से मिलने के लिए भेजा था।
वहीं बसपा का भी एक डेलिगेशन इस मामले को लेकर अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा से आज मिला। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने की बात कही।
Noida News : ई& पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं ने फूंका उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री का पुतला
Noida News : नोएडा के सेक्टर 33 स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में आज अधिवक्ताओं का सातवें दिन भी हड़ताल जारी रही। अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण डेढा के नेतृत्व में प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया, तथा सरकार द्वारा लागू की जा रही ई- पंजीकरण व्यवस्था के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों एवं स्टांप विक्रेताओं ने एक स्वर में कहा कि ई -पंजीकरण व्यवस्था से पारंपरिक व्यवस्था एवं उससे जुड़े हजारों लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस व्यवस्था को तत्काल वापस लेने तथा संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित कर व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की।
Noida Bar Association : नोएडा बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन एवं हड़ताल जारी रहेगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मांगी तो सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर वे लोग बैठ जाएंगे।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा दो स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर भी बुधवार को कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। अधिवक्ता और डीड राइटर्स ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण पिछले चार दिन जनपद मे चार हजार से अधिक रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। इससे सरकार को करोड़ों रूपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
Noida News : काम में शिथिलता पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा हटाए गए
Noida News : पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल कर डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीण रंजन सिंह को उनके पद से हटा दिया गया।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि विभागीय कार्यों में शिथिलता और अपेक्षित प्रदर्शन नहीं होने के कारण पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि शंकर निम को ग्रेटर नोएडा का नया डीसीपी नियुक्त किया गया है।
इससे पहले वह डीसीपी मुख्यालय थे। नए डीसीपी रवि शंकर निम ने जिम्मेदारी संभाल ली है। माना जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण की रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। प्रवीण रंजन सिंह के कार्यकाल के दौरान विभिन्न मामलों के निस्तारण में देरी हुई थी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने समीक्षा कर उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दीपक पुत्र जितेंद्र उम्र 38 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना प्रभारी में बताया कि एक अन्य मामले में सोनी पुत्री हाकिम सिंह निवासी टिगरी गांव उम्र 24 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सौरभ पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी कस्बा सूरजपुर उम्र 21 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : समाजवादी पार्टी के 10 सदस्यीय टीम मोनिंदर के परिजनों से करेगी मुलाकात, कई बड़े नेताओं के नाम गायब
Noida News : नोएडा के सेक्टर 150 स्थित गढी समस्तीपुर गांव निवासी मोनिंदर और उसके भाई नरेंद्र को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में की गई गिरफ्तारी के बाद उसकी मां सुनीता ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर आरोप लगाया था कि उनके बेटे को पुलिस ने प्रताड़ित किया है।
मोनिन्दर इंजीनियर युवराज की पानी से भरे गड्ढे में डूब कर हुई मौत के मामले में उसे समय चर्चा मे आया था जब उसने यह बयान दिया था कि पुलिस खड़ी रही और इंजीनियर पानी में डूब गया। उसने इंजीनियर को बचाने का प्रयास किया। इस मामले को देखते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला गौतम बुद्ध नगर के सपा अध्यक्ष सुधीर भाटी, हरेंद्र मलिक सांसद, शाहिद मंजूर विधायक, योगेश वर्मा पूर्व विधायक, डॉ आश्रय गुप्ता नोएडा महानगर अध्यक्ष, सुनील चौधरी पूर्व प्रत्याशी नोएडा, राहुल अवाना, फकीरचंद नागर पूर्व जिला अध्यक्ष ,मनोज चौधरी जिला अध्यक्ष बागपत और रोहित मत्ते के नेतृत्व में 10 सदस्यीय कमेटी बनाकर 17 जून को मोनिंदर के परिजनों से मिलने के लिए तय किया है।
इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नोएडा के रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र नागर, को इस कमेटी में शामिल नहीं किया गया है। इस बात को लेकर समाजवादी पार्टी में तरह-तरह की चर्चा है।
Noida News : अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रविवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि आज शाम को चोटपुर कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र कुमार झा पुत्र सूर्य नारायण झा उम्र 45 वर्ष मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। जब वह बहलोलपुर अंडरपास के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना को कारित करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
Noida News : कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार, 7.25 लाख रुपए कीमत की सामग्री बरामद
Noida News : थाना सेक्टर-20 पुलिस और यातायात पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को फिल्म सिटी के पास से रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 7.25 लाख रुपये की 3,600 शीशी अवैध कफ सिरप बरामद किया। यह खेप एक फॉर्च्यूनर कार में भरकर नोएडा लाई जा रही थी। पुलिस का दावा है कि बरामद कफ सिरप का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है। इस मामले में गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
Assistant Commissioner of Police :  सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण सिंह ने बताया कि सेक्टर-20 थाना पुलिस और यातायात पुलिस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान फिल्म सिटी से रजनीगंधा चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर एक्सप्रेसवे से उतरने वाले लूप के पास एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर कार को रोककर जांच की गई। तलाशी लेने पर कार में रखे 15 बोरों से भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप बरामद हुआ है। एसीपी ने बताया कि बरामद कफ सिरप ओनेरेक्स 100 एमएल ब्रांड का है। कुल 3,600 शीशियों की बरामदगी हुई। जांच में सामने आया कि सिरप की प्रत्येक पांच मिलीलीटर मात्रा में 10 मिलीग्राम कोडीन फॉस्फेट है। कोडीन युक्त दवाओं का निर्धारित चिकित्सकीय उपयोग होता है, लेकिन इनका अधिक मात्रा में सेवन करने पर नशे जैसा प्रभाव उत्पन्न होता है। इसी वजह से ऐसी दवाओं की अवैध तस्करी कर उन्हें नशे के रूप में बेचने का कारोबार तेजी से फैल रहा है।
Police Station Sector 20 Noida News : उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय पीयूष वर्मा और 20 वर्षीय कपिल विश्वकर्मा के रूप में हुई। पीयूष वर्मा मूलरूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले का रहने वाला है। वहीं, कपिल विश्वकर्मा रीवा जिले के चौराहटा थाना क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट तमरा वासी का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि दोनों आरोपी नशीले कफ सिरप की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस को शक है कि इसके पीछे अंतरराज्यीय नेटवर्क सक्रिय है, जो युवाओं तक नशे की सामग्री पहुंचाने में लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है।
उन्होंने बताया कि जांच में तीन अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें विष्णु कुशवाहा, शानू सिंह और हीरा लाल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक विष्णु कुशवाहा और शानू सिंह मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि हीरा लाल को इस खेप का विक्रेता बताया जा रहा है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब सात लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। एसीपी ने बताया कि इस मामले में सेक्टर-20 थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क के बारे में और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप का इस्तेमाल चिकित्सकीय सलाह पर खांसी के उपचार में किया जाता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा लेने पर सुस्ती, चक्कर और नशे जैसा अहसास होता है। इसी कारण इसका दुरुपयोग बढ़ रहा है और अवैध बाजार में इसकी मांग बनी रहती है। पुलिस ऐसे मामलों पर विशेष निगरानी रख रही है।
Noida News : सस्ते दर पर एयर टिकट की बुकिंग करने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश,13 गिरफ्तार
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने बीती रात को सस्ते एयर टिकट बुकिंग के नाम पर जालसाजी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने 13 ठगो को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-63 में कॉल सेंटर चला रहे थे। गूगल-फेसबुक पर विज्ञापन देकर अमेरिका व यूरोप के नागरिकों को फर्जी टिकट भेजकर अपने मोबाइल और ई-मेल बंद कर देते थे। कई को टिकट भी नहीं भेजते थे। ये अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुके हैं। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, अंतरराष्ट्रीय पेमेंट गेटवे और विदेशी संपर्कों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक इनके तार दूसरे देशों से जुड़े हो सकते हैं।
पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र कुमार ने आज बताया कि पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सूचना के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी विज्ञापन चलाकर विदेशी नागरिकों को अपनी वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते थे। जब कोई एयरलाइन टिकट बुक करने या यात्रा संबंधी सहायता के लिए संपर्क करता था तो जालसाज खुद को प्रतिष्ठित एयरलाइंस या ट्रैवल एजेंसियों का प्रतिनिधि बताकर कम कीमत पर टिकट उपलब्ध कराने का आश्वासन देते थे। इसके बाद डॉलर में भुगतान लेते थे और उनकी निजी जानकारी हासिल कर लेते थे।
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी अधिकतर टिकट कई माह बाद की यात्रा के लिए बुक करते थे ताकि ठगी का पता देर से लगे। इस बीच आरोपी अपने मोबाइल नंबर, ई-मेल और तकनीकी सिस्टम बदल लेते थे। पुलिस जांच में बरामद डिजिटल उपकरणों से करीब 10 करोड़ रुपये (10.50 लाख अमेरिकी डॉलर) के लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। बड़ी संख्या में विदेशी नागरिकों का डेटा भी बरामद हुआ है।
पुलिस उपायुक्त का कहना है कि यहां एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क चल रहा था। गिरोह के सदस्य उच्च शिक्षित हैं और अमेरिकी और ब्रिटिश एक्सेंट में धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस नेटवर्क में हवाला कनेक्शन भी सामने आ सकता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।आरोपी वीओआईपी कॉल से बात करते थे। वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल ) कॉलिंग इंटरनेट-बेस्ड कॉलिंग तकनीक है। साइबर अपराधी वीओआईपी तकनीक का इस्तेमाल कर फेक नंबर से कॉल करते हैं।जो किसी बैंक, सरकारी एजेंसी या कंपनी का नंबर स्पूफ करके वास्तविक कॉल जैसा दिखाते हैं। कॉलर आईडी में असली नंबर दिखाई देता है लेकिन वास्तव में कॉल किसी और जगह से आ रही होती है। वीओआईपी कॉलिंग के जरिए इंटरनेशनल कॉल को लोकल कॉल की तरह दिखाया जाता है। इस कॉल को ट्रेस करना मुश्किल होता है क्योंकि यह इंटरनेट-आधारित कॉलिंग होती है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों मे रवि खुराना, साहिब चौहान, प्रत्यक्ष शर्मा, देव अग्रवाल, दिलीप पांडेय, दीपक कुमार, शुभम चौधरी, आरती और स्वाति दिल्ली के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। शोभित दीक्षित मूल रूप से आगरा का, रितिक राय वाराणसी का रहने वाला है। दोनों सेक्टर-73 नोएडा में रहते हैं। हिमांशु मलिक बुलंदशहर का रहने वाला है और वसुंधरा में रहता है। जितेश कामरा नोएडा एक्सटेंशन का, शुभम चौधरी बिहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उनके पास से 13 लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन, एक राउटर, 10 माइक-हेडफोन, कूट-रचित दस्तावेज, विदेशी नागरिकों का डेटा, करीब 10 करोड़ रुपये के लेनदेन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य बरामद हुआ है।
Noida News : फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17 यात्री हुए घायल
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के थाना फेस -1 क्षेत्र मे रविवार सुबह को एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना मे 17 यात्री घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस के ड्राइवर को रविवार सुबह 5 बजे के करीब महामाया फ्लाईओवर के पास अचानक झपकी आ गई। ड्राइवर का कंट्रोल बस से हटते ही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घबराए यात्री किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने का प्रयास करने लगे, जबकि आसपास से गुजर रहे लोगों ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।
उनके मुताबिक फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में कुल 29 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें नजीर उम्र 30 वर्ष, अजीमुल्ल रहमान उम्र 30 वर्ष, सुनैना उम्र 28 वर्ष, एलिजा उम्र 7 वर्ष, दीपांश उम्र 26 वर्ष, सुल्तान उम्र 38 वर्ष, तन्वी उम्र 18 वर्ष, शारीरिक उम्र 20 वर्ष, राकेश उम्र 71 वर्ष, खुशबू उम्र 17 वर्ष, समीना उम्र 37 वर्ष, इरशाद उम्र 40 वर्ष, यासीन उम्र 45 वर्ष, जयवीर उम्र 28 वर्ष, तरन्नुम उम्र 30 वर्ष, और रमेश सिंह उम्र 25 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इस घटना में आठ लोगों को गंभीर चोट लगी है, जबकि नौ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।अस्पताल प्रशासन ने बताया कि रेफर किए गए यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त बस सड़क के बीचोंबीच फंसी होने के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी बस को हटवाकर सड़क किनारे खड़ा कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
Noida News : प्रेमिका ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो युवक ने की आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान
Noida News : शुक्रवार की देर रात को नोएडा पुलिस ने प्रेमिका द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराने से आहत होकर एक युवक द्वारा नशीली गोलिया खाकर आत्महत्या का प्रयास करने के मामले को विफल कर दिया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की रात को 24 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या से जुड़ा एक बेहद चिंताजनक पोस्ट साझा किया। यह अलर्ट सोशल मीडिया द्वारा नोएडा पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तुरंत लोकेशन ट्रेस कर नोएडा पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि मात्र 5 मिनट के अंतराल पर थाना जेवर पुलिस की टीम ने युवक के घर पहुंच कर सो रहे उसके पिता को जगाया तथा उनके बेटे द्वारा की गई पोस्ट की जानकारी दी।
परिजन पुलिस को युवक के पास तत्काल लेकर पहुंचे। वह वेसुध अवस्था में पड़ा था। पुलिस कर्मियों ने अविलंब युवक को एक नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उसकी स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि युवक की काउंसलिंग की गई तो पता चला की प्रेमिका द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराया जाने से वह मानसिक तनाव में था। उसने भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि इसे पहले एक जनवरी वर्ष 2023 से 8 जून वर्ष 2026 तक आत्महत्या करने जा रहे कुल 3081 लोगों की जीवन रक्षा की जा चुकी है।
Noida News : खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न जगहों से लिए 10 नमूने, जांच के लिए भेजा लैब
Noida News : खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से आज एक विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर पटेल एवं रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने शुक्रवार को दनकौर स्थित अंजना मिल से खुली और पैक्ड हल्दी पाउडर का एक-एक नमूना भरा।
वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रितु सक्सेना ने सेक्टर-63 स्थित राकेश मसाले प्रतिष्ठान से खुली और पैक्ड हींग के नमूने लिए। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने साइट-सी सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ब्रह्म अर्पण ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड से खुली और पैक्ड हल्दी के नमूने एकत्र किए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पाण्डेय एवं ओपी सिंह की टीम ने धूम मानिकपुर दादरी स्थित धमीजा ग्राइंडर से खुली और पैक्ड हींग के नमूने लिए। इसके अलावा आरएसके फूड्स एंड स्पाइसेस प्राइवेट लिमिटेड से खुला एवं पैक्ड धनिया पाउडर का एक-एक नमूना भी संग्रहित किया गया। अभियान के दौरान कुल 10 नमूने लिए गए हैं। जिन्हें गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त (द्वितीय) सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मिलावट खोरो के खिलाफ विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। आज विभाग ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर नमूने एकत्र किए हैं।
Noida News : पुलिस का दायित्व समाज के कमजोर और संवेदनशील वर्गों को भरोसा और सहयोग भी देना है: पुलिस आयुक्त
Noida News : दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और उनके अधिकारों के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन अपराजेय के तहत सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ऐसे बच्चों की जरूरतों को समझने और उनके प्रति अधिक संवेदनशील बनाने था।
Police Commissioner Gautam Buddh Nagar : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि समझ, धैर्य और अपनत्व की भी जरूरत होती है। पुलिस का दायित्व सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और संवेदनशील वर्गों को भरोसा और सहयोग देना भी है। ऑपरेशन अपराजेय के माध्यम से ऐसी सहयोग प्रणाली विकसित की जा रही है, जिससे जरूरत पड़ने पर इन बच्चों और उनके परिवारों को समयबद्ध और प्रभावी सहायता मिल सके।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत गौतमबुद्ध नगर से की गई है और भविष्य में यह देश के अन्य हिस्सों के लिए भी एक आदर्श मॉडल बन सकता है। आज के समय में नौकरीपेशा माता-पिता अक्सर बच्चों की देखभाल के लिए केयर टेकर पर निर्भर रहते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में केयर टेकर की लापरवाही या बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार की शिकायतें सामने आती हैं, जो चिंता का विषय है। ऐसे मामलों को रोकने के लिए पुलिस की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से ऐसे परिवारों की पहचान की जाए, जहां विशेष आवश्यकता वाले बच्चे रहते हैं। उनके साथ नियमित संपर्क बनाए रखा जाए और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत मदद उपलब्ध कराई जाए। साथ ही केयर टेकर का सत्यापन केवल औपचारिक प्रक्रिया न होकर उनके व्यवहार, मानसिक स्थिति और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता का भी आकलन किया जाए।
कार्यशाला में इस बात पर भी जोर दिया गया कि पुलिसकर्मियों को स्पेशल नीड बच्चों की मनोवैज्ञानिक और व्यवहारिक जरूरतों को समझना होगा। विशेषज्ञों के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे बच्चों और उनके अभिभावकों से बेहतर संवाद स्थापित कर सकें और संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण पेश कर सकें।इस दौरान एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ रिहैबिलिटेशन साइंसेज (एआईआरएस) की विशेषज्ञ टीम ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।
विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसे बच्चों के साथ व्यवहार करते समय धैर्य, सहानुभूति और विशेष समझ की आवश्यकता होती है। कार्यशाला में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र और पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुनीति भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संवेदनशील पुलिसिंग ही समाज में भरोसे की सबसे मजबूत नींव है। ऑपरेशन अपराजेय केवल एक अभियान नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण है, जो अपने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सुरक्षा और बेहतर भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। यह पहल पुलिस के मानवीय चेहरे को सामने लाती है और बताती है कि सुरक्षा का अर्थ केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि समाज के सबसे संवेदनशील वर्गों का हाथ थामना भी है।
Noida News : शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 17 लाख 30 हजार की ठगी
Noida News : साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफे का सपना दिखाकर सेक्टर-49 निवासी युवक से 17 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-49 के बरौला गांव स्थित हनुमान विहार निवासी 27 वर्षीय राकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह शेयर बाजार में निवेश के जरिए अच्छा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से कुछ लोगों के संपर्क में आए। उन्होंने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताते हुए उसे शेयर बाजार में निवेश करने पर कम समय में अधिक रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया।
आरोपियों ने उसे विभिन्न माध्यमों से निवेश करने के लिए प्रेरित किया और भरोसा जीतने के बाद अलग-अलग चरणों में उससे कुल 17.30 लाख रुपये निवेश करा लिए। शुरुआत में उसे लाभ का झांसा दिया गया, लेकिन बाद में जब उसने अपनी रकम वापस निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ हुई ठगी का खुलासा हुआ। राकेश कुमार ने इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस अब बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Noida News : प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत पहली बार नई नौकरी देने में नोएडा प्रदेश में अव्वल
Noida News : पहली बार नौकरी देने में नोएडा प्रदेश में अव्वल रहा है। इसके बाद ग्रेटर नोएडा और मेरठ हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अनुसार प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत पहली बार नौकरी और दोबारा नौकरी पाने वाले लोगों का रिकॉर्ड तैयार किया गया है। इनके बैंक खातों में योजना के तहत निर्धारित प्रोत्साहन राशि भी पहुंचनी शुरू हो गई है।
कंपनियों की पंजीकरण प्रक्रिया कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक एक अगस्त 2025 से अभी तक 5785 कंपनियां प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पंजीकृत हुई हैं।हालांकि कुल 6478 कंपनियों को योजना से जोड़ा जाना है। बाकी कंपनियों की प्रक्रिया चल रही हैं। पंजीकृत कंपनियों में पहली बार नौकरी पाने वाले लोगों की संख्या 1,37,824 दर्ज की गई है। दोबारा नौकरी पाने वाले लोगों की संख्या 4,55,622 है।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने कहा कि दोबारा नौकरी देने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। हालांकि इनमें उन्हीं कंपनियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिनमें एक व्यक्ति को हटाकर दूसरे कर्मचारी को न रखा गया हो, बल्कि नया पद सृजित किया गया हो। उन्होंने कहा कि अगस्त 2025 में पहली बार नौकरी प्राप्त करने वाले अधिकतर कर्मचारियों के बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि पहुंच गई है। जो शेष हैं, उनके खाते में भी राशि पहुंच जाएगी।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना एक रोजगार-संबंधित प्रोत्साहन योजना है, जो एक अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच पहली बार औपचारिक कार्यबल में शामिल होने वाले युवाओं और रोजगार देने वाले नियोक्ताओं को वित्तीय लाभ प्रदान करती है। वे युवा जो एक अगस्त 2025 और 31 जुलाई 2027 के बीच पहली बार ईपीएफओ में पंजीकृत हुए हैं। कर्मचारियों को एक महीने के ईपीएफ वेतन के बराबर प्रोत्साहन दिया जाता है, जिसकी अधिकतम सीमा 15 हजार रुपए है। यह राशि दो किस्तों में दी जाती है। पहली किस्त छह महीने की लगातार नौकरी पूरी करने पर और दूसरी किस्त 12 महीने पूरे करने के बाद कर्मचारी के आधार से जुड़े बैंक खाते में जमा की जाती है। कंपनियों को प्रत्येक नए कर्मचारी के लिए तीन हजार रुपए प्रति माह तक का प्रोत्साहन दो वर्ष तक प्रदान करने का प्रावधान है। विनिर्माण क्षेत्र में अतिरिक्त रोजगार सृजन करने वाली कंपनियों को यह लाभ चार साल तक के लिए दिया जाता है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से मिली जानकारी के मुताबिक 19 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के लाभार्थियों से बात कर सकते हैं। इसमें कुछ लाभार्थियों से वे दिल्ली के विज्ञान भवन में बात करेंगे। इसमें गौतमबुद्ध नगर से लगभग 80 लाभार्थी शामिल होंगे। वहीं बाकी लाभार्थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। देश के 200 शहरों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लाभार्थी भी जुड़ेंगे। सेक्टर 62 स्थित नेशनल ओपन स्कूल में 300 और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में लगभग 400 लाभार्थी एकत्रित होंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
Noida News : गौतम बुद्ध नगर को मिली इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन बसों की सौगात, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथारिटी को नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी है। इसके साथ ही पहली बार यूपी में हाइड्रोजन बसों के संचालन का भी शुभारंभ हुआ है। यमुना अथारिटी में तीन हाईड्रोजन बसें चलेंगी।
सीएम योगी ने लखनऊ स्थित अपने आवास से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 45 बसें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथारिटी में चलेंगी। इन बसों के चलने से जेवर एयरपोर्ट जाना-आना आसान हो जाएगा।
Chief Minister of Uttar Pradesh : इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाईड्रोजन बसों के बारे बताते हुए कहा कि तीन हाईड्रोजन बसें यमुना अथारिटी को एनटीपीसी ने उपलब्ध कराया है। उन्होने कहा कि अब ग्रीन हाईड्रोजन मोबिलिटी नई धारणा बन चुकी है। एक प्रक्रिया के बाद पानी से हाईड्रोजन निकालकर इन बसों का संचालन होगा। पानी में दो हाईड्रोजन और एक ऑक्सीजन होता है। पानी से इन दोनों को अलग किया जाएगा। पानी भी ग्राउंड वाटर या सरफेस वाटर नहीं बल्कि सीवर का लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अब सीवर के पानी को ट्रीटमेंट करके इस्तेमाल किया जाएगा। इसी पानी से ऑक्सीजन को निकालकर वायुमंडल में भेजा जाएगा और हाईड्रोजन को कंप्रेस करके सिलेंडर में भरकर बसों को चलाया जाएगा। इन बसों का संचालन जेवर एयरपोर्ट के पास होने जा रहा है। इससे वहां पर वायु प्रदूषण भी कम होगा। जहरीले वातारण से समाज को बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि 15 जून से नोएडा में सबसे बड़ा एयरपोर्ट शुरू हो रहा है। तब तक बसों की संख्या 110 कर दी जाएगी। आने वाले समय में मांग के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाकर 500 तक की जाएगी। जिले के तीनों प्राधिकरण एरिया में पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए इन इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की गई है। एयरपोर्ट तक मेट्रो शुरू होने तक बसें लोगों की राह आसान करेंगी। आने वाले समय में मेट्रो भी एयरपोर्ट तक जाएगी।
शुभारंभ के मौके पर सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में टूटी सड़कों और अराजकता का माहौल था। लोगों के सामने पहचान तक का संकट था। यहां पर लोग निवेश से घबराते थे। आज वर्ल्ड क्लास कनेक्टिविटी के कारण विकास को रफ्तार मिली हुई है। डबल इंजन की सरकार में 4 लाख किलोमीटर का रोड नेटवर्क बनकर है। उन्होंने कहा कि यूपी के पास आज सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे और इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम पुष्पक विमान से लंका से अयोध्या आए थे लेकिन एयरपोर्ट के लिए वहां के लोग तरस रहे थे।आजादी के इतने साल बाद तक अयोध्या अपमानित हो रही थी। आज वहां पर महर्षि वाल्मिकी के नाम पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।
Noida News : पारिवारिक कलह के चलते व्यापारी ने खुद को मारी गोली, मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित सेंचुरी अपार्ट में रहने वाली अपनी बहन के घर आए एक युवक ने बीती रात को अपने सिर में गोली मार लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि मूल रूप से जनपद अलीगढ़ के रहने वाले लोकेश पाठक 41 वर्ष का जनपद अलीगढ़ में अपना व्यापार है। वह सेंचुरी अपार्ट में रहने वाली अपनी बहन के घर पर बीती रात को आए थे। उन्होंने अपनी बहन के घर पर देशी तमंचे से खुद को गोली मार लिया। वह इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की बहन के अनुसार वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। घटना के दिन वह अपनी बहन से बातचीत कर सोने गए तथा उन्होंने उक्त घटना को कारित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक का परिवारिक विवाद चल रहा था। इससे वह परेशान थे।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि विशाल पुत्र चेतराम सिंह उम्र 19 वर्ष रबूपुरा के रहने वाले थे। वह ट्रेन में सवार होकर बृहस्पतिवार को खुर्जा से नोएडा की तरफ आ रहे थे। इसी बीच वह ट्रेन से गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी रात को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Ecotech 1 Noida News : वही थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस को आज सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- 1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि गफ्फार खान उम्र 39 वर्ष थाना क्षेत्र में रहते थे। उनकी बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि रूबी संगीता पत्नी आजाद सेक्टर 34 स्थित अपना घर आश्रय में कुछ दिनों से रह रही थी। उनकी उम्र 30 वर्ष थी। उनकी अज्ञात कारण से बीती रात को मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Noida News : सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, अंदर फंसे बुजुर्ग दंपति को फायर ब्रिगेड ने सकुशल बाहर निकाला,अस्पताल मे भर्ती
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 48 में स्थित एक सोसाइटी की चौथी मंजिल के फ्लैट में बृहस्पतिवार की देर रात को आग लग गई। इस घटना में फ्लैट में मौजूद बुजुर्ग दंपति फंस गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया तथा फ्लैट के अंदर फंसे दोनों बुजुर्गों को सकुशल बाहर निकाल कर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। फ्लैट के अंदर धुआं भर गया था। जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। फायर ब्रिगेड के सराहनीय कार्य की सोसाइटीज के लोगों ने काफी प्रशंसा की है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 48 में स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट के चौथी मंजिल के एक फ्लैट में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि आग में तीन लोग फंसे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर सर्विस की गाड़ियां पहुंची। जांच करने पर पाया गया कि फ्लैट के अंदर एक पुरुष उम्र 86 वर्ष और उनकी पत्नी उम्र 83 वर्ष फंसे हुए हैं। दोनों लोग अधिक आयु होने के कारण चलने फिरने में असमर्थ है। उनका फ्लैट अंदर से बंद था, तथा फ्लैट के अंदर धुआं भरा था।
उन्होंने बताया कि फायर सर्विस एवं स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा हाइड्रोलिक मशीन तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की सहायता से फ्लैट का दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश किया गया। टीम द्वारा साहसिक कार्य का परिचय देते हुए दोनों बुजुर्ग लोगों को रेसक्यू करके बाहर निकला गया। धुआं ज्यादा होने के चलते उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही थी। उन्हें तुरंत एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। दोनों बुजुर्ग की हालत अब ठीक है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की इस साहसिक कार्य की वहां के रहने वाले लोगों ने काफी प्रशंसा की है।
प्रत्यक्ष दर्शी एम के सिंह ने बताया कि फायर विभाग की कार्यप्रणाली को आज हमने जिस तरह से देखा उसकी काफी प्रशंसा करते हैं। उनके अनुसार पूरा घर धुएं से भरा हुआ था। अपनी जान की परवाह किए बिना फायर ब्रिगेड ने बुजुर्ग दंपति को बाहर निकाला। वहां की रहने वाली श्रीमती सुनीता सिंह ने भी फायर ब्रिगेड के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बुजुर्ग दंपति की जान बचाने पर विभाग की काफी प्रशंसा की। सोसाइटी में रहने वाले अरविंद सिंह ने कहा कि हमने अब तक सुना था कि फायर ब्रिगेड के लोग काफी लापरवाही से काम करते हैं, लेकिन आज हमने उन्हें काम करते हुए देखा तो उन्हें सलाम करने का मन करता है।
Noida News : सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने वाले 414 गिरफ्तार
Noida News : सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने वाले लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार की देर रात को नोएडा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत 414 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सेंट्रल जोन नोएडा पुलिस ने बीती रात को सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्र से सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने वाले 414 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने वाले लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि विगत 6 दिन के अंदर 2 हजार से ज्यादा लोगों को सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने के आरोप में पकड़ा गया है।
Noida News : खाद्य विभाग में 18 नमूने जांच के लिए भेजा
Noida News : उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के खाद्य विभाग ने बृहस्पतिवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर से मसालों के 18 नमूने जांच के लिए लिया। अभियान के दौरान विभाग ने एक पैकेजिंग कंपनी में 199 किलो खुली कश्मीरी मिर्च और 2,479 किलो हल्दी पाउडर जब्त किए। कंपनी निर्माण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सकी। जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त (द्वितीय) खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जहांगीरपुर स्थित केएसपीआर स्पाइसेस एंड सीजनिंग कंपनी में जांच की गई जहां मसाला पैकिंग होती है। यहां से खुली कश्मीरी मिर्च और हल्दी पाउडर का एक-एक नमूना लिया गया। इसके निर्माण के संबंधी कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। पता नहीं था कि कब तक उनका प्रयोग किया जा सकता है। इस कारण 199 किलो कश्मीरी मिर्च और 2,479 किलो हल्दी पाउडर जब्त कर लिए गए।
उन्होंने बताया कि सेक्टर-57 नोएडा स्थित टुडे इंडस्ट्रीज मसाला निर्माण इकाई से हल्दी साबुत व हल्दी पाउडर का एक-एक नमूना लिया गया। काव्यम फूड्स कासना स्थित मसाला निर्माण इकाई से लाल मिर्च का पाउडर, साबुत लाल मिर्च, धनिया पाउडर और साबुत धनिया का एक-एक नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सेक्टर इकोटेक-3 ग्रेटर नोएडा स्थित केडी फूड्स स्पेशलटीज मसाला निर्माण इकाई से लाल मिर्च पाउडर खुली और पैक्ड का 1-1 नमूना लिया गया।
उन्होंने बताया कि सेक्टर-73 नोएडा स्थित अभि प्योर ब्रांड मसाले की निर्माण इकाई से धनिया पाउडर खुला व पैक्ड का एक-एक नमूना लिया गया।
ईकोटेक-6 ग्रेटर नोएडा स्थित नुइवी स्पाइसेस से हल्दी पाउडर व साबुत हल्दी का एक-एक नमूना लिया है। धर्म पाल सत्यपाल फूड्स से साबुत धनिया, धनिया पाउडर खुला और धनिया पाउडर पैक्ड का एक-एक नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट में अगर किसी नमूने में खामी मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Noida News : बीपीओ में काम करने वाली युवती से दोस्ती कर बलात्कार का प्रयास, युवती ने की आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती
Noida News : नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एक बीपीओ में काम करने वाली एमबीए की छात्रा के साथ वहीं पर काम करने वाले तीन लोगों ने मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न किया। उसके साथ अश्लील हरकत की तथा जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इस बात से परेशान छात्रा ने बरेली में जाकर रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सेक्टर 58 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद बदायूं के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी बरेली में स्थित एक कॉलेज से एमबीए की फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है, तथा नोएडा के सेक्टर 62 स्थित टेक महिंद्र नामक बीपीओ में 4 महीने से काम कर रही है। पीड़ित के अनुसार वहीं पर काम करने वाले आयुष शर्मा, सौरव उपाध्याय और अभिनव से उसकी दोस्ती हुई। पीड़ित के इन लोगों ने पहले उनकी बेटी को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाया तथा कुछ दिनों बाद उसके घर पर जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जब उसकी बेटी ने कहा कि इस बात की जानकारी वह पुलिस और अपने परिजनों को देगी तो आरोपियों ने उसे धमकी दी कि वे उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे और उसे तेजाब से जला देंगे। पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी ने इस बात की जानकारी उन्हें दी।
उन्होंने 29 मई को अपनी बेटी को बरेली बुला लिया। वह अपनी बेटी को बरेली स्थित कॉलेज में एमबीए की परीक्षा दिलवाने गए थे। तभी आरोपी उसके फोन पर लगातार फोन करते रहे। उनके अनुसार उनकी बेटी इनके दबाव के चलते अत्यधिक मानसिक, शारीरिक तनाव में आ गई। उसने एक सुसाइड नोट लिखा तथा भोजीपुरा रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर जाकर उसने आत्महत्या करने की नीयत से नीचे छलांग लगा दिया। उनके अनुसार जीआरपी पुलिस द्वारा उनकी बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उन्हें एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया। पीड़ित के अनुसार डॉक्टरों के अनुसार उनकी बेटी का एक हाथ काटना पड़ेगा। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
SHO Police Station Sector 58 Noida : थाना प्रभारी ने बताया कि पहले यह मामला जनपद बरेली के जीआरपी पुलिस थाने में दर्ज हुआ। उसके बाद ट्रांसफर होकर बीती रात को नोएडा आया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Noida News : केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर एक सप्ताह तक लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
Noida News : केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर जनपद गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सप्ताह तक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा। इसके साथ ही कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे। 14 जून से 21 जून तक ये कार्यक्रम चलेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
CMO Noida : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने आज बताया कि कार्यक्रमों के तहत 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेला आदि आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के पात्र लोगों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके अलावा 16 और 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज, चिकित्सा संस्थान आदि स्थानों पर विकसित भारत और उत्तर प्रदेश विषय पर संवाद होगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले रोजगार के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। 17 से 20 जून को विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान विकसित उत्तर प्रदेश 2047 विषय से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेडिकल सहित अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मेला भी लगाया जाएगा, जिसके तहत लोगों की स्वास्थ्य जांच सहित जागरूकता कार्यक्रम होंगे। सभी चिकित्सकीय संस्थानों में 21 जून को योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इन कार्यक्रमों के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवती ने की आत्महत्या
Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग में रहने वाली 31 वर्षीय युवती ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुमारी सिमरन पुत्री भगवान दास उम्र 30 वर्ष वृंदावन गार्डन सोसायटी चिपियाना बुजुर्ग में रहती थी। उन्होंने अज्ञात कारणों से बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Expressway Greater Noida News :थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के मंगरौली गांव में रहने वाले देवेंद्र कुमार उम्र 40 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले अजय यादव पुत्र देवदत्त उम्र 56 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Noida News : संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय युवक छत से नीचे गिरा, मौत
Noida News : थाना फेस -2 क्षेत्र के भंगेल गांव में रहने वाला एक 27 वर्षी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात को छत से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -तीन के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि करण कश्यप पुत्र ज्ञान सिंह मूल निवासी भोगांव जनपद मैनपुरी भंगेल गांव में किराए के मकान पर रहते थे। बीती रात को वह संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 27 वर्ष है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : एनसीआर में लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 21 मोबाइल बरामद
Noida News : थाना सेक्टर 58 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर दो शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एनसीआर के विभिन्न जगहों से लूटे हुए 21 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल, अवैध हथियार आदि बरामद किया है। इन बदमाशों ने एनसीआर में लूटपाट की 100 से ज्यादा बारदातें करनी स्वीकार की है।
अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार और उनकी टीम ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 55 के पास से आज सुबह को प्रदीप तथा लोकेश नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर विभिन्न जगहों से लूटे हुए 21 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये बदमाश बाइक पर सवार होकर निकलते हैं, तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लूटपाट की वारदातें करते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने 100 से ज्यादा लूटपाट की वारदातें करनी स्वीकार की है। अपर उपायुक्त ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एनसीआर के विभिन्न जगहों से लूटे हुए 21 मोबाइल फोन, अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है।
Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूटा
Noida News : थाना फेस- वन में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उसका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि बीती रात को विपिन चंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह हरौला गांव में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह रात के समय सेक्टर 2 के पुलिस पिंक बूथ के पास से गुजर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे भागने मे सफल रहे।
थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस विधि के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Noida News : बलात्कार पीड़िता को आरोपी दे रहा है धमकी, सोशल मीडिया पर कर रहा है बदनाम, मुकदमा वापस लेने के लिए बना रहा है दबाव
Noida News : थाना सेक्टर 49 में एक बलात्कार पीड़िता ने आज सुबह को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके साथ बलात्कार करने वाला आरोपी जमानत पर आने के बाद उसे गंदे- गंदे मैसेज भेज रहा है, तथा उसे विभिन्न तरीके से टॉर्चर कर रहा है। आरोपी उसे धमकी दे रहा है कि मुकदमा वापस ले ले नहीं तो तुझे जीते जी मार दूंगा।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आज सुबह को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने विकास कुंडू जो की बरौला गांव में रहता है उसके खिलाफ पूर्व में बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोपी अब जमानत पर जेल से बाहर आया है। उसके बाद वह उसे गंदे गंदे मैसेज तथा गंदे व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर उसे बदनाम कर रहा है। पीड़िता के अनुसार वह उसे विभिन्न तरीकों से टॉर्चर कर रहा है। आरोपी धमकी दे रहा है कि अगर केस वापस नहीं लिया तो तुझे जीते जी मार दूंगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Noida News : दिव्यांग बच्चों के सुरक्षा ,संरक्षण एवं अधिकारों के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने शुरू की ऑपरेशन अपराजेय
Noida News : नोएडा पुलिस ने दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके अधिकारों की रक्षा हेतु "ऑपरेशन अपराजेय" की मंगलवार से शुरुआत की है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के प्रत्येक थाना में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से दिव्यांग बच्चों का विवरण, उनके माता-पिता ,अभिभावकों का नाम एवं पता, का रिकार्ड संपूर्ण गोपनीयता के साथ तैयार किया जाएगा। संबंधित महिला बीट अधिकारी के कर्तव्य लिस्ट में इसे जोड़ा जा रहा है। वह प्रत्येक 15 दिवस में बच्चों/ अभिभावकों तथा केयरटेकर से संपर्क कर उनके कुशल क्षेम की जानकारी लेंगी। उन्होंने बताया की आवश्यकता होने पर बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षित अस्पताल में समुचित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में सबको जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र द्वारा बच्चों की देखभाल हेतु नियुक्त केयरटेकर का संपूर्ण विवरण एवं उनके द्वारा देखभाल किये जा रहे बच्चों की सूची का रिकॉर्ड रखा जाएगा। केयरटेकर का 15 दिवस के भीतर चरित्र सत्यापन जरूर कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा एवं गरिमा से संबंधित किसी भी प्रकार की संभावित घटनाओं की नियमित निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों की देखभाल हेतु अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर नेबर हुड सिक्योरिटी प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों अथवा उनके अभिभावकों की सहायता, शिकायत एवं परामर्श सेतु पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर द्वारा हेल्पलाइन जारी की गई है। इसका नंबर 8595902539 है। उन्होंने बताया कि इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति दिव्यांग बच्चों के बारे में कोई आवश्यक सूचना दे सकता है।
उन्होंने बताया कि इस कार्ययोजना के अंतर्गत प्रारंभिक चरण में कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर के कुल 1645 बच्चों को चिन्हित किया है। इन बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण, स्वास्थ्य एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने हेतु नियमित निगरानी, संवाद एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन महिला बीट अधिकारियों द्वारा संचालित किया जाएगा। इसके लिए मैक्स हॉस्पिटल और एमिटी यूनिवर्सिटी से संबंधित विभाग के विशेषज्ञों द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को इस सप्ताह व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद यह कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य योजना दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि यह गौतम बुद्ध नगर पुलिस का एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रयास है। इसके माध्यम से बच्चों के नियमित देखभाल, निगरानी एवं अंतर विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
Noida News : वीडियो के माध्यम से जागरूक कर साइबर अपराधियों से लोगों को सुरक्षा प्रदान करेगी नोएडा पुलिस
Noida News : बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने एक बार फिर व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके लिए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए एआई वीडियो से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना है।
Police Commissioner Gautam Buddh Nagar : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शाम को बताया कि अभियान के तहत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से नियमित रूप से साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी, वीडियो, संदेश और जागरूकता सामग्री प्रसारित की जाएगी। इसका मकसद लोगों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों का शिकार बनने से बच सकें। वर्तमान समय में डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का उपयोग तेजी से बढ़ा है। साइबर अपराधियों ने भी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके विकसित कर लिए हैं। ऐसे में आम नागरिकों का जागरूक होना बेहद जरूरी है।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को फिशिंग लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, निवेश के नाम पर ठगी, सोशल मीडिया इम्पर्सोनेशन, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, साइबर बुलिंग और अन्य साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी जाएगी। पुलिस यह भी बताएगी कि किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, बैंकिंग जानकारी साझा करने या अनजान लोगों के झांसे में आने से कैसे बचा जाए। अधिकारियों के मुताबिक इस अभियान का मुख्य उद्देश्य साइबर सुरक्षा को लोगों की दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। इसके तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों को सरल और व्यवहारिक तरीके से समझाया जाएगा। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सामग्री आम लोगों के लिए आसानी से समझने योग्य होगी।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : उत्तर प्रदेश के हाइटेक सिटी नोएडा शहर के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के में रहने वाले रंजन पुत्र दीपक सोरेन उम्र 41 वर्ष गिरधारी लाल कंपनी में काम करते थे। वह कंपनी के पास बनी श्रमिकों के रहने की कॉलोनी में रहते थे। वहां पर उन्होंने बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि नितिन कुमार मिश्र पुत्र ब्रह्मदेव मिश्र उम्र 34 वर्ष निवासी म्यू -प्रथम सेक्टर ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि परिजनों से उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में फंदे से उतारकर भर्ती करवाया, लेकिन उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को जांच में पता चला है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि विशाल पांडे पुत्र प्रभु नाथ पांडे निवासी यूनिटेक सोसाइटी ने बीती रात को अपनी सोसाइटी में स्थित फ्लैट के आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने कहा है उसके जीवन का कोई मूल्य नहीं है। उसने अपने फ्लैट के आठवीं मंजिल की खिड़की से कूदकर आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ यूनिटेक सोसाइटी में रहते थे। वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। उन्होंने बताया कि मृतक ने मानसिक तनाव के कारण सामाजिक गतिविधियों से दूरी बना ली थी। अधिकांश समय वह आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करता था। परिवार का अपना निजी कारोबार है।
Noida News : सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने वाले 501 गिरफ्तार
Noida News : सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने वाले 501 लोगों को सोमवार की देर रात को चलाए गए विशेष अभियान के तहत नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नोएडा जोन पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मदिरा पीने वाले लोगों के लिए विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने वाले 501 लोगों की गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Noida News : भू माफियाओं के खिलाफ नोएडा पुलिस का कड़ा एक्शन, एक वर्ष मे 5,903 करोड़ की जमीन कराई मुक्त
Noida News : गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा, सेंट्रल और ग्रेटर नोएडा जोन में करोड़ों की जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है। पुलिस ने नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में करीब 13.25 लाख वर्ग गज सरकारी और विभिन्न प्राधिकरणों की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया है। अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई जमीन की बाजार मे अनुमानित कीमत लगभग 5,903 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाइयों को 2025 से 2026 की सबसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे ऐक्शन जारी रहेंगे।
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सोमवार को एक विज्ञप्ति साझा करते हुए उक्त जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि उसकी ओर से सरकारी भूमि के साथ प्राधिकरणों की जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें भू-माफियाओं की ओर से कब्जाई जमीनों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई और 5,903 करोड़ रुपये की 13.25 लाख वर्ग गज भूमि को खाली कराया गया।
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में फोर्स की मौजूदगी में नोएडा जोन, सेंट्रल नोएडा जोन और ग्रेटर नोएडा जोन में कुल 13,25,960 वर्ग गज जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 5,903 करोड़ 95 लाख 50 हजार रुपये है।
यह अभियान सरकारी और प्राधिकरण की बहुमूल्य भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने, भू-माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने की इस व्यापक कार्रवाई से विकास परियोजनाओं के लिए जमीन पुनः उपलब्ध हो सकी है। इससे कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है।
अब तक नोएडा जोन में पुलिस फोर्स की मदद से 15,000 वर्ग गज जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत 58 करोड़ रुपये है। सेंट्रल नोएडा जोन में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 8,89,127 वर्ग गज भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इस भूमि की अनुमानित कीमत 5009 करोड़ 68 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा जोन में 4,21,833 वर्ग गज जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 836 करोड़ 27 लाख रुपये है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में केस दर्ज किए गए हैं।। पुलिस भू-माफियाओं के खिलाफ लगातार कड़ी से कड़ी कानूनी कर रही है।
पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पुलिस आयुक्त की अगुवाई में चलाया जा रहा यह अभियान सरकारी और प्राधिकरणों की जमीन को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। कमिश्नरेट ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में भी अवैध कब्जों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस और प्रशासन किसी भी प्रकार के अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं करेगा।
Noida News : उड़ीसा से गांजा लाकर एनसीआर में बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के थाना फेस -2 पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी उड़ीसा से गांजा तस्करी करके एनसीआर में लाता था, तथा उसे विभिन्न जगहों पर मादक पदार्थ बेचने वाले लोगों को सप्लाई करता था।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सोमवार की शाम को थाना फेस-दो पुलिस ने विश्वजीत मंडल पुत्र आनंद मंगल उम्र 22 वर्ष मूल निवासी जनपद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 93 फुट ओवर ब्रिज के पास से हुई है।
इसके पास से पुलिस ने 45 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी दो बैग में भरकर गांजा बेचने के लिए जा रहा था, तभी पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह उड़ीसा से गांजा तस्करी करके एनसीआर में लाता है, तथा उसे ऊंचे दाम पर विभिन्न जगहों पर मादक पदार्थ बेचने वाले लोगों को सप्लाई करता है।
Noida News : पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, गड़बड़ी करने वालों पैनी नजर
Noida News : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जनपद गौतम बुद्ध नगर मे 20 केंद्रों पर आज से 10 जून तक पुलिस भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में तीन दिनों तक 42,048 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चली। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किए गए हैं। परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके यूपी एसटीएफ सहित कई एजेंसिंया सक्रिय है।
District School Inspector : जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर 1008 से अधिक शिक्षकों की तैनाती की गई है। हर केंद्र पर सेक्टर से लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात है। उन्होंने बताया कि हर केंद्र पर डाॅक्यूमेंट की जांच के बाद बायोमेट्रिक प्रक्रिया से अभ्यर्थी गुजर रहे हैं। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से इंतजाम किए गए हैं। सभी 20 केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष के अंदर तक अभ्यर्थी कड़ी निगरानी में परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा कक्ष के अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
Additional Commissioner of Police, Law and Order : अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि परीक्षा केदो पर भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पल-पल की नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह सभी कंट्रोल रूम जिले के पुलिस लाइन में बनाए गए परीक्षा कक्ष से लाइव देखे जा सकेंगे। परीक्षा बिना बाधा संपन्न हो, इसके लिए खुफिया एजेंसियों भी अलर्ट है। एलआईयू के साथ ही एसटीएफ जैसी बड़ी यूनिट भी अपने स्तर से परीक्षा पर नजर रख रही है। अलग अलग टीमें बनाई गई हैं जो पूर्व की परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों से लेकर नये चेहरों पर नजर बनाए हुए है।
परीक्षा केंद्रों पर कई वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थी अपने साथ पेपर, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, पर्स, कैप, चश्मा, ज्वेलरी तथा किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ नहीं ले जा सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल घड़ी, पेन ड्राइव, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड, चाबी सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ रखने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की जांच के दौरान कलावा और मंगलसूत्र नहीं उतरवाए गए।
उन्होंने बताया कि सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा प्रत्येक गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश पुलिस को दिए गए है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों, स्वाॅट टीम, साइबर सेल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और अन्य पुलिस बल को भी आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Noida News : शादी का झांसा देकर दलित महिला से बलात्कार, पुलिस ने किया घटना की रिपोर्ट दर्ज
Noida News : प्रेमी द्वारा शादी से इन्कार करने पर एक दलित महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे आनन-फानन में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उसे नोएडा के सेक्टर 50 स्थित मेदांता अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहां पर महिला उपचाराधीन है। इस मामले में पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूरजपुर में रहने वाली एक 23 वर्षीय दलित महिला के अनुसार उसके पति की कुछ समय पूर्व देहांत हो गया था। इसी बीच प्रियांशु नामक युवक उसके संपर्क में आया। वह प्रियांशु के साथ बरौला गांव में रहने लगी। प्रियांशु ने शादी का झांसा देकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया। महिला के अनुसार अब प्रियांशु उससे शादी करने से इंकार कर रहा है।
इस मामले में महिला ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी। इसकी जांच एसीपी तृतीय नोएडा के कार्यालय में चल रही थी। महिला रविवार को एसीपी कार्यालय में बयान दर्ज करने आई थी। उसने एसीपी कार्यालय में तैनात मुंशी को अपना बयान दर्ज करवाया। उसका प्रेमी आशीष उर्फ अभिषेक भी जांच के लिए वहां पर आया। इसी बीच महिला ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है। पुलिस और प्रियांशु ने उसे उसे आनन-फानन में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर महिला ने बताया कि उसने सल्फास की गोली खा ली है। इस सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा महिला को उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
इस बाबत पूछने पर पुलिस उपायुक्त साद मिंया खान ने बताया कि मेडिकल जांच के दौरान इस बात की अभी तक पुष्टी नहीं हुई है कि महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर प्रियांशु के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जान शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान/सुरेश
Noida News : जनप्रतिनिधियों से रुबरू हुई पुलिस आयुक्त: लापरवाही पर थाना और चौकी प्रभारियों पर गिरि गाज
Noida News : पुलिस कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने आज शाम को नोएडा के सेक्टर 52 स्थित फोनरवा कार्यालय में शहर के सभी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ बैठक की। उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने की नीयत से नागरिकों से सुझाव मांगा, तथा लोगों द्वारा कानून व्यवस्था संबंधित बताई गई समस्याओं का तुरंत निदान करने का आदेश अपने मातहत अफसर को दिया।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि गोष्ठी के दौरान पुलिस कमिश्नर द्वारा सेक्टरों एवं आवासीय क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न नागरिक समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Police Commissioner Gautam Buddh Nagar : पुलिस आयुक्त द्वारा सोसाइटियों व आस-पास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही जिन स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, वहां आवश्यकतानुसार यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती कर यातायात संचालन को सुचारु बनाने का आदेश जारी किया । इसके अतिरिक्त सोसाइटियों एवं सेक्टरों की सड़को पर अनावश्यक रुप से स्कूली बसों को खडा न होने देने उनके खिलाफ कार्यवाही करने, लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने, साप्ताहिक बाजारों में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा किराएदारों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के लिए मकान मालिकों को जागरूक करने के का आदेश दिया। पुलिस कमिश्नर ने अपने अफसरों को निर्देशित किया कि वे सभी सेक्टरों में संचालित हो रहे पीजी का सत्यापन सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे समय-समय पर फोनरवा/आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ संवाद एवं बैठकें आयोजित करें तथा सोसाइटियों एवं सेक्टरों के आसपास स्थित सुनसान एवं संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां नियमित गश्त एवं पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। संवेदनशील स्थानों के आस-पास नये सीसीटीवी कैमरों का व्यस्थापन किया जाए।उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए पुलिस के प्रति जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा निर्देशित किया गया कि संबंधित जोन के पुलिस उपायुक्त द्वारा प्रत्येक माह में एक बार व थाना प्रभारी 15 दिन में एक बार व प्रत्येक चौकी प्रभारी द्वारा 7 दिवस में एक बार आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ संवाद/गोष्ठी करेंगे। सीपी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी फोनरवा/आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर एक-एक पार्क को गोद लेंगे एव समेकित रुप से आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान जनता के व्यक्तियों से सही संवाद स्थापित न करने एवं उनकी समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाने पर चौकी इंचार्ज सेक्टर-110 को निलम्बित किया गया है।जनता के व्यक्तियों से सही संवाद स्थापित न करने एवं उनकी समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाने पर थाना प्रभारी सेक्टर-49 सुनील भारद्वाज को लाइन हाजिर किया गया है।जनता के व्यक्तियों से सही संवाद स्थापित न करने पर थाना प्रभारी फेस-2, थाना प्रभारी सेक्टर-24, थाना प्रभारी सेक्टर-58 को कड़ी चेतावनी जारी की गयी हैं।
उन्होंने बताया कि जनता के व्यक्तियों से सही संवाद स्थापित न करने पर वर्तमान चौकी प्रभारी हरिदर्शन एवं पूर्व चौकी प्रभारी के विरुद्ध प्रारंभिक जांच/विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, पुलिस उपायुक्त नोएडा जोन साद मियां खान, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात अभय कुमार मिश्र, प्रभारी पुलिस उपायुक्त साइबर श्रीमती शैव्या गोयल सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। फोनरवा की ओर से अध्यक्ष श्री योगेन्द्र शर्मा एवं अन्य सेक्टरों से आये आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर -24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि विकास कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी चौड़ा गांव सेक्टर 22 उम्र 25 वर्ष ने रविवार को अपने घर पर अज्ञात कारण से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिवेंद्र परिहार पुत्र जनक सिंह उम्र 23 वर्ष मूलनिवासी जनपद भिंड मध्य प्रदेश थाना जेवर क्षेत्र में रहते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि रविवार सुबह को थाना क्षेत्र के सेक्टर 41 के एक निजी स्कूल के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति सुनील पुत्र मुंशी लाल उम्र 41 वर्ष मूल निवासी जनपद बरेली को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उन्होंने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से जनपद बरेली के रहने वाले थे तथा मौजूदा समय में ग्राम बरौला में रहते थे। उन्होंने बताया की मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद सभी आरोप असत्य पाए गए। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से घटना की वास्तविकता का पता लगा रही है
Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि संजीत कुमार ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात को मेरा भाई सुनील कुमार पुत्र बृजमोहन मूल निवासी जनपद पलामू झारखंड (उम्र 33 वर्ष) बिहारी मार्केट के पास से पैदल गुजर रहा था, तभी एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में पीड़ित के भाई की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रवीण कुमार पुत्र विजय कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी जनपद अलीगढ़ तथा राहुल एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो जून को यमुना गौर सिटी के वीआईपी गेट के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने इन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान आज प्रवीण की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : कंपनी में काम करते समय कर्मचारी उँचाई से गिरा, उपचार के दौरान मौत
Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 1 में स्थित एक कंपनी में काम करते समय एक व्यक्ति तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी आज मौत हो गई।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि अमित कुमार पुत्र मुनमुन कुमार उम्र 29 वर्ष मूल निवासी जनपद छपरा बिहार सेक्टर 1 में स्थित एक कंपनी में काम करते थे। उन्होंने बताया कि 31 मई को काम करते समय वह कंपनी के तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : डीज़ल डलवाते समय अचानक स्टार्ट हुआ ट्रक, चोट लगने से चालक की मौत
Noida News : थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 72 स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक ट्रक चालक अपना ट्रक खड़ा करके डीजल डलवा रहा था, इसी दौरान तकनिकी खराबी के चलते अचानक ट्रक स्टार्ट होकर चल पड़ा। ट्रक चालक उसे रोकने के लिए गया। इसी बीच उसे गंभीर चोट लगी। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां पर उसकी मौत हो गई।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि संतोष कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी जनपद कासगंज उम्र 46 बस ट्रक चालक के रूप में काम करते थे। वह सेक्टर 72 स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रक में डीजल डलवाने गए थे। वह जब अपने ट्रक में तेल डलवा रहे थे इसी बीच ट्रक अचानक स्टार्ट होकर चल पड़ा। वह ट्रक को रोकने के लिए गए तो उनके सिर और पीठ में गंभीर चोट लग गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : प्रेमी के साथ शोरूम में शॉपिंग कर रही थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति, जमकर हुई मारपीट
Noida News : नोएडा में एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी संग शोरूम में शॉपिंग कर रही थी तभी वहां पर उसका पति भी अचानक पहुंच गया और रंगे हाथ पकड़ने के बाद जमकर मारपीट की। इस घटना को देख शोरूम के बाहर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग अपनी शॉपिंग छोड़ पति पत्नी के बीच झगड़े को देखने लगे। कुछ लोगों ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर 49 में जुडियो कंपनी का कपड़े का शोरूम है। वहां पर एक महिला अपने दोस्त पवन के साथ खरीदारी करने आई थी। इसी बीच उनके पति गौरव भी पीछा करते हुए शोरूम में पहुंच गये। उसने जब अपनी पत्नी को उसके दोस्त के साथ देखा तो वह आग बबूला हो गया, तथा उसने शोरूम के अंदर ही महिला के साथ मारपीट कर दी। इस घटना मे महिला के चेहरे पर गंभीर चोट आई। महिला के पति ने उसे गंदी-गंदी गालियां दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर 49 पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2),352, 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है की घटना के समय आस-पास मौजूद लोगों ने पति को किसी तरह शांत करने की भी कोशिश की मगर पति ने किसी कि एक न सुनी। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने पति से भी हाथापाई की। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
बताया जा रहा है कि महिला ने प्रेमी से करीब 18 हजार से ज्यादा की शॉपिंग करवाई। हंगामे के दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है कि पति दिल्ली से पीछा करते हुए पत्नी और उसके कथित प्रेमी के पास पहुंचा था। इस घटना के बाद से इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने तोड़ी गैंगस्टरों की कमर, साढे तीन वर्षों में 340 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति हुई जप्त
Noida News : उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में गैंगस्टर ऐक्ट के तहत बदमाशों की 340 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की। यह कार्रवाई संगठित अपराध, भूमाफिया, अवैध वसूली और अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर की गई।
Police Commissioner Gautam Buddh Nagar : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने आज बताया कि एक दिसंबर 2022 से 31 मई 2026 तक कमिश्नरेट पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की गई। आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 198 मुकदमे दर्ज किए गए। इन मामलों में 1037 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने केवल आपराधिक मामलों में कार्रवाई तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त करने की प्रक्रिया भी तेज की। अपराधियों की 340 करोड़ 41 लाख 19 हजार 657 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इनमें भूमि, भवन, व्यावसायिक प्रतिष्ठान,वाहन और अन्य चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिन्हें अपराध के जरिए अर्जित किया गया था। उन्होंने बताया कि अपराधियों के लिए जेल जाना कई बार अस्थायी परेशानी साबित होती है, लेकिन जब उनकी अवैध संपत्ति जब्त होती है तो उनके पूरे आर्थिक तंत्र पर असर पड़ता है। इसी सोच के तहत कमिश्नरेट पुलिस अपराधियों की आर्थिक जड़ों पर प्रहार करने की नीति पर काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से उन अपराधियों के खिलाफ केंद्रित है, जो भूमि कब्जा, रंगदारी, धोखाधड़ी, अवैध वसूली और संगठित अपराध के जरिए आर्थिक साम्राज्य खड़ा करने का प्रयास करते हैं। संपत्ति जब्ती की कार्रवाई से ऐसे गिरोहों की आर्थिक शक्ति कमजोर हुई और अपराधियों में कानून का भय भी बढ़ा।अभियान आगे भी जारी रहेगा। उनका दावा है कि लगातार की जा रही कार्रवाई का असर जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है, जबकि अपराध जगत से जुड़े लोगों को स्पष्ट संदेश मिला है कि अवैध कमाई और अपराध के जरिए अर्जित संपत्ति को किसी भी कीमत पर सुरक्षित नहीं रखा जा सकता।
पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी संगठित अपराध, गिरोह, भूमाफिया और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि उद्देश्य केवल अपराधियों को जेल भेजना नहीं, बल्कि उनके अवैध आर्थिक साम्राज्य को ध्वस्त कर अपराध मुक्त और सुरक्षित समाज की स्थापना करना है।
Noida News : फंदे से लटकी मिली युवती, दूसरे समुदाय के युवक के संग आई थी होटल, हिरासत में लेकर पुलिस ने शुरू की पूछताछ
Noida News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के विजयनगर थाना क्षेत्र भूड़ रेलवे रोड स्थित एक होटल में ठहरी युवती ने होटल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवती एक दूसरे समुदाय के युवक के साथ होटल में रहने आई थी। युवती के परिजनों ने युवक पर हत्या कर शव को पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पांडे ने बताया कि 4 जून की रात को विजयनगर थाना क्षेत्र के एक होटल के कर्मचारियों द्वारा सूचना दी गई की एक युवती ने होटल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर पंखे से लटकी युवती के शव को नीचे उतारा। उन्होंने बताया कि मृतका रश्मि (18 वर्ष) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती ने खुदकुशी की है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दूसरे समुदाय के युवक (नदीम 19 वर्षी) ने उनकी बेटी को होटल में बुलाया तथा उसने उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में युवती रात एक बजे के करीब अकेले ही आती हुई दिखाई पड़ी है। युवती के परिजन होटल के पास ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : सड़क हादसे में घायल अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान आज सुबह को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। थाना पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि थाना क्षेत्र में 30 मई को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उपचार के दौरान आज सुबह को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विनोद कुमार पुत्र रूपचंद सिंह मूल निवासी नरसेना जनपद बुलंदशहर उम्र 45 वर्ष थाना रोजा जलालपुर बिसरख क्षेत्र में रहते थे। उन्होंने आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Ecotech 3 Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुलेसरा गांव में रहने वाले सतीश पुत्र दौलत राम उम्र 35 वर्ष ने अज्ञात कारण से अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में पंकज शर्मा पुत्र राजकुमार निवासी करन बिहार कस्बा दादरी उम्र 35 वर्ष ट्रेन की चपेट आ गए।इस घटना मे उसकी मौत हो गई।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के दलित प्रेरणा स्थल के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि फहीम इकबाल पुत्र सिराज इकबाल उम्र 42 वर्ष निवासी छतरपुर दिल्ली बाइक पर सवार होकर बीती रात को दलित प्रेरणा स्थल के पास से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में धर्मवीर पुत्र गोविंद मूलनिवासी जनपद बुलंदशहर उम्र 41 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : स्मार्टफोन चोरी करके पार्ट्स बेचने वाले गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
Noida News : थाना फेस -1 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश मोबाइल फोन चोरी करने के बाद उनके पार्ट्स निकालकर बेच देते हैं। उनके पास से पुलिस ने 65 स्मार्टफोन बरामद किया है।
Police Station Phase 1 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना फेस- 1 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर पवन, गोलू तथा एक बाल अपचारी को गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुए आईफोन और अन्य स्मार्टफोन बरामद किया है। बरामद मोबाइल फोन की संख्या 65 है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी कीमती मोबाइल फोन चोरी करने के बाद उनके पार्ट्स को खोलकर बेच देते हैं। उन्होंने बताया कि इस गैंग के लोगों ने 200 से ज्यादा स्मार्टफोन चोरी करने की बात स्वीकार की है। ये लोग पार्ट्स किसको बेचते हैं, उसकी भी तलाश की जा रही है।
Noida News : हजारों की संख्या में पीजी, एक भी पंजीकृत नहीं, हादसे का कौन होगा जिम्मेदार
Noida News : नोएडा के सेक्टर 24 स्थित एक कमर्शियल कंपलेक्स में आज सुबह को हुई आगजनी और उसमें लोगों के फंसने की घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर शहरों में धड़ल्ले से चल रहे पीजी और होटल कितने सुरक्षित हैं। हैरानी की बात यह है कि नोएडा में हजारों लोगों की जिंदगी आज भी नियमों और सुरक्षा मानकों के भरोसे नहीं, बल्कि इनके संचालकों की मनमानी पर टिकी हुई है। बहुमंजिला इमारतों में संचालित हो रहे पीजी और होटल न केवल बिना आवश्यक पंजीकरण के चल रहे हैं, बल्कि जिम्मेदार पर्यटन विभाग और नोएडा प्राधिकरण भी इस गंभीर लापरवाही पर आंखें मूंदे हुए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अगर कोई बड़ा हादसा हो जाए, तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी।
आज की घटना के बाद हमारे द्वारा किए गए पड़ताल के बाद सामने आया कि जिले में पांच हजार से अधिक पीजी संचालित होने के बावजूद एक भी पीजी पर्यटन विभाग में पंजीकृत नहीं है। छोटे शहरों से बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में नोएडा पहुंचे हजारों परिवार और युवा रोजाना ऐसे कमरों में रहने को मजबूर हैं, जहां सुरक्षा मानकों का कोई ठोस आधार नहीं है। बावजूद इसके, अधिकारी कार्रवाई के बजाय किसी अप्रिय घटना के इंतजार में नजर आते हैं।सेक्टर 62 के नवादा स्थित एक गर्ल्स पीजी में बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे अचानक शाॅर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद बिजली बाधित होने पर युवतियां नीचे आईं, पुलिस बुलानी पड़ी, अफरा तफरी का माहौल रहा। जब एक युवती ने उसका वीडियो बनाया तो उसे पीजी संचालक ने कमरा खाली करने की धमकी दी। युवती ने बताया कि पीजी में सिर्फ एक ही गेट है। पड़ताल के दौरान सामने आया कि सेक्टर 62 नवादा इलाके में ऐसे कई पीजी हैं जहां नीचे होटल संचालित हो रहा है और उसके ऊपर पीजी बना है, जिसमें एक ही तल पर 10-10 कमरे बने हैं। लेकिन अग्निशमन सुरक्षा के इंतजाम एक मे भी नहीं है। यहां तक कि एक ही गेट है जो कि सिर्फ तीन मीटर चौड़ा है। ऐसे में यदि आग लगती है तो बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं मिलेगा।
सेक्टर-104 हाजीपुर इलाके में गली नंबर पांच पहले से ही सकरी है। उसी गली से होते हुए करीब 10 बहुमंजिला अपार्टमेंट बने हुए हैं। जहां हर एक तल पर पांच से ज्यादा परिवार रहते हैं। लेकिन उन तक पहुंचने का रास्ता सिर्फ 5-7 मीटर चौड़ा है। सिर्फ एक ही तरफ से गेट है, बाकी जगह ब्लॉक हैं। ऐसे में यदि आगजनी की घटना हुई और अग्निशमन का वाहन वहां पहुंचता है तो वह वापस लौट भी नहीं सकता है, बल्की उसी रास्ते से वापस लौटना पड़ेगा।
विश्वकर्मा मार्ग से ममूरा के अंदर सिर्फ 100 मीटर की दूर पर प्रवेश करते ही सैकड़ों ऐसे पीजी हैं जहां पहुंचने के लिए सकरे रास्ते पर गुजरना पड़ता है। आलम यह है कि एक ही बिल्डिंग में होटल संचालित किया जा रहा है और उसी बिल्डिंग में ही पेइंग गेस्ट (पीजी) संचालित हो रहा है। ऐसे में युवक युवतियों की सुरक्षा भगवान भरोसे बनी हुई है। ऐसे कई पीजी हैं वहां चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन भी अगर दो गुजर जाएं तो जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाए।
नवादा इलाके में एक गली ऐसी भी दिखी जो सिर्फ 30 मीटर लंबी और 3 मीटर चौड़ी है। एक तरफ से गली बंद है। उसी गली में ही पांच पीजी के सिंगल गेट खुले हैं। ऐसे में यदि आगजनी की घटना होती है तो एक पीजी के साथ साथ अन्य पीजी भी आग की चपेट में आ जाएंगे, जिन्हें बचाने का कोई रास्ता न मिलेगा। इसके अलावा रायपुर ,हाजीपुर, बरौला, बिशनपुरा,अगाहपुर, होशियारपुर, नयाबांस , हरौला,चोटपुर कॉलोनी, छीजारसी कॉलोनी, बहलोलपुर , अट्टा, हाजीपुर पुर, सलारपुर गांव में सैकड़ो की संख्या में पीजी और ओशो होटल बने हुए हैं जिनमें सुरक्षा के उपाय नहीं है। आग लगने के समय वहां रहने वाले लोगों की जिंदगी भगवान भरोसे है।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी मेरठ मंडल दीपिका ने बताया कि सरकार ने पीजी (पेइंग गेस्ट) का पंजीकरण समाप्त कर दिया है। जितने भी संचालित हो रहे हैं वे अवैध हैं। हालांकि सरकार अब होम स्टे और बीएनबी का पंजीकरण कर रही है। लेकिन उसमें भी छह से ज्यादा कमरे नहीं हो सकते हैं। नियम के अनुसार मकान मालिक को उसी घर में रहना होगा। पंजीकरण अनिवार्य है। छह से ज्यादा कमरे होने पर बिल्डिंग को सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता है। अवैध निर्माण पर स्थानीय प्रशासन नोटिस जारी कर कार्रवाई कर सकता है। इसके अलावा फायर की एनओसी की जिम्मेदारी स्थानीय मुख्य अग्निशमन अधिकारी की है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा नोएडा में सिर्फ तीन पंजीकृत किए गए हैं।
Noida News : रेफ्रिजरेटर का कंप्रेशर फटने से रेस्टोरेंट में लगी आग, डेढ दर्जन लोगों को रेस्क्यू करके बचाई जान
Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 52 स्थित शताब्दी विहार अपार्टमेंट के पास बने एक कमर्शियल काम्प्लेक्स में स्थित रेस्टोरेंट में आज सुबह को रेफ्रिजरेटर का कंप्रेशर फटने से भयंकर आग लग गई। उक्त परिसर में नीचे रेस्टोरेंट और ऊपर पीजी बनी हुई है। जिसमें करीब डेढ दर्जन लोग फंस गए थे। जिन्हें रेस्क्यू करके फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सकुशल बाहर निकाला है।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 52 के शताब्दी बिहार के पास स्थित शर्मा काम्प्लेक्स में एक रेस्टोरेंट है। यह रेस्टोरेंट एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर का है। उक्त रेस्टोरेंट में रखा हुआ रेफ्रिजरेटर का कंप्रेसर आज सुबह को फट गया, जिसकी वजह से रेस्टोरेंट में आग लग गई। देखते-देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। उक्त परिसर में नीचे दुकान और ऊपर पीजी बनी हुई थी, जिसमें रहने वाले कई लोग फंस गए। उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवन रक्षक और अन्य सुरक्षा उपकरण को धारण कर फायर ब्रिगेड के जवान परिसर के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए गए तथा उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।
वही पीजी के अंदर फंसे लोगों का कहना है की धुआं के चलते उनका दम घुटने लगा था। कुछ लोगों को सांस लेने में काफी देर तक परेशानी हुई। पीजी में फंसी एक युवती के अनुसार उसे ऐसा लग रहा था कि आज जिंदगी का अंतिम दिन है। सीएफओ ने बताया कि फायर ब्रिगेड यह जांच कर रही है कि काम्प्लेक्स के लोगों ने फायर एनओसी लिया था कि नहीं तथा यहां पर आग बुझाने वाले उपकरण लगाए गए हैं कि नहीं। उन्होंने बताया कि कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Noida News : एयर कंडीशनर में ब्लास्ट के चलते फ्लैट में लगी भयंकर आग, सोसाइटी में हड़कंप
Noida News : थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सेक्टर 75 में स्थित एक सोसाइटी के बारहवें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में आज सुबह को भयंकर आग लग गई। आग फ्लैट में लगे एयर कंडीशन में हुए ब्लास्ट की वजह से लगी है। आग के चलते पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। आग और धुएं के चलते वहां रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। धुआं के चलते कई फ्लैट के पेट काले पड़ गए हैं।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 75 में स्थित आईबी काउंटी सोसाइटीज के बारहवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आज सुबह को आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों और सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग को अन्य फ्लैटो में फैलने से रोका गया। उन्होंने बताया कि घर के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सुबह-सुबह सोसाइटी में लगी आग के चलते सोसाइटी वासियों में हड़कंप मच गया, जिस फ्लैट में आग लगी थी उससे ऊपर और नीचे रहने वाले फ्लैटो के लोग अपना घर छोड़कर बाहर निकले।
सीएफओ ने बताया कि आग फ्लैट में लगे एयर कंडीशन में हुए ब्लास्ट के चलते लगी है। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन ऋतु में अब तक 90 से ज्यादा जगह पर एयर कंडीशन में हुए ब्लास्ट की वजह से आग लग चुकी है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।
Noida News : सार्वजनिक स्थान पर मादक पदार्थ पीने वालों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 139 गिरफ्तार
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने बीती रात को चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों से अवैध रूप से मदिरापान करने वाले 139 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Police Station Sector 63 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के खिलाफ नोएडा पुलिस आजकल एक विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि इसके तहत थाना सेक्टर 63 पुलिस ने बीती रात को एक विशेष अभियान चलाया। विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से मादक पदार्थ का सार्वजनिक स्थानों पर सेवन करने वाले 104 व्यक्तियों के गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
Police Station Jewar and Rabupura News : उन्होंने बताया कि थाना जेवर और थाना रबूपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थ का सेवन करने वाले 35 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग सार्वजनिक स्थान पर मदिरा और हुक्का पीते हुए पाए गए। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे लोगों के बीच सुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है।
Noida News : किसानों ने घेरा नोएडा विकास प्राधिकरण का दफ्तर
Noida News : भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार को सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण के दफ्तर का घेराव किया। किसानों ने 10 प्रतिशत आबादी निस्तारण के भूखंड और हाईपावर कमेटी की सिफारिशें लागू करने की मांग की। आंधी-बारिश की वजह से प्रदर्शन कुछ घंटे में समाप्त हो गया। किसान शुक्रवार को भी घेराव करेंगे। भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को किसानों ने नोएडा प्राधिकरण का घेराव किया। परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि यह आंदोलन 10 प्रतिशत आबादी भूखंड के पूर्ण निस्तारण, हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, नियोजन विभाग द्वारा पांच प्रतिशत भूखंडों में अपनी इच्छानुसार आवंटन करने के विरोध में किया गया।
उन्होंने बताया कि किसान हरौला बारातघर में दोपहर को एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में प्राधिकरण की ओर कूच किया। मंच संचालन करते हुए भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा ने प्राधिकरण की किसान विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि नियोजन विभाग कुछ लोगों से साठगांठ कर किसानों के भूखंडों का आवंटन रोककर चुनिंदा लोगों को दे रहा है। धरने के दौरान मध्यस्थता के लिए पहुंचे ओएसडी क्रांति शेखर और इंदु प्रकाश ने एसीईओ सतीश पाल से वार्ता का प्रस्ताव रखा, जिसे किसानों ने ठुकरा दिया। किसानों का आरोप था कि अधिकारी स्वयं अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे है। उन्होंने बताया कि उसके बाद ओएसडी क्रांति शेखर और ओएसडी इंदु प्रकाश ने कल शुक्रवार शाम चार बजे सीईओ कृष्णा करुणेश के समक्ष वार्ता का प्रस्ताव रखा, जिसे किसानों ने स्वीकार कर लिया। हालांकि, किसानों ने स्पष्ट कर दिया कि यदि वार्ता विफल रही तो किसान पुनः धरना-प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
Noida News : अग्नि सुरक्षा संबंधित खामियां पाए जाने पर पांच होटल को फायर विभाग ने दिया नोटिस
Noida News : दिल्ली के एक होटल में हुई आज जाने की हृदय विदारक आगजनी की घटना के बाद नोएडा अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने गुरुवार से सात दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया। पहले दिन 23 होटलों का निरीक्षण किया, जिनमें पांच होटलों में अग्निशमन सुरक्षा संबंधी खामियां पाई गईं, जिन्हें दूर करने के लिए नोटिस जारी किए गए।
CFO Noida : मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि होटल, गेस्ट हाउस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान एक होटल ऐसा भी मिला, जिसने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त नहीं किया था।
उन्होंने बताया कि संबंधित होटल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान टीमों ने फायर अलार्म सिस्टम, फायर फाइटिंग उपकरण, आपातकालीन निकास मार्ग, स्प्रिंकलर सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। जिन होटलों में कमियां मिली हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।सीएफओ ने बताया कि यह विशेष अभियान अगले सात दिनों तक लगातार जारी रहेगा।
अभियान के दौरान जिले के सभी प्रमुख होटलों और आवासीय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाएगा। जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने होटल संचालकों से अपील की कि वे अग्निशमन विभाग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोका जा सके।
Noida News : तेज आंधी तूफान के चलते दीवार गिरी , ईट से चोट लगने की वजह से युवक की मौत, जगह&जगह उखड़े पेड़ और बिजली के खंभे, यातायात प्रभावित
Noida News : बृहस्पतिवार की शाम को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आई तेज आंधी बारिश के चलते गौतम बुद्ध नगर में कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंबे गिर गए तथा मकान की दीवार गिरी। इस घटना में निर्माणाधीन एक मकान से ईट गिरने की वजह से एक युवक को चोट लगी। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को आई तेज आंधी तूफान के चलते एक निर्माणाधीन मकान की दीवार की ईंट गिर गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान रंजीत पुत्र सहदेव मंडल, निवासी हसनगंज, मुंगेर (बिहार) के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 45 साल थी। जानकारी के अनुसार सिर पर ईंट लगने के बाद युवक बुरी तरह से घायल हो गया था। परिवार के सदस्य युवक को अस्पताल लेकर गए जहां ईलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तेज आंधी तूफान के चलते नोएडा के फिल्म सिटी एरिया में भी कई जगह पेड़ गिरे हैं। सेक्टर-16 और सेक्टर-14 समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सेक्टर-14ए के फ्लाईओवर के पास ही पेड़ उखड़कर सड़क पर जा गिरा जिससे जाम की स्थिति बन गई। गाड़ियों के ऊपर भी पेड़ गिरे हैं। वहीं तेज आंधी के वजह से ग्रेटर नोएडा में कई अन्य स्थानों पर भी नुकसान हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि नोएडा में 6 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
Noida News : लाभार्थी बनकर डीएम ने की बात, दलाल को रंगे हाथों पकड़ा
Noida News : उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज पीड़ित बनाकर एक दलाल से बात की। उसने वृद्धा पेंशन दिलवाने के लिए मोटी रकम की मांग की। उन्होंने दलाल को फोन करके कहा कि हैलो, मैं कुलेसरा से बोल रही हू। मुझे वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है। आपका नंबर एक पेंशनार्थी लेने वाली महिला से मिला है। इतनी बात सुनकर फोन पर दूसरी तरफ से दलाल ने अपने आप को सर्वे-सर्वा बताया और काम कराने का दावा किया। साथ ही पैसा पूरा मांगा। यह सभी बातें रिकॉर्ड कर जिलाधिकारी ने पुलिस को सूचना दी।
DM Noida : बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में एक वृद्धा महिला पहुंची। जनता दर्शन में बुजुर्ग महिला ने शिकायत की कि उसे पेंशन नहीं मिल रही है। बार-बार चक्कर लगा रही है। अब एक दलाल पेंशन दिलाने का दावा कर रहा है और पैसे मांग रहा है। शिकायत सुनकर डीएम मेधा रूपम ने अपने एक कर्मचारी के मोबाइल से दलाल के पास फोन किया। करीब 4 मिनट तक डीएम ने एक लाभार्थी बनकर दलाल से बात की। डीएम मेधा रूपम ने बताया कि बुजुर्ग महिला ने शिकायत की थी। उसकी जांच की और कुलेसरा निवासी एक लाभार्थी बनकर दलाल के पास फोन किया। उसने काम कराने का दावा किया और कहा कि वो सब कुछ देख रहा है। विभाग उसके हिसाब से ही चलता है। वो पेंशन दिलवा देगा। पैसा पूछने पर बताया कि पूरा पैसा देना होगा, लेकिन पैसों का जिक्र साफ तौर पर नहीं किया।
डीएम ने फोन में दलाल से हुई पूरी बात रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद सूरजपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। डीएम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में इस तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं पर इस तरह की समस्या है तो कंट्रोल रूम पर शिकायत कर सकते है। जल्द ही कंट्रोल रूम का नंबर जारी कर दिया जाएगा।
Noida News : अवैध कब्जे पर लगाई गई आरटीआई के जवाब पर याचिका कर्ता ने जताई आपत्ति
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की जमीन पर हुए कब्जे के मामले में अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर दायर आरटीआई के जवाब पर सवालकर्ता ने आपत्ति जताई है।
नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. रंजन तोमर ने दावा किया है कि प्राधिकरण के भूलेख विभाग ने उनके आवेदन के जवाब में संबंधित सूचना उपलब्ध न होने की बात कही है। डॉ. तोमर के अनुसार, उन्होंने सूचना का अधिकार के तहत पूछा था कि अगर प्राधिकरण की जमीन पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद संबंधित तहसीलदार कार्रवाई नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध क्या कार्रवाई की जा सकती है और इसकी शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया क्या है। उन्होंने बताया कि 15 मई को प्राप्त उत्तर में भूलेख विभाग ने कहा कि मांगी गई सूचना उनके कार्यालय में सृजित नहीं है, इसलिए सूचना उपलब्ध कराना संभव नहीं है। डॉ. रंजन ने कहा कि इस जवाब से प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े कई प्रश्न खड़े होते हैं। सार्वजनिक भूमि से जुड़े मामलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों और कार्रवाई की प्रक्रिया संबंधी जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए।
Noida News : ऑनलाइन बेटिंग के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले चार गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर- 113 पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट एवं एप के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले गैंग के चार बदमाशों को आज गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, भी सिम कार्ड आदि बरामद किया है।
Police Station Sector 113 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस में एक सूचना के आधार पर ऑनलाइन बैटिंग करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके नाम साई कुमार उम्र 25 वर्ष, पंडाला सतीश उम्र 31 वर्ष ,पांडुरंग उम्र 22 वर्ष, उदय कुमार उम्र 19 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने तीन लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, तीन वाई-फाई राऊटर आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट एवं एप के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे तथा उनसे धोखाधड़ी करते थे।
Noida News : टैक्सी के अंदर मिला चालक का शव
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर-37 में बृहस्पतिवार को एक टैक्सी में चालक का शव में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सेक्टर-37 के हरिजन बस्ती के रहने वाले उपेंद्र कुमार टैक्सी चलाते थे। वह मूलरूप से झारखंड गिरिडीह के पचमना गांव के रहने वाले थे। वह शराब पीने के आदी थे। वह बुधवार रात को टैक्सी चलाकर आए थे। उन्होंने सेक्टर-37 स्थित पोस्ट ऑफिस के पास टैक्सी खड़ी कर उसमें शराब पी और उसी में सो गए। उनके परिजन बृहस्पतिवार को ढूंढ़ते हुए टैक्सी के पास पहुंचे। टैक्सी अंदर से लॉक थी। पास में ग्लास और शराब की बोतल पड़ी थी। उपेंद्र बेहोशी की हालत में थे। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीशा तोड़कर टैक्सी को खोला। उपेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
SHO Police Station Sector 39 Noida : थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि अगर परिजन किसी के खिलाफ कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस मामले की जांच करेगी।
Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या, तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : थाना ईकोटेक -प्रथम क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वहीं विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
Police Station Ecotech 1 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -प्रथम के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दीपक कुमार शर्मा पुत्र शालिग्राम शर्मा मूल निवासी जनपद फतेहपुर मौजूदा समय में लुक्सर गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को उन्होंने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि धर्मपाल पुत्र किरण पाल उम्र 46 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। है वह मूल रूप से जनपद फरीदाबाद के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि पुलिस मौत के कर्म का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली संजू कुमारी पत्नी विजय सक्सेना उम्र 25 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षा के अमित कुमार मान ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे मूर्छित मिले। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Rabupura Greater Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि श्रीमती भगवती पत्नी संतराम मूल निवासी जनपद पलवल हरियाणा उम्र 45 वर्ष मोटरसाइकिल पर सवार होकर कल दोपहर को यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा जा रही थी, तभी थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़ी एक बस से उनकी बाइक टकरा गई। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार श्रीमती भगवती और उनके परिवार के दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर बुधवार की देर रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सचिन सिंह पुत्र जयवीर सिंह मूल निवासी जनपद सुरीन मध्य प्रदेश उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dankaur Greater Noida  : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में श्रीमती संगीता रानी पत्नी रामकुमार उम्र 47 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार के दौरान बीती रात को उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भडाना ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में आलोक कुमार पुत्र प्रमोद कुमार उम्र 39 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में पवन कुमार पुत्र चक्रवर्ती शर्मा मूल निवासी जनपद प्रयागराज उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : कुलर से लगा 47 वर्षीय व्यक्ति को करंट, मौत
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियापुर गांव में रहने वाले एक 47 वर्षीय व्यक्ति को उनके घर रखे हुए कुलर से करंट लग गया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मूल रूप से जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के रहने वाले चंद्र किरण पुत्र करण सिंह उम्र 47 वर्ष थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियापुर गांव में अपने भाई के साथ मौजूदा समय में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को होशियापुर गांव वाले मकान में बीती रात को उन्हें घर में रखे हुए कुलर से करंट लग गया। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : एसी की इनडोर यूनिट में ओवरहीटिंग से लगी आग
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस ब्लूबर्ड सोसायटी के टावर सात के 1404 नम्बर फ्लैट में लगे स्प्लिट एसी की इनडोर यूनिट में आज तड़के पटाखे जैसी आवाज के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कमरे में सो रहे फ्लैट मालिक राजन ने सोसायटी की रखरखाव टीम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज तड़के करीब सवा तीन बजे आग की सूचना मिली। यह भी बताया गया कि दो लोग फ्लैट में फंसे हैं। तत्काल चार गाड़ियों संग टीम को रवाना किया गया, लेकिन फ्लैट के अंदर फंसे दो लोग पहले ही निकल गए थे। सोसायटी के फायर सिस्टम से आग बुझा दी गई थी। अग्निशमन की गाड़ियो की जरूरत नहीं पड़ी। ना ही कोई जनहानि हुई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच मे एयर कंडीशन में ओवरहीटिंग से आग लगने की बात सामने आई है।
CFO Noida : उन्होंने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में इस वर्ष ग्रीष्मकालीन ऋतु मे एयर कंडीशन से आग लगने की बेतहाशा घटनाएं हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक 87 घटनाएं ऐसी हुई है जो एयर कंडीशन की यूनिट में आग लगने के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि स्पार्क मिंडा कंपनी में भी एयर कंडीशन के यूनिट में आग लगने से आग भड़की थी। इसमें करोड़ों रुपए की हानि हुई है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि वह अपने एयर कंडीशन का ध्यान रखें। उसका समय से सर्विस करवाए तथा रिमोट कंट्रोल से एयर कंडीशन बंद करने के बाद मेन प्लग भी जरूर बंद करें।
Noida News : साड़ियों के गठ्ठर में छुपाकर कुरियर से गांजा मंगाकर एनसीआर मे बेचने वाले दो गिरफ्तार , 37 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद
Noida News : थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज सुबह को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 37 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। ये बदमाश साड़ियों के गांठ में गांजा छुपाकर बेचने के लिए जा रहे थे।
Additional Deputy Commissioner of Police (Zone I) :  अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज सुबह को सेक्टर 17 जेजे कॉलोनी के पास से शिवम दुबे और शुभम पाठक को गिरफ्तार किया है। दोनों जनपद अयोध्या के रहने वाले हैं। ये लोग उड़ीसा से गांजा तस्करी करके कोलकाता से कुरियर के माध्यम से साड़ी के गठ्ठर मे छुपाकर मंगाते थे। उन्होंने बताया कि दोनों की तलाशी लेने पर इनके पास से 37 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा मिला है।
Police Station Sector 20 Noida News : उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी साड़ियों के गांठ में छुपाकर गांजा बेचने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी एक सूचना के आधार पर हुई है। उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की कीमत करीब 15 लाख रुपए है।
अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से एनसीआर में अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त हैं।
Noida News : मानसिक तनाव के चलते विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना फेस- दो क्षेत्र के नया गांव में रहने वाले अभिषेक पुत्र कमलेश उम्र 24 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेस -दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- दो क्षेत्र के याकूबपुर गांव में रहने वाली कुमारी तान्या पुत्री बल्लू उम्र 17 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर अज्ञात कारण से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 63 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Noida News : इनवर्टर की बैटरी से करंट लगने की वजह से 17 वर्षीय किशोर की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर कॉलोनी में रहने वाले एक 17 वर्षीय किशोर को उसके घर पर इन्वर्टर से करंट लग गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि विमल कुमार पुत्र राजा राम उम्र 17 वर्ष बहलोलपुर कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने बताया कि उनके घर पर उन्हें इनवर्टर की तार बैटरी में लगाते समय करंट लग गया था। उनके अनुसार घटना के समय मृतक नंगे पांव थे। गंभीर हालत मे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान बीती रात को उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : बुजुर्ग ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत
Noida News : जनपद मेरठ के दौराला में रहने वाले एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि देवेंद्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी शिवाय जमालपुर दौराला मेरठ ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उपचार के दौरान बीती रात को उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक साहिल भट्ट ने शव को कब्र में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद मेरठ पुलिस द्वारा की जाएगी।
Noida News : पश्चिम बंगाल से अगवा छात्रा नोएडा से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Noida News : जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) यूनिट ने मिशन मुक्ति फाउंडेशन और पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर दिनाजपुर जिले से अगवा की गई 15 वर्षीय किशोरी को सकुशल मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
एसीपी महिला सुरक्षा दीक्षा सिंह ने बताया कि बीते थाना एएचटी और मिशन मुक्ति फाउंडेशन को सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग लड़की को नोएडा में रखा गया है। इस संबंध में पश्चिम बंगाल के हरिरामपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। सूचना मिलने के बाद थाना एएचटी, मिशन मुक्ति फाउंडेशन और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंची। वहां स्थानीय लोगों को किशोरी की तस्वीर दिखाकर जानकारी जुटाई गई। लोगों ने बताया कि यह लड़की एक व्यक्ति के साथ इलाके में रह रही है और एक सोसाइटी में सफाई का काम करती है। इसके बाद पुलिस टीम ने संबंधित सोसाइटी में पहुंचकर किशोरी और आरोपी को तलाश लिया। दोनों वहां काम करते मिले। टीम ने महिला आयोग के दिशा-निर्देशों और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए किशोरी को सुरक्षित रेस्क्यू किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया और उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) गौतमबुद्ध नगर के समक्ष पेश किया। बाद में उसे पश्चिम बंगाल पुलिस के संरक्षण में सौंप दिया गया। वहीं, पश्चिम बंगाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अपने साथ ले गई, जहां उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Noida News : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए 80 से ज्यादा विद्यार्थियों ने किया आवेदन
Noida News : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए अब तक 80 से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इनके लिए एक से सात जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जिसका परिणाम 11 जुलाई को आएगा। दोनों केंद्राें पर 15 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
इस योजना के तहत यूपीएससी, नीट, जेईई और यूपीपीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए दो जगह पर कोचिंग संचालित होंगी। यूपीएससी, नीट और जेईई की कक्षाएं मिहिर भोज इंटर कॉलेज और यूपीएससी की विशेष कक्षाएं सेक्टर-37 स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी में चलेंगी। इन केंद्रों पर विषय विशेषज्ञ छात्रों को परीक्षा पैटर्न, समय प्रबंधन और इंटरव्यू तक की तैयारी कराएंगे।
योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इसका उद्देश्य ऐसे अभ्यर्थियाें को अवसर देना है, जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते। बीते तीन वर्षों में 30 से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन यूपीएससी, नीट, यूपीपीसीएस और अन्य सरकारी नौकरियों के लिए हुआ है।
जनपद गौतम बुद्ध नगर के समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी वरिष्ठ सहायक साराश श्रीवास्तव से 8860517148 और कोर्स कोऑर्डिनेटर दीपांशु सिंह से 8800770498 पर संपर्क कर सकते हैं।
Noida News : विभिन्न जगहों से लापता 121 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने उनके मालिकों को सौंपा
Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से लापता हुए 121 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द किया है। बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 35 लाख रुपए है।
अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के विभिन्न जगहों से गुमशुदा हुए 121 मोबाइल फोन को ढूंढकर पुलिस ने उनके असली मालिकों के आज सुपुर्द किया है। उन्होंने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल, सर्विलांस की मदद से खोजा गया है। उन्होंने बताया कि ये मोबाइल भीड़भाड़ वाले स्थान, बाजरो, ऑटो, बस तथा सुबह-शाम टहलते समय लोगों से गिर गए थे। या कहीं पर छूट गए थे। जिनकी तलाश पुलिस ने की है। उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 35 लाख रुपए है।
Noida News : वेतन वृद्धि को लेकर हुए श्रमिक हिंसा के मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के एलएलबी का छात्र गिरफ्तार
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर में 13 अप्रैल को हुई श्रमिक हिंसा के मामले में नोएडा पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एलएलबी के छात्र योगेश मीणा को आज गिरफ्तार किया है। योगेश दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुका है। वह आरडब्ल्यूपीआई (रिवोल्यूशनरी वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया) से भी जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि श्रमिक हिंसा के पीछे सुनियोजित साजिश रची गई थी और योगेश मीणा इस पूरे घटनाक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। वह मूलरूप से राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे कई डिजिटल और तकनीकी साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि इसकी गिरफ्तारी रविवार की रात को हुई। योगेश मीणा ने सोशल मीडिया और विभिन्न व्हाट्सऐप समूहों के माध्यम से ऐसा माहौल तैयार करने की कोशिश की, जिससे श्रमिकों के बीच आक्रोश और भ्रम फैल सके। हिंसा के दौरान और बाद में उसके द्वारा विभिन्न व्हाट्सऐप समूहों में यह प्रचारित किया गया था कि नोएडा पुलिस के एक अधिकारी का चालक श्रमिकों के संपर्क में है और वह आंदोलन से जुड़े लोगों को उकसा रहा है।पुलिस के अनुसार यह दावा पूरी तरह भ्रामक और साजिश का हिस्सा था। जांच के दौरान पुलिस ने कथित चालक अनिल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि अनिल का किसी पुलिस अधिकारी से कोई संबंध नहीं था और न ही वह किसी अधिकारी का चालक था। अनिल और योगेश मीणा के बीच लगातार संपर्क था। दोनों के बीच हिंसा वाले दिन भी बातचीत हुई थी। उसने अनिल को उकसाया था। योगेश ने भी श्रमिकों को हिंसा के लिए उकसाया। जांच में यह भी सामने आया कि अनिल को विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुपों में जोड़ने और सक्रिय करने में योगेश मीणा की भूमिका थी। योगेश के कहने पर ही अनिल ने कई समूहों में भड़काऊ संदेश, ऑडियो और पोस्ट साझा किए, जिनका उद्देश्य श्रमिकों को उकसाना और माहौल को तनावपूर्ण बनाना था। दबोचा गया छात्र दिशा फाउंडेशन से भी जुड़ा बताया जा रहा है।
Greater Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Greater Noida News : थाना दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक 42 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है।
दनकौर रेलवे स्टेशन जीआरपी चौकी के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक 42 वर्षीय व्यक्ति बीती रात को दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गये। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Noida News : सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति को अज्ञात ट्रक चालक ने कुचला मौत
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सी- ब्लॉक औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे सो रहे एक व्यक्ति को अज्ञात ट्रक चालक ने कुचल दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि रोहित कुमार पुत्र रामबाबू मूलनिवासी जनपद एटा उम्र 32 वर्ष सेक्टर 63 में सड़क किनारे बीती रात को सो रहे थे ,तभी एक ट्रक चालक तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया तथा उसने सड़क किनारे सो रहे रोहित कुमार को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
Noida News : 45 वर्षीय व्यक्ति ने ग्रीन बेल्ट में लगे पेड़ की डाल से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सी -ब्लॉक में स्थित ग्रीन बेल्ट में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने बीती रात को अज्ञात कारण से पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 63 के सी- ब्लॉक में स्थित एक पेड़ की डाल से अज्ञात व्यक्ति का शव लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरा तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों की सहायता से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
SHO Police Station Sector 63 Noida : थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव को पेड़ की डाल से लटकाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Noida News : डॉक्टर नरेंद्र शर्मा के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता
Noida News : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉ नरेंद्र शर्मा के जन्मदिन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोएडा के प्रबुद्ध वर्ग के लोग, सामाजिक संगठनों के लोग, उद्योगपति, व्यापारी, पुलिस अधिकारी और पत्रकार शामिल हुए। लोगों ने डॉक्टर नरेंद्र शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर गरीब लोगों को दान दिया गया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र डॉक्टर गौरव शर्मा, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता शर्मा, पुत्रवधू डॉक्टर कोमल। वरिष्ठ समाजसेवी मंगू दरोगा जी, पुलिस निरीक्षक विंध्याचल तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा, आलोक द्विवेदी, एक्सपो न्यूज के संपादक सुरेश चौधरी सहित भारी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
Noida News : होटल में चल रहा था जुआ का अड्डा, 20 गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर-49 पुलिस ने सेक्टर-51 स्थित एक होटल में चल रहे जुए के नेटवर्क का खुलासा करते हुए 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.62 लाख रुपये नकद, ताश की गड्डी, सात दोपहिया वाहन, एक चार पहिया वाहन और 22 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगा रही है।
ADCP Noida : नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सोमवार को एक सूचना पर होटल में छापा मारा गया। इस दौरान एक कमरे में कई लोग ताश के पत्तों के जरिए दांव लगाते हुए मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने सहमति से जुआ खेलने की बात स्वीकार की।
Police Station Sector 49 Noida News : उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुष्कर पोरवाल, अजमेरी खान, अमित, सचिन गुप्ता, मनोज कुमार, मोहम्मद शमीम, चंदन, कपिल शर्मा, राहुल, मोहम्मद जफरूल, पवन, मुकेश, शुभम, राकेश कुमार, विक्रम सिंह, गजेंद्र, पवन मुंडा, नदीम, नितिन और सूरज हैं। इनमें से अधिकांश आरोपी वर्तमान में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और एनसीआर में रहते हैं। आरोपियों ने बताया कि होटल उनके नेटवर्क का हिस्सा है और समय-समय पर इसमें कमरा किराये पर लेकर जुआ खेला जाता है।
उनके मुताबिक, देवेश, सतेंद्र और सचिन गिरोह के सरगना हैं। तीनों मिलकर होटल व जुए का नेटवर्क चला रहे है। तीनों लगातार लोगों को होटल में बुलाते हैं और दांव लगवाते हैं। जुआ शुरू होने के बाद होटल का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया जाता था। पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ पर पहले से प्राथमिकी दर्ज है।
Noida News : ऑटो पार्ट्स बनाने वाली स्पार्क मिंडा कंपनी में लगी भयंकर आग
Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर-59 स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी में शनिवार शाम करीब छह बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही कंपनी में अफरातफरी मच गई। हादसे के वक्त कंपनी में करीब 600 कर्मचारी काम कर रहे थे। फायर अलार्म बजते ही लोग बाहर की तरफ भागे। कंपनी परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्टोर के आसपास तुरंत ही धुआं भर गया। धुआं भरने व अफरातफरी के बीच पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया। आग लगने से करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला पाया है। अग्निशमन विभाग की ओर से शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। देर रात तक 40 दमकल वाहनों से आग बुझाने की कोशिश की जा रही थी।
जनपद गौतम बुद्ध नगर के मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि सेक्टर-59 स्थित ऑटो पार्ट्स बनाने वाली स्पार्क मिंडा कंपनी में शनिवार शाम करीब छह बजे भूतल और प्रथम तल पर आग लगी थी। केमिकल और थिनर का स्टोर में लगी आग तेजी से फैलने लगी। अग्निशमन विभाग की टीम के मौके तक पहुंचने से पहले आग तेजी से फैल चुकी थी। शुरुआत में कंपनी के अंदर काम कर रहे लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान पांच लोग चोटिल व दम घुटने से परेशान हो गए। पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। पहले पांच दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया था। बाद में 20 और गाड़ियां भेजी गईं। धुएं का गुबार इतना अधिक निकल रहा है कि आग बुझाने में अग्निशमनकर्मियों को परेशानी हो रही है। देर शाम मौके पर 15 और दमकल वाहन भेजे गए।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। आग पर काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। फिलहाल दमकल विभाग का अभियान जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सीएफओ ने बताया कि कंपनी में सात से आठ लाख लीटर पानी का स्टोरेज है। आसपास की कंपनियों से भी पानी भरा जा रहा है।
आग लगने के बाद नोएडा की दमकल गाड़ियों के साथ ही आसपास के जिलों की अग्निशमन टीम भी बुलाई गई। गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर की दमकल टीम पहुंची और आग बुझाने में लग गई। करीब डेढ़ सौ से अधिक अग्निशमन कर्मी देर रात तक आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। केमिकल में आग होने के कारण बुझाने में दिक्कत आ रही है। रूक-रूक कर आग व धुआं निकल रहा है।आग लगने के बाद आसमान में घंटों धुएं का गुबार दिख रहा है। इससे आसपास की कंपनियों व सोसाइटी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम को ही आसपास की कंपनियों में छुट्टी कर दी गई। धुएं से सेक्टर-59, 62 व मामूरा के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी के सामने ही सेक्टर-62 में कई सोसाइटियां हैं। उनके फ्लैट के अंदर धुआं जाने से लोगों को दिक्कत हुई।
स्पार्क मिंडा कंपनी की तरफ से बताया गया है कि आग लगने की घटना के बाद पूरी तरह से प्रक्रियाओं का पालन किया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। कंपनी के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कंपनी के संचालन पर प्रभाव पड़ा है। स्थिति को सामान्य करने, निगरानी एवं समन्वय के लिए कंपनी की तरफ से एक समिति का गठन किया गया है।
Noida News : निर्माणाधीन मकान से गिरा मजदूर, मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में निर्माणाधीन एक मकान में काम करते समय एक मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सलारपुर गांव में रहने वाले विजेंद्र भड़ाना के मकान में निर्माण का कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि उक्त मकान में रामचरण उम्र 43 वर्ष निवासी सदरपुर कॉलोनी आज सुबह को निर्माण का कार्य कर रहे थे। वह काम करते समय ऊंचाई से नीचे गिर गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने षव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में सेक्टर 104 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति रितेश की मौत हो गई है। उनके परिजनों ने आज सुबह को उन्हें गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया था। डॉक्टर के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों मे बी&टेक की छात्र सहित चार की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र के डेरी मच्छा गांव के पास एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दिया है। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम हिमांशु पुत्र सतीश उम्र 21 वर्ष है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक गाजियाबाद के एबीएस कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सुरजीत पुत्र तिलक सिंह उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में पुष्पेंद्र पुत्र धर्मवीर उम्र 43 वर्ष की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में राहुल शर्मा पुत्र सुनील शर्मा की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बिता दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि लियोनेल पुत्री डीपी पुम्मन उम्र 21 वर्ष निवासी सिग्मा -4 ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वह पूर्वोत्तर राज्य की रहने वाली थी। वह नोएडा के एक बीपीओ में काम करती थी। कुछ दिनों से बेरोजगार थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लग रही है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- तीन के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि काजल पुत्री सुरजीत निवासी ग्राम हबीबपुर उम्र 23 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले दीपक मूल निवासी जनपद बुलंदशहर हाल निवासी ग्राम छलेरा उम्र 22 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विक्रम माली पुत्र वरुण माली उम्र 26 वर्ष मूलनिवासी उधम सिंह नगर उत्तराखंड हाल निवासी ग्राम परथला ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि धर्मवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह मूल निवासी जनपद बुलंदशहर थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहते थे। उनकी उम्र 67 वर्ष है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Noida News : पुलिस विभाग में चर्चाएं आम: बुरे वक्त में गार्जियन की तरह संभालती हैं सीपी
Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह की तबीयत शुक्रवार दोपहर बाद अचानक खराब हो गई। पुलिस विभाग में चर्चा हुई की उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। उन्हें आनन-फानन में ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने टेस्ट के बाद पाया कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं हुआ है। उन्हें डॉक्टर ने फिलहाल अस्पताल में उपचारथीन भर्ती किया हुआ है।
उनके बीमार होने की सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे, तथा उनकी कुशल क्षम पूछी। पुलिस विभाग में चर्चा है कि कोतवाल के बीमार होने की सूचना पर पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने स्वयं संज्ञान लिया तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत वहां पर भेजा। वह कोतवाल के स्वास्थ्य के बारे में पल-पल की जानकारी ले रही थी। पुलिस आयुक्त के इस रूप को देखकर पुलिस के अधिकारियों में उनके प्रति एक अलग ही सम्मान की भावना जगी है। कुछ अधिकारी यह कहते पाए गए कि पुलिस आयुक्त लापरवाही पर जहां जमकर लताड़ती है, वहीं बुरे वक्त पर एक गार्जियन की तरह संभालती है।
Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने आज सुबह को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि दीपक उम्र 22 वर्ष पुत्र पम्मी छलेरा गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि आज सुबह को दीपक ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से आत्महत्या का कारण का पता लग रही है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि चौड़ा गांव में रहने वाली श्रीमती सपना उम्र 25 वर्ष पत्नी योगेंद्र ने आज सुबह को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News : पत्नी से हुए विवाद के बाद आत्महत्या की नियत से छत से कूदा, नहीं हुई मौत तो पंखे से फंदा लगाकर दी जान
Noida News : पत्नी से हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति आत्महत्या करने की नीयत से छत से नीचे कूदा लेकिन वह बच गया। इसके बाद उसने घर में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रिंकू कश्यप पुत्र राधेश्याम कश्यप उम्र 40 वर्ष कस्बा सूरजपुर में रहते थे। उनका उनकी पत्नी से बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। इस बात से आक्रोशित रिंकू कश्यप ने आत्महत्या करने की नीयत से छत से नीचे छलांग लगा दिया, लेकिन वह बच गए। उन्हें मामूली चोट आई। उसके बाद वह घर के अंदर गए तथा उन्होंने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पृथ्वी दास पुत्र पवित्र दास निवासी कुलेसरा उम्र 15 वर्ष ने बृहस्पतिवार को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि निक्की पुत्री धर्मेंद्र उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम हरौला ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मेहर सिंह के मकान ईकोटेक -3 में रहने वाली श्रीमती निर्मला पत्नी प्रवेश उम्र 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि नूर बानो पत्नी समसुद्दीन उम्र 62 वर्ष निवासी चोटपुर कॉलोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर ठेकेदार की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 128 से स्थित निर्माणाधीन एक सोसाइटी में काम करते समय छठवीं मंजिल से एक ठेकेदार असंतुलित होकर नीचे गिर गए। इस घटना में उन्हे गंभीर चोट आई। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेश कुमार ने बताया कि प्रदीप सिंह पुत्र वकील सिंह कुलेसरा गांव में रहते थे। वह सेक्टर 128 से स्थित एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में ठेकेदार के रूप में काम करवा रहे थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को वह साइट पर खड़े थे तभी छठी मंजिल से असंतुलित होकर नीचे गिर गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News : केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पांच जून से बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम
Noida News : केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पार्टी पांच जून से जनपद गौतम बुद्ध नगर में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू करेगी। “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” थीम पर चलने वाले इस अभियान के तहत बूथ स्तर तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को तिलपता गांव स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा। यह अभियान 21 जून के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक जारी रहेगा। 13 जून को प्रभारी मंत्री ब्रजेश सिंह ग्रेटर नोएडा स्थित वाईएमसीए क्लब में प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां बताएंगे।
अभियान के जिला संयोजक सत्येंद्र नागर ने बताया कि 14 से 16 जून तक ब्लॉक स्तर पर जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 16 जून को ग्रेनो वेस्ट के ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित होगा। वहीं, 17 से 20 जून तक दादरी में प्रदर्शनी और 18 जून को प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। पार्टी पदाधिकारी आठ से 14 जून के बीच जिले के प्रमुख लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
Noida News : शेयर बाजार में निवेश के नाम पर पूर्व प्रबंधक से 47.90 लाख रूपये की ठगक
Noida News : साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर एक नामी प्राइवेट कंपनी के पूर्व प्रबंधक से 47 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को व्हाट्सऐप ग्रुप पर जोड़कर जालसाजी की। पीड़ित ने आज साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित एटीएस डोल्से सोसाइटी निवासी 56 वर्षीय रूपम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह एक ऑटो मोबाइल कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्य करते थे। कुछ समय पहले वह सेवानिवृत्त हुए और वर्तमान में दुकान पर खिलोना बेचते हैं। उनके व्हाट्सऐप पर 28 अप्रैल को एक मैसेज आया। उसमें शेयर ट्रेडिंग के बारे में बताया गया। निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया गया। जालसाज ने बताया कि वह क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर नामक ट्रेडिंग कंपनी का कर्मचारी है। उनकी कंपनी अपने ग्राहकों को सुबह नौ बजे से 9.15 बजे तक और शाम छह बजे से सात बजे के बीच ट्रेडिंग करवाती है। उसने एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर जोड़ दिया। ग्रुप का एडमिन कथित राजेश अहीर नामक व्यक्ति था। उस ग्रुप में 244 से अधिक लोग जुड़े हुए थे। वे निवेश की रकम की जानकारी और मुनाफे की जानकारी साझा कर रहे थे। वे उसमें मोबाइल के स्क्रीन शॉट भी साझा कर रहे थे।
धीरे-धीरे करके उन्होंने अपने आईसीआईसीआई बैंक खाते से 47 लाख 90 हजार रुपये निवेश कर दिए। निवेश करने के बाद ग्रुप पर तीन गुना राशि दिखाई दे रही थी। जब उन्होंने रुपये निकालने के लिए कहा तो जालसाजों ने विभिन्न प्रकार के कर के रूप में और रकम जमा करने के लिए कहा। धीरे-धीरे उन्हें ठगी का अहसास हो गया। उनका कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित के अनुसार उन्होने 29 अप्रैल को एक लाख रुपये, 30 अप्रैल को दो लाख रुपये, एक मई को दो लाख रुपये, पांच मई को दो लाख 20 हजार रुपये, उसी दिन दो लाख 80 हजार रुपये, छह मई को पांच लाख रुपये, छह मई को एक लाख 70 हजार रुपये, आठ मई को चार लाख 75 हजार रुपये, नौ मई को चार लाख 75 हजार रुपये, 10 मई को एक लाख रुपये, 11 मई को 50 हजार रुपये, 12 मई को पांच लाख रुपये, 13 मई को छह लाख 70 हजार रुपये, 14 मई को आठ लाख 50 हजार रुपये यानि कुल 47 लाख 90 हजार रुपये ट्रांसफर किए।
पीड़ित ने बताया कि व्हाट्सऐप ग्रुप में 244 लोग जुड़े हुए थे। उन्हें तीन श्रेणियों में विभाजित किया हुआ था। पहला इंटर्न, जो तीन लाख रुपये से अधिक निवेश करने वाले थे और दूसरे जो 40 लाख रुपये से अधिक निवेश करने वाले और तीसरी श्रेणी विशेष थी, जहां लोग दो करोड़ रुपये से अधिक निवेश कर सकते हैं। शुरुआत में पीड़ित को इंटर्न समूह में जोड़ा गया था। जहां 75 लोग जुड़े थे।
पीड़ित ने बताया कि ग्रुप एडमिन कथित राजेश ने उन्हें और ग्रुप के लोगों को अधिक लाभ कमाने के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि यदि उन्हें अधिक लाभ कमाना है तो वह अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश करें। उन्होंने इसके लिए ग्रुप में एक महिला को नियुक्त किया था। वह लोगों को बताती थी कि किस खाते में रकम ट्रांसफर करनी है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 29 अप्रैल से शेयर ट्रेडिंग शुरू की। एक आईपीओ में उन्होंने 100 रुपये प्रति शेयर के अनुसार 2200 शेयर दो लाख 20 हजार रुपये देकर खरीद लिए। यह शेयर 203.13 रुपये प्रति शेयर भाव से बिके। इस पर उन्हें दो लाख 26 हजार 886 रुपये का लाभ हुआ, लेकिन वह इस रकम को निकाल नहीं सके। दूसरे आईपीओ में उन्होंने 1,40,200 शेयर 43 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 60,28,600 रुपये में आवंटित किए गए थे, जिसके लिए उन्होंने शेष राशि और लाभ का भुगतान कर दिया था। इसमें उन्हें 13.07 लाख रुपये मिले थे।
Noida News : नोएडा में आंधी&तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
Noida News : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं मौसम अलर्ट के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनहित में परामर्श जारी कर लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। गुरुवार को सूचना विज्ञप्ति जारी करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के निर्देश पर जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि 28 से 31 मई तक प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में व्यापक बदलाव आ सकता है।
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और व्यापक वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम का प्रभाव सबसे अधिक रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंके 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।
संभावित खराब मौसम के मद्देनजर जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि गौतमबुद्धनगर जिला को संभावित खराब मौसम के मद्देनजर ऑरेंज जोन में रखा गया है। ऐसे में जनहानि, पशुहानि और संपत्ति के नुकसान से बचने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भारतीय मौसम विभाग द्वारा विकसित "दामिनी ऐप" और "सचेत ऐप" को अपने मोबाइल फोन में अवश्य डाउनलोड करें। इन एप के माध्यम से आंधी, तूफान, आकाशीय बिजली और वज्रपात की पूर्व चेतावनी समय रहते प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि समय पर अलर्ट मिलने से लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।
परामर्श में लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे, मोबाइल टावरों और ऊंचे भवनों के पास शरण लेने से बचने की सलाह दी गई है। बच्चों को खुले में खेलने न देने और लोहे की खिड़कियों, दरवाजों, हैंडपंप और बिजली के उपकरणों को न छूने की हिदायत दी गई है। धातु से बने छाते का इस्तेमाल न करने और खुले वाहनों में यात्रा से बचने को कहा गया है। वज्रपात के दौरान जमीन पर न लेटने, तालाब, नदी और तैराकी जैसी गतिविधियों से दूर रहने की भी अपील की गई है। मौसम खराब होने पर तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लेने की सलाह दी गई है। यदि सुरक्षित स्थान उपलब्ध न हो तो दोनों कान बंद कर पैरों को सटाकर घुटनों के बल उकड़ू बैठने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा घरों में विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग करने और खेतों में काम कर रहे लोगों को तुरंत सुरक्षित और सूखे स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। हाईटेंशन तारों, बिजली के खंभों, पोखरों और कंटीले तारों से दूर रहने को कहा गया है। जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि "दामिनी ऐप" लगभग 20 से 40 किलोमीटर क्षेत्र में संभावित लाइटनिंग अलर्ट का नोटिफिकेशन भेजता है, जबकि "सचेत ऐप" के जरिए मौसम संबंधी जानकारी, विभिन्न आपदाओं का परामर्श और चेतावनी प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने जिलावासियों से आईएमडी द्वारा जारी दैनिक मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी का पालन करने और सतर्क रहकर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।
Noida News : भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की जा रही है बकरीद की नमाज, कुर्बानी को लेकर दिशा निर्देश जारी
Noida News : कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के नमाज के दृष्टिगत आज सुबह से ही जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जनपद में 180 से ज्यादा मस्जिदों पर नमाज अदा की जा रही है। सुबह से ही सभी धार्मिक स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात है।
Additional Commissioner of Police, Law and Order, Gautam Buddh Nagar :  अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्धनगर डॉ0 राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि नोएडा की एडीसीपी श्रीमती मनीषा सिंह के साथ उन्होने नोएडा जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एसीपी एवं थाना प्रभारियों, बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड व पर्याप्त पुलिस बल के साथ- निठारी मस्जिद, जामा मस्जिद, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्यौहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही आमजन को सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने, अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया, जिससे त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी एवं मजबूत बनी रहे।
उन्होंने बताया कि जनपद के 180 जगह पर आज बकरीद के अवसर पर नमाज अदा की जा रही है। उन्होंने कहा की प्रातः काल से ही सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें सादे वर्दी में सिविल पुलिस, पीएसी बल, खुफिया एजेंसी, एटीएस के लोग तैनात है। कंट्रोल रूम के माध्यम से पल-पल की खबर ली जा रही है।
आवश्यकता अनुसार पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 112 पीआरवी को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। 26 क्यूआरटी टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि सभी जगह नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की जा रही है। उन्होंने बताया कि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है। कुर्बानी को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी की अनुमति नही है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पशुओं की वध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Noida News : दो नाबालिक किशोरियों के साथ हुए बलात्कार के मामले में दो आरोपियों को 20&20 साल की सजा
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय ने नोएडा और जेवर में दो अलग-अलग जगह हुए नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में दो आरोपियों को बीस-बीस साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विशेष लोक अभियोजक जेपी भाटी ने बताया कि जेवर कोतवाली में वर्ष 2016 में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी ने रास्ते से किशोरी को अपनी कार में बैठा लिया था। इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी धीरेन्द्र निवासी करीली जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
उन्होंने बताया कि अदालत ने केस की सुनवाई करते हुए बुधवार की शाम को आरोपी को दोषी ठहराया और बीस साल कारावास की सजा सुनाई है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में नोएडा सेक्टर 58 थाने में वर्ष 2022 मे दर्ज एक मुकदमे में भी अदालत ने आरोपी अबसार आलम निवासी सन्तपुर नौतन जिला चम्पारण बिहार को दोषी पाते हुए बीस वर्ष कारावास एवं 50 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर अभियुक्त को 5 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
Noida News : किडनी की बीमारी से ग्रसित बुजुर्ग ने नौवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट की नौवी मंजिल से कूदकर 65 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। मृतक काफी दिनों से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि परमजीत सिंह पुत्र निरंजन सिंह उम्र 65 वर्ष ए-37 सेक्टर 35 में रहते थे। उनका लोट्स बुलवर्ड सोसायटी सेक्टर 100 में एक फ्लैट है। बुधवार की रात को उन्होंने अपने सेक्टर 100 स्थित फ्लैट के नौवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक काफी दिनों से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है। बताया जाता है कि मृतक के दो बेटे हैं। उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उनकी सेक्टर 8 में एक फैक्ट्री है।
Noida News : नोएडा में आवागमन होगा सुगम, जून माह से चलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें
Noida News : नोएडा के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने जून महीने से शहर में ई-बसें चलाने की तैयारी की है। ऐसा दावा है कि करीब दो सप्ताह में ट्रायल के तौर पर बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। इन बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 30 रुपये होगा।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पहले 100 ई-बसें चलाने की तैयारी है। 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइटों के उड़ाने भरने के साथ ही अधिकांश ई-बसों को चलाना शुरू कर दिया जाएगा। इनमें 10 डबल डेकर बसें होंगी, जबकि बाकी 90 बसें नौ और 12 मीटर की होंगी। डबल डेकर बसें बॉटेनिकल गार्डन से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए परी चौक तक चलेंगी। इन बसों का रूट दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और जेवर एयरपोर्ट तक होगा। इन बसों के लिए मासिक पास कितने रुपये का होगा, इस पर अभी अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श चल रहा है।अधिकारियों ने बताया कि इन बसों में टिकट बुक करने के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। यात्री बस में चढ़कर भी कंडक्टर से टिकट ले सकेंगे। इन बसों के रूट फाइनल कर लिए गए हैं। सभी रूटों पर 15-15 मिनट के अंतराल पर बसें मिलेंगी। वहीं, 5 बसों को स्टैंडबाय पर रखा जाएगा।
इस बारे में नोएडा विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह का कहना है कि इसी सप्ताह यूपी रोडवेज निगम से एमओयू की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जून के पहले सप्ताह से कुछ रूटों पर ट्रायल के तौर पर बसें चलाई जाएंगी। 15 जून से कुछ रूट पर बसें सुचारू रूप से चलानी शुरू कर दी जाएंगी।अधिकारियों का कहना है कि जिन रूट पर ये ई-बसें चलाई जाएंगी, वहां से ई-रिक्शा को हटाया जाएगा। इससे लोग बसों में ही सफर करेंगे। सेक्टर-90 बस डिपो में 20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसमें 50 बसों को चार्ज करने की व्यवस्था होगी। बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड पर चार वैकल्पिक चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था की जाएगी।
Noida News : ईद& उल& अधा की वजह से गौतम बुद्ध नगर में धारा 163 लागू
Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने ईद उल अधा (बकरीद) के त्योहार और विभिन्न श्रमिक एवं अन्य संगठनों द्वारा चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन के मद्देनजर 28 मई से 30 मई तक जनपद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की 2023 की धारा 163 लागू किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि ईद उल अधा और किसानों और विभिन्न संगठनों के धरना प्रदर्शन के मद्देनजर जनपद में धारा 163 लगाई गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति पुलिस के अनुमति के बिना कोई जुलूस नहीं निकाल पाएगा। 5 से ज्यादा लोग एक समूह में खड़े नहीं रह पाएंगे। सरकारी दफ्तर के ऊपर व आसपास की एक किमी परिधि में ड्रोन से शूटिंग करना प्रतिबंधित है। पुलिस की अनुमति से ही ड्रोन चलाया जा सकेगा। किसी भी धार्मिक, सार्वजनिक स्थल पर जुलूस का आयोजन, लाउडस्पीकर की ध्वनि की तीव्रता के संबंध में न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करना होगा।
उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थानों, दीवारों आदि पर किसी प्रकार के धार्मिक झंडा बैनर पोस्टर आदि नहीं लगेगा। और ना इस कार्य में किसी का सहयोग करें। यह दंडात्मक कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले स्थान पर अथवा मकान की छत पर ईंट, पत्थर, सोडा वाटर की बोतल, ज्वलनशील पदार्थ, अथवा कोई विस्फोटक सामग्री की जमा नहीं करेगा, नहीं रखेगा।